रविवार, 29 अगस्त 2021

पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल व एडीएम प्रशासन से वार्ता के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म

 



मुज़फ्फरनगर । अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह की मौजूदगी में पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल की सफाई कर्मचारियों के साथ वार्ता के बाद समझौते के बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। लगभग 2 घंटे वार्ता उपरांत सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा अपनी कूड़ा वाहन हड़ताल को वापस ले लिया गया तथा यह वादा किया गया की वह अभी से सफाई कार्य करते हुए कल जन्माष्टमी का त्योहार पर नगर में उत्कृष्ट सफाई करेंगे l  वार्ता में मुख्य रूप से सफाई कर्मचारियों का 10 व 16 तथा 26 वर्ष की संतोषजनक सेवाओं पर एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि के साथ उनके एरियर का भुगतान का निर्णय लिया गया इसके अलावा नगर की बढ़ती आबादी तथा सफाई व्यवस्था में सुधार लाने हेतु 68 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों का ठेका बोर्ड स्वीकृति की प्रत्याशा में ठेका छोड़ा जाएगा। साथ ही 32 आउटसोर्सिंग कर्मियों को बढ़ाए जाने हेतु प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा सफाई उपकरणों की सफाई नायको से डिमांड लेकर खरीदारी की जाएगी l अध्यक्ष द्वारा संघ को उनकी 200 रेहडे दिलवाए जाने के संबंध में कहा गया कि 50 रेडो की आपूर्ति हेतु निविदा प्रक्रिया बोर्ड फंड से हो रही है तथा डेढ़ सौ रेहडे स्वीकृति की प्रक्रिया में है l अमित कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा संघ पदाधिकारियों से कहा गया कि वह आकस्मिक रूप से वाडो मैं सफाई नायक तथा सफाई कर्मियों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण करेंगे तथा सफाई नायक 01 सितंबर से उपस्थित सफाई कर्मियों की उपस्थिति को प्रमाणित करेंगे। पर्यवेक्षण में ऐसा ना पाए जाने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी l साथ ही सफाई कर्मी नियमित रूप से समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित होकर कार्य करेंगे l इसके अलावा वार्ड में सफाई नायक के साथ-साथ पालिका के लिपिकगण सफाई कर्मियों की उपस्थिति एवं कार्य का पर्यवेक्षण करेंगे l ए डी एम प्रशासन महोदय के द्वारा यह भी कहा गया की कार्यरत आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों के द्वारा कार्य पर अनुपस्थित रहने पर उन्हें सेवा से पृथक किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में समस्त कर्मचारियों के अवशेष बकाया 9 करोड़ 57 लाख रुपए की धनराशि का उन्हें भुगतान किया है तथा आज जो भी कर्मचारी सेवा निर्वत होता है तो उसके समस्त दे देयको का भुगतान नियम अनुसार तत्काल कर दिया जाता है। समस्त बिंदुओं पर संघ एवं पालिका प्रशासन द्वारा सहमति होने पर संघ द्वारा कूड़ा वाहन हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा की गई तथा चेयरमैन जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए l बैठक में पालिका अध्यक्ष  के अलावा मुख्य रूप से अमित कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन, हेमराज सिंह अधिशासी अधिकारी , डॉ अतुल कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चमन लाल, महामंत्री अरविंद उर्फ सोनू मचल, सूरज प्रकाश, जितेंद्र कुमार, सुधीर कुमार सफाई नायकगण, गगन महिंद्रा,  विवेक कुमार , मोहन कुमार, नितिन कुमार लिपिकगण एवं स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी व एसके बिट्टू मौजूद रहे।
पालिकाध्यक्ष ने वार्ता के बाद बताया कि सफाई कर्मचारियों की मांगे मान ली गई हैं। सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से दस सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे हुए थे। शनिवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी जायज मांगों को लेकर कूड़ा वाहनों को रोक दिया। कूड़ा वाहन रूकने के कारण शहर के करीब 43 डलावघरों से कूड़ा नहीं उठ पाया। वहीं शहरी क्षेत्र में पहले दिन की हडताल से गंदगी फैल गई थी। इस दौरान शामिल देवी प्रसाद सफाई नायक, अर्जुन सिंह सफाई नायक, भूषण लाल सफाई नायक, जितेंद्र सफाई नायक , बिल्लू , नीरज कुमार, राकेश ढिंगान, सोमपाल सफाई नायक, सुरेंद्र कुमार सफाई नायक, दीपक पारचा, मिलन सिंह बिड़ला, धर्मेंद्र मचल, विशाल, दीपक, संजय भारती, प्रवीण मचल, नीरज उटवाल, सोनू कुमार एडवोकेट, आशीष सफाई नायक, दीपक भारती, राजेन्द्र, रमाकान्त आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

