रविवार, 16 जुलाई 2023

बाढ़ का दंश झेल रहे खादर इलाके के लोगों से मिले मीरापुर विधायक चंदन सिंह चौहान




मुजफ्फरनगर । बाढ़ का दंश झेल रहे खादर इलाके के लोगों से आज मीरापुर से गठबंधन विधायक चंदन चौहान ने मुलाकात की और खैरियत जानी। खादर इलाके में आयी बाढ़ के बाद पानी चले जाने से अब लोगों के घर कीचड़ व कूड़े में तब्दील हो गये है। खादर तटवर्ती इलाके पूरी तरह बाढ़ की विभीषिका का दंश झेल रहे है। बाढ़ से भयभीत होकर लोग अब पलायन को मजबूर है। चारों तरफ पैला पानी लोगों के लिए मुसाबीत बनता जा रहा है। इसी का जायजा लेने मीरापुर से गठबंधन विधायक चंदन चौहान ने मुलाकात की और खैरियत जानी। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आशवासन दिया। इस दौरान उनके साथ कई लोग मौजूद रहे। 


जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर के कई इलाके बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ का दंश झेल रहे लोग पलायन को मजबूर है, हालांकि प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान भी चलाया जा रहा है लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में यह कोशिशे नाकाफी साबित हो रही है। लाख कोशिशों के बावजूद हालात सुधने का नाम नहीं ले रहे है। रविवार को मीरापुर के ग्राम किथोडा में गठबंधन विधायक चंदन चौहान ने दौरा किया और बाढड के कारण कीचड़ व कूड़े में तब्दील हुए मकानों का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि सरकार से उन्हें हर संभव मदद दिलाई जाएगी। इसके बाद विधायक चंदन चौहान ट्रैक्टर पर सवार होकर रामराज गौशाला पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उनके लिए आवश्यक वस्तुएं तत्काल मुहैया कराने के लिए अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। विधायक ने अधिकारियों को कहा कि अबिलम्ब सभी प्रभावितों तक राहत पहुंचाएं। आपको बता दें कि मीरापुर से गठबंधन विधायक चंदन चौहान पीड़ितों के साथ हर स्थिति में डटे हुए है। 

डूबते आशियानों को देख पसीज गया विधायक का दिल

चंदन चौहान ने कहा कि कई गांव बाढ़ से प्रभावित है। खादर इलाके में आयी बाढ़ के बाद पानी चले जाने से अब लोगों के घर कीचड़ व कूड़े में तब्दील हो गये है। उन्होंने कहा कि यह एक दैवीय आपदा है इसका हम सबको मिलकर सामना करना होगा, बाढ़ प्रभावित पीड़ितों के नुकसान का आंकलन करके सूची बनाई जा रही है तथा सरकार से पीड़ितों को मुआवजा दिलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों को अबिलम्ब सभी प्रभावितों तक राहत पहुंचाएं जाने के निर्देश भी दिए है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...