रविवार, 23 अक्टूबर 2022

मुजफ्फरनगर में पेट्रोल पम्प मालिक की सड़क हादसे में मौत


मुजफ्फरनगर। पेट्रोल पम्प मालिक की सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई। 

भौरा कलां क्षेत्र के गांव सिसौली निवासी सतेंद्र उर्फ बिट्टू पुत्र कालूराम का मुंडभर रोड पर पेट्रोल पंप है।सतेंद्र काफी दिनों से परिवार सहित मुज़फ्फरनगर रहता था।शुक्रवार देर शाम वह अपने पेट्रोल पंप से बाइक पर मुज़फ्फरनगर के लिए जा रहा था। जैसे ही वह बघरा स्थित मुकंदपुर झाल के निकट पहुचा तो किसी अज्ञात वहान ने बाइक में टक्कर मार दी ।टक्कर लगने से सतेन्द्र सड़क पर जा गिरा व मौके पर ही मौत हो गयी।स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी ।मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जेब से मिले दस्तावेजो के आधार पर मृतक की पहचान हो सकी जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

पुणे के युवक के पास से 10 लाख रुपए के ‘एडल्ट टॉय’ बरामद


पुणे। महाराष्ट्र की शैक्षणिक राजधानी कहा जाता है. दरअसल यह महाराष्ट्र का ही नहीं बल्कि देश का एक अहम शिक्षा का केंद्र है. यहां देश भर से युवा पढ़ने और अपना भविष्य बनाने आते हैं. लेकिन यह खबर ना सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि पुणे में अपने लाड़लों को पढ़ने भेजने वाले अभिभावकों के लिए भी चिंता बढ़ाने वाली है. उन्हें यह खबर सतर्क करती है कि वे ध्यान रखें कि कहीं उनकालाड़ला बिगड़ तो नहीं गया. पुणे के एक गोडाउन से करीब 10 लाख रुपए के सेक्स टॉयज जब्त किए गए हैं.

इन सेक्स टॉयज की बिक्री ऑनलाइन की जा रही थी और सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि बड़ी तादाद में नाबालिग विद्यार्थी इसे खरीद रहे थे. इससे यह सवाल खड़ा होता है कि क्या पुणे के युवाओं को सेक्स टॉयज की लत लग लग रही है?
पुणे पुलिस ने इस मामले में एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आईपीसी की धारा 292 और 293 के तहत यह केस दर्ज किया गया है. इस पूरी ऑनलाइन बिक्री को लेकर सबसे बड़ी चिंता की बात यही है कि इन एडल्ट टॉयज को बड़ी तादाद में नाबालिग युवा खरीद रहे थे. एडल्ट टॉयज का यह बिजनेस किस हद तक फैला हुआ है, पुलिस इसका पता लगा रही है.
इससे पहले पुणे में सितंबर के महीने में ‘सेक्स तंत्रा’ शिविर नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसके पोस्टर्स वगैरह छपवा दिए गए थे और इसमें भाग लेने के लिए पास की बिक्री से संबंधित जानकारियां दे दी गई थीं. लेकिन इसके खिलाफ सामाजिक और महिला संगठनों ने एक मुहिम शुरू की. इसके बाद पुणे पुलिस पर दबाव बढ़ा और फिर पुलिस ने यह कार्यक्रम रुकवा दिया. यह कार्यक्रम नवरात्रि त्योहार से पहले युवाओं कोआकर्षित करने के लिए भारतीय परंपरा और रीति-रिवाजों की आड़ में यौन भावनाओं को उत्तेजित करके मोटी कमाई करने वाला कार्यक्रम था.यह कार्यक्रम 1,2 और 3 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा था. इसमें भाग लेने के लिए प्रति व्यक्ति 15 हजार रुपए तक का टिकट रखा गया था. इसके लिए एक क्यू आर कोड और फोन नंबर तक प्रोवाइड करवाए गए थे. 

मकान में आग लगने से आईजी की मौत, पत्नी और बेटा गंभीर


लखनऊ । शनिवार देर रात आइजी दिनेश चंद्र पांडेय उर्फ नज़र कानपुरी के मकान में  अचानक आग लग गयी । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दिनेश चंद्र पांडेय उनकी पत्नी अरुणा और बेटा शशांक तीनों मकान के प्रथम तल पर फंस गए। सूचना पर इंदिरानगर फायर स्टेशन से दमकल कर्मी और गाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंचे । 

घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद फायर और पुलिस की संयुक्त टीम ने  पहले तल पर फंसे तीनों को निकाला और लोहिया लेकर पहुंचे। जहां, डाक्टरों ने दिनेश चंद्र पांडेय को मृत घोषित कर दिया जबकि उनकी पत्नी और बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है ।

भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ ने शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु से की मुलाकात

 मुजफ्फरनगर!आज वरिष्ठ भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ ने परम पूज्य शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री शंकराचार्य राजराजेश्वरम जी महाराज जी से आत्मीय भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया!


ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी ने किया दिवाली मिलन

 मुजफ्फरनगर । शाहपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी ने अपने मोर कुक्का स्थित आवास पर दिपावली मिलन का आयोजन किया। उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। सभी के लिए माँ लक्ष्मी से उन्नति की दुआ की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौरव त्यागी सहित कई गांवों के प्रधान और बीड़ीसी मैंबर मौजूद रहे।


संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति ने मंडी समिति की समस्या से कराया अवगत


मुजफ्फरनगर । संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति मुजफ्फरनगर के पदाधिकारी मन्डी सचिव सुरेंद्र शर्मा  से मिलकर मन्डी समिति की समस्यायों से अवगत कराया जिसमें मुख्यत सड़कों का निर्माण व आवारा पशुओं की समस्यायों केबारे में वार्ता हुई व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल संयोजक राकेश त्यागी बलविंदर सिंह पवन वर्मा मोजुद रहे

होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा में दीपावली मेले एवं आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रदशर्नी का आयोजन



मुजफ्फरनगर । होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के प्रागंण में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष पर दीपावली मेले एवं आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रदशर्नी का आयोजन किया गया। दीपावली मेले एवं प्रदशर्नी के शुभारम्भ मेले के मुख्य अतिथि महामण्डेलश्वर पं0 संजीव शंकर, विशिष्ट अतिथि मौ0 मुस्फकीन (महिला कल्याण विभाग अधिकारी) डॉ0 अ0 कीर्तिवर्धन, श्री संदीप मलिक, डॉ0 राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, डायटिशयन आयुषी अग्रवाल, श्री जितेन्द्र कुमार, श्रीमती रीटा दहिया और प्रधानाचार्य डॉ0 प्रवेन्द्र दहिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मेले में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आर्ट एवं क्राफ्ट की प्रदशर्नी स्वनिर्मित वस्तुओं का स्टॉल लगाया गया। जिसके अन्तर्गत पेन्टिग, स्वनिर्मित दीपक, कैन्डल एवं साज और सज्जा के सामानों की प्रदशर्नी की गयी, जिसमें अतिथियों, अध्यापकों और अभिभावकों ने बढ़ चढकर भाग लिया और भरपूर खरीददारी की गयी। अतिथियों, अभिभावक एवं अध्यापकों का उत्साह देखकर बच्चों का मन हर्षोल्लास से भर गया।    

 विद्यार्थियों के द्वारा बनाये गये सभी सामानों में सहयोग करने वाले कलाकार अमरीश कुमार का विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आभार व धन्यवाद करते हुए उनको स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 

 मेले और प्रदशर्नी के समापन पर अतिथियों ने बच्चों की मेहनत की भूरी-भूरी प्रशंसा की और अन्त में अभिभावकों एवं अध्यापकों द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ में दीपावली की शुभकामनाएं देकर दीपावली मेले का समापन किया गया।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️ *दिनांक - 23 अक्टूबर 2022*

🌤️ *दिन - रविवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अश्विन)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - त्रयोदशी शाम 06:03 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

🌤️ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी दोपहर 02:34 तक तत्पश्चात हस्त*

🌤️ *योग - इन्द्र शाम 04:07 तक तत्पश्चात वैधृति*

🌤️ *राहुकाल - शाम 04:42 से शाम 06:08तक*

🌞 *सूर्योदय - 06:38*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:07*

👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

+🚩 *व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि, नरक चतुर्दशी (रात्रि में मंत्र जप से मंत्रसिद्धि), काली चौदस (गुज॰), हेमंत ऋतु प्रारंभ*

🔥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

              🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~🌞

💥 




➡️ 

🌷 *दिवाली के दिन* 🌷

🎆 *दिवाली के दिन घर के पहले द्वार पर चावल का आटा और हल्दी का मिश्रण करके स्वस्तिक अथवा ॐ लगा देना, ताकि गृह दोष दूर हों और लक्ष्मी की स्थिति हो ।*

🙏🏻 *

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय* 🌷

🎆 *दीपावली (24 अक्टूबर 2022) सोमवार की रात मुख्य दरवाजे के बाहर दोनों तरफ १-१ दिया गेहूँ के ढेर पे जलाएं और कोशिश करें की दिया पूरी रात जले| आपके घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होगी|*

🙏🏻 *जिनके घर में आर्थिक परेशानी हो वो घर में भगवती लक्ष्मी का पूजन करें|*

🌷 *ॐ महालक्ष्मऐ नमः*

🌷 *ॐ विष्णुप्रियाऐ नमः*

🌷 *ॐ श्रीं नमः*

🙏🏻 *इन मन्त्रों में से किसी एक मंत्र का जप करें|*

🌙 *रात को चंद्रमा को अर्घ्य दें |*

👉🏻 *अर्घ्य देते समय :*

🌷 *ॐ सोमाय नमः |*

🌷 *ॐ चन्द्रमसे नमः |*

🌷 *ॐ रोहिणी कान्ताय नमः |*

🌷 *ॐ सोमाय नमः |*

🌷 *ॐ चन्द्रमसे नमः |*

🌷 *ॐ रोहिणी कान्ताय नमः |*

👉🏻 *इन मन्त्रों से पूजन करें |*

🎆 *दिवाली की रात को चाँदी की छोटी कटोरी या दिये में कपूर जलने से दैहिक दैविक और भौतिक परेशानी/कष्टों से मुक्ति होती है| दिवाली के दिन स्फटिक की माला से*

