शुक्रवार, 5 मई 2023

मुजफ्फरनगर गठबंधन प्रत्याशी पति राकेश शर्मा ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

 



मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद मत पेटियों को मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में रख दिया गया। दिन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। देर शाम गठबंधन प्रत्याशी पति राकेश शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ मंडी समिति स्थित शिव मंदिर में माथा टेक कर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ ब्राह्मण नेता संजय मिश्रा, रवि शर्मा, रमन शर्मा आदि मौजूद रहे।

खिलाडियों के समर्थन में सर्वखाप पंचायत

 


--कमल मित्तल

सिसौली। भरत एक ऐसा देश है जिसमें ग्रामीण सभ्यता, रहन सहनऔर ग्रामीण विचारधारा को नकारा नहीं जा सकता ।

भारत कि अधिकांश जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में ही निवास करती है और ग्रामीण क्षेत्रों का ताना बाना इस तरह बना हुआ है कि विभिन्न जातियों के लोग एक दूसरे से मिल जुलकर एक परिवार की तरह रहते हैं । वही आपसी झगड़ों मनमुटाव को दूर करने में भी ग्रामीण सभ्यता एवं सामाजिक संस्थाएं हमेशा  प्रयत्न शील रहीं हैं। हम बात करें हैं खाप पंचायत की और सर्वखाप पंचायत की।

सर्वखाप पंचायत का इतिहास बहुत पुराना है । सन्1857 में प्रथम स्वतंत्रता युद्ध में बहादुर शाह जफर ने सर्वखाप पंचायत के प्रधान को पत्र लिखकर  अंग्रेजी सेना से लड़ने के लिए मदद मांगी थी। सर्वखाप पंचायत का मुख्यालय जनपद मुजफ्फरनगर के शोरम गांव में है। जहां समय समय पर समाज की भलाई के लिए, समाज में फेल रही  कुरीतियों के लिए पंचायत कर निर्णय लिए  गए हैं।

वर्ष 1951,2003,2006, 2010 सहित कई बार सर्वखाप पंचायत ने समाज की भलाई के लिए ,समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए कठिन निर्णय लिए है, जिनकी गुंज भारत के कोने-कोने में महसूस की गई है।

हॉल ही में पिछले कुछ दिनों से भारत के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने वाले  खिलाडी जिन्होंने दुनियां में भारत का रुतबा कायम किया, आजकल जंत्रर मंतर पर एक ऐसी बात को लेकर धरनारत है जिसे भारत की सभ्यता में बहुत बुरा समझा जाता है।

भारत की ग्रामीण सभ्यता में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ ,शारीरिक शोषण  को बहुत बुरा समझा जाता है। जब खिलाडियों की  इज्जत की परवाह न करते हुए भारत सरकार ने उनकी और उचित ध्यान नहीं दिया तो इस ओर खाप चौधरियों  का ध्यान आकर्षित हुआ और खाप चौधरियों ने दिल्ली जंतर मंतर पर जाकर अपना समर्थन खिलाडियों के पक्ष में देना शुरु कर दिया और सरकार से मांग की हमारी बेटियों की इज्जत हमरी इज्जत है और हम अपनी बेटियों की इज्जत के लिए मरने मिटने तक को तैयार हैं। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट का एक  अच्छा निर्णय आया,जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।

दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछली रात भारत का गौरव और पदक विजेता पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस के द्वारा की गई अभद्रता और दुर्व्यवहार को लेकर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में स्थित ऐतिहासिक सर्वखाप मुख्यालय सौरम चौपाल ,मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश (भारत) में खाप चौधरियों  एक बार फिर सक्रिय हो गए। सर्वखाप से जुड़े सम्मानित खाप चौधरियों की आपात पंचायत आयोजित की गयी। जिसमें सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान,बालियान खाप चौधरी नरेश टिकैत जी, मलिक खाप से बाबा श्याम सिंह मलिक, कालखंडे खाप से बाबा संजय कालखंडे,लाठियान खाप से बाबा विरेंद्र सिंह लाठियान,बत्तीसा खाप,बुड़ियांन खाप, घनगस खाप,देशवाल खाप, सहित विभिन्न खापों प्रतिनिधि शामिल रहे। पंचायत की अध्यक्षता लाठियान खाप के चौधरी बाबा विरेंद्र लाठियान ने किया।

