बुधवार, 8 नवंबर 2023

गन्ना मूल्य व स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन


मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी व संचालन सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत द्वारा किया गया।

मीटिंग में बूथ कमैटी को पुनर्गठित जल्द से जल्द करने का निर्णय लिया गया। मासिक मीटिंग पश्चात पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार समाजवादी पार्टी द्वारा सपा कार्यालय महावीर चौक से प्रकाश चौक होते हुए जिला मुख्यालय कचहरी तक सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी व सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी,सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी,वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ द्वारा राज्यपाल महोदया को सम्बोधित जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई कि सभी शुगर मिल चलने के बाद भी किसानों के प्रति संवेदनहीन भाजपा सरकार द्वारा गन्ना मूल्य घोषित नही किया गया है। समाजवादी पार्टी ने गन्ना मूल्य 450 कुंतल करने की मांग व बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द की मांग की गयी।

समाजवादी पार्टी द्वारा ज्ञापन में कहा गया कि भाजपा सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की घोषणाएं तो बड़ी-बड़ी की गई लेकिन अब बुखार डेंगू मलेरिया के फैलने पर सरकारी अस्पतालों में भर्ती इलाज जांच के नाम पर अस्पतालों की अव्यवस्था की पोल खुल गई जिसके कारण मरीज को प्राइवेट डॉक्टरों की शरण में महंगी भर्ती, जांच दवाई तथा प्लाज्मा जंबो पैक महंगे दामों में लेना पड़ा है। जिस पर सरकार का कोई अंकुश दिखाई नहीं दिया है। समाजवादी पार्टी द्वारा सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली फ्री जांच दवाई तथा प्लाज्मा जंबो पैक की मांग के साथ प्राइवेट डॉक्टर की महंगी जांच दवाई के नाम पर मनमानी पर निगरानी कमेटी की मांग की गई। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष जिया चौधरी महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा सपा सपा प्रदेश सचिव ब्रजराज सैनी जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू,अमलेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम एडवोकेट, शमशेर मलिक, रोहन त्यागी पवन बंसल, सुरेश प्रजापति,वरिष्ठ सपा नेता वसी अंसारी एडवोकेट,हाजी इमरान सिद्दीकी,बालमुकुंद ग्रेड, पूर्व चेयरमैन ओमपाल सिंह,विधानसभा अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा, सतबीर त्यागी,अकरम खान,इस्तखार चौधरी, इमरोज पायलट सपा नेता इकबाल अहमद, यशपाल सिंह, इकराम प्रधान,रमेश चंद शर्मा, हारून अली सिद्दीकी, हाजी गुफरान तेवड़ा, पवन पाल, सुमित पवार बारी, वसीम राणा, रामपाल सिंह पाल, सरदार तरनजीत सिंह, किसान शकील त्यागी, डॉ हनीफ अंसारी एडवोकेट, मेहरबान चौधरी तावली,इमरान खान एडवोकेट, इरफान टेंपो, काजी दानिश एडवोकेट,वसीम कुरेशी,  मीर हसन, श्याम सुंदर, श्रवण त्यागी, हबीब राणा, संदीप डबास एडवोकेट,अनेश कुमार, फिरोज अख्तर पप्पू, अब्बास अली, नदीम राणा मुखिया, सुशील गुर्जर, नदीम मलिक, हुसैन राणा, नावेद रंगरेज,मोहम्मद मेहंदी, सईदुजम्मा,अरविंद त्यागी,श्रवण त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रवीना टंडन ने केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन किए


देहरादून । फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी पुत्री राशी के साथ भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। केदारनाथ दर्शन के पश्चात फिल्मअभिनेत्री दोपहर में श्री बदरीनाथ धाम पहुंची। फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के साथ राजधानी देहरादून से केदारनाथ धाम पहंची वह बीते सोमवार 6 नवंबर को देर शाम मुंबई से देहरादून आयी।

मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों में भारी तबाही मचा सकता है भूकंप , अलर्ट जारी


 नई दिल्ली। पिछले एक सप्ताह में तीन बार भूकंप के झटके आने के बाद दिल्ली एनसीआर तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर विनाशकारी भूकंप का खतरा मंडराने की आशंका जताई जा रही है। वेस्ट यूपी के 29 जिलों को भूकंप को लेकर अति संवेदनशील माने जाने वाले जोन में शामिल किया गया है।दिल्ली एनसीआर में पिछले एक सप्ताह में तीन बार धरती हिली है। सहारनपुर से लेकर पूरे वेस्ट यूपी में भी इसका असर देखने को मिला है। भूकंप आने के यह मामले तेजी से बढ़े हैं। खास बात यह है कि दिल्ली एनसीआर और वेस्ट यूपी भूकंप के प्रति संवेदनशील है। यहां से होकर फाल्ट लाइन गुजरती है। जिस कारण यह यहां पर भूकंप का खतरा अधिक रहता है।

उत्तर भारत में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे भू-वैज्ञानिक भी चिंतित हैं। हिमालय की शिवालिक पर्वत श्रेणी से सटे सहारनपुर समेत वेस्ट यूपी के 29 जिलों के अलावा दिल्ली एनसीआर भूकंप को लेकर अति संवेदनशील क्षेत्र में शामिल है। खास बात यह है कि सहारनपुर का इलाका फाल्ट लाइन पर मौजूद है, जहां पर दो प्लेट आपस में टकरा रही हैं।पर्यावरण पर काम करने वाली संस्था सेंटर फोर वाटर पीस के निदेशक डॉ. उमर सैफ ने बताया कि हिमालय पर्वत की शिवालिक श्रेणी में इंडियन टेक्टोनिक प्लेट, हिमालयन टेक्टोनिक प्लेट से टकराती है। जहां यह टकराव हो रहा है, वह फाल्ट लाइन है। यह फाल्ट लाइन सहारनपुर से लेकर दिल्ली तक पहुंचती है।