जिले में जन्माष्टमी पर जमकर बरसेगे बादल


 मुजफ्फरनगर । जन्माष्टमी पर जिले में बारिश के आसार हैं। 

जनपद में काफी दिनों से बारिश नहीं हो रही है। आसपास के इलाकों में थोड़ी सी बारिश के बाद ही धूप निकलने से उमस लगातार बढ रही है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश नहीं होगी। 30 अगस्त को बारिश की संभावना है, इससे गर्मी और उमस से राहत मिल जाएगी।

वहीं गर्मी और उमस से अधिक पसीना निकलने से शरीर पानी की कमी हो रही है। जिससे लोगों को पेट दर्द, डायरिया और पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

शाहपुर थाना क्षेत्र में हाईटेन्शन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दो किसानों की मौत

 



मुजफ्फरनगर । विद्युत की चपेट में आ जाने से 2 किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला में दिनदहाड़े बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते गांव के जंगल में करंट लगने से 2 किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

बताते हैं कि बरवाला निवासी 38 वर्षीय कार्तिक पुत्र धीरज व 25 वर्षीय गौतम पुत्र तेजपाल गाँव के नज़दीक ही ट्यूबवैल पर बोरिंग कर रहे थे। अचानक ही कुए से नाल के हाई टेंशन 11 हज़ार की लाइन से टकराने पर करंट लगने से दोनों की हालत गंभीर हो गई। गाँव के लोग कार्तिक व गौतम को लेकर जिला अस्पताल पहुँचे जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि करंट काफी तेज लगा था संभवतः मौके पर ही मौत हो गई थी। फिर भी जीवन की आस में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। दोनों चाचा भतीजे थे। 

भाकियू कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद, बुढ़ाना के बाद खतौली विधायक का जमकर विरोध

 


मुजफ्फरनगर। जानसठ थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर दलपत में भाकियू कार्यकर्ताओं ने खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी के गांव में पहुंचने पर विरोध करते हुए विधायक की गाड़ी को घेर लिया और काले कपड़े दिखाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस के समझाने पर भी कार्यकर्ता नहीं माने। 

सूत्रों के मुताबिक जानसठ कोतवाली के गांव मीरापुर दलपत में शनिवार को विधायक विक्रम सैनी भाजपा की बूथ कमेटी का सत्यापन करने के लिए पहुंचे। विधायक भाजपा कार्यकर्ता विशाल प्रजापति के मकान में बैठकर बूथ कमेटी का सत्यापन करने को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने लगे। विधायक के गांव में आने की जानकारी भाकियू के निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह को लग गई।

जोगेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं को साथ लेकर विशाल प्रजापति के मकान के बाहर पहुंचे। बाहर सड़क पर विधायक की गाड़ी खड़ी थी। विधायक मकान के अंदर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। वहीं भाकियू कार्यकर्ताओं ने बाहर खड़ी विधायक की गाड़ी को घेर लिया और हंगामा खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं भाकियू कार्यकर्ताओं ने विधायक को काले कपड़े दिखाए और जमकर नारेबाजी की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। विरोध के चलते विधायक को गांव से निकलना पड़ गया। पुलिस ने अपनी सुरक्षा में विधायक को गांव से जानसठ तक भिजवाया।

खतौली विधायक विक्रम सैनी ने मीडिया को बताया कि वे मीरापुर दलपत में मकान के अंदर बैठकर बूथ कमेटी का सत्यापन कर रहे थे। इस दौरान मकान के बाहर आकर कुछ भाकियू कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। हंगामा करते रहो, उनका भाकियू कार्यकर्ताओं से कोई मतलब नहीं है। हमने बूथ कमेटी का सत्यापन किया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर गांव से लौट आए।

शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर युवक की अज्ञात युवको द्वारा पिटाई, चौकी में घुसकर बचाई जान

 


मुज़फ्फरनगर। शहर में लगातार नवयुवकों द्वारा मारपीट की घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जा रहा है कभी शहर के मुख्य चौराहों पर तो कभी गली कुछ समय नवयुवक एक दूसरे से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं दरअसल मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल गेट के बाहर चार अज्ञात युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गये। युवक अपनी जान बचा कर जिला अस्पताल चौकी के अंदर जा पहुंचा। घायल युवक द्वारा तहरीर दे दी गई है।