👉🏻 *इन मन्त्रों के जप करने से लक्ष्मी आती हैं*

🌷 *ॐ महालक्ष्मऐ नमः*

🌷 *ॐ विष्णुप्रियाऐ नमः*

🌷 *ॐ श्रीं नमः*

🎆 *दिवाली की रात गणेशजी को लक्ष्मी जी के बाएं रख कर पूजा की जाये तो कष्ट दूर होते हैं. अगर घर में खींचातानी हो या दुकान में बरकत नहीं हो तो *हर रविवार को एक लोटे में जल भर कर २१ बार गायत्री मन्त्र *(ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात)* *का जप करके जल को दीवारों पर छाँट दे पर ध्यान रहे की पैरों के नीचे जल ना आये इसलिए दीवारों पर ही छाँटना है|*

🙏🏻 * |*

                🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞


🌷 *दिवाली में* 🌷

🎆 *दीपावली की सुबह तेल से मालिश करके स्नान करना चाहिए l*

🙏🏻 *

             🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞


🌷 *भूत प्रेत से रक्षा*

🎆 *दिवाली के दिन सरसों के तेल का या शुध्द घी का दिया जलाकर काजल बना ले…ये काजल लगाने से भूत प्रेत पिशाच, डाकिनी से रक्षा होती है…और बुरी नजर से भी रक्षा होती है।*

🙏🏻 *

            🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞


🌷 *माँ लक्ष्मी मन्त्र* 🌷

🎆 *दिवाली (24 अक्टूबर 2022) सोमवार की रात कुबेर भगवान ने लक्ष्मी जी की आराधना की थी तो कुबेर बन गए ,जो धनाढ्य लोगो से भी बड़े धनाढ्य हैं..सभी धन के स्वामी हैं..ऐसा इस काल का महत्त्व है.. दिया जला के जप करने वाले को धन, सामर्थ्य , ऐश्वर्य पाए…ध्रुव , राजा प्रियव्रत ने भी आज की रात को लक्ष्मी प्राप्ति का , वैभव प्राप्ति का जप किया था…मन्त्र बहुत सरल है…मन्त्र का फल प्राप्त करने के लिए श्रद्धा से मंत्र सुने -*

🌷 *माँ लक्ष्मी मन्त्र*

*ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा*

🙏🏻 

🙏🏻 - *

              🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞


🌷 *सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण मंत्र* 🌷 

👉🏻 *25अक्टूबर 2022 मंगलवार को खंडग्रास सूर्यग्रहण (सूरत में ग्रहण समय शाम 04:43 से शाम 06:07 तक) (पूर्व भारत के कुछ भाग छोड़कर पूरे भारत में दिखेगा, जहाँ दिखेगा वहाँ नियम पालनीय)*

🌔 *जब भी सूर्य ग्रहण हो तो एक माला इस मंत्र की करें :-*

🌞 *मंत्र – ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम: |.... ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:| .... ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:*

👉🏻 *और चंद्र ग्रहण हो तो एक माला नीचे मंत्र की करें :-*

 🌙 *मंत्र – ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम: | .... ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम: | .... ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:*

🙏🏻 *- 

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *ग्रहण दर्शन ना करें* 🌷

🌗 *कोई-कोई TV Channel वाले नादान होते हैं.. ग्रहण का दृश्य लाईव दिखाते हैं .. ये नहीं देखना चाहिए और ग्रहण की छाया भी हम पर न पड़े इसका ध्यान रखना चाहिए*

🙏🏻 *- 


       🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞


🌷 *ग्रहण के समय उसके देवता का मंत्र जप* 🌷

🌔 *ग्रहण का समय हो तो उस समय ग्रहण के देव का नाम जप करने से उस ग्रह का माने सूर्य या चन्द्र का विशेष आशीवार्द प्राप्त होते हैं चन्द्र ग्रहण में चन्द्र देव का मंत्र ...*

🌷 *ॐ सोमाय नमः*

🌷 *ॐ रोहिणी कान्ताय नमः*

🌷 *ॐ चन्द्रमसे नमः*

👉🏻 *फिर चन्द्र देव की स्तुति का श्लोक*

🌷 *"दधीशंख: तुषाराभम् क्षीरोरदार्णव संनिभम्, नमामि शशिनं सोमं शम्भोर्मुकुटभूषणम्"*

