रविवार, 16 जुलाई 2023

बाढ़ का दंश झेल रहे खादर इलाके के लोगों से मिले मीरापुर विधायक चंदन सिंह चौहान




मुजफ्फरनगर । बाढ़ का दंश झेल रहे खादर इलाके के लोगों से आज मीरापुर से गठबंधन विधायक चंदन चौहान ने मुलाकात की और खैरियत जानी। खादर इलाके में आयी बाढ़ के बाद पानी चले जाने से अब लोगों के घर कीचड़ व कूड़े में तब्दील हो गये है। खादर तटवर्ती इलाके पूरी तरह बाढ़ की विभीषिका का दंश झेल रहे है। बाढ़ से भयभीत होकर लोग अब पलायन को मजबूर है। चारों तरफ पैला पानी लोगों के लिए मुसाबीत बनता जा रहा है। इसी का जायजा लेने मीरापुर से गठबंधन विधायक चंदन चौहान ने मुलाकात की और खैरियत जानी। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आशवासन दिया। इस दौरान उनके साथ कई लोग मौजूद रहे। 


जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर के कई इलाके बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ का दंश झेल रहे लोग पलायन को मजबूर है, हालांकि प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान भी चलाया जा रहा है लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में यह कोशिशे नाकाफी साबित हो रही है। लाख कोशिशों के बावजूद हालात सुधने का नाम नहीं ले रहे है। रविवार को मीरापुर के ग्राम किथोडा में गठबंधन विधायक चंदन चौहान ने दौरा किया और बाढड के कारण कीचड़ व कूड़े में तब्दील हुए मकानों का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि सरकार से उन्हें हर संभव मदद दिलाई जाएगी। इसके बाद विधायक चंदन चौहान ट्रैक्टर पर सवार होकर रामराज गौशाला पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उनके लिए आवश्यक वस्तुएं तत्काल मुहैया कराने के लिए अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। विधायक ने अधिकारियों को कहा कि अबिलम्ब सभी प्रभावितों तक राहत पहुंचाएं। आपको बता दें कि मीरापुर से गठबंधन विधायक चंदन चौहान पीड़ितों के साथ हर स्थिति में डटे हुए है। 

डूबते आशियानों को देख पसीज गया विधायक का दिल

चंदन चौहान ने कहा कि कई गांव बाढ़ से प्रभावित है। खादर इलाके में आयी बाढ़ के बाद पानी चले जाने से अब लोगों के घर कीचड़ व कूड़े में तब्दील हो गये है। उन्होंने कहा कि यह एक दैवीय आपदा है इसका हम सबको मिलकर सामना करना होगा, बाढ़ प्रभावित पीड़ितों के नुकसान का आंकलन करके सूची बनाई जा रही है तथा सरकार से पीड़ितों को मुआवजा दिलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों को अबिलम्ब सभी प्रभावितों तक राहत पहुंचाएं जाने के निर्देश भी दिए है।

मुजफ्फरनगर श्री हरि वृंदावन और द्वारिका ने सौंपा तस्मिया टेनरी उद्योग के विरोध में मंत्री कपिल को ज्ञापन



मुजफ्फरनगर । द्वारिका वेलफेयर सोसायटी एवं श्री हरि वृंदावन विकास समिति द्वारा तस्मिया टेनरी उद्योग के विरोध पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्लांट की मान्यता निरस्त करने या अन्य किसी और जगह स्थानांतरित करने के लिए जिलाधिकारी के नाम लिखा पत्र। 

आर्केड फार्म झील में तब्दील, दीवार गिरी



मुजफ्फरनगर । काली नदी के पास स्थित आर्केड फार्म बाढ़ के पानी के कारण झील में तब्दील हो गया है। फार्म की दीवार ढह गई। 

काली नदी श्मशान घाट के पास आर्किड फार्म की नदी के साथ बनी 15 फिट ऊंची आरसीसी व ईंट से बनी दीवार ढह गई। फार्म के अंदर 5 फीट तक पानी भरने से तमाम फर्नीचर सोफा भी भीग गया है। फार्म में सांप और बड़ी मछलियां तैरती दिखाई दे रही हैं। 

