शनिवार, 31 अक्तूबर 2020

तीन नवंबर से बुध हो रहे मेहरबान, बरसेगा पैसा


बुध ग्रह तुला राशि में 3 नवंबर को रात 11:20 बजे मार्गी हो रहे हैं। इसके चलते बाजार और व्यापार में रौनक लौटने की संभावना है। बुध 14 अक्टूबर को तुला राशि में ही वक्री हुए थे। 21 दिन बाद अब 3 नवंबर को मार्गी होंगे तो तमाम राशियों पर प्रभाव होगा। इससे पहले बुध ने कन्या राशि से तुला राशि में 22 सितंबर को प्रवेश किया था। बुध के मार्गी होने के कारण सभी राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। धन आगमन का मार्ग खुलेगा और रुपए पैसों की आवक बढ़ेगी। व्यापारी गतिविधियां में सुधार होगा। कामकाज में तेजी आएगी। लोगों को बुद्धि की वजह से फायदा होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगने लगेगा। जानिए अपनी राशि पल प्रभाव 


मेष: सकारात्मक समय का सदुपयोग करें। पराक्रम में वृद्धि, बुद्धि का सकारात्मक एवं सफल प्रयोग हो सकेगा।


वृष: धन को लेकर थोड़े तनाव के बावजूद प्रगति, वाणी में संयम रखने की आवश्यकता।


मिथुन: स्वास्थ्य, सुख, विद्या में वृद्धि, संतान के पक्ष में प्रगति संभव। 


कर्क: माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। गृह व वाहन संबंधित खर्च संभव।


सिंह: धन संबंधित कार्यों में अवरोध के बावजूद सफलता मिलने की संभावना है । 


कन्या: परिवार में नया कार्य, व्यापार में विस्तार, वाणी व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। 


तुला: कार्य क्षमता के बल पर नया कार्य या कार्यों में विस्तार कर सकते हैं। 


वृश्चिक: व्यय में अधिकता, आंतरिक रोग, ऋण एवं शत्रु के प्रति सावधान रहें। 


धनु: जीवनसाथी के सहयोग और सान्निध्य में वृद्धि की संभावना।। 


मकर: राज्य सम्मान एवं परिश्रम में वृद्धि, कार्य क्षेत्र में प्रगति परंतु स्वास्थ्य के प्रति रहे सजग रहे। 


कुम्भ: भाग्य का साथ और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। 


मीन: व्यापार में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति रहे सजग रहे।


नवंबर में बैंकों में छुट्टियों की रहेगी भरमार, जेब रखिए फुल


मुजफ्फरनगर । नवंबर माह त्योहारों का महीना है। यही कारण है कि इस महीने अवकाश भी खूब रहेंगे। इस माह पड़ने वाली छुट्टियों से एक ओर सरकारी कर्मचारियों और बैंककर्मियों की मौज रहेगी ताे दूसरी ओर बैंक बंद होने से लोगों काे नगदी निकासी और लेनदेन में काफी परेशानी हाेगी। एक नवंबर से त्योहारों का मौसम शुरू हो रहा है। इस महीने कई त्योहार हैं। दिवाली, गोवर्द्धन पूजा, भैयादूज, गुरु नानक जयंती समेत बैंकों में रविवार और शनिवार की छुट्टियों समेत कुल 9 छुट्टियां पड़ रही हैं। ऐसे में समय रहते बैंकिंग संबंधित जरूरतों को पूरा कर लें।


कुछ छुट्टियां लगातार तीन दिन की हो रही हैं। 14 से 16 नवंबर तक और 28 से 30 नवंबर तक तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। यह अलग बात है कि बैंक प्रशासन की ओर से पैसों की किल्लत दूर करनेे के लिए एटीएम काे फुल रखने के इंतजाम करने का दावा किया जा रहा है।


 


इन तारीख में बंद रहेंगे बैंक


1 नवंबर- रविवार


08 नवंबर- रविवार


14 नवंबर- द्वितीय शनिवार (दिवाली)