श्री श्री गोलोक धाम के पाटोत्सव पर निकली भव्य पालकी यात्रा

 मुजफ्फरनगर । श्री श्री गोलोक धाम के पाटोत्सव पर आज भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। गांधी कॉलोनी स्थित श्री श्री गोलोक धाम का पाटोत्सव इस में मनाया जा रहा है। इस दौरान आज सुबह पालकी यात्रा निकाली गई। मंदिर प्रांगण से शुरू होकर यह पालकी यात्रा मंदिर की परिक्रमा करते हुए वापस मंदिर में संपन्न हुई। कोरोना के चलते व बहुत संक्षिप्त रूप से आयोजन किया गया। आयोजन में मंदिर समिति के तमाम लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। राधे राधे का घोष करते हुए नाचते गाते श्रद्धालु पालकी के साथ चले और तमाम लोगों ने ठाकुर जी के दर्शन रास्ते में प्रसाद बांटा। विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने भी ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

श्री श्री गोलोक धाम का 19 वा पाटोत्सव में श्री श्यामा श्याम जी की भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रातः पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने पूजन करा कर यात्रा का आरंभ किया। जिसमें श्यामा श्याम जी को फूलों द्वारा सजाई गई सुंदर पालकी में विराजमान किया गया। तथा भक्तों द्वारा कांधे पर पालकी को उठाकर श्यामा श्याम जी को गांधी कॉलोनी के मुख्य मार्गो से भ्रमण कराया गया। इसी कड़ी में आज सभी पुरुषों ने पीले वस्त्र धारण कर रखे थे तथा जगह-जगह फूलों की वर्षा कर श्यामा श्याम जी का स्वागत किया गया। महिलाओं द्वारा रंगोली बनाकर यात्रा के पद को और सुंदर रूप दिया गया ग्वालो की टोली जगह-जगह पर श्यामा श्याम जी के गुणगान कर रही थी तथा गोपियां नाच गा कर श्यामा श्याम जी को रिझा रही थी। अंत में श्यामा श्याम जी की आरती कर यात्रा को विश्राम दिया गया तत्पश्चात गोलोक धाम पर भंडारे का आयोजन हुआ। सभी भक्तों ने भंडारा चख धर्म लाभ उठाया। यात्रा को सफल बनाने में हरिकिशन भोला , सतीश सेठी, सुरेश छाबड़ा, रमेश खत्री, नरेश शर्मा, राजीव, पुनीत, नरेश चाचा, मनोज , पवन छाबड़ा, डा विवेक, ब्रजमोहन बाठला, वअभिनव जल्होत्रा आदि भक्तों का सहयोग रहा।






रविवार किसके लिए लाया उपहार : जानिए पंचांग और राशिफल में

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 29 अगस्त 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - सप्तमी रात्रि 11:26 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका पूर्ण रात्रि तक*

⛅ *योग - ध्रुव सुबह 06:45 तक तत्पश्चात व्याघात*

⛅  *राहुकाल - शाम 05:23 से शाम 06:57 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:22* 

⛅ *सूर्यास्त - 06:56*

⛅ *दिशाशूल -पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - शीतला सप्तमी, रविवारी सप्तमी (सूर्योदय से रात्रि 11:26 तक)*

 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है।  (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *श्रीकृष्ण-जन्माष्टमीव्रत की कथा एवं विधि* 🌷

➡ *30 अगस्त  2021 सोमवार को जन्माष्टमी है ।*

🙏 *भविष्यपुराण उत्तरपर्व अध्याय – २४*

🙏 *राजा युधिष्ठिर ने कहा – अच्युत ! आप विस्तार से (अपने जन्म-दिन) जन्माष्टमी व्रत का विधान बतलाने की कृपा करें  |*

🙏 *भगवान् श्रीकृष्ण बोले – राजन ! जब मथुरा में कंस मारा गया, उस समय माता देवकी मुझे अपनी गोद में लेकर रोने लगीं | पिता वसुदेवजी भी मुझे तथा बलदेवजी  आलिंगन कर गद्गदवाणी से कहने लगे – ‘आज मेरा जन्म सफल हुआ, जो मैं अपने दोनों पुत्रों को कुशल से देख रहा हूँ | सौभाग्य से आज हम सभी एकत्र मिल रहे हैं  |’ हमारे माता-पिता को अति हर्षित देखकर बहुत से लोग वहाँ एकत्र हुए और मुझसे कहने लगे – ‘भगवन ! आपने बहुत बड़ा काम किया, जो इस दुष्ट कंसको मारा | हम सभी इससे बहुत पीड़ित थे | आप कृपाकर यह बतलाये कि आप माता देवकी के गर्भ से कब आविर्भूत हुए थे ? हम सब उस दिन महोत्सव मनाया करेंगे | आपको बार-बार नमस्कार है, हम सब आपकी शरण में  हैं | आप हम पर प्रसन्न होइये | उस समय पिता वसुदेवजी ने भी मुझसे कहा था कि अपना जन्मदिन इन्हें बता दो |’*

