मंगलवार, 14 नवंबर 2023

बीकानेर वाला के संस्थापक केदारनाथ अग्रवाल नहीं रहे


 नई दिल्ली। नमकीन और स्नैक्स किंग बीकानेरवाला के संस्थापक लाला केदारनाथ अग्रवाल का सोमवार को निधन हो गया है। वे 86 साल के थे। राजस्थान से दिल्ली और दुनिया भर में पहचान बनाने वालेयकेदारनाथ अग्रवाल, बीकानेरवाला की स्थापना करने से पहले पुरानी दिल्ली की सड़कों पर बाल्टी में भरकर भुजिया और रसगुल्ले बेचा करते थे।

बाद देश विदेश में यह ब्रांड स्थापित करने का काम उन्होंने किया। बीकानेरवाला ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि काकाजी के नाम से मशहूर केदारनाथ अग्रवाल का निधन एक युग का अंत है।

पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर अन्नकूट का आयोजन


मुजफ्फरनगर । गोवर्धन के शुभ अवसर पर आज श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर रेलवे स्टेशन परिसर पर भगवान जी का भोग लगाकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो रेल यात्रियों रेलवे कर्मचारीगण जीआरपी ,आरपीएफ ,के प्रभारी समस्त स्टाफ ने प्रसाद भोग ग्रहण किया मंदिर कमेटी के  अध्यक्ष भाजपा नेता घनश्याम भगत, महामंत्री श्री दीपक भाटिया ,वरिष्ठ अधिवक्ता कमलकांत जी, पारसभैया, कृष्णा,विनोद ठाकुर, दीपक गुप्ता, मीनू पंसारी, सीताराम, रविंद्र कुमार पाला, रोहित कश्यप, अंकित कार्निवाल, प्रणव गर्ग ,राहुल शर्मा, तिलक राज गुप्ता, हनी चावला, ललित अरोड़ा ,आदि गणमान्य व्यक्तियों ने व्यवस्था में सहयोग किया मंदिर पुजारी श्री विजय मिश्रा जी ने भगवान श्री कृष्ण जी की आरती भोग लगाकर सभी भक्तजनों का मंदिर पर प्रसाद वितरण व्यवस्था करने पर सभी का आभार व्यक्त किया। 

खतौली थाने के दो कांस्टेबल अवैध वसूली में सस्पेंड


मुज़फ्फरनगर। एसएसपी संजीव सुमन ने खतौली थाने के दो कांस्टेबल मोहित चौधरी और प्रवीण भाटी को सस्पेंड कर दिया है।  सट्टेबाजी में अवैध उगाही के आरोप में जांच के बाद दोषी पाए जाने पर यह कार्यवाही की गई है। 

मुजफ्फरनगर में सुबह हुए हादसे में 6 लोगों की मौत से मचा कोहराम



मुजफ्फरनगर । प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सुबह समय करीब 04.00 बजे थाना छपार पुलिस को शाहपुर कट एनएच 58 पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर तथा थाना प्रभारी छपार मय पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी की गयी तो पाया कि 01 सियाज कार अनियंत्रित होकर मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की तरफ जा रहे 01 ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिसमें कार सवार सभी 06 युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गया थी। मृतकों की शिनाख्त 1.शिवम पुत्र योगेन्द्र त्यागी, 2. पार्श पुत्र दीपक शर्मा, 3. कुनाल पुत्र नवीन शर्मा, 4. धीरज, 5. विशाल व 01 अन्य दोस्त समस्त निवासीगण शहादरा, दिल्ली के रूप में हुई। थाना छपार पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित करते हुए शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर यातायात को सुचारु रुप से चलवाया गया। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर बका अंट शंट तो प्रमोद बोले उन्हें मुंह की बवासीर


लखनऊ।  भगवान श्रीराम के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद ने माता लक्ष्मी का अपमान करते हुए अपनी पत्नी का पूजा व सम्मान करते हुए तस्वीरें एक्स   पर पोस्ट की हैं।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'दीपोत्सव के अवसर पर अपनी पत्नी का पूजा व सम्मान करते हुए कहा कि पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है, चार हाथ, आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है? यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपने घरवाली की पूजा व सम्मान करें जो सही मायने में देवी है क्योंकि आपके घर परिवार का पालन-पोषण, सुख-समृद्धि, खान-पान व देखभाल की जिम्मेदारी बहुत ही निष्ठा के साथ निभाती है।' इसे लेकर इंटरनेट मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने नाराजगी व्‍यक्‍त करते हुए कहा, "स्वामी प्रसाद मौर्य के मुंह में बवासीर हो गया है, उन्‍हें इलाज की बहुत जरूरत है। मैं योगी आदित्यनाथ जी से कहूंगा की उनके बोलने पर पाबंदी लगाएं।''

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 14 नवम्बर 2023*

🌤️ *दिन - मंगलवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - कार्तिक*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - प्रतिपदा दोपहर 02:36 तक तत्पश्चात द्वितीया*

🌤️ *नक्षत्र - अनुराधा 15 नवम्बर रात्रि 03:24 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*

🌤️ *योग - शोभन दोपहर 01:57 तक  तत्पश्चात अतिगण्ड*

🌤️ *राहुकाल - शाम 03:10 से शाम 04:34 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:49*