15 नवंबर- रविवार (गोवर्द्धन पूजा)


16 नवंबर- भैयादूज, चित्रगुप्त पूजा


22 नवंबर- रविवार


28 नवंबर- चौथा शनिवार


29 नवंबर- रविवार


30 नवंबर- गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा


आज का पंचांग तथा राशिफल एक नवंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 01 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - रविवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 10:49 तक तत्पश्चात द्वितीया*


⛅ *नक्षत्र - भरणी रात्रि 08:57 तक तत्पश्चात कृत्तिका*


⛅ *योग - व्यतिपात 02 नवम्बर प्रातः 05:19 तक तत्पश्चात वरीयान्*


⛅ *राहुकाल - शाम 04:37 से शाम 06:03 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:42* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:01* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन की हानि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *कार्तिक मास* 🌷


🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “कार्तिकं तु नरो मासं यः कुर्यादेकभोजनम्। शूरश्च बहुभार्यश्च कीर्तिमांश्चैव जायते।।” जो मनुष्य कार्तिक मास में एक समय भोजन करता है, वह शूरबीर, अनेक भार्याओं से संयुक्त और कीर्तिमान होता है।*


💥 *कार्तिक में बैंगन और करेला खाना मना बताया गया है .?*


🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 66 जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में अन्न का दान करता है, वह दुर्गम संकट से पार हो जाता है और मरकर अक्षय सुख का भागी होता है ।*


🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार कार्तिक में गुड़ का दान करने से मधुर भोजन की प्राप्ति होती है*।


🌷 *स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार- ‘मासानां कार्तिकः श्रेष्ठो देवानां मधुसूदनः। तीर्थ नारायणाख्यं हि त्रितयं दुर्लभं कलौ।’*


➡ *अर्थात मासों में कार्तिक, देवताओं में भगवान विष्णु और तीर्थों में नारायण तीर्थ बद्रिकाश्रम श्रेष्ठ है। ये तीनों कलियुग में अत्यंत दुर्लभ हैं।*


🌷 *स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार- ‘न कार्तिसमो मासो न कृतेन समं युगम्‌। न वेदसदृशं शास्त्रं न तीर्थ गंगया समम्‌।’*


➡ *अर्थात कार्तिक के समान दूसरा कोई मास नहीं, सतयुगके समान कोई युग नहीं, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं और गंगाजीके समान कोई तीर्थ नहीं है।*


🙏🏻 *भगवान श्री कृष्ण को वनस्पतियों में तुलसी, पुण्य क्षेत्रों में द्वारिकापुरी, तिथियों में एकादशी और महिनों में कार्तिक विशेष प्रिय है- कृष्णप्रियो हि कार्तिक:, कार्तिक: कृष्णवल्लभ:। इसलिए कार्तिक मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायक माना गया है।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *कार्तिक मास* 🌷


➡ *31 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक कार्तिक स्नान ।*


💥 *विशेष ~ गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी अश्विन मास है ।*


🌷 *कार्तिक मास में वर्जित* 


🙏🏻 *ब्रह्माजी ने नारदजी को कहा : ‘कार्तिक मास में चावल, दालें, गाजर, बैंगन, लौकी और बासी अन्न नहीं खाना चाहिए | जिन फलों में बहुत सारे बीज हों उनका भी त्याग करना चाहिए और संसार – व्यवहार न करें |*’


🌷 *कार्तिक मास में विशेष पुण्यदायी* 


🙏🏻 *प्रात: स्नान, दान, जप, व्रत, मौन, देव – दर्शन, गुरु – दर्शन, पूजन का अमिट पुण्य होता है | सवेरे तुलसी का दर्शन भी समस्त पापनाशक है | भूमि पर शयन, ब्रह्मचर्य का पालन, दीपदान, तुलसीबन अथवा तुलसी के पौधे लगाना हितकारी है |*