पंचायत में उपस्थित सभी खाप चौधरियों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि आने वाली 7मई को भारत के सभी खाप प्रतिनिधि जंतर मंतर पर पहुंचेंगे और पहलवानों से मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।

चौधरी नरेश टिकैत  ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि आज उन सभी पहलवानों की उम्मीद देश की खाप पंचायतों पर टिकी है और अब समय आ गया है कि हमें सब कुछ छोड़कर उनके मान सम्मान की लड़ाई में अहम निर्णय लेने होंगे क्योंकि हम अपने बेटा बेटियों को ऐसी स्थिति में नहीं छोड़ सकते।

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण


मुजफ्फरनगर । अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा कुकड़ा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया।

आज  निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान समाप्ति उपरांत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर, नगर पंचायत चरथावल एवं नगर पंचायत पुरकाजी के मतदान पेटियों को कुकड़ा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा करा दिया गया था, जिसके उपरांत मत पेटियों की सुरक्षा हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है, इसके दृष्टिगत आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा समस्त स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने संबंधित आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
अपर जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की समस्त स्ट्रांग रूम के बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा निर्मित किया गया है, साथ ही प्रत्येक शिफ्ट में एक मजिस्ट्रेट स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु नियुक्त किए गए हैं, जो 24 घंटे मौजूद रहकर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा सुनिश्चित कराएंगे। किसी भी आपात स्थिति में मजिस्ट्रेट का दायित्व होगा कि वह स्ट्रांग रूम की नियमित निगरानी करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कराएं। समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी स्ट्रांग रूम का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी एवं आगामी 13 मई 2023 को नियमनुसार पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतगणना कराई जाएगी 

श्री सनातन धर्म सभा रजि0 श्री संकीर्तन भवन नई मंडी का वार्षिकोत्सव संपन्न


मुजफ्फरनगर । श्री सनातन धर्म सभा रजि0 श्री संकीर्तन भवन नई मंडी के 71 वा वार्षिकोत्सव पर श्री राम कथा का आयोजन 27 अप्रैल 2023 को  पंडित खुशीराम जी द्वारा  भगवान श्री रामचंद्र जी व पंडित राजीव पांडेय जी द्वारा हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ । कथा व्यास श्री राघवेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन चरित्र का विस्तार से वर्णन किया । 2 मई 2023 को पंडित शेखर शास्त्री जी द्वारा श्री तिरुपति बालाजी महाराज की पूजा अर्चना की गई

3 मई 2023 को भगवान श्री राधाकृष्ण जी की पूजा अर्चना पंडित सतीश जी द्वारा, मां भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना पंडित बालकृष्ण जी द्वारा व भगवान शंकर की पूजा पंडित खुशी राम एवम पंडित राजीव पांडेय द्वारा सामूहिक रूप से की गई।

4 मई 2023 की शाम को भजन संध्या का हरिनाम संकीर्तन के साथ बहुत ही सुंदर आयोजन किया गया । आज दिनाक 5 मई 2023 को श्री संकीर्तन भवन में  महाप्रसाद भंडारे के साथ वार्षिकोत्सव का समापन हुआ । कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष विनय गोयल, मंत्री देवेंद्र गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भारतिया, उपाध्यक्ष अरुण खेंडलवाल ब रविंद्र बंसल,ललित महेश्वरी, अनिल गोयल, साधुराम, जगदीश तायल,मनोज सिंघल, जयप्रकाश,परवीन बंसल, रामनिवास, हरिशंकर मूंदड़ा,अशोक गोयल, अमित मित्तल, नीरज आदि का विशेष योगदान रहा ।

रात पौने नौ बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण


मुजफ्फरनगर । आज यानी 5 मई को साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। भारतीय समय के अनुसार ये चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा। वहीं देर रात 1 बजे समाप्त हो जाएगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। इस चंद्र ग्रहण को दुनियाभर के कुछ ही हिस्सों में देखा जा सकेगा। ये भारत में दिखाई नहीं देगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा। वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है, इसलिए इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुजफ्फरनगर एसडी मैनेजमेंट के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच संघर्ष

 



मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर एसडी मैनेजमेंट के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच संघर्ष में कई छात्र घायल हो गए। आज छात्रों के दो गुटों के बीच आपस में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें ईंट पत्थर भी चले। बताया गया है कि इसमें एक झटके में लगने से घायल हो गया। संघर्ष के चलते वहां काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची।

