शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020

शिक्षकों को अवकाश के लिए एप जरूरी

मुजफ्फरनगर। परिषदीय स्कूल के शिक्षकों को अब एप के जरिए ही अवकाश दिया जाएगा। मानव संपदा पोर्टल की जानकारियों को अपडेट करना जरूरी है। 
प्राथमिक शिक्षकों ने शुरू से ही दीक्षा एप पर विरोध जताया था। हालांकि प्रदेश सरकार ने इसे लागू कराया। अब भी बहुत से शिक्षक इससे दूरी बनाए हैं। ऐसे शिक्षकों को विभाग ने आगाह किया है। कहा है कि दीक्षा एप के जरिए ही शिक्षकों को अब ऑनलाइन अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। इसके अलावा मानव संपदा पोर्टल पर फिट किया डाटा शिक्षक अपने स्तर से चेक कर लें। गड़बड़ी होने पर खंड शिक्षा अधिकारी से इसमें सुधार कराएं। विभाग द्वारा दीक्षा एप व मानव संपदा पोर्टल पर खंड शिक्षा अधिकारियों से सूचना मांगी गई है। जो भी शिक्षक इसकी अनदेखी करेंगे उनकी सेवाएं प्रमाणित नहीं होंगी। अवकाश भी नहीं मिलेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...