शनिवार, 28 जनवरी 2023

राकेश टिकैत ने जीआईसी मैदान में गाडे तंबू, बेमियादी धरना शुरू


मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन ने दिल्ली की तर्ज पर जीआईसी मैदान में तंबू गाडकर धरना शुरू कर दिया गया है। 

भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ भाकियू के सैकड़ों कार्यकर्ता जीआईसी मैदान में पहुंच गए हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने दोपहर के भोजन की व्यवस्था करते हुए है और बडी भट्टी पर खाना बनाने का काम शुरू किया। जीआईसी मैदान में सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार व एएसपी आयुष विक्रम सिंह पुलिस बल की कमान संभाले हुए हैं। इसके अलावा मौके पर थाना सिविल लाइन पुलिस भी मौजूद है। जीआईसी मैदान पर शांतिपूर्ण तरीके से किसान आंदोलन के लिए तैयार हैं। मैदान पर तंबू गाडने के साथ रात में भी वहीं डटे रहने का ऐलान किया गया है।


अवैध कब्जे हटाकर भू माफियाओं पर अभियोग दर्ज कराये - अपर जिलाधिकारी प्रशासन


मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक करते हुए समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील स्तर पर गठित समिति सरकारी जमीनों पर हुए कब्जों को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अवैध कब्जा खाली करवाएं तथा जिन विभागों की जमीन पर अवैध कब्जे हैं वह सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों के उप जिलाधिकारियों को सूचित करते हुए विधिक कार्रवाई में अमल में लाएं। जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाने के लिए जनपद स्तर व पुलिस विभाग की सहायता की जरूरत हो तो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर नियम अनुसार कार्यवाही की जाए। साथ ही ऐसे भू माफिया जिनके द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया है तथा नोटिस उपरांत भी भूमि को खाली नहीं किया गया, ऐसे भू-माफियाओं पर अभियोग दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए।  तहसीलों में गठित टीम नियमानुसार विधिक कार्यवाही कराएं तथा एंटी भू माफिया पोर्टल पर ऐसे चिन्हाकित भू-माफियाओं का विवरण भी दर्ज कराएं। इस मौके पर समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

नवीन मंडी पर खाद्य विभाग के छापे, कई नमूने लिए



मुजफ्फरनगर । नवीन मंडी स्थल पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा जनपद में विक्रय हो रहे खाद्य पदार्थों के निरीक्षण किया गया।

 नवीन मंडी स्थल मुजफ्फरनगर, पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा जनपद में विक्रय हो रहे खाद्य पदार्थों के निरीक्षण करते हुए जुगल ट्रेडिंग कंपनी से सरसों का तेल व श्री जी ट्रेडिंग कंपनी से कचरी के नमूनें संगृहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए गये। उक्त कार्रवाई में डॉ.चमन लाल सहायक आयुक्त खाद्य,श्री विवेक कुमार,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राकेश  कुमार,श्री प्रेम कुमार त्रिपाठी, श्री विकास कुमार व सेनिटरी सुपरवाइजर कृष्ण कुमार सम्मिलित रहे। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. चमन लाल  द्वारा बताया गया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही संपादित की जाएगी।

*पंडित सीताराम चतुर्वेदी के जन्मोत्सव पर प्रख्यात कवि प्रवीण शुक्ल को साहित्य मनीषी सम्मान*



मुज़फ्फरनगर।  साहित्यकार आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी का  जन्मोत्सव वेद पाठी भवन पंचमुखी में श्री रतन गुरु के सानिध्य में शुक्रवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। शाम को हुए काव्य पाठ में प्रख्यात कवि प्रवीण शुक्ल को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सृजन मनीषी अलंकरण समारोह के तहत पहले भी कई कवियों को सम्मानित किया जा चुका है। 

आचार्य सीताराम चतुर्वेदी के जन्मोत्सव पर शुक्रवार सुबह गुरु पूजन हुआ। वेदपाठी भवन से जुड़े अनुयायियों ने आचार्य सीताराम चुतर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने हिंदी साहित्य में आचार्य के योगदान को याद किया। रत्न गुरू जी ने आचार्य जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि चतुर्वेदी जी ने हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी में 70 से अधिक नाटक लिखे और कई अन्य में निर्देशन, मंचन और अभिनय किया। बंबई के पृथ्वी थिएटर में सक्रिय भागीदार रहे आचार्य जी को अभिनव भारत की उपाधि से सम्मानित किया गया था । उन्होंने भाषा, व्याकरण, साहित्य, नाटक, रंगमंच आदि पर 250 से अधिक पुस्तकें भी लिखीं।