मुजफ्फरनगर में तस्मिया टेनरी के खिलाफ एकजुट हुए कहा हिंदू संगठन


मुजफ्फरनगर । हिंदू संघर्ष समिति की एक विशेष बैठक मनोज पाटिल के अवध विहार स्थित आवास पर विश्वकर्मा एकता समिति के अध्यक्ष  नाथीराम धीमान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

बैठक में पशुओं की खाल निकालने वाले तस्मिया टेनरी उद्योग के मुजफ्फरनगर शहर में स्थापना के संबंध में विरोध प्रकट किया गया तथा इस संबंध में कार्य योजना पर चर्चा की गई। सभी ने एक जुट होकर कहा कि इस फैक्ट्री को अपने शहर में किसी भी स्थिति में लगने नहीं दिया जाएगा। 

इसके अतिरिक्त लड्ढावाला स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार, महिला चिकित्सालय भरष्टाचार, ईशा मूषा बिजली विभाग घोटाला, हाईवे संपर्क योजना के संबंध पे चर्चा की गई। तथा इस संबंध में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देने के संबंध में योजना बनाई गई। बैठक में हिंदू संघर्ष समिति के संरक्षक ललित मोहन शर्मा का मार्ग निर्देशन प्राप्त हुआ। बैठक में हिंदू संघर्ष समिति के संरक्षक अमित गुप्ता समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार उर्फ साधू तथा विभिन्न हिंदू वादी संगठनों से अंकुर गुप्ता, देशराज चौहान, संजय मिश्रा, पवन मित्तल, मनोज कंसल, राजीव धीमान, राजे आदि मौजूद रहे।

गौरव स्वरूप ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर देखा हाल


मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में काली नदी में आये अत्याधिक जल के कारण बनी बाढ़ की स्थिति को लेकर नगरपालिका परिषद् की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप के पति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने रविवार सुबह बाढ़ ग्रस्त शहरी क्षेत्र का सभासदों के साथ दौरा करते हुए स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने काली नदी के पानी से घिरी बस्तियों में पैदल भ्रमण करते हुए वहां के लोगों का हालचाल लिया और उनको पानी उतरने तक ऊंचाई पर जाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने पालिका अफसरों को निगरानी करने और व्यवस्था बनाने के लिए भी कहा। वहीं तहसील से आई टीम को प्रभावित शहरी क्षेत्र का सर्वे करते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिये। इस दौरान वो किसानों से भी मिले और उनको बर्बाद हुई फसल के लिए सरकारी से मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।

सीमा विस्तार के बाद काली नदी अब शहर के बीच का हिस्सा बन गयी है। ऐसे में काली नदी में पहाड़ों से आये पानी के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी है। कई दिनों से काली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऐसे में काली नदी के तटवर्तीय इलाके बाढ़ की चपेट में आ जाने से कई मकान और बस्ती जलमग्न हैं। खेती तो पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। ऐसे में रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने पालिका के सभासदों और अफसरों की टीम के साथ बाढ़ ग्रस्त शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला नदी रोड, श्मशान घाट क्षेत्र, आत्मबोध योग आश्रम, नई प्रेमपुरी बस्ती, कृष्णापुरी नई बस्ती, किदवईनगर और तबलशाह आदि प्रभावित क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। गौशाला में नदी के पास पानी की चपेट में आये कई परिवारों से जाकर मिले और उनका हालचाल लेने के साथ ही उनको सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह देते हुए पालिका की ओर से उनकी जिम्मेदारी और व्यवस्था कराने का आश्वासन भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने पालिका के अफसरों को भी लगातार निगरानी बनाये रखने के निर्देश देते हुए प्रभावितों की मदद के लिए जुटने को कहा है। गौरव स्वरूप ने तबलशाह के पास किसानों को हुए नुकसान और आबादी तक आये पानी का भी जायजा लिया। उन्होंने शहर लेखपाल संजीव शर्मा को यहां बुलाकर उनको नुकसान का जल्द सर्वे करने और उसकी रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है, ताकि प्रभावित हुए किसानों के लिए सरकार से जल्द मुआवजा राशि दिलाई जा सके। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि पालिका पूरी तरह से उनके साथ है और जो भी संभव प्रयास होगा, उनके सहारे राहत पहंुचाने का काम किया जायेगा।

