रविवार, 5 फ़रवरी 2023

संत शिरोमणि गुरू रविदास की 646वी जयंती मनाई


मुजफ्फरनगर। सामाजिक परिवर्तन के महानायक संत शिरोमणि गुरू रविदास की 646 वी जयंती मनाई गई।

दीनाभाना फूले अंबेडकर संघ और बामसेफ यूनाइटेड के तत्वाधान में सामाजिक परिवर्तन के महानायक, परमज्ञानी, अपने विचारो से सामाजिक एकता और समरसता का सबक देने वाले, दुनिया के पहले दर्शनशास्त्री,तथा अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महान संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की 646 वी जयंती अलमासपुर के रविदास मन्दिर उनको माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई एव प्रसाद ग्रहण किया गया। तथा वक्ताओ ने उनके बताए रास्ते पर चलने का आव्हान करते हुए सामाजिक एकता पर बल दिया गया और संत शिरोमणि गुरू रविदास महराज को नमन किया गया तथा बताया कि उन्होंने अपने ज्ञान के आधार पर समाज में मानवता और समानता का प्रकाश फैलाया। उनके अनमोल विचार आधुनिक युग में भी अनुकरणीय है इस दौरान मनोज सौदाई एडवोकेट, मास्टर संजीव गहलौत, राजकुमार बेनिवाल, दीपक गहलौत, डॉक्टर सुभाष बेनीवाल, मदन, अमित आदि मौजूद रहे।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का कुनबा बढा


मुजफ्फरनगर। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल जनपद मुजफ्फरनगर की एक  बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता  व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय मित्तल ने की संचालन संयोजक राहुल वर्मा ने किया आज संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल में उत्तर प्रदेश रेडीमेड वस्त्र एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र  गोयल जी महामंत्री पवन छाबड़ा जी ओम प्रकाश बजाज जी पुष्पेंद्र गोयल जी मनु नामदेव जी   ने  अपनी आस्था जताते हुए संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल में शामिल हुए व्यापार मंडल के संरक्षक अशोक कंसल महामंत्री प्रमोद मित्तल चेयरमैन अशोक बाटला संयोजक विश्वदीप बिट्टू ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा कहा कि आज हमारा परिवार और बड़ा हो गया है तथा व्यापारियों की जो भी समस्याएं होंगी हम सब मिलजुल करके उनका समाधान कराएंगे जनपद में व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी विजेंद्र गोयल ने कहा कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल में शामिल होने से आज हमारी जनपद में ताकत बढ़ गई है हम और भी ताकत के साथ व्यापारी भी सेवा कर पाएंगे। 

चीन के दो सौ से अधिक एप बैन

 


नई दिल्ली। सरकार ने एक बार फिर चाइनीज एप पर डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। अब सुरक्षा के हवाले से सरकार चाइनीज लिंक वाले 200 से ज्यादा एप को बैन कर दिया है। इन एप में 138 बेटिंग एप और 94 लोन एप शामिल है। गृह मंत्रालय से जानकारी आई है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इन चाइनीज लिंक वाले एप को तत्काल और आपातकालीन आधार पर प्रतिबंधित और ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नहीं रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ


नई दिल्ली। पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ अब दुनिया में नहीं रहे। काफी दिनों से उनकी तबीयत खराब थी दुबई में इलाज चल रहा था। पाक मीडिया का कहना है कि पाकिस्तान में वह दवाइयां उपलब्ध नहीं थी जो उनको दुबई में दी जा रही थी। परवेज़ मुशर्रफ को कई गम्भीर बीमारियां थी बताया जाता है कि परवेज़ मुशर्रफ का जन्म भारत के दिल्ली में हुआ था। बाद में वो पाक चले गए और राष्ट्रपति तक  के पद पर जा पहुंचे जहां एक लंबी बीमारी के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

