गुरुवार, 31 दिसंबर 2020

पत्नी से अवैध संबंध के कारण दोस्त को शराब में जहर देकर मार डाला


मुजफ्फरनगर। एक युवक ने पत्नी के साथ अवैध संबंधों के चलते अपने दोस्त की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।  उसने दोस्त को शराब पीने के लिए बुलाया और इसमें जहर देकर उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को काली नदी में फेंक दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार पूरण सिंह निवासी ग्राम तल्हेड़ी बुजुर्ग थाना देवबन्द सहारनपुर द्वारा थाना छपार पर अपने पुत्र मोहित की गुमशुदगी दर्ज कराई गयी थी। उसकी बरामदगी हेतु थाना छपार पुलिस टीम द्वारा मोहित के  साथ प्लम्बर का काम  करने वाले सूरज से कडी पूछताछ की गयी। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण पूछे जाने पर सूरज द्वारा बताया गया कि मोहित के उसकी पत्नी से अवैध सम्बन्ध होने के कारण उसके द्वारा मोहित को शराब के गिलास में जहर देकर मार  दिया गया व शव को काली नदी में फेंक दिया गया। 

पुलिस ने उसनी निशान देही पर थाना छपार पुलिस द्वारा मृतक मोहित उपरोक्त के शव को बरामद कर अभियुक्त सूरज उपरोक्त के विरु( सुसंगत धाराओं में अभियोग  पंजीकृत किया गया। पुलिस ने   मृतक मोहित का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा पुलिस ने  उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन जियो व एम आई कम्पनी तथा शराब के ग्लास, रस्सी, नमकीन व सिगरेट के पैकेट आदि बरामद किए हैं।  गिरफ्तार अभियुक्त  सुरज पुत्र मजनू उर्फ ताराचन्द निवासी ग्राम रामपुर थाना छपार को जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सहभोज के साथ विदाई दी



मुजफ्फरनगर। जनपद में पुलिस को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए  पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे तथा सभी को पुलिस केफे में सहभोज कराया गया। 

एसएसपी अभिषेक यादव महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इनमें उप निरीक्षक लाला सिंह, वीरेन्द्र सिंह, देवदत्त शर्मा, जयप्रकाश, भोपाल सिंह, रविकरण, शिवकुमार शर्मा व नाहर सिंह तथा  हैड कांस्टेबिल मनोहर लाल व  तारा सिंह,  चालक  रामवीर सिंह तथा  फायरमेन रनवीर सिंह शामिल हैं।

वैश्य समाज ने किया एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय का अभिनंदन



मुजफ्फरनगर । श्री कदीम अग्रवाल सभा अबुपूरा के नवनियुक्त प्रधान आशुतोष स्वरूप बंसल, सभा भवन मंत्री कृष्ण गोपाल मित्तल, सभासद रोहित तायल, सुनील तायल, जनार्दन स्वरूप गर्ग,  शरद गुप्ता, अतुल गोयल एवं पदाधिकारियों द्वारा एसएसपी कार्यालय पहुँचकर नवनियुक्त मुजफ्फरनगर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय का शाॅल ओढ़ाकर एव माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। 

एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने वैश्य समाज का आभार प्रकट किया और कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस हर वक्त वैश्य समाज व व्यापारियों की सुरक्षा के लिए तत्पर है कभी भी किसी को कोई दिक्कत व परेशानी हो तो मुजे पर्सनल भी सम्पर्क कर सकते है। वही वैश्य समाज द्वारा नगर में हो रही आपराधिक घटनाओं को रोकने पर भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर प्रधान आशुतोष स्वरूप बंसल एव भवन मंत्री कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आज हम कदीम अग्रवाल सभा की ओर से होनहार अधिकारी एस पी सिटी अर्पित विजयवर्गीय का सम्मान कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे है एवं इनसे अपेक्षा करते है कि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में कप्तान साहब के हाथो को मजबूत करेंगे।

80 के अब्बा, 60 की अम्मी


श्रीनगर। कश्मीर से एक अजीबोगरीब खबर आई है। एक 65 वर्षीय कश्मीरी महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इस बच्ची के 80 वर्षीय पिता ने इसे अनमोल उपहार बताया है। इस महिला को अब विश्व की सबसे अधिक उम्र की मां बनने वाली महिला माना जा रहा है। उसने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया।