🙏🏻 *भगवदगीता का पाठ करना तथा उसके अर्थ में अपने मन को लगाना चाहिए | ब्रह्माजी नारदजी को कहते हैं कि ‘ऐसे व्यक्ति के पुण्यों का वर्णन महिनों तक भी नहीं किया जा सकता |’*


🙏🏻 *श्रीविष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करना भी विशेष लाभदायी है | 'ॐ नमो नारायणाय '| इस महामंत्र का जो जितना अधिक जप करें, उसका उतना अधिक मंगल होता है | कम – से – कम १०८ बार तो जप करना ही चाहिए |*


🙏🏻 *प्रात: उठकर करदर्शन करें | ‘पुरुषार्थ से लक्ष्मी, यश, सफलता तो मिलती है पर परम पुरुषार्थ मेरे नारायण की प्राप्ति में सहायक हो’ – इस भावना से हाथ देखें तो कार्तिक मास में विशेष पुण्यदायी होता है |*


🙏🏻 *सूर्योदय के पूर्व स्नान अवश्य करें*


🙏🏻 *जो कार्तिक मास में सूर्योदय के बाद स्नान करता है वह अपने पुण्य क्षय करता है और जो सूर्योदय के पहले स्नान करता है वह अपने रोग और पापों को नष्ट करनेवाला हो जाता है | पूरे कार्तिक मास के स्नान से पापशमन होता है तथा प्रभुप्रीति और सुख – दुःख व अनुकूलता – प्रतिकूलता में सम रहने के सदगुण विकसित होते हैं |* 


🙏🏻 *हम छोटे थे तब की बात है | हमारी माँ कार्तिक मास में सुबह स्नान करती, बहनें भी करतीं, फिर आस - पडोस की माताओं - बहनों के साथ मिल के भजन गातीं | सूर्योदय से पहले स्नान करने से पुण्यदायी ऊर्जा बनती है, पापनाशिनी मति आती है | कार्तिक मास का आप लोग भी फायदा उठाना |*


🌷 *३ दिन में पूरे कार्तिक मास के पुण्यों की प्राप्ति*


🙏🏻 *कार्तिक मास के सभी दिन अगर कोई प्रात: स्नान नहीं कर पाये तो उसे कार्तिक मास के अंतिम ३ दिन – त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा को 'ॐकार' का जप करते हुए सुबह सूर्योदय से तनिक पहले स्नान कर लेने से महिनेभर के कार्तिक मास के स्नान के पुण्यों की प्राप्ति कही गयी है |*


🙏🏻 🍁🙏


विष्णु पुराण के अनुसार रविवार, एकादशी, द्वादशी, संक्रान्ति, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण तथा संध्या काल में तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए.


 


मान्यता के अनुसार दरअसल, तुलसी मां एकादशी व्रत करती हैं और इसलिए उन्हें तोड़कर परेशान नहीं किया जाता. एकादशी के दिन पत्ते तोड़ने से घर में गरीबी का वास होता है.


 


ठीक उसी प्रकार रवि‍वार को भी तुलसी का पत्ता तोड़ने की मनाही होती है. रवि‍वार विष्णु का प्रिय वार है. ऐसे में लक्ष्मी के रूप तुलसी को इस दिन तोड़ना उनका अपमान करने जैसा है.


 


कई जगहों पर क्रूर वार होने के कारण मंगलवार को भी तुलसी नहीं तोड़ते.


 


तुलसी का पत्ता बिना स्नान किए नहीं तोड़ना चाहिए. शास्त्रों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति बिना नहाए ही तुलसी के पत्तों को तोड़ता है तो पूजन में ऐसे पत्ते भगवान द्वारा स्वीकार नहीं किए जाते हैं.


 


तुलसी के पत्तों को 11 दिनों तक बासी नहीं माना जाता है. इसकी पत्तियों पर हर रोज जल छिड़कर पुन: भगवान को अर्पित किया जा सकता है.


