शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021

शामली में विस्फोट से चार लोगों की मौत, कई घायल








शामली। जनपद के कैराना में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं। कुछ लोग अभी मलबे में दबे हुए हैं। स्थानीय लोग इन्हें निकालने में जुटे हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैराना कस्बे में रजवाहे के किनारे पर एक आचार फैक्ट्री थी। शुक्रवार करीब पांच बजे भीषण विस्फोट हुआ तो लोग मौके की ओर दौड़े। वहां देखा तो मलबा बिखरा पड़ा था। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।कैराना में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में 4 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। 8 लोग गंभीर रुप से घायल हैं , जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। जगनपूरा रोड स्थित पटाखा फैक्ट्री पर विस्फोट के मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भेजा है। पटाखा फैक्ट्री यहां कैसे और कब से चल रही थी। इस बारे में अभी कोई भी बोलने को तैयार नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि यहां अवैध रूप से फैक्ट्री चलाई जा रही है।

धमाके के बाद फैक्ट्री जमीदोंज हो गई। मलबे में दबने से चार मजूदरों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हैं, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत नाजुक है। कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी इकबाल की आचार की फैक्टरी कई वर्षों से बंद पड़ी थी। बताया गया कि उसने करीब डेढ़ माह पूर्व ही राशिद नाम के व्यक्ति को फैक्टरी किराए पर दी थी। फैक्टरी में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे पूरी फैक्टरी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। धमाके की आवाज से दूर-दराज तक के लोग भी दहल गए। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। मलबे से चार शव निकाले गए, जबकि छह मजदूर घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने पर डीएम जसजीत कौर भी मौके पर पहुंची और आवश्यक निर्देश दिये।



फिर सोशल मीडिया पर दिखा तमंचेबाज

 


मुज़फ्फरनगर। सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश का सिलसिला नही रुक रहा है।

रोजाना सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के फोटो नजर आ जाते हैं । आज फिर सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो वायरल हुआ है। यह फोटो भोपा थाना क्षेत्र के सीकरी का बताया जा रहा। इसमें दिख रहा पिस्टल भी अवैध बताया जा रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वृद्धजन गोष्ठी का आयोजन किया

 


मुज़फ्फरनगर।  अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि आयु वृद्धि कोई रोग नहीं बल्कि प्राकृतिक क्रिया है जिसमें लोगों को सचेत और सक्रिय बना रहना चाहिए जिसके लिए वह सामाजिक क्रियाकलापों में भाग ले, संतुलित आहार लें । रोज कुछ शारीरिक व्यायाम अवश्य करें और अपना नियमित चिकित्सा परीक्षण करवाते रहें। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोचिकित्सक डॉक्टर अर्पण जैन ने कहा कि बुजुर्गों को हल्की पीड़ा को अनदेखा नहीं करना चाहिए और समय रहते चिकित्सा मदद लेनी चाहिए। कार्यक्रम में डॉ गीतांजलि वर्मा एवं  मनोज कुमार ने भी गोष्ठी में संबोधित किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, उनके अभिभावकों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के निर्देशक सुघोष आर्य एवं प्रधानाचार्य  सोनिका आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

पोषण जागरूकता एक्सप्रेस को डीएम ने किया रवाना


मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय पोषण माह के समापन के अवसर पर जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर चन्द्र भूषण सिंह द्वारा कलेक्ट्रट परिसर से पोषण जागरूकता एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 

पोषण जागरूकता एक्सप्रेस रैली कलेक्ट्रेट परिसर से चलकर शिवचौक, मीनाक्षी चौक, खालापार, अस्पताल चौराह, किदवईनगर, लद्दावाला, महावीर चौक, सूजडू चुंगी, जाट कालोनी, होते हुए विकास भवन पर समाप्त होगी। पोषण जागरूकता रैली का उद्देश्य लोगो को पोषण के प्रति जागरूक करना है ताकि कुपोषण को दूर करने में सहायता मिल सके। पोषण जागरूकता रैली के माध्यम से लोगो को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा चलाये जा रहे पोषण से सम्बंधित योजना/कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी जायेगी। सरकारी स्कूलों, आवासीय स्कूलों, आंगनवाडी केन्द्रों, ग्राम पंचायत की अतिरिक्त भूमि पर पोशण वाटिका (आंवल एवं सहजन आदि) की स्थापना हेतु पौधरोपण हेतु प्रेरित किया जायेगा। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गोंड, अपर सांख्यिकीय अधिकारी दिग्विजय सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल कुमार, प्रधान सहायक सत्यपाल सिंह, कनिष्ठ सहायक अक्षय, मुख्य सेविका संतोष कुमारी एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियां उपस्थित रही।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद की समस्त ग्राम सभाओ में पोषण रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अतिरिक्त आशा/एएनएम ग्राम प्रधान द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं ग्रामवासियो को राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्यो तथा पोषण के विषय में जागरूक किया गया। राष्ट्रीय पोषण माह के समापन के अवसर पर विकास खण्ड खतौली के गांव बसायच में पोषण पंचायत का आयोजन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विक्रम सैनी द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त अवसर पर  ब्लॉक प्रमुख पति गौतम गुर्जर, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गोंड, बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल गुप्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ सुप्रिया, क्षेत्रीय मुख्य सेविका, आंगनबाडी कार्यकत्रियां एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहें। इस दौरान विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख पति द्वारा 02 गर्भवती महिलाओ की गोदभराई एवं 02 बच्चो का अन्नप्राशन भी कराया गया।  विधायक  द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा निर्मित परियोजना खतौली की सबसे बडी पोषण वाटिका का उद्घाटन किया गया तथा सहजन एवं कढी पत्ते के पौधांे का रोपण भी किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री राहुल गुप्ता द्वारा पोषण पंचायत के माध्यम से कुपोषण मुक्ति को जन आन्दोलन एवं पोषण में जन भागीदारी की महत्ता के विषय में बताया गया।