फाल्ट लाइन होने के कारण यह रीजन अति संवेदनशील जोन-4 में शामिल किया गया है। इस जोन में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, जेपी नगर, बुलंदशहर, दिल्ली एनसीआर आदि शामिल हैं।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️ *दिनांक - 08 नवम्बर 2023*

🌤️ *दिन - बुधवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - दशमी सुबह 08:23 तक तत्पश्चात एकादशी*

🌤️ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी शाम 07:19 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*

🌤️ *योग - इन्द्र शाम 04:11 तक तत्पश्चात वैधृति*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:22 से दोपहर 01:47 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:46*

🌤️ *सूर्यास्त- 17:58*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - 

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *धनतेरस* 🌷

➡ *10 नवम्बर 2023 शुक्रवार को धनतेरस है ।*

🙏🏻 *कार्तिक कृष्ण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अश्विन) त्रयोदशी के दिन को धनतेरस कहते हैं । भगवान धनवंतरी ने दुखी जनों के रोग निवारणार्थ इसी दिन आयुर्वेद का प्राकट्य किया था । इस दिन सन्ध्या के समय घर के बाहर हाथ में जलता हुआ दीप लेकर भगवान यमराज की प्रसन्नता हेतु उन्हे इस मंत्र के साथ दीप दान करना चाहिये-*

🌷 *मृत्युना पाशदण्डाभ्याम् कालेन श्यामया सह ।*

*त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम ॥*

🔥 *(त्रयोदशी के इस दीपदान के पाश और दण्डधारी मृत्यु तथा काल के अधिष्ठाता देव भगवान देव यम, देवी श्यामला सहित मुझ पर प्रसन्न हो।)*

           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *गोवत्स द्वादशी* 🌷

🙏🏻 *कार्तिक मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अश्विन मास) की द्वादशी को गोवत्स द्वादशी कहते हैं । इस दिन यानी 09 नवम्बर 2023 गुरुवार को दूध देने वाली गाय को उसके बछड़े सहित स्नान कराकर वस्त्र ओढाना चाहिये, गले में पुष्पमाला पहनाना , सींग मढ़ना, चन्दन का तिलक करना तथा ताम्बे के पात्र में सुगन्ध, अक्षत, पुष्प, तिल, और जल का मिश्रण बनाकर निम्न मंत्र से गौ के चरणों का प्रक्षालन करना चाहिये ।*

🌷 *क्षीरोदार्णवसम्भूते सुरासुरनमस्कृते ।*

*सर्वदेवमये मातर्गृहाणार्घ्य नमो नमः ॥*

🙏🏻 *(समुद्र मंथन के समय क्षीरसागर से उत्पन्न देवताओं तथा दानवों द्वारा नमस्कृत, सर्वदेवस्वरूपिणी माता तुम्हे बार बार नमस्कार है।)*

🐄 *पूजा के बाद गौ को उड़द के बड़े खिलाकर यह प्रार्थना करनी चाहिए-*

🌷 *“सुरभि त्वं जगन्मातर्देवी विष्णुपदे स्थिता ।*

*सर्वदेवमये ग्रासं मया दत्तमिमं ग्रस ॥*

*ततः सर्वमये देवि*                  

   *मातर्ममाभिलाषितं सफलं कुरू नन्दिनी ॥“*

🙏🏻 *(हे जगदम्बे ! हे स्वर्गवासिनी देवी ! हे सर्वदेवमयी ! मेरे द्वारा अर्पित इस ग्रास का भक्षण करो । हे समस्त देवताओं द्वारा अलंकृत माता ! नन्दिनी ! मेरा मनोरथ पूर्ण करो।) इसके बाद रात्रि में इष्ट , ब्राम्हण , गौ तथा अपने घर के वृद्धजनों की आरती उतारनी चाहिए।*

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है।


आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।


 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


 

शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन यदि आपने किसी काम को अपने जूनियर के भरोसे छोड़ा, तो उसमें कोई गलती हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको आज मानसिक तनाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आवेश में आकर कोई निर्णय न ले, नहीं तो समस्या होगी। आपको भौतिक वस्तुओं की भी प्राप्ति हो सकती है। किसी नई भूमि वाहन, मकान, दुकान आदि को खरीदने की यदि आप योजना लंबे समय से बना रहे थे, तो वह पूरी हो सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण गृहस्थ जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की पूरी संभावना है, लेकिन आप उसमें धैर्य बनाकर रखें और जीवनसाथी के मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करें।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अति उत्साहित होकर किसी काम को करने के लिए हां कर सकते हैं, जिसमें आपका कोई नुकसान भी हो सकता है, लेकिन आपके किसी काम के समय से पूरा न होने से आप कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे। आपको कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपका कोई विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेगा। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप उनके सीनियर से बातचीत कर सकते हैं।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने के प्रयास तेज होंगे और भाई बहनों से रिश्तों में यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आप माता-पिता को लेकर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। नए लोगों से मिलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक विश्व में पूरे रुचि दिखाएंगे और आप अपने आपकी स्मरण शक्ति को बल मिलेगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक विश्व में आपकी पूरी रुचि रहेगी। व्यक्तिगत सौम्यता बनाए रखें। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि आपको पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा हो। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको कोई बात परिवार में किसी को बुरी लग सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। दान धर्म के कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिल सकती है, जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए बेहतर रिश्ते आ सकते हैं और जिन्हें परिवार के लोगों द्वारा भी तुरंत मंजूरी मिल सकती है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो आप उसे मजबूत करने के लिए कोई अहम कदम उठा सकते हैं। आप किसी संपत्ति संबंधित मामले में किसी पर भरोसा ना करें। आपका बिजनेस के कुछ डीलों को फाइनल करने के लिए आपको अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा और आपको अपने करियर में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। सबसे आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। यदि आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो वह भी पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आप अपने कामों को छोड़कर औरों के कामों में ध्यान लगाएंगे, जिससे लोग उसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और उच्च शिक्षा पर आपका पूरा जोर रहेगा। आपको किसी दूर रहे परिजन से कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष से रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो पहले से दूर होगी। यदि आप किसी नए जीवनसाथी के करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आप उनके लिए किसी छोटी-मोटी काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किस नए काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा। सबका साथ बना रहेगा, लेकिन आप अपने रूटीन से आगे बढ़े और समय को प्राथमिकता दें। आपको वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। रक्त संबन्धी रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा और आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आप संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से वह सब कुछ पा सकते हैं, जिनकी अभी तक आपके पास कमी थी, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों में ढील ना दें, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा और आप यदि कोई काम करें, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट रखें। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपने काम के लिए यदि कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो वह भी भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगी, लेकिन आपको अपनी आय व्यय के लिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों से जाने जाएंगे और उन्हें किसी सम्मान से सम्मानित किया जा सकता है। आप किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी लीक ना करें

गांधी कालोनी और पचेंडा रोड बिजली घरों की बिजली आज बंद रहेगी


मुजफ्फरनगर । विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि आज दिनांक 08 नवंबर को गांधी कालोनी बिजलीघर व गढ़ी पचैण्डा रोड बिजलीघर की 33 के०वी० लाईन पर मरम्मत का कार्य किया जाना है, जिसके कारण गाँधी कॉलोनी बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र गाँधी कॉलोनी, भोपा रोड, आदर्श कालोनी, द्वारिकापुरी, शिवपुरी, गंगा विहार, नई मण्डी, संजय मार्ग तथा गढ़ी पचैण्डा रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र अंकित विहार, बच्चन सिंह कॉलोनी, रथेड़ी, बागोवाली, पचैण्डा कला, गढ़ी की विद्युत सप्लाई सुबह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक स्थगित रहेगी।

डी०सी० शर्मा अधिशासी अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण खण्ड - प्रथम ने यह जानकारी दी।

रसगुल्ले, दूध और छैने के साथ सैंपल लिए


मुजफ्फरनगर । दीपावली पर्व के अवसर के पर  खाद्य सचल दल की टीम द्वारा छापामार कार्यवाही करते हुए सफ़ेद रसगुल्ले के 02, छैना का 01व दुग्ध के 03 नमूनें संग्रहित किये।                        आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के क्रम में खाद्य सचल दल की टीम द्वारा सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। के नेतृत्व एवं निर्देशन में आज दिनांक *07.11.2023* को छापामार/ निरीक्षण करते हुये 06 नमूनें संग्रहित किये।

*विवरण:-👇*

*1.कादिर अली पुत्र श्री जाबिर अली,ग्राम-कुलहेड़ी, चरथावल,मुज़फ्फरनगर से छैना, सफेद रसगुल्ले व दुग्ध के 03 नमूने।*

*2.तस्सवुर अली पुत्र श्री मुंसेद,ग्राम-कुलहेड़ी, चरथावल, मुज़फ्फरनगर से सफेद रसगुल्ले का 01 नमूना।*

*3.मंगा पुत्र श्री माजुद्दीन, ग्राम-जागहेड़ी,मुज़फ्फरनगर से दुग्ध का 01 नमूना।*

*4.सौरभ पुत्र ममुचन्द, ग्राम- साबरी, जनपद-शामली से दुग्ध का 01 नमूना।*

           डॉ. चमन लाल सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। ने बताया की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधि कार्रवाई संपादित की जाएगी। यह अभियान अनवरत जारी रहेगा, टीम में नायब तहसीलदार श्री मनोज सिंह,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री विवेक कुमार,खाद्य सुरक्षा अधिकारी,श्री मनोज कुमार,श्री अनिल कुमार कौशल,श्री राकेश कुमार व कृष्ण कुमार खाद्य सहायक सम्मिलित रहे।

पालिका में गंदगी देख चढा मीनाक्षी स्वरूप का पारा


मुजफ्फरनगर । शहर की छोड़ो पालिका परिसर में ही गंदगी के ढेर देखकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का पारा चढ गया। 

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मंगलवार को नगर पालिका पहुंची। उन्होंने आगामी दीपावली के त्योहार को लेकर अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार को दीपावली पर्व पर समस्त मुख्य चौराहे, मुख्य मंदिरों के आस पास सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। वहीं कली चूना आदि डलवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने समय से कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने पथ प्रकाश की समीक्षा करते हुए प्रभारी मार्ग प्रकाश धर्मवीर सिंह | राशिफ को समस्त वार्ड और मुख्य चौराहे व मंदिरों में पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक अभियंता सुनील कुमार को पेयजलापूर्ति में सुधार करने के निर्देश दिए है। पालिकाध्यक्ष ने डा. अतुल कुमार को खराब पड़े कूड़ा वाहनों को सहीं कराने के निर्देश दिए है। इसके बाद पालिकाध्यक्ष ने नगर पालिका के समस्त कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न स्थानों पर गंदगी मिली। पालिकाध्यक्ष ने कार्यालयों में खुले कूड़ादान हटाकर ढकन वाले कूड़ादान रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नगर पालिका की विशेष सफाई कराने के आदेश दिए है। इस दौरान एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह, एई जलकल सुनील कुमार, जेई धर्मवीर सिंह, चीफ योगश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लक्षा मैनवाल, कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह, सभासद मो. खालिद, देवेश आदि मौजूद रहे।