🙏 *तब मैंने मथुरानिवासी जनों को जन्माष्टमी व्रत का रहस्य बतलाया और कहा – ‘पुरवासियों ! आपलोग मेरे जन्म दिन को विश्व में जन्माष्टमी के नाम से प्रसारित करें | प्रत्येक धार्मिक व्यक्ति को जन्माष्टमी का व्रत अवश्य करना चाहिये | जिस समय सिंह राशि पर सूर्य और वृषराशिपर चन्द्रमा था, उस भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अर्धरात्रि में रोहिणी नक्षत्र में मेरा जन्म हुआ | वसुदेवजी के द्वारा माता देवकी के गर्भ से मैंने जन्म लिया | यह दिन संसार में जन्माष्टमी नाम से विख्यात होगा | प्रथम यह व्रत मथुरा में प्रसिद्ध हुआ और बाद में सभी लोकों में इसकी प्रसिद्धी हो गयी | इस व्रत के करने से संसार में शान्ति होगी, सुख प्राप्त होगा और प्राणिवर्ग रोगरहित होगा |’*

🙏 *महाराज युधिष्ठिर ने कहा – भगवन ! अब आप इस व्रत का विधान बतलाये, जिसके करने से आप प्रसन्न होते हैं |*

🙏 *भगवान श्रीकृष्ण बोले – महाराज ! इस एक ही व्रत के कर लेने से सात जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं  | व्रत के पहले दिन दंतधावन आदि करके व्रत का नियम ग्रहण करें  | व्रत के दिन मध्यान्ह में स्नान कर माता भगवती देवकी का एक सूतिका गृह बनाये | उसे पद्मरागमणि और वनमाला आदिसे सुशोभित करें  | गोकुल की भांति गोप, गोपी, घंटा, मृदंग, शंख और मांगल्य-कलश आदिसे समन्वित तथा अलंकृत सुतिका-गृह के द्वारपर रक्षा के लिए खणग, कृष्ण छाग, मुशल आदि रखे | दीवालों पर स्वस्तिक आदि मांगलिक चिन्ह बना दें | षष्ठीदेवी की भी नैवेद्य आदि के साथ स्थापना करें  | इस प्रकार यथाशक्ति उस सूतिकागृह को विभूषितकर बीच में पर्यंक के ऊपर मुझसहित अर्धसुप्तावस्थावाली, तपस्विनी माता देवकी की प्रतिमा स्थापित करें  | प्रतिमाएँ आठ प्रकार की होती हैं –स्वर्ण, चाँदी, ताम्र, पीतल, मृत्तिका, काष्ठ की मणिमयी तथा चित्रमयी | इनमे से किसी भी वस्तुकी सर्वलक्षणसम्पन्न प्रतिमा बनाकर स्थापित करें  | माता देवकी का स्तनपान करती हुई बालस्वरूप मेरी प्रतिमा उनके समीप पलंग के ऊपर स्थापित करें  | एक कन्या के साथ माता यशोदा की प्रतिमा भी वहां स्थापित की जाय | सूतिका-मंडप के ऊपर की भित्त्तियों में देवता, ग्रह, नाग तथा विद्याधर आदि की मूर्तियाँ हाथोसे पुष्प-वर्षा करते हुए बनाये | वसुदेवजी को सूतिकागृह के बाहर खणग और ढाल धारण किये चित्रित करना चाहिये | वसुदेवजी महर्षि कश्यप के अवतार हैं और देवकी माता अदितिकी | बलदेवजी शेषनाग के अवतार हैं, नन्दबाबा दक्षप्रजापति के, यशोदा दिति की और गर्गमुनि ब्रह्माजी के अवतार हैं | कंस कालनेमिका अवतार है | कंस के पहरेदारों को सूतिकागृह के आस-पास निद्रावस्था में चित्रित करना चाहिये | गौ, हाथी आदि तथा नाचती-गाती हुई अप्सराओं और गन्धर्वो की प्रतिमा भी बनाये | एक ओर कालिया नाग को यमुना के ह्रदय में स्थापित करें  |*

🙏 *इसप्रकार अत्यंत रमणीय नवसुतिका-गृह में देवी देवकी की स्थापनकर भक्ति से गंध, पुष्प, अक्षत, धूप, नारियल, दाडिम, ककड़ी, बीजपुर, सुपारी, नारंगी तथा पनस आदि जो फल उस देशमें उससमय प्राप्त हों, उन सबसे पूजनकर माता देवकी की इसप्रकार प्रार्थना करे –*