👉🏻 *फिर चन्द्र गायत्री मंत्र बोलें ...*

🌷 *" ॐ अमृतान्गाय विदमहे कलारुपाय धीमहि तन सोमः प्रचोदयात "*

➡ *और अगर सूर्य ग्रहण हो तो सूर्य गायत्री मंत्र है*

🌷 *" ॐ आदित्याय विदमहे भास्कराय धीमहि तन भानु प्रचोदयात "*

🙏🏻 *- 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष


23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।



आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है।


नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से अपने किसी रुके हुए काम को पूरा करने का मौका मिलेगा और कोई परिजन आपकी किसी कानूनी कार्य में भी मदद कर सकता है, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। आपके स्वास्थ्य में यदि कोई गिरावट चल रही थी, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है। आपको किसी भी मामले को धैर्य से सुलझाना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों को सतर्कता व सावधानी बरतनी होगी, उन्हें अपने जूनियर को सौंपे गए काम पर पूरी निगरानी रखनी होगी, नहीं तो वह कोई बहुत बड़ी गलती कर सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या बनेगी। आपकी रचनात्मक कार्यों में लगन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपका मित्र आपकी किसी धन संबंधित सुलझाने मे आपकी मदद करेगा। विद्यार्थी अपने किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे, उन्हें अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपका कोई धन के लेनदेन से जुड़ा मामला आपको परेशान कर सकता है। आपको किसी मित्र या रिश्तेदार से वाद-विवाद की स्थिति होने पर चुप रहना होगा, नहीं तो आपसी रिश्तो में दरार पैदा हो सकती है। आपको निर्णय लेने की क्षमता का सही समय पर इस्तेमाल करना होगा, नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आपको विदेश मे किसी रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपको आज किसी पुरानी नौकरी से ऑफर आ सकता है, लेकिन अभी पुरानी मे ही टिके रहना होगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों को करने के लिए रहेगा। आप घर परिवार में चल रही कटुता के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सदस्य एकजुट नजर आएंगे। राजनीतिक मामलों में आज दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपको किसी राजनेता से मिलने का मौका मिलेगा। आपको आज वरिष्ठ सदस्यों की सेवा करने का मौका मिले, तो अवश्य करें और बड़ों के आशीर्वाद से आपको कोई नया वाहन खरीदने में सफलता मिलेगी।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी जरूरी काम को समय रहते पूरा करना होगा व उसके नीति व नियम बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करें, तभी वह किसी परीक्षा को दे पाएंगे। आप कार्य क्षेत्र में कुछ बयानों के कारण असमर्थ महसूस करेंगे। आप अपने दैनिक कार्यों में किसी बदलाव के कारण आप परेशान रहेंगे। मीडिया से जुड़े लोगो के लिए दिन रचनात्मक रहेगा। आपको पहले का उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में तालमेल बनाए रखें, नहीं तो बाद विवाद हो सकता हैं। आपको किसी काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको किसी छोटी बात पर बुरा नहीं मानना है और किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार में खुशियां रहेंगी और आप अपने मन की इच्छा की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। आपको किसी काम में लापरवाही नहीं बरतनी है। कोई कानूनी मामला आज आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपकी कोई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, लेकिन यदि आपने किसी से स्वभाव के चिड़चिड़ापन के कारण कुछ गलत बोला था, तो वह आपकी बात का बुरा मान सकते हैं। यदि आपको निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें। यह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी कोई पिछली की गई गलती आपके लिए समस्या बन सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशियां रहेगी। सामाजिक कार्यक्रम में कार्यरत लोग आज व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण वह अपने कामों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके अधिकारी आपसे यदि किसी कार्य को करने के लिए कहे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। आपको किसी काम को लेकर निराशा हाथ लगेगी। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूरी होगी और आपका मानसिक बोझ भी कम होगा, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज किसी तीसरे के कारण तनाव पनप सकता है, जो युवा नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी परिजन की ओर से कोई वाद विवाद की स्थिति को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही नियंत्रण में करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों को काम की कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, तभी वह अपने काम समय पर पूरा कर पाएंगे। आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आप अपने समय का सदुपयोग करेंगे, खाली बैठकर किसी के साथ समय व्यतीत ना करें, नहीं तो आपके कुछ काम लटक सकते हैं। आपको आज किसी लेनदन के मामले को दूसरों से बातचीत करके ही निपटाना होगा। यदि आपके अंदर किसी बात को लेकर गुस्सा आए, तो आपको उस पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन आप अध्ययन व आध्यात्म के कार्य में व्यस्त रहेंगे। यदि पिछले कुछ समय से आप किसी बात को लेकर परेशान थे, तो वह लोगो के सामने उजागर हो सकती है। आपको किसी डील को फाइनल करनी से पहले उसके नियम व पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को आज किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है और बहन के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो उसके लिए आपको अपने मित्र से बातचीत करनी होगी।