वहीं सप्ताह के सातों दिनों में रविवार और मंगलवार को क्रूर तो शनि को अशुभ वार माना जाता है। रविवार के दिन तुलसी में जल देना निषेध किया गया है। साथ ही इस दिन तुलसी को जल भी नहीं दिया जाता है। इसलिए मंगल और शनिवार को भी तुलसी के पत्ते तोड़ना निषेध है, जो घर की सुख-समृद्धि के लिए आवश्यक है।


शिवजी, गणेशजी और भैरवजी को तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए.


तुलसी के पौधे के पास झाड़ू या जूता-चप्पल नहीं होना चाहिए। बहुत से तोग तुलसी के पौधे के साथ अन्य फूल पत्तियों के पौधे लगा देते हैं जो ठीक नहीं है। तुलसी जिस गमले में लगाएं उसमें कोई अन्य पौधा लगाना ठीक नहीं होता है। इससे तुलसी का विकास समुचित नहीं हो पाता है और वह सूखने लग जाती है।


 


मेष 


आपका आज का दिन  आपको अच्छे समाचार सुनाएगा। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। माँ जी से आपको सुख मिलेगा और उनसे धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी रहेगी। आपके ट्रांसफर के योग बनेंगे।स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी।


वृष 


आज के दिन आपके खर्चे काफी होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। परिवार से कोई दूर यात्रा पर जा सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। ऑफिस में मन कम लगेगा। काम से जी चुराने के योग बन रहे हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान दें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन कमजोर है। जो लोग लव रिलेशनशिप में है, उन्हें आज अच्छे परिणाम मिलेंगे।


मिथुन


पैसे के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे। लाभ होगा, मानसिक खुशी होगी। प्रेम जीवन में आज सफलता का दिन है। सुकून भरे पल बिताएंगे और जो लोग शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनका आज पढ़ाई में मन लगेगा। आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख मिलेगा जिससे आपको संतुष्टि प्राप्त होगी। किसी कलात्मक कार्य में अपने हाथ आजमाएंगे और उससे धन अर्जित करेंगे।


कर्क 


आज का दिन ध्यान पूर्वक चलने के लिए है। कार्यक्षेत्र में काम पर ही फोकस करें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा और माता पिता का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। अधिक व्यस्तता से बचें और स्वयं के लिए समय निकालें। प्रेम जीवन में कोई नई बात आपके बीच खुशी का कारण बनेगी।


सिंह 


आज का दिन विद्यार्थियों के लिए काफी अनुकूल रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बेहतर है। जिनकी शादी हो चुकी है, उनके दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। कार्यस्थल पर आपका काम आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। अपने काम से काम रखेंगे तो अनुकूल रहेगा।


कन्या 


व्यापार के सिलसिले में प्रयासों को गति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगी। आपके काम में उम्मीदें जागेंगी। पारिवारिक जीवन में भी परिजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। यात्राओं पर जाने के लिए समय अनुकूल नहीं है। झगड़े से बचना चाहिए। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा तथा प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है।


तुला 


कार्य में विलंब हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी दिक्कत होगी। मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे। इस दौरान खर्चे भी काफी अधिक रहेंगे, जिन पर नियंत्रण रखना आपके लिए आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है, जिससे बचने का प्रयास करना आवश्यक होगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे मन की बात कह सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।


वृश्चिक 


आज का दिन आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। निवेश किए गए धन से लाभ होगा। प्रेम जीवन में भी अंतरंग पलों में बढ़ोतरी होगी और अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। शिक्षा में रुकावट का समय खत्म होगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी। काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ सकता है।


धनु 


आज का दिन आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। निवेश किए गए धन से लाभ होगा। प्रेम जीवन में भी अंतरंग पलों में बढ़ोतरी होगी और अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। शिक्षा में रुकावट का समय खत्म होगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी। काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ सकता है।