🌷  *गायभ्दि: किन्नराध्यै: सततपरिवृता वेणुवीणानीनादै भृंगारादर्शकुम्भप्रमरकृतकरै: सेव्यमाना मुनीन्द्रै: |*

*पर्यन्गे स्वास्तृते या मुदित्ततरमना: पुत्रिणी सम्यगास्ते सा देवी देवमाता जयति सुवदना देवकी कान्तरूपा ||*

🙏 *‘जिनके चारों ओर किन्नर आदि अपने हाथों में वेणु तथा वीणा-वाद्यों के द्वारा स्तुति-गान कर रहे हैं और जो अभिषेक-पात्र, आदर्श, मंगलमय कलश तथा चँवर हाथों में लिए श्रेष्ठ मुनिगणोंद्वारा सेवित हैं तथा जो कृष्ण-जननी भलीभांति बिछे हुए पलंगपर विराजमान हैं, उन कमनीय स्वरुपवाली सुवदना देवमाता अदिति-स्वरूपा देवी देवकी की जय हो |’*

🙏 *उससमय यह ध्यान करें कि कमलासना लक्ष्मी देवकी के चरण दबा रही हो | उन देवी लक्ष्मी की – ‘नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम: |’ इस मन्त्र से पूजा करे | इसके बाद ‘ॐ देवक्यै नम:, ॐ वासुदेवाय नम:, ॐ बलभद्राय नम:, ॐ श्रीकृष्णाय नम:, ॐ सुभद्रायै नम:, ॐ नन्दाय नम: तथा ॐ यशोदायै नम:’ – इन नाम-मन्त्रों से सबका अलग-अलग पूजन करें  |*

🙏 *कुछ लोग चन्द्रमा के उदय हो जानेपर चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान कर हरि का ध्यान करते हैं, उन्हें निम्नलिखित मन्त्रों से हरि का ध्यान करना चाहिये –*

🌷 *अनघं वामनं शौरि वैकुण्ठ पुरुषोत्तमम |*

*वासुदेवं हृषीकेशं माधवं मधुसूदनम ||*

*वाराहं पुण्डरीकाक्षं नृसिंहं ब्राह्मणप्रियम |*

*दामोदरं पद्यनाभं केशवं गरुड़ध्वजम |*

 *गोविन्दमच्युतं कृष्णमनन्तमपराजितम |*

*अघोक्षजं जगद्विजं सर्गस्थित्यन्तकारणम |*

*अनादिनिधनं विष्णुं त्रैलोक्येश त्रिविक्रमम |*

*नारायण चतुर्बाहुं शंखचक्रगदाधरम |*

*पीताम्बरधरं नित्यं वनमालाविभूषितम |*

*श्रीवत्सांग जगत्सेतुं श्रीधरं श्रीपति हरिम || (उत्तरपर्व ५५/४६ – ५०)*

🙏 *इन मन्त्रों से भगवान् श्रीहरि का ध्यान करके ‘योगेश्वराय योगसम्भवाय योगपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मन्त्र से प्रतिमा को स्नान कराना चाहिये | अनन्तर ‘यज्ञेश्वराय यज्ञसम्भवाय यज्ञपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मंत्रसे अनुलोपन, अर्घ्य, धूप, दीप आदि अर्पण करें  | तदनंतर ‘विश्वाय विश्वेश्वराय विश्वसम्भवाय विश्वपतये गोविन्दाय नमो नम: |’ इस मन्त्र से नैवेद्य निवेदित करें  | दीप अर्पण करने का मन्त्र इसप्रकार हैं – धम्रेश्वराय धर्मपतये धर्मसम्भवाय गोविन्दाय नमो नम: |’*

🙏 *इसप्रकार वेदी के ऊपर रोहिणी-सहित चन्द्रमा, वसुदेव, देवकी, नन्द, यशोदा और बलदेवजी का पूजन करें , इससे सभी पापों से मुक्ति हो जाती हैं | चंद्रोदय के समय इस मन्त्र से चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान करें  –*

🌷 *क्षीरोदार्नवसम्भूत अत्रिनेत्रसमुद्भव |*

*गृहनार्घ्य शशाकेंदों रोहिण्या सहितो मम || (उत्तरपर्व ५५/५४)*

🙏 *आधी रात को गुड और घी से वसोर्धारा की आहुति देकर षष्ठीदेवी की पूजा करे | उसी क्षण नामकरण आदि संस्कार भी करने चाहिये | नवमी के दिन प्रात:काल मेरे ही समान भगवती का भी उत्सव करना चाहिये | इसके अनन्तर ब्राह्मणों को भोजन कराकर ‘कृष्णो में प्रीयताम’ कहकर यथाशक्ति दक्षिणा देनी चाहिये |*

