मंगलवार, 30 नवंबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 30 नवंबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 30 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक*)

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - एकादशी 01 दिसम्बर रात्रि 02:13 तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *नक्षत्र - हस्त रात्रि 08:34 तक तत्पश्चात चित्रा*

⛅ *योग - आयुष्मान 12:03 तक तत्पश्चात सौभाग्य*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:12 से शाम 04:34 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:00* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:54*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - उत्पत्ति एकादशी, आलंदी यात्रा (पुणे)*

💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞यदि आपको अंधेरे या भूत-प्रेत से डर लगता है या किसी भी प्रकार का भय है तो आप मंगलवार के दिन पूजा के समय ॐ हं हनुमंते नम: का 108 बार जप करें।


🌷 *उत्पत्ति एकादशी* 🌷

➡️ *30 नवम्बर 2021 मंगलवार को प्रातः 04:14 से रात्रि 02:13 तक (यानी 30 नवम्बर, मंगलवार को पूरा दिन) एकादशी है।*

💥 *विशेष - 30 नवम्बर, मंगलवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें ।*

🙏🏻 *उत्पत्ति एकादशी ( व्रत करने से धन, धर्म और मोक्ष की प्राप्ति होती है | - पद्म पुराण )*

         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *स्नान के साथ पायें अन्य लाभ* 🌷

 🐄 *गोमय से ( देशी गौ-गोबर को पानी में मिलाकर उससे ) स्नान करने पर लक्ष्मीप्राप्ति होती है तथा गोमूत्र से स्नान करने पर पाप-नाश होता है | गोदुग्ध से स्नान करने पर बलवृद्धि एवं दही से स्नान करने पर लक्ष्मी की वृद्धि होती है | ( अग्निपुराण : २६७.४-५)*

🙏🏻 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पौष्टिक खजूर* 🌷

🔹 *१३२ प्रकार की बीमारियों को जड़ से उखाडनेवाला, त्रिदोषनाशक खजूर तुरंत शक्ति – स्फूर्ति देनेवाला, रक्त – मांस व वीर्य की वृद्धि करनेवाला, कब्जनाशक, कान्तिवर्धक, ह्रदय व मस्तिष्क का टॉनिक है |* 

💥 *सेवन - विधि : बच्चों के लिए २ से ४ और बड़ों के लिए ४ से ७ |*

🙏🏻 *


📖 *

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🍀🌹🌻🍁🌺💐🌸🙏🏻पंचक काल,

.

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके अंदर भोग विलास की भावना बढ़ेगी। आज धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर भी आप  कुछ धन व्यय करेंगे। यदि आज आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि उन रुपयों के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आज सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा  क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन आपके जीवन में विध्न बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है। आज आप अपने किसी परिजन की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम कर सकते हैं। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी को उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है, इसीलिए सावधान रहें।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अपने किसी भाई से मदद ले सकते हैं। आज आपको नौकरी में भी अपने मन मुताबिक कार्य करने को मिलेगा, जिसके कारण आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यदि परिवार के किसी सदस्य से आज कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा। यदि आज किसी कार्य को करें, तो उसमें धैर्य बनाए रखें, तभी वह सफल होता दिख रहा है, लेकिन यदि आपने जल्दबाजी में किसी कार्य को किया, तो वह भविष्य मे आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से अपने व्यापार के लिए कुछ नई खोज करेंगे। आज आपको दूसरों की कमियों को ढूंढने से पहले अपने अंदर झांकना होगा कि आपके अंदर भी कुछ कमियां है, इसलिए आपको किसी दूसरे को गलत नहीं कहना हैं। आज यदि आप किसी संपत्ति को खरीदेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगी। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित किसी वरिष्ठ सदस्य से मिलने जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा अपनी शान शौकत के लिए भी व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके परिवार के सदस्य भी आपसे ईर्ष्या करेंगे, इसलिए आपको उनसे सतर्क रहना होगा। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों की मदद से किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में आज आपको दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाने में सफल रहेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपके सामने कुछ ऐसे आवश्यक खर्च आएंगे, जो आपके ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और आपका उत्तरदायित्व बढेगा। परिवार के सदस्यों की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। राज्य व समाज की ओर से आज आपको कोई सहयोग भी प्राप्त होगा। सायंकाल का समय आज आप अपनी नौकरी में कुछ ऐसे निर्णय लेने में सफल रहेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको भाइयों से संबंधित कष्ट होने की संभावना दिख रही है। आज आपके सामने कुछ अनावश्यक खर्च आएंगे, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, इसलिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चे पर भी लगाम लगाने होगी। सायंकाल के समय आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो आपकी सफलता में चार चांद लगाएंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आप अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप कुछ सामाजिक क्रियाकलापों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। आज आपको अपने मन की बात किसी दूसरे से उजागर करने से पहले ध्यान देना होगा। यदि आपने ऐसा किया, तो यह आपके लिए कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ मिलेगा। यदि आपका कोई कार्य वाद विवाद से लंबित है,तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न चित्त होगा और आप अपने मित्रों व परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन आप अपने भविष्य की कुछ नई योजनाओं को लेकर लोगों से विचार-विमर्श कर सकते हैं, जिसमें आपको अपनी पत्नी व संतान के साथ की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप गाने बजाने में व्यतीत करेंगे। आज संतान की तरक्की से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। व्यापार में भी आज आपको बुजुर्गों के सहयोग से किसी लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है। आज आपको कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आपकी चिंता बढ़ेगी, जिसके कारण आप अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करके उसे शीघ्र ही समाप्त कर लेंगे। आज आपकी संतान व पत्नी के प्रति भी प्रेम भावना बढ़ेगी। रात्रि के समय आपके घर किसी स्थिति का आगमन हो सकता है। आज आप अपनी बुद्धि व विवेक का प्रयोग करके अपने व्यापार के कुछ निर्णयों को लेंगे तो उसमें सफल रहेंगे