आचार्य सीताराम जी के जन्मोत्सव पर शाम को वेदपाठी भवन में काव्य पाठ का आयोजन किया गया। रत्न गुरु जी ने दीप प्रज्वलित कर काव्य पाठ का शुभारंभ किया। प्रख्यात कवि प्रवीण शुक्ल, पी के आजाद दिल्ली, नेमपाल प्रजापति, ओमकार गुलशन मेरठ, डॉक्टर सुशीला शर्मा, संतोष कुमार एडवोकेट, अलका जैन, वरिष्ठ पत्रकार ऋषिराज राही आदि ने काव्य पाठ किया। 

अखिल भारतीय विक्रम परिषद काशी के अध्यक्ष प्रियशील रत्न गुरूजी  की अगुवाई में सृजन मनीषी अलंकरण समारोह के तहत प्रख्यात कवि और लेखक प्रवीण शुक्ल को हिंदी साहित्य में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शॉल उढाने के साथ उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिया गया। बताया गया कि इससे पहले पद्मभूषण डॉक्टर गोपाल दास, श्री किशन सरोज, प्रकाश द्विवेदी, पद्मभूषण उमा शर्मा,  शरद दत्त, महंत श्री 1008चांदनाथ योगी को सम्मानित किया जा चुका है। कीर्ति भूषण अग्रवाल के संचालन में हुए काव्य पाठ में सत्यशील (बनारस), सतीश चंद वर्मा, नरेंद्र बोस, सुरेंद्र अग्रवाल, विपिन त्यागी, शिव नारायण अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, पुष्पेन्द्र अग्रवाल, प्रमोद आचार्य, विश्व रत्न बंटी, निहार रंजन, मुनीष शर्मा, ज्योतिषाचार्य संजय सक्सेना, राहुल जैन, सुनील जैन ( नयन जागृति), योगेश जैन,  प्रदीप जैन, सुनील बंसल, सुशील बंटी, दीपक बंसल, अलका जैन(गिरधारी लाल स्कूल), गन्धर गौतम जैन, शेली और पूर्व सभासद रानी सक्सेना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। काव्य पाठ के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषिराज राही व संचालन कीर्ति भूषण गुरु ने किया।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 


🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

हिंदू पंचांग 

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️ *दिनांक - 28 जनवरी 2023*

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 

🌤️ *मास - माघ*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - सप्तमी सुबह 08:43 तक तत्पश्चात अष्टमी*

🌤️ *नक्षत्र - अश्विनी शाम 07:06 तक तत्पश्चात भरणी*

*🌤️योग - साध्य सुबह 11:55 तक तत्पश्चात शुभ*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 10:04 से सुबह 11:28 तक*

*🌞 सूर्योदय- 07:18*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:24*

👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- रथ, आरोग्य, विधान,अचला,चंद्रभागा सप्तमी, भीष्माषाटमी (भीष्म पितामह श्राद्ध दिवस)*

 *🔥विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞इस किए गए उपायों से शनि के दोष को शांत किया जा सकता है.


पांच आसान उपाय:

1. सूर्यास्त के बाद ऐसे पीपल के पास दीपक जलाएं जो सुनसान स्थान पर हो या फिर किसी मंदिर में हो. इस उपाय से धन संबंधी परेशानियां दूर होगीं. 


2. शनिदेव को तेल अर्पित करें और पूजन करें. शनिदेव को नीले पुष्प चढ़ाएं. शनिदेव का पूजन करते समय सीधे शनि की मूर्ति के दर्शन न करें. 



3. पीपल को जल चढ़ाएं, पूजा करें और सात परिक्रमा करें. किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन कराएं, ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और दरिद्रता दूर होती है.


4. हर शनिवार सुबह-सुबह स्नान आदि कर्मों से निवृत्त होकर तेल का दान करें. इसके लिए एक कटोरी में तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखें, फिर तेल का दान किसी जरूरतमंद व्यक्ति करें.


5. हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का चढ़ाएं. हनुमान चालीसा का पाठ करें. हनुमान बाबा की पूजा करने वाले को शनि प्रताड़ित नहीं करते हैं.


