बुधवार, 29 अप्रैल 2020

एंबुलेंस से दूल्हा दुल्हन पहुंचे खतौली, दुल्हा-दूल्हन समेत परिवार के 9 लोग क्वारंटाइन


टीआर ब्यूरो।
मुजफ्फरनगर। कोविड 19 वैश्विक महामारी के चलते पूरे देश भर में लॉकडाउन किया गया है। लेकिन कुछ लोग शादी करने से बाज भी नहीं आ रहे। है। जनपद खतौली से भी चैंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने एंबुलेंस से दिल्ली पहुंचा। जहां हाईवे पर तमाम जगह पुलिस नाकों पर एंबुलेंस की वजह से पुलिस ने चेकिंग नहीं की।
मामला खतौली के हॉटस्पाट इलाके का है, जहां 5 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। दूल्हा गाजियाबाद में निकाह करने के बाद दुल्हन को लेकर एंबुलेंस से खतौली पहुंचा। हालांकि, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसे दुल्हन के साथ क्वारंटाइन कर दिया है। पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उनके परिवार के नौ लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...