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

 

 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे

सोमवार, 29 नवंबर 2021

दिल्ली से आई दुल्हन खुद कार चलाकर फेरे लेने पहुंची


रुड़की। बुलेट रानी की तर्ज पर एक दुल्हन अपने "सपनों के राजकुमार से सात फेरे लेने के लिए खुद कार चलाकर मंडप तक पहुंची। खास बात यह है कि दोनों की लव मैरिज है। दरअसल रुड़की की पूनम तंवर को ब्याहने दिल्ली से सुमित शर्मा बारात लेकर रुड़की पहुंचे। शादी का प्रोग्राम दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर एक बैंकट हॉल में किया गया है। दुल्हन की पोशाक में कार चलाकर मंडप की तरफ बढ़ती दुल्हन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो रही है।

दरअसल रुड़की आकाशदीप एन्क्लेव निवासी पूनम तंवर और दिल्ली निवासी सुमित शर्मा आज वैवाहिक जीवन मे बंधने जा रहे है। दिल्ली हरिद्वार हाईवे स्थित बैंकट हॉल में समारोह का आयोजन किया गया है। दिलचस्प बात ये रही कि दुल्हन ब्यूटीपार्लर से तैयार होकर खुद कार चलाकर बैंकट हॉल पहुँची। रुड़की की सड़कों पर दौड़ती दुल्हन की कार आकर्षक का केंद्र रही। करीब 5 किलोमीटर का सफर तय कर दुल्हन हमसफ़र के पास पहुँची और सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन मे बंध गई। दुल्हन पूनम तंवर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि करीब 1 साल पूर्व उनके पिता का देहांत हो गया था, तब से परिवार की जिम्मेदारी उनपर और माँ पर आगई थी, तभी से वह कामकाज और गाड़ी खुद चलाती है, उन्होंने बताया शादी की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर है इसलिए वह खुद ही ब्यूटीपार्लर से तैयार होकर गाड़ी चलाते हुए बैंकट हाल पहुँची। उन्होंने बताया पिता से उन्हें सीख मिली है कि जिम्मेदारियों को पूरी लगन मेहनत से निभाना चाहिए, पिता से मिली शिक्षा के मुताबिक ही वह पूरी जिम्मेदारी को निभा रही है और अपनी शादी को सेलिब्रेट कर रही है। दुल्हन की पोशाक में कार चलाकर मंडप पहुँची दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हो रहा है।

मुजफ्फरनगर एआरटीओ में झोल।: डीएसपी की गाड़ी का सहारनपुर में होने के बावजूद मुजफ्फरनगर में कर दिया चालान