मकर 


निजी जीवन के लिए दिन अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिवार का सहयोग भी काम में मिलेगा और पेशेवर जीवन में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। खर्च काफी अधिक रह सकते हैं। आवश्यक कार्यों पर ही खर्च होंगे लेकिन फिर भी आपकी जेब पर बोझ पड़ेगा। आज आपके जीवनसाथी और माँ जी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा और दोनों साथ में शॉपिंग करने जा सकते हैं।


कुंभ 


कार्यक्षेत्र में प्रबल सफलता मिल सकती है और काम के उद्देश्य से की गई यात्राएं काफी सफलता देंगी। किसी छोटी यात्रा पर जाने से मन भी प्रसन्न होगा और आपको कुछ नए सौदे मिलने की उम्मीद होगी, जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों का बोझ भी आप पर रहेगा, फिर भी मन प्रसन्न रहने से कार्य में सफलता मिलेगी।


मीन 


परिवार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जो आप का ध्यान आकर्षित करेंगी। अपनी वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को सफलता प्रदान करने में सहायता करेंगे और इसका लाभ आपको भी होगा। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्य क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी ।पारिवारिक जीवन का तनाव आप पर हावी हो सकता है, इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए दिनमान अनुकूल है।


 


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है।


 


 


आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  


 


शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


 


  


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 


ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं।


स्वकर निर्धारण को लेकर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामे की तैयारी

मुजफ्फरनगर । नगर पालिका द्वारा स्वकर निर्धारण टैक्स को लेकर लगातार विवाद के चलते हंगामा होने की नौबत आ रही है। नगर पालिका की 11 नवम्बर को होने जा रही बोर्ड बैठक में न जाने की अपील सोशल मीडिया पर कई जा रही है। सभासद प्रवीण पिटर ने व्हाट्सएप ग्रुप पर सभी सभासदों से बोर्ड बैठक में न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष को गुमराह करते हुए पास किया है।


याद रहे कि नगर पालिका की 11 नवम्बर को बोर्ड बैठक होने वाली है। इस बोर्ड बैठक के लिए लगभग एजेंडा तैयार हो चुका है। कुछ दिन बाद इस एजेंडे को जारी कर दिया जाएगा। वहीं 11 नवम्बर को सफाई कर्मचारियों का चुनाव भी है। पूर्व में हुई बोर्ड बैठक में सभासदों ने स्वकर निर्धारण के प्रस्ताव को पास कर दिया था। जिस कारण अब नगरवासियों के हाउस और वाटर टैक्स बढकर आ रहे है। नगरवासी इस मामले में संबंधित सभासद को घेरने में लगे हुए है। अब सभासद अपनी गलती को सुधारने के प्रयास में लगे हुए है। कुछ सभासदों ने दुकानदारों को यह आश्वासन दिया है कि 11 नवम्बर को होने जा रही बोर्ड बैठक में इस मामले को लेकर कोई न कोई समाधान निकलेगा। उधर सभासद प्रवीण पीटर ने अपील की है कि कोई भी सभासद इस बैठक में न जाए। पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष को गुमराह करते हुए उक्त प्रस्ताव को पास कराया है।


तांत्रिक द्वारा बालिका के अपहरण के प्रयास के बाद सनसनी


मुजफ्फरनगर । रतनपुरी थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची का नकाबपोश तांत्रिक द्वारा अपहरण के प्रयास के बाद सनसनी फैल गई । बच्ची की मां तांत्रिक के घर पहुंची तो उसके साथ भी अभद्रता की गई। पीडित ने आरोपी तांत्रिक से बच्ची की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।