रिपोर्ट के अनुसार इस दंपती का पहले से ही एक 10 साल का बेटा है। प्रसव पीड़ा की शिकायत के बाद महिला को बुधवार सुबह पुंछ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर बाद उसने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। 80 वर्षीय पिता हकीम दीन ने अल्लाह का शुक्रिया अदा किया और सरकार से अपील की कि उसके परिवार को बच्चे को खिलाने और पालने में मदद की जरूरत होगी।आमतौर पर रजोनिवृत्ति भारत में 47 वर्ष की आयु में औसतन समाप्त होती है। एक बार जब यह समाप्त हो जाती है तो बाद में संतति की कोई संभावना नहीं होती, लेकिन यह एक दुर्लभ मामला है। कश्मीर के एक प्रसूति विशेषज्ञ ने संवाददाताओं को बताया कि जो महिलाएं 50 वर्ष की आयु के बाद जन्म देती हैं, वे आईवीएफ प्रक्रियाओं के माध्यम से ऐसा करती हैं।

यदि माँ के दावे सही हैं, तो वह आधिकारिक रूप से दुनिया की सबसे बूढ़ी मां बन जाएगी जिसने संस्थागत प्रसव से शिशु को जन्म दिया है। वर्तमान में दुनिया में सबसे अधिक उम्र की मां स्पेन की मारिया डेल कारमेन बुसाडा डी लारा है। उन्होंने आईवीएफ उपचार के माध्यम से 66 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।

नये साल के बहाने चल रही थी मस्ती, पुलिस ने दबोचे 17 लडके लडकियां


मेरठ । पुलिस ने रुड़की रोड स्थित मोदीपुरम में एक होटल में  छापा मारकर 17 लड़के-लड़कियों को पकड़ा है। नए साल की पार्टी की आड़ में प्रेमी जोड़े रंगरलियां मना रहे थे। पुलिस ने जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

सूत्रों के अनुसार रुड़की रोड स्थित शांति निकेतन काॅलोनी के अंदर होटल जीनझर है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर होटल को सजाया गया था। काॅलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि पार्टी की आड़ में होटल में गलत काम हो रहा है। पुलिस ने छापा मारकर कमरों की तलाशी ली तो यहां कई प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने दस लड़के व सात लड़कियों को हिरासत में लिया है। होटल के कमरों से शराब की बोतल व आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। कुछ युवक शराब के नशे में मिले। जानकारी होने पर काॅलोनी के लोगों ने हंगामा कर होटल मालिक पर कार्रवाई की मांग की। 

बैंक शाखा में आग से पूरा सामान हुआ खाक


मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर स्थित यूनियन बैंक की शाखा में देर रात आग लगने से सभी सामान खाक हो गया।

बताया गया है कि यूनियन बैंक शाखा में बीती रात आग लग गई। बैंक से धुआं उठता देख दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। आग से बैंक में काफी सामान जलकर खाक हो चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।



दिल्ली में नाइट कर्फ्यू का ऐलान


नई दिल्ली। कोरोना के चलते दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोरोना को देखते हुए राजधानी में नाइट कर्फ्यू लगाया है। जारी आदेश के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर 5 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते और ना ही कोई नए साल के जश्न का कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी सभा नहीं होगी। बता दें कि आज रात 11:00 बजे से कल सुबह 6 बजे तक और कल रात 11 बजे से 2 जनवरी की सुबह 6 बजे तक दिल्ली में नाइट कर्फ्यू रहेगा।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 31 दिसम्बर 2020

 आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 31 दिसम्बर 2020


*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - मार्गशीर्ष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 09:30 तक तत्पश्चात द्वितीया* 

⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु शाम 07:49 तक तत्पश्चात पुष्य*

⛅ *योग - इन्द्र शाम 02:52 तक तत्पश्चात वैधृति*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:03 से शाम 03:25 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:17* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:06* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - (गुरुपुष्यामृत योग (रात्रि 07:49 से 01 जनवरी 2021 सूर्योदय तक)*

 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष स्‍थान होता है और तुलसी को हर आंगन की शोभा माना जाता है। सर्दियों के महीने में तुलसी के पौधे को देखभाल की जरूरत होती है। सर्द हवा और कोहरे की वजह से तुलसी का पौधा मुरझाने लगता है। तुलसी के पौधे का मुरझाना बेहद अशुभ माना जाता है। मान्‍यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा मुरझाने लगता है उस घर में द‍रिद्रता पांव पसारने लगत है। सर्दियों में तुलसी के पौधे को सुरक्षित रखने के कुछ खास उपाय…