🙏 *धर्मनंदन ! इसप्रकार जो मेरा भक्त पुरुष अथवा नारी देवी देवकी के इस महोत्सव को प्रतिवर्ष करता हैं, वह पुत्र, सन्तान, आरोग्य, धन-धान्य, सदगृह, दीर्घ आयुष्य और राज्य तथा सभी मनोरथों को प्राप्त करता हैं | जिस देशमें यह उत्सव किया जाता है, वहाँ जन्म-मरण, आवागमन की व्याधि, अवृष्टि तथा ईति-भीती आदि का कभी भय नहीं रहता | मेघ समयपर वर्षा करते हैं | पांडूपुत्र ! जिस घर में यह देवकी-व्रत किया जाता हैं, वहाँ अकालमृत्यु नहीं होती और न गर्भपात होता हैं तथा वैधव्य, दौर्भाग्य एवं कलह नहीं होता | जो एक बार भी इस व्रत को करता हैं, वह विष्णुलोक को प्राप्त होता है | इस व्रत के करनेवाले संसार के सभी सुखों को भोगकर अंत में विष्णुलोक में निवास करते हैं |*

🙏 *इति श्री भविष्यपुराण का उत्तरपर्व का चौवीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ |*


📖 **

📒 **

       🌞 ~ हिन्दू पंचाग ~ 🌞 

🙏🌷💐🌺🍀🌻🌸🌹🍁🙏पंचक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


03 सितंबर: अजा एकादशी


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


04 सितंबर: शनि प्रदोष


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या


07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रखेगा। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए परीक्षा की तैयारी में एकाग्रता बनाए रखें। नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो आज उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने घर व व्यापार कहीं भी क्रोध में कोई निर्णय नहीं लेना है, यदि आपने लिया, तो वह आपके लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। आय और व्यय मे भी आज आपको संतुलन बना कर रखना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत रख पाएंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप की व्यवसाय की योजनाएं लागू होंगी और जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ भी अवश्य देंगी। कार्य क्षेत्र में आज कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रही हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको अपने शत्रुओं पर कड़ी नजर रखनी होगी। आज आप अपने परिजनों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। आज आपको व्यापार में धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए करियर में अच्छी तरक्की के योग बना रहा है, लेकिन किसी सहयोगी के कारण आज आपको विश्वासघात मिल सकता है, इसलिए आज आपको अपने मन में चल रहे विचारों को किसी से सांझा नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो आपके शत्रु उसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी को आज कोई उपहार भेट कर सकते हैं, जिसे देखकर वह प्रसन्न होंगी। आज आपके किसी मित्र के कारण आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति भी आज आप आसानी से कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के प्रति ईमानदार रहना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। परिवार की किसी महिला सदस्य से आज आपको आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होता दिख रहा है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आज आपको  उलझनो में पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थियों को आज मनचाही सफलता पाने के लिए कठोर परिश्रम की आवश्यकता पड़ेगी। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको कोई रोग पहले से ही सता रहा है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। यदि आज आपने जोखिम उठाने की सोची, तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। ससुराल पक्ष से यदि संबंध में कोई दिक्कत चल रही थी, तो उसमें भी आज सुधार होगा। शासन में सत्ता का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। बिजनेस कर रहे लोगों को आज  नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। ऑफिस में कार्य करने वाले लोगों को आज उनके शत्रु उनके साथी  बने नजर आएंगे, लेकिन वह  भी  उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में आज आप सफल रहेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। व्यापार में बढ़ती हुई प्रोग्रेस को देखकर आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आपको आज अपनी शान शौकत पर ज्यादा धन खर्च नहीं करना है क्योंकि इसे देखकर आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कोर्ट कचहरी में चल रहा है, उसमें भी आज आपको जीत मिलेगी और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र के घर जा सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको व्यवसाय की योजनाओं को लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में खराबी आने के कारण आपका रूटिंग डगमगा सकता है, लेकिन आपको ध्यान देना होगा। यदि आपके कुछ कार्य जरूरी है, तो आप पहले उन्हें ही पूरा करें। जीवनसाथी की सलाह से आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन आपको व्यर्थ के धन को व्यय करने से बचना होगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज ऑफिस में अपने अधिकारियों के साथ अच्छे संबंधों से लाभ मिलेगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। भाई बहनों के साथ का आज आपको भरपूर लाभ मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी की मदद से आज आपका लंबे समय से अटका हुआ कार्य संपन्न होगा। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओ को स्वाधीनता से जांच ले, लेकिन आज आपको अपने किसी रिश्तेदार के साथ धन के लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं  से आज आपको मुक्ति मिलेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। ऑफिस में आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। व्यापार कर रहे जातकों को आज सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला चल रहा है, तो आज उसमें आपको लाभ होगा व आपको भी किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यदि लंबे समय से परिवार में कोई परेशानी चल रही थी, तो आज उसका समाधान मिलेगा।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों को अपने सीनियर व अपने गुरुजनों से सांझा करना होगा, जिसका वह लाभ भी अवश्य उठाएंगे। आज संतान के दायित्वो की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ से किए जा रहे कार्य में आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आपके कुछ लंबे समय से अटके हुए सभी कार्य आसानी से पूरे होगे। 