मुजफ्फरनगर में चुनाव ड्यूटी से लौटते सड़क दुर्घटना में लिपिक की दर्दनाक मौत


 मुजफ्फरनगर । देर रात्रि सड़क दुर्घटना में लिपिक की दर्दनाक मौत हो गई। 

खतौली-जानसठ के गाव मकसूदाबाद नमस्ते के पास चुनाव ड्यूटी से वापस लौटते समय हादसे में मौत को लेकर हड़कंप मच गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 


🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️  *दिनांक - 05 मई 2023*

🌤️ *दिन - शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 

🌤️ *मास - वैशाख*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - पूर्णिमा रात्रि 11:03 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

🌤️ *नक्षत्र - स्वाती रात्रि 09:40 तक तत्पश्चात विशाखा*

*🌤️योग - सिद्धि सुबह 09:17 तक तत्पश्चात व्यतिपात*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 10:58 से दोपहर 12:36 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:07*

🌤️ *सूर्यास्त- 19:03*

👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - वैशाखी पूर्णिमा,बुध्द पूर्णिमा,कूर्म जयंती,वैशाख स्नान समाप्त*

🔥 *विशेष - पूर्णिमा और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

    🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *वैशाख पूर्णिमा* 🌷

*हिन्दू धर्म में वैशाख महिने की पूर्णिमा तिथि भी भगवान विष्णु व शक्ति स्वरूपा देवी लक्ष्मी की उपासना के लिए बहुत शुभ बताई गई है। माता लक्ष्मी को सुख-समृद्धि, धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी माना गया है।* 

🙏🏻 *वैशाख पूर्णिमा यानी 05 मई, शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नीचे बताएँ उपाय करना भी शुभ व सुख-ऐश्वर्य देने वाला माना गया है-*

 🙏🏻 *- सुबह के साथ ही खासकर शाम के वक्त भी स्नान कर माता लक्ष्मी की प्रतिमा की सामान्य पूजा कर  इस मंत्र का जप आर्थिक परेशानियों को दूर करने वाला होगा।* 

 🌹 *- माता लक्ष्मी को लाल चन्दन, लाल अक्षत, लाल वस्त्र, लाल फूल, मौसमी फल, मिठाई अर्पित करें।*

 🍚 *- माता को दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। बाद  में देवी लक्ष्मी को इस वैदिक मंत्र स्तुति के उपाय का यथाशक्ति जप करें-*

 🌷 *ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥*

 🔥 *- पूजा और मंत्र जप के बाद घी के दीप से माता लक्ष्मी की आरती करें।*

 🔥 *- आरती के बाद धन प्राप्ति और सुखी जीवन की कामना करते हुए पूजा-आरती में हुई त्रुटियों के लिए क्षमा प्रार्थना करें।*

 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *कभी स्नान ना कर सकें तो* 🌷

🌿 *तुलसी के पौधे की मिटटी इतनी पवित्र है कि कोई आदमी घर में बहुत बीमार हो नहा नही सकता हो तो आप उसको तुलसी की मिटटी का तिलक कर दो वो आदमी नहाया हुआ जैसा पवित्र माना जायेगा | (मेरे से एक मिलिट्री में काम करने वाले भाई ने पूछा था कि हम ऐसी जगहों पर रहते हैं जहाँ बर्फ ही बर्फ होती है पानी तो होता नहीं नहाये कैसे, इतनी ठण्ड होती है माईनस में होता है टेम्परेचर क्या करें ? नियम कैसे करें ? मैंने कहा आश्रम में आये हो तुलसी की मिटटी ले जाओ जितने दिन रहना पड़े उसका तिलक कर लो नहाये हुए के सामान माने जाओगे पवित्र तुलसी की मिटटी इतनी शुद्ध है | ) इसका मतलब ये नही है कि और भी कोई सोचे की वाह बढ़िया आईडिया है कभी नहाना नही और तुलसी की मिटटी का तिलक कर दो हो गया पवित्र हो गये हम तो |*