गुडविल सोसायटी ने आयोजित किया दीपावली मिलन समारोह


मुजफ्फरनगर । गत दिवस स्थानीय  कोल्ड स्टोरेज कंपाउंड परिसर निकट मीनाक्षी चौक में इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी मुजफ्फरनगर के सौजन्य से दीपावली मिलन समारोह संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष  सुरेंद्र अग्रवाल ने की इस दीपावली मिलन समारोह में जहां राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रुप में पधारे वही अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एवं उप जिला अधिकारी पीएन झा इस समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे इस दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित अतिथियों ने अपने हाथों से दीप प्रज्वलित किया और प्रकाश उत्सव की एक दूसरे को बधाई दी सोसायटी के सचिव होतीलाल शर्मा ने जहां सोसाइटी के क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला वहीं अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने सभी अतिथियों के प्रति स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया दीप प्रज्वलन के साथ ही गुडविल सोसायटी के सदस्यों ने अतिथियों को पटका पहना कर पुष्प हार देकर तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ मुकेश अरोरा बीएम गुप्ता बोहरनलाल चक्रेश जैन देवराज पवार मनोहर लाल कालरा दिनेश गर्ग इंजीनियर लोकेश चन्द्रा एलके मित्तल मधुसूदन गर्ग एंड सतीश चंद्र मित्तल मनोज बाटला मुकेश लाल एंड मुकुल दुआ ब्रजमोहन प्रदीप शर्मा प्रमोद मित्तल सतीश गोयल सुनील ग्रोवर रामकुमार तायल राजन अग्रवाल पंकज जैन पूर्व विधायक अशोक कंसल पूर्व  बीजेपी जिला अध्यक्ष रुपेंद्र सैनी डॉक्टर एम.एल गर्ग अजीत गर्ग ईश्वर दयाल सादर अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। 

शनिवार, 22 अक्टूबर 2022

तीन दिवसीय पी0डी0 लाइट कार्यषाला का आयोजन

 


श्री राम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, के प्रांगण में ललित कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए दीपावली के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय पी0डी0 लाइट कार्यषाला का आयोजन किया गया। इस कार्यषाला का उद्देष्य विद्यार्थियों को अपनी भारतीय संस्कृतियों में अपने रीति-रिवाजों, त्यौहारों व उत्सवों को अपने परम्परागत रूप में मनाने की कला को हस्तान्तरित करना है। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए इस कार्यषाला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार से विद्यार्थियों को अपनी कलात्मकता को प्रदर्षित करने का अवसर मिल सके। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मनमोहक वस्तुऐं बनाकर सबका मन मोह लिया। कार्यषाला के मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ रहे। जिन्होंने विद्यार्थियों के समक्ष ललित कला की महत्ता को समझाया।

 कार्यषाला में पी0डी0 लाइट कम्पनी में कार्यरत एक्सपर्ट टीचर के पद पर अंजु धीमान ने अपने डेमोंस्ट्रेषन में दीपावली में प्रयोग होने वाले दीपकों पर क्ले वर्क, झरोखा में लिप्न आर्ट तकनीक, प्लेन ग्लॉस पर प्रयोग होने वाले ग्लॉस कलर और वॉल हेंगिंग, बंधनवार में बन्धेज आदि का प्रयोग विद्यार्थियों को आकर्षक ढंग से बताया। उन्होंनें विद्यार्थियों को बताया कि आप किस प्रकार से घर में रखी हुई बेकार वस्तुओं को आकर्षक बना सकते हैं, और आने वाले त्यौहारों पर उन वस्तुओं का प्रयोग कर सकते हैं। अंजु धीमान ने कार्यषाला में विद्यार्थियों को पी0डी0 लाइट कम्पनी के विभिन्न प्रकार के रंगों को विस्तारपूर्वक बताते हुए उनका प्रयोग करना भी बताया।

 इस अवसर पर ललित कला संकाय के निदेषक डॉ0 मनोज धीमान ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग में इस प्रकार की कार्यषालाओं का आयोजन निरन्तर रूप से किया जाना चाहिए। जिससे विद्यार्थियों की प्रतिभा निखर सके। उन्होंनें विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यषालाओं से विद्यार्थियों का कलात्मक विकास होता है।

 कार्यषाला का समापन करते हुए ललित कला संकाय की विभागाध्यक्षा रूपल मलिक ने विद्यार्थियों को आषीर्वाद देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को उच्च षिक्षा देने के लिए विभागीय प्रवक्ता सदैव प्रतिबद्ध हैं। तत्पष्चात कार्यषाला में ललित कला संकाय के निदेषक डॉ0 मनोज धीमान ने पी0डी0 लाइट कम्पनी से आईं एक्सपर्ट टीचर अंजु धीमान को प्रमाण-पत्र भेंट कर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा कॉलेज विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक ज्ञान को बढ़ाने के लिए समय-समय पर प्रेरित भी किया जाता है।

 नई-नई कलाओं से अवगत कराने में संकाय के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ललित कला संकाय के निदेषक डॉ0 मनोज धीमान, विभागाध्यक्षा रूपल मलिक एवं प्रवक्ताओं में रजनीकांत, बिन्नू पुंडीर, अनु, रीना त्यागी, हिमांषु गौतम, मीनाक्षी काकरान, मयंक सैनी, अजीत कुमार, शर्मिष्ठा एवं नीलम कर्णवाल आदि उपस्थित रहे।

धन नहीं है तो धनतेरस किस तरह मनाएंगे किसान, ट्रैक्टर ट्राली पर बैन व्यवहारिक नहीं : जयंत चौधरी

  




 मुजफ्फरनगर। रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली पर बैन व्यवहारिक नहीं है। इन पर बैन लगाने से किसान खेती कैसे करेगा। भाजपा पर झूठे वादे कर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण पर भाजपा नेताओं ने झूठ में ही प्रचार प्रसार किया। इसके साथ ही अग्निवीर आदि को लेकर भी उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरा। वह भोपा से किसानों के साथ ट्रैक्टर रैली निकालते हुए मोरना में किसान सम्मेलन तक पहुंचे। 