मुजफ्फरनगर ।सड़क पर वाहनों के चालान काटने में एक नया मामला सामने आया है। डीएसपी यतेंद्र नागर की पर्सनल कार का मुजफ्फरनगर एआरटीओ ने चालान काट दिया। खास बात यह है कि जिस समय चालान किया गया उस समय डीएसपी यतेंद्र नागर सहारनपुर की एससीएसटी अदालत में एक मामले की सुनवाई के लिए मौजूद थे।डीएसपी यतेंद्र नागर वर्तमान में डीएसपी सीएम सिक्योरिटी के पद पर तैनात हैं। यतेंद्र नागर सहारनपुर तैनात रहे हैं। सोमवार को उनका सहारनपुर में विशेष न्यायधीश एससीएसटी एक्ट की अदालत में एक मामले की सुनवाई के लिए पहुंचे थे। जिसके लिए वह लखनऊ से सहारनपुर आए थे। डीएसपी यतेंद्र नागर अपनी पर्सनल कार से सहारनपुर पहुंचे। उनका कहना है कि वह करीब 11.30 बजे सहारनपुर में अदालत में पहुंच गए थे। इसके बाद तीन बजे तक कोर्ट में ही रहे। जबकि, करीब दो बजे उनकी कार का चालान मुजफ्फरनगर एआरटीओ द्वारा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब वह अपनी कार के साथ सहारनपुर में मौजूद थे तो उनका चालान उस समय मुजफ्फरनगर में कैसे हो सकता है।

एआरटीओ मुजफ्फरनगर विनीत मिश्रा ने बताया कि सोमवार को नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड के चालान किए गए थे। सभी गाड़ियों का डाटा एकत्र कर बाद में चालान किए गए। जिस गाड़ी का चालान हुआ वह किस समय निकली और कितनी स्पीड पर थी इसका पूरा डेटा मौजूद है।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की समीक्षा

 मुजफ्फरनगर । आगामी 2 दिसंबर को देश के यशश्वी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जनपद सहारनपुर स्थित माता शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय के शिलान्यास एवं विशाल जनसभा कार्यक्रम हेतु तैयारियों की समीक्षा व जनसभा के सफल आयोजन हेतु मुख्यमंत्री की जनप्रतिनिधियों व शासन के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बातचीत की। इस दौरान  राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल, जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक कुमार यादव सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 


निरंकारी सन्त समागम में हुई ज्ञान वर्षा

 


मुजफ्फरनगर, 29 नवंबर। ‘‘परमात्मा यदि हमारा अपना है तो इसका रचा हुआ संसार भी हमारा अपना ही है। यह परमात्मा सबका आधार है। हर एक में और ब्रह्मांड के कण-कण में इसी का वास है। ऐसा भाव जब हृदय में बस जाता है तब किसी अन्य वस्तु अथवा मनुष्य में फिर कोई फर्क नज़र नहीं आता। अतः हम यह कह सकते हैं कि ‘‘समस्त संसार-एक परिवार‘‘ की भावना जीवन में धारण करने से ही उन्नति सम्भव है।’’

 निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने वर्चुअल रूप में आयोजित 74वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के दूसरे दिन विगत शाम को हुए सत्संग समारोह को सम्बोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए जिसका आनंद मिशन की वेबसाइट एवं साधना टी.वी.चैनल के माध्यम द्वारा विश्वभर के निरंकारी श्रद्धालु भक्त घर बैठे ही प्राप्त कर रहे हैं।

 सत्गुरु माताजी ने प्रतिपादन किया कि यदि हम आध्यात्मिकता के दृष्टिकोण से देखें तो वास्तविक रूप में सबका आधार यह परमात्मा ही है जिस पर विश्वास भक्ति की बुनियाद है। इसीलिए अपनत्व के भाव को धारण करके हम सब एक दूसरे के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार करें। हर एक के प्रति मन में सदैव प्रेम की ही भावना बनीं रहे, नफ़रत की नहीं। यदि हम किसी के लिए कुछ कर भी रहे हैं तब उसमें सेवा का भाव हो, एहसान का नहीं।

 परमात्मा पर विश्वास की बात को और अधिक स्पष्ट करते हुए सत्गुरु माताजी ने कहा कि जब हम इस परमसत्ता को ब्रह्मज्ञान द्वारा जान लेते हैं तो फिर इस पर विश्वास करने से ही हमारी भक्ति सही अर्थों में और सुदृढ़ होती है। उसके उपरान्त फिर जीवन में घटित होने वाले विभिन्न प्रकार के उतार-चढ़ावों के कारण हमारा मन विचलित नहीं होता। यह दृढ़ता हमें सत्संग, सेवा और सुमिरण के माध्यम से प्राप्त होती है।