🙏🪴🌷💐🌸🪷🌺🌻🌾🌹🪴🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।


 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

 राशिफल

*********

 मेष राशि : आर्थिक मामलों में समय लगातार प्रतिकूल बना हुआ है। अत: अत्यधिक सावधानी बरतें, किसी के बहकावे में आकर कुछ बड़े और असंगत फैसले ले सकते हैं। दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे हुए कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमति से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।

वृषभ राशि : कड़ी मेहनत के साथ जारी रखें। व्यवसायी कुछ सकारात्मक निर्णय ले पाएंगे। प्रणय संबंधों में मजबूती आयेगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते है। पैसों का लेनदेन आसानी से करें।

मिथुन राशि : आप लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। काम के लिए सराहना मिलेगी और उनकी छवि भी बढ़ेगी। सुख-सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव है। राजनेतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें, परिस्थितियां अनुकूल रहेगी।

 कर्क राशि : आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफल होंगे। किन्तु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आप जो कहते हैं, उसे पूरा भी करें। आलसी रवैये के चलते आप पीछे रह जायेंगे। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि : अपनी वाणी में मधुरता लाएं। मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। अतिरिक्त प्रयास करने पर ही आपको सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रुकावटें आयेंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।

. कन्या राशि : वित्तीय व्यवहार और निवेश के सन्दर्भ में अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नही है। तनाव न लें। पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग है। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 तुला राशि : संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी की भावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस कर पाएंगे। नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

 वृश्चिक राशि : आप लोकप्रियता हासिल करेंगे, व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं, दूसरों को मौका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।

 धनु राशि : भाग्य के साथ शानदार परिणाम मिलेंगे। आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं और अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं। क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जायें। मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव है। अपने वाक् चातुर्य से अधीनस्थों को प्रभावित करेंगे।

 मकर राशि : नौकरीपेशा जातकों के लिए भी, रैंक और पारिश्रमिक के संबंध में सुधार संभव है। अच्छे संबंध विकसित होंगे। लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दुसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कर्ज से मुक्ति संभव है।


कुंभ राशि : नौकरी में बढऩे के अवसर उन जातकों के लिए होंगे जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों को नाराज न करें। भूमि-भवन से संबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं लाभ होगा। 


मीन राशि : आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। संपत्ति के सौदे आपको लाभ देंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के आसार बन सकते हैं।व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं, धीरे-धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं। अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। सब आप के अनुकूल होगा।

गुरुवार, 4 मई 2023

मुजफ्फरनगर बूथ वार वोटिंग प्रतिशत, अपने बूथ की फोटो करें सेव






















 

मुजफ्फरनगर भाजपा और गठबंधन के जाट नेताओं के दोनों प्रत्याशी, लोकसभा के सेमीफाइनल में कौन होगा किस पर हावी


✒️अभिषेक वालिया, प्रबंध निदेशक 
मुजफ्फरनगर । जिलेभर में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव को लेकर तमाम संगठनों के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है, बात करें भारतीय जनता पार्टी की तो जिले में दोनों मंत्रियों द्वारा नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी के तमाम प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क किया गया, वही जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर भी जनसंपर्क में मौजूद रहे। गठबंधन से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, उनके बेटे विधायक पंकज मलिक, पुरकाजी से विधायक अनिल कुमार सहित तमाम पदाधिकारी एवं कई बड़े नेता नगर निकाय के दौरान गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क करते नजर आए। गठबंधन में रालोद, समाजवादी पार्टी और आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी को लेकर जनसंपर्क करते नजर आए। हालांकि कुछ समय पहले तक गठबंधन में खटास बनी रही परंतु अंतिम दौर के जनसंपर्क में तीनों पार्टियां एक होकर जनसंपर्क करने सड़क पर उतर आए। भारतीय जनता पार्टी में टिकटों के बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे नेताओं ने पार्टी के अनुशासन की अवहेलना ना करते हुए जनसंपर्क तो किया पर मनमुटाव बराबर बना रहा। 3 महीने पूर्व संपन्न हुए खतौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने करारी हार का मुंह देखते हुए गठबंधन की झोली में वह सीट डाल दी थी। मुजफ्फरनगर नगर निकाय को आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानते हुए सभी पार्टियों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कार्य कर रहे हैं। जिले में भारतीय जनता पार्टी से सांसद और केंद्रीय मंत्री सहित जाट नेता के रूप में डॉक्टर संजीव बालियान टिकट के दावेदार हैं तो वहीं गठबंधन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में जाटलैंड माने जाने वाले मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर नगर निकाय का सेमीफाइनल क्या असर डालता है। इसका तो नगर निकाय के परिणाम आने पर ही पता चलेगा।

मुजफ्फरनगर में ना हाथ चला ना हाथी, इनके वोटर बने किसके साथी?