मोरना मिल पर आयोजित किसान सम्मेलन रैली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सम्मेलन में धनतेरस पर भी भीड़ का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब धन नहीं है तो धनतेरस किस तरह मनाएंगे। किसान सहित प्रत्येक वर्ग में मायूसी छायी हुई है। हम सब एक-दूसरे का सहारा बनें। कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली के बिना किसान खेतीबाड़ी कैसे करेगा। ट्रैक्टर ट्रॉली रैली निकालकर क्षेत्र की जनता ने अपनी गर्मी का अहसास करा दिया है। खटारा रोडवेज व खटारा सरकारी वाहन सड़कों पर चल सकते हैं तो फिर किसान का ट्रैक्टर क्यों नहीं। 

उन्होंने कहा कि किसानों के मंच से कभी झूठ नहीं बोला जाता है। जो वादे किये जाते हैं, सच्चे किये जाते हैं। किसान अपनी बात मनवाने के लिए सभी तरीके जानता है। टोपी, पगड़ी वाले परिवर्तन करना जानते हैं। चीते व कबूतर से देश का विकास होने वाला नहीं है। चीनी मिलों पर किसानों का अरबों बकाया है। सरकार उसे दिलाने का कार्य तो करती नहीं है तथा बिजली विभाग की टीम को घर में घुसने का लाईसेंस दे दिया गया है। 

युवा विधायक चन्दन चौहान एक मिसाल व नजीर साबित हुए हैं। जिन्हें जनता का भरपूर विश्वास मिला है। सरकार की नाकाम नीतियों के कारण आज प्रत्येक किसान पर 74000 रुपये का कर्ज है। लंपी बीमारी एक षडयंत्र है। न गाय रहेगी, न गाय का मुद्दा रहेगा। मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रभात उर्फ गुड्डू तोमर, विधायक राजपाल बालियान, विधायक प्रसन्न चौधरी, अनिल कुमार, पूर्व योगराज सिंह, बालियान, रमा नागर, अनुज पहलवान आदि उपस्थित रहे।

युवा विधायक के रूप में चन्दन चौहान एक मिसाल व नजीर साबित हुए : जयंत चौधरी



मुजफ्फरनगर। रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली पर बैन व्यवहारिक नहीं है। इन पर बैन लगाने से किसान खेती कैसे करेगा। भाजपा पर झूठे वादे कर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण पर भाजपा नेताओं ने झूठ में ही प्रचार प्रसार किया। इसके साथ ही अग्निवीर आदि को लेकर भी उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरा। वह भोपा से किसानों के साथ ट्रैक्टर रैली निकालते हुए मोरना में किसान सम्मेलन तक पहुंचे। इस दौरान उन्होने लोगों को चुनाव के दौरान सीएम योगी का गर्मी निकालने वाला बयान भी याद दिलाया।

मोरना मिल पर आयोजित किसान सम्मेलन रैली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि वह ट्रॉली की सवारी कर रैलीस्थल तक आए हैं। आज इतनी ट्रैक्टर ट्रॉली हमारे साथ थी कि देखकर आज सीएम योगी का माथा गरम हो गया होगा। उन्होने लोगों को सीएम योगी का चुनाव के दौरान दिया गया गर्मी वाला बयान याद दिलाते हुए कहा कि आपकी गर्मी निकली नहीं ओर आज आपने उन्हे गर्म कर दिया। उन्होने कहा कि वाह मेरे शेरों, अगर मुजफ्फरनगर का आदमी टक्कर नहीं लेगा तो कौन लेगा।

सम्मेलन में धनतेरस पर भी भीड़ का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब धन नहीं है तो धनतेरस किस तरह मनाएंगे। किसान सहित प्रत्येक वर्ग में मायूसी छायी हुई है। हम सब एक-दूसरे का सहारा बनें। कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली के बिना किसान खेतीबाड़ी कैसे करेगा। ट्रैक्टर ट्रॉली रैली निकालकर क्षेत्र की जनता ने अपनी गर्मी का अहसास करा दिया है। खटारा रोडवेज व खटारा सरकारी वाहन सड़कों पर चल सकते हैं तो फिर किसान का ट्रैक्टर क्यों नहीं।

उन्होंने कहा कि किसानों के मंच से कभी झूठ नहीं बोला जाता है। जो वादे किये जाते हैं, सच्चे किये जाते हैं। किसान अपनी बात मनवाने के लिए सभी तरीके जानता है। टोपी, पगड़ी वाले परिवर्तन करना जानते हैं। चीते व कबूतर से देश का विकास होने वाला नहीं है। चीनी मिलों पर किसानों का अरबों बकाया है। सरकार उसे दिलाने का कार्य तो करती नहीं है तथा बिजली विभाग की टीम को घर में घुसने का लाईसेंस दे दिया गया है। युवा विधायक चन्दन चौहान एक मिसाल व नजीर साबित हुए हैं। जिन्हें जनता का भरपूर विश्वास मिला है। सरकार की नाकाम नीतियों के कारण आज प्रत्येक किसान पर 74000 रुपये का कर्ज है। लंपी बीमारी एक षडयंत्र है। न गाय रहेगी, न गाय का मुद्दा रहेगा। मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रभात उर्फ गुड्डू तोमर,  पूर्व योगराज सिंह, बालियान, रमा नागर, अनुज पहलवान आदि उपस्थित रहे।



आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻


🌞 *~ वैदिक पंचांग ~

 🌤️ *दिनांक - 22 अक्टूबर 2022*

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अश्विन)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - द्वादशी शाम 06:02 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

🌤️ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 01:50 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*

🌤️ *योग - ब्रह्म शाम 05:13 तक तत्पश्चात इन्द्र*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:30 से सुबह 10:56 तक*

🌞 *सूर्योदय - 06:37*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:08*

👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

+🚩 *व्रत पर्व विवरण - गुरु द्वादशी,शनि प्रदोष व्रत, धनतेरस, भगवान धन्वंतरि जयंती- राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस यम दीपदान* 

🔥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

              🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *सूर्यग्रहण* 🌷

👉🏻 *25अक्टूबर 2022 मंगलवार को खंडग्रास सूर्यग्रहण (पूर्व भारत के कुछ भाग छोड़कर पूरे भारत में दिखेगा, जहाँ दिखेगा वहाँ नियम पालनीय सूरत में ग्रहण समय शाम 04:43 से शाम 06:07 तक अन्य शहरों के ग्रहण समयों हेतु लिंक bit.ly/grahan2022)*

              🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~

🌷 *ग्रहण में क्या करें, क्या न करें* 🌷

🌘 *चन्द्रग्रहण और सूर्यग्रहण के समय संयम रखकर जप-ध्यान करने से कई गुना फल होता है। श्रेष्ठ साधक उस समय उपवासपूर्वक ब्राह्मी घृत का स्पर्श करके 'ॐ नमो नारायणाय' मंत्र का आठ हजार जप करने के पश्चात ग्रहणशुद्धि होने पर उस घृत को पी ले। ऐसा करने से वह मेधा (धारणशक्ति), कवित्वशक्ति तथा वाक् सिद्धि प्राप्त कर लेता है।*

🌘 *सूर्यग्रहण या चन्द्रग्रहण के समय भोजन करने वाला मनुष्य जितने अन्न के दाने खाता है, उतने वर्षों तक 'अरुन्तुद' नरक में वास करता है।*

🌘 *सूर्यग्रहण में ग्रहण चार प्रहर (12 घंटे) पूर्व और चन्द्र ग्रहण में तीन प्रहर (9) घंटे पूर्व भोजन नहीं करना चाहिए। बूढ़े, बालक और रोगी डेढ़ प्रहर (साढ़े चार घंटे) पूर्व तक खा सकते हैं।*

🌘 *ग्रहण-वेध के पहले जिन पदार्थों में कुश या तुलसी की पत्तियाँ डाल दी जाती हैं, वे पदार्थ दूषित नहीं होते। पके हुए अन्न का त्याग करके उसे गाय, कुत्ते को डालकर नया भोजन बनाना चाहिए।*

🌘 *ग्रहण वेध के प्रारम्भ में तिल या कुश मिश्रित जल का उपयोग भी अत्यावश्यक परिस्थिति में ही करना चाहिए और ग्रहण शुरू होने से अंत तक अन्न या जल नहीं लेना चाहिए।*

🌘 *ग्रहण के स्पर्श के समय स्नान, मध्य के समय होम, देव-पूजन और श्राद्ध तथा अंत में सचैल (वस्त्रसहित) स्नान करना चाहिए। स्त्रियाँ सिर धोये बिना भी स्नान कर सकती हैं।*

🌘 *ग्रहण पूरा होने पर सूर्य या चन्द्र, जिसका ग्रहण हो उसका शुद्ध बिम्ब देखकर भोजन करना चाहिए।*

🌘 *ग्रहणकाल में स्पर्श किये हुए वस्त्र आदि की शुद्धि हेतु बाद में उसे धो देना चाहिए तथा स्वयं भी वस्त्रसहित स्नान करना चाहिए।*

🌘 *ग्रहण के स्नान में कोई मंत्र नहीं बोलना चाहिए। ग्रहण के स्नान में गरम जल की अपेक्षा ठंडा जल, ठंडे जल में भी दूसरे के हाथ से निकाले हुए जल की अपेक्षा अपने हाथ से निकाला हुआ, निकाले हुए की अपेक्षा जमीन में भरा हुआ, भरे हुए की अपेक्षा बहता हुआ, (साधारण) बहते हुए की अपेक्षा सरोवर का, सरोवर की अपेक्षा नदी का, अन्य नदियों की अपेक्षा गंगा का और गंगा की अपेक्षा भी समुद्र का जल पवित्र माना जाता है।*

🌘 *ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरतमंदों को वस्त्रदान से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है।*

🌘 *ग्रहण के दिन पत्ते, तिनके, लकड़ी और फूल नहीं तोड़ने चाहिए। बाल तथा वस्त्र नहीं निचोड़ने चाहिए व दंतधावन नहीं करना चाहिए। ग्रहण के समय ताला खोलना, सोना, मल-मूत्र का त्याग, मैथुन और भोजन – ये सब कार्य वर्जित हैं।*

