बुधवार, 28 सितंबर 2022

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

हिंदू पंचांग 




🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌤️ *दिनांक - 28 सितम्बर 2022*

🌤️ *दिन - बुधवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - अश्विन*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - तृतीया 29 सितम्बर रात्रि 01:27 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

🌤️ *नक्षत्र - स्वाती 29 सितम्बर प्रातः 05:52 तक तत्पश्चात विशाखा*

🌤️ *योग - वैधृति 29 सितम्बर रात्रि 03:07 तक तत्पश्चात विष्कंभ*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:29 से दोपहर 01:59 तक*

🌞 *सूर्योदय - 06:30*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:28*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण -* 

🔥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

              🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *कष्टों से मुक्ति दिलाती हैं मां चंद्रघंटा* 

 *नवरात्रि की तृतीया तिथि यानी तीसरा दिन माता चंद्रघंटा को समर्पित है। यह शक्ति माता का शिवदूती स्वरूप है । इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। असुरों के साथ युद्ध में देवी चंद्रघंटा ने घंटे की टंकार से असुरों का नाश किया था। नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वत: प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।*

🌷 *रोग, शोक दूर करती हैं मां कूष्मांडा* 🌷

*नवरात्रि की चतुर्थी तिथि की प्रमुख देवी मां कूष्मांडा हैं। देवी कूष्मांडा रोगों को तुरंत नष्ट करने वाली हैं। इनकी भक्ति करने वाले श्रद्धालु को धन-धान्य और संपदा के साथ-साथ अच्छा स्वास्थ्य भी प्राप्त होता है। मां दुर्गा के इस चतुर्थ रूप कूष्मांडा ने अपने उदर से अंड अर्थात ब्रह्मांड को उत्पन्न किया। इसी वजह से दुर्गा के इस स्वरूप का नाम कूष्मांडा पड़ा।*

🙏🏻 *मां कूष्मांडा के पूजन से हमारे शरीर का अनाहत चक्रजागृत होता है। इनकी उपासना से हमारे समस्त रोग व शोक दूर हो जाते हैं। साथ ही, भक्तों को आयु, यश, बल और आरोग्य के साथ-साथ सभी भौतिक और आध्यात्मिक सुख भी प्राप्त होते हैं।*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

*तृतीया तिथि यानी की तीसरे दिन को माता दुर्गा को दूध का भोग लगाएं ।इससे दुखों से मुक्ति मिलती है ।*

🙏🏻 *नवरात्रि के चौथे दिन यानी चतुर्थी तिथि को माता दुर्गा को मालपुआ का भोग लगाएं ।इससे समस्याओं का अंत होता है ।*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *नवरात्रि के दिनों में जप करने का मंत्र* 🌷

👉🏻 *नवरात्रि के दिनों में ' ॐ श्रीं ॐ ' का जप करें ।*

*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *विद्यार्थी के लिए* 🌷

🔥 *नवरात्रि के दिनों में खीर की २१ या ५१ आहुति गायत्री मंत्र बोलते हुए दें । इससे विद्यार्थी को बड़ा लाभ होगा।*




   🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

जिनका आज जन्मदिन है गम को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

 

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।


 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आप किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम को करने पर भी विचार कर सकते हैं। माता-पिता से आप किसी बात पर नाराज रहेंगे। भाई बहनों से चल रही समस्या को आपको मिलजुल कर समाप्त करना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई परेशानी है,तो उसके लिए आपको अपने अधिकारियों से बातचीत करनी होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपकी धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति रुचि बढ़ेगी।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। नौकरी कर रहे लोगों को काम अधिक मिलने के कारण उनकी व्याकाग्रता बढे़गी। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके अपने कुछ कामों को भी पूरा कर सकेंगे। भाई बहनों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा है,तो उसे भी आप को समाप्त करना होगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। परिवार में चल रही लड़ाई झगड़े को आज आप शांति से निपटाए।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने वाहन के रखरखाव आदि पर भी कुछ धन व्यय करेंगे और अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। यदि परिवार में आज कोई कलह की स्थिति उत्पन्न हो,तो उसमें आपको शांति बनाने की कोशिश करनी होगी। विद्यार्थी परीक्षा में कठिन परिश्रम करके सफलता हासिल करेंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी परिवार के सदस्य की नौकरी में आ रही समस्या के कारण भागदौड़ करनी होगी। आपका मन परेशान होने के कारण निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी,जिससे आप किसी निर्णय को समय पर नहीं लेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों की किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी।

 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने किसी मित्र के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं,लेकिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है,क्योंकि उनके कुछ विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको खानपान की आदतों में आपको बदलाव लाना होगा,नहीं तो आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती है। बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग महिला मित्र के सहयोग से किसी अच्छे पद की प्राप्ति कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को मेहनत अधिक करनी होगी,तभी वह कोई मुकाम पा सकेंगे,लेकिन स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,तभी आप लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको चिंता बनी रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए असमंजस भरा रहेगा। आप किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे,लेकिन आपका कोई परिचित आपको कोई सलाह दे सकता है,जिसमें आपको उनकी बात बहुत ही सोच विचारकर माननी होगी,नहीं तो वह आपको कोई गलत सूचना भी दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ है,तो आपको उनसे घबराना नहीं है। आप निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ उठाएंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आप पूरे जोश व उत्साह से भरपूर रहने के कारण आप और कामों पर भी पूरा ध्यान लगाएंगे। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाएंगे। यदि आज किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें बहुत ही सावधानी बरतें,नहीं तो किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े या फिर शान शौकत की कोई चीज की खरीदारी कर सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय के नए स्त्रोत लेकर आएगा। आप उन्हें पहचान कर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आप कुछ बदलाव करेंगे,तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपके सुखों में भी वृद्धि होती दिख रही है। आपको अपने धन को संचय करने पर विचार करना होगा,नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपका कोई मित्र आपके लिए प्रसन्नता दायक सूचना लेकर आ सकता है। परिवार में आपको वरिष्ठ सदस्यों का मान रखना होगा। यदि वह आपसे किसी काम को करने के लिए मना करे,तो उनकी बात अवश्य करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय को करा सकते हैं,लेकिन आपको उसे छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। यदि कोई आपको क्रोध दिलाने की कोशिश करें,तो भी उसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आज आपसे लंबे समय बाद मिल सकता है,जिससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। आप धैर्य से हर समस्या का समाधान आसानी से खोज पाएंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

रोजगार ढूंढ रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है,उन्हें अपने किसी परिजन के द्वारा कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी कारण नौकरी बदलने का विचार बना रहे हैं,तो उन्हें अभी कुछ समय पुरानी में ही टिकना बेहतर रहेगा। बिजनेस में आपको परिवार के सदस्यों के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको व्यर्थ में किसी भी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। वरिष्ठ सदस्य आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई अच्छी सलाह भी दे सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखमय रहेगा। आप अपने बिजनेस के सिलसिले में किसी विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या आ रही है,तो आपको उसमें सावधान करना होगा। परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। मित्रों के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और आपको कोई निवेश संबंधी सूचना भी मिल सकती है। विद्यार्थियों को यदि शिक्षा में कुछ समस्याएं आ रही थी,तो उनका समाधान भी आसानी से मिल जाएगा

मंगलवार, 27 सितंबर 2022

मुजफ्फरनगर में बैंक क्लर्क ने दी बनियों को फाड़कर खाने की धमकी, विधायक पंकज मलिक ने किया पटाक्षेप


 मुजफ्फरनगर। अभी नोएडा का श्रीकांत त्यागी वाला मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मुजफ्फरनगर में भी कुछ इसी तरीके से बनिया समाज को टारगेट करते हुए विवादित टिका-टिप्पणी की गई। मामला बदतमीजी से शुरू होकर गाली-गलौज और फिर हाथापाई तक पहुंच गया। हैरत इस बात की है कि पुलिस की मौजूदगी में एक बैंक क्लर्क ने बनिया समाज से ताल्लुक रखने वाले ग्राहक को सरेआम कहा कि 'जाट हूं, दो मिनट में बनियों को फाड़कर खा जाऊंगा।'

दरअसल, ये पूरा मामला शहर कोतवाली इलाके की प्रेमपुरी स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा का है। मंगलवार दोपहर किशोर कुमार गोयल का भतीजा किसी कार्य से बैंक शाखा पहुंचा था। जहां एक नीरज राणा नामक क्लर्क ने पहले बदसलूकी की और जब विरोध किया तो आरोपी क्लर्क मारपीट पर आमादा हो गया और उसने गिरेबान पर हाथ डालते हुए उसे बैंक से बाहर निकलवा दिया। क्लर्क के इशारे पर गार्ड ने भी जमकर दबंगई दिखाई। मामले की जानकारी पर बैंक पहुंचे परिजनों के सामने पर भी क्लर्क ने जमकर बदतमीजी की। जिस पर पीड़ितों ने फोन करके मौके पर पुलिस को बुला लिया। हद तो तब हो गई जब बैंक क्लर्क पुलिस के सामने भी आपे से बाहर होते हुए ग्राहक और उसके परिजनों को गंदी-गंदी गालियां भांजते हुए धमकियां देने लगा। उसे पुलिस के सामने खुलेआम कहा कि 'वो जाट है और दो मिनट में बनियों को फाड़कर खा जाएगा।' हालांकि पुलिस ने पीड़ित पक्ष को समझा-बुझाकर कोतवाली चलने को कहा।पत

बैंक क्लर्क का दुस्साहस यहीं पर ही खत्म नहीं हुआ। मामले की जानकारी पर बैंक पहुंचने वाले मीडिया कर्मियों के साथ भी आरोपी क्लर्क ने जमकर बदतमीजी की। उसे समझाने की कोशिश भी की गई, मगर वो किसी की सुनने को तैयार नहीं था। यहां तक कि एक न्यूज चैनल के संपादक को जमकर मां-बहन की गाली तक दे डाली।

