सोमवार, 30 अगस्त 2021

मुजफ्फरनगर में पकडा वाहन चोर गिरोह 8 बाइकें बरामद


मुजफ्फरनगर । पुलिस ने दो वाहन चोर अभियुक्त चोरी के वाहन व अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किए हैं।

थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा दो शातिर वाहन चोर अभियुक्त को मखियाली चैक पोस्ट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम मनीष कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी दोपाडा थाना मंसूरपुर व सागर पुत्र सुखपाल निवासी नगला राई थाना दौराला जनपद मेरठ हैं। उनके कब्जे से आठ चोरी की मोटर साइकिल और एक  तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं। 

 गिरफ्तार अभियुक्त मनीष उपरोक्त पर जनपद में चोरी, लूट, बलात्कार व अवैध शस्त्र से सम्बन्धित आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है व अभियुक्त सागर उपरोक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

5 सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत को लेकर समर्थन मिलने का दौर शुरू

 


मुजफ्फरनगर । आगामी 5 सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत को लेकर सभी किसान संगठन अपनी अपनी तैयारियां जोरों शोरों पर कर रहे हैं, इसी बीच राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा आगामी 5 सितंबर को होने वाली किसान संयुक्त मोर्चा की महापंचायत को अपना संपूर्ण समर्थन दिया है, वही दूसरी ओर नरेश टिकैत से नाराज चल रही गठवाला खाप ने भी अपना समर्थन महापंचायत को दे दिया है। जिसके बाद लग रहा है कि आगामी 5 सितंबर को शहर में बड़ी तादाद में किसानों के एकत्र होने की आशंका जताई जा रही है। जिसको लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को और भी कड़ी करने में जुटा हुआ है। आपको बता दें कि तीन कृषि बिलों को लेकर लगातार गाजीपुर बॉर्डर पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत द्वारा इस संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत का ऐलान किया गया है। किसानों के हक की लड़ाई को लेकर इस महापंचायत में किसी बड़े फैसले का आगाज किया जाएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किया पात्रों को प्रमाण पत्रों का वितरण

 


मुजफ्फरनगर । प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 2 लाख 853 लाभार्थियों को ऑनलाइन हस्तांतरण के अंतर्गत कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में जिले के पात्रों को प्रमाण पत्र बांटे गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव टेलीकास्ट सुना गया। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह एडीएम ई अमित कुमार नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

प्रदेश में 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

 लखनऊ । प्रदेश में सरकार 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं ।


श्री कृष्ण जन्माष्टमी विशेष : आज का पंचांग एवँ राशिफल



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 30 अगस्त 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अष्टमी 31अगस्त रात्रि 01:59 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *नक्षत्र -कृत्तिका सुबह 06:39 तक तत्पश्चात रोहिणी*

⛅ *योग -व्याघात सुबह 07:47 तक तत्पश्चात हर्षण*

⛅ *राहुकाल - सुबह 07:56 से सुबह 09:30 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:22* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:55*

⛅ *दिशाशूल -पूर्ब दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण -जनमाष्टमी*

 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *जन्माष्टमी व्रत की महिमा* 🌷

➡ *१] भगवान श्रीकृष्ण युधिष्ठिरजी को कहते हैं : “२० करोड़ एकादशी व्रतों के समान अकेला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत हैं |”*

➡ *२] धर्मराज सावित्री से कहते हैं : “ भारतवर्ष में रहनेवाला जो प्राणी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करता है वह १०० जन्मों के पापों से मुक्त हो जाता है |”*

🙏🏻 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी* 🌷

🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार*

 *भारतवर्ष में रहने वाला जो प्राणी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करता है, वह सौ जन्मों के पापों से मुक्त हो जाता है। इसमें संशय नहीं है। वह दीर्घकाल तक वैकुण्ठलोक में आनन्द भोगता है। फिर उत्तम योनि में जन्म लेने पर उसे भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति उत्पन्न हो जाती है-यह निश्चित है।*

🙏🏻 *अग्निपुराण के अनुसार*

 *इस तिथिको उपवास करने से मनुष्य सात जन्मों के किये हुए पापों से मुक्त हो जाता हैं | अतएव भाद्रपद के कृष्णपक्ष की अष्टमी को उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करना चाहिये | यह भोग और मोक्ष प्रदान करनेवाला हैं।*

🙏🏻 *भविष्यपुराण के अनुसार*

 *कृष्ण जन्माष्टमी व्रत जो मनुष्य नहीं करता, वह क्रूर राक्षस होता है।*

🙏🏻 *स्कन्दपुराण के अनुसार*

 *जो व्यक्ति कृष्ण जन्माष्टमी व्रत नहीं करता, वह जंगल में सर्प और व्याघ्र होता है।*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चार रात्रियाँ विशेष पुण्य प्रदान करनेवाली हैं*

🙏 *१ )दिवाली की रात २) महाशिवरात्रि की रात ३) होली की रात और ४) कृष्ण जन्माष्टमी की रात इन विशेष रात्रियों का जप, तप , जागरण बहुत बहुत पुण्य प्रदायक है |*

🙏 *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात्रि को मोहरात्रि कहा जाता है। इस रात में योगेश्वर श्रीकृष्ण का ध्यान,नाम अथवा मन्त्र जपते हुए जागने से संसार की मोह-माया से मुक्ति मिलती है। जन्माष्टमी का व्रत व्रतराज है। इस व्रत का पालन करना चाहिए।*

🙏 *(शिवपुराण, कोटिरूद्र संहिता अ. 37)*


📖 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

पंचक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


03 सितंबर: अजा एकादशी


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


04 सितंबर: शनि प्रदोष


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या


07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या


साप्ताहिक राशिफल (30 अगस्त से 05 सितंबर):

मेष

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी। कुछ रुकावटों के बावजूद प्रयास करने पर आगे बढ़ने का योग है। घरेलू समस्याएं दिमाग पर हावी रह सकती हैं। संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ी चिंता सताएगी। पिता-पुत्र में अनबन भी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान धार्मिक यात्रा या फिर कोई मांगलिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा लाभदायक साबित होगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर से मुलाकात न हो पाने के कारण मन बेचैन रहेगा। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।


उपाय: लाल रंग का रुमाल हमेशा अपने पास रखें। 'ॐ अंगारकाय नम:' मंत्र की प्रतिदिन एक माला जप करें

वृषभ 

इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को किसी के साथ खूब संभलकर लेन-देन करना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में कोई काम करते हैं तो धन संबंधी मामलों में लापरवाही न बरतें। सप्ताह के मध्य में जमीन-जायदाद को लेकर घरेलू विवाद की आशंका है। इस दौरान व्यापारियों को जोखिम भरे सौदे करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें और किसी की आलोचना करने से बचें। प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार का उतावलापन आपके लिए महंगा साबित हो सकता है और बनी हुई बात भी बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।


उपाय : भगवान शिव की अराधना करें और शिवलिंग पर प्रतिदिन दूध चढ़ाएं। 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का एक माला जप प्रतिदिन करें।

मिथुन 

इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर खूब सावधान रहना चाहिए। मौसमी बीमारी या फिर पुराने रोग के उभरने के चलते सेहत प्रभावित हो सकती है। काम-धंधे में कुछ एक अड़चनें आ सकती हैं। व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती हैं। मन में दुविधा बनी रहने के कारण किसी भी निर्णय लेने को लेकर असमंजस में रहेंगे। यदि कोई बड़ा निर्णय लेना हो तो किसी शुभचिंतक की सलाह जरूर लें या फिर संभव हो तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। महिला प्रोफेशनलों को कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेना होगा। प्रेम संबंधों में भावनाओं में बहने से बचें। जीवनसाथी और ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा।


उपाय : गणपति को दूर्वा चढ़ाएं और 'ॐ गं गणपतये नम:' मंत्र का एक माला जप करें।

कर्क

सप्ताह की शुरुआत मौज-मस्ती और मनोरंजन के साथ होगी। सप्ताह के प्रारंभ में ही पिकनिक या पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। मित्रों एवं परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि भवन से जुड़ा विवाद समाप्त हो जाने पर सुकून महसूस करेंगे। प्रेम-प्रसंग में प्रगाढ़ता आयेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।


उपाय : हनुमान जी की पूजा करें और प्रसाद में चूरमा चढ़ाएं। 'ॐ हं हनुमते नम:' मंत्र का जप करें।


सिंह

इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रोजी-रोजगार की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। विदेश से संबंधित कार्य करने वालों को लाभ होगा। घर-परिवार में तालमेल बनाकर चलने पर लाभ के अवसर बनेंगे। मित्र या किसी शुभचिंतक की मदद से व्यवसाय में लाभ होगा। कारोबार में कोई नया सहयोगी मिल सकता है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बनेगी। लघु एवं कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों का समय शुभ है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। लव पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करने के अवसर मिलेंगे। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।


उपाय : उगते हुए सूर्य को नमस्कार करें और तांबे के लोट में रोली और अक्षत डालकर अघ्र्य दे।


कन्या 

इस सप्ताह घर-गृहस्थी से जुड़े कार्यों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। करिअर-कारोबार को लेकर भी मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। कार्यक्षेत्र में मित्रों अथवा सहयोगियों की उपेक्षा से मन दु:खी रहेगा। हालांकि किसी भी स्थिति में अपना आपा न खोएं क्योंकि सप्ताह के उत्तरार्ध में चीजें आपके मन मुताबिक होना प्रारंभ हो जाएंगी। इस दौरान आर्थिक समस्याओं को सुलझाने के योग बनेंगे। किसी महिला मित्र की मदद से अटके कार्य पूरे होंगे। प्रेमप्रसंग में आंशिक अनुकूलता ही संभव हो पाएगी। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के प्रवेश को लेकर मन आशंकित रहेगा। माता की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।


उपाय : किसी मंदिर में धार्मिक पुस्तकें दान करें। 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' मंत्र का जप करें।


तुला

इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके अपमान का कारण बन सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिजनों के साथ विवाद की आशंका है। किसी नई योजना या फिर व्यवसाय में सोच-समझकर धन निवेश करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में काम-काज को लेकर कुछ आलस्य बना रहेगा। इस दौरान लंबी या फिर छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। प्रेम प्रसंग में ईमानदार रहें। किसी के साथ फ्लर्ट करने से बचें, अन्यथा बने-बनाए प्रेम-संबंध समाप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मीठी नोंक-झोंक चलती रहेगी।


उपाय : किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए निकलते समय बढ़ी-बूढ़ी महिला का आशीर्वाद लेकर निकलें। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का पाठ करें।


वृश्चिक

इस सप्ताह मित्रों एवं सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य बनेंगे। रोजी-रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा। किसी बड़े कर्ज से मुक्ति मिलने पर राहत महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में सहभगिता रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। मातृपक्ष या ननिहाल पक्ष से लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।


उपाय : श्री हनुमान जी की उपासना करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में लाल रंग की झंडी चढ़ाएं।


धनु 

इस सप्ताह धनु राशि के जातकों का अपने चिर-परिचतों पर पूरा प्रभाव बना रहेगा। किसी कार्य या योजना को लेकर किए गये प्रयास सफल होंगे। विभिन्न स्रोतों से आय के योग बनेंगे। लंबी या छोटी दूरी की यात्रा भाग्योदय कारक सबित होगी। करिअर-कारोबार में उन्नति होगी। सप्ताह के मध्य में धार्मिक कार्यों में सहभागिता रहेगी। इस दौरान भगवद्भक्ति में मन रमा रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। यदि किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखने की सोच रहे थे तो आपका प्रयास सफल होगा। परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।  


उपाय : भगवान विष्णु की आराधना करें और प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं।


मकर 

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचें। कार्यक्षेत्र में सावधानपूर्वक कार्य करें क्योंकि आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकती है। सेहत को लेकर अधिक सावधान रहें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। सप्ताह का पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कुछ राहत भरा रह सकता है। इस दौरान भविष्य में लाभ दिलाने वाली योजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों के लिए साप्ताहांत लाभ के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में कोई ऐसा वादा न करें, जिसे न पूरा कर पाने पर आपको शर्मिंदा होना पड़े। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।


उपाय : बंदरों को गुड़-चना खिलाएं। सुंदरकांड का पाठ करें।


कुंभ 

सप्ताह के प्रारंभ में ही कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद और लाभदायक साबित होगी। चिर-परिचितों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपके फैसले की सराहना करेंगे। बैंक, बीमा और म्युचुअल फंड आदि का कार्य करने वालों के लिए समय शुभ साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों का बहुप्रतीक्षित प्रमोशन या तबादला हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में लेन-देन करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। कठिन समय में लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय : उड़द एवं काले तिल का दान करें। 'ॐ नम: शिवाय नम:' मंत्र का जप करें।

मीन 

इस सप्ताह रुके हुए कार्यों में गतिशीलता आयेगी। निरंतर और अधिक भाग्योदय से आर्थिक लाभ होगा और व्यापार में उन्नति होगी। इष्ट-मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। शत्रु एवं विरोधी को मुंह की खानी पड़ेगी। खुदरा व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। सप्ताह के मध्य में घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। स्त्री एवं संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।


उपाय : भगवान सूर्य को अघ्र्य दें और प्रतिदिन अपने गुरुमंत्र या फिर इष्टदेव के मंत्र का एक माला जप करें।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभाशीष


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे

रविवार, 29 अगस्त 2021

गोविंदा आला रे... इस बार द्वापर युग जैसे ग्रह योग


मुजफ्फरनगर । भगवान विष्णु के आठवें अवतार सोलह कला संपन्न मधुसूदन भगवान श्री कृष्ण का जन्म इस वर्ष सौभाग्य का विषय है कि जो मूल रूप से द्वापर में जन्म था वैसे ही संयोग इस बार भी बन रहा है। श्री कृष्ण का जन्म भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रात्रि में रोहिणी नक्षत्र में वासुदेव और देवकी के पुत्र के रूप में द्वापर में हुआ था।

महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर ने बताया कि यह सारा संयोग इस बार 30 अगस्त दिन सोमवार को पड  रहा है क्योंकि अष्टमी तिथि 29 अगस्त रविवार को रात्रि में 1:25 से प्रारंभ होकर 30 अगस्त सोमवार को रात्रि 1:59 तक रहेगी, वही रोहिणी नक्षत्र 30 अगस्त को सुबह 6:39 से 31 अगस्त सुबह 9:44 तक रहेगा, अतः यह वर्ष भगवान श्री कृष्ण का "5248 वा" जन्म दिवस है।

गीता का उपदेश देने वाले योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर भक्त 30 अगस्त सोमवार को विधिवत स्नान-आदि से निवृत्त होकर व्रत रखें। वह रात्रि में 11:59 से 12:44 की अवधि में शुभ मुहूर्त है श्री कृष्ण का पूजन कर व्रत खोलें कुछ भक्त रोहिणी नक्षत्र समाप्ति पर ही व्रत का पारायण करते हैं।

इस व्रत में मुख्य रूप से भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप का पूजन किया जाता है, मोर पंख, मुरली, पीले वस्त्र मुकुट इत्यादि से उनका श्रंगार किया जाता है और  मक्खन मिश्री का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाता है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत संतान प्राप्ति आयु एवं समृद्धि के लिए रखा जाता है।

कहते हैं कि आज भी जो मित्र भाव से भगवान श्री कृष्ण की सेवा करता है भगवान श्रीकृष्ण भी सखा रूप में उसके जीवन के लिए उपयोगी सही मार्गदर्शन करते हैं।

सामान्य रूप से

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे हे नाथ नारायण वासुदेव,

जिव्हे पिबस्वामृतमेतदेव गोविन्द दामोदर माधवेति,

मंत्र के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के 9 नामों का उच्चारण सदैव करते रहना चाहिए।

मां के साथ अवैध संबंध के शक कर दी हत्या


मुजफ्फरनगर । रतनपुरी थाना क्षेत्र में 19 अगस्त को गांव फुलत निवासी फारूख की मदरसे के पास गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी को पूर्व प्रधान के देख लेने के बाद मृतक के परिजनों की ओर से रतनपुरी थाने में हत्या का केस दर्ज करा दिया गया था। केस दर्ज के बाद पुलिस की बढ़ती दबिश के चलते आरोपी फरार हो गया था। शनिवार को मुखिबर की सूचना पर पुलिस ने नामजद आरोपी मोहर्रम अली उर्फ भूरा पुत्र नईमूदीन उर्फ नीमों को सठेडी पट्रोल पंप के समीप से पकड लिया। तलाशी में आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस बरामद किया गया।

आरोपी के पकड़े जाने के बाद रतनपुरी इस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया पूछताछ में सामने आया है कि मृतक फारूख पर आरोपी अपनी मां के साथ अवैध संबध में शक करता था। आरोपी ने कई बार उसको ग्रामीणों के सामने बेइज्जती भी की थी। घटना के दिन आरोपी मदरसे में नमाज पढ़ने की नीयत से घर से निकला था। नमाज शुरू होने के बाद आरोपी कब्रिस्तान के पास ही बैठ गया। इसी दौरान फारूख रेहडा लेकर कब्रिस्तान पहुंचा। फारूख ने देखते ही उसको फिर से ऐसी बात कही जिससे आरोपी आक्रोशित हो गया। आरोपी ने फारूख के लड़की काटने के धारधार हथियार से ही गर्दन काट दी। आरोपी ने फारूख पर दस से अधिक वार किए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग रहा था तो गांव के पूर्व प्रधान की नजर उस पर पड़ गई। आरोपी की निशान देही पर पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद किया है।पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।

यूपी में कोरोना कर्फ्यू में छूट का ऐलान


लखनऊ । यूपी की योगी सरकार ने सोमवार को जन्माष्टमी के मौके पर पुलिस लाइंस व जेल समेत अन्य परंपरागत स्थानों पर रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू में छूट देने का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को देर शाम इस संबंध में शासनादेश जारी किया। शासनादेश में कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों में प्रदेश में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में निर्धारित उपस्थिति की सीमा एवं रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू (रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक) में छूट प्रदान की जाती है। साथ ही यह आदेश भी दिया गया है कि प्रदेश की सभी पुलिस लाइंस एवं जेलों में जन्माष्टमी का पर्व भव्य रूप से भारतीय परंपरा के अनुसार मनाया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इन कार्यक्रमों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो और मास्क व सेनेटाइजर का इस्तेमाल अवश्य किया जाए।

श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता संपन्न


मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय कवि संगम संस्था द्वारा एस०डी० कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्रांगण में श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें हर्ष आहूजा प्रथम, भव्य द्वितीय, व अंशुमन त्यागी तृतीय स्थान पर रहे, कार्यक्रम के संयोजक डा ०ए० कीर्ति वर्धन ने बताया कि राम भारतीय संस्कृति का आधार है इसी उद्देश्य को लेकर बच्चों में राम संस्कार को रोपीत करने के लिए श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 37बच्चों की भागीता  रही जिन्होंने श्रीराम से संबंधित काव्य पाठ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा०एस०एन० चौहान ने कहा कि बच्चे अद्भुत प्रतिभा के धनी होते हैं उन्हें जैसा मार्गदर्शन किया जाए वैसे ही उनका जीवन संवरता है । हमारी संस्कृति में श्री राम  एक आदर्श पुरुष है इन से प्रेरणा लेकर जीवन की परेशानियों से मुक्ति पाई जा सकती है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर ने बताया कि राम ने अपने जीवन में कभी कुछ कहा नहीं सिर्फ करके दिखाया अतः राम के कर्मों से प्रेरणा लेना सर्वाधिक फल कारी है। कार्यक्रम में मेरठ से पधारी श्रीमती सुषमा सवेरा वह संस्था के प्रांतीय महामंत्री विमल ग्रोवर ने कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम संपूर्ण प्रदेश में उत्साह के साथ बनाया जा रहा है लगभग 10000 बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। कविता पाठ के निर्णय की भूमिका में नोएडा से पधारी श्रीमती पल्लवी कृपाल त्रिपाठी व श्री विभोर चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कवि रामकुमार रागी, पंकज शर्मा, श्रीमती सुमन, श्रीमती कविता वर्मा, ने काव्य पाठ एवं राम के मोहक भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी ने किया।

व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग से मिले वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल

 



 मुजफ्फरनगर । पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल आज मुजफ्फरनगर के दौरे पर आए व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग से व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मुलाकात की उन्होंने कहा कि पहले भी हम कई बार कल्याण बोर्ड के सदस्यों को लिखित में ज्ञापन दे चुके हैं मगर अभी तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है आज पुनः व्यापारियों की समस्याओं को रखते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में व्यापारियों की हालत ठीक नहीं है पहले तो करो ना कि मार ने ही व्यापारियों को मार रखा है ऊपर से उनकी समस्याओं का निदान न होना व्यापारियों के लिए भारी परेशानी का कारण बन रहा है उन्होंने गुड मंडी के संबंध में भी कहा की प्रोपराइटरशिप की फर्मों में पार्टनर बनाने की इजाजत नहीं है इससे व्यापार बाधित हो रहा है तथा मंडियों के बाहर मंडी शुल्क समाप्त कर दिया गया और मंडियों में मंडी शुल्क बाकायदा लागू है इस सबके चलते व्यापार कैसे करें व्यापारी रविकांत गर्ग ने कहा कि मैं आपकी समस्याओं का निराकरण कराने का पूरा प्रयास करूंगा आप लखनऊ आ जाएं

किसी की गाड़ी पर कालिख फेंकने, गाड़ी के शीशे तोड़ने एवं विकास कार्य के पत्थर तोड़ने से उसे हराया नहीं जा सकता: उमेश मलिक

 


मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक एवं फायर ब्रांड नेता उमेश मलिक ने आज कुरालसी गांव के सिद्ध पीठ शाकुंभरी देवी मंदिर के सुंदरीकरण शिलान्यास एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है।

विधायक उमेश मलिक कार्यक्रम में विरोधियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि किसी की गाड़ी पर कालिख फेंकने, गाड़ी के शीशे तोड़ने एवं विकास कार्य के पत्थर तोड़ने से उनको हराया नहीं जा सकता है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि डॉक्टर संजीव बालियान के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट होकर लड़ रहा था लेकिन संजीव बालियान के विकास कार्य एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम पर जनता ने अपनी मुहर लगाते हुए तमाम विपक्ष को हराकर संजीव बालियान को दोबारा चुनाव जीतया था। 

उन्होंने कहा कि कुरालसी गांव के सिद्ध पीठ शाकुंभरी देवी मंदिर की माता के आशीर्वाद से चुनाव जीता गया था। अब भी माता के आशीर्वाद से मैं अपने चुनावी अभियान का आगाज आज से कर रहा हूँ। उन्होंने इस दौरान अपने विकास कार्य गिनाए। इस दौरान जिला पंचायत चैयरमेन वीरपाल निर्वाल, शाहपुर चैयरमेन प्रमेश सैनी आदि मौजूद रहे।

नई मंडी मंडल में सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

 


मुजफ्फरनगर । नई मण्डी मण्डल के सभी पदाधिकारियों द्वारा बूथ नं० 224 विपुल भटनागर (सभासद- वार्ड 32) के निवास मेन गऊशाला रोड़ पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम को सुना गया। 

"मन की बात" कार्यक्रम में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कौशल और विकास को भगवान विश्वकर्मा से जोड़ते हुए हमें अपना हुनर या स्किल पावर बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके लिए उन्होंने "विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना - 2021" विषय में भी जानकारी प्रदान की। "मन की बात" कार्यक्रम के पश्चात विपुल भटनागर के निवास स्थान पर ही नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर की अध्यक्षता में बूथ सत्यापन का कार्य किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल , जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर, बहुत ही वरिष्ठ गोपाल माहेश्वरी एडवोकेट, श्याम सिंह सैनी, पॉपिन्दर , मण्डल उपाध्यक्ष बशेश्वर दयाल , मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा रोशनी पाँचाल , मण्डल मंत्री सीमा शर्मा, दिनेश पुण्डीर, सेक्टर संयोजक संजीव बालियान, प्रियांक गुप्ता, मण्डल सह मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा नवनीत गुप्ता, मण्डल महामंत्री युवा मोर्चा प्रशांत गौतम, मण्डल मंत्री अर्ष सिंघल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज की टीम विजयी




मुजफ्फरनगर । मेजर ध्यान चंद जयंती (खेल दिवस) पर डीएवी डिग्री कॉलेज क्रीडा स्थल पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  फाइनल मैच में डी ए वी  कॉलेज ने बिजनौर टीम को 5-4 गोल से हराया। प्रतियोगिता में  मैं बिजनौर ,मेरठ, डीएवी डिग्री कॉलेज, डी ए वी इंटर कॉलेज, लाला जगदीश प्रसाद भागवती कॉलेज ने भाग लिया।                                 

हॉकी प्रतियोगिता  के मुख्य अतिथि शलभ गुप्ता एडवोकेट महानगर महामंत्री समाजवादी पार्टी रहे अपने संबोधन में मुख्य अतिथि शलभ गुप्ता एडवोकेट ने खिलाड़ियों से खेल भावना को खेलने के लिए प्रेरित किया व मेजर ध्यानचंद जी की तरह परिश्रम करने पर जोर दिया। मेजर ध्यानचंद जी के आदर्शों को खेल में अपने अंदर लाने के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया।      प्रथम मैच बिजनौर एवं डी ए वी इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया बिजनौर ने 5-4 से जीता। दूसरा मैच डी ए वी कॉलेज एवं भगवंती इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया डीएवी कॉलेज ने 3-0 से जीता।  प्रतियोगिता के एंपायर रोशन लाल, चंद्रमणि सुशील, विकास शर्मा, अजय जैमिनी रहे।  फाइनल मैच  डी ए वी कॉलेज बिजनौर की टीम के बीच खेला गया संघर्षपूर्ण मैच में डी ए वी कॉलेज 5-4 गोल से जीता  प्रतियोगिता में महक सिंह अमित शील ,तरुण सुधा एड , विजय बाटा, ईश्वर दयाल पालीवाल, यशपाल सिंह, रोशन लाल, राजेंद्र पहलवान ,नितेश पाल, लोकेंद्र, विनय चंद्र प्रकाश, अरुण आदि का सहयोग रहा समारोह का संचालन विजय कुमार प्रवक्ता ने किया।

मेजर ध्यानचंद की के 119 वां जन्मदिन की याद में नेशनल स्पोर्ट्स डे पर सर्विसेस क्लब के सभी खिलाड़ियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और देश के सभी खिलाड़ियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाइयां दी। विजय वर्मा के पी सिंह, डॉ मनोज काबरा, डॉ पंकज सिंह, आशु अरोरा आदि  खिलाड़ी उपस्थित थे।



रविकांत गर्ग का अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने किया अभिनंदन



मुजफ्फरनगर । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग का स्वागत किया।

इस मौके पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल और महामंत्री प्रमोद मित्तल समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।

किसानों पर लाठीचार्ज करनाल में, विरोध में पुतला दहन मुजफ्फरनगर में,


 मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय लोकदल के युवा कार्यकर्ताओ द्वारा गांव पिन्ना में सैकड़ो किसानो के साथ कल करनाल में हुए किसानों के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका । जिसमें सैकड़ों किसानों ने खट्टर सरकार के विरोधी नारे लगाए व सीधे-सीधे इस लाठीचार्ज की जिम्मेदारी खट्टर सरकार की है हरियाणा व केंद्र सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है । यह सरकार किसी भी कीमत पर किसानों द्वारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

किसानों ने नैतिकता के आधार पर खट्टर के इस्तीफे की मांग की है साथ ही कहा है यह विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता जाएगा पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से पराग चौधरी ,कमल गौतम, अंकित सहरावत,

कपिल पंवार , आकाश पंवार , नितिन पंवार , रामधन प्रधान, जगपाल सिंह, मनोज कुमार, भोपाल सिंह, रतन सिंह, गौरव पंवार , मनुज , शगुन, शुभम , कपिल , हर्षित , निशु , गोलू , सुमित , ऋषभ , अंकित , बलेशर कटारिया, जगपल सिंह , दीपेश , मनुज , दीपक,सतेंदर , ऋषभ , अंकित ,अभिषेक , मोहित , सुनील, दीपक , सौरभ आदि उपस्थित रहे 


भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष सुंदर पाल का किया अभिनंदन


मुजफ्फरनगर । सुंदर पाल जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा  विजेंद्र पाल जिला उउपाध्यक्ष यशवीर सिंह जी क्षेत्रीय मंत्री एससी मोर्चा की उपस्थिति में मनोज पांचाल महामंत्री, राजेश वर्मा मंत्री, सचिन प्रजापति मंत्री  एवं  विजय वर्मा सोशल मीडिया प्रभारी ने उनके निवास स्थान गांव कलावड़ा जाकर उनको माला पहनाकर एवं मुंह मीठा करा कर आभार व्यक्त किया और पिछड़ा मोर्चा की कार्यकारिणी गठन द्वारा पिछड़े वर्ग के लोगों को भारतीय जनता पार्टी के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक संख्या में वोट दिलवाने के लिए संकल्प लिया। सुंदर पाल  जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा ने कहा कि पार्टी ने हमें जो जिम्मेदारी दी है हम उसका निर्वाह भली-भांति पूर्ण करेंगे और भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछड़ा वर्ग को लाभान्वित करने के लिए भरपूर मेहनत करेंगे।इसके पश्चात खतौली में अश्वनी वाल्मिकी के घर पर  धर्म सिंह क्षेत्रीय दिव्यांग प्रकोष्ठ संयोजक,  विजेंद्र पाल जिला उपाध्यक्ष एवं  यशवीर सिंह क्षेत्रीय मंत्री एससी मोर्चा की उपस्थिति में वहां के स्थानीय लोगों ने भारी मात्रा में इकट्ठा होकर मनोज पांचाल, विजय वर्मा, राजेश वर्मा, एवं सचिन प्रजापति को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और खुशी जाहिर की। मंसूरपुर में पूनम चौधरी मंसूरपुर मंडल अध्यक्ष, सतीश भगत व्यापार प्रकोष्ठ सह संयोजक और वहां के स्थानीय लोगो ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया जिसके लिए विजय वर्मा, मनोज पांचाल, राजेश वर्मा, एवं सचिन वर्मा ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया हम अपने सामर्थ्य अनुसार लोगों को अधिक से अधिक सेवा देंगे।

चौ नरेश टिकैत की मनौवल पर गठवाला खाप ने किसान महापंचायत में आने का किया ऐलान



मुजफ्फरनगर। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर आज उस समय सभी विवाद खत्म हो गए जब गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ एक पंचायत में शामिल हुए। इस दौरान नरेश टिकैत ने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि चौधरी राजेन्द्र सिंह आज उनके साथ हैं। 

पांच सितंबर की मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर आज कुरावा में हुई पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ ही गठवाला खाप के चौधरी राजेन्द्र सिंह भी शामिल हुए। पंचायत में पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक व गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह भी मौजूद रहे। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि आज उन्हें खुशी है कि गठवाला खाप के चौधरी राजेन्द्र सिंह उनके साथ है। उन्होने कहा कि कईं दिनों से मीडिया के लोगों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था, लेकिन उन्होंने कहा था कि सब ठीक हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गठवाला खाप के चौधरी राजेन्द्र सिंह ने मुजफ्फरनगर महापंचायत का बहिष्कार करने का ऐलान किया था। महापंचायत को सफल बनाने के लिए चौधरी नरेश टिकैत गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक को मनाने के लिए शामली के लिसाढ़ गांव में पहुंचे थे। 5 सितंबर को मुज़फ्फरनगर की महापंचायत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पहुचने का आह्वान किया। पंचायत में बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत,गठवाला खाप के चौधरी राजेन्द्र मलिक ,थाम्बेदार बहावड़ी श्याम सिंह जी,थाम्बेदार फुगाना वीरसेन, थाम्बेदार लांख रविन्द्र चौधरी ,लाटियान खाप के चौधरी वीरेन्द्र सिंह जी ने संयुक्त रूप से पंचायत को सफल बनाने की घोषणा करते हुए पंचायत में भंडारे लगाने की भी घोषणा की गयीं। गठवाला खाप ने वालिंटियर देने का भी निर्णय लिया

हास्पिटल में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार


मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाइन के सरकुलर रोड स्थित साई हॉस्पिटल में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन उम्मेद कुमार यादव ने बताया कि थाने पर साईं नर्सिंग होम पर महिला के साथ बदतमीजी व छेड़छाड़ करने के संबंध में पंजीकृत मुकदमे मे वांछित अभियुक्त शौकीन त्यागी पुत्र पप्पू निवासी ग्राम दधेडू मुजफ्फरनगर को गन्ना फार्म के सामने सर्कुलर रोड से गिरफ्तार किया गया है।  गिफ्फतार अभियुक्तगण शौकीन त्यागी पुत्र पप्पू निवासी ग्राम दधेडू  कला थाना चरथावल पर अस्पताल में भर्ती एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए गत दिवस मामला दर्ज कराया गया था। इसे लेकर लोगोें में रोष भी था। पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया।

छेडछाड का आरोपी रोडवेज अड्डे से गिरफ्तार


मुज़फ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस द्वारा एक्टिवा से सरेराह महिला के साथ छेड़छाड़ व निंदनीय घटना करने वाले अभियुक्त की मय एक्टिवा के गिरफ्तार किया गया है।

अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन उम्मेद कुमार यादव ने बताया कि थाने पर रास्ते पर जाते समय महिला से छेड़छाड़ करने के संबंध में दर्ज मुकदमे के आरोपी राजन कुमार को रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त 37 वर्षीय राजन कुमार पुत्र अनिल कुमार मकान नंबर 1249 दक्षिणी रामलीला टीला थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर का निवासी है।

बहन से छेडछाड करने पर की हत्या, शव को जलाने का प्रयास, दो गिरफ्तार

 


मुजफ्फरनगर। बहन से छेडछाड करने पर एक युवक की हत्या कर उसके शव को जलाने का प्रयास करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गत 27.अगस्त की रात्रि को थाना मन्सूरपुर स्थित जडौदा गांव के जंगल में मीनू पुत्र रतनसिंह निवासी ग्राम लच्छेडा थाना मन्सूरपुर का शव मिला था। उसकी शिनाख्त छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया था। 28 अगस्त को थाना मन्सूरपुर पर दो अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित दोनों अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अरुण पुत्र ईश्वर निवासी ग्राम लच्छेडा थाना मन्सूरपुर तथा जीतेन्द्र उर्फ जीतू उर्फ जीता पुत्र नरेश निवासी ग्राम बहटा थाना लोनी गाजियाबाद बताए गए हैं। उनके कब्जे से एक छुरा तथा मृतक का मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त अरुण द्वारा बताया गया कि मृतक मीनू उसकी बहन के साथ बदतमीजी व छेडछाड कर परेशान करता था जिस कारण उसने मीनू की हत्या कर दी थी।

विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने किया दंगल का उद्घाटन



मुज़फ्फरनगर। आज पूर्व में निश्चित कार्यक्रम के अनुसार पुरकाजी विधानसभा के गांव रोहना कला में आयोजित खेल दंगल में मुख्यातिथि के रूप में विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया और जिला बिजनौर से आये सोनू व जिला सहारनपुर से आये मौ. अली की कुश्ती बैठ कर देखी और कुश्ती में विजय हुए सोनू बिजनौर को आर्शीवाद दिया।  दंगल में उपस्थित कुश्ती करने आये पहलवानों व युवाओं का हौसला बढ़ाया व कार्यक्रम स्थल पर जलपान लिया। विधायक प्रमोद ऊंटवाल के साथ कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी, मंडल अध्यक्ष अशोक धीमान, धर्मेंद्र तोमर, हिमांशु सैनी, नित्यानंद त्यागी, प्रधान श्यामसिंह गौतम, प्रवेश त्यागी, मोंटी वाल्मीकि, बबलू आदि मौजूद रहे ।

मुजफ्फरनगर में अपने स्वागत से अभिभूत हुए रविकांत गर्ग


 


मुजफ्फरनगर । अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविकांत गर्ग अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार दर्जा प्राप्त मंत्री उत्तर प्रदेश, अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मुजफ्फरनगर अध्यक्ष राहुल गोयल भाजपा व व्यापारी नेता के निवास पर शिष्टाचार भेंट करने के लिए पहुंचे मंत्री जी का स्वागत राकेश गोयल जी के. संस, कुमुद गोयल, दीपिका गोयल, नमन गोयल, रोहित गोयल, दिव्या गोयल ने  फूलों का गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया व श्रवण गुप्ता, नरेश गुप्ता सभासद, अनिल लोहिया जी, दीपक गोयल पूर्व सभासद, संजय जिंदल काका  आदि ने मंत्री को भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया मंत्री श्री रवि कांत गर्ग जी ने राहुल गोयल को उज्जवल राजनीति का आशीर्वाद दिया व 28 अगस्त को आयोजित जागरूक अभिभावक मंच के सेमिनार कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति दर्ज होने पर व भव्य संचालक ऋषिराज राही व मंच अध्यक्ष राहुल गोयल की अध्यक्षता हुई सफल आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ जलपान वह परिवारिक चर्चा की फिर अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल गए।


पुलिसकर्मी का हत्यारोपी बदमाश मुठभेड़ में घायल


मुजफ्फरनगर। पुलिसकर्मी की हत्या में वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर पिन्ना बायपास पर पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में अफजाल नाम का बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। देवबंद क्षेत्र का टॉप टेन बदमाश अफजाल एक पुलिसकर्मी की हत्या भी कर चुका है। इस तरह नगर कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की। 

मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ फरार बदमाश कि तलाश में पुलिस द्वारा जंगल में काम्बिंग की। मौके पर सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह भी पहुंचे।

समाजवादी पार्टी के खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित


 

मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रदेश व्यापी आह्वान पर सभी जनपदों में आयोजित "खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम" के अंतर्गत आज भारतीय हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसडी इंटर कॉलेज में सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के नेतृत्व व जनपद के सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आयोजित "खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम" में जनपद के प्रतिभाशाली व अपने क्षेत्रों में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसडी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित समाजवादी पार्टी के खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा की समाजवादी पार्टी हमेशा खिलाड़ियों को सम्मान देने व उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार के द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं एवं खेल का उचित माहौल देने की पक्षधर रही है, खिलाड़ी देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करते हैं तथा पूरे देश की आन बान को खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बलबूते दर्शाते हैं।

प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि मुजफ्फरनगर में भी खिलाड़ियों की प्रतिभा का लोहा पूरे देश में माना जाता है। समाजवादी पार्टी का पूर्ण वादा है कि सपा सरकार बनने पर खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक स्टेडियम उनको उचित सुविधाएं वह पूर्ण सम्मान दिया जाएगा।

तथा भाजपा सरकार में खिलाड़ियो के साथ होने वाले पक्षपात,अनदेखी की निंदा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सभी खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को उनकी योग्यता व सम्मान की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

 पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप,सपा के पूर्व प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व विधायक मिथिलेश पाल खतौली विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी चंदन चौहान पूर्व प्रत्याशी विधानसभा राकेश शर्मा,सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी,सपा जिला महासचिव जिया चौधरी,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन, सपा नेता बॉबी त्यागी सपा जिला उपाध्यक्ष विनयपाल प्रमुख सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सपा नेता रामनिवास पाल, पूर्व प्रत्याशी खतौली शिवान सैनी ने अपने संबोधन में जनपद का नाम पूरे विश्व में अपने प्रतिभा के बलबूते रोशन करने वाले खिलाड़ियों को पूर्ण आश्वासन दिया कि उनको पूर्ण सम्मान व उनको अत्याधुनिक सुविधाओं,सुरक्षा तथा राजनीतिक हस्तक्षेप से प्रतिभाओं के साथ पक्षपात रोकने के सभी मुद्दों पर समाजवादी पार्टी उनके साथ है। समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी, समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलध्यक्ष संदीप धनगर,मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष युसूफ गौर सपा जिला सचिव डॉ इसरार अल्वी के खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम में विशेष सहयोग तथा प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने उनकी सफल प्रोग्राम के लिए प्रशंसा की। प्रोग्राम में विभिन खेल प्रतिभियाओ को निखारने में योगदान देने वाले बॉडी बिल्डिंग राष्ट्रीय जज कामेश्वर त्यागी,बॉडी बिल्डिंग के कई बार वर्ल्ड चेम्पियन राजेन्द्र सकसेना,ताइक्वांडो ट्रेनर राजेश कौशिक,राष्ट्रीय निशानेबाज आकाश आर्य,शूटिंग रेंज संचालक विभा चौधरी,स्टेट प्लेयर मौ तालिब,प्रदेशीय निशानेबाज कादिर सैफी,अंतराष्ट्रीय पदक विजेता एथलीट आदित्य सिंह,राष्ट्रीय निशानेबाज हैदर अंसारी,रणजी खिलाड़ी सौरभ अग्रवाल,स्टेट प्लेयर मौ जैद,स्टेट गोल्ड विजेता पारुल गोस्वामी,प्रदेशीय पदक प्राप्त वंशिका,कई बार नेशनल पदक विजेता हिमांशी कश्यप,स्टेट प्लेयर उनत्ति चौधरी,स्टेट मेडलिस्ट मौ तालिब,स्टेट मेडलिस्ट लोकेश,स्टेट पदक विजेता जयंत चौधरी,राज्य पदक विजेता विनायक त्यागी,नार्थ जॉन शूटर अभिमन्यु काकरान, राष्ट्रीय स्तर पर 19 पदक प्राप्त अभय प्रताप सिंह,राष्ट्रीय स्तर पर 9 बार पदक विजेता आकाश कुमार,स्टेट शूटर उदय सिंह सहित अन्य 20 से अधिक खिलाड़ियो को सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रोग्राम में मुख्य रूप से बबलू चौधरी टीनू खेड़ी सपा नेता शौकत अंसारी शमशाद अहमद रोहन त्यागी शलभ गुप्ता एडवोकेट मोहम्मद रमीज नवेद रंगरेज सलमान त्यागी सैयद फरीद राशिद जैदी शिव कुमार खटीक दीपक गंभीर पवन पाल रामपाल सिंह पाल हरेंद्र पाल मुरसलीन चौधरी आशीष त्यागी सुशील त्यागी डॉक्टर हनीफ अंसारी एडवोकेट अनीश अहमद अंकित चौधरी नवाब इम्तियाज कुरैशी मुकेश वशिष्ठ सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि ने किया व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का स्वागत


मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर उपाध्यक्ष पवन वर्मा,शामिल रहे व साथ मे उपस्थित व्यापारी नेता सुनील तायल, जयवीर सिंह,अमित गर्ग,प्रमोद टाक, राहुल गोयल,श्रवण गुप्ता,तरुण मित्तल,बलराम तायल द्वारा नगर में पधारे व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री  रविकांत गर्ग  से मिले वं उनका माल्यार्पण बुके भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा उनको व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं से भी अवगत कराया गया जिसमें प्रमुख रुप से कोरोना महामारी के दौरान जो व्यापारी एक्सपायर हो गए उनको सरकार की ओर से मुआवजे का प्रावधान कराया जाए,लॉक डाउन की अवधि से बहुत ट्रेड के व्यापारियों का व्यापार खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है उनको आर्थिक पैकेज दिया जाए,इस दौरान साथ में उपस्थित रहे अनेकों व्यापारियों द्वारा उनका स्वागत व सम्मान किया गया

अंपायर वर्कशॉप का समापन


मुज़फ्फर नगर। तीन दिन से चल रही डिस्ट्रिक्ट अंपायर वर्कशॉप का आज समापन हो गया।आज समापनके मुख्य अतिथि मुज़फ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन के  चेयरमैन भीम कंसल और अध्यक्ष भूपेंद्र यादव रहे।

महावीर चौक स्तिथ होटल में आज तीसरे दिन सुबह सभी 15 अंपायर की 2 घण्टे की लिखित और उसके बाद बाद मौखिक परीक्षा ली गई। जिसमे बी सी सी आई के ए पी सिंह और एस पी सिंह ने क्रिकेट नियमो को लेकर सवाल पूछे।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंपायर समिति के चेयरमैन  मंनोज पुंडीर इस परीक्षा के आब्जर्वर रहे।वर्कशॉप में मेरठ ,शामली ग़ाज़ियाबाद ,जानसठ सहारनपुर, शामली ,और मुज़फ्फर नगर के अंपायर ने भाग लिया। मुज़फ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन भीम कंसल द्वारा बाहर से आये दोनो एडुकेटर को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।भीम कंसल ने आशा व्यक्त की कि इस वर्कशॉप से कुछ अच्छे अंपायर सामने आयेगे।मंनोज पुंडीर ने बताया कि अंपायर एजुकेशन का प्रोग्राम पूरे प्रदेश में अच्छे अंपायर सामने लाने के लिए किया जा रहा है। ए पी सिंह और विकास राठी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।आज समापन में उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, रोहित चौधरी ,विकास राठी , रवि कौशिक,अमित जावला आदि उपस्थित रहे।

पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल व एडीएम प्रशासन से वार्ता के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म

 



मुज़फ्फरनगर । अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह की मौजूदगी में पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल की सफाई कर्मचारियों के साथ वार्ता के बाद समझौते के बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। लगभग 2 घंटे वार्ता उपरांत सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा अपनी कूड़ा वाहन हड़ताल को वापस ले लिया गया तथा यह वादा किया गया की वह अभी से सफाई कार्य करते हुए कल जन्माष्टमी का त्योहार पर नगर में उत्कृष्ट सफाई करेंगे l  वार्ता में मुख्य रूप से सफाई कर्मचारियों का 10 व 16 तथा 26 वर्ष की संतोषजनक सेवाओं पर एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि के साथ उनके एरियर का भुगतान का निर्णय लिया गया इसके अलावा नगर की बढ़ती आबादी तथा सफाई व्यवस्था में सुधार लाने हेतु 68 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों का ठेका बोर्ड स्वीकृति की प्रत्याशा में ठेका छोड़ा जाएगा। साथ ही 32 आउटसोर्सिंग कर्मियों को बढ़ाए जाने हेतु प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा सफाई उपकरणों की सफाई नायको से डिमांड लेकर खरीदारी की जाएगी l अध्यक्ष द्वारा संघ को उनकी 200 रेहडे दिलवाए जाने के संबंध में कहा गया कि 50 रेडो की आपूर्ति हेतु निविदा प्रक्रिया बोर्ड फंड से हो रही है तथा डेढ़ सौ रेहडे स्वीकृति की प्रक्रिया में है l अमित कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा संघ पदाधिकारियों से कहा गया कि वह आकस्मिक रूप से वाडो मैं सफाई नायक तथा सफाई कर्मियों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण करेंगे तथा सफाई नायक 01 सितंबर से उपस्थित सफाई कर्मियों की उपस्थिति को प्रमाणित करेंगे। पर्यवेक्षण में ऐसा ना पाए जाने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी l साथ ही सफाई कर्मी नियमित रूप से समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित होकर कार्य करेंगे l इसके अलावा वार्ड में सफाई नायक के साथ-साथ पालिका के लिपिकगण सफाई कर्मियों की उपस्थिति एवं कार्य का पर्यवेक्षण करेंगे l ए डी एम प्रशासन महोदय के द्वारा यह भी कहा गया की कार्यरत आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों के द्वारा कार्य पर अनुपस्थित रहने पर उन्हें सेवा से पृथक किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में समस्त कर्मचारियों के अवशेष बकाया 9 करोड़ 57 लाख रुपए की धनराशि का उन्हें भुगतान किया है तथा आज जो भी कर्मचारी सेवा निर्वत होता है तो उसके समस्त दे देयको का भुगतान नियम अनुसार तत्काल कर दिया जाता है। समस्त बिंदुओं पर संघ एवं पालिका प्रशासन द्वारा सहमति होने पर संघ द्वारा कूड़ा वाहन हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा की गई तथा चेयरमैन जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए l बैठक में पालिका अध्यक्ष  के अलावा मुख्य रूप से अमित कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन, हेमराज सिंह अधिशासी अधिकारी , डॉ अतुल कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चमन लाल, महामंत्री अरविंद उर्फ सोनू मचल, सूरज प्रकाश, जितेंद्र कुमार, सुधीर कुमार सफाई नायकगण, गगन महिंद्रा,  विवेक कुमार , मोहन कुमार, नितिन कुमार लिपिकगण एवं स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी व एसके बिट्टू मौजूद रहे।
पालिकाध्यक्ष ने वार्ता के बाद बताया कि सफाई कर्मचारियों की मांगे मान ली गई हैं। सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से दस सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे हुए थे। शनिवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी जायज मांगों को लेकर कूड़ा वाहनों को रोक दिया। कूड़ा वाहन रूकने के कारण शहर के करीब 43 डलावघरों से कूड़ा नहीं उठ पाया। वहीं शहरी क्षेत्र में पहले दिन की हडताल से गंदगी फैल गई थी। इस दौरान शामिल देवी प्रसाद सफाई नायक, अर्जुन सिंह सफाई नायक, भूषण लाल सफाई नायक, जितेंद्र सफाई नायक , बिल्लू , नीरज कुमार, राकेश ढिंगान, सोमपाल सफाई नायक, सुरेंद्र कुमार सफाई नायक, दीपक पारचा, मिलन सिंह बिड़ला, धर्मेंद्र मचल, विशाल, दीपक, संजय भारती, प्रवीण मचल, नीरज उटवाल, सोनू कुमार एडवोकेट, आशीष सफाई नायक, दीपक भारती, राजेन्द्र, रमाकान्त आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

जिले में जन्माष्टमी पर जमकर बरसेगे बादल


 मुजफ्फरनगर । जन्माष्टमी पर जिले में बारिश के आसार हैं। 

जनपद में काफी दिनों से बारिश नहीं हो रही है। आसपास के इलाकों में थोड़ी सी बारिश के बाद ही धूप निकलने से उमस लगातार बढ रही है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश नहीं होगी। 30 अगस्त को बारिश की संभावना है, इससे गर्मी और उमस से राहत मिल जाएगी।

वहीं गर्मी और उमस से अधिक पसीना निकलने से शरीर पानी की कमी हो रही है। जिससे लोगों को पेट दर्द, डायरिया और पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

शाहपुर थाना क्षेत्र में हाईटेन्शन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दो किसानों की मौत

 



मुजफ्फरनगर । विद्युत की चपेट में आ जाने से 2 किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला में दिनदहाड़े बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते गांव के जंगल में करंट लगने से 2 किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

बताते हैं कि बरवाला निवासी 38 वर्षीय कार्तिक पुत्र धीरज व 25 वर्षीय गौतम पुत्र तेजपाल गाँव के नज़दीक ही ट्यूबवैल पर बोरिंग कर रहे थे। अचानक ही कुए से नाल के हाई टेंशन 11 हज़ार की लाइन से टकराने पर करंट लगने से दोनों की हालत गंभीर हो गई। गाँव के लोग कार्तिक व गौतम को लेकर जिला अस्पताल पहुँचे जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि करंट काफी तेज लगा था संभवतः मौके पर ही मौत हो गई थी। फिर भी जीवन की आस में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। दोनों चाचा भतीजे थे। 

भाकियू कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद, बुढ़ाना के बाद खतौली विधायक का जमकर विरोध

 


मुजफ्फरनगर। जानसठ थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर दलपत में भाकियू कार्यकर्ताओं ने खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी के गांव में पहुंचने पर विरोध करते हुए विधायक की गाड़ी को घेर लिया और काले कपड़े दिखाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस के समझाने पर भी कार्यकर्ता नहीं माने। 

सूत्रों के मुताबिक जानसठ कोतवाली के गांव मीरापुर दलपत में शनिवार को विधायक विक्रम सैनी भाजपा की बूथ कमेटी का सत्यापन करने के लिए पहुंचे। विधायक भाजपा कार्यकर्ता विशाल प्रजापति के मकान में बैठकर बूथ कमेटी का सत्यापन करने को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने लगे। विधायक के गांव में आने की जानकारी भाकियू के निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह को लग गई।

जोगेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं को साथ लेकर विशाल प्रजापति के मकान के बाहर पहुंचे। बाहर सड़क पर विधायक की गाड़ी खड़ी थी। विधायक मकान के अंदर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। वहीं भाकियू कार्यकर्ताओं ने बाहर खड़ी विधायक की गाड़ी को घेर लिया और हंगामा खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं भाकियू कार्यकर्ताओं ने विधायक को काले कपड़े दिखाए और जमकर नारेबाजी की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। विरोध के चलते विधायक को गांव से निकलना पड़ गया। पुलिस ने अपनी सुरक्षा में विधायक को गांव से जानसठ तक भिजवाया।

खतौली विधायक विक्रम सैनी ने मीडिया को बताया कि वे मीरापुर दलपत में मकान के अंदर बैठकर बूथ कमेटी का सत्यापन कर रहे थे। इस दौरान मकान के बाहर आकर कुछ भाकियू कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। हंगामा करते रहो, उनका भाकियू कार्यकर्ताओं से कोई मतलब नहीं है। हमने बूथ कमेटी का सत्यापन किया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर गांव से लौट आए।

शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर युवक की अज्ञात युवको द्वारा पिटाई, चौकी में घुसकर बचाई जान

 


मुज़फ्फरनगर। शहर में लगातार नवयुवकों द्वारा मारपीट की घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जा रहा है कभी शहर के मुख्य चौराहों पर तो कभी गली कुछ समय नवयुवक एक दूसरे से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं दरअसल मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल गेट के बाहर चार अज्ञात युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गये। युवक अपनी जान बचा कर जिला अस्पताल चौकी के अंदर जा पहुंचा। घायल युवक द्वारा तहरीर दे दी गई है।

श्री श्री गोलोक धाम के पाटोत्सव पर निकली भव्य पालकी यात्रा

 मुजफ्फरनगर । श्री श्री गोलोक धाम के पाटोत्सव पर आज भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। गांधी कॉलोनी स्थित श्री श्री गोलोक धाम का पाटोत्सव इस में मनाया जा रहा है। इस दौरान आज सुबह पालकी यात्रा निकाली गई। मंदिर प्रांगण से शुरू होकर यह पालकी यात्रा मंदिर की परिक्रमा करते हुए वापस मंदिर में संपन्न हुई। कोरोना के चलते व बहुत संक्षिप्त रूप से आयोजन किया गया। आयोजन में मंदिर समिति के तमाम लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। राधे राधे का घोष करते हुए नाचते गाते श्रद्धालु पालकी के साथ चले और तमाम लोगों ने ठाकुर जी के दर्शन रास्ते में प्रसाद बांटा। विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने भी ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

श्री श्री गोलोक धाम का 19 वा पाटोत्सव में श्री श्यामा श्याम जी की भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रातः पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने पूजन करा कर यात्रा का आरंभ किया। जिसमें श्यामा श्याम जी को फूलों द्वारा सजाई गई सुंदर पालकी में विराजमान किया गया। तथा भक्तों द्वारा कांधे पर पालकी को उठाकर श्यामा श्याम जी को गांधी कॉलोनी के मुख्य मार्गो से भ्रमण कराया गया। इसी कड़ी में आज सभी पुरुषों ने पीले वस्त्र धारण कर रखे थे तथा जगह-जगह फूलों की वर्षा कर श्यामा श्याम जी का स्वागत किया गया। महिलाओं द्वारा रंगोली बनाकर यात्रा के पद को और सुंदर रूप दिया गया ग्वालो की टोली जगह-जगह पर श्यामा श्याम जी के गुणगान कर रही थी तथा गोपियां नाच गा कर श्यामा श्याम जी को रिझा रही थी। अंत में श्यामा श्याम जी की आरती कर यात्रा को विश्राम दिया गया तत्पश्चात गोलोक धाम पर भंडारे का आयोजन हुआ। सभी भक्तों ने भंडारा चख धर्म लाभ उठाया। यात्रा को सफल बनाने में हरिकिशन भोला , सतीश सेठी, सुरेश छाबड़ा, रमेश खत्री, नरेश शर्मा, राजीव, पुनीत, नरेश चाचा, मनोज , पवन छाबड़ा, डा विवेक, ब्रजमोहन बाठला, वअभिनव जल्होत्रा आदि भक्तों का सहयोग रहा।






रविवार किसके लिए लाया उपहार : जानिए पंचांग और राशिफल में

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 29 अगस्त 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - सप्तमी रात्रि 11:26 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका पूर्ण रात्रि तक*

⛅ *योग - ध्रुव सुबह 06:45 तक तत्पश्चात व्याघात*

⛅  *राहुकाल - शाम 05:23 से शाम 06:57 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:22* 

⛅ *सूर्यास्त - 06:56*

⛅ *दिशाशूल -पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - शीतला सप्तमी, रविवारी सप्तमी (सूर्योदय से रात्रि 11:26 तक)*

 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है।  (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *श्रीकृष्ण-जन्माष्टमीव्रत की कथा एवं विधि* 🌷

➡ *30 अगस्त  2021 सोमवार को जन्माष्टमी है ।*

🙏 *भविष्यपुराण उत्तरपर्व अध्याय – २४*

🙏 *राजा युधिष्ठिर ने कहा – अच्युत ! आप विस्तार से (अपने जन्म-दिन) जन्माष्टमी व्रत का विधान बतलाने की कृपा करें  |*

🙏 *भगवान् श्रीकृष्ण बोले – राजन ! जब मथुरा में कंस मारा गया, उस समय माता देवकी मुझे अपनी गोद में लेकर रोने लगीं | पिता वसुदेवजी भी मुझे तथा बलदेवजी  आलिंगन कर गद्गदवाणी से कहने लगे – ‘आज मेरा जन्म सफल हुआ, जो मैं अपने दोनों पुत्रों को कुशल से देख रहा हूँ | सौभाग्य से आज हम सभी एकत्र मिल रहे हैं  |’ हमारे माता-पिता को अति हर्षित देखकर बहुत से लोग वहाँ एकत्र हुए और मुझसे कहने लगे – ‘भगवन ! आपने बहुत बड़ा काम किया, जो इस दुष्ट कंसको मारा | हम सभी इससे बहुत पीड़ित थे | आप कृपाकर यह बतलाये कि आप माता देवकी के गर्भ से कब आविर्भूत हुए थे ? हम सब उस दिन महोत्सव मनाया करेंगे | आपको बार-बार नमस्कार है, हम सब आपकी शरण में  हैं | आप हम पर प्रसन्न होइये | उस समय पिता वसुदेवजी ने भी मुझसे कहा था कि अपना जन्मदिन इन्हें बता दो |’*

🙏 *तब मैंने मथुरानिवासी जनों को जन्माष्टमी व्रत का रहस्य बतलाया और कहा – ‘पुरवासियों ! आपलोग मेरे जन्म दिन को विश्व में जन्माष्टमी के नाम से प्रसारित करें | प्रत्येक धार्मिक व्यक्ति को जन्माष्टमी का व्रत अवश्य करना चाहिये | जिस समय सिंह राशि पर सूर्य और वृषराशिपर चन्द्रमा था, उस भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अर्धरात्रि में रोहिणी नक्षत्र में मेरा जन्म हुआ | वसुदेवजी के द्वारा माता देवकी के गर्भ से मैंने जन्म लिया | यह दिन संसार में जन्माष्टमी नाम से विख्यात होगा | प्रथम यह व्रत मथुरा में प्रसिद्ध हुआ और बाद में सभी लोकों में इसकी प्रसिद्धी हो गयी | इस व्रत के करने से संसार में शान्ति होगी, सुख प्राप्त होगा और प्राणिवर्ग रोगरहित होगा |’*

🙏 *महाराज युधिष्ठिर ने कहा – भगवन ! अब आप इस व्रत का विधान बतलाये, जिसके करने से आप प्रसन्न होते हैं |*

🙏 *भगवान श्रीकृष्ण बोले – महाराज ! इस एक ही व्रत के कर लेने से सात जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं  | व्रत के पहले दिन दंतधावन आदि करके व्रत का नियम ग्रहण करें  | व्रत के दिन मध्यान्ह में स्नान कर माता भगवती देवकी का एक सूतिका गृह बनाये | उसे पद्मरागमणि और वनमाला आदिसे सुशोभित करें  | गोकुल की भांति गोप, गोपी, घंटा, मृदंग, शंख और मांगल्य-कलश आदिसे समन्वित तथा अलंकृत सुतिका-गृह के द्वारपर रक्षा के लिए खणग, कृष्ण छाग, मुशल आदि रखे | दीवालों पर स्वस्तिक आदि मांगलिक चिन्ह बना दें | षष्ठीदेवी की भी नैवेद्य आदि के साथ स्थापना करें  | इस प्रकार यथाशक्ति उस सूतिकागृह को विभूषितकर बीच में पर्यंक के ऊपर मुझसहित अर्धसुप्तावस्थावाली, तपस्विनी माता देवकी की प्रतिमा स्थापित करें  | प्रतिमाएँ आठ प्रकार की होती हैं –स्वर्ण, चाँदी, ताम्र, पीतल, मृत्तिका, काष्ठ की मणिमयी तथा चित्रमयी | इनमे से किसी भी वस्तुकी सर्वलक्षणसम्पन्न प्रतिमा बनाकर स्थापित करें  | माता देवकी का स्तनपान करती हुई बालस्वरूप मेरी प्रतिमा उनके समीप पलंग के ऊपर स्थापित करें  | एक कन्या के साथ माता यशोदा की प्रतिमा भी वहां स्थापित की जाय | सूतिका-मंडप के ऊपर की भित्त्तियों में देवता, ग्रह, नाग तथा विद्याधर आदि की मूर्तियाँ हाथोसे पुष्प-वर्षा करते हुए बनाये | वसुदेवजी को सूतिकागृह के बाहर खणग और ढाल धारण किये चित्रित करना चाहिये | वसुदेवजी महर्षि कश्यप के अवतार हैं और देवकी माता अदितिकी | बलदेवजी शेषनाग के अवतार हैं, नन्दबाबा दक्षप्रजापति के, यशोदा दिति की और गर्गमुनि ब्रह्माजी के अवतार हैं | कंस कालनेमिका अवतार है | कंस के पहरेदारों को सूतिकागृह के आस-पास निद्रावस्था में चित्रित करना चाहिये | गौ, हाथी आदि तथा नाचती-गाती हुई अप्सराओं और गन्धर्वो की प्रतिमा भी बनाये | एक ओर कालिया नाग को यमुना के ह्रदय में स्थापित करें  |*

🙏 *इसप्रकार अत्यंत रमणीय नवसुतिका-गृह में देवी देवकी की स्थापनकर भक्ति से गंध, पुष्प, अक्षत, धूप, नारियल, दाडिम, ककड़ी, बीजपुर, सुपारी, नारंगी तथा पनस आदि जो फल उस देशमें उससमय प्राप्त हों, उन सबसे पूजनकर माता देवकी की इसप्रकार प्रार्थना करे –*

🌷  *गायभ्दि: किन्नराध्यै: सततपरिवृता वेणुवीणानीनादै भृंगारादर्शकुम्भप्रमरकृतकरै: सेव्यमाना मुनीन्द्रै: |*

*पर्यन्गे स्वास्तृते या मुदित्ततरमना: पुत्रिणी सम्यगास्ते सा देवी देवमाता जयति सुवदना देवकी कान्तरूपा ||*

🙏 *‘जिनके चारों ओर किन्नर आदि अपने हाथों में वेणु तथा वीणा-वाद्यों के द्वारा स्तुति-गान कर रहे हैं और जो अभिषेक-पात्र, आदर्श, मंगलमय कलश तथा चँवर हाथों में लिए श्रेष्ठ मुनिगणोंद्वारा सेवित हैं तथा जो कृष्ण-जननी भलीभांति बिछे हुए पलंगपर विराजमान हैं, उन कमनीय स्वरुपवाली सुवदना देवमाता अदिति-स्वरूपा देवी देवकी की जय हो |’*

🙏 *उससमय यह ध्यान करें कि कमलासना लक्ष्मी देवकी के चरण दबा रही हो | उन देवी लक्ष्मी की – ‘नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम: |’ इस मन्त्र से पूजा करे | इसके बाद ‘ॐ देवक्यै नम:, ॐ वासुदेवाय नम:, ॐ बलभद्राय नम:, ॐ श्रीकृष्णाय नम:, ॐ सुभद्रायै नम:, ॐ नन्दाय नम: तथा ॐ यशोदायै नम:’ – इन नाम-मन्त्रों से सबका अलग-अलग पूजन करें  |*

🙏 *कुछ लोग चन्द्रमा के उदय हो जानेपर चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान कर हरि का ध्यान करते हैं, उन्हें निम्नलिखित मन्त्रों से हरि का ध्यान करना चाहिये –*

🌷 *अनघं वामनं शौरि वैकुण्ठ पुरुषोत्तमम |*

*वासुदेवं हृषीकेशं माधवं मधुसूदनम ||*

*वाराहं पुण्डरीकाक्षं नृसिंहं ब्राह्मणप्रियम |*

*दामोदरं पद्यनाभं केशवं गरुड़ध्वजम |*

 *गोविन्दमच्युतं कृष्णमनन्तमपराजितम |*

*अघोक्षजं जगद्विजं सर्गस्थित्यन्तकारणम |*

*अनादिनिधनं विष्णुं त्रैलोक्येश त्रिविक्रमम |*

*नारायण चतुर्बाहुं शंखचक्रगदाधरम |*

*पीताम्बरधरं नित्यं वनमालाविभूषितम |*

*श्रीवत्सांग जगत्सेतुं श्रीधरं श्रीपति हरिम || (उत्तरपर्व ५५/४६ – ५०)*

🙏 *इन मन्त्रों से भगवान् श्रीहरि का ध्यान करके ‘योगेश्वराय योगसम्भवाय योगपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मन्त्र से प्रतिमा को स्नान कराना चाहिये | अनन्तर ‘यज्ञेश्वराय यज्ञसम्भवाय यज्ञपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मंत्रसे अनुलोपन, अर्घ्य, धूप, दीप आदि अर्पण करें  | तदनंतर ‘विश्वाय विश्वेश्वराय विश्वसम्भवाय विश्वपतये गोविन्दाय नमो नम: |’ इस मन्त्र से नैवेद्य निवेदित करें  | दीप अर्पण करने का मन्त्र इसप्रकार हैं – धम्रेश्वराय धर्मपतये धर्मसम्भवाय गोविन्दाय नमो नम: |’*

🙏 *इसप्रकार वेदी के ऊपर रोहिणी-सहित चन्द्रमा, वसुदेव, देवकी, नन्द, यशोदा और बलदेवजी का पूजन करें , इससे सभी पापों से मुक्ति हो जाती हैं | चंद्रोदय के समय इस मन्त्र से चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान करें  –*

🌷 *क्षीरोदार्नवसम्भूत अत्रिनेत्रसमुद्भव |*

*गृहनार्घ्य शशाकेंदों रोहिण्या सहितो मम || (उत्तरपर्व ५५/५४)*

🙏 *आधी रात को गुड और घी से वसोर्धारा की आहुति देकर षष्ठीदेवी की पूजा करे | उसी क्षण नामकरण आदि संस्कार भी करने चाहिये | नवमी के दिन प्रात:काल मेरे ही समान भगवती का भी उत्सव करना चाहिये | इसके अनन्तर ब्राह्मणों को भोजन कराकर ‘कृष्णो में प्रीयताम’ कहकर यथाशक्ति दक्षिणा देनी चाहिये |*

🙏 *धर्मनंदन ! इसप्रकार जो मेरा भक्त पुरुष अथवा नारी देवी देवकी के इस महोत्सव को प्रतिवर्ष करता हैं, वह पुत्र, सन्तान, आरोग्य, धन-धान्य, सदगृह, दीर्घ आयुष्य और राज्य तथा सभी मनोरथों को प्राप्त करता हैं | जिस देशमें यह उत्सव किया जाता है, वहाँ जन्म-मरण, आवागमन की व्याधि, अवृष्टि तथा ईति-भीती आदि का कभी भय नहीं रहता | मेघ समयपर वर्षा करते हैं | पांडूपुत्र ! जिस घर में यह देवकी-व्रत किया जाता हैं, वहाँ अकालमृत्यु नहीं होती और न गर्भपात होता हैं तथा वैधव्य, दौर्भाग्य एवं कलह नहीं होता | जो एक बार भी इस व्रत को करता हैं, वह विष्णुलोक को प्राप्त होता है | इस व्रत के करनेवाले संसार के सभी सुखों को भोगकर अंत में विष्णुलोक में निवास करते हैं |*

🙏 *इति श्री भविष्यपुराण का उत्तरपर्व का चौवीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ |*


📖 **

📒 **

       🌞 ~ हिन्दू पंचाग ~ 🌞 

🙏🌷💐🌺🍀🌻🌸🌹🍁🙏पंचक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


03 सितंबर: अजा एकादशी


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


04 सितंबर: शनि प्रदोष


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या


07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रखेगा। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए परीक्षा की तैयारी में एकाग्रता बनाए रखें। नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो आज उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने घर व व्यापार कहीं भी क्रोध में कोई निर्णय नहीं लेना है, यदि आपने लिया, तो वह आपके लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। आय और व्यय मे भी आज आपको संतुलन बना कर रखना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत रख पाएंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप की व्यवसाय की योजनाएं लागू होंगी और जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ भी अवश्य देंगी। कार्य क्षेत्र में आज कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रही हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको अपने शत्रुओं पर कड़ी नजर रखनी होगी। आज आप अपने परिजनों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। आज आपको व्यापार में धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए करियर में अच्छी तरक्की के योग बना रहा है, लेकिन किसी सहयोगी के कारण आज आपको विश्वासघात मिल सकता है, इसलिए आज आपको अपने मन में चल रहे विचारों को किसी से सांझा नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो आपके शत्रु उसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी को आज कोई उपहार भेट कर सकते हैं, जिसे देखकर वह प्रसन्न होंगी। आज आपके किसी मित्र के कारण आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति भी आज आप आसानी से कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के प्रति ईमानदार रहना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। परिवार की किसी महिला सदस्य से आज आपको आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होता दिख रहा है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आज आपको  उलझनो में पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थियों को आज मनचाही सफलता पाने के लिए कठोर परिश्रम की आवश्यकता पड़ेगी। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको कोई रोग पहले से ही सता रहा है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। यदि आज आपने जोखिम उठाने की सोची, तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। ससुराल पक्ष से यदि संबंध में कोई दिक्कत चल रही थी, तो उसमें भी आज सुधार होगा। शासन में सत्ता का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। बिजनेस कर रहे लोगों को आज  नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। ऑफिस में कार्य करने वाले लोगों को आज उनके शत्रु उनके साथी  बने नजर आएंगे, लेकिन वह  भी  उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में आज आप सफल रहेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। व्यापार में बढ़ती हुई प्रोग्रेस को देखकर आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आपको आज अपनी शान शौकत पर ज्यादा धन खर्च नहीं करना है क्योंकि इसे देखकर आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कोर्ट कचहरी में चल रहा है, उसमें भी आज आपको जीत मिलेगी और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र के घर जा सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको व्यवसाय की योजनाओं को लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में खराबी आने के कारण आपका रूटिंग डगमगा सकता है, लेकिन आपको ध्यान देना होगा। यदि आपके कुछ कार्य जरूरी है, तो आप पहले उन्हें ही पूरा करें। जीवनसाथी की सलाह से आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन आपको व्यर्थ के धन को व्यय करने से बचना होगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज ऑफिस में अपने अधिकारियों के साथ अच्छे संबंधों से लाभ मिलेगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। भाई बहनों के साथ का आज आपको भरपूर लाभ मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी की मदद से आज आपका लंबे समय से अटका हुआ कार्य संपन्न होगा। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओ को स्वाधीनता से जांच ले, लेकिन आज आपको अपने किसी रिश्तेदार के साथ धन के लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं  से आज आपको मुक्ति मिलेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। ऑफिस में आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। व्यापार कर रहे जातकों को आज सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला चल रहा है, तो आज उसमें आपको लाभ होगा व आपको भी किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यदि लंबे समय से परिवार में कोई परेशानी चल रही थी, तो आज उसका समाधान मिलेगा।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों को अपने सीनियर व अपने गुरुजनों से सांझा करना होगा, जिसका वह लाभ भी अवश्य उठाएंगे। आज संतान के दायित्वो की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ से किए जा रहे कार्य में आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आपके कुछ लंबे समय से अटके हुए सभी कार्य आसानी से पूरे होगे। 


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसका लाभ अवश्य मिलेगा। भाई व बहन की चिंता आज आपको सता रही थी, तो आज उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए भी उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 12 होते हैं। 12 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

शनिवार, 28 अगस्त 2021

देखिए वीडियो, मुजफ्फरनगर नरेश बाबा के अद्भुत दरबार का नज़ारा , आप भी हो जाओगे हैरान, जाने का करेगा मन तो रोक नहीं पाओगे

 


मुजफ्फरनगर । श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में भव्य रूप से सजाया गया है।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बाबा खाटू श्याम, गणपति जी, शिव परिवार और श्री बाला जी महाराज के भवनों को मंदिर कमैटी द्वारा अलौकिक रूप से सजाया गया है

श्री बालाजी महाराज के 31 विग्रह स्वरूपों वाले एकमात्र धाम श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर की श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर होगी अनोखी साज-सज्जा

 



मुजफ्फरनगर l श्री सालासर बालाजी धाम सेवा समिति रजि० मुजफ्फरनगर के कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया की आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के महापर्व पर पचेंडा रोड स्थित (एकमात्र धाम जिसमें श्री बालाजी महाराज के 31 विग्रह स्वरूप अलग-अलग रूपों में एक ही धाम में प्रतिष्ठापित है जो अन्यत्र कहीं नहीं ) मनोकामना पूर्ण करने वाले श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर को भव्य आकर्षक व मनोहारी रूप से सुसज्जित किया जाएगा।

   राजीव बंसल ने यह भी बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर मनोकामना पूर्ण श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर में प्रतिष्ठित श्री बालाजी महाराज के सभी विग्रह स्वरूपों को नए चौले व आभूषणों से श्रृंगारित कर समस्त श्री सालासर धाम को आकर्षक लाइटों व फूलों और गुब्बारों से सजाया जा रहा है।

जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं मंदिर समिति सेवादारों द्वारा श्री कृष्ण कन्हैया लाल के पालने को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। साज-सज्जा की सभी तैयारियां में समिति परिवार के अध्यक्ष नीरज बंसल, मंत्री आशुतोष गर्ग, कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ,हिमांशु गर्ग बृजमोहन वर्मा डॉ कमल गुप्ता, पवन गोयल ,विपुल गर्ग, दिनेश कुमार ,अजय मित्तल, नितिन तायलव युवा सेवादार तुषार शर्मा, कार्तिक गोयल, वरुण गर्ग, दीपांशु शर्मा, मयूर जैन, अक्षत बंसल ,संचित गर्ग,विपिन शर्मा, अभिषेक जी, राहुल शर्मा, शिवम शर्मा आदि सहित सभी सेवादार अपना योगदान दे रहे हैं।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...