काली गाय की सेवा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं. काली गाय के सिर पर रोली लगाकर सींगों में कलावा बांधकर धूप-आरती करें फिर परिक्रमा करके गाय को बून्दी के चार लड्डू खिला दें.


 शनि देव के नाम


इन 10 नामों से शनिदेव का पूजन करें: कोणस्थ, पिंगल, बभ्रु, कृष्ण, रौद्रान्तक, यम, सौरि, शनैश्चर, मंद व पिप्पलाद.


🌷 *अभीष्ट सिद्धि हेतु* 🌷

🙏🏻 *भीष्माष्टमी (28 जनवरी) के दिन निम्न मंत्र से भीष्मजी को तिल, गंध, पुष्प, गंगाजल व कुश मिश्रित अर्घ्य देने से अभीष्ट सिद्ध होता है :*

🌷 *वसूनामवताराय शन्तनोरात्मजाय च |*

*अर्घ्यं ददामि भीष्माय आबालब्रह्मचारिणे ||*

🙏🏻 

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 



   🌷 *भीष्म अष्टमी* 🌷

🙏🏻 *माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को भीष्म अष्टमी कहते हैं। इस तिथि पर व्रत करने का विशेष महत्व है। इस बार यह व्रत 28 जनवरी शनिवार को है। धर्म शास्त्रों के अनुसार,इस दिन भीष्म पितामह ने सूर्य के उत्तरायण होने पर अपने प्राण त्यागे थे।*

🙏🏻 *उनकी स्मृति में यह व्रत किया जाता है। इस दिन प्रत्येक हिंदू को भीष्म पितामह के निमित्त कुश,तिल व जल लेकर तर्पण करना चाहिए,चाहे उसके माता-पिता जीवित ही क्यों न हों। इस व्रत के करने से मनुष्य सुंदर और गुणवान संतान प्राप्त करता है-*

🌷 *माघे मासि सिताष्टम्यां सतिलं भीष्मतर्पणम्।*

*श्राद्धच ये नरा:कुर्युस्ते स्यु:सन्ततिभागिन:।।*

*(हेमाद्रि)*

🙏🏻 *महाभारत के अनुसार जो मनुष्य माघ शुक्ल अष्टमी को भीष्म के निमित्त तर्पण,जलदान आदि करता है,उसके वर्षभर के पाप नष्ट हो जाते हैं-*

🌷 *शुक्लाष्टम्यां तु माघस्य दद्याद् भीष्माय यो जलम्।*

*संवत्सरकृतं पापं तत्क्षणादेव नश्यति।।*

🌷 *ऐसे करें भीष्म अष्टमी व्रत* 🌷

🙏🏻 *भीष्म अष्टमी की सुबह स्नान आदि करने के बाद यदि संभव हो तो किसी पवित्र नदी या सरोवर के तट पर स्नान करना चाहिए। यदि नदी या सरोवर पर न जा पाएं तो घर पर ही विधिपूर्वक स्नानकर भीष्म पितामह के निमित्त हाथ में तिल, जल आदि लेकर अपसव्य (जनेऊ को दाएं कंधे पर लेकर) तथा दक्षिणाभिमुख होकर निम्नलिखित मंत्रों से तर्पण करना चाहिए-*

🌷 *वैयाघ्रपदगोत्राय सांकृत्यप्रवराय च।*

*गंगापुत्राय भीष्माय सर्वदा ब्रह्मचारिणे।।*

*भीष्म: शान्तनवो वीर: सत्यवादी जितेन्द्रिय:।*

*आभिरभिद्रवाप्नोतु पुत्रपौत्रोचितां क्रियाम्।।*

🙏🏻 *इसके बाद पुन: सव्य (जनेऊ को बाएं कंधे पर लेकर) होकर इस मंत्र से गंगापुत्र भीष्म को अर्घ्य देना चाहिए-*

🌷 *वसूनामवताराय शन्तरोरात्मजाय च।*

*अर्घ्यंददामि भीष्माय आबालब्रह्मचारिणे।।*


          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

 