बैंक शाखा से पीड़ित, पत्रकार और पुलिस नगर कोतवाली पहुंची और कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित में शिकायत दर्ज कराने लगे। इसी बीच पीड़ित पक्ष पर सपा रालोद गठबंधन के चरथावल विधायक पंकज मलिक द्वारा समझौते का प्रस्ताव आ गया। इससे पहले बनिया समाज को टारगेट करने वाले बैंक क्लर्क के खिलाफ कोई कार्रवाई हो पाती, उससे पहले ही पीड़ित पक्ष को विधायक के भाई निशांत मलिक द्वारा समझौते के लिए बुला लिया गया।

पूरे बनिया समाज को ठेंगे पर रखने और गाली-गलौज करने वाले क्लर्क नीरज राणा की गलती पर बैंक मैनेजर रविंद्र कुमार ने माफी मांगकर जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश की। विधायक पंकज मलिक और उनके छोटे भाई निशांत मलिक के प्रयास से पीड़ित पक्ष को फिर से बैंक बुलाया गया, जहां पर बैंक मैनेजर ने पूरे प्रकरण पर खेद व्यक्त करते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी।

मुजफ्फरनगर शहर की नगर पालिका के विस्तार को मिली मंजूरी

 


लखनऊ । मुजफ्फरनगर की नगर पालिका के विस्तार को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। जिसमें शासन द्वारा जिला प्रशासन को सीमा विस्तार के लिए कमेटी गठित कर उसका सुनियोजित ढंग से निस्तारण कराने के आदेश दिए थे। जिसको प्रशासन द्वारा पूर्णता निस्तारण कर शासन को भेज दिया गया था। शासन ने मंजूरी देते हुए आज नगरपालिका के सीमा विस्तार को करने के आदेश दे दिए हैं। जिसमें शहर के आसपास के लगभग 15 गांव सीमा विस्तार में सम्मिलित किए जाएंगे।

अग्निवीरों के बीच फंसी फिल्म कलाकारों की गाड़ी



मुजफ्फरनगर । देव भूमि फिल्म की शूटिंग के दौरान उत्तर कुमार और कविता जोशी की गाड़ी अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आए युवाओं के बीच में फस गई। युवाओं में अपने स्टार्स को देख खुशियां छा गयी।

देवभूमि फ़िल्म की शूटिंग मुजफ्फरनगर में कई जगह हुई।

आर्केड फार्म मे रुकी टीम। विकास बालियान कि भी भूमिका

रालोद छात्र सभा ने सांध्य कक्षाएं चलाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन


 मुजफ्फरनगर । आज रालोद छात्र सभा ने जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान के नेतृत्व में रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रवेश में वंचित रहे छात्रों के प्रवेश हेतु सांध्य कालीन कक्षा चलने हेतु एसडी महा विद्यालय में पहुंचकर छात्रों की मांगों हेतु प्रदर्शन किया कालेज प्राचार्य व चौकी इंचार्ज ने बाहर आकर छात्रों के बीच पहुंचकर मांगों से संबंधित ज्ञापन रालोद छात्र नेताओं से लिया। कालेज प्रशासन ने विश्व विद्यालय प्रशासन से बात कर प्रवेश की समस्या का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।इस दौरान अभय अहलावत,हिमांशु पचैंडा,शादाब अली,काजी फैज,आशीष बहादरपुर,रक्षित बरवाला।

पीएम नरेन्द्र मोदी को भाजपाईयों ने दी शुभकामनाएं



मुजफ्फरनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज पोस्टकार्ड द्वारा प्रधानमंत्री जी को शुभकामना संदेश देते हुए जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया ने उनकी दीर्घायु की कामना की। 

उद्यमियों ने दिया कमिश्नर को ज्ञापन



मुजफ्फरनगर। एनसीआर क्षेत्र के आईआईए के सभी क्षेत्रों से आए हज़ारों उद्यमियों ने पीवीआर माल मेरठ में एकत्रित हो कर सीएक्यूएम द्वारा पारित काले क़ानून जिसमें मुख्यतः डीज़ल चालित जेनेरटर को 1 अक्तूबर से बंद करने के आदेश के ख़िलाफ़ एक विशाल कार रैली के रूप में अपना विरोध दर्ज कराते हुए कमिश्नर महोदय को ज्ञापन सौंपा शामली मुज़फ़्फ़रनगर मेरठ हापुड़ बुलन्दशहर सहारनपुर ग़ाज़ियाबाद नॉएडा ग्रेटर नॉएडा मोदीनगर बागपत अलीगढ़ आदि अनेको ज़िलों 200 से अधिक कारों से हज़ारों उद्यमियों ने इस काले क़ानून को तत्काल वापस लेने की अपील की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज गोयल ने कहा ये तुकलगी फ़रमान लाखों श्रमिकों को बेरोज़गार कर देगा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि जेनरेटर सिर्फ़ बिजली जाने पर उद्योग में घंटा - आधा घंटा ही चलते है ऐसे में पोल्यूशन सिर्फ़ इसे बैन करने से कैसे रुकेगा यक्ष प्रश्न है मुज़फ़्फ़रनगर चेयरमैन विपुल भटनागर ने कहा कि ये भ्रम है कि सिर्फ़ उद्योग ही पोल्यूशन फैलाता है इसके लिए 85 प्रतिशत और कारण है उद्योग जनित पोल्यूशन 15 प्रतिशत से भी कम है ऐसे में सारी बंदिशे उद्योग पर लगाना शासन की मंशा के विपरीत है प्रदेश सरकार की सोच सदैव लघु उद्योग को बढ़ाने की है पर कुछ निर्णय अधिकारी बंद कमरे में ले कर थोप देते है जो अव्यवहारिक होते है प्रदेश के पदाधिकारियों के अतिरिक्त विभिन्न शहरों के उद्यमियों के साथ मुज़फ़्फ़रनगर से चेयरमैन विपुल भटनागर के नेतृत्व में मनीष भाटिया अनुज स्वरूप बंसल  नीरज केडिया अश्वनी खंडेलवाल पवन गोयल आकाश बंसल पंकज जैन जगमोहन गोयल अरविंद मित्तल शमित अग्रवाल संजीव मित्तल  कपिल मित्तल मनोज अरोरा सुनील अग्रवाल अरविंद गुप्ता आचमन गोयल नईम चाँद आदि अनेको उद्यमी उपस्थित रहे। 

दंगों के मामले में कपिल, हरेंद्र व प्राची समेत कई नेता कोर्ट में पेश

 



मुज़फ्फरनगर। 2013 के दंगों के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर  प्रदेश के मंत्री कपिल अग्रवाल, साध्वी प्राची सहित कई भाजपा नेता विशेष अदालत में पेश हुए। 

गत अगस्त 2013 में निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर नगला मदौड़ में पंचायत करने के मामले में विशेष  अदालत में प्रदेश के मंत्री कपिल अग्रवाल, साध्वी प्राची, पूर्व भाजपा सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल,  पूर्व  ज़िला भाजपा अध्यक्ष यशपाल पंवार,  सपा नेता  पूर्व सांसद  हरेंद्र मालिक सहित कई नेता आज विशेष अदालत में पेश हुए। 


विशेष अदालत के जज मयंक  जायसवाल ने  20, 20 हज़ार की दो-दो ज़मानत दाखिल करने के आदेश देकर जारी  गैर जमानती वारंट रिकॉल कर दिए। बतादें की कोर्ट में पेश ने होने के कारण गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे। अभियोजन सूत्रों के अनुसार गत अगस्त 2013 को थाना सिखेड़ा इलाके के ग्राम नगला मदौड़ में निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर पंचायत में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है । 


गौरतलब है कि इस मामले में  हरेंद्र मालिक सहित 17 से अधिक आरोपी हैं ।

पटेलनगर रामलीला में भस्मासुर सहित अन्य लीलाओं का मंचन देखकर दर्शक हुए रोमांचित 



 मुजफ्फरनगर। नवरात्र के बीच ही रामलीला का उत्साह चरम पर है। शहर में नई मण्डी स्थित पटेलनगर रामलीला में भस्मासुर सहित अन्य लीलाओं का मंचन देखकर दर्शक रोमांचित हो गये। इस बार बारिश का साया रामलीला आयोजन पर भी पड़ा, लेकिन दो दिनों से मौसम ठीक रहने के कारण रामलीला में भीड़ बढ़ी है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती निधि चौधरी के साथ उपस्थित रहे, उन्होंने सपत्नीक आरती भी की। कार्यक्रम के दौरान मनीष चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में जनपद में सिर्फ पटेलनगर में ही रामलीला का मंचन हुआ, जो अपने आप में गौरव की बात है। इसके अलावा प्रदेश में अयोध्या में रामलीला का मंचन हुआ था। उन्होंने कहा कि श्री आदर्श रामलीला समिति द्वारा कोरोना काल में प्रतिदिन 4 हजार लोगों का खाना तैयार कराया जाता था और उसे विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को वितरित किया जाता था, जो अपने आप में बेहद ही सराहनीय कार्य है। ज्ञातव्य है कि श्री आदर्श रामलीला कमैटी ;रजिद्ध पटेलनगर द्वारा पिछले 47 वर्षाे से निरंतर श्री रामलीला का आयोजन कराया जा रहा है। बीती रात रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी सपत्नीक, योगेन्द्र अग्रवाल जेवी स्टील, अम्बरीश जी सिल्वर स्टोन पेपर मिल, समाजसेवी सत्य प्रकाश रेशू अग्रवाल व श्री आदर्श रामलीला कमेटी के प्रबंधक अनिल ऐरन एवं सभासद विकल्प जैन द्वारा भगवान श्री गणेश की आरती पूजन करके व दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके पश्चात श्री आदर्श रामलीला कमैटी की ओर से आये हुए समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