गौरव स्वरूप ने निरीक्षण के बाद बताया कि शहरी क्षेत्र में करीब चार-पांच वार्ड के इलाकों में काली नदी का अत्याधिक पानी आने के कारण आबादी और खेती दोनों को ही नुकसान पहुंचा है। फसल तो पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। कई मकान जलभराव की चपेट में है, उनमें रह रहे परिवारों से बात कर उसको शिफ्ट कराने का प्रयास किया गया है, लेकिन क्योंकि अभी पानी कम है, इस कारण ये परिवार घर छोड़ने को तैयार नहीं है। पालिका के अफसरों को निगरानी के निर्देश दिये गये है। 

निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से पालिका सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, सभासदपति विकल्प जैन, गुलरेज उर्फ राजू आढती, शोभित गुप्ता, इरशाद अंसारी उर्फ हकीम जी, मोहित मलिक, अन्नू कुरैशी, अब्दुल सत्तार, योगेश मित्तल, शहजाद, प्रशांत चैधरी, हनी पाल के अलावा पालिका के जेई जलकल सुनील कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अतुल कुमार और शहर लेखपाल सजीव शर्मा भी मौजूद रहे।

काली नदी की बाढ़ में दो बड़े ट्रांसफॉर्मर फंसे, आपूर्ति बंद


 मुजफ्फरनगर । शहर के काली नदी के पास के इलाकों में जलभराव के बाद एक और समस्या खड़ी हो गई है। बाढ़ का पानी ट्रांसफॉर्मरों तक पहुंचने के कारण 630केवीए भुमिया और 400 केवीए नाला प्रेमपुरी पानी में घिर गए हैं। इसके चलते इन्हें बंद कर दिया गया है। इनसे जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

कपड़े उतार कर बाढ़ के पानी में घुस गये मंत्री डॉ संजीव बालियान

 




मुजफ्फरनगर । चरथावल थाना क्षेत्र के कई गांव में आई बाढ़ का केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान एसडीएम सदर परमानंद झा व चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर किसानों के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। वे कपड़े उतार कर खुद बाढ के पानी में घुस गये। 

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान अपनी लोकसभा के बाढ़ प्रभावित दुधली, बुढ़ाखेड़ा, कसौली, धोलरी, टाली, हड़ौली, सदरुद्दीन माजरा व शिकारपुर के दौरे पर निकले। रविवार को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान दूधली और बुड्ढाखेड़ा गांव का दौरा करने के बाद कसौली नदी के रास्ते पहुंचे। सडक टूटी थी। कई फिट पानी चल रहा था। लेकिन मंत्री ने आधा रास्ता ट्रेक्टर से और बाकी नदी के पानी से होकर पार किया। नदी के पानी कसौली मार्ग पर कई फिट तक भरा था। लेकिन उन्होंने पानी में कपड़े निकलकर पार किया। मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं । इस दौरे में मंत्री जी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल जी,एस.डी.एम. सदर,एस.डी.एम. बुढ़ाना, जिला कृषि अधिकारी, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग,अधिशासी अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,ब्लॉक प्रमुख चरथावल अक्षय पुंडीर,ब्लॉक प्रमुख बघरा गौरव पंवार,मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग,विकास आर्य,वीरेंद्र शर्मा,प्रदीप बालियान जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी,अजय बालियान जी साथ में मौजूद थे।

Featured Post

तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता की न्यायिक पावर हुई सीज

जानसठ। बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू लखनऊ में हुई शिकायत पर चल रही जांच को लेकर बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के आदेशानुसार डीएम ने तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता के खिला...