शनिवार, 29 अक्तूबर 2022

बीपी हो जाए लो तो आजमाएं ये उपाय


 ब्लड प्रेशर लो होने के कई लक्षण होते हैं, लेकिन इनमें से कुछ प्रमुख लक्षण हैं जैसे बार-बार चक्कर आना, आंखों से धुंधला दिखाई देना आदि. अगर आपको भी ऐसे कुछ लक्षण नजर आते हैं तो अपना ब्लड प्रेशर जरूर चेक कराएं. लो ब्लड प्रेशर होने पर अधिकतर थकान, घबराहट, बेहोशी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. तो चलिए आज आपको इस लेख में बताते हैं कि घरेलु तरीके से आप कैसे लो ब्लड प्रेशर को ठीक कर सकते हैं.


1. किसी का भी बीपी अचानक से लो यानी सामान्य से भी कम हो सकता है. बीपी को सामान्य करने के लिए आप नमक का सेवन कर सकते हैं. अगर आपको लो बीपी की समस्या है तो एक ग्लास पानी में नमक और एक चुटकी चीनी मिलाकर पी जाएं. इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा.


2. अगर अचानक से आपका बीपी लो हो जाता है तो आप तुरंत ही किसी मीठी चीज का सेवन कर सकते हैं. लेकिन अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो मीठा खाने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.


3. ब्लड प्रेशर लो होने का कारण लंबे समय तक भूखे रहना भी है. अगर आप 5-6 घंटे से अधिक भूखे रहते हैं तो लो बीपी की समस्या का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में आपको भोजन करने में ज्यादा गैप नहीं करना चाहिए. अपना एनर्जी लेवेल मेंटेन रखें. इससे आपका बीपी नॉर्मल रहेगा.


4. कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी ब्लड प्रेशर लो हो जाता है. ऐसे में बीपी को नॉर्मल करने के लिए आप इलेक्ट्रॉल पी सकते हैं. इससे बहुत आराम मिलेगा.


5. ब्लड प्रेशर लो होने पर आप तुलसी की पत्ती का सेवन कर सकते हैं. लो बीपी के पेशेंट को 4-5 तुलसी की पत्तियों को चबाने के लिए दें. इससे आपका बीपी नॉर्मल हो जाएगा.


6. लो बीपी में आप मुनक्‍का खाएं. इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा. मुनक्के को आप रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसे खाली पेट खा लें. लो बीपी के पेशेंट्स को ऐसा करने से कुछ ही दिनों में लाभ नजर आएगा.

बेगराजपुर की फैक्ट्री छापे के बाद सील


मुजफ्फरनगर ।प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बेगराजपुर स्थित साईं मेटल्स नाम की फैक्ट्री को  सील कर दिया गया।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्र वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशानुसार प्रतिबंधित ईंधन जलाने के चलते फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। 

बेगराजपुर स्थित साईं मेटल्स नाम की फैक्ट्री मेंप्रदूषण विभाग में फैक्ट्री के आई डी फैन , भट्टी और रोटरी को सील कर दिया।

क्या आप जानते हैं बीज मंत्रों का रहस्य

 बीज मन्त्रों के रहस्य 



शास्त्रों में अनेकों बीज मन्त्र कहे हैं, आइये बीज मन्त्रों का रहस्य जाने


1 ) "क्रीं" इसमें चार वर्ण हैं! [क,र,ई,अनुसार] क--काली, र--ब्रह्मा, ईकार--दुःखहरण।

अर्थ ब्रह्म-शक्ति-संपन्न महामाया काली मेरे दुखों का हरण करे।


2 ) "श्रीं" चार स्वर व्यंजन [श, र, ई, अनुसार]=श-महालक्ष्मी, र-धन-ऐश्वर्य, ई तुष्टि, अनुस्वार-- दुःखहरण।

अर्थ धन- ऐश्वर्य सम्पति, तुष्टि-पुष्टि की अधिष्ठात्री देवी लाष्मी  मेरे दुखों का नाश कर।