 तुलसी में न डालें एकदम ठंडा पानी


सर्दियों में तुलसी के पौधे में जल देते समय ध्‍यान रखें कि पानी को हल्‍का सा गुनगुना कर सकते हैं। हो सके तो पानी में थोड़ा सा कच्‍चा दूध मिलाकर उस जल से तुलसी को सींचें। ऐसा करने से तुलसी के पौधों में नमी बनी रहेगी और वह हरा-भरा भी बना रहेगा।


 तुलसी पर लगी मंजरी को हटा दें


तुलसी पर लगी मंजरी जब सूखने लगे तो उसे हटा देना चाहिए। माना जाता है कि जिन घरों में तुलसी पर सूखी मंजरी लगी रहती है, उस घर के लोग मानसिक रोगों से घिरे रहते हैं। साथ ही तुलसी के पौधे को भी सूखी मंजरी नुकसान होता है। मंजरी हटा देने पर तुलसी का पौधा फिर से विकसित होने लगता है।


 ऐसे ठंड से बचाएं


तुलसी को ठंड से बचाने के लिए आपको चाहिए कि अगर तुलसी का पौधा ठंड में रखा हो तो उसे अलग करके घर के अंदर की ओर कर लें। रोजाना सुबह-शाम तुलसी के पौधे के नीचे एक दीपक जलाकर रखें, जिससे कि तुलसी के पौधे को गरमी मिलती रहे। दीपक ऐसा जलाएं जो कि देर तक जले।


ऐसे करें देखभाल


सप्‍ताह में कम से कम एक बार चाकू से तुलसी के पौधे की जड़ के आस-पास हल्‍की सी गुणाई कर दें। ऐसा करने से तुलसी के पौधे को बढ़ने के लिए आवश्‍यक पोषण मिलता रहेगा और वह लंबे समय तक हरा रहेगा।


सर्दी में ओढ़ा दें चुनरी


तुलसी के पौधे को शीत लहर से बचाने के लिए कार्तिक मास की एकादशी के दिन से तुलसी को एक थोड़ी भारी चुनरी को ओढ़ा दें। ऐसा करने से तुलसी का पौधा कुंभलाएगा नहीं


🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷

➡ *31 दिसम्बर 2020 गुरुवार को 01 जनवरी 2021 सूर्योदय तक गुरुपुष्यामृत योग है ।*

🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*

*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷

🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गुरुपुष्यामृत योग* 🌷

🙏🏻 *‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*

🙏🏻 *इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*


📖 🌺🙏पंचक

15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी


रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी

प्रदोष व्रत


10 जनवरी: प्रदोष व्रत


26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत

पौष अमावस्या- बुधवार, 13 जनवरी 2021


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021


मेष 

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। अपनी मां के लिए कोई अच्छी चीज का ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं, जिससे उन्हें बड़ी खुशी होगी। परिवार में प्रेम बना रहेगा। घरेलू खर्च करेंगे। काम के सिलसिले में खूब मेहनत करेंगे और आज साल के अंतिम दिन कुछ ऐसा करना चाहेंगे, जो आपको लंबे समय तक याद रहे। इनकम में मजबूती रहेगी और खर्चों में कमी आएगी, जिससे आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे। आज परिवार वालों का प्यार मिलेगा और निजी जीवन भी खुशी से भरा रहेगा।

वृष 

आज का दिन आपको आत्मविश्वास देगा, जिससे आप कुछ नया काम करेंगे। बिजनेस के लिए दिनमान बेहद अनुकूल रहेगा। आपके काम सफल होंगे। अच्छा बेनिफिट भी मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी बल्कि उनके कई काम तो बिना मेहनत से ही बन जाएंगे। पिताजी के सहयोग से कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपकी सेहत में भी सुधार होगा और आज कोई जरूरत की चीज खरीद सकते हैं।

मिथुन 

आज का दिन आपको अपने घर के बारे में सोचने की स्थिति में लाएगा। आप घर में चल रही स्थितियों से थोड़ा व्यस्त भी रहेंगे और उनके बारे में कोई कठिन निर्णय भी ले सकते हैं। धन की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मन में किसी बात की खुशी भी होगी, जो आपको साहस देगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। ससुराल से अच्छे संबंधों का लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। इनकम बढ़ने से मन खुश होगा।