 इसके पूर्व सायं 5.00 बजे से चल रहे सत्संग समारोह में देश-विदेश से भाग ले रहे वक्ता, गीतकार एवं कवियों ने अपने-अपने व्याख्यान, गीत एवं कविताओं के माध्यम से समागम के मुख्य विषय ‘‘विश्वास, भक्ति, आनंद’‘ पर रोशनी डाली।

यूपी में चलाएंगे जय योगी अभियान


मुजफ्फरनगर । विश्व हिन्दू महासंघ योगी जी के खिलाफ तंज कसने वालो को करारा जवाब देगा। योगी सरकार के विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए दिसंबर माह में जय जय जय योगी सरकार के नाम से संपूर्ण उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित करेगा।

   उक्त बातें विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए वर्चुअल बैठक में कही। प्रजापति ने कहा कि मंडल प्रभारी जिला अध्यक्षों के साथ मिल बैठकर मंडल वाइज कार्यक्रम निर्धारित  कर लें । इन कार्यक्रमों में प्रदेश के पदाधिकारी गण भी भाग लेंगे। पोस्टर, पर्ची, होर्डिंग, बैनर, स्टीकर , पेंटिंग, कार्ड, बैठक ,सम्मेलन,  रथयात्रा, सोशल साइट्स, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया , प्रिंट मीडिया इत्यादि के माध्यम से हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। प्रजापति ने पूरी दृढ़ता के साथ कहा कि बरसाना अधिवेशन के पश्चात कार्यकर्ता साथी इतने जोश में हैं कि योगी आदित्यनाथ जी महाराज के खिलाफ विष वमन करने वालों को करारा जवाब देंगे।

   बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अवस्थी ने कहा कि हिंदुत्व व विकास के महानायक योगी जी के कार्यों की वजह से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश से सर्वोत्तम प्रदेश बन रहा है। चुनाव में महासंघ योगी जी के साथ ढाल बनकर खड़ा हो गया है, तथा विपक्ष के सारे षड्यंत्रों को बेनकाब करेगा।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर केसरी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ हरिओम पाठक ,श्रीमती गंगा धाकड़ ,प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर अगरिया ,मातृशक्ति महामंत्री श्रीमती संतोष मिश्र ,सोशल मीडिया प्रदेश महामंत्री विशाल सिंह,  प्रदेश मंत्री विष्णु कांत चौबे, प्रमोद त्यागी ,कामेश कुमार आर्य, चंद्र प्रकाश गुप्त , मंडल प्रभारी शरद परमार, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, शिव विलास शर्मा ,अजय कुमार शुक्ला, दिनेश चंद्र पांडे, श्रीकांत शर्मा  ने भी विचार व्यक्त किए।

   बैठक में मातृशक्ति से श्रीमती रोशनी अग्रवाल, कंचन गंभीर जी, दृष्टि त्यागी जी ,डॉ अंजना राठौर, गायत्री सिंह ,कुमकुम चौधरी ,मंजू श्रीवास्तव ,छवि कौशल सहित महासंघ के विशाल उपाध्याय, राकेश दुबे, गंगा शर्मा कौशिक, मनोज कुमार सिंह ,सुरेंद्र सिंह, राज कुमार जायसवाल ,गोविंद राजपूत ,आलोक चौधरी, राम हरि चौधरी ,उमेश कुमार ओझा, आशुतोष त्रिपाठी, राजीव शुक्ला, महेंद्र सिंह ,राजकुमार ,एसके द्विवेदी ,उदय प्रकाश पांडे ,किशोर राठौर ,मनोज कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र पांडे ,जगदीश केसरवानी, शशिकांत सरोहा, कुलदीप केसरवानी ,सच्चिदानंद सिंह, देवांश वर्मा ,अतुल खन्ना ,दिलीप कुमार प्रजापति ,रेडमी, राकेश बाजपेई ,सौरभ शुक्ला ,ऋषभ जी, सोनू वर्मा सहितभारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर को इस विभाग में यूपी में मिली एक नंबर रैंकिंग

 