3 )"ह्रौं" [ह्र, औ, अनुसार]  ह्र-शिव, औ-सदाशिव, अनुस्वार--दुःख हरण।

अर्थ शिव तथा सदाशिव कृपा कर मेरे दुखों का हरण करें।


4 ) "दूँ" [ द, ऊ, अनुस्वार]-द दुर्गा, ऊ--रक्षा, अनुस्वार करना।

अर्थ माँ दुर्गे मेरी रक्षा करो, यह दुर्गा बीज है।


5 ) "ह्रीं" यह शक्ति बीज अथवा माया बीज है।

[ह,र,ई,नाद, बिंदु,] ह-शिव, र-प्रकृति,ई-महामाया, नाद-विश्वमाता, बिंदु-दुःख हर्ता।

अर्थ शिवयुक्त विश्वमाता मेरे दुखों का हरण करे।


6 )"ऐं" [ऐ, अनुस्वार]-- ऐ- सरस्वती, अनुस्वार-दुःखहरण।

अर्थ हे सरस्वती मेरे दुखों का अर्थात अविद्या का नाश कर।


7 )"क्लीं" इसे काम बीज कहते हैं![क, ल,ई अनुस्वार]-क-कृष्ण अथवा काम,ल-इंद्र,ई-तुष्टि भाव, अनुस्वार-सुख दाता।


अर्थ कामदेव रूप श्री कृष्ण मुझे सुख-सौभाग्य दें।


8 )"गं" यह गणपति बीज है। [ग, अनुस्वार] ग-गणेश, अनुस्वार-दुःखहरता।

अर्थ श्री गणेश मेरे विघ्नों को दुखों को दूर करें।


9 ) "हूँ" [ ह, ऊ, अनुस्वार]-ह--शिव, ऊ- भैरव, अनुस्वार-- दुःखहरता] यह कूर्च बीज है।

अर्थ असुर-सहारक शिव मेरे दुखों का नाश करें।


10 ) "ग्लौं" [ग,ल,औ,बिंदु]-ग-गणेश, ल-व्यापक रूप, आय-तेज, बिंदु-दुखहरण।

अर्थात व्यापक रूप विघ्नहर्ता  गणेश अपने तेज से मेरे दुखों का नाश करें।


11)  "स्त्रीं" [स,त,र,ई,बिंदु]-स-दुर्गा, त-तारण, र-मुक्ति, ई-महामाया, बिंदु-दुःखहरण।

अर्थात दुर्गा मुक्तिदाता, दुःखहर्ता,, भवसागर-तारिणी महामाया मेरे दुखों का नाश करें।


12)  "क्षौं" [क्ष,र,औ,बिंदु] क्ष-नरीसिंह, र-ब्रह्मा, औ-ऊर्ध्व, बिंदु-दुःख-हरण।

अर्थात ऊर्ध्व केशी ब्रह्मस्वरूप नरसिंह भगवान मेरे दुखों कू दूर कर।


13)  "वं" [व्, बिंदु]व्-अमृत, बिंदु दुःखहरत।

[इसी प्रकार के कई बीज मन्त्र हैं]  [शं-शंकर, फरौं-हनुमत, दं-विष्णु बीज, हं-आकाश बीज,यं अग्नि बीज, रं-जल बीज, लं पृथ्वी बीज, ज्ञं--ज्ञान बीज, भ्रं भैरव बीज।

अर्थात हे अमृतसागर, मेरे दुखों का हरण कर।


14 ) कालिका का महासेतु "क्रीं", 

त्रिपुर सुंदरी का महासेतु "ह्रीं", 

तारा का  "हूँ", 

षोडशी का  "स्त्रीं", 

अन्नपूर्णा का "श्रं", 

लक्ष्मी का "श्रीं"  


15 ) मुखशोधन मन्त्र निम्न हैं।

गणेश ॐ गं

त्रिपुर सुन्दरी श्रीं ॐ श्रीं ॐ श्रीं ॐ।

तारा ह्रीं ह्रूं ह्रीं।

स्यामा क्रीं क्रीं क्रीं ॐ ॐ ॐ क्रीं क्रीं क्रीं।

दुर्गा ऐं ऐं ऐं।

बगलामुखी ऐं ह्रीं ऐं।

मातंगी ऐं ॐ ऐं।

लक्ष्मी श्रीं।

जय सीताराम ।।आज के दर्शन ।।जय महादेव ।।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 


🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

हिंदू पंचांग 

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌤️ *दिनांक - 29 अक्टूबर 2022*

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - कार्तिक*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - चतुर्थी सुबह 08:13 तक तत्पश्चात पंचमी*

🌤️ *नक्षत्र - जेष्ठा सुबह 09:06 तक तत्पश्चात मूल*

🌤️ *योग - अतिगण्ड रात्रि 10:23 तक तत्पश्चात सुकर्मा*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:31 से सुबह 10:57 तक*

🌞 *सूर्योदय - 06:40*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:03*

👉 *दिशाशूल -पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - लाभ पंचमी, श्री-सौभाग्य-पांडव-ज्ञान पंचमी, पंचमी क्षय तिथि*

🔥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

              🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *छठ पर्व* 🌷

🙏🏻 *(30 अक्टूबर, रविवार) को छठ पूजा है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में सूर्य को साक्षात भगवान माना गया है, क्योंकि वे रोज हमें दर्शन देते हैं और उन्हीं के प्रकाश से हमें जीवनदायिनी शक्ति प्राप्त होती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, रोज सूर्य की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।*

🌞 *पूजा विधि*

*छठ की सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठकर शौच आदि कार्यों से निवृत्त होकर नदी के तट पर जाकर आचमन करें तथा सूर्योदय के समय शरीर पर मिट्टी लगाकर स्नान करें। इसके बाद पुन: आचमन कर शुद्ध वस्त्र धारण करें और सप्ताक्षर मंत्र- ॐ खखोल्काय स्वाहा से सूर्यदेव को अर्घ्य दें।*

🌞 *इसके बाद भगवान सूर्य को लाल फूल, लाल वस्त्र व रक्त चंदन अर्पित करें। धूप-दीप दिखाएं तथा पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। अंत में हाथ जोड़कर सूर्यदेव से प्रार्थना करें। इसके बाद नीचे लिखे शिव प्रोक्त सूर्याष्टक का पाठ करें-*

🌷 *आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर।*

*दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर मनोस्तु ते।।*

*सप्ताश्चरथमारूढं प्रचण्डं कश्यपात्ममज्म।*

*श्वेतपद्मधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*

*लोहितं रथमारूढं सर्वलोकपितामहम्।*

*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यम्।।*

*त्रैगुण्यं च महाशूरं ब्रह्मविष्णुमहेश्वरम्।*

*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यम्।।*

*बृंहितं तेज:पुजं च वायु माकाशमेव च।*

*प्रभुं च सर्वलोकानां तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*

*बन्धूकपुष्पसंकाशं हारकुण्डलभूषितम्।*

*एकचक्रधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*

*तं सूर्यं जगत्कर्तारं महातेज: प्रदीपनम्।*

*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*

*तं सूर्य जगतां नाथं ज्ञानविज्ञानमोक्षदम्।*

*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणामाम्यहम्।।*

🙏🏻 *इस प्रकार सूर्य की उपासना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।*

           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌷 *सूर्य षष्ठी* 🌷

🙏🏻 *कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। इस पर्व को सूर्य षष्ठी व्रत के रूप में मनाया जाता है। इस बार ये व्रत 30 अक्टूबर, रविवार को है। यह दिन सूर्य की पूजा और उससे जुड़े उपाय करने के लिए खास माना जाता है।*

➡ *घर की 8 खास जगहों पर रखें तांबे के सूर्य, हर काम में मिलेगा दोगुना फल*

👉🏻 *वास्तु पंच तत्वों पर आधारित है । ये पंच तत्व है अग्नि, वायु, पानी, पृथ्वी व आकाश । सूर्य भी अग्नि का ही स्वरूप माना गया है । सूर्य भी वास्तु शास्त्र को प्रभावित करता है । अगर वास्तु अनुसार घर की इन 8 जगहों पर तांबे के सूर्य को दीवार पर लगाया जाएं तो हर इच्छा पूरी की जा सकती है ।*

1⃣ *रात 12 से 3 बजे तक सूर्य पृथ्वी के उत्तरी भाग में होता है । उत्तर धन की दिशा होती है । अगर धन की कमी हो तो घर में जहां कीमती वस्तुओं या जेवरात आदि रखें हो, वहां तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती ।*