कर्क 

आज कुछ भावुक रहेंगे और इस भावुकता में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। दांपत्य जीवन खुशी से भरा रहेगा। जीवन साथी का समर्पण और उनका प्यार आपको समझ में आएगा, जिससे आप उनके प्रति और अच्छी भावना रखेंगे। घर में सुख और शांति रहेगी। प्रेम जीवन खुशी से भरा रहेगा। आपका प्रिय भी आपके लिए कुछ कर सकता है। बिजनेस में सफलता मिलेगी और नौकरी करने वालों के लिए दिनमान अच्छा रहने वाला है, उन्हें मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। इनकम बढ़िया रहेगी और आज आप किसी लंबी ट्रैवलिंग की प्लानिंग करेंगे।

सिंह 

आज का दिन मान थोड़ा मानसिक तनाव बढ़ाएगा। खर्च में अधिकता रहेगी। इनकम उसके मुकाबले कम रहेगी, जिससे थोड़े से परेशान हो सकते हैं, लेकिन सेहत बढ़िया होने से स्थिति अच्छी होगी। केवल सर्दी से बचने की कोशिश करें। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा तथा नौकरी में आज सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आज जल्दी छुट्टी लेकर दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का समय निकालेंगे और मंदिर भी जाएंगे।

कन्या 

आज का दिन आप की इनकम को बढ़ाने वाला साबित होगा। बिजनेस से अच्छे बेनिफिट की उम्मीद कर सकते हैं। गवर्नमेंट सेक्टर से भी कोई बड़ा बेनिफिट आपका इंतजार कर रहा है, उसके लिए प्रयास करें। आपकी मां जी आपके लिए कोई खुशखबरी का मौका आपको दे सकती हैं। उनसे कोई अच्छा गिफ्ट आपको मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें, बीमार पड़ सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशी रहेगी और शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन को एंजॉय करेंगे।

तुला 

आज अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, जो पीछे से कुछ कमी आ रही थी, उन्हें भी दूर करने की कोशिश करेंगे और अपने काम को समय पर और बेहद अच्छे तरीके से करने में आप पूरा ध्यान लगाएंगे। इससे आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग भी मिलेगा और घर में भी सुख शांति रहेगी। प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे। बिजनेस में अनुकूल फल लेकर आएगा। बेवजह की यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक 

आज का दिन मान अच्छा रहेगा। आपके मन में धार्मिक विचारों की अधिकता रहेगी। कहीं नदी किनारे घूमने जाने या पर्वतों पर घूमने जाने की योजना बन सकती है। मंदिर में दर्शन करने भी जा सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। आने कामों में मन लगाएंगे। आज का दिन खुलकर इंजॉय करेंगे। सेहत भी तंदुरुस्त रखेगी और आपको अपने प्रिय से भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज अपने किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है और आपका कहीं गया हुआ पैसा भी वापस लौट कर आ सकता है

धनु 

आज आप मानसिक द्वंद में घिरे रहेंगे, जिसकी वजह से किसी बड़े काम में हाथ डालने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके बनते हुए कामों में विघ्न सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। संतान से कहासुनी हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अपने प्रियतम के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। खर्चों में अधिकता रहेगी। जीवनसाथी भी शॉपिंग पर चलने की जिद पकड़ सकता है। आज घूमने फिरने में अच्छ पैसा खर्च करेंगे लेकिन आज चैरिटी भी कर सकते हैं। आपका मन बहुत मजबूत रहेगा और किसी अच्छे काम में मन लगाएंगे।

मकर

आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में हर तरह की खुशी अपनापन और समर्पण तथा प्रेम की भावना रहेगी। जीवनसाथी के साथ यदि मिलकर कोई काम करते हैं तो वह आज सफलता से चलेगा। आपके मन में अनेक विचार आएंगे और लोग आपसे किसी खास बात के लिए कंसल्टेशन ले सकते हैं। आप अच्छा निवेश करने में कामयाब रहेंगे। पढ़ाई के मामले में अच्छे नतीजे आएंगे। प्रेम जीवन खूब अच्छे से आगे बढ़ेगा और आप अपने प्रिय के लिए बहुत कुछ करना चाहेंगे। उन्हें अपने साथ किसी पार्टी में ले जा सकते हैं।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। मानसिक तनाव भी बढ़ेगा और आपकी आर्थिक चुनौतियां भी सिर उठा सकती हैं। खर्च समझकर करें, नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है लेकिन काम के सिलसिले में दिन बेहद अच्छा रहेगा। आपके प्रयास सफल रहेंगे, जिससे आप अपने काम में अच्छी जगह बना पाएंगे। आज आपका कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा रहेगा, जिससे किसी भी काम के लिए आज आप हां ही करेंगे। परिवार के लोग आपके साथ नजर आएंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मीन 