आग का गोला बनी कार, युवक की मौत, पत्नी व बच्चा झुलसे


मुजफ्फरनगर। भोपा में गैस किट लगी वैगनआर कार में आग लगने से स्टील फैक्ट्री का कर्मचारी जिंदा जल गया। पत्नी, मासूम बच्चा और कार चालक भी हादसे में गंभीर रूप से झुलस गए। पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव बड़सू निवासी नीशू ( 35) अपनी पत्नी प्रीति (33) और पांच साल के बेटे अर्थ के साथ गांव निवासी चालक रमन की वैगनआर कार लेकर उत्तराखंड में मंगलौर के गांव गदर जुड़ा गए थे। 

मंगलवार शाम करीब सात बजे सभी कार से लौट रहे थे। भोपा में गंगनहर पर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में चालक रमन ने ब्रेक लगाया। ब्रेक लगते ही एकाएक वैगनआर में आग लग गई। चालक रमन कार से किसी तरह कूद गया।

वहीं, पीछे की सीट पर बैठी प्रीति अपने पांच साल के बेटे को लेकर बमुश्किल कार से निकली, लेकिन ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठा नीशू कार में ही फंस गया। राहगीरों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गंभीर रूप से झुलसे कार सवारों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया, जबकि आग में जिंदा जलकर नीशू की मौत हो गई।

मंगलवार, 7 नवंबर 2023

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के विरोध ठाकुर समाज के लोगों का प्रदर्शन, डेंगू से सरधना के हालात खराब


 राज्य मंत्री के विरोध में नारेबाजी

 सरधना। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के दीपावली मिलन समारोह में आगमन का विरोध करते हुए ठाकुर समाज के लोगों ने उनके ऊपर स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। राज्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे ठाकुर समाज के लोगों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री और उनके सिपहसालारों के पास दीपावली मिलन समारोह जैसे कार्यक्रमों के आयोजन और उनमें भाग लेने का तो समय है लेकिन लोग बीमारियों से दम तोड़ रहे हैं, उसके लिए व्यवस्थाएं सुधारने का अवसर नहीं है।

दरअसल सोमवार को सोशल मीडिया पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के विरोध का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के सरधना विधानसभा सीट के मतदाताओं का होना बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री के स्वागत के लिए क्षेत्रीय भाजपाइयों द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।

केंद्रीय मंत्री के समारोह में पहुंचने से पहले ही ठाकुर समाज के लोग उनके विरोध के लिए इकट्ठा हो गए हैं। राज्य मंत्री के विरोध में नारेबाजी कर रहे ठाकुर समाज के लोगों का कहना है कि उनके इलाके में डेंगू एवं अन्य बुखार बुरी तरह से कहर बरपा रहा है, जिसके चलते निरंतर लोगों की जान जा रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग हालातो को सुधारने में कामयाब नहीं हो रहा है।

नारेबाजी कर रहे ठाकुर समाज के लोगों का कहना है कि हमारे इलाके के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के पास दीपावली मिलन समारोह जैसे कार्यक्रमो में शामिल होने की तो फुर्सत है लेकिन उनके और सरकार के पास इतना समय नहीं है कि वह लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बुरी तरह से परेशान होते हुए अपनी जान गंवा रहे लोगों के लिए व्यवस्था में सुधार करवा सके।

मुजफ्फरनगर के युवक से रिश्वत लेते बिजनौर का लेखपाल गिरफ्तार , भोपा थाने में मुक़दमा दर्ज

 



मुजफ्फरनगर । भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बिजनौर सदर तहसील में तैनात लेखपाल को जमीन के दाखिल खारिज के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने लेखपाल के खिलाफ भोपा थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। 

बताया गया है कि भोपा थाना क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तोफीर निवासी पोपिन ने अपनी मां सुदेशना के नाम पर कई साल पहले साढ़े ग्यारह बीघा जमीन खरीदी थी। यह जमीन जनपद बिजनौर की सदर तहसील क्षेत्र में आती है। जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए बिजनौर सदर तहसील के बंदोबस्त लेखपाल मोहम्मद अहसान से बात की।

आरोप है कि लेखपाल ने 50 हजार रुपये की मांग की। बाद में 20 हजार रुपये में बात तय हो गई। इसके बाद पोपिन ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन के सहारनपुर कार्यालय में शिकायत की तो मंगलवार को सहारनपुर, मेरठ व मुरादाबाद कार्यालय की छह सदस्यीय टीम ने मुरादाबाद मंडल प्रभारी सुभाष सिंह के निर्देशन व सहारनपुर प्रभारी उषा तोमर के नेतृत्व में कार्रवाई की।

पोपिन को लाल पाउडर लगाकर 20 हजार रुपये देकर बिजनौर सदर तहसील में मौजूद लेखपाल के पास भेजा गया और जैसे ही लेखपाल ने रुपये लिए तभी टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। लेखपाल को लेकर टीम भोपा थाने पहुंची।

मुजफ्फरनगर एडीएम प्रशासन ने लिया दीप महोत्सव की तैयारियों का जायजा

 


