शुक्रवार, 1 अक्तूबर 2021

भाजपा ने किया पिछड़ों का उत्पीड़न : विश्वंभर प्रसाद निषाद


मुजफ्फरनगर। सपा के  राज्यसभा सांसद निषाद ने कहा कि पिछड़ी जातियों को सबसे ज्यादा सम्मान सपा सरकार में मिला है इस बार पिछड़ी जातियां सपा के पक्ष में मतदान करने जा रही है।

18 अक्टूबर को बुढाना में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रस्तावित रैली की तैयारी को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद मुजफ्फरनगर पहुंचे।  समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद विशम्भर निषाद का स्वागत जनपद आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोर शोर से किया गया।  सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी के संचालन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए सपा राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़ों के अधिकारों का हनन व उत्पीड़न चरम पर रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पिछड़ी जातियां अपने साथ हुए सौतेले व्यवहार का बदला भाजपा को हराकर लेंगी।

 उन्होंने सपा के सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से 18 अक्टूबर के बुढ़ाना में प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रोग्राम कश्यप सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए गहन मंथन किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं से 18 अक्टूबर के कश्यप सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक तैयारी के लिए विचार साझा किए।  पूर्व सांसद राजपाल सैनी पूर्व मंत्री उमाकिरण व पूर्व विधायक अनिल कुमार एवम श्रीमती मिथलेश पाल ने 18 अक्टूबर के बुढाना में आयोजित कार्यक्रम की सफलता के लिए विचार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम संयोजक पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप ने कार्यक्रम की सफलता के लिए लगातार किए जा रहे जनसंपर्क व सफलता के लिए रणनीति से अवगत कराते हुए पिछड़ी जातियों से कार्यक्रम में भारी संख्या में भागीदारी की अपील की। 18 अक्टूबर की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व सपा प्रत्याशी गौरव स्वरूप,हाजी लियाकत अली, राकेश शर्मा,चंदन चौहान,पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,सतेंद्र सैनी,सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, पूर्व मंत्री महेश बंसल,सतबीर प्रजापति एडवोकेट,विनय पाल पूर्व प्रमुख, पूर्व जिला महासचिव अब्दुल्ला राणा, सपा नेता गौरव जैन, साजिद हसन,रामनिवास पाल,सतीश गुर्जर,अंसार आढ़ती,डॉ संजीव कश्यप,जोगिंदर सैनी,असद पाशा,जगपाल सिंह गुर्जर,सचिन अग्रवाल, डॉ इसरार अल्वी,शाहीन बेगम,सुधा शर्मा, संदीप धनगर आदि सपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सफल रैली के लिए अपने विचार प्रकट किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...