🌤️ *सूर्यास्त- 17:56*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - गुजराती नूतन वर्ष वि•सं॰ 2080 प्रारंभ,कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा (पूरा दिन शुभ मुहूर्त),भाईदूज,यम-भरत द्वितीया*

💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *भाईदूईज* 🌷

➡️ *14 एवं 15 नवम्बर 2023 मंगलवार को भाईदूज है।*

🙏🏻 *भाईदूज के दिन भाई, बहेन के घर का ही खाना खाए। ऐसा करने से भाई की आयुवृद्धि होती है। पहला कौर बहेन के हाथ से खाएं। स्कंदपुराण के अनुसार इस दिन जो बहिन के हाथ से भोजन करता है, वह धन एवं उत्तम सम्पदा को प्राप्त होता है। अगर बहेन न हो तो मुँहबोली बहिन या मौसी/मामा की पुत्री को बहेन मान ले। अगर वह भी न हो तो किसी गाय अथवा नदी को ही बहेन बना ले और उसके पास भोजन करे। कहने का आश्रय यह है की यमद्वितीया को कभी भी अपने घर भोजन न करे।*

🙏🏻 *आज के दिन बहेन अपने भाई की 3 बार आरती जरूर उतारे।*

🙏🏻 *आज के दिन बहेन भाई को तथा भाई बहेन को कोई न कोई उपहार जरूर दे स्कंदपुराण के अनुसार विशेषतः वस्त्र तथा आभूषण। आज के दिन भाई बहेन का यमुना जी में नहाना भी बहुत शुभ है। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमुना जी में स्नान करने वाला पुरुष यमलोक का दर्शन नहीं करता।*

➡ *नारदपुराण के अनुसार*

🌷 *ऊर्ज्जशुक्लद्वितीयायां यमो यमुनया पुरा ।।*

*भोजितः स्वगृहे तेन द्वितीयैषा यमाह्वया ।।*

*पुष्टिप्रवर्द्धनं चात्र भगिन्या भोजनं गृहे ।।*

*वस्त्रालंकारपूर्वं तु तस्मै देयमतः परम् ।।*

*यस्यां तिथौ यमुनया यमराजदेवः संभोजितो निजकरात्स्वसृसौहृदेन ।।*

*तस्यां स्वसुः करतलादिह यो भुनक्ति प्राप्नोति रत्नधनधान्यमनुत्तमं सः ।।*

👉🏻 *कार्तिक शुक्ल द्वितीया को पूर्वकाल में यमुनाजी ने यमराज को अपने घर भोजन कराया था, इसलिए यह ‘यमद्वितीया’ कहलाती है। इसमें बहेन के घर भोजन करना पुष्टिवर्धक बताया गया है। अतः बहेन को उस दिन वस्त्र और आभूषण देने चाहिए। उस तिथि को जो बहेन के हाथ से इस लोक में भोजन करता है, वह सर्वोत्तम रत्न, धन और धान्य पाता है ।*

           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *भाईदूईज* 🌷

🙏🏻 *यह पर्व भाई-बहेन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन बहेन के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। इस पर्व का महत्व इस प्रकार है-*

🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर सत्कार करके भोजन कराया था। इसीलिए इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। तब यमराज ने प्रसन्न होकर उसे यह वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके यम का पूजन करेगा, मृत्यु के पश्चात उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा। सूर्य की पुत्री यमुना समस्त कष्टों का निवारण करने वाली देवी स्वरूपा है।*

🙏🏻 *उनके भाई मृत्यु के देवता यमराज हैं। यम द्वितीया के दिन यमुना नदी में स्नान करने और  यमुना और यमराज की पूजा करने का बड़ा माहात्म्य माना जाता है। इस दिन बहेन अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना करती है। स्कंद पुराण में लिखा है कि इस दिन यमराज को प्रसन्न करने से पूजन करने वालों को मनोवांछित फल मिलता है। धन-धान्य, यश एवं दीर्घायु की प्राप्ति होती है।*

🌷 *भाई की उम्र बढ़ानी है तो करें यमराज से प्रार्थना*

*सबसे पहले बहेन-भाई दोनों मिलकर यम, चित्रगुप्त और यम के दूतों की पूजा करें तथा सबको अर्घ्य दें। बहेन भाई की आयु-वृद्धि के लिए यम की प्रतिमा का पूजन करें। प्रार्थना करें कि मार्कण्डेय, हनुमान, बलि, परशुराम, व्यास, विभीषण, कृपाचार्य तथा अश्वत्थामा इन आठ चिरंजीवियों की तरह मेरे भाई को भी चिरंजीवी कर दें।*

🙏🏻 *इसके बाद बहेन भाई को भोजन कराती हैं। भोजन के बाद भाई को तिलक लगाती है। इसके बाद भाई यथाशक्ति बहन को भेंट देता है। जिसमें स्वर्ण,आभूषण, वस्त्र आदि प्रमुखता से दिए जाते हैं। लोगों में ऐसा विश्वास भी प्रचलित है कि इस दिन बहेन अपने हाथ से भाई को भोजन कराए तो उसकी उम्र बढ़ती है और उसके जीवन के कष्ट दूर होते हैं।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है।