पाकिस्तान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में परवेज मुशर्रफ ने अपनी संपत्ति करीब 62 करोड़ पाकिस्तानी रुपए घोषित की थी। पाकिस्तान के जियो टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पनामा पेपर लीक मामले में भी परवेज मुशर्रफ का नाम सामने आया था और आरोप लगे थे कि परवेज मुशर्रफ ने अरबों रुपए ऑफशोर अकाउंट्स के जरिए देश के बाहर भेजे थे। रिपोर्ट के अनुसार, परवेज मुशर्रफ के ऑफशोर बैंक अकाउंट्स में ही करीब दो अरब पाकिस्तानी रुपए का कैश था। इसके अलावा चल-अचल संपत्ति अलग थी। चुनाव आयोग में दिए हलफनामे के अनुसार, मुशर्रफ की संपत्ति में पत्नी के पास बैंक अल-फलाह के 1.96 मिलियन शेयर, 170 गोल्ड ज्वैलरी, 60 लाख का फर्नीचर और 80 लाख रुपए का अन्य सामान भी था। अपनी किताब में मुशर्रफ ने स्वीकार किया कि वह एक सामान्य परिवार से थे और उनके परिवार के पास ज्यादा पैसे नहीं थे लेकिन किताब में उन्होंने दावा किया कि वह अपने नौकरों को ही अब 5 लाख रुपए की सैलरी हर माह दे देते हैं।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 


🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

हिंदू पंचांग 

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️ *दिनांक - 05 फरवरी 2023*

🌤️ *दिन - रविवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 

🌤️ *मास - माघ*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - पूर्णिमा रात्रि 11:58 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

🌤️ *नक्षत्र - पुष्य दोपहर 12:13 तक तत्पश्चात अश्लेशा*

*🌤️योग - आयुष्मान दोपहर 02:42 तक तत्पश्चात सौभाग्य*

🌤️ *राहुकाल - शाम 05:06 से शाम 06:31 तक*

*🌞 सूर्योदय- 07:15*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:29*

👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- माघी पूर्णिमा,माघ स्नान समाप्त,रविपुष्यामृत योग (सूर्योदय से दोपहर 12:13 तक)*

 *🔥विशेष - पूर्णिमा और रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞



🌷 *कष्ट-बाधा और पितृदोष का उपाय* 🌷

 🙏🏻 *सदगुरु या इष्ट का ध्यान करते हुए निम्नलिखित शिव-गायत्री मंत्र की एक माला सुबह अथवा शाम की संध्याओं में कभी भी कुछ दिन जपने से पितृदोष, कष्ट-बाधा दूर हो जाते हैं तथा पितर भी प्रसन्न होते हैं | जब पितर प्रसन्न होते हैं तो घर में सुख-समृद्धि, वंशवृद्धि व सर्वत्र उन्नति देते हैं |*

👉🏻 *मंत्र*

🌷 *ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि | तन्नो रुद्र: प्रचोदयात् ||*

*(लिंग पुराण, उत्तर भाग :४८.७)*

🙏🏻 *

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞कई बार वास्तु दोषों की वजह से ही घर में सुख, समृद्धि नहीं आ पाती है। उस स्थिति में घर के वास्तु को सुधारने पर कार्य करना चाहिए। इसके लिए बेहतर होगा कि आप अपने पानी के टैंक तथा छत पर रखी पानी की टंकी में एक चांदी का सिक्का डाल दें। इससे जल संबंधी वास्तु दोष दूर होगा और पैसे की आवक होगी।


🌷 *माघी पूर्णिमा* 🌷

🙏🏻 *(05 फरवरी, रविवार) माघ मास की पूर्णिमा है। धर्म ग्रंथों में इसे माघी पूर्णिमा कहा गया है। इस पूर्णिमा पर संयम से रहना, सुबह स्नान करना एवं व्रत, दान करना आदि नियम बताए गए हैं। इस समय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसलिए इस समय व्रत करने से शरीर रोगग्रस्त नहीं होता एवं आगे आने वाले समय के लिए सकारात्मकता प्राप्त होती है।*

