शनिवार, 1 मई 2021

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में आक्सीजन की कमी से चिकित्सक समेत आठ की मौत


 नई दिल्ली। ऑक्सीजन की कमी की वजह से दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की जान गई है। राजधानी के बत्रा अस्पताल में शनिवार को ऑक्सीजन खत्म होने के चलते आठ कोरोना मरीजों की जान चली गई।

ऑक्सीजन की कमी को लेकर बत्रा अस्पताल ने दिल्ली हाई कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है। अस्पताल ने कोर्ट में बताया कि एक घंटे से भी ज्यादा समय तक ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं थी, जिसकी वजह से आठ कोरोना मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में डॉक्टर भी शामिल है। बत्रा अस्पताल ने हाई कोर्ट को बताया, ''हमें ऑक्सीजन समय पर नहीं मिली। दोपहर 12 बजे ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। फिर डेढ़ बजे दोबारा ऑक्सीजन की सप्लाई हुई। इस वजह से कुछ लोगों की मौत हो गई, जिसमें हमारे एक डॉक्टर भी शामिल हैं।'' इससे पहले अस्पताल ने ऑक्सीजन की सप्लाई पाने के लिए एसओएस मैसेज भी भेजा था। इसमें जानकारी दी गई थी कि अस्पताल में सिर्फ दस मिनट की ही ऑक्सीजन बाकी है। अस्पताल में 326 मरीज भर्ती थे।

शहर रामलीला के मंत्री अनिल जैन कालू का दुखद निधन


मुजफ्फरनगर । प्रमुख समाज सेवी व शहर रामलीला के मंत्री अनिल जैन कालू का दुखद निधन हो गया। तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है । लंबे समय तक वे शहर रामलीला के अलावा धार्मिक और सामाजिक कार्य में लगे रहे।
अनिल जैन कालू पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्हें बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था यहां से वह प्राइवेट उपचार के लिए शामली के निजी चिकित्सक की देखरेख में चले गए थे। परिजनों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अनिल जैन कालू पिछले एक दशक से भी अधिक समय से शहर रामलीला कमैटी के मंत्री पद पर भी बने हुए थे। वह सनातन धर्मसभा से जुडे हुए थे और सनातन धर्मसभा के नवीन भवन को निर्मित कराने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनके निधन नरेंद्र गुप्ता, शिवचरण गर्ग, शंकर स्वरूप बंसल आदि कई पदाधिकारियों ने शोक जताया।

कोरोना काल में आईएमए के चिकित्सक देंगे मुफ्त परामर्श


मुजफ्फरनगर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच मुज़फ़्फ़रनगर द्वारा गठित कोविड टास्क फ़ोर्स लोगों को आनलाइन मुफ्त सलाह देगी। 

डॉक्टर ऐम एल गर्ग अध्यक्ष आई॰एम॰ए॰ के नेतृत्व में डॉक्टर अनुज माहेश्वरी सचिव आइ०एम०ए०अध्यक्ष टास्क फ़ोर्स डॉ अशोक शर्मा 

कोऑर्डिनेटर टास्क फ़ोर्स डॉ सुनील सिंघल हैं। 

चिकित्सकों के नाम , सम्पर्क नम्बर , निशुल्क टेलेफ़ोनिक परामर्श का समय निम्नवत है 


फ़िज़िशियन

डॉक्टर एम एल गर्ग 9412213932 (chest) 9AM-10AM

डॉक्टर अनिल कक्कड़ 9837071770

डॉक्टर रविंद्र सिंह 9897258789

डॉक्टर कुलदीप सिंह चौहान 9997766771.  5PM-6PM

डॉक्टर अरविंद सैनी 7454881227

11AM-2PM


चाइल्ड स्पेशलिस्ट

डॉक्टर सुनील सिंघल 9411031111

2-3 PM

डॉक्टर रविंद्र जैन 9897039004

डॉक्टर हेमंत शर्मा 8433432596

6-7 PM

डॉक्टर अजय पंवार 9837318896


स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ 

डॉक्टर विनीता सिंघल 9411620400

2-3 PM

डॉक्टर निशा मलिक 8279533817

5-6PM

डॉक्टर रेखा सिंह 9045339210

11AM-2PM


सर्जन 

डॉक्टर अशोक शर्मा 9412211044

2.30 PM-6.30PM

डॉक्टर देवेंद्र सिंह मलिक 7017606608

5-6 PM

डॉक्टर डी पी सिंह 9997746404

11AM-2 PM

डॉक्टर विभु गर्ग 9837102918


नाक कान व गला रोग विशेषज्ञ 

डॉक्टर गजराज वीर सिंह 9897473030

5-6 PM

डॉक्टर एम के तनेजा 8006000203


नेत्र रोग विशेषज्ञ 

डॉक्टर आर एन त्यागी 9719850206

डॉक्टर अशोक सिंघल 9897642152

11-12 Noon

डॉक्टर रवि त्यागी 8979261001

डॉक्टर विभोर कुशवाह 9457136353


अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ

डॉक्टर मुकेश जैन 7983821192

डॉक्टर सुनील चौधरी 9837061790

11AM-3PM

डॉक्टर राजेश्वर सिंह 9045339210

11AM-2PM

डॉक्टर सिद्धार्थ गोयल9997040448

डॉक्टर अनुभव जैन8393008877

डॉक्टर असरार 9359801577


रेडीआलॉजी 

डॉक्टर सुभाष बालयान 9412110007

4PM-8 PM


त्वचा skin रोग विशेषज्ञ 

डॉक्टर इना जैन 9760006417


मनोरोग विशेषज्ञ 

डॉक्टर अमन गुप्ता 8521104919


नयूरो सर्जन 

डॉक्टर कारण मरवाह 9897405303


दन्तरोग विशेषज्ञ 

डॉक्टर विकास गर्ग 9412211171

पंचायत चुनाव मतगणना को लेकर प्रशासन तैयार


मुजफ्फरनगर।  सुप्रीम कोर्ट की इजाजत मिलने के बाद कूकड़ा मंडी में मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। मतगणना स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर दीपक कुमार ने इस संबंध में आवश्यक हिदायत दी।