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसका लाभ अवश्य मिलेगा। भाई व बहन की चिंता आज आपको सता रही थी, तो आज उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए भी उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 12 होते हैं। 12 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

शनिवार, 28 अगस्त 2021

देखिए वीडियो, मुजफ्फरनगर नरेश बाबा के अद्भुत दरबार का नज़ारा , आप भी हो जाओगे हैरान, जाने का करेगा मन तो रोक नहीं पाओगे

 


मुजफ्फरनगर । श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में भव्य रूप से सजाया गया है।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बाबा खाटू श्याम, गणपति जी, शिव परिवार और श्री बाला जी महाराज के भवनों को मंदिर कमैटी द्वारा अलौकिक रूप से सजाया गया है

श्री बालाजी महाराज के 31 विग्रह स्वरूपों वाले एकमात्र धाम श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर की श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर होगी अनोखी साज-सज्जा

 



मुजफ्फरनगर l श्री सालासर बालाजी धाम सेवा समिति रजि० मुजफ्फरनगर के कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया की आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के महापर्व पर पचेंडा रोड स्थित (एकमात्र धाम जिसमें श्री बालाजी महाराज के 31 विग्रह स्वरूप अलग-अलग रूपों में एक ही धाम में प्रतिष्ठापित है जो अन्यत्र कहीं नहीं ) मनोकामना पूर्ण करने वाले श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर को भव्य आकर्षक व मनोहारी रूप से सुसज्जित किया जाएगा।

   राजीव बंसल ने यह भी बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर मनोकामना पूर्ण श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर में प्रतिष्ठित श्री बालाजी महाराज के सभी विग्रह स्वरूपों को नए चौले व आभूषणों से श्रृंगारित कर समस्त श्री सालासर धाम को आकर्षक लाइटों व फूलों और गुब्बारों से सजाया जा रहा है।

जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं मंदिर समिति सेवादारों द्वारा श्री कृष्ण कन्हैया लाल के पालने को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। साज-सज्जा की सभी तैयारियां में समिति परिवार के अध्यक्ष नीरज बंसल, मंत्री आशुतोष गर्ग, कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ,हिमांशु गर्ग बृजमोहन वर्मा डॉ कमल गुप्ता, पवन गोयल ,विपुल गर्ग, दिनेश कुमार ,अजय मित्तल, नितिन तायलव युवा सेवादार तुषार शर्मा, कार्तिक गोयल, वरुण गर्ग, दीपांशु शर्मा, मयूर जैन, अक्षत बंसल ,संचित गर्ग,विपिन शर्मा, अभिषेक जी, राहुल शर्मा, शिवम शर्मा आदि सहित सभी सेवादार अपना योगदान दे रहे हैं।

जागरूक अभिभावक मंच समिति ने किया शिक्षा पर कोरोना का प्रभाव पर सेमिनार का सफल आयोजन

 







मुजफ्फरनगर । जागरूक अभिभावक मंच समिति रजिस्टर्ड द्वारा मुजफ्फरनगर में सेमिनार शिक्षा पर कोरोना का प्रभाव एवं गुरुजनों व मेधावी छात्र छात्राओं का अभिनंदन अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, रविकांत गर्ग विधायक दिनेश गोयल, राहुल गोयल, अंकित बिंदल राजीव गर्ग, अनुभव सिंघल, सुधीर खटीक, बीना शर्मा, जोगिंदर गोयल मंच पर आसीन रहे। गुरुजनों में गिरवर सिंह, डॉ टी एन अग्रवाल, आनंद स्वरूप शब्बीर हसन, नेमचंद गुप्ता शशी गोयल, नीरज सिंघल सावित्री शर्मा, पूनम जैन कुलदीप मोहन, भूदेव सिंह राजेंद्र सिंघल, अरविंद, रवि दत्त धीमान, उमेश, रामस्वरूप कांता प्रसाद, मासूम अली त्यागी, श्यामलाल स्वामी जयपाल सैनी का सम्मान किया गया। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन किया जाना चाहिए, जिसके लिए जागरूक अभिभावक मंच समिति रजिस्टर्ड का उनके द्वारा धन्यवाद एवं अभिनंदन किया गया। आयोजन में अध्यक्ष राहुल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर त्यागी, स्वागत श्रवण गुप्ता, महिला कार्यकारी अध्यक्ष बीना शर्मा, उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार ऋषिराज राही, वरिष्ठ सचिव आजम शम्सी, राजकुमार सिद्धार्थ, प्रमोद टांक, पवन बंसल, सुरेश कुमार गोयल राजेंद्र सिंघल, राकेश शर्मा ललित अग्रवाल, यशवीर सिंह रजत गोयल, मास्टर नजर खान, मुकेश धीमान, ठाकुर कुंवर पाल सिंह, नेमचंद, अभिनव अग्रवाल, अमित गुप्ता, मोहम्मद इरफान अब्बास, नवीन गुप्ता, सतीश कुमार आदि ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