श्री रामलीला पटेल नगर में भस्मासुर सहित कई लीलाओं का मंचन किया गया। इसके साथ ही भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। पटेल नगर रामलीला में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के अलावा योगेंद्र अग्रवाल, अम्बरीश जी, सत्य प्रकाश रेशु, रामलीला कमेटी से प्रबंधक अनिल ऐरन, रामलीला कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, गोपाल चौधरी, प्रमोद गुप्ता, सुरेंद्र संगल, जितेंद्र कुच्छल, अमित भारद्वाज, नारायण एरन, अंशुल गुप्ता, आदि मौजूद मुख्य रूप से देर रात्रि तक मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में नशेड़ी खा गया 63 चम्मच

 



मुजफ्फरनगर । जिले में एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना को जो भी व्यक्ति सुन रहा हैं वह आश्चर्यचकित हो रहा है क्योंकि एक निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने एक मरीज के पेट से एक नहीं, दो नहीं, 3 या 5 नहीं बल्कि एक के बाद एक 63 स्टील की चम्मच निकाली गयी है। मरीज की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। 

थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाडा निवासी विजय नशे का आदि है जिसके चलते विजय के परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया बताया जा रहा है कि जनपद शामली में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में विजय लगभग एक महीना रहा जहां उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे परिजनों द्वारा मुजफ्फरनगर के एक निजी हॉस्पिटल में लाया गया जहां डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया तो उसके पेट से 63 स्टील की चम्मच निकलने पर मेडिकल स्टाफ के भी होश उड़ गए क्योंकि ऐसा उन्होंने भी पहली बार देखा अब सवाल उठता है कि चम्मच विजय के पेट में कैसे गई सामान्य यह संभव नहीं कि कोई व्यक्ति खाने के साथ चम्मच भी खा जाए मगर विजय के परिजनों के अनुसार उसको नशा मुक्ति केंद्र के स्टाफ द्वारा जबरन चम्मच खिलाई गई मगर पीड़ित द्वारा अभी इस मामले की शिकायत नहीं की गई हालांकि यह जांच का विषय होगा कि आखिर विजय के पेट में 63 चम्मच कैसे गई मगर यह बात सत्य है की विजय अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती है और यह तरह चम्मच भी विजय के परिजनों के पास ही है वहीं इस मामले में डॉक्टर से बात की गई तो डॉक्टर ने कहा कि उसके लिए सबसे पहले मरीज की जान बचाना है और मरीज की हालत अभी खतरे में है इसलिए में है जब तक मरीज सामान्य नहीं हो जाता तब तक वह इस मामले में मीडिया के सामने नहीं आएंगे

मैडिकल स्टोर स्वामी की गोली मारकर हत्या


देवबंद। देवबंद में मेडिकल स्टोर स्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

मेडिकल स्टोर स्वामी नरेश सोमवार की देर रात्रि देवबंद से अपने घर जा रहा था। देवबंद मुजफ्फरनगर रोड पर अज्ञात लोगों ने गोली मारी। सहारनपुर से चंडीगढ़ ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। मेडिकल स्टोर स्वामी की गोली लगने के बाद बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एसएसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। 

सहारनपुर के देवबंद में मेडिकल स्टोर स्वामी की गोली लगने से हुई मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने प्रकरण के खुलासे को क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई है। मेडिकल स्वामी की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

हिंदू पंचांग 


🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 हर हर महादेव

🌤️ *दिनांक - 27 सितम्बर 2022*

🌤️ *दिन - मंगलवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - अश्विन*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - द्वितीया 28 सितम्बर रात्रि 02:28 तक तत्पश्चात तृतीया*

🌤️ *नक्षत्र - चित्रा 28 सितम्बर प्रातः 06:14 तक तत्पश्चात स्वाती*

🌤️ *योग - ब्रह्म सुबह 06:44 तक तत्पश्चात इन्द्र*

🌤️ *राहुकाल - शाम 03:30 से शाम 05:00 तक*

🌞 *सूर्योदय - 06:29*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:29*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - पूज्य बापूजी का 59 वां आत्मसाक्षात्कार दिवस, चंद्र दर्शन*

🔥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

              🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *अश्विन मास के नवरात्रि का आरंभ 26 सितम्बर, सोमवार से हो गया है। मान्यता है कि नवरात्रि में रोज देवी को अलग-अलग भोग लगाने से तथा बाद में इन चीजों का दान करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। जानिए नवरात्रि में किस तिथि को देवी को क्या भोग लगाएं-*

🙏🏻 *नवरात्रि की द्वितीया तिथि यानी दूसरे दिन माता दुर्गा को शक्कर का भोग लगाएं ।इससे उम्र लंबी होती है ।*

👉🏻 शेष कल............

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *अश्विन मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 26 सितम्बर, सोमवार से हो गया है, धर्म ग्रंथों के अनुसार, नवरात्रि में हर तिथि पर माता के एक विशेष रूप का पूजन करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। जानिए नवरात्रि में किस दिन देवी के कौन से स्वरूप की पूजा करें-*

🌷 *तप की शक्ति का प्रतीक है मां ब्रह्मचारिणी*

🙏🏻 *नवरात्रि की द्वितीया तिथि पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। देवी ब्रह्मचारिणी ब्रह्म शक्ति यानी तप की शक्ति का प्रतीक हैं। इनकी आराधना से भक्त की तप करने की शक्ति बढ़ती है। साथ ही, सभी मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं।*

🙏🏻 *मां ब्रह्मचारिणी हमें यह संदेश देती है कि जीवन में बिना तपस्या अर्थात कठोर परिश्रम के सफलता प्राप्त करना असंभव है। बिना श्रम के सफलता प्राप्त करना ईश्वर के प्रबंधन के विपरीत है। अत: ब्रह्मशक्ति अर्थात समझने व तप करने की शक्ति हेतु इस दिन शक्ति का स्मरण करें। योगशास्त्र में यह शक्ति स्वाधिष्ठान चक्र में स्थित होती है। अत: समस्त ध्यान स्वाधिष्ठान चक्र में करने से यह शक्ति बलवान होती है एवं सर्वत्र सिद्धि व विजय प्राप्त होती है।*

👉🏻 शेष कल...........

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *नवरात्रि में त्रिदेवी आराधना* 🌷

🙏🏻 *नवरात्रि में 9 तिथियों को 3-3-3 तिथि में बांटा गया है। प्रथम 3 तिथि माँ दुर्गा की पूजा (तमस को जीतने की आराधना), बीच की तीन तिथि माँ लक्ष्मी की पूजा (रजस को जीतने की आराधना) तथा अंतिम तीन तिथि माँ सरस्वती की पूजा (सत्व को जीतने की आराधना) विशेष रूप से की जाती है।*

🙏🏻 *दुर्गा की पूजा करके प्रथम तीन दिनों में मनुष्य अपने अंदर उपस्थित दैत्य, अपने विघ्न, रोग, पाप तथा शत्रु का नाश कर डालता है। उसके बाद अगले तीन दिन सभी भौतिकवादी, आध्यात्मिक धन और समृद्धि प्राप्त करने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करता है। अंत में आध्यात्मिक ज्ञान के उद्देश्य से कला तथा ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की आराधना करता है ।*

👉🏻 *अब मैं तीनों शक्तियों की आराधना के मूल मंत्रों का वर्णन करता हूँ। नवरात्र में इनका यथासंभव जप करना चाहिए।*

🙏🏻 *१. दुर्गाजी का उत्तमोत्तम नवार्ण मंत्र महामंत्र है। इसको मंत्रराज कहा गया है। नवार्ण मंत्र की साधना धन-धान्य, सुख-समृद्धि आदि सहित सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती है।*

🌷 *“ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे”*

🙏🏻 *२. लक्ष्मी जी का मूल मंत्र जिसके द्वारा कुबेर ने परमऐश्वर्य प्राप्त किया था ।*

🌷 *“ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा”*

🙏🏻 *३. सरस्वती जी का वैदिक अष्टाक्षर मूल मंत्र जिसे भगवान शिव ने कणादमुनि तथा गौतम को, श्रीनारायण ने वाल्मीकि को, ब्रह्मा जी ने भृगु को, भृगुमुनि ने शुक्राचार्य को, कश्यप ने बृहस्पति को दिया था जिसको सिद्ध करने से मनुष्य बृहस्पति के समान हो जाता है ।*

🌷 *“श्रीं ह्रीं सरस्वत्यै स्वाहा”*


📖 *)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।



आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।


 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72


 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। किसी छोटी चीज के पीछे भागने से अच्छा है बड़े मौके के बारे में सोचें। यदि निवेश करना चाहते हैं तो बड़े मौके की तलाश करें, लाभ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनें और समझे, अन्यथा गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छे कामों से नाम कमाने में कामयाब रहेंगे, उनके द्वारा दिए गए सुझावों का परिवार में स्वागत होगा।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी रचनात्मकता बढ़ाएगा। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में यदि कोई लाभ का मौका मिले, तो उसे हाथ से जाने नहीं देना है। विद्यार्थी परीक्षा के लिए अपने किसी सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। इसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा। आप आज किसी की कही सुनी बातों पर लड़ाई झगड़ा न करें। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। अपनी किसी पुरानी की हुई गलती के लिए आपको परिवार के सदस्यों से माफी मांगनी पड़ेगी। आज आपके शांत स्वभाव के कारण विरोधी आपका लाभ उठाया सकते हैं। ग्रहस्थ जीवन में शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी की सलाह पर चलकर आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग आज किसी मनचाहे पद की प्राप्ति कर सकते हैं। आप अपनी अपेक्षाओं से अधिक धन कमाएंगे जिसकी आपको प्रसन्नता होगी। यदि आप किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा के लिए जाए, तो परिवार के सदस्यों से सलाह अवश्य करें।धन उधार देते समय सावधानी बरतें। 


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कामकाज के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आप किसी बड़े बदलाव की सोच रहे हैं, तो उसे करने में आप सफल रहेंगे। आपका कोई मित्र धोखा दे सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। परिवार में आज आपके द्वारा दी गई सलाह व सुझावों का सदस्य मान रखेंगे। 