आज का दिन आपके लिए बेहद रोचक रहेगा। आज अपने निजी जीवन को वह इंजॉय करेंगे। आपके प्रिय से आप की निकटता बढ़ेगी। रिश्ते में क्रिएटिव रहेंगे। उन्हें बहुत प्यार देंगे और उनके लिए बहुत कुछ करना चाहेंगे। आज धन की आवक होगी जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। खर्चे कम हो जाएंगे। काम के सिलसिले में आपको सफलता मिलेगी। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपनी संतान के लिए आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा।


लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 




 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,  

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,  


  

शुभ वर्ष : 2023 2031, 2040, 2060,     

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,  

 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,   

 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : 

 

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।


मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।

बुधवार, 30 दिसंबर 2020

सपा व्यापार सभा के पदाधिकारियों की घोषणा

 लखनऊ। समाजवादी पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समाजवादी व्यापार सभा के कुल 81 महानगर और जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

 मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा और नगर अध्यक्ष पंकज जैन घोषित किये गये हैं।



शाहीन बाग के गोलीबाज को भाजपा में शामिल किया और निकाल दिया

 


गाजियाबाद । शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शन के दौरान खुलेआम गोली चलाकर चर्चा में आए कपिल गुर्जर को बीजेपी में शामिल होने के कुछ घंटे बाद ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 

कपिल गुर्जर को आज भाजपा में शामिल किए जाने के बाद विपक्षी दलों की ने पार्टी को घेरना शुरू कर दिया था। इसके बाद भाजपा ने कुछ ही घंटों में कपिल गुर्जर की सदस्यता रद्द कर दी। भाजपा के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा है कि कपिल गुर्जर की सदस्यता रद्द कर दी गई है। हमें अंधेरे में रखकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और खुद को खोड़ा का निवासी बताया था। जैसे ही हमें पता चला कि यह आरोपी है इनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है।

भाकियू की ट्रैक्टर रैली रद्द

 गाजीपुर । आज सरकार के साथ वार्ता सार्थक रहने के बाद भाकियू ने गुरुवार की ट्रैक्टर रैली रद्द कर दी है। 

भाकियू अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार बातचीत के जरिए मामले को सुलझाना चाहती है तो यह अच्छी बात है। किसान तो बातचीत के लिए तैयार हैं। किसान बातचीत में अड़चन पैदा नहीं कर रहे हैं। बॉर्डर सील होने से जनता को नुकसान हो रहा है। यह हमारी मजबूरी है,अपनी बात कहां रखें ?

उधर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम कुछ तो संतुष्ट है। दो मांगों को मान लिया गया है। अगली बैठक में हम एमएसपी और 3 कानूनों को लेकर सरकार से बात करेंगे। कल की ट्रैक्टर रैली को हमने स्थगित कर दिया है, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा।

नए कृषि कानूनों को लेकर जारी किसान आंदोलन के बीच बुधवार को एक किसान की बेटी ने धरनास्थल पर ही केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।  

इस बीच किसान नेताओं ने कहा कि तीन कृषि कानूनों पर गतिरोध अब खत्म हो रहा है। हालांकि, हम एमएसपी पर उनके साथ आम सहमति नहीं बना सके। पराली जलाने के मुद्दे पर सरकार ने किसानों को जुर्माने से बाहर करने पर सहमति व्यक्त की है। बिजली के मुद्दे पर सरकार ने पावर बिल 2020 को वापस ले लिया है।


रामचरित मानस में है हर समस्या का हल

 हर समस्या का हल है ''रामचरितमानस'' 



रामचरितमानस की चौपाइयों में ऐसी क्षमता है कि इन चौपाइयों के जप से ही मनुष्य बड़े-से-बड़े संकट से मुक्ति पा सकता है। इन मंत्रो का जीवन में प्रयोग अवश्य करे प्रभु श्रीराम आप के जीवन को सुखमय बना देंगे।