 


मुजफ्फरनगर । संपन्न हुए नगर पालिका परिषद चुनाव में वोटों के बंटवारे को लेकर सभी प्रत्याशी अपने-अपने गठजोड़ में लगे हुए हैं। मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद के चुनाव में कहीं साइकिल चली तो कहीं कमल खिलाफ, हाथी की तबीयत नासाज दिखी तो वही हाथ का पंजा बिना उठे ही रह गया। 

कई दिनों से चल रहे चुनाव प्रचार के बाद मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटियों में बंद हो गई। कई इलाकों में तो साइकल ने जमकर रेस लगाई तो कहीं कमल खिला परंतु ना तो हाथी चला और ना ही कांग्रेस का पंजा अपनी ताकत नहीं दिखा पाया। 

मतदान के दौरान गठबंधन की तरफ मुस्लिम वोटों के साथ-साथ ब्राह्मण वोट, जाटलैंड और दलित वोटिंग करता नजर आया, वही भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वैश्य समाज सहित दलित भी वोटिंग करने में पीछे नहीं रहा। जाट वोटरों ने तो एक सिरे से भाजपा को नकारते हुए गठबंधन के साथ जाने का माइंड बनाकर वोटिंग करी। जिसको लेकर अब सभी प्रत्याशी अपने अपने वोट बैंक के आंकड़ों से मिलान कर रहे हैं।

 नगरीय क्षेत्र के वोटरों द्वारा भारतीय जनता पार्टी और गठबंधन प्रत्याशी के साथ वोटिंग कर उनके प्रत्याशियों की किस्मतों को मत पेटियों में बंद कर दिया है। जिनके नतीजे आगामी 13 मई को सार्वजनिक होंगे। फिलहाल तो सभी प्रत्याशी अपने-अपने जातीय वोटरों के हिसाब से अपनी जीत के आंकड़े फिट करने में लग गए हैं।

मुजफ्फरनगर जिले में कुल मत प्रतिशत 56.92 रहा

 🔶 *डी एम वार रूम मुज़फ्फरनगर* 🔶



♦️ *नगर निकाय निर्वाचन 2023* ♦️


 *जनपद मुज़फ्फरनगर में कुल पडे मतदान प्रतिशत के सम्बन्ध में।*


                                 दिनांक *04-05-2023*--------- नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 में जनपद मुज़फ्फरनगर में नगर निकायो में सांय *6ः00 बजे* तक कुल पड़े मतो का विवरण निम्न प्रकार है।


*नगर पालिका परिषद मु०नगर* 

👉🏻कुल पडे मत– 211759

👉🏻कुल प्रतिशत – 50.24


*नगर पंचायत चरथावल* 

👉🏻कुल पडे मत– 11293

👉🏻कुल प्रतिशत – 60.86

 

*नगर पंचायत पुरकाजी*           

👉🏻कुल पडे मत– 15645

👉🏻कुल प्रतिशत – 69.31

  

*नगर पालिका परिषद खतौली*  

👉🏻कुल पडे मत– 40803

👉🏻कुल प्रतिशत – 64.63


*नगर पंचायत बुढ़ाना*               

👉🏻कुल पडे मत– 24559

👉🏻कुल प्रतिशत – 74.55

 

*नगर पंचायत शाहपुर*              

👉🏻कुल पडे मत– 13973

👉🏻कुल प्रतिशत – 73.93


*नगर पंचायत सिसौली*             

👉🏻कुल पडे मत– 9142

👉🏻कुल प्रतिशत –71.76

  

*नगर पंचायत जानसठ*             

👉🏻कुल पडे मत– 13181

👉🏻कुल प्रतिशत – 73.97


*नगर पंचायत मीरापुर*             

👉🏻कुल पडे मत– 16934

👉🏻कुल प्रतिशत – 70.01


*नगर पंचायत भौकरहेडी*        

👉🏻कुल पडे मत– 11322

👉🏻कुल प्रतिशत –73.83


*कुल पडे मत– 368611*

*कुल मत प्रतिशत– 56.92*

मुजफ्फरनगर जिले भर में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न, इतने प्रतिशत रहा मतदान