सूत्रों के अनुसार गांव मंडावली बांगर निवासी रोहित की तीन साल की बेटी शनिवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक नकाबपोश युवक बच्ची के पास पहुंचा। नकाबपोश ने पहले तो बच्ची को डराने का प्रयास किया। उसके कुछ देर बाद उसके अपहरण का प्रयास करने लगा। बच्ची ने शोर मचाया तो नकाबपोश मौके से फरार हो गया। शोर की आवाज सुनकर दौडी बच्ची की मां ने बेटी से चिल्लाने का कारण पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी। महिला बच्ची को लेकर नकाबपोश के घर पहुंची तो उन्होने उसके साथ भी अभद्रता की। महिला ने बताया कि जिस युवक ने नकाब लगाया हुआ था वो तांत्रिक का काम करता है। जिसने कई बार उसको भी पकडने का प्रयास किया है। आरोप है कि तांत्रिक ने देख लेने की धमकी दी है। पीडिता ने रतनपुरी थाने में तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई के अलावा बच्ची की जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। घटना के बाद से गांव में चर्चा है कि तांत्रिक ने बलि के लिए तो बच्ची के अपहरण का प्रयास नहीं किया। तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच पडताल में जुट गई है।


फ्रांस में चर्च पर हमले के बाद अब पुजारी को गोली मारी

नई दिल्ली। फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के विवादित कार्टून के बाद हुए आतंकी हमलों के बाद हत्यारे को मिल रहे कट्टरपंथियों के समर्थन के बीच अब ल्योन में एक पुजारी पर गोली चलाई गई है। पुलिस ने कहा है पुजारी पर गोली चलाना वाले हमलावर मौके से भाग गया है। पुलिस के मुताबिक इस हमले में पुजारी घायल हो गया है। पुजारी के जानलेवा हमले के बाद से पुलिस हमलावर को पकड़ने में जुट गई है। 


फ्रांस में गुरुवार को एक गिरिजाघर में हमलावर द्वारा चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। नीस शहर में हुए इस हमले में जांच अधिकारियों ने बड़ा खुलासा किया है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, हमलावर की पहचान ट्यूनीशिया के नागरिक के रूप में हुई है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वहां प्रदर्शन किया।


वोटिंग के दौरान बुर्खा उतरवाकर की जाए पहचान : केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान

अमरोहा। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने दोहराया कि वोट डालने के समय मतदाता के चेहरे का मिलान चुनाव आयोग को जरूर करना चाहिये।


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी संगीता चौहान की चुनावी सभा को संबोधित करते हुये बालियान ने कहा " मैं आज भी अपनी बात पर क़ायम हूं। चुनाव आयोग समेत कोई भी संवैधानिक संस्था मेरी बात को ग़लत साबित नहीं कर सकती। जब तक बुर्क़ा उतारकर चेहरे का मिलान नहीं किया जाता तब तक वोट कैसे डाला जा सकता है। अगर कोई बुर्क़ा पहनता है तो उसे पहनना उसका अधिकार है लेकिन जब वो वोट डाले तो उसका चेहरे का मिलान तो कराना ही पड़ेगा।"केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने देश व प्रदेश की सूरत बदल दी है। भाजपा सरकारों ने बिना भेदभाव के जनहित के कामों को अंजाम दिया है। उन्होंने गन्ना किसानों की मांग के संदर्भ में कहा कि जब मंहगाई बढ़ी है तो किसानों के गन्ने का रेट भी बढ़ना चाहिए,इस संबंध में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत करेंगे।संजीव बालियान ने किसान हित की बात की बात रखते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश दोनों डबल इंजन सरकारों ने किसानों के हित लिए बहुत काम किए हैं। केंद्र सरकार ने किसानों के खाते में छह हजार रुपये भिजवाए। खाद की कालाबाजारी आज बंद है। पहले चीनी विदेशों से आती थी, लेकिन अब हम चीनी विदेश को भेज रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहरों की तर्ज पर गांव को भी आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। गांव-गांव रोजगार देना उनकी प्राथमिकता में है।


मंत्री संतोष गंगवार का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव

बरेली। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी और परिवार के छह सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि गंगवार की रिपोर्ट निगेटिव आई है । इसकी जानकारी गंगवार ने शनिवार को खुद दी। केंद्रीय मंत्री ने अपनी भी कोरोना जांच करवाई, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।


