गुरुवार, 9 मार्च 2023

पच्चीस हजार का ईनामी अखिलेश यादव का करीबी गिरफ्तार


एटा। अखिलेश यादव के करीबी जिले से समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को होली के अगले दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जुगेंद्र पिछले एक साल से गैंगस्टर सहित कई मामलों में फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें एटा कोतवाली में लाया गया है। सूत्रों की मानें तो जुगेंद्र सिंह की गिरफ्तारी आगरा से हुई है। हालांकि अभी तक इस मामले में आधिकारी कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं।

जुगेंद्र सिंह समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। साल 2017 और 2022 में उन्होंने एटा विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। इससे पहले उनके बड़े भाई रामेश्वर सिंह को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रामेश्वर सिंह भी सपा से विधायक रहे हैं। 

जुगेंद्र सिंह यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम स्थानीय पुलिस ने घोषित किया था। 18 अप्रैल को उन पर तथा उनके बड़े भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तबसे दोनों फरार चल रहे थे। 30 मई को दोनों पर कुर्की कार्रवाई के लिए न्यायालय ने नोटिस जारी किए थे, जिन्हें उनके प्रतिष्ठानों पर चस्पा किया गया।

पुलिसकर्मियों ने जमकर मनाई होली


 मुजफ्फरनगर। जिले भर में आज पुलिसकर्मियों ने जमकर होली मनाई। तमाम थानों में गीतों के साथ पुलिसकर्मी रंगों में डूबे नजर आए। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन ने पुलिसकर्मियों के साथ मनाई होली।
आज स्थानीय पुलिस लाइंस में मुजफ्फरनगर जनपद के जिलाधिकारी  अरविंद मल्लप्पा बंगारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस का होली मिलन समारोह संपूर्ण परंपरागत ढंग से मनाया गया यहां पर पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों ने जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन को गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद पेश की जबकि जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी उल्लेखनीय है कि होली के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश पुलिस होली का पर्व मनाती है। इसी श्रंखला में आज मुजफ्फरनगर की पुलिस लाइंस में जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस ने होली पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय और सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार सहित तमाम प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इनके अलावा पुलिस के इस होली मिलन समारोह में मुजफ्फरनगर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे पुलिस का यह होली मिलन समारोह संपूर्ण भव्यता के साथ मनाया गया एवं सभी ने एक दूसरे को बधाइयां दी। 

होली के जश्न के दौरान हादसों में देशभर में 43 लोगों की मौत


 नई दिल्ली। होली के दिन बुधवार को जहां पूरा देश जश्न के महौल में डूबा हुआ था, वहीं कई घरों में मातम पसर गया. दरअसल दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और उत्तराखंड में हुए अलग-अलग हादसों में 43 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसों में ज्यादातर लोगों ने लापरवाही के कारण अपनी जान गंवा दी.

होली खेलने की सजा: पाकिस्तान में हिंदू डॉक्टर की हत्या


हैदराबाद। पाकिस्तान के हैदराबाद में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक हिंदू डॉक्टर की हत्या कर दी गई। 60 साल के डॉक्टर धरम देव राठी स्किन स्पेशलिस्ट थे। उनका कत्ल उनके ड्राइवर हनीफ लेघारी ने ही किया और वो इस वक्त फरार है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मौत से कुछ देर पहले डॉक्टर धरम देव ने अपने दोस्तों के साथ होली सेलिब्रेट की थी। इससे उनका ड्राइवर हनीफ नाराज था और उसने घर लौटने पर डॉक्टर की गला रेतकर हत्या कर दी।

सतीश कौशिक : दिन में जमकर होली खेली और रात में मौत


 नई दिल्ली। जाने माने फिल्म कलाकार सतीश कौशिक की होली की खुशियां पूरे जोश से मनाने के बाद कल देर रात दुखद मौत हो गई। अचानक इस तरह से उनके जाने से सिर्फ फिल्म जगत ही नहीं बल्कि उनके करोड़ों फैन्स भी बेहद दुखी हैं। देर रात उनकी मौत के बाद गुरुवार सुबह उनके शव का पोस्टमार्टम दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में हुआ। 