2⃣ *रात 3 से सुबह 6 बजे तक सूर्य पृथ्वी के उत्तर-पूर्वी भाग में होता है । यह समय चिंतन व अध्ययन का होता है । बच्चे पढ़ाई में कमजोर हो तो स्टडी रुम या बच्चों के कमरे में सूर्य प्रतिमा लगाने से पढ़ाई में सफलता मिलती है ।*

3⃣ *सुबह 6 से 9 बजे तक सूर्य पृथ्वी के पूर्वी हिस्से में रहता है । इस समय सूर्य की रोशनी रोगों से बचाती है । घर में अगर बीमारियाँ ज्यादा हो तो हाॅल में सूर्य प्रतिमा लगानी चाहिए, जहां घर के सभी सदस्य ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हों ।*

4⃣ *सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सूर्य पृथ्वी के दक्षिण-पूर्व में होता है । यह समय भोजन पकाने के लिए उत्तम होता है । इसलिए घर के किचन में तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती ।*

5⃣ *दोपहर 12 से 3 बजे के दौरान सूर्य दक्षिण में होता है, इसे विश्रांति काल (आराम का समय) मानते है । अगर घर में अशांति या झगड़े का माहौल रहता है तो घर के मुखिया के बेडरूम में सूर्य प्रतिमा लगाने से कोई परेशानी नहीं आती ।*

6⃣ *दोपहर 3 से शाम 6 के दौरान सूर्य दक्षिण-पश्चिम भाग में होता है। यह समय अध्ययन और कार्य का समय होता है । व्यापार में नुकसान हो रहा हो तो ऑफिस या दुकान में सूर्य प्रतिमा लगाने पर बिजनेस में लगातार तरक्की होती है ।*

7⃣ *शाम 6 से रात 9 में सूर्य पश्चिम दिशा की ओर आता है । इस समय में देव पूजा और ध्यान के लिए अच्छा मानते है । इसलिए घर के मंदिर में तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने से घर-परिवार पर सूर्य देव की कृपा बनी रहती है ।*

8⃣ *रात 9 से मध्य रात्रि के समय सूर्य उत्तर-पश्चिम में होता है । घर के बेडरूम में तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने पर वहां रहने और सोने वालों को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।*



       🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक

नवंबर 2022 

पंचक का आरंभ- 2 नवंबर 2022, बुधवार को 14.16 मिनट से 


पंचक का समापन- 6 नवंबर 2022, रविवार को 24.05 मिनट पर। 


एकादशी


शुक्रवार, 04 नवंबर 2022- देवोत्थान, देवउठनी, प्रबोधिनी एकादशी

22. रविवार, 20 नवंबर 2022- उत्पन्ना एकादशी


प्रदोष


05 नवंबर, दिन: शनिवार, शनि प्रदोष व्रत


पूजा मुहूर्त: शाम 05:33 बजे से रात 08:10 बजे तक


21 नवंबर, दिन: सोमवार, सोम प्रदोष व्रत


पूजा मुहूर्त: शाम 05:25 बजे से रात 08:06 बजे तक


अमावस्या

नवंबर 2022 में अमावस्या तिथि

दिनांक: 23 नवंबर, 2022, बुधवार


कार्तिक पूर्णिमा- मंगलवार 8 नवंबर, 2022।

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाग्य का साथ मिलने से कुछ नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं व अपने घर कुछ नहीं वस्तुओं को भी लेकर आ सकते हैं। किसी कानूनी कार्य में आपको नीति व नियमों का पूरा पालन करना होगा। काम काज कर रहे लोगों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से कोई सीख लेकर ही आगे बढ़ना होगा। आज आपका तेज देखकर कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको अपने कुछ निजी मामलों को गुप्त रखना होगा। बाहरी लोगों के सामने ना रखें, नहीं तो लोग बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रो से जुड़े लोग आज अच्छा नाम व शोहरत कमाने में कामयाब रहेंगे। साझेदार में किसी नए काम को करने की शुरुआत आज आप कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेगी। व्यापार कर रहे लोग सामान्य लाभ कमा कर ही अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आपको आज लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपको बाद में समस्या हो सकती है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप घर परिवार में सबको साथ लेकर चलेंगे, जिससे लोग भी आप से परेशान रहेंगे, यदि रिश्तो मे कोई समस्या चल रही है, तो उसका सुधार समय रहते करना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आपको लेनदेन के मामले में अपनी बातें लोगों के सामने रखनी होंगी और विद्यार्थी आज एक बड़ी सोच से आगे बढ़ेंगे। किसी प्रतियोगिता में भी जीत आसानी से हासिल कर पाएंगे। आप अपने मित्रों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए तरक्की लेकर आएगा, उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी चर्चा के विषय में बहुत ही सोच समझ कर बोलना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो आप से कोई गलती होने के पूरे योग हैं। आपको अपने भाई बंधुओं को पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थी पूरी लग्न व मेहनत से अपनी पढ़ाई में जुटे नजर आएंगे। आपके आस पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में भी आप चुप्पी बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक बजट बनाकर आगे बढ़ना होगा व आपके स्वभाव मे विवेक व विनम्रता बनी रहेगी। आपके सामाजिक कार्यों से आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपकी किसी नए वाहन की प्राप्ति की इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें रिश्तों में चल रही अनबन को समाप्त करने पर बातचीत होगी। आपको आज अपनी दिनचर्या में योग व्यायाम को अपनाना बेहतर रहेगा, जिसके बाद आप स्वस्थ रहेंगे। आपको आज किसी से धन उधार लेने से बचना होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मिलाजुला रहेगा। आप अपने कुछ धन की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जो किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती हैं, लेकिन परिवार में बढ़ते हुए खर्चा आपका सिर दर्द बन सकते हैं। आपको काम की अधिकता रहने के कारण बदन दर्द, थकान आदि का अनुभव होगा और आप अपने कुछ कामों को कल पर भी टाल सकते हैं। सरकारी योजना में निवेश करने से आप अच्छा लाभ कमाएंगे। आप अपने आवश्यक कार्य पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरे हो सकते हैं। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोग कुछ अन्य लोगो से मेलजोल बढ़ा सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और आपको इस काम में मान-सम्मान पूरा मिलेगा, लेकिन आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ कर रहना होगा, तभी वह पूरे हो पाएंगे। आपके आज कुछ धन संबंधित मामले आपको परेशान कर सकते हैं। आपको आज साहस व पराक्रम से आगे बढ़ना होगा। आप किसी नए काम की शुरुआत आज माता पिता के आशीर्वाद से करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आज कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसमें आप सावधानी बरतें।


 वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन घर परिवार में सुख व समृद्धि लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग यदि साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा ना चाहते हैं, तो वह आज मिलवा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करके अपने अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी मुश्किल समय में भी धैर्य बनाए रखना होगा। परिवार में आज किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और परिवार के किसी सदस्य को कोई सम्मान प्राप्त होने से किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन परिवार के सदस्य कर सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपने विनम्र व मधुर स्वभाव से लोगों को अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर पाएंगे। आज आपके सुखो में भी वृद्धि होती दिख रही है। बिजनेस के मामले में आपके किए गए प्रयास आज सफल होंगे। आप घर परिवार में सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे, लेकिन कुछ लोगों को आपकी बातें बुरी लग सकती है। आपको अपने कुछ करीबियों से अपने मन की बातें शेयर नहीं करनी है। यदि कार्यक्षेत्र में आपके कनिष्ठों से कोई गलती हो, तो आपको उसे भी नजरअंदाज करना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपने अफसरों के सलाह मश्वरा करके किसी काम में आगे बढ़ेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन शेयर बाजार व रियल एस्टेट से जुड़े लोग आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपकी आज किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति की इच्छा थी, तो वह आज आपकी पूरी हो सकती है। आपको उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच कर ही आगे बढ़ना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप मे वृद्धि लेकर आएगा और आप कार्यक्षेत्र में लोगों का भरोसा जीत कर अपने कामों को आसान कर सकते है, जिसके बाद आपकी साख चारों ओर फैलेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होंगी। विद्यार्थियों की आज कुछ अन्य विषयों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको आज अपनी पद व प्रतिष्ठा को संवारने का पूरा मौका मिलेगा। आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से बातचीत बहुत ही तो तोलमोल करें। आप अपने लक्ष्य की ओर पूरा ध्यान दें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको आज परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आप अपने दैनिक कार्यों में कुछ बदलाव करके परेशान रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा है, तो आज आपको उसकी भी सुध बुध लेनी होगी। धार्मिक कार्यों में आज आपको शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां आपकी कुछ लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा।