1. रक्षा के लिए

मामभिरक्षक रघुकुल नायक |

घृत वर चाप रुचिर कर सायक ||


2. विपत्ति दूर करने के लिए

राजिव नयन धरे धनु सायक |

भक्त विपत्ति भंजन सुखदायक ||


3. सहायता के लिए

मोरे हित हरि सम नहि कोऊ |

एहि अवसर सहाय सोई होऊ ||


4. सब काम बनाने के लिए

वंदौ बाल रुप सोई रामू |

सब सिधि सुलभ जपत जोहि नामू ||


5. वश मे करने के लिए

सुमिर पवन सुत पावन नामू |

अपने वश कर राखे राम ||


6. संकट से बचने के लिए

दीन दयालु विरद संभारी |

हरहु नाथ मम संकट भारी ||


7. विघ्न विनाश के लिए

सकल विघ्न व्यापहि नहि तेही |

राम सुकृपा बिलोकहि जेहि ||


8. रोग विनाश के लिए

राम कृपा नाशहि सव रोगा |

जो यहि भाँति बनहि संयोगा ||


9. ज्वार ताप दूर करने के लिए

दैहिक दैविक भोतिक तापा |

राम राज्य नहि काहुहि व्यापा ||


10. दुःख नाश के लिए

राम भक्ति मणि उस बस जाके |

दुःख लवलेस न सपनेहु ताके ||


11. खोई चीज पाने के लिए

गई बहोरि गरीब नेवाजू |

सरल सबल साहिब रघुराजू ||


12. अनुराग बढाने के लिए

सीता राम चरण रत मोरे |

अनुदिन बढे अनुग्रह तोरे ||


13. घर मे सुख लाने के लिए

जै सकाम नर सुनहि जे गावहि |

सुख सम्पत्ति नाना विधि पावहिं ||


14. सुधार करने के लिए

मोहि सुधारहि सोई सब भाँती |

जासु कृपा नहि कृपा अघाती ||


15. विद्या पाने के लिए

गुरू गृह पढन गए रघुराई |

अल्प काल विधा सब आई ||


16. सरस्वती निवास के लिए

जेहि पर कृपा करहि जन जानी |

कवि उर अजिर नचावहि बानी ||


17. निर्मल बुद्धि के लिए

ताके युग पदं कमल मनाऊँ |

जासु कृपा निर्मल मति पाऊँ ||


18. मोह नाश के लिए

होय विवेक मोह भ्रम भागा |

तब रघुनाथ चरण अनुरागा ||


19. प्रेम बढाने के लिए

सब नर करहिं परस्पर प्रीती |

चलत स्वधर्म कीरत श्रुति रीती ||


20. प्रीति बढाने के लिए

बैर न कर काह सन कोई |

जासन बैर प्रीति कर सोई ||


21. सुख प्रप्ति के लिए

अनुजन संयुत भोजन करही |

देखि सकल जननी सुख भरहीं ||


22. भाई का प्रेम पाने के लिए

सेवाहि सानुकूल सब भाई |

राम चरण रति अति अधिकाई ||


23. बैर दूर करने के लिए

बैर न कर काहू सन कोई |

राम प्रताप विषमता खोई ||


24. मेल कराने के लिए

गरल सुधा रिपु करही मिलाई |

गोपद सिंधु अनल सितलाई ||


25. शत्रु नाश के लिए

जाके सुमिरन ते रिपु नासा |

नाम शत्रुघ्न वेद प्रकाशा ||


26. रोजगार पाने के लिए

विश्व भरण पोषण करि जोई |

ताकर नाम भरत अस होई ||


27. इच्छा पूरी करने के लिए

राम सदा सेवक रूचि राखी |

वेद पुराण साधु सुर साखी ||


28. पाप विनाश के लिए

पापी जाकर नाम सुमिरहीं |

अति अपार भव भवसागर तरहीं ||


29. अल्प मृत्यु न होने के लिए

अल्प मृत्यु नहि कबजिहूँ पीरा |

सब सुन्दर सब निरूज शरीरा ||


30. दरिद्रता दूर के लिए

नहि दरिद्र कोऊ दुःखी न दीना |

नहि कोऊ अबुध न लक्षण हीना |


31. प्रभु दर्शन पाने के लिए

अतिशय प्रीति देख रघुवीरा |

प्रकटे ह्रदय हरण भव पीरा ||


32. शोक दूर करने के लिए

नयन बन्त रघुपतहिं बिलोकी |

आए जन्म फल होहिं विशोकी ||


33. क्षमा माँगने के लिए

अनुचित बहुत कहहूँ अज्ञाता |

क्षमहुँ क्षमा मन्दिर दोऊ भ्राता ||

पूरी तरह कंप्यूटरीकृत हो जाएगी नये साल में अदालतों की व्यवस्था