5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।


 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कामों में आपको धैर्य दिखाना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं में आप लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। किसी अजनबी पर यदि आपने भरोसा किया, तो वह आपका कोई भारी नुकसान करवा सकता है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो उसमें आपको सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन साझेदारी में आप कोई डील्स यदि फाइनल करें, तो उसमें अपनी बात अवश्य रखें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आप आवश्यक कार्य पर आप पूरा जोर देंगे। मित्रों के साथ संबंधों में घनिष्ठता आएगी और किसी को बिना मांगे कोई सलाह ना दें।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए डेली रूटीन को बनाए रखने के लिए रहेगा, उसमें बदलाव न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई आवश्यक सूचना सुनने को प्राप्त होगी और आप अपनी मेहनत व लगन से कार्य क्षेत्र में एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य रहेंगे। लेनदेन के मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो बाद में आपका कोई नुकसान हो सकता है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से लिए निर्णय लेने के लिए अच्छा रहने वाला है। कला व कौशल में सुधार आएगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने कामों को कल पर ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। किसी निवेश में धन लगाने के लिए यदि आप सोच रहे थे, तो बहुत ही सोच विचारकर करें और आपके आवश्यक कामों में तेजी आएगी।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप किसी से तर्क वितर्क में ना पड़े। परिजनों की सीख और सलाह आपके काम आएगी। अत्यधिक तले भूने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। आपको किसी नए काम में बहुत ही सोच विचारकर अपना धन लगाना होगा, नहीं तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं लाना है, नहीं तो इससे आपका बेवजह की लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। आप अपने मन को कुछ ऐसे कामों में लगाएं, जिससे लोगों का भला हो। आप कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आने वाला है। बैंकिंग कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। घर परिवार में कोई ऐसी बात हो सकती है, जिससे कि आपका मन परेशान होगा, लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आपको अपने माता जी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। यदि आप अपने किसी काम में आ रही समस्या को लेकर परेशान थे, तो वह पूरी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपके उल्लेखनीय प्रयासों में वृद्धि होगी और राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके अच्छे कार्यों से जाना जाएगा। उनकी छवि और निखरेगी। रचनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी। नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की भी कोशिश कर सकते हैं, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपना कोई काम कार्यक्षेत्र में किसी के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो उसके लिए आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य आपकी आदतों से परेशान रहेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और आपको  यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें, तभी उन्हें सफलता मिलेगी। आपका मन आज भगवान की भक्ति में लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। कानूनी मामले में आपको अपनी आंखें और कान खुले रखने होंगे और किसी सहयोगी से मदद लेनी पड़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, जिससे आप किसी भी कार्य को आसानी से कर पाएंगे और उसमें सफल भी अवश्य होंगे। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपको नुकसान दे सकता है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी कुछ नई योजनाओं को गति मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छे कामों को करेंगे। आपके साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप पिताजी की बिना मर्जी के कोई काम कर सकते हैं, जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी से आप संतान को लेकर कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करेंगे

सोमवार, 13 नवंबर 2023

जैन मिलन शांतिनाथ परिवार द्वारा महावीर चौक पर दीपकों से प्रकाशोत्सव




मुजफ्फरनगर । वर्तमान जिनधर्मशासक श्री 1008 महावीर भगवान के 2550 वे मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव पर जैन मिलन "शांतिनाथ" परिवार द्वारा एवं जैन मंदिर कमेटी मुनीम कालोनी ने महावीर चौक पर दीपोत्सव से भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक को धूमधाम से बनाया। सैकड़ों की संखया में सभी ने मिलकर दीपक जलाकर भगवान महावीर का गुणगान किया। संस्था के मंत्री अभिषेक जैन ने बताया की भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक (दीपावाली) पर संस्था के सभी पदाधिकारी,सम्मानित  सदस्य एवं जैन मंदिर मुनीम कॉलोनी कमेटी के सभी पदाधिकारी, सम्मानित सदस्यगण इस दीपकोत्सव में उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष विभोर जैन ने बताया की जैन मिलन शांतिनाथ परिवार हर वर्ष दीपावली भगवान महावीर मोक्ष कल्याणक पर महावीर चौक पर दीपको द्वारा प्रकाशोत्सव सभी साधर्मी मिलकर मनाते है। इस पावन अवसर पर प्रकाशोत्सव करने में संस्था के कोषाध्यक्ष नितेश जैन एवं अविरल जैन, अपूर्व जैन, शुभम जैन ( सी०ए०), अतुल जैन, मनीष जैन, पारस जैन, अशीष जैन, पुनीत जैन एवं जैन मिलन अरिहंत से अध्यक्षा अनिता जैन, मंदिर कमेटी से अध्यक्ष सुभाष जैन, मंत्री जितेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, एवं श्री सुखमाल जैन, चंद्रमोहन जैन, नीरज जैन, अनिल जैन, दीपक जैन, नवनीत जैन, दिनेश जैन, मनोज जैन, लाल बहादुर जैन, अरविंद जैन, मनीष जैन (चांद), अनंत जैन, पारस जैन एवं अनुभा जैन, पूनम जैन, ममता जैन, तृप्ति जैन, रीता जैन, ऋतु जैन, कु० अक्षिता जैन, अनिका जैन, नेहा जैन, ममता जैन, नीतू जैन, आशु जैन आदि महिलाओं ने भी बढ़चड़कर दीप जलाकर भगवान महावीर का गुणगान किया।