शुक्रवार, 28 अक्तूबर 2022

एडीएम प्रशासन ने वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया को बैठक


मुजफ्फरनगर।  अपर जिलाधिकारी प्रशासन  द्वारा समस्त वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु एक सभा का आयोजन किया गया।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद/नगर पंचायत व समस्त प्राजेक्ट मैनेजर के साथ समस्त वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु एक सभा का आयोजन किया गया। अपरजिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त वार्डों में ओ0बी0सी0, एस0सी0 व सामान्य जाति के लोगों का भलिभाति सर्वे कराकर दिनांक 30.11.2022 तक आवश्यक रूप से शासनादेशों का अवलोकन कर वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण करा ली जाये। अपरजिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि दिनांक 31.10.2022 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाना है अतः समस्त वार्डों का भलि-भाति सर्वे कराया जाये किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की वोट न बन पाये तथा कोई भी सही व्यक्ति मतदाता सूची मे छूट न जाये। अपरजिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया गया कि समस्त बी0एल0लो के द्वारा तत्काल पाण्डुलिपि जमा करा दी जाये तथा जिन बी0एल0ओ0 द्वारा सही प्रकार से कार्य नही किया गया है वे दोबारा गुणवत्तापूर्ण कार्य कराकर रिपोर्ट दे। 

उक्त बैठक मे उपजिलाधिकारी सदर परमान्द झा, उपजिलाधिकारी बुढाना अरूण कुमार, उपजिलाधिकारी खतौली जीत सिंह रॉय, उपजिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार, तहसीलदार सदर अभिषेक शाही, तहसीलदार जानसठ संजय कुमार, तहसीलदार खतौली  आरती, तहसीलदार बुढाना सतीश बघेल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद/नगर पंचायत व समस्त प्राजेक्ट मैनेजर आदि मौजूद रहे।

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां और बेटे की विधान सभा से सदस्यता रद्द

 


लखनऊ । भड़काऊ भाषण देने के मामले में दोषी करार दिए गए सपा के वरिष्ठ नेता और रामपुर शहर सीट के विधायक मोहम्मद आजम खां की विधानसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। इस मामले में गुरुवार को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें 3 वर्ष की सजा सुनाई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आजम खां को विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की सूचना विधानसभा सचिवालय को भेजी थी, जिस पर विधानसभा सचिवालय ने उनकी सीट को रिक्त घोषित कर दिया है।

भड़काऊ भाषण मामले में रामपुर के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम/विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए निशांत मान ने सपा महासचिव व रामपुर शहर विधायक आजम खां को गुरुवार को तीन साल कैद व छह हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर एक माह अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। 93 मुकदमों में फंसे आजम को यह पहली सजा है। सजा सुनाने के कुछ देर बाद ही उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। सजा के एक दिन बाद ही उनकी विधायकी भी चली गई है।आजम खां के खिलाफ यह पूरा मामला

वर्ष 2019 के संसदीय चुनाव में आजम खां खुद सपा-बसपा गठबंधन से रामपुर सीट से प्रत्याशी थे। चुनाव प्रचार के दौरान उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला मिलक कोतवाली में हुआ था। उन्होंने सात अप्रैल, 2019 को जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अमर्यादित बयानबाजी की थी। तत्कालीन जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया था। वर्ग विशेष से धर्म के नाम पर वोट की अपील की थी। उनके बयान का वीडियो प्रसारित हो गया था। तब उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