मुज़फ्फरनगर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर प्रदेश के अधीनस्त ज़िला जज़ी अदालतों में मैनुअल कोर्ट डायरी की सुविधा समाप्त कर e डायरी मेन्टेन करने के आदेश दिए है। जिसके अनुसार अब कोर्ट में वकील, मुंशी अपनी तारीख देखने के लिए कोर्ट डायरी की सुविधा से वंचित रहेगें वह e डायरी से ही अपने मुकदमे की तारीख देख सकेंगे। हाइकोर्ट ने प्रदेश के समस्त ज़िलाज़ज़ों ओ निर्देश जारी कर पहली जनवरी 2021 से मैन्युअल डायरी मेन्टेन करने की व्यवस्था समाप्त कर दी है। इसके अलावा अब कोर्ट से जारी होने वाले गिरफ्तारी वारन्ट, समन व नोटिस आदि की फीडिंग कंप्यूटर में होंगी और संबंधित विभाग उसे अपने स्तर से निकाल कर कोर्ट के आदेशों का पालन करेंगे। उदाहरण के लिए किसी कोर्ट से जारी होने वाले गिरफ्तारी वारन्ट कंप्यूटर में फीड होंगे और संबंधित थाना उसे अपने कंप्यूटर से निकाल कर एक्सीक्यूट करेंगे और रिपोर्ट कंप्यूटर से तामीली रिपॉर्ट कंप्यूटर से प्रेषित करेंगे। इस नई  व्यवस्था से जहां कोर्ट के आदेश जल्द तामिल होसकेगे वही भ्रष्टाचार में रोक लगने में सहायक होगी

इस बीच ज़िला जजी के अधिनस्त सभी अदालतों ने हेर मुकदमे की फाइल की फीडिंग आरम्भ हो गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मामलों से सम्बकन्धित कोर्ट फ़ाइल के अलावा e फ़ाइल भी मेन्टेन करने का निर्णय किया है। उसी के तहत हर कोर्ट फ़ाइल की हरदिन सुनवाई के बाद दिन फीडिंग होगी e फ़ाइल में भी फाइलों में सभी डाक्यूमेंट्स, वकील पक्ष कर के नाम फीड किए  जा रहे  हैं  यह कार्य भी जल्द अपडेट हो जाएगा। इससे वकील और वादकारी घर बैठे अपनी फ़ाइल में  डेट ओर आदेश का ब्यौरा मालूम कर सकेंगे। इससे फ़ाइल गुम होने कोई भी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट गुम होने पर e फ़ाइल से दुबारा शामिल किया जा सकेगा वही अपील में e फ़ाइल महत्वपूर्ण कार्य करेगी।

नई मंडी मंडल के राजेश पाराशर अध्यक्ष मनोनीत

 मुजफ्फरनगर l भारतीय जनता पार्टी नई मंडी के कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर को पूर्ण रूप से नई मंडी मंडल अध्यक्ष बनाया गया l जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला की संस्तुति एवं सभी पदाधिकारियों के सहयोग से राजेश पराशर को नई मंडी मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया जिसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी के सह मीडिया प्रभारी अचिंत् मित्तल द्वारा दी गई l




आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख दस दिन बढी


नयी दिल्ली। आगामी वर्ष 2020-21 (वित्त वर्ष 2019-20) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख को 10 दिन और बढ़ा दिया गया है। अब व्यक्तिगत आयकरदाताओं के लिए आयकर दाखिल करने की अंतिम तारीख 10 दिन बढ़ाकर 10 जनवरी, 2021 कर दी गई है। वहीं, कंपनियों के लिए वित्त वर्ष 2019-20 का आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ाकर 15 फरवरी, 2021 की गई है।

यह दूसरी बार है जब आयकर रिटर्न भरने की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले कोरोना के कारण आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2020 किया गया था, जबकि आमतौर पर यह अवधि 31 जुलाई होती है।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...