मुजफ्फरनगर । शुकतीर्थ घाट पर 11 नवम्बर 2023 को होने वाले दीप महोत्सव के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा शकतीर्थ में दीपावली पर्व पर दीपक महोत्सव हेतु की जाने वाली तैयारियो का जायजा लिया गया।

 जिलाधिकारी  अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)  नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा शुकतीर्थ घाट पर दीपावली पर्व पर हर वर्ष की भांति होने वाले दीपक महोत्सव की तैयारियो को लेकर गंगा समिति के सदस्यो व उपजिलाधिकारी जानसठ के साथ शुकतीर्थ घाट सहित अन्य जगह का निरीक्षण कर निम्नलिखित बिन्दुओ पर दिशा निर्देश दिये गये। 

👉 -दीपमहोत्सव के दौरान आने वाले आगन्तुको की भीड को ध्यान में रखते हुए निश्चित रूटमैप का निर्माण करते हुए यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करे।

👉 - दीपमहोत्सव में प्रशासन के साथ – साथ साधु संतो एवं अन्य सामाजिक जनमानस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक भव्य आयोजन सुनिश्चित करे।

👉 - दीपमहोत्सव में प्रज्वलित किये जाने वाले दीपो एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था के साथ घाट एवं सम्पर्क मार्गाे पर पथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करे।

👉 - दीपमहोत्सव से पहले घाटो‚ सम्पर्क मार्गाे‚ मन्दिरो एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलो के साथ क्षेत्र में समुचित साफ–सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे।

👉 - दीपमहोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी न घटित हो सुनिश्चत करने के लिए सुदृड बैरिकेडिंग व प्रयाप्त व्यवस्था परखले।

शामली में आईएसआई एजेंट कलीम के घर पर एनआईए की दबिश

 


शामली । आईएसआई एजेंट कलीम प्रकरण में एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ मोहल्ला नौ कुआं रोड पर दबिश दी। टीम ने कलीम के एक मकान को एनआईए ने सील कर दिया है और कलीम के माता, पिता और अन्य परिजनों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान कुछ सामान भी टीम ने कब्जे में लिया है। माना जा रहा है कि मामले में अभी बड़ा खुलासा हो सकता है। 

दरअसल,एसटीएफ और पुलिस ने बीती 17 अगस्त को शामली के नौ कुआं रोड के रहने वाले कलीम को पकड़ा था। दावा किया था कि कलीम आईएसआई एजेंट है और पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट दिलशाद मिर्जा के संपर्क में था। कलीम का भाई तहसीम भी आईएसआई के संपर्क में है। व्हाटस्एप पर भारत के सैन्य क्षेत्रों और अन्य स्थानों के फोटो भी भेजे थे। जांच में सामने आया था कि सहारनपुर का रहने वाला युसुफ समशी भी दोनों के संपर्क में रहकर फर्जी सिम उपलब्ध करा रहा था। मंगलवार को सुबह करीब 3:30 बजे एनआईए दिल्ली की टीम ने कोतवाली में आमद दर्ज कराई। इसके बाद कलीम के घर पर मोहल्ला नौ कुआं रोड पर दबिश दी गई। यहां पर टीम के सदस्यों ने करीब 4 घंटे तक कलीम के माता पिता और अन्य परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान एक बैग और अन्य सामान को भी टीम ने कब्जे में ले लिया। फरार चल रहे आरोपी तहसीम के बारे में भी जानकारी हासिल की। इसके बाद टीम दिल्ली के लिए लौट गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एनआईए ने दबिश दी थी। कलीम के बारे में उसके परिजनों से जानकारी हासिल की। सुबह 4 बजे ही मोहल्ला नौ कुआं में दबिश से लोगों में खलबली मच गई। लोग एक दूसरे से टीम के बारे में जानकारी लेते नजर आए। कुछ लोगों से भी टीम ने कलीम और उसके भाई के बारे में जानकारी हासिल की है।

मुजफ्फरनगर दुकानदार को महिला का फोन सुनना पड गया भारी, लगी 20 हजार की चपत

 


मुजफ्फरनगर। शहर के एक दुकानदार को महिला से फोन पर बात करना भारी पड गया। इस चक्कर में दुकानदार को 20 हजार रुपये की चपत लग गई। पूरा मामला जान पुलिस भी हैरान रह गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र में रुड़की रोड पर रमन गोयल क्लासिक हार्डवेयर के नाम से दुकान चलाते हैं। सोमवार दोपहर में उनके मोबाइल पर एक महिला ने फोन किया और कहा कि उन्हें 120 किलो फेवीकॉल की जरूरत है। यह फेवीकॉल थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरकुलर रोड पर पैथोलॉजी वाली गली में भेजना है।

महिला ने फोन पर कहा कि जितना भुगतान होगा वह फेवीकॉल लेकर आने वाले रेहड़ा चालक को कर दिया जाएगा। इसके बाद फेवीकॉल लेकर रेहड़ा चालक शेरोदीन को भेजा गया। वह पैथोलॉजी के पास पहुंचा तो वहां खड़े व्यक्ति ने रेहड़ा रोक कर फेवीकॉल उतरवा लिया और पैसे दिलाने के लिए वह गली में ही एक घर के पास ले गया।

वहां रेहड़ा चालक को बातों में उलझा कर आरोपी व्यक्ति फरार हो गया। रेहड़ा चालक वापस गली के बाहर पहुंचा तो वहां से फेवीकॉल व आरोपी व्यक्ति भी गायब था। इसके बाद रेहड़ा चालक ने ठगी की जानकारी दुकान मालिक को दी तो वह अपने साथी व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचा।

काफी तलाश व पता करने पर आरोपी व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने तहरीर दी। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन ने मनाई दिवाली