एसएसपी अभिषेक यादव ने मतगणना को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं कि 02 मई 2021 को त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की मतगणना है, कोविड संक्रमण तथा लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए केवल वही एजेंट ब्लॉक पर मतगणना के लिए आएंगे जिनको ID कार्ड जारी किया गया है। यदि इनके अलावा कोई भी प्रत्याशी अथवा उसके समर्थक ब्लॉक के आस-पास/जनपद में कही पर भी भीड इकट्ठा करते है तो उनके विरुद्ध तत्काल कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर  द्वारा जनपद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी क्रम में आज  मुजफ्फरनगर के निम्न स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया गया हैः-.

1. पुरकाजी ब्लॉक के मतगणना स्थल।

2. सदर ब्लाक के मतगणना स्थल।

3. खतौली ब्लॉक के मतगणना स्थल।

4. मोरना ब्लॉक के मतगणना स्थल। 

5. जानसठ ब्लॉक के मतगणना स्थल।

6. बघरा ब्लॉक के मतगणना स्थल।

7. चरथावल ब्लॉक के मतगणना स्थल।

8. बुढाना ब्लॉक के मतगणना स्थल।

9. शाहपुर ब्लॉक के मतगणना स्थल।

10. कोतवाली बुढ़ाना।

11. जिलाधिकारी आवास।

 उपरोक्त सैनिटाइजेशन के कार्य में 01 अदद हाई प्रेशर वाटर मिस्ट व एक  अदद मोटर फायर इंजन तहसील जानसठ व एक अदद मोटर फायर इंजन तहसील बुढ़ाना का भी प्रयोग किया गया है।

शहर के मंदिरों में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं


 मुजफ्फरनगर।अर्चक पुरोहित संघ ने मंदिरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है कि कोरोना महामारी के कारण मंदिरों में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद रहेगा और केवल पुजारी ही पूजा कार्य करेंगे। 

अर्चक पुरोहित संघ मुजफ्फरनगर  के समस्त पदाधिकारियों की सर्व सहमति से ये निर्णय लिया गया है की कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को  देखते हुए जनपद के समस्त मंदिरो को पूर्ण रूप से बंद रखा जाये और अगर खुलते भी हैं तो केवल मन्दिर के पुजारी ही मन्दिर में सुबह शाम को आरती पूजा करके उसको बंद कर दें। पंडित जी के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति का मन्दिर में प्रवेश न हो और जनपद के सभी श्रध्दालुओं एवं मन्दिर कमेटियों  से ये निवेदन किया है कि वो इसमें पूर्ण रूप से सहयोग करें और अपने घर में ही रहकर पूजा आरती  कर लें क्योंकि अगर जिंदा रहेंगें तो आगे भविष्य में पूजा पाठ फिर कर लेंगे। ईश्वर ये नहीं कहते की अपने प्राणों को संकट में डालकर उनकी पूजा की जाये इस परिस्थिति में सब माफ है। पहले अपने आप को और अपनों को बचायें ईश्वर इस संकट की घड़ी में सबकी रक्षा करें।

एक और वरिष्ठ अधिवक्ता का कोरोना के चलते निधन


 मुजफ्फरनगर । रंजनवीर सिंह के पिता और स्व चेयरमैन उदयवीर सिंह के भाई राजबीर सिंह एडवोकेट बधाई वाले (निवासी सदर बाजार) का आज सुबह निधन हो गया। वे कोरोना से पीड़ित थे और कई दिन से वेंटीलेटर पर सुभारती अस्पताल में थे भर्ती थे। तमाम अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पंचायत चुनाव की मतगणना रोकने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती को लेकर ऊहापोंह की स्थिति समाप्त हो गई है। इसके बाद कल यानी 2 मई को ही होगी। सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना को मंजूरी दे दी है। 

सुप्रीम कोर्ट ने रविवार से शुरू हो रही उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों की मतगणना पर रोक लगाने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने 829 मतगणना केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किए जाने का राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की मतगणना की इजाजत दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मतगणना के दौरान या मतों की गिनती के बाद किसी प्रकार की विजय रैलियों की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। साथ ही उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को संबंधित याचिकाओं पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा सुनवाई पूरी होने तक मतदान केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज संरक्षित रखने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मतदान केंद्रों पर प्रवेश से पहले अधिकारियों, प्रत्याशियों और एजेंटों को नेगेटिव कोविड-19 रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। बता दें कि कल उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती है। बता दें कि यूपी पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती को कुछ समय के लिए टालने लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिस पर आज यानी शनिवार को सुनवाई हुई। काउंटिंग की मंजूरी देने से पहले सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग को फटकार लगाई और कहा कि अगर कोरोना संकट को देखते हुए मतगणना को स्थगित कर दिया जाए तो कोई आसमान नहीं टूटे पडे़गा। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग से पूछा कि कोरोना काल में क्या मतगणना कराना जरूरी है? क्या उसको स्थगित नहीं किया जा सकता? अगर दो-तीन हफ्ते टाल दिया गया तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग से जारी किया गया दिशा-निर्देश भी मांगा है।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...