मुजफ्फरनगर । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा अक्टूबर माह 2021 में यूपी हेल्थ डैश बोर्ड की रैंकिंग में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद को यह उपलब्धि जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव द्वारा स्वास्थ्य विभाग के निरंतर अवलोकन एवं मार्गदर्शन के फलस्वरूप हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग एवं प्रयासों से जनपद अप्रैल माह से सितंबर माह तक निरंतर यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की रैंकिंग में शीर्ष के 10 जनपदों में स्थान पर रहा। सभी के सतत प्रयासों के साथ अक्टूबर माह में जनपद यूपी हेल्थ डैशबोर्ड में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद गर्भवती महिलाओं की 4 प्रसव पूर्व जांचे एवं हीमोग्लोबिन की जांच कराने में पूरे प्रदेश में जनपद प्रथम स्थान पर है। इसके साथ ही 0-1 वर्ष के आयु के शिशु के नियमित टीकाकरण भी जनपद में शत प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि आशाओ के प्रोत्साहन राशि के भुगतान में भी जनपद शीर्ष के जनपदों में से एक है। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सराहनीय कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

नई मंडी की पॉश कॉलोनी में 50 लाख की चोरी से हड़कंप

 


मुजफ्फरनगर । सिंचाई विभाग के रिटायर्ड अधिकारी के घर से करीब 50 लाख रुपयों की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के समय गृह स्वामी अपनी पत्नी के साथ बाहर गया हुआ था। आज वापस लौटने पर घटना का पता चला, तब मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सीओ व इंस्पेक्टर नई मंडी, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हैरानी की बात है कि बदमाशों ने चाबी से ही आवास और अलमारी का ताला खोला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी ओम रेजिडेंसी मे मामचंद गुप्ता अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। वह सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बताया गया कि 4 दिन पूर्व शामली निवासी उनके भाई का निधन हो गया था। वह अपनी पत्नी के साथ शामली गए हुए थे। आज सवेरे वे वापस लौटे तो, उन्होंने अपने आवास का दरवाजा खुला पाया। वह भीतर गए और पाया कि घर का सभी सामान अस्त-व्यस्त है। उन्होंने अपनी अलमारी चेक की, तो अलमारी का ताला लगा था। अलमारी खोलने पर उन्होंने पाया कि वहां रखे करीब 40 लाख के गहने व 70 हजार की नकदी चोरी हो चुकी है। मामचंद गुप्ता का कहना है कि बदमाशों ने घर का दरवाजा भी चाबी से ही खोला था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर वापस लौट गए। कार्यवाही होती न देख पीड़ित के भतीजे मोनू मित्तल ने एसएसपी अभिषेक यादव को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव व इंस्पेक्टर नई मंडी पंकज पंत पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

सहारनपुर में अमित शाह की जनसभा के लिए समीक्षा बैठक

 


सहारनपुर । आगामी 2 दिसंबर को कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जनपद सहारनपुर स्थित माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के शिलान्यास एवं विशाल जनसभा कार्यक्रम हेतु तैयारियों की समीक्षा विधानसभा के सफल आयोजन हेतु जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की बैठक पश्चिम के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल की अध्यक्षता में हुई जिसमें अशोक बाटला विधानसभा प्रभारी ने भी सहभागिता की।

बैठक में सांसद विधायक शामली सहारनपुर मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे

जानसठ थाना क्षेत्र में बिना मार्का की खाद बरामद

 


मुजफ्फरनगर। देर रात स्थानीय किसानों की शिकायत पर जिला अधिकारी चंद्रभूषण सिंह एवं एसडीएम जानसठ के आदेश पर भोपा थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने पुलिस बल के साथ देर रात 8:00 बजे सिकंदरपुर के जंगल में की छापेमारी जहां पर लगभग 260 बिना किसी मारका के खाद एवं डाई और लगभग 25 केमिकल ड्राम एवं अन्य सामग्री मिली जिसके बाद भोपा पुलिस ने मौके पर गोदाम को सील कर दिया जिसके बाद सोमवार को जिला अधिकारी के आदेश अनुसार खाज की जांच करने के लिए एक टीम मौके पर पहुंचेगी सूत्रों की माने तो स्थानीय किसानों का यह भी कहना है कि उक्त खाद्य गोदाम राजनीतिक नेताओं की मेहरबानी से लगाई गई है जिसमें विभागीय द्वारा केवल खानापूर्ति ही की जाएगी इस तरह की चर्चा भी किसानों के बीच चल रही है ,वही एसडीएम जानसठ ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच की जाएगी दोषी पाए जाने पर किसी भी व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा जांच निष्पक्ष की जाएगी ।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...