🙏🏻 *माघी पूर्णिमा की सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। फिर पितरों का श्राद्ध कर निशक्तजनों को भोजन, वस्त्र, तिल, कंबल, कपास, गुड़, घी, जूते, फल, अन्न आदि का दान करें। इस दिन सोने एवं चांदी का दान भी किया जाता है। गौ दान का विशेष फल प्राप्त होता है।*

🙏🏻 *इसी दिन संयमपूर्वक आचरण कर व्रत करें। इस दिन ज्यादा जोर से बोलना या किसी पर क्रोध नहीं करना चाहिए। गृह क्लेश से बचना चाहिए। गरीबों एवं जरुरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके द्वारा या आपके मन, वचन या कर्म के माध्यम से किसी का अपमान न हो। इस प्रकार संयमपूर्वक व्रत करने से व्रती को पुण्य फल प्राप्त होते हैं।*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।


 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष


दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है, क्योंकि उन्हें कोई अच्छा पद मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। भाई बंधुओं से चल रही अनबन भी समाप्त होगी और आप अपने परिवार में किसी भजन कीर्तन व पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी करा सकते हैं। आपको व्यापार की कुछ योजनाओं को बनाने के लिए अपने आलस्य को त्यागना होगा। यदि आपने आलस्य को बनाए रखा, तो आपको नुकसान हो सकता है। आपको कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधान रहें, नहीं तो कोई उनके साथ धोखा कर सकता है। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं की शिक्षा देंगे। आपके आकर्षण को देखकर लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे और आपके मान सम्मान में वृद्धि होती दिख रही है। आपको किसी काम में अपने जीवनसाथी से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। आप आय से ज्यादा व्यय होने से थोड़ा परेशान हो सकते हैं।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप कुछ अनोखी कोशिशों में लेंगे रहेंगे और यदि आपको आज किसी गरीब की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। कुछ नए कामों में बढ़ सकते हैं, लेकिन रचनात्मक विषयों से भी आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। कला व कौशल में आज वृद्धि होगी। आप सभी का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर दिखाने के लिए रहेगा। आप किसी दिखावे में ना पड़े। अत्यधिक धन व्यय ना करें। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आपको उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे और आपकी आय में वृद्धि होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी मित्र से बहुत ही सोच-विचार कर बातचीत करनी होगी, नहीं तो आपके मन की बात लोगों के सामने उजागर हो सकती हैं।

 


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा और आपको अच्छा लाभ मिलने से आपके अंदर घमंड व अहंकार की भावना जागृत हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों को आप गति देंगे और व्यापार कर रहे लोगों का रुका हुआ धन मिलने से आज प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई परिजन यदि आपसे धन उधार मांगे, तो आपको उनकी मदद करनी होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

 


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके कुछ दीर्घकालीन योजनाओं की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और अधिकारी आपकी अच्छी सोच से प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपको उनसे शाबाशी भी मिल सकती है। आपकी कोई छुपी हुई कलह लोगों के सामने उजागर हो सकती है, जिससे आपको लाभ होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है, लेकिन फिर भी वह परेशान नहीं होंगे। सुख समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें भी उछाल आएगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आप सभी कार्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में तरक्की मिलने से आप फूले नहीं समाएंगे और परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति भी आस्था बढ़ेगी और उनके कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।



वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामंजस्य भरा रहने वाला है। आप किसी काम के नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। यदि आपका कोई परिजन आपको सलाह दे, तो आपको उस पर बहुत ही सोच विचार कर चलना होगा। आपके करीबियों का आपको सहयोग मिलेगा और किसी आवश्यक कार्य में आप सावधानी बरते, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। आपको व्यस्तता रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अक्समात लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में आज कोई मांगलिक उत्सव हो सकता है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा और कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिलने से आप टीम वर्क के जरिए काम करके उसे समय से पूरा करके देंगे। आपको किसी से कोई संपत्ति प्राप्त होती दिख रही है। आप अपनी जिम्मेदारियों को आज बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोग वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप सभी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। आपकी कुछ योजनाओं आपको गुप्त रखनी होंगी व उन्हें लोगों के सामने भी उजागर ना करें।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। आपको कुछ छिपे हुए लोगों से सावधान रहना होगा और अपने धन को आप इधर-उधर के कामों में ना लगाएं और मेहनत के अनुसार आपको लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचें, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपका बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन त्याग व सहयोग की भावना में लेकर आएगा। कुछ आधुनिक विषयों में आपकी रुचि बनी रहेगी। विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपके कुछ काम मजबूत रहेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपके अंदर छुपी हुई कला निखर कर आएगी, जिसे देखकर लोग भी हैरान रहेंगे। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज के दिन आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचाने के लिए रहेगा और बिजनेस के कुछ फैसलों को आप भाइयों से सलाह मशवरे से ले, तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में आप धर्म पालन बनाए रखें और आपकी अपने किसी करीबी से कुछ काम लोग को लेकर दरार पैदा हो सकती है। आपको किसी मकान, दुकान व वाहन को खरीदने की इच्छा थी, तो आज वह भी और प्रबल होगी, लेकिन आपको लाभ सामान्य रहेगा, लेकिन आपकी सुख-सुविधाओं में आज वृद्धि होगी

शनिवार, 4 फ़रवरी 2023

सड़क सुरक्षा माह के समापन के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन



मुजफ्फरनगर । सड़क सुरक्षा माह05 जनवरी - 04 फरवरी 2023) के समापन के अवसर पर आज 04.02.2023 को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर परिवहन विभाग, जनपद मुज़फ्फरनगर मे *पुरस्कार वितरण समारोह* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि एवं आयोजकों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया *सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा* के अंतर्गत सड़क सुरक्षा माह मे जनजागरूकता कार्यक्रम/ स्लोगन/कविता / क्विज़/चित्रकला / भाषण प्रतियोगिता व कार्यशाला/ गोष्ठी मे सहयोग व प्रतिभाग करने वाले पुलिस अधिकारियों / चिकित्सकों/ नेत्र परीक्षण अधिकारी/ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम , जनपद मुज़फ्फरनगर के चालकों/ परिचालकों/ उच्च शिक्षा विभाग/माध्यमिक शिक्षा विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग से छात्र छात्राओं / प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह/ मोमेंटो एवं पुरस्कार राशि भेंटकर सम्मानित / उत्साहवर्धन किया गया। *सड़क सुरक्षा माह के समापन* के अवसर पर *पुरस्कार वितरण समारोह* मे मुख्य अतिथि डॉ राजीव कुमार, संरक्षक इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी रहे। *पुरस्कार वितरण समारोह* की अध्यक्षता श्री विश्वजीत प्रताप सिंह *सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन / प्रवर्तन* जनपद मुज़फ्फरनगर द्वारा की गई। पुरस्कार वितरण समारोह मे यात्री कर अधिकारी श्री इरशाद अली, श्री प्रमोद कुमार, प्रतिनिधि जिला विद्यालय निरीक्षक, श्री अनुराग वर्मा आर आई , श्री इंद्रजीत सिंह उपनिरीक्षक यातायात पुलिस व समाजसेवी श्री मुकुल दुआ व अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे। सडक सुरक्षा माह के समापन के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम में सहयोग करने वाले पुलिस अधिकारियों/ चिकित्सकों/ नेत्र परीक्षण अधिकारियों/चालकों/परिचालकों एवं प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं द्वारा अपने विचार/ अनुभव व्यक्त किए गए।  

*सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा* के अंतर्गत *नुक्कड़ नाटक* का आयोजन किया गया एवं *सड़क सुरक्षा शपथ* दिलाई गई। श्री विश्वजीत प्रताप सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन द्वारा सड़क सुरक्षा माह मे सहयोग एवं प्रतिभाग करने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा द्वारा उपस्थित सभी व्यक्तियों से, सभी वाहन चालकों से व सभी जनपवासियो से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की गई।     