मुजफ्फरनगर । भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन शाखा द्वारा नवंबर माह की पारिवारिक सभा का आयोजन दीपावली मिलन समारोह के रूप में 6 नवंबर 2023 को धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि अचिन कंसल प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी दिव्यांग सहायता एवं पुनर्वास, हर्षवर्धन जैन प्रांतीय सचिव सेवा व शाखा संरक्षक,  संजय मिश्रा व्यापारी नेता,  अशोक कुमार सिंघल प्रांतीय चेयरमैन सर्व शिक्षा अभियान द्वारा भारत माता, श्री विवेकानंद व डॉ० सूरज प्रकाश जी की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया।  सभी सदस्यों ने वंदे मातरम का सामूहिक गान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नव्या सिंघल के गणेश वंदना पर भव्य नृत्य से हुआ। कार्यक्रम में हर्षवर्धन जैन प्रांतीय सचिव सेवा व शाखा संरक्षक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रेष्ठ आचरण करने वाले धर्म का पालन करने वाले राघव का कुल आज तक अस्तित्व में है और अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने वाले रावण के कुल का अंत वही उसके अत्याचारों के अंत के साथ ही हो गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिन कंसल ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रहित की सरकार चुनने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सभी को जागरूक किया जाना चाहिए जिससे कि भारत जैसे राष्ट्र को विश्व में पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन करने में सहायक हो। 

 कार्यक्रम में डॉ ऋतु ने श्रीराम स्रोत, डॉo अंजली गर्ग, सुनीता शर्मा ने भावपूर्ण व मनोहर भजनों से कार्यक्रम का समा बांध दिया। अनुकृति गुप्ता, डॉ रश्मि विनायक, मोहनलाल गर्ग ने मनमोहन कविता सुनाई। इस कार्यक्रम में रेशु गुप्ता ने मां पर गीत सुनाया और अन्य की कई गीत व भजन सुनाए। डॉo बृजेश अत्रेय ने तथा डॉo अंजली गर्ग ने गीत गाए। 

रामायण प्रश्नोत्तरी शाखा कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार गुप्ता ने कराई जिसमें विजेताओं को शाखा की ओर से चॉकलेट गिफ्ट की गई।

कार्यक्रम में विनय गर्ग,नीरज सिंघल, पुरुषोत्तम दास सिंघल, राजकुमार गुप्ता, डॉ० राहुल कुशवाहा, राजकुमार गर्ग, ओ डी शर्मा,पवन गोयल, अमित शर्मा, राजकुमार गुप्ता, भरत शर्मा, विपिन चौधरी, हेमंत कुमार बिश्नोई, आरoकेo सैनी, बृजमोहन शर्मा, इं वीके गुप्ता, मनोज कुमार शर्मा, डॉo राहुल कुशवाहा, मनोज कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन शाखा सदस्य डॉo अंजली गर्ग ने किया। शाखा की ओर से सभी सदस्यों को दीपावली की उपहार भेंट किए।

हर्षवर्धन जैन शाखा संरक्षक,अध्यक्ष मनीष गर्ग ,विनीत गुप्ता सचिव व नवनीत कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि को भेंट देकर सम्मानित किया तथा सभी का आभार प्रकट किया। स्वादिष्ट भोजन के लिए सभी को आमंत्रित किया। सभा का समापन सामूहिक राष्ट्रगान से हुआ।

होली चाइल्ड में हुआ दीपावली मेले का आयोजन


मुजफ्फरनगर। आज पंच पर्व दीपावली के पावन पर्व की पूर्व बेला पर होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में दीपावली मेला एवं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन बडे ही उत्साह के साथ किया गया। प्रदर्शनी व मेले का शुभारम्भ आज के मुख्य अतिथि डॉ0 सुनिता बालियान एवं कला गुरू डॉ0 महावीर सैनी निदेशक कलांगन, विशिष्ट अतिथि डॉ0 कुबेरदत्त कौशिक चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉ0 अ0 कीर्तिवर्धन, सुमन प्रभा, एल0के0 मित्तल, मनोज गर्ग, डॉ0 राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, डॉ0 रणवीर सिंह, शिवकुमार, अनिल आर्य, सचिन करानिया सदस्य जिला पंचायत, पं0 संजीव शंकर, कवयित्री लक्ष्मी डबराल, अजय वर्मा शोभित यूनिवर्सिटी, धनराज त्यागी एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा फीता काटकर किया गया। 

डॉ0 महावीर सैनी ने हस्त व चित्रकारी कला के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के पावन पर्व पर गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है जिसका सनातन धर्म में बडा महत्व है साथ-साथ उन्होंने लक्ष्मी व गणेश के वाहन के विषय में भी जानकारी दी। गणेश जी बुद्धि एवं लक्ष्मी जी धन की के प्रतीक के रूप में पूजे जाते है, विद्यार्थी को कम साधन में और रात-दिन जागकर अपने लक्ष्य की ओर निरन्तर बढते रहना चाहिए।  

अमरीश कुमार कला अध्यापक ने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को हस्तकला चित्रकारी में प्रांगत किया जिसके अन्तर्गत विधि, आदित्य सैनी, अर्पिता, अनमोल, शिवांश, अक्षा, जानवी धीमान, रिया धीमान ने दीपक एवं कलशों पर हस्तकला का मनमोहन प्रदर्शन किया। 

मार्शल आर्ट विशेषज्ञ राखी ने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को गेतका (कलारीपयटू) कला में प्रांगत किया, जिसके अन्तर्गत छात्रों की टोली दिव्यांश, हर्षित, नैतिक रूहेला, यश, आर्यन, नैतिक शुक्रालिया, नक्ष और छात्राओं की टोली परी सहरावत, परि दहिया, अंशिका शुक्रालिया, ईशा, श्रेया ने लाठी कला का मनमोहक प्रदर्शन किया। 

हर्षित ने नान चाक का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया जिसको देखकर विद्यालय परिसर में उपस्थित समस्त अभिभावक, अतिथिगण एवं समस्त विद्यार्थियों की तालियों की गडगडाहाहट से विद्यालय परिसर गूंन्जायमान हो गया।     

सुमन प्रभा ने आज दीपावली एवं प्रदर्शनी पर अपने भाव एक सुन्दर कविता के माध्यम से व्यक्त किये जो निम्न प्रकार है -

जल जल कर माटी का दीया, दे रहा यही संदेश।

जलने का नाम है जिन्दगी, मेरे साथ जलकर तो देख।।

लक्ष्मी डबराल ने भी मेले एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों की प्रतिभा को देखकर भाव विभोर होकर कविता के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किये -

ऐसा लगता है मेरे प्रभु राम आ गये।

जन्मों के मेरे पुण्य मेरे काम आ गये। 

मेले में विद्यार्थियों ने अपने हाथों से निर्मित दीपकों, कलशों एवं चित्रकारी की छोटी-छोटी दुकाने लगायी और दीपावली मेले में पधारे समस्त अभिभावकगण, अतिथिगणों एवं समस्त छात्रों ने भव्य मेले का अवलोकन किया एवं अपनी-अपनी पंसद के सामानों की खरीदारी की। 

राहुल गांधी के बाद वरुण गांधी पहुंचे केदारनाथ, दोनों की हुई मुलाकात


देहरादून । भारतीय जनता पार्टी सांसद वरुण गांधी मंगलवार को अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। केदारनाथ धाम में राहुल गांधी और वरुण गांधी दोनों चचेरे भाइयों की मुलाकात भी हुई। राहुल गांधी का दौरा संपन्न हो गया। 

मंगलवार को पीलीभीत सांसद वरुण गांधी परिवार के साथ सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बता दें वरुण गांधी सोमवार शाम इंडिगो की फ्लाइट से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने यहीं रात्रि विश्राम किया। मंगलवार सुबह वह परिवार के साथ केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। वरुण गांधी के केदारनाथ दर्शन को लेकर खास बात ये रही की इससे पहले राहुल गांधी भी रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर केदारनाथ धाम पहुंचे थे। राहुल आज वापस रवाना हो गए।

पाक ले कर्नल समेत आठ लोगों की विद्रोहियों के हमले में मौत


इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर कबायली जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ("विद्रोहियों") ने पाक सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल हसन की "हत्या" कर दी। सात और सैनिक भी हमले में मारे गए हैं। 

आईआईए के दिवाली मिलन में पराग गोयल राम कुमार ज्वैलर्स का जलवा


मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा मूलचंद रिजॉर्ट में दीपावली महोत्सव का आयोजन पारिवारिक सभा के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दीपावली महोत्सव के साथ साथ एक इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न औद्योगिक उत्पादों व वित्तीय संस्थाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

आईआईए के दीपावली महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लपा बंगारी, सीडीओ श्री संदीप भागिया, आईआईए के चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल, पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, कुश पुरी,अश्वनी खंडेलवाल, वाइस चेयरमैन अमित गर्ग, सुशील अग्रवाल, मनीष भाटिया आदि ने संयुक्त रूप से  दीप प्रज्वलन कर के किया। इसके उपरांत स्मिता जैन अमित जैन की बिटिया राजवी ने एक सुंदर नृत्य से सबका मन मोह लिया।

फैशन शो के माध्यम से पराग गोयल के प्रतिष्ठान श्री रामकुमार ज्वैलर्स नई मंडी की उम्दा ब्राइडल व अन्य ज़्वैलरी को दिल्ली से आई मॉडल्स के द्वारा रैंप पर प्रदर्शित कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया ।

एआरबी बेयरिग्स  सोनीपत ने अपने लोकल फॉर वोकल उत्पाद बियरिंग जो विभिन्न उद्योगों की मशीनों में लगाए जाते है, उनकी प्रदशनी लगाई और आईआईए सदस्यो को तंबोला के माध्यम से अनेकों सोने चांदी के उपहार ईस्टर्न बेयरिंगस प्राइवेट लिमिटेड एआरबी के डायरेक्टर सुनील गोयल व बिजनेस हेड के द्वारा दिए गए।

आईआईए चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा की दीपावली पर्व रोशनी का त्योहार है हमारे सभी उद्योगों को नई रोशनी और ऊर्जा मिलती रहे यही हमारी कामना है।

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डा संजीव बालियान को चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल, वाइस चेयरमैन मनीष भाटिया, अमित गर्ग, ने बुके और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी अपनी शुभकामनाएं  फोन द्वारा प्रेषित की।

निवर्तमान चेयरमैन विपुल भटनागर और सह सचिव उमेश गोयल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

इस महोत्सव में मैसर्स के० इंजिनियरस, एस एम सी इंश्योरेंस, बागला मशीन, कायना हेल्थकेयर,अकीवा इंडस्ट्रीज, एनी टाइम लोन, फॉर्च्यून इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, जैक्सन जेनरेटर, संत इंटरनेशनल, मोगू इंजीनियर्स आदि द्वारा लगाए स्टॉल का जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लपा  बंगारी और सीडीओ संदीप भागिया ने भ्रमण कर  बारीकी से जानकारी प्राप्त की । 