 


मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। जिले में 2 नगरपालिका एवं 9 नगर पंचायतों में नगर निकाय चुनाव 6:00 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराकर प्रशासन द्वारा प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटियों में बंद कर दी गई। 6:00 बजे तक लगभग 55 प्रतिशत वोटिंग का अनुमान लगाया जा रहा है।

बूथ पर हंगामा, पथराव कर दो बसों के शीशे तोड़े: लाठीचार्ज


अमरोहा । जिले की गजरौला नगर पालिका में मतदान के दौरान भाजपाइयों पर वोट नहीं डालने देने का आरोप लगाकर बसपा प्रत्याशी के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को लाठी भांजकर खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस बसपा प्रत्याशी के पति हरपाल सिंह को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

इस पर समर्थकों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए समर्थकों ने पुलिस प्रशासन पर भाजपा के इशारे पर कार्य करने का आरोप लगाया। आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर दिया। पथराव में पोलिंग पार्टी के लिए लगाई गई दो बसों के शीशे टूट गए। जबकि एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। पथराव और भगदड़ के दौरान कई लोग चोटिल हुए हैं। 

वहीं अमरोहा नगर के मोहल्ला पटवाल स्थित एमकेयूएम बूथ पर वार्ड सभासद पद के रालोद प्रत्याशी ने भाजपाइयों पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया। जिससे हंगामा हो गया। भाजपाई और रालोद समर्थक आमने-सामने आ गए। पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई।

मेरठ कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना मुठभेड़ में ढेर

 मेरठ। कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना उर्फ अनिल नागर एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढ़ेर हो गया है। यूपी एसटीएफ ने इस कार्रवाई को मेरठ में अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार कुख्यात अनिल दुजाना के मेरठ में भोला झाल पर सक्रिय होने की पुख्ता जानकारी होने के बाद एसटीएफ ने उसे चारों ओर से घेर लिया। बताया गया कि पुलिस पर फायरिंग करते हुए वह फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई।






चुनाव ड्यूटी पर तैनात एसडीएम का निधन


लखनऊ । नगर निकाय चुनाव में ड्यूटी का फर्ज  निभा रहे मैनपुरी के डिप्टी कलेक्टर PCS वीरेंद्र कुमार मित्तल की तबीयत खराब होने के कारण निधन हो गया। 

यूपी के पीसीएस अफसरों में शोक की लहर है। उन्होंने वीरेंद्र कुमार को विनम्र श्रद्धांजलि दी। 

प्रमुख उद्यमी भीम कंसल ने परिवार सहित किया मतदान


मुजफ्फरनगर। खुली धूप के बीच खुशनुमा मौसम में आज चुनाव के लिए मतदान का उत्साह नजर आ रहा है। आज प्रमुख उद्यमी व समाज सेवी भीम कंसल तथा उनके परिवार जनों ने वोट किया। उनकी पत्नी अंजना कंसल तथा पुत्र व पुत्र वधु भी वोट डालने पहुंचे। प्रमुख उद्यमी सतीश गोयल और उनकी धर्म पत्नी मधु गोयल ने भी मतदान किया। 

भीम कंसल ने कहा कि सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग वोट डालें और एक अच्छे व्यवस्था में शहर आगे चले। 11 बजे तक 22.27 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाली।

♦️ *नगर निकाय निर्वाचन 2023* ♦️

 जनपद मुज़फ्फरनगर में नगर निकायो में *11ः00 बजे* तक कुल पड़े मतो का विवरण निम्न प्रकार है।

*नगर पालिका परिषद मु०नगर* 
👉🏻कुल पडे मत– 83846 
👉🏻कुल प्रतिशत – 19.89

*नगर पंचायत चरथावल* 
👉🏻कुल पडे मत– 4191
👉🏻कुल प्रतिशत – 22.58
 
*नगर पंचायत पुरकाजी*           
👉🏻कुल पडे मत– 6422
👉🏻कुल प्रतिशत – 28.45
  
*नगर पालिका परिषद खतौली*  
👉🏻कुल पडे मत– 16079
👉🏻कुल प्रतिशत – 25.46

*नगर पंचायत बुढ़ाना*               
👉🏻कुल पडे मत– 8724
👉🏻कुल प्रतिशत – 26.48
 
*नगर पंचायत शाहपुर*              
👉🏻कुल पडे मत– 5771
👉🏻कुल प्रतिशत – 30.53

*नगर पंचायत सिसौली*             
👉🏻कुल पडे मत– 3172
👉🏻कुल प्रतिशत –24.90
  
*नगर पंचायत जानसठ*             
👉🏻कुल पडे मत– 4986
👉🏻कुल प्रतिशत – 27.98

*नगर पंचायत मीरापुर*             
👉🏻कुल पडे मत– 6883
👉🏻कुल प्रतिशत – 28.45

*नगर पंचायत भौकरहेडी*        
👉🏻कुल पडे मत– 4165
👉🏻कुल प्रतिशत –27.16

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर । नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण,  सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश- दिए। जनपद में नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय द्वारा पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद में भ्रमणशील रहकर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान हेतु की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कुशलता प्राप्त की गयी तथा मतदान केन्द्र सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि मतदान केन्द्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फ़ोन न ले जाये, मतदान केन्द्र के आसपास भीड़ एकत्रित न होने दे, चुनाव प्रक्रिया के दौरान यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार का विघ्न डालने का प्रयास किया जाता है तो ऐसे अराजक तत्वों पर पूरी सख्ती से कानूनी कार्यवाही की जाए। यदि किसी प्रत्याशी या मतदाता द्वारा चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जाये। पीठासीन अधिकारी का पूर्ण सहयोग करें तथा शांति व्यवस्था बनाये रखें एवं शान्ति व्यवस्था हेतु पीठासीन अधिकारी के बुलाने पर ही मतदान केन्द्र के अन्दर प्रवेश करें। साथ ही जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की गई कि मतदान केन्द्र पास अनावश्यक रूप से खडें ना हो, वोट डालने के पश्चात अपने अपने घर जाएं तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान अपरजिलाधिकारी(प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत सहित अन्य पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर नगर निकाय चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एडीजी मेरठ जोन



मुजफ्फरनगर ।नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, जोन मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को दिए आवश्यक निर्देश दिये। 

अवगत कराना है कि आज दिनांक 04.05.2023 को जनपद में नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, जोन मेरठ राजीव सभरवाल  एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजीव सुमन  द्वारा थानाक्षेत्र शाहपुर स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।  द्वारा मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान हेतु की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कुशलता प्राप्त की गयी तथा मतदान केन्द्र सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि मतदान केन्द्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फ़ोन न ले जाये, मतदान केन्द्र के आसपास भीड़ एकत्रित न होने दे, चुनाव प्रक्रिया के दौरान यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार का विघ्न डालने का प्रयास किया जाता है तो ऐसे अराजक तत्वों पर पूरी सख्ती से कानूनी कार्यवाही की जाए। यदि किसी प्रत्याशी या मतदाता द्वारा चुनाव आयोग के दिशा निर्देशो का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जाये। पीठासीन अधिकारी का पूर्ण सहयोग करें तथा शांति व्यवस्था बनाये रखें एवं शान्ति व्यवस्था हेतु पीठासीन अधिकारी के बुलाने पर ही मतदान केन्द्र के अन्दर प्रवेश करें। साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक  एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की गई कि मतदान केन्द्र पास अनावश्यक रूप से खडें ना हो, वोट डालने के पश्चात अपने अपने घर जाएं तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। 


*

मीनाक्षी - गौरव और लवली - राकेश ने वोट डाला




मुज़फ्फरनगर । राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने परिवार सहित वोट डाली ।


भाजपा  नगरपालिका प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप  व भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने परिवार सहित वोट डाली। 

मुज़फ्फरनगर में 9 बजे तक 9 .97 परसेंट मतदान हुआ। सपा प्रत्याशी लवली शर्मा पति राकेश सिंह डाला वोट, मतदाताओं से अधिक से अधिक वोटिंग करने की अपील। इंतजार त्यागी भी भ्रमण करते नजर आए। 

Featured Post

मुजफ्फरनगर संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति द्वारा किया गया झंडा रोहण

मुजफ्फरनगर ।संयुक्त व्यापार संघ कैंप कार्यालय नवीन मंडी स्थल अध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया,मुख्य अतिथि प्रदे...