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।


 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से अधिकारियों के सामने एक अच्छी जगह बनाएंगे। आपको कुछ नए संपर्क को से लाभ मिलेगा। यात्रा पर जाते समय आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी समस्या के होने का भय सता रहा है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में कुछ समस्या लेकर आने वाला है। आपको अपने सगे संबंधियों के प्रति मन में कोई द्वेष नहीं रखना है। अपने बढ़ते हुए खर्चों के लिए आप परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी गलती का डर सता सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से प्रसन्नता बनी रहेगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी काम में जोखिम उठाने से बचना होगा। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है, लेकिन फिर भी वह उनसे आसानी से बाहर निकल जाएंगे। आपको किसी काम में नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपके प्रताप में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ उपलब्धियां मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपको अपने शुभ प्रयासों से अच्छा लाभ मिलेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही बातों को शेयर नहीं करना है, तभी आपको उनका हल मिल पाएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से वह प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी देर कुछ दीर्घकालीन योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आपके लिए आज दिन अध्ययन व अध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। धार्मिक आयोजनों में आपका अच्छा नाम होगा और आप भाग्य से जुड़कर अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। आपके भाई बंधुओं से भी आपकी जमेगी। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। कुछ दीर्घाकालीन योजनाओं में आप अच्छा धन लगा सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो उनसे वह भी दूर होंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी अजनबी से अपने मन की बातें शेयर करने से बचना होगा। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी आवश्यक कार्य में यदि कोई समस्या थी, तो वह आज दूर हो सकती है। अपनी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्या को आप अनदेखा ना करें, नहीं तो वह आपके लिए कोई बड़ी बीमारी लेकर आ सकती है। आप यदि किसी की सलाह पर चलेंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भूमि व भवन से जुड़ी समस्या से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपके अपने करीबियों से संबंध सकारात्मक रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रहे झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। संतान के भविष्य के लिए आप कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक उत्सव के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपके स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपके कुछ विरोधी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके मात देने में कामयाब रहेंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला वाला है। बिजनेस कर रहे लोग किसी से साझीदारी करने से बचें। अपने लेनदेन के मामले में अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट रखें, नहीं तो उनसे आपको कोई बड़ा नुकसान होने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं। आपके सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आप कर सकते हैं। माताजी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सफलता मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने जरूरी कामों को जल्द ही पूरा करने की कोशिश करेंगे, नहीं तो वह लटक सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, जो आपका सिर दर्द बनेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपको कुछ नए जनसंपर्को में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप यदि परिवार में किसी सदस्य से किसी वस्तु की फरमाइश करें, तो आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई उपलब्धि मिलने से आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आपको अपने आलस्य को त्याग कर ही आगे बढ़ना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कारोबार कर रहे लोग अपने कामों में तेजी बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। भाई बंधुओं से चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके किसी संपत्ति संबंधित विवाद में यदि कुछ समस्या चल रही है, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए घर परिवार में खुशियां लेकर आएगा और आपका दिन आनंद में रहेगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका किसी संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है और आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपको अपने संस्कारो व परंपराओं पर पूरा ध्यान देना होगा। व्यवसाय कर रहे लोग कुछ योजनाएं बनाकर ही आगे बढ़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लेकर आ सकता है

शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

श्री राम कॉलेज के विद्यार्थियों का बजाज मोटर्स में चयन

 


श्रीराम ग्रुप आफ काॅलेजेज, मुजफ्फरनगर की इकाई श्री राम काॅलेज आफ इंजीनियरिंग में प्रतिष्ठित पैन इण्डिया कम्पनी बजाज मोटर्स प्रा0 लि0 ने पाॅलीटैक्निक संकाय के विद्यार्थियों को चयन हेतु आंमत्रित किया।

कम्पनी प्रतिनिधि श्री अनुज शर्मा, एच0आर0 रिक्रूटर, बजाज ग्रुप का संस्थान के निदेशक डाॅ0 आलोक गुप्ता, डीन एकेडेमिक्स डाॅ0 सुचित्रा त्यागी एवं चीफ ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट कोओर्डिनेटर श्री आषीष चैहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इसके उपरान्त कम्पनी प्रतिनिधि श्री अनुज शर्मा ने पाॅवर प्वाइंट प्रजेंटेशन द्वारा सभी विद्यार्थियों को कम्पनी के बारे मं जानकारी देते हुए बताया कि कम्पनी का मुख्य कार्य दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों के मुख्य पाटर््स की मैन्युफैक्चरिंग करना है तथा मैनुफैक्चरिंग के क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को चयनित करना है।

