गुरुवार, 23 अप्रैल 2020

मेरठ में कोरोना से भाजपा नेता के पिता की मौत


मेरठ। गुरुवार की रात कोरोना से चौथी मौत हो गई। मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती भाजपा नेता के पिता का देहांत हो गया। उनकी दो दिन पूर्व रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उधर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और उनके परिवार के सदस्यों, क्षेत्रीय अध्यक्ष, विधायकों, पार्टी नेताओं की कोरोना रिपोर्ट गुरुवार को नेगेटिव आई। हालांकि महानगर अध्यक्ष के करीबी के पॉजिटिव होने के कारण स्वास्थ्य विभाग संपर्को की खोज बीन में जुटा है। उधर, शाम में भाजपा महानगर अध्यक्ष और उनके परिवार के सदस्यों को 14 दिनों के क्वारंटाइन के लिए मेरठ से हस्तिनापुर शिफ्ट कर दिया गया है। डीएम और सीएमओ ने भाजपा नेता के पिता की मौत और नेताओं की रिपोर्ट नेगेटिव आने की पुष्टि की है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के करीबी पार्टी नेता, उसके भाई और पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। भाजपा नेता के पिता को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक थी। गुरुवार की देर रात उनकी मौत हो गई। उधर, महानगर अध्यक्ष और उनके परिवार के दो सदस्यों, क्षेत्रीय अध्यक्ष, विधायक सोमेन्द्र तोमर, सत्यप्रकाश अग्रवाल सहित छह अन्य भाजपा नेताओं का सैंपल जांच के लिए भेजा गया गया था।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...