मुजफ्फरनगर ओवरलोड ट्रक पलटने से मजदूर की मौत , हंगामा

 मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना इलाके के गांव बसी के पास मजदूर के ऊपर ओवरलोड ट्रक पलट गया, मजदूर की दबने से मौत हो गई। ग्रामीण और परिजनों ने हंगामा कर मुआवजे की मांग की है। एसडीएम और सीओ ने पहुंचकर पांच लाख के मुआवजे का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। 

शाहपुर थाना इलाके के गांव बसी के रहने वाले 36 वर्षीय जनेशवर मजदूरी का घर लौट रहा था, तभी भोरा कला की ओर से आ रहा ओवरलोड ट्रक उसके ऊपर पलट गया। दबने से जनेशवर की मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। किसान और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। शव नहीं उठाने दिया गया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। बुढ़ाना एसडीएम और सीओ हिमांशु गौरव ने पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया।


मुजफ्फरनगर पाँच साल के बच्चे का बोरे में शव मिलने से सनसनी

 मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव तेवड़ा से लापता पाँच वर्षीय बालक अरसलान का शव तालाब किनारे बन्द बोरे से बरामद किया गया है।


पाकिस्तान में एक और भारत विरोधी मौलाना की गोली मारकर हत्या


कराची। पाकिस्तान में आए दिन भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी मौलाना रहीमुल्ला तारिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात हमलावरों ने मौलाना रहीमुल्ला तारिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मौलाना रहीमुल्ला तारिक को जैश सरगना मसूद अजहर का करीबी बताया जा रहा है। वह अक्सर अपने जलसों में भारत के खिलाफ जहर उगलता था। कराची के ओरंगी टाउन में आयोजित किए जा रहे एक भारत विरोधी जलसे में सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। मौलाना रहीमुल्ला भी उसी जलसे में शामिल होने के लिए जा रहा था। तभी अज्ञात हमलावरों ने उसपर गोलियां चला दी। पुलिस के बयान के मुताबिक मरने वाले की पहचान मौलाना रहीमुल्ला तारिक के रूप में हुई है। वह एक धार्मिक सभा में शामिल होने जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। यह घटना टारगेट किलिंग का मामला प्रतीत होता है।

भीषण आग से कोहराम, 9 लोगों की मौत, 21 गंभीर


 हैदराबाद। आग लगने के बाद भीषण दुर्घटना में दो महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई। अन्य 21 लोग दम घुटने से बेहोश हो गए। पुलिस के मुताबिक, आग चार मंजिला अपार्टमेंट के भूतल पर स्थित कार शेड में लगी। आग की लपटें तेजी से दूसरे कमरे में फैल गईं, जहां रसायन और डीजल के ड्रम रखे हुए थे और आग ने तहखाने सहित पूरे अपार्टमेंट को अपनी चपेट में ले लिया। आग में तहखाने और अपार्टमेंट के सामने खड़ी कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने कड़ा मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।अग्निशमन कर्मियों ने सीढ़ी की सहायता से अपार्टमेंट के निवासियों को खिड़कियों के माध्यम से बाहर निकाला गया। केमिकल से फैले धुएं से अपार्टमेंट के आसपास के इलाके प्रभावित हुए। बीमार और बेहोश हुए लोगों को इलाज के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान मोहम्मद आजम (58), रेहाना सुल्ताना (50), फैजा समीन (26), थहुरा फरीन (35), तूबा (6), तारूबा (13), मोहम्मद जकीर हुसैन (66) , हसीब-उर-रहमान (32) और निकथ सुल्ताना (55) के रूप में की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

पटाखों से फिर बिगड़ी हवा, एक्यूआई बढा


नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बरसात से सुधरी हवा दिवाली की आतिशबाजी के बाद आज (सोमवार को) सुबह फिर और ज्यादा खराब हो गई। दीपावली पर अधिकांश लोगों ने पटाखों पर लगे एनजीटी सरकार और सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध की परवाह नहीं की। रात को पटाखे छुड़ाकर आसमान को धुआं-धुआं कर हवा दम फुला दिया दिया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। आज सुबह आनंद विहार में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 296, आरके पुरम में 290, पंजाबी बाग में 280 और आईटीओ में 263 रहा। कल (शनिवार) के मुकाबले इसमें इजाफा हुआ है। कल सुबह दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 266, आरके पुरम में 241, पंजाबी बाग में 233 और आईटीओ में 227 रहा था। समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पिछले 24 घंटे में हुए उछाल से आज राजधानी की सुबह धुएं चादर में ढकी रही। दृश्यता भी कम रही। कल की तरह आज (भी) हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में है। सुबह छह बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों के दृश्यों में सड़कों पर घनी धुंध छाई रही। इससे दृश्यता काफी कम हो गई है और कुछ सौ मीटर से आगे देखना मुश्किल हो गया।