63. 5 हजार सहित साइबर ठग गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस, साइबर सेल व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रुप से साइबर ठगी करने वाले दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार कर थाना बुढाना पर पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण किया गया।  

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम नईम अहमद पुत्र शफीक मिया निवासी रामपुरी थाना कोतवाली नगर मु0नगर मूल पता ग्राम पार्क टोल कस्बा बगरूडी थाना करमातार जनपद जामताडा झारखण्ड तथा मो सलमान पुत्र मो0 शमीम निवासी रामपुरी थाना कोतवाली नगर मु0नगर हाल पता शफीपुरपट्टी कस्बा व थाना बुढाना बताए गए हैं। उनके पास दो मोबाईल फोन और 63,500 रुपये नकद बरामद किए गए।  गिरफ्तार अभियुक्त नईम उपरोक्त मूल रुप से जनपद जामताडा (झारखण्ड) का रहने वाला है तथा वही से साइबर ठगी की ट्रैनिंग प्राप्त कर मुजफ्फरनगर रहता था। अभियुक्त अपनी साथी से सिम प्राप्त कर जामताडा की तर्ज पर जंगल में जाकर जम्मू कश्मीर व हरियाणा के लोगों के साथ खुद को कस्टमर केयर/बैंक अधिकारी बताकर साइबर ठगी करता था। अभियुक्त सलमान उपरोक्त नईम को बैंक खाते की डिटेल उपलब्ध कराता था।

भाजपा ने किया पिछड़ों का उत्पीड़न : विश्वंभर प्रसाद निषाद


मुजफ्फरनगर। सपा के  राज्यसभा सांसद निषाद ने कहा कि पिछड़ी जातियों को सबसे ज्यादा सम्मान सपा सरकार में मिला है इस बार पिछड़ी जातियां सपा के पक्ष में मतदान करने जा रही है।

18 अक्टूबर को बुढाना में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रस्तावित रैली की तैयारी को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद मुजफ्फरनगर पहुंचे।  समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद विशम्भर निषाद का स्वागत जनपद आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोर शोर से किया गया।  सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी के संचालन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए सपा राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़ों के अधिकारों का हनन व उत्पीड़न चरम पर रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पिछड़ी जातियां अपने साथ हुए सौतेले व्यवहार का बदला भाजपा को हराकर लेंगी।

 उन्होंने सपा के सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से 18 अक्टूबर के बुढ़ाना में प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रोग्राम कश्यप सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए गहन मंथन किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं से 18 अक्टूबर के कश्यप सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक तैयारी के लिए विचार साझा किए।  पूर्व सांसद राजपाल सैनी पूर्व मंत्री उमाकिरण व पूर्व विधायक अनिल कुमार एवम श्रीमती मिथलेश पाल ने 18 अक्टूबर के बुढाना में आयोजित कार्यक्रम की सफलता के लिए विचार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम संयोजक पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप ने कार्यक्रम की सफलता के लिए लगातार किए जा रहे जनसंपर्क व सफलता के लिए रणनीति से अवगत कराते हुए पिछड़ी जातियों से कार्यक्रम में भारी संख्या में भागीदारी की अपील की। 18 अक्टूबर की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व सपा प्रत्याशी गौरव स्वरूप,हाजी लियाकत अली, राकेश शर्मा,चंदन चौहान,पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,सतेंद्र सैनी,सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, पूर्व मंत्री महेश बंसल,सतबीर प्रजापति एडवोकेट,विनय पाल पूर्व प्रमुख, पूर्व जिला महासचिव अब्दुल्ला राणा, सपा नेता गौरव जैन, साजिद हसन,रामनिवास पाल,सतीश गुर्जर,अंसार आढ़ती,डॉ संजीव कश्यप,जोगिंदर सैनी,असद पाशा,जगपाल सिंह गुर्जर,सचिन अग्रवाल, डॉ इसरार अल्वी,शाहीन बेगम,सुधा शर्मा, संदीप धनगर आदि सपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सफल रैली के लिए अपने विचार प्रकट किए।

पुष्कर सिंह धामी कल होंगे मुजफ्फरनगर में

 


मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के सत्याग्रहियों के साथ हुए रामपुर तिराहा कांड के 2 अक्टूबर को होने वाले वार्षिक आयोजन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे । वे रामपुर तिराहा स्मारक पर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि देंगे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...