शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021

शामली में विस्फोट से चार लोगों की मौत, कई घायल








शामली। जनपद के कैराना में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं। कुछ लोग अभी मलबे में दबे हुए हैं। स्थानीय लोग इन्हें निकालने में जुटे हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैराना कस्बे में रजवाहे के किनारे पर एक आचार फैक्ट्री थी। शुक्रवार करीब पांच बजे भीषण विस्फोट हुआ तो लोग मौके की ओर दौड़े। वहां देखा तो मलबा बिखरा पड़ा था। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।कैराना में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में 4 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। 8 लोग गंभीर रुप से घायल हैं , जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। जगनपूरा रोड स्थित पटाखा फैक्ट्री पर विस्फोट के मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भेजा है। पटाखा फैक्ट्री यहां कैसे और कब से चल रही थी। इस बारे में अभी कोई भी बोलने को तैयार नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि यहां अवैध रूप से फैक्ट्री चलाई जा रही है।

धमाके के बाद फैक्ट्री जमीदोंज हो गई। मलबे में दबने से चार मजूदरों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हैं, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत नाजुक है। कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी इकबाल की आचार की फैक्टरी कई वर्षों से बंद पड़ी थी। बताया गया कि उसने करीब डेढ़ माह पूर्व ही राशिद नाम के व्यक्ति को फैक्टरी किराए पर दी थी। फैक्टरी में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे पूरी फैक्टरी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। धमाके की आवाज से दूर-दराज तक के लोग भी दहल गए। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। मलबे से चार शव निकाले गए, जबकि छह मजदूर घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने पर डीएम जसजीत कौर भी मौके पर पहुंची और आवश्यक निर्देश दिये।



कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...