राहु काल को छोड़कर पूरे दिन मनाएं भैया दूज


भाई बहन के पवित्र बंधन का पर्व भैया दूज दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है। इस साल कार्तिक मास की शुक्ल द्वितीया दिनांक 14 नवंबर को शुरू होगी। 14 नवंबर को 2:36 बजे से इसकी शुरुआत होगी जो 15 नवंबर दोपहर को 1:47 बजे तक समाप्त होगी। इसके उदय होने की तिथि के अनुसार भैया दूज का त्यौहार 15 नवंबर को बुधवार के दिन भैया दूज 2023 मनाया जाएगा। इस दिन राहुकाल को छोड़कर बहनें अपने भाई को किसी भी समय तिलक लगा सकती हैं। पर सबसे ज्यादा शुभ समय सुबह 6:44 बजे से लेकर 9:24 बजे तक का है। भाई दूज के दिन जो राहुकाल का समय है वह दोपहर के वक्त 12:03 बजे से लेकर 1:24 बजे तक का होगा तो इस दौरान तिलक ना करें।

भाई दूज की कथा 

भाई बहन के इस त्यौहार की शुरुआत की बात करें तो इसे यमुना जी ने शुरू किया था। यमुना और यमराज दोनों ही भगवान सूर्य की संताने हैं। दोनों ही बहन भाई एक दूसरे से बहुत प्रेम करते थे विशेषकर यमराज को अपनी बहन से काफी अधिक प्यार था। एक बार की बात है यमराज को अपनी बहन यमुना की बहुत ज्यादा याद सता रही थी क्योंकि उसे देखे हुए काफी समय हो गया था। इसलिए वह अचानक से अपनी बहन के घर चले गए और जब यमुना ने अपने भाई को देखा तो वह भी बहुत अधिक खुश हो गई। फिर उन्होंने अपने भाई के लिए बहुत सारे पकवान बनाए। इसके अलावा उन्होंने यमराज को मिष्ठान भी खिलाया और उपहार के तौर पर उन्हें नारियल दिए। यमराज अपनी बहन का इतना प्यार देखकर बहुत खुश हुए और उन्होंने कहा कि वह उनसे कुछ भी मांग सकती है। वरदान मांगने की बात सुनकर यमुना ने यमराज से कहा कि आपकी दया से मेरे पास हर चीज है मैं सिर्फ इतना चाहती हूं कि आप हर वर्ष एक बार मेरे घर जरूर पधारें। बहन की बात सुनकर यमराज ने तथास्तु कहा और यह कहा कि मैं ही नहीं बल्कि आज के बाद हर भाई अपनी बहन के घर जाएगा। यमराज ने यह भी कहा कि इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाएंगीं और यमराज उस भाई को लंबी उम्र का आशीर्वाद देंगे और उसके जीवन की हर मुसीबतें भी दूर हो जाएंगी।‌ बस उसी दिन से भाई बहन का यह त्यौहार मनाया जाने लगा।

मुजफ्फरनगर भाजपा नेता पं श्रीभगवान शर्मा के आवास पर धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा




 मुजफ्फरनगर । बचन सिंह कॉलोनी में गोवर्धन पूजा बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता पंडित श्रीभगवान शर्मा के आवास पर गोवर्धन पूजा बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई इस दौरान उनके पुत्र ऋषभदेव शर्मा एवं परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे साथ ही समाज के कई बड़े व्यक्ति भी मौजूद रहे।

लखनऊ में इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या


लखनऊ । बीती देर रात इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित मानस नगर कॉलोनी में अज्ञात लोगों ने सतीश कुमार सिंह नामक इंस्पेक्टर की गोली मार कर हत्या कर दी। पीएसी 4th बटालियन में नियुक्त इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस घटनस्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी रही। 

थाना कृष्णानगर प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी महोदय द्वारा हत्यारों का पता लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। 

मुजफ्फरनगर में नकली देसी घी की फैक्ट्री पकड़ी


मुजफ्फरनगर। शहर के निकट बेहड़ी गांव में आज बड़े पैमाने पर नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया है। गांव में भारी मात्रा में नकली की बरामद किया गया। उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झरने बताएं कि आज एक टीम ने इस क्षेत्र में छापामारी की रोहना क्षेत्र के बहेड़ी गांव में बड़े पैमाने पर नकली घी बनाने की सूचना के बाद कार्यवाही की गई। इस मौके पर बड़े पैमाने पर निकली घी पकड़ा गया है। मामले को लेकर कार्यवाही की जा रही है।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 13 नवम्बर 2023*

🌤️ *दिन - सोमवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - अमावस्या दोपहर 02:56 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

🌤️ *नक्षत्र - विशाखा 14 नवम्बर रात्रि 03:23 तक तत्पश्चात अनुराधा*

🌤️ *योग - सौभाग्य शाम 03:23  तक  तत्पश्चात शोभन*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 08:12 से सुबह 09:35 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:49*

🌤️ *सूर्यास्त- 17:56*

👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - कार्तिक अमावस्या,दर्श अमावस्या, बलि पूजा, अन्नकूट ,गौक्रीडा, गोवर्धन पूजा,सोमवती अमावस्या (सूर्योदय से दोपहर 02:56 तक)*

💥 *विशेष - अमावस्या व व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *सोमवती अमावस्याः दरिद्रता निवारण* 🌷

➡️ *13 नवम्बर 2023 सोमवार को सूर्योदय से दोपहर 02:56 तक सोमवती अमावस्या है।*

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या के पर्व में स्नान-दान का बड़ा महत्त्व है।*