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ चिंता ग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति तो बेहतर रहेगी, लेकिन आपको निवेश संबंधी कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आप यदि धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह अच्छी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य से धन संबंधित मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में अत्यधिक मेहनत करनी होगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ काम रुकने के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रहे तनाव के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है । आज कानूनी मामले में न पड़ें। आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले, तो बेहतर रहेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित किसी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। वरिष्ठ सदस्य आज आपको किसी कानूनी मामले में कुछ सलाह दे सकते हैं, इसलिए उनसे सलाह मश्वरा करना आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपको कोई संबंधित समस्या हो, तो उसमे भी आज आपको छुटकारा मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपको बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। सामाजिक कार्यक्रम में अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई नया पद दे सकते है, लेकिन कुछ विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। यदि आप अपने गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याओं से घिरे हुए हैं, तो आप उनका समाधान भी खोजने में कामयाब रहेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। व्यापार कर रहे लोगों को मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उनके सारे काम बनेंगे। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में चल रही कुछ योजनाओं को फिर से शुरू करने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को किसी खरीदारी में कोई भारी छूट मिल सकती है। आपके आज किसी मन की इच्छा की पूर्ति न होने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप अपनी माताजी से आज किसी बात पर उलझ सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रमोशन होने से वह स्थानांतरण कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपको धन लाभ के काफी अवसर मिलेंगे। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से धन प्राप्त होता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी और काम भी अच्छा चलेगा। आय के विभिन्न स्त्रोत मिलने से आप अपने कुछ रुके हुए काम को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। सामाजिक कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आप की छवि और निखर कर आएगी। आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। व्यापार से संबंधित यदि कुछ मामलों में समस्या आ रही है, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से सुलझ सकती हैं। आपके अच्छे कामों से अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे, जिससे कार्य क्षेत्र में आपको तरक्की भी मिल सकती है। यदि आप किसी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी आपको सफलता मिल पाएगी। आपके अकस्मात कुछ खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे, जिन्हें आपको पूरा भी करना भी करना होगा

नवरात्र में क्यों जलाते हैं अखंड ज्योत



नवरात्र यानि नौ दिनों तक चलने वाली देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों  की आराधना के साथ ही इस पावन पर्व पर कई घरों में घटस्थापना होती है, तो कई जगह अखंड ज्योत का विधान है। शक्ति की आराधना करने वाले जातक अखंड ज्योति जलाकर माँ दुर्गा की साधना करते हैं। अखंड ज्योति अर्थात ऐसी ज्योति जो खंडित न हो। अखंड ज्योत पूरे नौ दिनों तक अखंड रहनी चाहिए यानी जलती रहनी चाहिए। अंखड दीप को विधिवत मत्रोच्चार से प्रज्जवलित करना चाहिए। नवरात्री में कई नियमो का पालन किया जाता है।