आईआईए सचिव अमित जैन ने प्रदशनी में लगाए गए उत्पादों के मालिको को एडीएम वित्त श्री नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम (ई) राजेंद्र कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट श्री विजय कश्यप के करकमलों से मोमेंटो देकर सम्मानित कराया । कार्यक्रम में जीएसटी विभाग से डिप्टी कमिश्नर गौरी शंकर, अजिताभ राय, चंद्र भूषण, डूंगरा कुट्टी, बृजेश पाठक, अभय सिंह और अन्य विभागो से आए सभी अधिकारियो का पीआरओ समर्थ जैन, राज शाह, सह सचिव संदीप जैन और दीपक सिंघल ने पटका पहनाकर स्वागत किया।

इस महोत्सव में आईआईए मेरठ सचिव गौरव जैन, पियूष अग्रवाल मूलचंद रिजॉर्ट, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन श्रीमती अंजु अगवाल, पंकज अग्रवाल, रघुराज गोयल, रविंद्र सिंघल स्वास्तिक,  राकेश जैन सरल,संदीप गोयल ज्वैलर्स, श्रेय गोयल ज्वैलर्स, अनुज स्वरूप बंसल, आकाश बंसल, भारत अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, शमित अग्रवाल, मनीष कपूर,अशोक अग्रवाल, शरद जैन, मनोज अरोरा, नवीन जैन दया चंद ,फेडरेशन अध्यक्ष अंकित सिंघल, सचिव अभिनव स्वरूप, नईम चांद, अरविंद मित्तल, सुधीर अग्रवाल, अभय केडिया, पंकज गुप्ता हिमगिरि, प्रतुल जैन, संजीव मित्तल, अरविंद गुप्ता, अतुल गुप्ता, अमन गुप्ता, एडवोकेट पराग गोयल, पंकज मित्तल, संजय बजरंग, राहुल गोयल, कपिल मित्तल आदि भारी संख्या में आईआईए सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।

अपराध और यातायात कानूनों को लेकर एसएसपी हुए सख्त


मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजीव सुमन द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में समस्त पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, एसओजी प्रभारी, आबकारी विभाग के अधिकारी व जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शराब, खनन, पशु, वन, भूमाफिया आदि माफियाओं के बारे मे जानकारी कर इस प्रकार के अपराधो मे संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही तथा उनके विरुद्ध पंजीकृत किये गए गैंगस्टर अधि0 के अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की गई। गैंगस्टर अधि0 के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव जनपद मे खनन, शराब, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा सभी को क्षेत्र के टॉप-10/हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके क्रियाकलापों की निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा अवगत कराया कि यदि उक्त टॉप-10/हिस्ट्रीशीटर अपराधियों द्वारा किसी क्षेत्र में अपराध कारित किया जाता है तो इसके लिए सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व सम्बन्धित अन्य पुलिसकर्मियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एन्टी रोमियो स्कवॉड, महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी-अपनी बीट में जाकर मिशन शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान के अन्तर्गत ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी करके उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं के सुरक्षार्थ यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं थाने के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया। 

तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले आगन्तुकों/फरियादियों/जनप्रतिनिधियों के साथ विनम्र व्यवहार/शालीन व्यवहार करने एवं स्वच्छ वातावरण स्थापित कर उनके बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेय जल, प्रसाधन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे कि आमजनता बिना किसी भय के अपनी शिकायतों के निस्तारण हेतु थानो पर आ सके। थाने पर आने वाले समस्त आगन्तुकों/फरियादियों की शालीनतापूर्वक समस्याओं को सुनकर तत्काल निष्पक्ष आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को डायल -112 के अन्तर्गत जनपद में संचालित पी0आर0वी0 वाहनों के रूट की समीक्षा कर नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया ।

यातायात माह नवम्बर-2023 के तहत जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रभारी यातायात/प्रभारी निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही एसएसपी द्वारा सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने तथा तेज रफ्तार बाइकों, रैश ड्राइविंग करने वाले, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालों, मोडिफाईड बाईकों आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग करने तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। 


तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थानो पर लंबित विवेचनाऐं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, पोक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई तथा कार्य योजना बनाकर गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, विशेष रूप से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जुआ, सट्टा व मादक पदार्थ की बिक्री आदि संगठित अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर ऐसे अपराधों में लिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी करने कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। अंत में महोदय द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु समस्त अधिनस्थों को बाजारों, भीडभाड व संवदेनशील स्थानों पर नियमित गश्त करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। 

जल्द आएगी कड़कड़ाती ठंड


नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों के साथ साथ मैदानी इलाकों में लगभग 20-25 दिन के अन्तराल के बाद मौसम करवट लेने वाला है। 9 नवंबर को पहाड़ी राज्यों पर पहुंचेगा मध्यम दर्जे का पश्चिमी बिक्षोभ जिसके चलते मैदानी इलाकों राजस्थान हरियाणा दिल्ली पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 10 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। 

राजस्थान पंजाब हरियाणा में इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर होगा और कही मध्य से मध्यम और कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिलेगी। उत्तर प्रदेश के सभी किसान भाईयों से निवेदन है कि ये सिस्टम केवल 1 दिन में ही बारिश देता हुआ आगे निकल जायेगा। इसलिए जो फसल इस समय बोई जा रही है उन पर इसका असर नहीं होगा।  जैसे ही ये सिस्टम 11 नवंबर को आगे निकलेगा बैसे ही पहाड़ों से होते हुए ठंडी पश्चिम हवाएं जोर पकड़ेगी और तीव्र ठंड शुरू हो जायेगी। 

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...