😌 *इस दिन भी मौन रहकर स्नान करने से हजार गौदान का फल होता है।*

🌳 *इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन तथा उनकी 108 प्रदक्षिणा करने का विधान है। 108 में से 8 प्रदक्षिणा पीपल के वृक्ष को कच्चा सूत लपेटते हुए की जाती है। प्रदक्षिणा करते समय 108 फल पृथक रखे जाते हैं। बाद में वे भगवान का भजन करने वाले ब्राह्मणों या ब्राह्मणियों में वितरित कर दिये जाते हैं। ऐसा करने से संतान चिरंजीवी होती है।*

🌿 *इस दिन तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता मिटती है।*

🙏🏻 

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



🌷 *अन्नकूट दिवस / गोवर्धन-पूजा* 🌷

➡️ *13 नवम्बर 2023 सोमवार कोअन्नकूट दिवस एवं गोवर्धन-पूजा है ।*

🙏🏻 *धर्मसिन्धु आदि शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन-पूजा के दिन गायों को सजाकर, उनकी पूजा करके उन्हें भोज्य पदार्थ आदि अर्पित करने का विधान है। इस दिन गौओ को सजाकर उनकी पूजा करके यह मंत्र करना चाहिये, गौ-पूजन का मंत्र –*

🌷 *लक्ष्मीर्या लोकपालानां धेनुरूपेण संस्थिता ।*

*घृतं वहति यज्ञार्थ मम पापं त्यपोहतु ॥*

🐄 *(धेनु रूप में स्थित जो लोकपालों की साक्षात लक्ष्मी है तथा जो यज्ञ के लिए घी देती है , वह गौ माता मेरे पापों का नाश करें । रात्रि को गरीबों को यथा सम्भव अन्न दान करना चाहिये ।*

🙏🏻 

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *कैसे करें नूतन वर्ष का स्वागत - पुण्यमय दर्शन व बलि प्रतिपदा* 

➡ *बलि प्रतिपदा (वर्ष के प्रथम दिन)*

🌿 *पहले के जमाने में गाँवों में दीपावली के दिनों में वर्ष के प्रथम दिन नीम और अशोक वृक्ष के पत्तों के तोरण (बंदनवार) बाँधते थे, जिससे कि वहाँ से लोग गुजरें तो वर्ष भर प्रसन्न रहें, निरोग रहें । अशोक और नीम के पत्तों में रोगप्रतिकारक शक्ति होती है । उस तोरण के नीचे से गुजरकर जाने से वर्ष भर रोगप्रतिकारक शक्ति बनी रहती है । वर्ष के प्रथम दिन आप भी अपने घरों में तोरण बाँधो तो अच्छा है ।*

🌷 *नूतन वर्ष पर पुण्यमय दर्शन*

🙏🏻 *(पूज्य बापूजी के सत्संग-प्रवचन से)*

🎇 *दीपावली का दिन वर्ष का आखिरी दिन है और बाद का दिन वर्ष का प्रथम दिन है, विक्रम सम्वत् के आरम्भ का दिन है (गुजराती पंचांग अनुसार) । उस दिन जो प्रसन्न रहता है, वर्ष भर उसका प्रसन्नता से जाता है ।*

🙏🏻 *'महाभारत'  में भगवान व्यास जी कहते हैं-*

*यो यादृशेन भावेन तिष्ठत्यस्यां युधिष्ठिर।*

*हर्षदैन्यादिरूपेण तस्य वर्षं प्रयाति वै।।*

🙏🏻 *'हे युधिष्ठिर ! आज नूतन वर्ष के प्रथम दिन जो मनुष्य हर्ष में रहता है, उसका पूरा वर्ष हर्ष में जाता है और जो शोक में रहता है, उसका पूरा वर्ष शोक में व्यतीत होता है।'*

🎇 *नूतन वर्ष के दिन मंगलमय चीजों का दर्शन करना भी शुभ माना गया है, पुण्य-प्रदायक माना गया है। जैसेः*

➡ *उत्तम ब्राह्मण, तीर्थ, वैष्णव, देव-प्रतिमा, सूर्यदेव, सती स्त्री, संन्यासी, यति, ब्रह्मचारी, गौ, अग्नि, गुरु, गजराज, सिंह, श्वेत अश्व, शुक, कोकिल, खंजरीट (खंजन), हंस, मोर, नीलकंठ, शंख पक्षी, बछड़े सहित गाय, पीपल वृक्ष, पति-पुत्रवती नारी, तीर्थयात्री, दीपक, सुवर्ण, मणि, मोती, हीरा, माणिक्य, तुलसी, श्वेत पुष्प, फ़ल, श्वेत धान्य, घी, दही, शहद, भरा हुआ घड़ा, लावा, दर्पण, जल, श्वेत पुष्पों की माला, गोरोचन, कपूर, चाँदी, तालाब, फूलों से भरी हुई वाटिका, शुक्ल पक्ष का चन्द्रमा, चंदन, कस्तूरी, कुम- कुम, पताका, अक्षयवट (प्रयाग तथा गया स्थित वटवृक्ष) देववृक्ष (गूगल), देवालय, देवसंबंधी जलाशय, देवता के आश्रित भक्त, देववट, सुगंधित वायु शंख, दुंदुभि, सीपी, मूँगा, स्फटिक मणि, कुश की जड़, गंगाजी मिट्टी, कुश, ताँबा, पुराण की पुस्तक, शुद्ध और बीजमंत्रसहित भगवान विष्णु का यंत्र, चिकनी दूब, रत्न, तपस्वी, सिद्ध मंत्र, समुद्र, कृष्णसार (काला) मृग, यज्ञ, महान उत्सव, गोमूत्र, गोबर, गोदुग्ध, गोधूलि, गौशाला, गोखुर, पकी हुई फसल से भरा खेत, सुंदर (सदाचारी) पद्मिनी, सुंदर वेष, वस्त्र एवं दिव्य आभूषणों से विभूषित सौभाग्यवती स्त्री, क्षेमकरी, गंध, दूर्वा, चावल औऱ अक्षत (अखंड चावल), सिद्धान्न (पकाया हुआ अन्न) और उत्तम अन्न – इन सबके दर्शन से पुण्य लाभ होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्णजन्म खंड, अध्यायः 76 एवं 78)*