अखंड ज्योत का महत्व

~~~~~~~~~~~~~~

नवरात्री में अखंड ज्योत का बहुत महत्व होता है। इसका बुझना अशुभ माना जाता है। जहा भी ये अखंड ज्योत जलाई जाती है वहा पर किसी न किसी की उपस्थिति जरुरी होती इसे सूना छोड़ कर नहीं जाते है। अखंड ज्योत में दीपक की लौ बांये से दांये की तरफ जलनी चाहिए। इस प्रकार का जलता हुआ दीपक आर्थिक प्राप्‍ति का सूचक होता है। दीपक का ताप दीपक से 4 अंगुल चारों ओर अनुभव होना चाहिए, इससे दीपक भाग्योदय का सूचक होता है। जिस दीपक की लौ सोने के समान रंग वाली हो वह दीपक आपके जीवन में धन-धान्य की वर्षा कराता है एवं व्यवसाय में तरक्की का सन्देश देता है।


निरंन्तर १ वर्ष तक अंखड ज्योति जलने से हर प्रकार की खुशियों की बौछार होती है। ऐसा दीपक वास्तु दोष, क्लेश, तनाव, गरीबी आदि सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करता है। अगर आपकी अखंड ज्योति बिना किसी कारण के स्वयं बुझ जाए तो इसे अशुभ माना जाता। दीपक में बार-बार बत्ती नहीं बदलनी चाहिए। दीपक से दीपक जलाना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से रोग में वृद्ध‍ि होती है, मांगलिक कार्यो में बाधायें आती हैं। संकल्प लेकर किए अनुष्‍ठान या साधना में अखंड ज्योति जलाने का प्रावधान है। अखंड ज्योति में घी डालने या फिर उसमें कुछ भी बदलाव का काम साधक को ही करना चाहिए, अन्य किसी व्यक्ति से नहीं करवाना चाहिए।


अंखड ज्योत स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा

दरअसल ऐसा माना जाता है कि मां के सामने अंखड ज्योति जलाने से उस घर में हमेशा से मां की कृपा रहती हैं। नवरात्र में अंखड दीप जलाना स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है क्योंकि घी और कपूर की महक से इंसान की श्वास और नर्वस सिस्टम बढ़िया रहता है। नवरात्र में अखंड दीप जलाने से मां कभी अपने भक्तों से नाराज नहीं होती हैं। नवरात्र में अखंड ज्योति से पूजा स्थल पर कभी भी अनाप-शनाप चीजों का साया नहीं पड़ता है। नवरात्र में घी या तेल का अखंड दीप जलाने से दिमाग में कभी भी नकारात्मक सोच हावी नहीं होती है और चित्त खुश और शांत रहता है। घर में सुगंधित दीपक की महक चित्त शांत रखता है जिसके चलते घर में झगड़े नहीं होते, वातावरण शांत रहता है। जय  माँ कामख्या

सोमवार, 26 सितंबर 2022

गांधी कॉलोनी रामलीला में मारीच और सुबाहु का वध 

 


मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी रामलीला में विजय शुक्ला जिलाध्यक्ष भाजपा, गुरु चरण सिंह बरार अध्यक्ष गुरु सिंह सभा एवं गुरु सिंह सभा के सभी पदाधिकारी, अमर धमीजा, अनिल धमीजा, राज किशन बाटला, राकेश हुड़िया, विजय वर्मा, पवन छाबडा, भवानी मलिक, प्रेमी छाबड़ा, विनोद छाबडा , हरिकिशन सुनेजा, घनश्याम हसेजा, सुरेंद्र इशपूजानी, अनिल इशपूजानी आदि द्वारा आरती कर रामलीला की शुरुआत की जिसके पश्चात रामलीला में मारिच को तीर मार कर 100 योजन दूर फेंक दिया गया और सुबाहू का वध कर दिया गया व ताड़का का स्यापा दिखाया गया और माली मालन को भी पदर्शित किया गया और अंत में जनकपुरी का बाजार दिखाया जिसमें जनता ने काफी आनंद लिया।

 दिनांक 27 9 2022 को गांधी कॉलोनी में भव्य राम बारात शोभायात्रा गांधी कॉलोनी के क्षेत्र में निकाली जाएगी जिसका लोग हर वर्ष बेसब्री से इंतजार करते हैं।



श्री राम लीला नई मंडी में सीता जन्म व रावण जन्म का हुआ मंचन

 


 मुजफ्फरनगर । श्री राम लीला नई मंडी द्वारा श्री राम लीला भवन नई मंडी में चल रही रामलीला मैं दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रुप में पधारे वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज शरद गोयल तथा आशीष गर्ग ने दीप प्रज्वलित व भगवान की आरती कर लीला का शुभारंभ किया तत्पश्चात वृंदावन से आई मंडली के द्वारा रावण जन्म का सुंदर लीला का मंचन किया गया तथा रावण के पुत्र मेघनाथ द्वारा इंद्र को ललकार कर कहा कि सारा साम्राज्य हमारा है आप सब हमारी शरणागति मैं आइए इस पर इंद्र ने देवताओं की तरफ से बोलते हुए कहां की मेघनाथ मैं इंद्र हूं चुपचाप यहां से चले जाओ वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो इस पर मेघनाथ ने इंद्र को ललकारते हुए युद्ध के लिए आमंत्रित किया दोनों में घोर युद्ध हुआ मेघनाथ ने इंद्र सभी देवताओं पर विजय प्राप्त प्राप्त कर अपने पिता रावण के दरबार में सभी देवताओं को बंदी बना कर ले गए यह सब दृश्य देखकर रावण ने मेघनाथ की प्रशंसा की तथा रावण ने अपने दूतों को आदेश दिया की एक घड़े में इन सभी देवताओं का खून निकाला जाए खून निकालने के पश्चात रावण ने आदेश दिया इस घड़े को जमीन में दबा दिया जाए देवताओं ने रावण को श्राप दिया कि जहां भी यह घड़ा दबाया जाएगा वही 14 साल अकाल पड़ेगा तथा इस घड़े में से ऐसी दिव्य शक्ति निकलेगी जो आप की मृत्यु का कारण बनेगी यह सुनकर रावण ने उस घड़े को अपनी सीमा से बाहर राजा जनक की सीमा में दबाने का हुक्म दिया उसके बाद 14 साल तक भयंकर अकाल पड़ा और जनता में त्राहि-त्राहि मच गई सभी एकत्रित होकर राजा जनक के पास गए राजा जनक ने राजगुरु शतानंद महाराज से इस समस्या के निवारण के लिए पूछा तो राजगुरु ने राजा को उपाय बताया की आप और रानी स्वयं अपने हाथों से सोने का हल सूखी हुई जमीन पर चलाएं तो इसका निवारण हो जाएगा जब राजा जनक और रानी हल चला रहे थे हल चलाते समय एक जगह उनके हल का शित जमीन पर धंस गया और वहीं से एक घड़ा निकला उस घड़े मैं से एक सुंदर कन्या का जन्म हुआ इस प्रकार वहां जोरदार बारिश हुई और सूखा समाप्त हो गया सीता जी का नामकरण उस हल के नीचे के हिस्से को शित बोलते है इसलिए सीता जी का नाम सीता रखा गया इस प्रकार सीता जन्म हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल मंत्री अशोक गर्ग आदित्य भरतिया ब्रज गोपाल छारिया सत प्रकाश मित्तल डॉ प्रदीप जैन अशोक तायल कैलाश चंद विनोद संगल अभिषेक कुच्छल विदित गुप्ता कुलदीप शर्मा संजय जिंदल राजेश गोयल संजय अग्रवाल प्रवीण कुमार राजीव अग्रवाल उपेंद्र मित्तल अतुल जैन आदि मौजूद रहे

डीएम चंद्र भूषण सिंह से बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भेंट कर रखी किसानों की समस्याएं

 

 मुजफ्फरनगर ।जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री चंद्र भूषण सिंह से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसानों के मसीहा चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों के शिष्टमंडल ने मुलाकात करके किसानों की समस्याओं को रखा किसानों के शिष्टमंडल में भारतीय किसान यूनियन के सभी नेताओं ने अपने अपने क्षेत्र की किसानों की समस्याओं को रखा किसानों की समस्याओं को जिलाधिकारी  चंद्र भूषण सिंह ने गंभीरता से सुना और कहा कि कानून के दायरे में सभी काम किए जाएंगे एवं जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं का निश्चित रूप से समाधान करेगा इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह मुजफ्फरनगर जनपद के कई क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराया जिलाधिकारी  चंद्र भूषण सिंह ने चौधरी नरेश टिकैत द्वारा रखी गई किसानों की समस्याओं को सुनकर विस्तार पूर्वक वार्ता करते हुए कहा कि किसानों की समस्याएं अधिकतर निस्तारित कर दी गई है और जो रह गई है उनका निस्तारण भी शीघ्र ही किया जाएगा इस अवसर पर क्षेत्र समिति के प्रमुख एवं कई ग्राम सभाओं के प्रधान एवं भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहे यहां पर मुख्य विकास अधिकारी  संदीप के सम्मुख किसानों ने अपनी समस्या रखी मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा सीधे तौर पर कहा गया कि किसी भी हालत में किसी भी प्रकार के दबाव में कोई कार्य नहीं किया जाएगा जो भी उचित होगा और नियम के अनुरूप होगा वही कार्य होगा जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नरेश टिकैत सहित सभी किसान नेताओं को आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन मुजफ्फरनगर द्वारा एवं समस्त अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्त समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है जो जारी रहेगा सभी कार्य नियमानुसार किए जा रहे हैं जिसका लाभ सभी किसानों को प्राप्त भी हो रहा है भारतीय किसान यूनियन एवं जिलाधिकारी  चंद्र भूषण सिंह के बीच किसानों की शांतिपूर्ण वार्ता के लिए सौहार्द पूर्ण वार्ता के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत एवं सभी किसान नेताओं ने मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी


चंद्र भूषण सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त किया

कपिल देव अग्रवाल ने बूथ अध्यक्षों मांगे विकास कार्यों के प्रस्ताव


 मुजफ्फरनगर । मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के लिए क्षेत्र की जनता से बूथ अध्यक्षों के माध्यम से प्रस्ताव मांगे।

मुजफ्फरनगर विधानसभा सीट से हैट्रिक लगाने वाले भाजपा विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी बूथ केंद्रित पार्टी है। उन्होंने बताया कि चुनाव के समय बूथ अध्यक्षों व बूथ स्तर के अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। आज कल भाजपा के सभी कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता हमारी पार्टी को आधार व सुदृढता प्रदान किये हुए हैं।


मंत्री कपिल देव ने क्षेत्र की जनता से आगामी एक वर्ष की कार्ययोजना को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रस्ताव पार्टी के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों व मंडल अध्यक्षों के माध्यम से प्रेषित किये जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी और योगी जी ने जितनी तेजी के विकास का काम किया है, अन्य दलों ने अब तक नहीं किया।

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार अपने मूल मंत्र सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के आधार पर चहुंमुखी विकास कर रही हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए हैं ताकि उनको अपनी विधायक निधि, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, डूडा, नगर पालिका, जिला पंचायत, ग्राम्य विकास विभाग आदि से आगामी कार्ययोजना में सम्मिलित करते हुए पूरा कराया जा सके।

जब कपिल देव अग्रवाल ने हुक्का गुडगुडाया


मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन कर जीवन में आगे बढने की प्रेरणा दी। इस दौरान उन्होंने हुक्का भी गुडगुडाया। 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाडे के अंतर्गत देश भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों, विचार-गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री मोदी की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के संदर्भ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को केंद्र में रखकर अपने कौशल व कला का बहुत ही सुंदर व मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि भारत देश की अनोखी विशेषता है, विविधता में एकता। यहाँ अलग-अलग धर्म, भाषा, जीवन-शैली के लोग एक साथ मिलजुल कर रहते हैं जो लोगों के बीच में दल भावना, रिश्ते, समूह कार्य को बढ़ाने में मदद करता है इसकी वजह से प्रदर्शन, कार्यकुशलता, उत्पादकता और जीवन शैली में सुधार आता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए।