सतीश कौशिक के मैनेजर ने कहा कि बुधवार सुबह 10:00 बजे होली मनाने के लिए वह दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 पुष्पांजलि में आए थे। होली सेलिब्रेशन के बाद वह पुष्पांजलि में ही रुके थे। रात करीब 12:10 पर उन्होंने अपने मैनेजर को बुलाया और बताया कि उन्हें छाती में दर्द हो रहा है। वह तुरंत उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले गए जहां गेट पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। इसके बाद परिजनों ने कापसहेड़ा थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस उनके शव को डीडीयू अस्पताल में लेकर आई और पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस के साथ आए उनके सहयोगियों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के कारण पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। पुलिस यह जानने के लिए पोस्टमार्टम करा रही है कि उनके साथ कोई गलत काम तो नहीं हुआ। हालांकि पोस्टमार्टम में चोट का कोई निशान नहीं मिला है।

मुजफ्फरनगर टिकैत परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी से मचा हडकंप

 


मुजफ्फरनगर ।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के सुपुत्र भाकियू नेता चौधरी गौरव टिकैत के मोबाइल फोन नं9219571111 पर मोबाइल फोन नं 7217698052से फोन कर परिवार सहित जान से मार देने की धमकी दी गई। बताया जा रहा है कि एसे कॉल लगातार आ रहे जिसमें उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने धमकी दी जा रही है। 

जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना से सिसौली एवं क्षेत्र में रोष व्याप्त है

आज का पंचाग उ

 


*आज का पंचांग*

फाल्गुन 18, शक संवत 1944, चैत्र कृष्ण द्वितीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2079। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 25, 09 मार्च सन 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु।

*द्वितीया तिथि* रात्रि 08:55 तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। 

*हस्त नक्षत्र* अगले दिन सुबह 05:57 तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ।

*गण्ड योग* रात्रि 09:07 तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। 

*तैतिल करण* प्रातः 08:19 तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। 

*चंद्रमा* दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

*सूर्योदय*  सुबह 6:37 पर।

*सूर्यास्त*  शाम 6:25 पर।

*अभिजीत मुहूर्त* दोपहर 12:08 से 12:55 तक

*राहुकाल* दोपहर 1:30 से 3 बजे तक।

*आज का उपाय* केसर अथवा हल्दी की तिलक लगाएं। किसी को उधार धन न दें।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और गाय को हरा चारा खिलाएं।


मकर राशि: खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा

Capricorn Horoscope Todayमकर राशि वालों के कार्यक्षेत्र में आज कोई सहकर्मी आपके खिलाफ साजिश रच सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा और अपने काम पर ध्यान देना होगा। छात्रों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है अन्यथा असफलता का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए एकाग्रता से काम लें। आज आपको अपने पूर्वजों से धन प्राप्ति की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आज आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज शाम का समय पुण्य कार्यों में व्यतीत होगा, जिससे मन शांत और प्रसन्न रहेगा।


आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।


कुंभ राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे

Aquarius Horoscope Today कुंभ राशि वाले आज परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और भविष्य के लिए कुछ बचत योजनाओं में निवेश भी करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए नई योजना को पूरा करने के लिए यह समय बहुत ही शुभ है। मित्रों और परिजनों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आपको नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे। किसी नेक काम से आपको धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपके धन में वृद्धि होगी। कामकाज में आज का दिन व्यस्त रहेगा लेकिन व्यस्तता के बीच भी आप लव लाइफ के लिए भी समय निकाल लेंगे।


आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।


मीन राशि: मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा

Pisces Horoscope Todayमीन राशि वाले आज अगर कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था तो वह भी समाप्त हो जाएगा और आप पारिवारिक समस्याओं को समाप्त करने को भी महत्व देंगे। धन लाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक बिजनस में आज आपको अपने पिता का मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षकों के सहयोग से छात्रों की स्मरण शक्ति का विकास होगा। आपको अपने नाना से सम्मान मिलेगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। थोड़ा सा गुड़ घर के मुख्य द्वार पर रख दें।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...