🌷 *कैसे करें नूतन वर्ष का स्वागत* 

🙏🏻 *नूतन वर्ष के दिन सुबह जगते ही बिस्तर पर बैठे-बैठे चिंतन करना कि ‘आनंदस्वरूप परमात्मा मेरा आत्मा है । प्रभु मेरे सुहृद हैं, सखा हैं, परम हितैषी हैं, ॐ ॐ आनंद ॐ... ॐ ॐ माधुर्य ॐ...। वर्ष शुरू हुआ और देखते-देखते आयुष्य का एक साल बीत जायेगा फिर दीपावली आयेगी । आयुष्य क्षीण हो रहा है । आयुष्य क्षीण हो जाय उसके पहले मेरा अज्ञान क्षीण हो जाय । हे ज्ञानदाता प्रभु ! मेरा दुःख नष्ट हो जाय, मेरी चिंताएँ चूर हो जायें । हे चैतन्यस्वरूप प्रभु ! संसार की आसक्ति से दुःख, चिंता और अज्ञान बढ़ता है और तेरी प्रीति से सुख, शांति और माधुर्य का निखार होता है । प्रभु ! तुम कैसे हो तुम्हीं जानो, हम जैसे-तैसे हैं तुम्हारे हैं देव ! ॐ ॐ ॐ...*

🙏🏻 *फिर बिस्तर पर तनिक शांत बैठे रहकर अपनी दोनों हथेलियों को देखना -*

🌷 *कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती ।*

*करमूले तु गोविंदः प्रभाते करदर्शनम् ।।*

🙏🏻 *अपने मुँह पर हाथ घुमा लेना । फिर दायाँ नथुना चलता हो तो दायाँ पैर और बायाँ चलता हो तो बायाँ पैर धरती पर पहले रखना ।*

🙏🏻 *इस दिन विचारना कि "जिन विचारों और कर्मों को करने से हम मनुष्यता की महानता से नीचे आते हैं उनमें कितना समय बरबाद हुआ ? अब नहीं करेंगे अथवा कम समय देंगे और जिनसे मनुष्य-जीवन का फायदा होता है - सत्संग है, भगवन्नाम सुमिरन है, सुख और दुःख में समता है, साक्षीभाव है... इनमें हम ज्यादा समय देंगे, आत्मज्योति में जियेंगे । रोज सुबह नींद में से उठकर ५ मिनट शिवनेत्र पर ॐकार या ज्योति अथवा भगवान की भावना करेंगे...।"*



             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।


जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,


 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी आर्थिक समस्याओं को धैर्य रखकर सुलझाना होगा और यदि आपको कोई शारिरीक कष्ट चल रहा है, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकता है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परिवार में किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती हैं, इसलिए बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो समस्या हो सकती है।



वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। आप दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइशें कर सकती हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपका कोई विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाएगा, लेकिन आप अपनी योजनाओं से अच्छा धन कमाएंगे। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिल सकती है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, क्योंकि अधिकारी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आपको अपने बिजनेस के कामों को लेकर किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके कुछ काम जो लंबे समय से रुके हुए थे, आप उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य के लिए भी कुछ प्लानिंग करनी होगी।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप किसी भी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आपको समस्या होगीष आप संतान को यदि किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आप किसी काम में उसके नीति व नियमों पर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में थोड़े लाभ पर ध्यान नहीं देंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। कला- कौशल पर आपका पूरा जोर रहेगा। जो लोग धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा। भूमि वाहन को खरीदने के आपकी इच्छा भी पूरी होगी। परिवार में चल रही  अनबन दूर होगी। आप अपने जरूरी कामों को समय रहते निपटाने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती हैं। भाईचारे की भावना आपके मन में रहेगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। संतान को संस्कारों और परंपराओं पर पूरा जोर देगे, लेकिन कामकाज में आप किसी को साझेदार ना बनाएं। विधि मामले संवारेंगे। आपकी कुछ व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपने घर को रिनोवेट कराने पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। रक्त संबंध रिश्तों में मजबूती आएगी। भाई बहनों से यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके घर आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यक्तिगत मामले बेहतर रहेंगे और जीवनसाथी के साथ आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोग बचत की योजना पर पूरा ध्यान लगाएंगे। विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप अपने माता-पिता की सेवा में भी दिन का काफी समय लगाएंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपके अंदर प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी और आप अपनी अच्छे सोच का लाभ उठाएंगे। आवश्यक कामों में धैर्य से आगे बढ़े। कामकाज में आपकी सोच अच्छी रहेगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सम्मान करेंगे और छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने नजर आएंगे। जीवनसाथी को आप डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है और किसी को धन उधार देने से बचे, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी, लेकिन आप किसी ठगी की बातों में आकर अपना नुकसान करा सकते हैं। घर परिवार में आपको यदि कोई सलाह दे, तो आप उसकी सलाह पर अमल आवश्यक करें।