मंत्री कपिल देव ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पहल भाजपा सरकार द्वारा किया गया वो प्रयास है जिससे पूरे देश में लोगों को एक-दूसरे से जोड़कर एकता, शान्ति और सद्भावना को बढ़ावा दिया जा सकेगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं का उत्सावर्धन किया व उन्हें अच्छे संस्कारों को अपनाकर जीवनपर्यंत आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला उपाध्यक्ष शरद शर्मा, बिजेंद्र पाल, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, अरुण खंडेलवाल, सुखदर्शन सिंह बेदी, राजकुमार सिद्धार्थ, अजय सागर, रक्षित नामदेव आदि मौजूद रहे।

विधायक विक्रम सैनी के बयान कोर्ट में दर्ज


मुज़फ्फरनगर। गत 2013 में गौरव व सचिन  की हत्या के बाद ग्राम कवाल में भड़काऊ भाषण कर सांप्रदायिक भावना भड़काने के मामले में आज विशेष अदालत एम पी /एमएलए कोर्ट में भाजपा विधायक पेश हुए और धारा 313 के तहत बयान दर्ज किए गए। 

विशेष अदालत ने दोनों पक्षों की बहस के लिए आगामी 10 अक्टूबर नियत की विधायक विक्रम सैनी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता भारत वीरअहलावत ने पैरवी की। 

रेल ट्रैक धंसने के बाद सहारनपुर अंबाला के बीच रेल यातायात बाधित


सहारनपुर। हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए यमुना के पानी से रेलवे ट्रैक धंसने के कारण सहारनपुर अंबाला के बीच रेल यातायात ठप हो गया।

हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी जंगलों के रास्ते होता हुआ हैदरपुर रेलवे लाइन के पास पहुंच गया। इससे सहारनपुर से अंबाला जाने वाला रेलवे ट्रैक पूरी तरीके से धंसने के कारण दोनों तरफ रेल आगमन को रोक दिया गया।अमृतसर एक्सप्रेस को 1 किलोमीटर दूर रोका गया है । थाना सरसावा क्षेत्र के हैदरपुर रेलवे फाटक के समीप रेलवे लाइन धंसने के कारण ट्रेनों का आवागमन रोकने से हजारों यात्री जहां तहां फंसे हुए हैं।

जिला प्रशासन व रेलवे के अधिकारी मौके पर स्थिति को संभालने के काम में जुटे हैं।

निर्यात योग्य फसलों का उत्पादन कर मुनाफा कमा सकते हैं किसान


मुजफ्फरनगर । आज श्रीराम ग्रुप आफ कालेजेज के सभागार में श्रीराम ग्रुप आफ कालेजेज एवं कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से ’’मुज़फ्फरनगर से कृषि निर्यात प्रोत्साहन हेतु क्षमता निर्माण कार्यक्रम’’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह, भाकियू पेटर्न बोर्ड के चेयरमैन राजेन्द्र मलिक, श्रीराम कालेज आफ ग्रुप के चेयरमैन डॉ एस0सी0 कुलश्रेष्ठ, पूर्व विधायक उमेश मलिक पीजेंट के चेयरमैन अशोक बालियान, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक व पीजेंट पेटर्न बोर्ड के चेयरमैन सुभाष चौधरी के आलावा कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपेडा) के अधिकारी सहित कृषि से सम्बन्धित अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक प्रगतिशील किसान दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में बासमती चावल, गुड़, फल-सब्जी और फूल आदि के निर्यात, कृषि उत्पाद के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, बाजार की मौजूदा चुनौतियों एवं कृषि उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित करना एवं भविष्य की सम्भावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 

इस अवसर पर पद्मश्री वैज्ञानिक डॉ वीपी सिंह (बासमती चावल के जनक) ने बताया कि हमें अपनी आय को बढाने के लिये कृषि उत्पाद की गुणवत्ता में वृद्धि करना तथा उनका बोआई एवं कटाई का एक सही समय पता होना बहुत उचित है तथा धान की एक अच्छी उपज तथा अच्छी कीमत लेने के लिये अच्छे किस्म के बीजों का उगाना जरूरी है। आज के समय में रोग रहित तथा कीट रहित अनेक धान की प्रजातियॉं बाजार में उपलब्ध है तथा जिनका बाजार में मूल्य बहुत अच्छा है तो हमें अपनी आय को बढाने के लिये उन बीजों का खेत में लगाना आवश्यक है।   

इस अवसर पर धर्मेन्द्र मलिक महासचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बोलते हुये कहा कि हमारे मुजफ्फरनगर जिले के किसान अपने उत्पाद को बेचने के लिये दूसरे राज्यों में जाना पडता है जिस कारण उन्हें अपने कृषि उत्पाद का आदान-प्रदान सही और समय से नहीं हो पाता हैं। उन्होंने बताया कि एपीडा उद्यान विभाग के द्वारा किसानों को प्रशिक्षण देने का कार्य भी कर है, जिससे निर्यात के मानकों के अनुरूप ही किसान अपनी पैदावार बढ़ा सकें। जनपद मुज़फ्फरनगर में इसकी बहुत सम्भावनायें है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में अभी हाल में ही जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की मौजूदगी में हुई बैठक में दो गुड़ निर्यात कंपनियों (गुड निर्यातक कंपनी हिंदुस्तान एग्रो लिमिटेड व हेल्थमिस्त ऑयल एंड फूड प्राइवेट लिमिटेड) और 40 किसानों के बीच 150 करोड़ रुपये के एमओयू (मेमोरेडम ऑफ अंडरस्टेडिंग) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। अमेरिका, फ्रांस, ईरान, यूके, सिंगापुर, श्रीलंका और कुवैत आदि देश गुड को खरीद रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि कुछ इस तरह का प्रयास जनपद मुज़फ्फरनगर में भी यह होना चाहिए।


राष्ट्रीय संगोष्ठी के समन्वयक एवं श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार ने राष्ट्रीय संगोष्ठी के विषय में जानकारी देते हुये बताया कि यह संगोष्ठी श्रीराम ग्रुप आफ कालेजेज एवं कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से ’’मुज़फ्फरनगर से कृषि निर्यात प्रोत्साहन हेतु क्षमता निर्माण कार्यक्रम’’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुजफ्फरनगर के किसान को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा जिले में ंबासमती चावल, गुड़, फल-सब्जी और फूल आदि के गुनवत्तापूर्ण उत्पादन एवं निर्यात एवं उनसे संबंधित चुनौतियों और सम्भावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि एपीडा और लघु कृषक कृषि व्यापार संघ के बीच हुये समझौते के अनुसार एस एफ ए सी छोटे और सीमांत किसानों को किसान हित समूहों, किसान उत्पादक संगठनों और किसान उत्पादक कंपनी को संगठित करता है और छोटे और सीमांत किसानों को कृषि निवेशों की सुलभता और सस्ती उपलब्धता के लिए एक मंच प्रदान करता है। उन्होने कहा कि संगोष्ठी में उपस्थित विशेषज्ञों ने यह मांग रखी कि उपरोक्त सुविधा जनपद मुज़फ्फरनगर में भी शुरू होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि एक दिवसीय संगोष्ठी में इस बात पर चर्चा की गई कि केंद्र सरकार द्वारा डेयरी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के उददेश्य से कुछ विशिष्ट कृषि उत्पादों के लिये परिवहन और विपणन सहायता (टीएमए) योजना का दायरा बढ़ाते हुये डेयरी उत्पादों को भी इस में शामिल किया है अतः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में डेयरी व्यवसाय के क्षे़त्र एवं उत्पाद के निर्यात में असीम सम्भावना है। देश में सहकारिता और डेयरी के सहयोग के बिना जैविक खेती को बढ़ावा देना मुमकिन नहीं है इसलिये डेयरी उत्पादों के उत्पादन के लिए निर्यात उन्मुख फ़ूड पार्कों के साथ किसानों के उत्पादन संगठनों (एफ.पी.ओ.) को जोड़े जाने विश्व व्यापार संगठन के अनुकूल निर्यात बढ़ाने के लिए डेयरी निर्यात क्षेत्र (डी.ई.जैड.) और जैविक उत्पाद निर्यात क्षेत्र (ओ.पी.ई.जैड) के विकास पर विचार करने की जरूरत है। एक जिला एक उत्पाद योजना के द्वारा उत्तरप्रदेश के सभी जिलों का अपना एक प्रोडक्ट होगा, जो उस जिले की पहचान बनेगा। आज का समय वैल्यू एडिशन का है, यानी अपने प्रोडक्ट में कुछ दूसरी चीज़े जोड़कर उसकी क्वालिटी को कई गुना बेहतर करना होता है, जिसकी वजह से मांग में बढ़ोतरी होती है। भारतीय गन्ना शोध संस्थान, लखनऊ के अनुसार मॉडर्न गुड़ यूनिट लगाने से गुड़ की क्वांटिटी और क्वालिटी दोनों बढ़ाई जा सकती है। इसकी बाजार में बेहतर कीमत मिलती है।

उन्होंने जानकारी देते हुये बताया कि संगोष्ठी में इस बात की जानकारी दी गई कि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा एक जिला एक उत्पाद के लिए अनुमोदित कर दिया गया है। और इन इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से नए उद्यमियों को विभिन्न प्रकार प्रशिक्षण की सुविधा व अन्य मदद प्राप्त होगी।

भारत में किसानों की आमदनी को दो गुना करने के लिये नये-नये बदलाव किये जा रहे हैं। इस बीच किसानों को भी महंगी और नकदी फसलों की खेती के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है, क्योंकि बाजार में भी सबसे ज्यादा इन्हीं फसलों की मांग और कीमत होती है। ऐसी ही मंहगी और नकदी फसल में काला अमरूद शामिल हो गया है।

संगोष्ठी में इस बात पर भी चर्चा हुई कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश डेयरी उत्पादों, प्रोसैस्ड फल-सब्जियों, मक्का और मक्का उत्पादों, बासमती चावल, शहद, ताजी सब्जियों और फलों के क्षेत्र में कृषि निर्यात का क्षेत्र बन सकता है। इस क्षेत्र में आलू, भिंडी, मटर, गोभी, अंग्रेजी गाजर, हरी मटर,  बीन, टमाटर जैसी सब्जियों का कारोबार अभी स्थानीय मंडियों व आसपास के राज्यों में हो रहा है, जिसे निर्यात बाजार में उतारे जाने की जरूरत है। इस क्षेत्र से अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कार्गाे सैंटर नजदीक है, इसलिए यहाँ कृषि उत्पाद निर्यात की सम्भावना अधिक है।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी क्षेत्र में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपेडा) द्वारा किए गए अनेक ठोस उपायों को जारी रखने के साथ-साथ ‘वाराणसी एक कृषि निर्यात हब परियोजना को मूर्तरूप देने की प्रक्रिया के अच्छे नतीजे निकलने शुरू हो गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एपीडा की भूमिका बढनी चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले प्रतिदिन 48 टन आलू की प्रोसेसिंग करने की क्षमता वाले 140 करोड़ रुपये के मदर डेयरी के एक प्लांट का उद्घाटन किया था। गुजरात के इस प्रोसेसिंग प्लांट में फ्रोजन-फ्रेंच-फ्राई के अलावा फ्रोजन चिप्स, आलू टिक्की, बर्गर पैटी आदि का उत्पादन होता है।इस साल मदर डेयरी ने क्षेत्र के किसानों के साथ हुए अनुबंध के तहत करीब 10,000 टन आलू की खरीद की है, इस से वहां के किसानों को लाभ होगा।

 संगोष्ठी के दूसरा सत्र तकनीकि सत्र रहा जिसमें मुख्य रूप से डा0 गजे सिंह, कीट विज्ञान विभाग, सरदार वल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय, मेरठ एवं डा0 प्रियंका सिंह वैज्ञानिक गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के द्वारा किसानो को अच्छी गुणवत्ता वाले कृषि उत्पाद के साथ-साथ उपज में बढोत्तरी के बारे में बताया गया तथा पहले कार्बनिक खेती के बल पर फसलों को उगाया जाता था जिससे अनेकों तरह की बीमारियॉं से बचाव एवं कृषि उत्पादों की गुणवत्ता पूर्ण रूप से बनी रहती थी लेकिन आज के समय में रासायनिक खेती के साथ-साथ कृषि उत्पादों की गुणवत्ता में भी काफी गिरावट आ रही है। जिसकारण बाजार में उनका मेल्य सही नहीं मिल पाता है। 

इस अवसर पर डा0 के0पी0 सिंह, सेवानिवृत्त, जनरल मैनेजर बजाज शुगर मिल एवं चीफ एग्जीक्यूटीव ऑफिसर हंस हेरीटेज इंडस्ट्रीज ने कहा कि हमें गुड की गुणवत्ता बढाने के अपने खेतो की मर्दा की जांच करानी चाहिये तथा मर्दा के अंदर सभी सुक्षम तत्व उचित रूप में उपस्थित होने चाहिये तथा जिस तत्व की कमी हमें मर्दा के अंदर दिखाई दे रही है उसको कार्बनिक तरीके से पूर्ति करना चाहिये। यदि सम्भव हो तो कार्बनिक तरीके से ही कीटों एवं रोगो की रोकथाम करनी चाहिये।  