सजा सुनाए जाने पर आजम खां ने कहा कि मैं कोर्ट के फैसले को स्वीकारता हूं। फैसले के खिलाफ अपील दायर की जाएगी। इस मामले में कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा अधिकतम थी। इसमें अनिवार्य जमानत का प्रविधान है। लेकिन, मैं इंसाफ का कायल हो गया हूं। उन्होंने विधायकी पर खतरा होने के सवाल पर कहा कि अभी कई विकल्प हैं। आजम खां के वकील विनोद यादव ने कहा कि अपील फाइल करने के लिए एक सप्ताह का समय मिला है।प्राथमिकी के मुताबिक आजम खां ने अपने भाषण में असंसदीय शब्दों का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा था कि मोदी जी आपने हिंदुस्तान में ऐसा माहौल बना दिया है जिससे मुसलमानों का जीना दूभर हो गया है। बहुत उमस की जिंदगी गुजार रहे हैं। जो कांग्रेस का कंडीडेट खड़ा हुआ है, वह सिर्फ मुसलमानों में वोट मांग रहा है। ताकि मुसलमानों का वोट काटकर भाजपा को जिता सके। जो तुम्हें पिल्ला व कुत्ता कहते हैं,उनसे बदला हो। तुम्हें नहीं दिख रहा है कि रामपुर में कैसा कलक्टर आया है और अपने साथ तीन अधिकारी कैसे लेकर आया है। एक माह के अंदर रामपुर को नर्क बना दिया है। कलक्टर अंधा हो गया है। बहुत उसूली बनता है। मैं बताऊंगा।मुझे मारेगा, खून बहाएगा रामपुर में, बीजेपी का इलेक्शन लड़ाएगा। किसके कहने से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के कहने से। उन्होंने सीएम को भी 302 का मुजरिम बताया।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान का जागा भैंसा-बुग्गी के लिए प्यार, बोल दी ये बड़ी बात


 मुजफ्फरनगर। गढ़मुक्तेश्वर में 29 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे कार्तिक गंगा स्नान मेले में हापुड, मेरठ जिला प्रशासन ने भैंसा-बुग्गी के आवागमन पर रोक लगाई है। इसके पीछे पशुओं में फैली लंपी वायरस की बीमारी का हवाला दिया गया है। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के बाद अब केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री, मेरठ, सहारनपुर मंडलायुक्त समेत हापुड, मेरठ, मुजफ्फरनगर डीएम को पत्र लिखा है। जिसमें कहा कि कार्तिक मेले में भैंसा-बुग्गी पर लगाई गई रोक को तत्काल हटाया जाए।

केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान द्वारा जारी किए गए पत्र में साफ लिखा है, कि देशभर में लंपी वायरस की बीमारी गोवंशीय पशुओं में पाई है। देश में कहीं भी भैंस, खच्चर, घोड़ा आदि में यह बीमारी नहीं मिली है। गढ़ गंगा कार्तिक मेला पैराणिक व धार्मिक होने के कारण उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत आसपास के जिलों से लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है, जो मां गंगा का आचमन करने पहुंचती है। कोविड़-19 संक्रमण काल के कारण दो वर्ष से मेले का आयोजन नहीं हो रहा था। इस बार हापुड़ प्रशासन ने मेले में घोड़ा, खच्चर, गाय, बैल एवं भैंसा-बुग्गी का प्रवेश लंपी वायरस का हवाला देकर प्रतिबंध किए है। देशभर में भैंस वंशीय पशुओं में लंपी की बीमारी नहीं मिली है। लाखों लोगों की आस्था एवं पुरानी संस्कृति को संजोने वाले कार्तिक मेला स्नान में श्रद्धालु अपने संसाधनों से आते और जाते हैं। आस्था को ध्यान में रखकर मेले में भैंसा-बुग्गी पर लगाए गए प्रतिबंध को तत्काल हटाया जाए।

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने भी हापुड़, मेरठ प्रशासन के इस निर्णय पर नाराजगी जताई थी। कहा कि प्रशासन लोगों को नि:शुल्क मेले में पहुंचाने की व्यवस्था नहीं कर सकता है। इस तरह के प्रतिबंध भारतीय संस्कृति से छेड़छाड़ जैसे हैं।





Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...