भाजपा ने महर्षि वाल्मीकि और वल्लभ भाई पटेल का स्मरण किया


मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि की प्रकट दिवस व लोह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई ।


मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जी हमे समाज में सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने को प्रेरणा देते है साथ ही जीवन में मर्यादाओ को निभाने की उनकी शिक्षा भी बेहद प्रेरणास्पद है साथ ही माँ भारती के अमर सपूत, भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को वैचारिक एवं क्रियात्मक रूप में एक नई दिशा प्रदान करने वाले अभिजात राष्ट्रभक्त, कुशल संगठनकर्ता, अदभुत प्रशासक 562 देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय करा "भारतीय गणराज्य" का स्वरूप प्रदान करने वाले लोह पुरूष, किसान हित संरक्षक, भारत के प्रथम यशस्वी गृहमंत्री भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के बारे में विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि स्वाधीन भारत को एकता के सूत्र में पिरोने जैसा युगान्तकारी कार्य करने वाले पटेल जी की जयंती को "राष्ट्रीय एकता दिवस" के रूप में मनाया जाता है।शुचिता, प्रतिबद्धता और पारदर्शिता से पूरित आपका त्यागमय जीवन "एक भारत- श्रेष्ठ भारत-अखण्ड भारत" के निर्माण हेतु हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा देता है।



कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, विनीत कात्यायन, सुषमा पुण्डीर, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, जिला मंत्री सुनील दर्शन, रेनु गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल वरिष्ठ नेता चमन वाल्मीकि, हिमांशु सैनी, रविन्द्र पाल, अशोक धीमान, उत्कर्ष त्यागी, जयकुमार वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


अजय अम्बष्ट होंगे जानसठ के उप जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर l जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जानसठ के उप जिलाधिकारी के पद पर सदर उप जिलाधिकारी अजय अम्बष्ट को नियुक्ति प्रदान की है


बेहोश हालत में सडक पर पड़ी मिली महिला


मुजफ्फरनगर । एक महिला चरथावल तिराहे पर अचेतावस्था में मिली है जिनके पास आधारकार्ड व राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड व हस्त शिल्प कार्ड व 3700 रुपए नगद मिले है सभी कार्डो पर उक्त महिला का नाम जिंदी पत्नी मजहर हसन निवासी काजियान मस्जिद के पास ग्राम पंडोली पंदौली सहारनपुर अंकित है उपरोक्त महिला की सूचना हारून अहमद पुत्र मयूदीन निवासी बघरा तितावी मोबाईल नंबर 9917145470 ने दी है जो उक्त महिला को स्वयं अपनी मर्जी से बाद डाक्टरी देखभाल हेतू अपने घर ले जा रहे है कि सी सज्जन को जानकारी होने पर थाना कोतवाली नगर मुज्जफरनगर व उक्त नंबर पर *9454404073 संपर्क करे*


सोमवार को प्रदेश भर में गन्ना बकाया भुगतान को लेकर धरना देगी भाकियू


मुजफ्फरनगर। स्टेडियम के बाहर स्थित बिजली दफ्तर पर भाकियू का धरना आज चौथे दिन भी जारी रहा। लगातार प्रयासों के बाद भी किसान नेताओं के साथ चली वार्ता विफल हो चुकी है। इस बीच आज भाकियू नेता चौधरी राकेश टिकैत ने सोमवार से पूरे प्रदेश में गन्ना भुगतान तथा गन्ने के भाव में बढोत्तरी को लेकर जिला मुख्यालयों पर धरने का ऐलान किया है। भाकियू नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि बकाया भुगतान किये जाने के बाद ही किसान यहां से यह धरना समाप्त करेंगे। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के आंदोलन में नई ताजगी नजर आयी। यहां नुमाइश कैम्प स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में आज चौथे दिन भी किसान भारी संख्या में पहुंचे। ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर धरना स्थल पर पहुंचे। आज भी किसानों का रूख वही रहा। यहां पर भट्टी पर खाना भी पकता रहा।