कार्यक्रम के अंत में श्रीराम ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानो को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम श्रीराम कॉलेज,मुजफ्फरनगर के कृषि विभाग द्वारा कराते रहेगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डा0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्य श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, निशांत राठी, डीन कम्प्यूटर एप्लीकेशन, डा0 विनीत शर्मा, आईक्यूएसी समन्वयक,  डा0 नईम, विभागाध्यक्ष कृषि विज्ञान विभाग, डा0 रवि गौतम विभागाध्यक्ष, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, डा0 विक्रान्त, डा0 अंजलि, मुकूल, आबिद, सचिन, सुरज, राजकुमार, सुमित, विकास, जितेन्द्र एवं छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा गुरुवंदन छात्र एव गौरवशाली सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न


मुज़फ्फरनगर। जिले के विकास में योगदान करने वाले प्रमुख समाजसेवी व्यक्तियों का भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा गौरवशाली व्यक्तित्व अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों एव छात्र छात्राओं का भी अभिनंदन किया गया। भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा सांस्कृतिक सप्ताह समापन समारोह के अवसर पर गुरुवंदन छात्र एव गौरवशाली व्यक्तित्व अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने एव सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए ईवान हॉस्पिटल के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ अनुभव सिंघल, मुज़फ्फरनगर में प्रथम रेडियो स्टेशन 90.8 fm के  चेयरमैन श्री ध्रुव कुमार, समाजसेवा, व्यवसाय एव शिक्षा में निष्ठापूर्वक कार्य कर जनपद का नाम रोशन करने के लिए श्री विनोद संगल, शिक्षा के क्षेत्र में जनपद का गौरव बढ़ाने के लिए डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ, नगर में प्रथम रिसोर्ट देने के लिए मूलचंद रिसोर्ट के स्वामी ई. परमात्मा शरण अग्रवाल, नगर में ग्राण्ड प्लाजा मॉल एव 3 स्क्रीन मल्टीप्लेक्स एव सामाजिक कार्यो के लिए श्री संदीप जैन को सम्मानित किया। गुरुवंदन में शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज की शिवानी अरोरा, एस डी गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी की श्रीमती दीपा सोनी, गांधी इंटर कॉलेज चरथावल से श्रीमती सुषमा  , छोटूराम डिग्री कॉलेज से डॉ आर के सिंह, ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल से श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता एव श्रीमती ममता भटनागर  को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। छात्र एव छात्रा अभिनंदन में ग्रैन चैम्बर पब्लिक स्कूल से मनिका गर्ग, स्नेहा वालिया एव  वंश कुमार , राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कर्नाटक के आर्यवीर सोनी, सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी के अस्तित्व पवार, एस डी पब्लिक स्कूल से राघव बंसल, वेहलम गर्ल्स स्कूल देहरादून से भव्या संगल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ आरती द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत कर किया गया इस अवसर पर शिक्षकों एव छात्रों के सम्मान में बेबी दृष्टि अग्रवाल द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि श्री अनुराग दुबलिश अति विशिष्ट अतिथि श्री शरत चंद्रा, डॉ आर के सिंह ,श्री नरेंद्र गोयल का अध्यक्ष अरविंद गुप्ता एव सचिव पंकज बंसल द्वारा पटका पहनाकर एव प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजन में श्री नवीन सिंघल प्रान्तीय उपाध्यक्ष सेवा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वीटी बंसल एव मानसी वर्मा द्वारा कार्यक्रम का कुशल संचालन किया गया। कार्यक्रम चैयरमेन श्री अजय अग्रवाल एव श्री अशोक सिंघल रहे। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल एव महिला संयोजिका अंजू मित्तल का विशेष योगदान रहा।

गर्भवती सरकारी डॉक्टर की सरकारी अस्पताल में मौत


लखनऊ । केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीनमेरी) में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में परिवारीजनों ने अस्पताल प्रशासन व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बाबूगंज निवासी डॉ स्नेहा बाराबंकी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थी। गर्भावस्था का इलाज क्वीनमेरी में चल रहा था। 20 सितंबर को डॉक्टर स्नेहा की तबीयत गड़बड़ हुई। परिवहन उन्हें लेकर क्वीनमेरी लेकर पहुंचे। यहां भर्ती कराया। डॉक्टर स्नेहा के पति डॉ .हरिओम हरदोई में तैनात है।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर स्नेहा से की तबीयत लगातार बिगड़ गई थी। इसके बावजूद डॉक्टर ने ध्यान नहीं दिया। समय पर समुचित इलाज ना मिलने से रविवार को जब हालत बिगड़ गई। तब उनका इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान शिशु की मौत हो गई। कुछ समय बाद डॉक्टर स्नेहा ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चौक कोतवाली में तहरीर दी है।

स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर तेरह की हत्या कर खुदकुशी


मास्को। रूस के एक स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। गोलीबारी में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हो गए। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। रूस के गृह मंत्री ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि घटना इजेवस्क इलाके के एक स्कूल की है। जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात बंदूकधारी शख्स स्कूल में घुसा और अचानक गोलीबारी कर दी। बंदूकधारी ने सिक्योरिटी गार्ड की भी हत्या कर दी है। गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी। हमलावर की लाश को बरामद कर लिया गया है।

एसएसपी विनीत जायसवाल ने किया सात आरक्षियों का तबादला


मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा 7 आरक्षियों के तबादले किए गए हैं। 

इनमें राहुल सर्विलांस सेल,विनोद गोपनीय कार्यालय, भावना महिला चौकी खतौली, रोहित कुमार थाना कोतवाली,

बबीता थाना सिविल लाइन, सचिन कुमार कचहरी सुरक्षा तथा सुनील क्लर्क सिविल लाइन भेजे गए हैं।

राज मार्केट व्यापार संगठन एसोसिएशन का पुनर्गठन


मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष,मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा राज मार्केट व्यापार संगठन एसोसिएशन का पुनर्गठन विधिवत रूप से किया गया सर्वसम्मति से मोहम्मद रिजवान को अध्यक्ष एवं इकरार फारूकी को महामंत्री चुना गया। 

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा सभी चुने हुए पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन  हमेशा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को तत्पर है व्यापारी किसी भी जाति या धर्म का हो सबसे पहले वह व्यापारी होता है इस अवसर पर राज मार्केट व्यापार संगठन के अब्दुल कादिर,नौशाद,सईद हसन, आसिफ,नसीम अहमद,फरमान, अरबाज,महफूज,शोएब,दानिश, फाहद,इदरीश,हैदर,महफूज,अनिल,हरीश,उदित,आदि अनेकों व्यापारी उपस्थित रहे। 

मंसूरपुर के पास भीषण सड़क हादसे में सिपाही समेत चार लोगों की मौत



मुजफ्फरनगर । जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में एक पुलिसकर्मी शामिल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मरने वाले जवान का नाम कुलदीप मिश्रा निवासी गांव थाल उत्तरकाशी बताया गया है। कार हरिद्वार से दिल्ली जाते समय बस की टक्कर के बाद डिवाइडर से टकरा गई। उसके परखचे उड गये। मृतकों में उत्तरकाशी के थाल गांव निवासी कुलदीप प्रसाद मिश्रा पुत्र विशाल मिश्रा, मोदीनगर की नेहरू कॉलोनी निवासी मनीष सिंघल पुत्र हरीश सिंघल, मेरठ के परीक्षितगढ़ निवासी अमन गौतम पुत्र हीरालाल गौतम और रक्षा संपदा कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर दिनेश यादव की मौत हुई है।
पुलिस के अनुसार हादसा इतना जबरदस्त था कि वैगनआर के परखच्चे उड़ गए। दुघर्टना में एक व्यक्ति गंभीर घायल है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

आज का पंचाग एवँ राशिफल



🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*

*⛅दिनांक - 26 सितम्बर 2022*

*⛅दिन - सोमवार*

*⛅विक्रम संवत् - 2079*

*⛅शक संवत् - 1944*

*⛅अयन - दक्षिणायन*

*⛅ऋतु - शरद*

*⛅मास - आश्विन*

*⛅पक्ष - शुक्ल*

*⛅तिथि -  प्रतिपदा 27 सितम्बर प्रातः 03:08 तक तत्पश्चात द्वितीया*

*⛅नक्षत्र - हस्त 27 सितम्बर सुबह 06:16 तक तत्पश्चात चित्रा*

*⛅योग - शुक्ल सुबह 08:06 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

*⛅राहु काल - सुबह 08:00 से 09:30 तक*

*⛅सूर्योदय - 06:29*

*⛅सूर्यास्त - 06:32*

*⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में*

*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:54 से 05:42 तक*

*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:07 से 12:55 तक*

*⛅व्रत पर्व विवरण - शारदीय नवरात्र प्रारम्भ*

*⛅ विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)* 


*🌹नवरात्रि : 26 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2022*🌹



*🌹 नवरात्र - व्रत पापनाशक है । इसमें उपवास करके देवी भगवती की पूजा, जप व होम करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है । धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष - इन चारों की अभिलाषा करनेवाले को यह उत्तम व्रत अवश्य करना चाहिए ।*

*🌹नवरात्रि के दिनों का अर्थ🌹*


*🌹नवरात्रि के प्रथम तीन दिन होते हैं माँ काली की उपासना के होते हैं... जिसमे अपने काले कर्मो की निवृति के लिए जप किया जाता है ।*


*🌹नवरात्रि के दूसरे ३ दिन लक्ष्मी की उपासना के होते है... ताकि हम सफल सम्पदा के अधिकारी बनें ।*


*🌹आखिरी ३ दिन सरस्वती की उपासना के होते हैं... ताकि हमारे जीवन में प्रज्ञा ज्ञान का अर्जन हो । उसके लिए सारस्वत्य मंत्र का जप और सूर्य नारायण का ध्यान करना चाहिये ।*


*🌹देवी भागवत के तीसरे स्कन्द में नवरात्रि का महत्त्व वर्णन किया है । मनोवांछित सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए देवी की महिमा सुनायी है, नवरात्रि के 9 दिन उपवास करने के शारीरिक लाभ बताये हैं ।*


*1. शरीर में आरोग्य के कण बढ़ते हैं ।*


*2. जो उपवास नहीं करता तो रोगों का शिकार हो जाता है, जो नवरात्रि के उपवास करता है, तो भगवान की आराधना होती है, पुण्य तो बढ़ता ही है, लेकिन शरीर का स्वास्थ्य भी वर्ष भर अच्छा रहता है ।*


*3. प्रसन्नता बढ़ती है ।*


*4. द्रव्य की वृद्धि होती है ।*


*5. लंघन और विश्रांति से रोगी के शरीर से रोग के कण खत्म होते हैं ।*


*🌹नवरात्रि में जप से श्रेष्ठ लक्ष्मी की प्राप्ति होती हैं । और वह जप का मंत्र बताया गया हैं । इस मंत्र से लक्ष्मी जी महालक्ष्मी होकर भोग और मोक्ष देनेवाली बनती हैं ।*


*"ॐ श्रीं ह्रीं क्लिं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा "*


माता रानी को दिन के अनुसार भोग लगाने पर क्या लाभ मिलता है और कौन-सी समस्याएं दूर होती हैं। किस दिन कौन सा प्रसाद चढ़ाकर प्रसन्न करें देवी मां को - 

 