मदर्स प्राइड प्ले स्कूल मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

 


मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड प्ले स्कूल मे आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल जी ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाये दी। कोरोना काल के चलते इस साल भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सभी बच्चो ने अपने घर पर रहकर ऑनलाइन क्लास मैं ही मनाया, ज़ूम सेशन में सभी विद्यार्थीयो ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये वही बाल-गोपाल राधा-श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा की पोशाक पहनकर सभी के मन को छु लिया। स्कूल की शिक्षिकाओ ने सभी बच्चो को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बारे मैं बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी, जिसे केवल जन्माष्टमी या गोकुलाष्टमी के रूप में भी जाना जाता है, एक वार्षिक हिंदू त्योहार है जो विष्णुजी के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्म का जश्न मनाता है।जन्माष्टमी को उपवास, गायन, एक साथ प्रार्थना करने, विशेष भोजन तैयार करने और साझा करने, रात्रि जागरण और कृष्ण या विष्णु मंदिरों में जाकर मनाते हैं। इस दिन को सफल बनाने मै स्कूल की सभी शिक्षिकाओ ने अपना सहयोग दिया



रालोद ने फिर अलापा महंगाई का राग, किया प्रदर्शन



मुजफ्फरनगर--राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज जिले की सभी तहसीलों पर लोकदल ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया है। मुजफ्फरनगर की खतौली तहसील पर रालोद के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है, जहां पर रालोद नेता भैंसा बुग्गी पर सवार होकर धरने पर पहुंचे और अपनी मोटरसाइकिल भी भैंसा बुग्गी पर रखकर लाए साथ ही खाली सिलेंडर व पानी के मटके भी लेकर रालोद नेता धरने पर पहुंचे। रालोद नेताओं का कहना है कि डीजल पेट्रोल महंगा होने के चलते आम लोग इन वाहनों को चलाने में असमर्थ हैं, रालोद नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना तो चलाई है लेकिन मेहंगी गैस होने के चलते गरीब आदमी सिलेंडर भरवाने में असमर्थ है, मोदी सरकार में सरसों तेल महंगा हो गया है, अतः पकोड़े तल कर भी आम आदमी अपना पेट नहीं पाल पा रहा है। आज के धरना प्रदर्शन में गैस सिलेंडर के साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।

कमिश्नर ने डीएम व एसएसपी के साथ सुनी समस्याएं



मुजफ्फरनगर। थाना छपार में मंडलायुक्त लोकेश एम जी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोंजन किया गया। इस मौके पर डीएम चंद्रभूषण सिंह तथा एसएसपी अभिषेक यादव ने भी जन समस्याएं सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए।

शासन के निर्देशानुसार थाना छपार में मंडल आयुक्त लोकेश एम. जी, जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव द्वारा थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग किया गया। जिसमें थाने पर आए फरियादियों  की शिकायतों को सुना एवं उनके तत्काल निस्तारण हेतु प्रयास किया गया एवं अन्य संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भूमि विवादों के निस्तारण हेतु आदेशित किया गया। मंडल आयुक्त  लोकेश एम जी द्वारा थाना छपार में स्थित महिला हेल्प डेस्क एवं आंगुन्तक कक्ष का निरीक्षण भी किया गया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को अपने कार्यालय में नियमित रूप से जनसुनवाई करने हेतु निर्देशित किया गया तथा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश दिए। उक्त आयोजन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन  अमित सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर  अर्पित विजयवर्गीय, उप जिलाधिकारी सदर दीपक कुमार एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 महिला थाना   में आयोजित समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुनते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाना चाहिए।  थाना समाधान दिवस में नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह द्वारा महिला थाना में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी को निर्देशित किया गया

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...