 


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। आप सहयोगियों का भरोसा जीतेंगे। व्यापार में आपको अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। आपको यदि कोई सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी कानूनी मामले में अपनी आंख और कान खुले रखने होंगे, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है। विद्यार्थी अपने बाकी कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिसका असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन कामकाज के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और यदि आप संतान के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी कुछ योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग में आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और आप अपने जरूरी मामलों में निसंकोच आगे बढे़ं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी

रविवार, 12 नवंबर 2023

गोवर्धन पूजा कब, जानिए क्या कहता है पंचाग


मुजफ्फरनगर । सामान्यत: दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। तिथि को लेकर भ्रम है। 

अमावस्या के बाद कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से है और समापन अगले दिन 14 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त 14 नवंबर को सुबह 6:43 बजे से 08:52 बजे के बीच है।

मुजफ्फरनगर दिवाली के दिन घर में लगी आग से लाखों की नक़दी और आभूषण राख


 मुजफ्फरनगर । शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंद्रा कालोनी के एक मकान में दिवाली की रात आग लग गयी। आग से घर में रखे कपड़े, नकदी, सोने के आभूषण जलकर राख हो गये। आनन फानन में पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे में जाकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही परिवार के लोग आग की चपेट में आने से बच गये।

मुजफ्फरनगर के इंद्रा कॉलोनी में भैसाना शुगर मिल में केन इंचार्ज के पद पर काम करने वाले प्रशांत मुदगल अपने बच्चों और माता पिता के साथ रहते है। रविवार को दिवाली पूजन के बाद घर में जगह जगह दीपक जलाकर रखे गये। एक दीपक स्टोर रूम में रख दिया, जिसने वंहा लगे पर्दे में आग लगा दी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूम धारण कर लिया और मकान के पहली मंजिल में बने दो कमरों के समान को चपेट में ले लिया। पहले आसपास के लोगो ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बाद ने दमकल की दो गाड़िया सूचना पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने दो घंटे के प्रयास से आग बुझा दी, लेकिन इससे घर में रखे गर्म कपड़े, 1.50 रुपये, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित जवैलरी तक जल गयी। मकान मालिक प्रशांत मुदगल ने बताया की आग से 10 लाख से अधिक का नुकसान है। सभी प्रमाण पत्र तक जल गये है।

उत्तरकाशी में टनल धंसने से 36 लोग अंदर फंसे



 उत्तरकाशी। जिले में आज सुबह यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहने से वहां काम कर रहे 36 लोग अंदर फंस गए। उत्तरकाशी के एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि सिल्कयारा टनल में शुरुआती बिंदु से करीब 200 मीटर पहले सुरंग का एक हिस्सा टूट गया है, सुरंग का निर्माण कार्य देख रहे NHIDCL के अधिकारियों के मुताबिक, सुरंग के अंदर करीब 36 लोग फंसे हुए हैं। रात्रि शिफ्ट वाले श्रमिक टनल से बाहर आ रहे थे, अगली शिफ्ट वाले भीतर जा रहे थे। टनल के मुख्य द्वार से करीब 200 मीटर दूरी पर ऊपरी हिस्से से मलबा आने से टनल बंद हो गयी। यहां से करीब 2700 मीटर भीतर मजदूर काम कर रहे थे। कार्यस्थल तक ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए डाली गई लाइन भी मलबे से ध्वस्त हो गयी। हालांकि परियोजना के अधिकारी भीतर पर्याप्त मात्रा में पानी और ऑक्सीजन उपलब्ध होने का दावा कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। जिला आपदा प्रबंधन उत्तरकाशी ने इसकी पुष्टि की है। भले अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सुरंग के अंदर कुल कितने श्रमिक फंसे हैं। कंपनी की ओर से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पांच 108 एंबुलेंस तैनात की गई हैं।
एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने बताया कि अभी किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए है। जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार सुबह 5:00 बजे हुआ। सिलक्यारा की ओर सुरंग के द्वार से 200 मीटर की दूरी पर यह भूस्खलन हुआ है, जबकि जो मजदूर काम कर रहे थे वो वाहन द्वार के 2800 मीटर अंदर हैं। आलवेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत तैयार की जा रही सुरंग की लंबाई 4.5 किमी है। इसमें से चार किमी तक निर्माण पूरा कर लिया गया है। पहले सुरंग निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य सितंबर 2023 था, लेकिन अब मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Featured Post

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...