1  नवरात्रि का पहला दिन यानि मां शैलपुत्री का दिन। इस दिन देवी मां के चरणों में गाय का शुद्ध घी अर्पित करने से आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। तथा सभी व्याधि‍यां दूर होकर शरीर निरोगी रहता है। 


 

2  नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का होता है। इस दिन देवी मां को शक्कर का भोग लगाने से वे प्रसन्न होती हैं। इस भोग को देवी के चरणों में अर्पित करने के बाद परिवार के सदस्यों में बांटने से सभी की आयु में वृद्ध‍ि होती है। 

 

3  नवदुर्गा का एक रूप है चंद्रघंटा। मां के इस रूप का पूजन नवरात्रि के तीसरे दिन होता है। इस दिन मां को  दूध या दूध से बनी मिठाई खीर का भोग लगाकर ब्राह्मणों को दान करना शुभ होता है। इससे दुखों की मुक्ति होकर परम आनंद की प्राप्ति होती है। 


 

4  मां दुर्गा को नवरात्रि के चौथे दिन मालपुए का भोग लगाने से वे प्रसन्न होती हैं। इस भोग को मंदिर के ब्राह्मण को दान करना चाहिए। ऐसा करने से बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ निर्णय शक्ति बढ़ती है। 



5  नवरात्रि का पांचवा दिन यानि मां स्कंदमाता का दिन। इस दिन माता जी को केले का नैवेद्य चढ़ाना बहुत उत्तम होता है। ऐसा करने से आपको उत्तम स्वास्थ्य  और निरोगी काया की प्राप्ति होती है।


 

6  नवरात्रि के छठवें दिन देवी मां को शहद का भोग लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन शहद का भोग लगाने से मनुष्य की आकर्षण शक्ति में वृद्धि होती है।

 

7  नवरात्रि का सप्तम दिन देवी मां को गुड़ का भोग लगाएं। सातवें नवरात्रि पर मां को गुड़ का नैवेद्य चढ़ाने व उसे ब्राह्मण को दान करने से शोक से मुक्ति मिलती है एवं आकस्मिक आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है। 


 

8  नवरात्रि के आठवें दिन माता रानी को नारियल का भोग लगाएं और नारियल का दान भी करें। इससे संतान संबंधी सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और देवी मां की कृपा प्राप्त होती है। 

 

9  नवरात्रि के अंति‍म दिन यानि नवमी तिथि के दिन तिल का भोग लगाकर ब्राह्मण को दान दें। इससे मृत्यु भय से राहत मिलती है, साथ ही अनहोनी होने की घटनाओं से बचाव भी होगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


 

शुभ वर्ष :2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी विदेशी यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आप किसी नई संपत्ति को खरीद कर जीवन साथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने करियर को चमकाने का बहुत ही सुनहरा अवसर मिलेगा। भाई बहन आज आपके किसी लड़ाई झगड़े में बीच-बचाव करा सकते हैं। विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ कमाने  का मौका मिल सकता है। परिवार में आपके द्वारा दी गई सलाह व सुझावों का स्वागत होगा।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परिवार में चल रही कलह से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज आप जीवन साथी से किसी व्यापार से संबंधित डील पर बातचीत कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग आज यदि कड़ी मेहनत करेंगे, तभी वह अपने व्यापार में आ रही समस्याओं में सुधार पा सकेंगे। सुल्तान सामाजिक क्षेत्रों में रुचि दिखाएंगी, जिससे आपको उन पर गर्व होगा। धन के मामले में दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे  लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में छुटपुट लाभ के अवसरों से भी अच्छा धन कमा पाएंगे। आपको आज किसी महत्वपूर्ण बात को अपने अंदर ही रखना होगा, नहीं तो वह लोगों के सामने उजागर हो सकती है।  कारोबार कर रहे लोग उसमें कुछ अन्य लोगों को भी शामिल करेंगे। आप यदि सामाजिक व धार्मिक यात्रा पर जाएंगे, तो इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आपके किसी रुके हुए काम के पूरा होने से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप आज किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनके कामों से प्रसन्न रहेंगे और उन्हें आगे के लिए प्रोत्साहित करेंगे, आपको आज कोई उपहार भी प्राप्त सकता है। आज आपको किसी कठिन परिस्थिति का भी डटकर सामना करना होगा, तभी आप उससे आसानी से बाहर निकल पाएंगे। धन का लेनदेन आप बहुत ही सावधानी से करें।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उनकी वह समस्या समाप्त होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आपको धनलाभ मिलेगा। कोई नया कार्य मिल सकता है। आपको चुनौतियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आप उसका डट कर सामना करेंगे। 


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज परिवार में माहौल खुशनुमा रहने के कारण सभी पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। आपको आज अपने मन में सकारात्मक विचारों को रखने का पूरा लाभ मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपके मित्र भी बन सकते हैं, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी।  सरकारी नौकरी से जुड़े लोग किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे, नहीं तो बाद में उन्हें परेशानी होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। आपको  किसी यात्रा पर जाने से पहले सावधान रहने की आवश्यकता है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज कोई सुनहरा अवसर मिलेगा।   जो विद्यार्थी खेलकूद या किसी अन्य प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं, तो वह भी आज अच्छा मुकाम पा सकते हैं।  सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। माता पिता आज आपकी किसी समस्या को सुलझाने में मदद कर सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पहले से बेहतर रहने वाला है। आपके मन में सोचे हुए काम अचानक से पूरे हो सकते हैं, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेंगे। आज आप वही कार्य करें, जो आपको अत्यधिक पूरे हो, क्योंकि उनके पूरे होने की पूरी संभावना अधिक है। काम अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा, जिसमें आपको आराम करना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। विदेशों की यात्रा करने वाले विद्यार्थियों को  कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप मानसिक तनाव के कारण कोई भी निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको तनाव को अपने ऊपर हावी होने से रोकना होगा, नहीं तो दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं। वाणी की सौम्यता आज आपको मान सम्मान दिलाएगी। भाई बहनों से चल रहे वाद विवाद का निपटारा होगा और आप एक दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने बाकी कामों को छोड़कर सबसे पहले जरूरी कामों को निपटाएंगे, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं और उन्हें धन लाभ भी मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्यों कि सराहना करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आपके लिए दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोई हुई थी, तो उसकी प्राप्ति आपको हो सकती है।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाकर रखना होगा। आज आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज अधिकारी भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोग आज  अपने मन में चल रहे विचारों का जिक्र किसी से ना करें। जो विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उसमें सफलता हासिल करेंगे। टेक्नोलॉजी से जुड़े लोग आज किसी सुनहरे अवसर को पाकर प्रसन्न रहेगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा।  आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां कई नए लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी में कार्यरत लोग भी अपनी वाणी से लोगों को प्रसन्न करेंगे। यदि आपको कुछ अवरोध परेशान कर रहे थे, तो उनसे  आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। व्यापार कर रहे लोग अपना निवेश किसी परिजन से पूछताछ करके करें, नहीं तो वह आपके लिए आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते

पुल तोडते हुए नहर में जा गिरी जेसीबी

 https://www.facebook.com/100064315913194/posts/pfbid0hmCfPqDherjWv8ZbY8LRec6814MVeT8AMtnSA285D9UtD2m4DET9Jf2dL1wg5398l/

मुजफ्फरनगर । सिखेड़ा से जानसठ जाने वाले गंग नहर नये पुल के बगल  में पुराना पुल था पुराने पुल को तोड़ने के लिए एक जेसीबी पुराने  पुल के बीच में जेसीबी से तोड़ रहे थे अचानक पूरा पुल भरभरा कर गंग नहर में गिर गया और जेसीबी मय ड्राइवर के नहर में गिर गई ड्राइवर राकेश यादव सन ऑफ श्री वीरेंद्र यादव निवासी ग्राम डुमरी थाना माझी जिला सारन बिहार सुरक्षित बाहर निकाल लिया है जेसीबी नहर में पड़ी है कोई जनहानि नहीं हुई मौके पर शांति है। 



रविवार, 25 सितंबर 2022

श्री आदर्श रामलीला पटेल नगर का हुआ शुभारंभ

 मुजफ्फरनगर । श्री आदर्श रामलीला पटेल नगर


के 47 वें रामलीला महोत्सव में दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ विजय शुक्ला जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ,भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने किया ।कमेटी प्रबंधक अनिल ऐरन ,सुरेंद्र मंगल, जितेंद्र कुछल, विकल्प जैन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में होगी उत्तर भारत की पहली वाइनरी की स्थापना


लखनऊ । यूपी, के मुजफ्फरनगर में उत्तर भारत की पहली वाइनरी बनाने के लिए हरी झंडी मिल गई है। मेसर्स केडी साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से स्थापित की जाने वाली इस वाइनरी में प्रतिवर्ष 54,446 लीटर शराब का उत्पादन किया जा सकेगा।

उत्तर प्रदेश में वाईनरीज उद्योग स्थापना के लिए सरकार ने अनुमति दे दी है। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि उत्तर प्रदेश के अंदर उत्तर भारत में पहली वायनरी मुजफ्फरनगर में बनाई जाएगी। जिसके उद्योग से किसानों की इनकम में भी वृद्धि होगी । वाईनरीज की स्थापना से उत्तर प्रदेश सरकार को राजस्व वृद्धि के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार भी मिलेंगे। वायनरी की खास बात यह है कि यह कम जगह में लग जाती है। देश में कुल फल का 26% उत्पादन उत्तर प्रदेश में किया जाता है। उत्तर प्रदेश में लगभग 4.76 लाख हेक्टेयर की जमीन में फलों का उत्पादन किया जाता है। बात करें 60% फलों का उपयोग उत्तर प्रदेश में होता है। वही 42.16 लाख मैट्रिक टन फलों का प्रयोग वाइन के उत्पादन किया जाता है। इससे साफ जाहिर होता है कि उत्तर प्रदेश सरकार अब युवाओं के लिए रोजगार के साथ साथ अपना राजस्व बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश में वायनरी उद्योग को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट में रखे प्रस्ताव के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में फलों से बनने वाली वाइन के लिए वायनरी की स्थापना की जाएगी।

Featured Post

मुजफ्फरनगर में बालक से कुकर्म के मामले में मंदिर के साधु को बीस साल कैद

मुजफ्फरनगर। 14 साल के बालक के साथ कुकर्म करने के मामले में  शिव मंदिर के साधु महाराज लोकेश नाथ को 20 वर्ष की सजा दस हजार रुपये का जुर्माना क...