प्लेसमेन्ट प्रक्रिया के अन्तर्गत कम्पनी प्रतिनिधि ने छात्रों की क्षमता को जांचने हेतु टैक्निकल साक्षात्कार लिया। इस चयन प्रक्रिया में श्रीराम गु्रप आफ काॅलेजेज के 218 छात्र/छात्राऐं सम्मिलित हुये। साक्षात्कार के उपरांत 75 विद्यार्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया। चयनित हुये छात्रों में मैकेनिकल इंजी0 विभाग के अभिषेक पाल, आदित्य त्यागी, अंकित कुमार, हरिओम, रोहन आदि को कम्पनी द्वारा आॅफर लैटर दिया गया तथा छात्रों को ज्वाइनिंग के लिये हरिद्वार स्थित प्लांट पर आमन्त्रित किया गया।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ काॅलेजेज, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन डाॅ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी तथा अचयनित विद्यार्थियों का मनोबल बढाते हुये आश्वासन दिया कि काॅलेज टेªनिंग एवम् प्लेसमैन्टस के लिये लगातार प्रयास कर रहा है तथा भविष्य में उन्हें और भी विकल्प मिलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियांे को स्वकेन्द्रित होकर अपने संकाय की समस्त गतिविधियों तथा नई तकनीक से परिचित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाहन निर्माण का क्षेत्र बहुत अधिक रोजगारपरक है तथा इस उद्योग ने रोजगार के अनेक साधन विकसित किये हैं अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि काॅलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें।  

संस्था के निदेशक डाॅ0 आलोक गुप्ता एवं अध्यक्ष पाॅलीटैक्निक श्री आषीष कुमार ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उनसे भविष्य में श्रीराम ग्रुप आफ काॅलेजेज से जुडे़ रहकर टेनिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने का आग्रह किया एवं सभी चयनित छात्र/छात्राओं को बधाई दी।

इस अवसर पर श्रीराम गु्रप आफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के चीफ टैªनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट काॅड्रिनेटर प्रो0 श्री आषीष चैहान ने कहा कि प्लेसमैन्ट के बढ़ती चयन प्रक्रियाओं से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाॅलीटैनिक पाठ्यक्रम के विद्यार्थी सभी प्रकार से प्रतिभा सम्पन्न हैं तथा निश्चित ही वे आगे चलकर अपने काॅलेज एवम् देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर श्रीराम गु्रप आॅफ कोलेजेज, मुजफ्फरनगर के एकीकृत परिसर की डीन डाॅ0 सुचित्रा त्यागी एवं श्री अर्जुन सिंह, विभागाध्यक्ष, सिविल इंजी0, श्री रोहिताष सिंह, विभागाध्यक्ष, इलैक्ट्रिकल इंजी0, इं0 कनुप्रिया, विभागाध्यक्ष, इलैक्ट्राॅनिक्स एण्ड कम्युनिकेषन इंजी0, श्री पवन चैधरी, विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल इंजी0 ने कम्पनी प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह् भेंट कर उनका आभार प्रकट किया एवं सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामानाएं दीं।

प्लेसमेंट ड्राइव का कुषल संचालन वेणी भारद्वाज ने किया। मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी श्री आषीष चैहान के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अमित कुमार, श्री शोएब आदि सभी प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।

मोहनलाल हत्याकांड- 4 आरोपियों को उम्र कैद व 20,20 हज़ार रुपये का जुर्माना


मुज़फ्फरनगर। गत 7 नवंबर 2018 को थाना मंसूरपुर के ग्राम नावला में पुरानी रंजिश को लेकर मोहनलाल को घरसे बुलाकर हत्या कर शव गन्ने के खेत मे डालने के मामले  आरोपी राहुल,सौरभ,जगपाल व कल्लू को उम्र कैद व 20,20 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है मामले की सु नवाई एड़ी जे 5 अशोक कुमार की कोर्ट में हुई कोर्टने शास्त्र कानून के तहत आरोपी सौरभ को तीन वर्ष की सज़ा व 5 हज़ार रुपये जुर्माना किया है  अभियोजन की ओर से एडीजी सी अमित त्यागी ने पैरवी की। 

अभीयोजन की कहानी के अनुसार गत 7 नवंबर 2018 को घरसे बुलाकर मोहनलाल की हत्या करदी थी शव अगले दिन गन्ने के खेत मे पडा बरामद हुवा था घटना के संबंध में म्रतक के भाई सुनील कुमार ने मामला दर्ज कराया था। 

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...