किसान गांवों से भी राशन और खाना लेकर यहां पर पहुंच रहे थे। किसानों की कई टोलियां ढोल लेकर भी पहुंचे और यहां पर जमकर ढोल बजाया गया। इस धरने को आज बड़ी किसान पंचायत में तब्दील कर दिया गया था।किसानों को सम्बोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि प्रशासन किसानों के उत्पीड़न के मामलों में भी संवेदनशील नहीं बन रहा है। किसानों के साथ बकाया वसूली को लेकर आये दिन घर जाकर तहसील कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों द्वारा एक चोर जैसा व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों के मान सम्मान की लड़ाई को जारी रखा जायेगा। किसानों से बकाया वसूली तब तक नहीं होने दी जायेगी, जब तक कि किसानों का बकाया भुगतान प्रशासन द्वारा नहीं दिलाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर बार आश्वासन देता है, लेकिन आंदोलन खत्म होते ही अधिकारी फिर से अपने ढर्रे पर आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों की मांग पूरी होने तक यह आंदोलन जारी रखा जायेगा। आज धरने पर दूरदराज क्षेत्र से भी किसान भारी संख्या में उपस्थित हुए थे। किसान पंचायत में मुख्य रूप से राकेश टिकैत, जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, नवीन राठी, धर्मेन्द्र मलिक, राजेन्द्र सिंह, सतेन्द्र पुण्डीर, मांगेराम त्यागी, विपिन त्यागी, किस पंवार, ठा. कुशलपाल सिंह सहित सैंकड़ों किसान मौजूद रहे।


छोटू राम इंटर कॉलेज की दीवार तोड़ अंदर घुसी कार

 


 


 मुजफ्फरनगर l थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जीआईसी मैदान में आज उस समय हड़कंप मच गया जब मैदान में गाड़ी चलाना सीख रहे युवक का स्टेरिंग से गाड़ी चलाते वक्त हाथ बहक गया और गाड़ी तेजी से जीआईसी मैदान की दीवार तोड़ती हुई रेलवे लाइन के पार पहुंच गई गनीमत यह रही कि गाड़ी के दीवार तोड़ते ही स्पीड कम हो गई और गाड़ी के एयर बैग खुल गए जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बचे बच गई और गाड़ी चालक घायल हो गया बा मुश्किल जीआईसी मैदान में खेल रहे युवकों ने गाड़ी चालक को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया वई सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल जारी कर दी खबर लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई l


भव्या मैडिकल स्टोर का उद्घाटन किया सुभाष चौहान ने

मुजफ्फरनगर । कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान ने भव्या मेडिकोज का फीता काटकर शुभारंभ किया। 



 सुभाष चौहान जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन एवं नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा पचेंडा रोड मुजफ्फरनगर स्थित भव्या मेडिकोज का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री संजय गुप्ता, ऋषि पाल सिंह (प्रधान संपादक हिन्द दर्शन) सचिन त्यागी (नामित सदस्य व्यापार कल्याण बोर्ड) कुलदीप शर्मा (संगठन महामंत्री) दिव्य प्रताप सोलंकी (संगठन महामंत्री) विकास दीप तोमर (संगठन मंत्री) प्रमोद मालिक अरुण प्रताप सिंह (राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय हिन्दू शक्ति दल) यश देव आर्य देव, नितिन मलिक,विकास कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


जिले को आज फिर मिलीं कोरोना से राहत, मिले 22 पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर l Date 31-10-2020


सैंपल रिपोर्ट प्राप्त-2104


 


आज पॉजिटिव-- 22


07 Rtpcr


08 Rapid antigen test 


06 pvt lab


01 meerut lab


= 22


-------


आज ठीक/डिस्चार्ज -39


टोटल डिस्चार्ज- 5490


टोटल एक्टिव केस- 335


Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...