                     जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन मे श्री विश्वजीत प्रताप सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/ प्रवर्तन द्वारा *सड़क सुरक्षा माह* के अंतर्गत निरन्तर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिनका उद्देश्य *सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना* व *जन हानि रोकना* है। *सड़क सुरक्षा माह* के अवसर पर *पुरस्कार वितरण समारोह* को सफल बनाने मे *परिवहन विभाग जनपद मुज़फ्फरनगर* से शोबी ज़ैदी, अमन व अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन

 


मुजफ्फरनगर । यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में किया गया जिसमें जिले के महाविद्यालयों के 550 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया,पूर्व कुलपति प्रोफेसर एन सी गौतम, प्राचार्य नरेश कुमार मालिक, रविन्द्र कुमार विशेष सचिव आबकारी व गजेन्द्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक मुज़फ्फरनगर गजेन्द्र कुमार द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। विशेष सचिव आबकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से हमारे प्रदेश को एक नई पहचान मिलेगी,वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में अनुकूल व अनुशासित वातावरण बना हुआ है जिससे आकर्षित हो कर विश्व के अधिकांश देश अरबों रुपए हमारे प्रदेश में इन्वेस्ट करने के लिए आतुर है। आज के युवा को विभिन्न उद्योगों को विकसित करने की जानकारी होनी चाहिए तब ही हमारा राष्ट्र विकसित राष्ट्र बनेगा।उनके द्वारा फूड प्रोसेसिंग, डेयरी डेवलपमेंट , सोलर पॉलिसी आदि से सम्बन्धित नीतियों की भी विस्तृत जानकारी दी गई । पूर्व कुलपति प्रोफेसर एन सी गौतम ने कहा कि शिक्षित युवाओं से आववाहन किया कि वे अपने भीतर इच्छाशक्ति जागृत कर राष्ट निर्माण में सहयोग दे,सकारात्मक तरीके से अपना लक्ष्य निर्धारित कर शासन की योजनाओं का लाभ ले। मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने कहा कि विभिन्न विभाग जैसे टेक्सटाइल, डेयरी फार्म,इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स बायो एनर्जी ,विमान रख रखाव, डेटा सेंटर आदि से सम्बन्धित कैपिटल सब्सिडी , स्टाम्प ड्यूटी आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।उन्होंने स्टार्ट अप पॉलिसी,यू पी टूरिज्म पॉलिसी,सोलर एनर्जी पॉलिसी,वेयर हाउस पॉलिसी,फिल्म पॉलिसी आदि की भी जानकारी दी गई। आई आई ए अध्यक्ष विपुल भटनागर ने कहा कि उद्योग विकसित करने के लिए पैसे के साथ साथ जज्बा होना चाहिए तब ही आप कामयाब हो सकते है।रजनीश कुमार मित्तल ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश उद्योग जगत में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। आपको अपने स्तर पर सही दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। लघु उद्योग के प्रदेश संयोजक कुशपुरी  ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्टार्ट अप आरंभ करने के लिए नौ लाख करोड़ रुपए दिए जा रहे है जिससे हमारे बच्चों का भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल होगा।जिला कृषि अधिकारी जय वीर सिंह तेवतिया ने प्रदेश में संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी । जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने पॉली हाउस आदि बनाने व प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना , ड्रिप एंड स्पिन योजना की विस्तृत जानकारी दी। छोटू राम महाविद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार मलिक द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शॉल भेटकर कर सम्मानित किया।जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की कार्यशाला से विद्यार्थी निश्चितरूप से लाभान्वित होंगे। प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार, डॉ रणबीर सिंह, ललित मोहन गुप्ता,अभिषेक गर्ग,संदीप कुमार कौशिक,आशीष द्विवेदी,मीनाक्षी आर्य आदि उपस्थित रहे।

Featured Post

हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में अचानक भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत

 हरिद्वार। शिवालिक पहाड़ियों के विल्वा पर्वत पर स्थित मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ की चपेट में आकर छह लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही ...