शनिवार, 16 दिसंबर 2023

अवैध शराब मामले में दो को सजा


मुजफ्फरनगर । भट्टी से शराब बनाकर बेचने के मामले मे आरोपी कर्षण व बुद्ध को 2 वर्ष की सजा 4,4 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। 

गत 26 जून 2012 को शामली डिस्ट्रिक्ट के थाना थाना भवन इलाके मे शराब की भट्टी से अवैध शराब बना कर बेचने के मामले मे आरोपी कर्षण व बुद्ध को दो वर्ष की सजा व चार हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। मामले की सुनवाई एडीजे 14 रीमा मल्होत्रा की कोर्ट मे हुई अभियोजन की ओर से ऐ डी जी सी किरन पाल कश्यप ने पैरवी की। 

प्रदूषण फैलाने पर एनजीटी ने पालिका पर ठोंका 62 लाख जुर्माना


मुज़फ्फरनगर। पालिका पर एनजीटी ने प्रदूषण फैलाने पर मोटा जुर्माना लगाया है। शहर के मोहल्ला किदवईनगर में स्थित एसटीपी प्लांट (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थित है। शहर से निकल रहे नालों के गंदे पानी का इस प्लांट में ट्रीटमेंट कर काली नदी में डालने का नियम है। लेकिन पिछले कुछ समय पूर्व से गंदे पानी का ट्रीटमेंट नहीं किया जा रहा है। उसे सीधा काली नदी में छोड़ा जा रहा है। जिसे काली नदी का जल दूषित हो रहा है। इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए एसटीपी प्लांट पर 62 लाख का जुर्माना लगाया है।

वहीं शहर के छह नालों का पानी बिना साफ किये काली नदी में जा रहा है। जिस पर वर्ष 2020 में एनजीटी ने करीब 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। नगर पालिका के द्वारा उक्त जुमार्ना जमा नहीं किया गया। इस मामले में लखनऊ स्तर से आरसी जारी की गई है। जबकि वर्ष 2019 में शहर के नालों में गंदगी को लेकर करीब 50 हजार का जुमार्ना लगाया गया था। उसे भी जमा नहीं किया गया। दोनों मामलों में तहसील सदर से नगर पालिका को रिकवरी नोटिस जारी हुआ है। एसटीपी प्लांट के प्रबंधक अवनीश कुमार का कहना है कि 16 दिसम्बर 2019 से एसटीपी प्लांट को उनके द्वारा पालिका प्रशासन से हैंडओवर किया गया। इससे पूर्व यह प्लांट बंद रहा है। जिसे लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा बंद रहने की अवधि में ही प्रदूषण के कारण जुर्माना लगाया है। वर्तमान में एसटीपी प्लांट चल रहा है। चालू अवस्था से इस कार्रवाई का कोई वास्ता नहीं है। पालिका के अफसरों को ही सही जानकारी होगी। पालिका के ईओ हेमराज सिंह का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एसटीपी प्लांट पर करीब 62 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 16 दिसम्बर 2023*

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - मार्गशीर्ष*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - चतुर्थी रात्रि 08:00 तक तत्पश्चात पंचमी*

🌤️ *नक्षत्र - श्रवण 17 दिसम्बर प्रातः 04:37 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*

🌤️ *योग - व्याघात 17 दिसम्बर रात्रि 03:48 तक तत्पश्चात हर्षण*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:51 से सुबह 11:13 तक*

🌞 *सूर्योदय-07:09*

🌤️ *सूर्यास्त- 17:58*

👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- विनायक चतुर्थी,धनुर्मास प्रारंभ,षडशीति-धनु संक्रांति (पुण्यकाल:शाम 04:09 से सूर्यास्त तक*

💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *काम धंधे में सफलता न मिलती हो तो* 🌷

🙏🏻 *काम धंधे में सफलता न मिलती हो तो २१ बार ये गीता का आखरी श्लोक बोलें ...*

🌷  *" यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः*

*तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम।।78।। "*

🙏🏻 *२१ बार न बोल सकें तो कम से कम १ बार तो बोलें और शांत हो जाएँ ।*

🙏🏻 

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🏡 *घर में सुख और समृद्धि बनी रहे, इसके लिए पुराने समय से ही कई परंपराएं प्रचलित हैं। ये परंपराएं अलग-अलग वस्तुओं और कार्यों से जुड़ी हैं। सभी के घरों में कुछ न कुछ वस्तुएं टूटी-फूटी होती है, बेकार होती है, फिर भी किसी कोने में पड़ी रहती हैं। 7 वस्तुएं ऐसी बताई गई हैं जो टूटी-फूटी अवस्था में घर में नहीं रखना चाहिए।*

🏡 *यदि ये चीजें घर में होती हैं तो इनका नकारात्मक असर परिवार के सभी सदस्यों पर होता है। जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है और कार्यों में गति नहीं बन पाती है। इसी वजह से धन संबंधी कार्यों में भी असफलता के योग बनते हैं। घर में दरिद्रता का आगमन हो सकता है। यहां जानिए ये 7 चीजें कौन-कौन सी हैं...*

👉🏻 *वास्तु अनुसार घर में नहीं रखनी चाहिए ये 7 टूटी-फूटी चीजें, बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा ।*

🏡 *1. बर्तन*

*कई लोग घर में टूटे-फूटे बर्तन भी रखे रहते हैं जो कि अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी असप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।*

🏡 *2. दर्पण*

*टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।*

🏡 *3. पलंग*

*वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिल्कुल न हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।*

🏡 *4. घड़ी*

*खराब घड़ी घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम निश्चित  समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।*

🏡 *5. तस्वीर*

*यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है।*

🏡 *6. दरवाजा* 

*यदि घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ मानी गई है। इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।*

🏡 *7. फर्नीचर*

*घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर की टूट-फूट का भी बुरा असर हमारे जीवन पर होता है।*

🏡 *वास्तु दोष उत्पन्न होने पर घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिस घर में वास्तु दोष होते हैं, वहां पैसों की कमी बनी रहती है। अत: इन दोषों का निवारण तुरंत ही कर लेना चाहिए।*


पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे


पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे



8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी


22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं।


आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।


 

शुभ दिनांक : 7, 16, 1

 

शुभ अंक : 7, 16, 1, 34


 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिए आज से कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आपको कोई सर्दी, खांसी, जुकाम आदि जैसी समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और व्यवसाय में आप यदि कोई बदलाव करेंगे। किसी प्रॉपर्टी की डील आप पार्टनरशिप में ना करें, नहीं तो उसमें आपको कोई धोखा दे सकता है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार में मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपने  किसी बड़े काम को करने का विचार बनाया है, तो उसमें आप अपने माता-पिता से सलाह मश्वरा करके आगे बढ़ें। परिवार में किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन होने से परिजनों आना-जाना लगा रहेगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह  दूर होगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। परिवार में यदि कुछ परेशानियां लंबे समय से चली आ रही थी, तो वह  दूर होगी। व्यवसाय में आपको चुटपुट लाभ के अवसरों पर भी ध्यान देना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। आप किसी से किए हुए वादे को पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी  आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी पुराने वाद विवाद को दूर करने की कोशिश करनी होगी, जिससे परिवार में एकता बनी रहेगी। रक्त संबंधी रिश्तों पर आपका पूरा जोर रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।  पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आप वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलेंगे, तो आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपकी सुख सुविधाओं की वस्तुओ की खरीददारी पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको  इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने से बचना होगा।



सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों को पूरा करने में भाग दौड़ में लगे रहेंगे। आप अपने बाकी कामों पर ध्यान नहीं देंगे, जो आपके लिए समस्या लेकर आएंगे। आपको  सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसे समस्या हो सकती है। आप खुद एक नहीं पहचान बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों में बदलाव करने से बचना होगा। किसी की दी गई सलाह पर बहुत ही सोच विचार कर चले। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको झूठा साबित किया जा सकता है। राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को उनके कुछ कामों के पूरा न होने के कारण असुविधा होगी, जिसके कारण उन्हें समस्या होगी। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले आप अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करें।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी वाद विवाद से दूर रहें, नहीं तो आपको समस्या होगी।  आप अपनी कुछ आदतों के कारण परेशान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स की गलतियों को निकालने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर फोकस बनाए रखें। आपका किसी संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी को भी बिना मांगे सलाह ना दे, नहीं तो समस्या सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो  उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में लिखा पढ़ी अवश्य करनी होगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। व्यवसाय में  आपको चुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। किसी काम की योजना आपको बहुत ही सोच विचार कर बनानी होगी। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों की सुधबुध लें, नहीं तो वह आपके लिए सिर दर्द बन सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई अच्छा लाभ का सौदा हाथ लग सकता है। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन आपका लिए किसी नए घर को खरीदने का सपना पूरा होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में लोगों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जिसके कारण आपका काम पर ध्यान थोड़ा काम होगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जैसे आप पूरी अवश्य करेंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखें, तभी आप अपने बिगड़े हुए कामों को आसानी से बना पाएंगे। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। परिवार में यदि किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको घर व बाहर लोगों की बातों को सुनना व समझना होगा।  आप अपने मन से ही फैसला लें। जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्याएं दूर होगी।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपके घर में संतान के कारण किसी बात की चिंता या टेंशन हो सकती है, जिससे परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के सेहत की प्रति आप सचेत रहेंगे। यदि कोई समस्या हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपका किसी नए घर को खरीदने का सपना पूरा होगा। यदि आपने व्यवसाय में कुछ बदलाव किए थे, तो वह आपके लिए अच्छे रिजल्ट लेकर आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी पार्टी आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।

शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023

एसएसपी द्वारा 'द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा' का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

 


मुज़फ्फरनगर- जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित परिवहन को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 'द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा' का शुभारम्भ किया गया । इसी क्रम में आज दिनांक 15.12.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सजीव सुमन द्वारा पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में 'द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा' कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि शीत ऋतु में घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ जाती है जिसको लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा भारी वाहनों जैसे गन्ने का ट्रैक्टर, ट्रक, ट्राला बस आदि वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये जा रहे है। वर्तमान में यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सड़कों पर प्रतिदिन होने वाले हादसों में जनहानि हो रही है, जिसमें इन हादसों से हम अपना बचाव कर सकते हैं, यदि हम यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर के लिए जागरूक बनें। यातायात पुलिस की ओर से प्रतिदिन यातायात नियमों के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के साथ साथ सघन चेंकिग अभियान चलाकर काली फिल्म, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी मोटरसाइकिल, बिना हेलमेट तथा नो इंट्री का पालन न करने वाले वाहनों/वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । महोदय द्वारा सभी से अपील की गई कि शराब के नशे में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। वाहन को दाएं-बाएं मोडते समय अपने आगे-पीछे देखते हुए इंडिकेटर का प्रयोग करें। महोदय द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी स्कूली छात्र/छात्राओं, संभ्रान्त व्यक्तियों व सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को यातायात नियमों के पालन करने के सम्बन्ध में शपथ दिलाई गई, साथ ही परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग को कार्य योजना बनाकर पखवाड़े को सफल बनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, Arto प्रशासन अजय मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक देहात संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, यात्री कर अधिकारी इरशाद अली सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बुढ़ाना विधानसभा में उमेश मलिक ने लाभार्थियों को किया प्रमाण पत्र वितरित


 मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना विधानसभा के ग्राम फतेहपुर खेडी (नीमखेडी) में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं

पीएम आवास

मनरेगा

किसान सम्मन निधि

पेंशन

उज्ज्वला योजना

स्वयं सहायता समूह

जल जीवन मिशन

 आयुष्मान कार्ड

 एवं अन्य सरकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र लाभार्थियों को दिए। इस कार्यक्रम के सुअवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री प्रमोद कश्यप जी, ग्राम सराय से श्री तिलक राम श्री बसंत जी ग्राम प्रधान श्री ईश्वर सिंह जी श्री पवन कुमार जी श्री ब्रिजमोहन जी श्री मुकेश जी श्री राकेश जी श्री भारत सैनी जी अन्य सभी सम्मानित ग्रामवासी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

योगी सेवक लिखी हूटर सायरन लगी स्कॉर्पियो सीज

 


मेरठ । सरधना के सरूरपुर थाना पुलिस ने पांचली बुजुर्ग निवासी युवक की स्कॉर्पियो गाड़ी को पकड़ा है। जिस पर योगी सेवक लिखा है। हूटर बजाने पर पुलिस ने जांच करते हुए गाड़ी को रोक लिया। लेकिन गाड़ी मालिक से गाड़ी के कोई दस्तावेज नहीं मिल सके हैं। खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताने वाले नीरज शर्मा की हूटर सायरन लगी स्कॉर्पियो गाड़ी को बुधवार देर रात हर्रा पुलिस ने सीज कर दिया।

सरूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देव सिंह रावत ने बताया कि हूटर सायरन लगी दिल्ली नंबर की एक स्कॉर्पियो कस्बा हर्रा में एक प्लाट में खड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस हालत में खड़ी हूटर सायरन लगी स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर हर्रा पुलिस ने सीज कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त गाड़ी के बारे में पांचली बुजुर्ग निवासी नीरज शर्मा का नाम प्रकाश में आया है।

बताया गया है कि नीरज शर्मा खुद को योगी सेवक और मुख्यमंत्री का करीबी बताते हैं। हूटर सायरन लगी व योगी सेवक लिखी स्कार्पियो संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस को जंगल में खड़ी मिली है। पुलिस का कहना है कि कस्बा हर्रा निवासी दो पक्षों में जमीन को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने संदिग्ध गतिविधि में गाड़ी खड़ी होने की आशंका जताते पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। स्कार्पियो को कब्जे में लेकर पुलिस ने चौकी भिजवा दिया।

विधायक को नाबालिग से रेप के मामले 25 साल की सजा, 10 लाख जुर्माना

 


सोनभद्र। जिले में दुद्धी सीट से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को नाबालिग से दरिंदगी के मामले में नौ साल बाद दोषी करार होने पर विधायक को 25 साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 

4 नवंबर 2014 को रामदुलार गोंड जो तत्कालीन प्रधानपति था, अब वर्तमान में भाजपा के दुद्धी विधायक है। नौ साल पहले एक व्यक्ति ने म्योरपुर थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि रामदुलार उसकी नाबालिग बहन के साथ पिछले एक वर्ष से लगातार धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने रामदुलार के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना करने के बाद चार्जशीट न्यायालय में दाखिल किया था।  

रामदुलार गोंड पर करीब आठ साल पहले एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर म्योरपुर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन की थी। तब रामदुलार गोंड विधायक नहीं थे। पॉक्सो कोर्ट में मुकदमे का ट्रायल चल रहा था। उनके विधायक चुने जाने के बाद पत्रावली एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दी गई। इस कोर्ट में भी बहस नवंबर में ही पूरी कर ली गई थी, मगर बाद में पीठासीन अधिकारी के तबादले के चलते फैसला नहीं आ सका था। नए पीठासीन अधिकारी एहसानुल्लाह खां के पदभार ग्रहण करने के बाद विभिन्न तिथियों के बाद बहस पूरी हुई।

ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी, एक मजदूर की मौत, छह घायल

 


मुजफ्फरनगर । गंगनहर पटरी पर भोपा के पास ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादस में ई-रिक्शा सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं।  

भोपा निवासी सात मजदूर ई-रिक्शा में सवार होकर मजदूरी के लिए जोली के निकट निर्माणाधीन फैक्टरी में जा रहे थे। जैसे वे अटल आवासीय विद्यालय के निकट गंगनहर पटरी पर पहुंचे तो अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में जसबीर (28) की मौत हो गई। छह मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर भर्ती कराया गया है।

रवीना मित्तल को उल्लेखनीय उपलब्धि पर मिला सम्मान


 मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर मेआयोजित एक कार्यक्रम में जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के जिला संयोजक श्री कमल मित्तल को विद्यालय प्रबंधक श्री सुधीर कुमार एवं मुख्य अतिथि डॉक्टर गिरीश सिंघल ने पन्द्रह हजार धनराशि का चेक, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रवीना मित्तल की अनुपस्थिति में उनके पिता श्री कमल मित्तल ने  चेक , प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी ग्रहण की।

श्री कमल मित्तल की पुत्री  कु रवीना मित्तल ने सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा में जनपद मुजफ्फरनगर में दूसरा एवं डीएस पब्लिक स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया था ।कुमारी रवीना मित्तल ने  गणित में 98 ,केमिस्ट्री में 99, फिजिकल एजुकेशन में 100 ,फिजिक्स में95 अंक प्राप्त किए कुल 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।

कुमारी रवीना मित्तल जे ई मेंस के द्वारा चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ से की बीटेक सी एस कर रही है। रवीना मित्तल  ने कक्षा 10 की परीक्षा में 98फीसदी अंक हासिल किए थे ।

पुरस्कार प्राप्त कर रवीना मित्तल के पिता श्री कमल मित्तल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह  गौरव का विषय है। जब बच्चे आपका नाम रोशन करते हैं तो आपको बहुत प्रसंता होती है।

कमल मित्तल बने जिला संयोजक

 


मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं किसान चिंतक कमल मित्तल को जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुजफ्फरनगर का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। 

जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल के प्रांतीय सचिव रविन्द्र चौधरी की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश भारद्वाज के अनुमोदन के उपरांत श्री  कमल मित्तल को जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुजफ्फरनगर  का जिला संयोजक नामित किया गया है। 

संगठन के प्रांतीय महामंत्री डॉ आशीष गुप्ता ने श्री कमल मित्तल से आग्रह किया है कि वह 15 दिनों के भीतर अपने जिला ईकाई गठित कर  प्रांतीय कार्यालय को प्रेषित करने का निर्देश दिया है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में तरह-तरह की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनका समाधान कराने के उदेश्य से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों ने जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल (जाप) का गठन कर इसका सोसाईटी एक्ट के तहत पंजीकरण भी कराया है। पत्रकारो की उक्त एसोसिएशन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के सक्रिय और वरिष्ठ पत्रकार इस संगठन में शामिल हुऐ है। 

  वर्तमान में पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी जोखिम और समस्याएँ है।पत्रकारो तथा उनके परिवारो के वेलफेयर के लिये यह संगठन बेहतर तरीके से कार्य कर अपनी अलग पहचान बनायेगा। 

 एसोसिएशन पश्चिमांचल (जाप) की प्रांतीय कार्यकारणी में अमर उजाला, हिन्दुस्तान के संपादक रहे मेरठ निवासी पुष्पेन्द्र शर्मा (सरंक्षक) आगरा निवासी दैनिक ट्रिब्यून के संपादक रहे राजकुमार सिंह (सरंक्षक) बरेली के वरिष्ठ पत्रकार शंकर दास (मुख्य सलाहकार) अमर उजाला मेरठ के वरिष्ठ पत्रकार रहे संदेश के संपादक हरी शंकर जोशी (सलाहकार) मुरादाबाद के वरिष्ठ पत्रकार नरेश भारद्वाज (अध्यक्ष) दैनिक आज बरेली के मुख्य उपसंपादक आर० के० सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) इंडिया न्यूज बरेली के डॉ० आशीष गुप्ता (महा मंत्री) मुज्जफर नगर के वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र चौधरी और मेरठ जनसत्ता के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप वत्स प्रांतीय सचिव, विनय गुप्ता को प्रांतीय कोषाध्यक्ष के पद पर इसके अलावा यू०पी०कॉर्डीनेटर पद पर लखनऊ हिन्दुस्तान के ब्यूरो प्रमुख रहे गोलेश स्वामी को चयनित किया गया है। प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य के पद पर मुकेश पांडे, सतीश कुमार अग्रवाल, विमल विश्नोई, कमल अग्रवाल आदि को शामिल किया गया है।

महिला जज के यौन उत्पीड़न को लेकर सुप्रीम कोर्ट एक्शन में


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बांदा की महिला जज की वायरल चिट्ठी का सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है. बांदा की महिला जज की चिट्ठी पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल दिया है और सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, बांदा जिले की महिला सिविल जज ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ से अपना जीवन समाप्त करने की अनुमति मांगी है. इस संबंध में उन्होंने एक पत्र भेजा है, जिसमें जिला जज द्वारा यौन उत्‍पीड़न करने का गंभीर आरोप भी लगाया है। 

गुरुवार की देर रात चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के सेकेट्री जनरल अतुल एम कुरहेकर को इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन से स्टेटस रिपोर्ट मांगने को कहा। एसजी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को पत्र लिखकर महिला जज द्वारा दी गई सारी शिकायतों की जानकारी मांगी है।

साथ ही शिकायत से निपटने वाली आंतरिक शिकायत समिति के समक्ष कार्यवाही की स्थिति के बारे में पूछा है. बता दें कि महिला जज की चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह कदम उठाया है। 

जानकारी के मुताबिक, सीजेआई चंद्रचूड़ के निर्देश पर उनके कार्यालय ने इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिकायत की वर्तमान स्थिति की जानकारी आज दोपहर 11 बजे तक भेजने को कहा है. हालांकि ये भी जानकारी मिली है कि हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने भी महिला जज के खुले पत्र का संज्ञान लिया है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 13 दिसंबर को महिला जज की याचिका खारिज कर दी थी. कोर्ट का कहना था कि अंदरूनी कमेटी इस मामले को देख रही है, लिहाजा इसमें दखल देने का कोई कारण नजर नहीं आता। 

यूपी की महिला जज ने सीजेआई चंद्रचूड़ को लिखे खत में आग्रह किया है कि उन्हें इच्‍छामृत्‍यु की अनुमति दी जाए। खत में कहा गया है कि एक जिला जज द्वारा उसका यौन उत्पीड़न किया गया. महिला जज का आरोप है कि बाराबंकी में तैनाती के दौरान जिला जज द्वारा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई। वे महिला जज को रात में मिलने को कहते हैं. महिला जज का कहना है कि इस बारे में उन्होंने कई बार शिकायत की थी, मगर अब तक उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई है. इससे निराश होकर उसने मुख्‍य न्‍यायाधीश को पत्र भेजा है। 

डाकघर में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं


मुजफ्फरनगर। डाकघर ने अब इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से जनता को बैंकिंग सुविधाओं के साथ  भी जोड़ा है। कई सुविधा तो ऐसी है जो सामान्य बैंकों में है ही नहीं । 

       इस संबंध में आज बैंक के प्रबंधक श्री आदित्य अग्रवाल ने आज दीपचंद ग्रेन चैंबर इण्टर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि डाकघर बैंक में केवल आधार कार्ड नंबर और ₹250 की न्यूनतम धनराशि के साथ बैंक खाता शुरू हो जाता है। जिसका संचालन एंड्राइड फोन के माध्यम से देश के किसी भी डाकघर शाखा से किया जा सकता है।  खाताधारक की आयु 10 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए वह अपनी अपने नॉमिनी की सूचना के साथ बैंक खाता संचालित कर सकता है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में शनिवार को कोई अवकाश नहीं होता। यह बैंक पूरी तरह से केंद्र सरकार के नियंत्रण में है। इसके अलावा अल्प बचत,सावधि ब्याज दरों और पेंशन योजना आदि की जानकारी दी गई ।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️  *दिनांक - 15 दिसम्बर 2023*

🌤️ *दिन - शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - मार्गशीर्ष*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - तृतीया रात्रि 10:30 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

🌤️ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा सुबह 08:10 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*

🌤️ *योग - वृद्धि सुबह 10:17 तक तत्पश्चात ध्रुव*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 11:12 से दोपहर 12:34 तक*

🌞 *सूर्योदय-07:09*

🌤️ *सूर्यास्त- 17:58*

👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- 

💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *षडशीति-धनु संक्रान्ती* 🌷

👉 *16 दिसम्बर 2023 शनिवार को षडशीति संक्रान्ती है ।*

🙏 *पुण्यकाल : शाम 04:09 से सूर्यास्त तक… जप,तप,ध्यान और सेवा का पूण्य 86000 गुना है !!!*

🙏 *इस दिन करोड़ काम छोड़कर अधिक से अधिक समय जप – ध्यान, प्रार्थना में लगायें।*

🙏 *षडशीति संक्रांति में किये गए जप ध्यान का फल ८६००० गुना होता है – (पद्म पुराण )*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *शक्ति संवर्धक आहार* 🌷

🍪 *बाजरे के आटे में तिल मिलाकर बनायी गयी रोटी पुराने गुड़ व घी के साथ खाना, यह शक्ति-संवर्धन का उत्तम स्रोत है। 100 ग्राम बाजरे से 45 मि.ग्रा कैल्शियम, 5 मि.ग्रा. लौह व 361 कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है। तिल व गुड़ में भी कैल्शियम व लौह प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं।*

🙏🏻

            🌞 *~  वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए* 🌷

🐄 *तुलसी की अथवा गाय की ९ बार प्रदक्षिणा करने से व्यक्ति की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है ..ऐसे ही ओंकार जप से सकारात्मक ऊर्जा के साथ भगवत प्रीति भी बढ़ती है तुलसी और गौ का आभा मंडल ३ मीटर की दूरी तक फैला होता है वैज्ञानिक लेमों मूर्ति ने कहा है कि गौ, तुलसी, पीपल, सफ़ेद आंकड़ा, गोबर ये घनात्मक ऊर्जा देते हैं*

🙏🏻

           🌞 *~  वैदिक पंचांग  ~* 🌞


🌷 *नारी सौभाग्य मंत्र* 🌷

🏡 *किसी के घर में ज्यादा उपद्रव होता हो, ज्यादा अशांति होती हो और बहने बेचारी तंग आ गयी हों, तो एक नारी सौभाग्य कर्ण मंत्र आता है। बीज मंत्र हैं उसमें, ८ अक्षर हैं उसमें। ८ अक्षर में से ४ बार तो ॐ ही आता है।  ४ अक्षर दूसरे हैं तो कितना सरल हो गया ।*

🌷  *ॐ ॐ ह्रीं ॐ क्रिम ह्रीं ॐ स्वाहा ।*

👌🏻 *और इसकी १० माला जपनी होती है सूर्य उगने से पहले । और सुहागन स्त्री को । पुरुष को नही जपना है ।*

🙏🏻



            🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे


पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे



22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.


🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌺🍁💐🌸🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है।


जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।


 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 

शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। आप संतान के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आप पार्टनरशिप में किसी काम को लेकर हां ना करें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। व्यापार में यदि आपने किसी डील को फाइनल किया था, तो उसमें आपको नुकसान होगा। आप अपने मन की इच्छा को लेकर पिताजी से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति से संबंधित मामले में जीत मिलते दिख रही है। आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसे आप कर सकते हैं। व्यापार में आपको कोई निवेश बहुत ही सोच विचारकर करना होगा। आप अपने घर किसी पूजा पाठ, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है, जो लोग राजनीति में कार्यरत है, उन्हें किसी बड़े अधिकारी से मिलने का मौका मिलेगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपका कोई शारीरिक कष्ट फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा। किसी काम को लेकर आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन माताजी आपकी किसी बात से नाराज हो सकती हैं। आप किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने में इंटरेस्ट बढ़ेगा, लेकिन आप उसे बहुत ही देखभाल कर फाइनल करें। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव आज दूर होगा। व्यापार में कोई नया पार्टनर आपसे किसी विशेष डील को लेकर बातचीत कर सकता है। आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ मिलेगा, लेकिन आप कोई जरूरी निर्णय वरिष्ठ सदस्यों की मर्जी के बिना ना लें। आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। परिवार में सदस्यों में आपसी मतभेद के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे। अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं में ढील नहीं देनी है। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में आ रही समस्याओं से ध्यान भटक सकता है, लेकिन आपने यदि किसी काम के चलते धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतरने में सफल रहेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा होते-होते रह सकता है। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। पिताजी को पैरों में दर्द या आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कुछ विशेषकर दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी मेहनत करेंगे, लेकिन आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप यदि अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो प्रयास कर रहे थे, तो आपके प्रयास रंग लेंगे। परिवार में किसी शुभ-मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की भी योजना बना सकते हैं। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।  यदि माताजी से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगा। आप संतान के विवाह में आ रही समस्या को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप अपने किसी सहयोगी से बातचीत कर सकते हैं। किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा आपकी पूरी होगी।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने सहयोगियों से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा, लेकिन यदि आप किसी व्यक्ति से धन उधार लेना चाहते हैं, तो आपको उसे उतार पाने में मुश्किल होगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा, इसलिए आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपके ऊपर यदि कुछ पुराना कर्ज था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को लेकर चिंता बनी रहेगी, जो व्यर्थ होगी, लेकिन आप अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें, तभी आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ आसानी से कमा पाएंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है, लेकिन आप इधर-उधर के कामों में ना पड़े। परिवार में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी दूर होगा।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने व्यवहार के कारण परेशान रहेंगे, क्योंकि आप बेवजह क्रोध करेंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। व्यवसाय में आपको अपने मित्रों से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बढ़ाएं दूर होगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो उसमें ढील दे सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी साख सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको व्यापार में कोई जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है और आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने चोरी होने का भय सता रहा है, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने खानपान पर ध्यान दें, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा

गुरुवार, 14 दिसंबर 2023

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की सोच का विरोध


 मुजफ्फरनगर । मंत्री कपिल देव ने की धारा 370 हटाये जाने का विरोध करने पर इमरान खान की भर्त्सना की ।

जम्मू – कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली धारा 370 व 35ए को समाप्त किये जाने के केंद्र सरकार के निर्णय को शीर्ष अदालत द्वारा सही ठहराये जाने पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह देशवासियों के व्यापक हित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय है। उन्होंने कहा 1949 में अस्थाई तौर पर लागू की गई धारा 370 की अब कोई प्रासांगिककता नहीं रह गई है। तात्कालिक परिस्थितियों में यह धारा संविधान में जोडी गई जिसका अब कोई महत्व नहीं है।

मोदी सरकार द्वारा अगस्त 2019 में धारा 370 व 35ए को खत्म किये जाने का निर्णय स्वागत योग्य है तथा इस पर सभी देशवासी हर्षित व गौरवान्वित हैं। जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न अंग रहा है। यह फैसला वहां के निवासियों की दशा व दिशा सुधारने वाला है। मंत्री कपिल देव ने आगे कहा कि सरकार के इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर से साबित हो गया है कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों के कल्याण व विकास की भावना निहित है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर नेतृत्व कर रहा है तथा देश व दुनिया को दिशा दे रहा है। उन्होंने कहा कि हम एक सशक्त, समर्थ व आत्मनिर्भर देश में रह रहे हैं जिस पर हमें गर्व है। यहाँ की मोदी सरकार अपने नेतृत्व व सामर्थ्य की बदौलत जनहितैषी नीतियाँ अपना रही है। हमारे आंतरिक मामलों में बाहरी लोगों को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। आज हम खुद के दम पर मूहं तोड जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने धारा 370 हटाये जाने का विरोध करने पर इमरान खान की बेतुकी बयानबाजी को गलत बताया।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि भारत सरकार का नेतृत्व वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक लोकप्रिय एवं स्वीकार्य नेता श्री नरेंद्र मोदी के कुशल हाथों में है जिस पर प्रत्येक देशवासी को गर्व है।

दुष्कर्मी को आजीवन कारावास व जुर्माना


मुजफ्फरनगर । नई मंडी थाना क्षेत्र के मामले में आरोपी गोविंद पुत्र बैजनाथ को नाबालिग बालिका का बलात्कार कर हत्या करने के मामले में  पॉक्सो कोर्ट न्यायालय 2 न्यायाधीश अंजनी कुमार सिंह  ने सुनाई आजीवन कारावास और 18000 रुपए जुर्माना की सजा अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ता विनय कुमार अरोरा व दीपक गौतम के द्वारा प्रभावी पैरवी कर आरोप को किया साबित।

मुस्लिम पक्ष की दलील खारिज, मथुरा श्री कृष्ण जन्म स्थान के सर्वे को हरी झंडी


 प्रयागराज । श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सर्वे करने की मंजूरी दे दी है। हिंदू पक्ष की याचिका को कोर्ट ने ईदगाह कमेटी और वक्फ बोर्ड की दलीलों को कोर्ट ने खारिज कर दिया। इससे पहले हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने पक्षों को सुनने के बाद 16 नवंबर को आदेश सुरक्षित रख लिया था। जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण में हाईकोर्ट ने 16 नवंबर को हुई सुनवाई के बाद सभी 18 केसों से संबंधित वादकारी और प्रतिवादियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया था। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया था कि सेशन कोर्ट में दाखिल 18 वादों की फाइलों को हाईकोर्ट ने अपने अधीन सुनवाई के लिए ले रखा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि ईदगाह पक्ष जन्मभूमि की स्थापत्य कला के साथ खिलवाड़ कर सबूतों को नष्ट कर रहा है।

स्कूल जा रहा था छठी का छात्र, ऊपर गिर गया बिजली का खंभा


मुजफ्फरनगर। मीरापुर में गुरुवार सुबह ट्रक की टक्कर से खंभा गिरने के कारण एक बच्चा घायल हो गया। बताया जाता है कि सुबह मीरापुर बस स्टैंड पर ओवरलोड गन्ने के ट्रक से बिजली का खंभा गिर गया। इससे भगदड़ मच गई। खंभे की चपेट में आने से कक्षा छह के छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर छात्रों की भीड़ जमा है। मीरापुर निवासी अब्दुल समद घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। बस स्टैंड पर गन्ना लदा ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे के दौरान खंभा छात्र के ऊपर गिर गया। अन्य छात्रों ने किसी तरह जान बचाई।

सेहत के प्रति लापरवाह हैं, तो जरूर पढें ये

 याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-



 1. बीपी: 120/80

 2. पल्स: 70 - 100

 3. तापमान: 36.8 - 37

 4. सांस : 12-16

 5. हीमोग्लोबिन: पुरुष -13.50-18 

स्त्री- 11.50 - 16 

 6. कोलेस्ट्रॉल: 130 - 200

 7. पोटेशियम: 3.50 - 5

 8. सोडियम: 135 - 145

 9. ट्राइग्लिसराइड्स: 220

 10. शरीर में खून की मात्रा: पीसीवी 30-40%

 11. शुगर लेवल: बच्चों के लिए (70-120) वयस्क: 80- 130

 12. आयरन: 8-15 मिलीग्राम

 13. श्वेत रक्त कोशिकाएं WBC:  4000 - 11000

 14. प्लेटलेट्स: 1,50,000 - 4,00,000

 15. लाल रक्त कोशिकाएं RBC: 4.50 - 6 मिलियन.

 16. कैल्शियम: 8.6 -10.3 मिलीग्राम/डीएल

 17. विटामिन D3: 20 - 50 एनजी/एमएल.

18. विटामिन B12:  200 - 900 पीजी/एमएल.

वरिष्ठ यानि 40/ 50/ 60 वर्ष  वालों के लिए विशेष टिप्स:


1. पहला सुझाव -:

 प्यास न लगे या जरूरत न हो तो भी हमेशा पानी पिएं, सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं और उनमें से ज्यादातर शरीर में पानी की कमी से होती हैं। 3 लीटर न्यूनतम प्रति दिन।


2. दूसरा सुझाव -:

 शरीर से अधिक से अधिक काम ले, शरीर की calories burn होती रहनी चाहिए, भले ही केवल पैदल चलकर, या तैराकी या किसी भी प्रकार के खेल से।


3. तीसरा सुझाव -:

 खाना कम करो...अधिक भोजन की लालसा को छोड़ दें... क्योंकि यह कभी अच्छा स्वास्थ्य नहीं देता अपने आप को वंचित न करें, लेकिन मात्रा कम करें। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट आधारित खाद्य पदार्थों का अधिक प्रयोग करें।


 4. चौथा सुझाव -:

जितना हो सके वाहन का प्रयोग तब तक न करें जब तक कि अत्यंत आवश्यक न हो. आप कहीं जाते हैं किराना लेने, किसी से मिलने या किसी काम के लिए अपने पैरों पर चलने की कोशिश करें। लिफ्ट, एस्केलेटर का उपयोग करने के बजाय सीढ़ियां चढ़ें।


 5. पांचवां सुझाव -: क्रोध छोड़ो, चिंता छोड़ो,चीजों को नज़रअंदाज़ करने की कोशिश करो. विक्षोभ की स्थितियों में स्वयं को शामिल न करें, वे सभी स्वास्थ्य को कम करते हैं और आत्मा के वैभव को छीन लेते हैं। सकारात्मक लोगों से बात करें और उनकी बात सुनें।


6.  छठा सुझाव -:

अपने आस-पास के लोगो से खूब मिलें जुलें हंसें बोलें!हँसे खुश रहे...... Positive रहे हर situation में खुद को mentally strong बनाएँ 


7. सातवां सुझाव -:

अपने आप के लिए किसी तरह का अफ़सोस महसूस न करें, न ही किसी ऐसी चीज़ पर जिसे आप हासिल नहीं कर सके, और न ही ऐसी किसी चीज़ पर जिसे आप अपना नहीं सकते। इसे अनदेखा करें और इसे भूल जाएं।


8. आठवां सुझाव पैसा, पद, प्रतिष्ठा, शक्ति, सुन्दरता, जाति की ठसक और प्रभाव; ये सभी चीजें हैं जो अहंकार से भर देती हैं. विनम्रता वह है जो लोगों को प्यारसे आपके करीब लाती है।


9. नौवां सुझाव -:

 अगर आपके बाल सफेद हो गए हैं, तो इसका मतलब जीवन का अंत नहीं है। यह एक बेहतर जीवन की शुरुआत हो चुकी है। आशावादी बनो, याद के साथ जियो, यात्रा करो, आनंद लो। यादें बनाओ!


10.  दसवां सुझाव -:

अपने से छोटों से भी प्रेम, सहानुभूति ओर अपनेपन से मिलें! कोई व्यंग्यात्मक बात न कहें! चेहरे पर मुस्कुराहट बनाकर रखें अतीत में आप चाहे कितने ही बड़े पद पर रहे हों वर्तमान में उसे भूल जाये और सबसे मिलजुलकर रहें...स्वस्थ रहो, मस्त रहो खूब हँसें और हँसाये क्योंकि हँसी फ़्री का हेल्थ टॉनिक है , इसका भरपूर उपयोग छोटी छोटी बातों का करो उपयोग रहो निरोग....

आज का पंचांग व राशिफल

पंचांग व राशिफल – 14 दिसंबर 2023

पंचांग व राशिफल – 14 दिसंबर 2023

पंचांग

विक्रमी संवत   2080  

शक सम्वत   1945  

मास                     मार्गशीर्ष 

पक्ष               शुक्ल पक्ष

तिथि                     द्वितीया

नक्षत्र                     मूल 

वार                       गुरुवार 

योग                       गण्ड

सूर्योदय                 06:34

सूर्यास्त                 17:07

चन्द्रमा                    धनु

राहुकाल संध्या         12:14 – 13:31

अभिजीत मुहूर्त          11:55 – 12:33

          जिन लोगों की कुंडली में राहु और केतु ग्रह अशुभ स्थिति में हों तो यह दोष दूर करने के लिए हर शनिवार को लौंग का दान करें. ऐसा करने से राहु-केतु दोष से राहत मिलती है।जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

मेष

आज लापरवाही करने पर बनते कार्यो में विघ्न आएंगे। लाभ के अनुबंध मिलने की संभावना है परन्तु किसी के टांग अड़ाने से दुविधा में पड़ेंगे। परिवार में आज समय से काम ना करने पर स्त्री-संतान से मतभेद हो सकता है। सरकारी कार्यो को संभवतः टाले निर्णय आपके विपरीत रहेंगे।

वृष

आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। आज मन में भावुकता एवं क्रोध की अधिकता रहने से छोटी बात गंभीर विवाद का रूप ले सकती है। मध्यान पश्चात संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है। 

मिथुन

आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है लेकिन इसका फल आश्चर्य में डालने वाला रहेगा। अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे इससे दूर रहें। 

कर्क

आज का दिन भी आपको शुभ फल देने वाला है। आज आप अपने व्यवहार कुशलता से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। सरकारी अथवा अचल संपत्ति के दस्तावेज करने के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। 


सिंह


आज का दिन आध्यात्म एवं धार्मिक आस्था में वृद्धि करने वाला रहेगा। पुण्योदय होने से भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। फिर भी आज आपके निर्णय सही दिशा ले रहे है या नहीं इसकी जांच अवश्य करलें। धार्मिक यात्रा देव दर्शन के योग है। घर में वैवाहिक कार्यो की रूप रेखा बनेगी। 


कन्या


आज कार्य क्षेत्र पर आज दुसरो के ऊपर निर्भर रहना पड़ सकता है। अधिक भाग दौड़ रहने के कारण थकान एवं स्वाभाव में रूखापन आने से प्रेम संबंध बिगड़ने की संभावना है। जोखिम वाले कार्यो से दूर रहें आज परिवार की महिलाओं की बात ना मानने से बाद में पछतावा होगा।


तुला


आज का दिन आपके लिये बीते कल की तुलना में थोड़ी राहत प्रदान करेगा। आज धन का खर्च आय की तुलना में अधिक रहेगा फिर भी मानसिक रूप से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। घर में किसी अविवाहित के रिश्ते की बात आगे बढ़ेगी। कीमती वस्तुओ की खरीददारी पर खर्च होगा। 


वृश्चिक


 आज वाणी एवं व्यवहार में भी कल की अपेक्षा नरमी रहेगी। सरकारी कार्यो में पहले उलझन पड़ेगी लेकिन किसी अनुभवी के सहयोग से समाधान मिल जाएगा।कार्य क्षेत्र पर आज कुछ महत्त्वपूर्ण बदलाव कर सकते है इस पर खर्च भी होगा। महिलाये आज किसी का सहयोग करके आत्मसंतुष्टि अनुभव करेंगी।


धनु


आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा सुख-शांति से बितायेंगे। आज आपके स्वाभाव में नरमी रहने से परिजनों के साथ चल रहे मतभेद सामान्य होंगे। कला एवं संगीत में आज विशेष रूचि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलने से रुके कार्य पूर्ण होंगे। 


मकर


आज धन लाभ के लिए आज चाटुकारिता का सहारा लेना पड़ सकता है। धार्मिक स्थानों पर दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्त्री मित्रो से संबंदो में कड़वाहट आ सकती है बहसबाजी से बचें। व्यवहार में नरमी रखें भ्रामक बातो पर विश्वास ना करें लोग आपको उकसाने का काम करेंगे।


कुंभ


आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। महिलाओं की सेहत आज नरम रहने से घरेलू कार्य बिखरे रहेंगे ठंडे पदार्थो का सेवन ना करें। मित्रो का भी साथ मिलेगा। नजदीकी रिश्तेदारो से शुभ समाचार मिलेगा।


मीन


आज सामाजिक कारणों से भी आज अधिक व्यस्त रह सकते है। सरकारी कार्य आज करना ठीक रहेगा निश्चित सफलता मिलेगी। संध्या के समय धन की आमद होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। महिलाये आज घरेलू कार्य मे ज्यादा व्यस्त रहेंगी।

बुधवार, 13 दिसंबर 2023

राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर ),मुजफ्फरनगर में मेरा वजूद फाउंडेशन द्वारा लाइब्रेरी कॉर्नर की स्थापना की गई



आज दिन मेरा वजूद फाउंडेशन के तत्वाधान में राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में लाइब्रेरी कॉर्नर की स्थापना की गई, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि गजेंद्र कुमार अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व व विशिष्ट अतिथि अपूर्वा यादव उप जिला अधिकारी ,खतौली द्वारा किया गया।

 लाइब्रेरी कॉर्नर के स्थापना के शुभारंभ के अवसर पर मेरा वजूद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवेंद्र दहिया उपाध्यक्ष डॉक्टर रणवीर सिंह, संरक्षक डॉक्टर कीर्ति वर्धन अग्रवाल ,संजीव अग्रवाल, निहारिका बालियान, सलाहकार डॉ राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज धीमान उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा संस्था में निरुद्ध किशोरों के लिए लाइब्रेरी कॉर्नर को एक शानदार पहल बताया ,जिसके लिए मेरा वजूद फाउंडेशन बधाई का पात्र है ,उप जिलाधिकारी खतौली द्वारा संस्था में निरूद्ध किशोरों से अपील की कि वे प्रेरणादायक एवं महान पुरुषों की पुस्तकों का निरंतर अध्ययन करें ,जिससे उनके जीवन में बदलाव आ सके ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजीव कुमार द्वारा किया गया ।

 कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रभारी मोहित कुमार द्वारा मेरा वजूद फाउंडेशन की सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...