🌘 *ग्रहण के समय कोई भी शुभ व नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।*

🌘 *ग्रहण के समय सोने से रोगी, लघुशंका करने से दरिद्र, मल त्यागने से कीड़ा, स्त्री प्रसंग करने से सुअर और उबटन लगाने से व्यक्ति कोढ़ी होता है। गर्भवती महिला को ग्रहण के समय विशेष सावधान रहना चाहिए।*

🌘 *तीन दिन या एक दिन उपवास करके स्नान दानादि का ग्रहण में महाफल है, किन्तु संतानयुक्त गृहस्थ को ग्रहण और संक्रान्ति के दिन उपवास नहीं करना चाहिए।*

🌘 *भगवान वेदव्यासजी ने परम हितकारी वचन कहे हैं- 'सामान्य दिन से चन्द्रग्रहण में किया गया पुण्यकर्म (जप, ध्यान, दान आदि) एक लाख गुना और सूर्यग्रहण में दस लाख गुना फलदायी होता है। यदि गंगाजल पास में हो तो चन्द्रग्रहण में एक करोड़ गुना और सूर्यग्रहण में दस करोड़ गुना फलदायी होता है।'*

🌘 *ग्रहण के समय गुरुमंत्र, इष्टमंत्र अथवा भगवन्नाम-जप अवश्य करें, न करने से मंत्र को मलिनता प्राप्त होती है।*

🌘 *ग्रहण के अवसर पर दूसरे का अन्न खाने से बारह वर्षों का एकत्र किया हुआ सब पुण्य नष्ट हो जाता है। (स्कन्द पुराण)*

🌘 *भूकंप एवं ग्रहण के अवसर पर पृथ्वी को खोदना नहीं चाहिए।(देवी भागवत)*

🌘 *अस्त के समय सूर्य और चन्द्रमा को रोगभय के कारण नहीं देखना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्णजन्म खं. 75.24)*

🙏🏻 *

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *नरक चतुर्दशी* 🌷

➡ *23 अक्टूबर 2022 रविवार को नरक चतुर्दशी (रात्रि में मंत्रजप से मंत्रसिद्धि, 24 अक्टूबर सोमवार को नरक चतुर्दशी (तैलाभ्यंग स्नान) ।*

🙏🏻 *नरक चतुर्दशी के दिन चतुर्मुखी दीप का दान करने से नरक भय से मुक्ति मिलती है । एक चार मुख ( चार लौ ) वाला दीप जलाकर इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिये –*

🌷 *” दत्तो दीपश्वचतुर्देश्यां नरकप्रीतये मया ।*

*चतुर्वर्तिसमायुक्तः सर्वपापापनुत्तये ॥“*

👉🏻 *( नरक चतुर्दशी के दिन नरक के अभिमानी देवता की प्रसन्नता के लिये तथा समस्त पापों के विनाश के लिये मै चार बत्तियों वाला चौमुखा दीप अर्पित करता हूँ।)*

🙏🏻 *यद्यपि कार्तिक मास में तेल नहीं लगाना चाहिए, फिर भी नरक चतुर्दशी के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तेल-मालिश (तैलाभ्यंग) करके स्नान करने का विधान है। 'सन्नतकुमार संहिता' एवं धर्मसिन्धु ग्रन्थ के अनुसार इससे नारकीय यातनाओं से रक्षा होती है। जो इस दिन सूर्योदय के बाद स्नान करता है उसके शुभकर्मों का नाश हो जाता है।*

                🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞


*दिवाली में करने योग्य* 🌷

➡ *१. श्री सुरेशानंदजी ने कहा है की दीपावली के दिन श्री राम अयोध्या आए थे, तो हमारे जीवन में भी श्री राम (ज्ञान), सीताजी (भक्ति) और लक्ष्मणजी (वैराग्य) आए |*

➡ *२. दीपावली के दिन रात भर घी का दिया जले सूर्योदय तक, तो बड़ा शुभ माना जाता है |*

➡ *३. दीपावली के दिन चांदी की कटोरी में अगर कपूर को जलायें, तो परिवार में तीनों तापों से रक्षा होती |*

➡ *४. हर अमावस्या को (और दिवाली को भी) पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाने से पितृ और देवता प्रसन्न होते हैं, और अच्छी आत्माएं घर में जन्म लेती हैं.*

➡ *५. नूतन वर्ष के दिन (दीपावली के अगले दिन ), गाय के खुर की मिट्टी से, अथवा तुलसीजी की मिट्टी से तिलक करें, सुख-शान्ति में बरकत होगी |*

➡ *६. दीपावली की शाम को अशोक वृक्ष के नीचे घी का दिया जलायें, तो बहुत शुभ माना जाता ह *

             🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष


दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।


जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।


नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप किसी भी काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे और उसे पूरा करके ही चैन लेंगे, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी विपक्ष के व्यक्ति से सावधान रहना होगा, लेकिन विद्यार्थी कठिन परिश्रम के बाद ही परीक्षा में सफलता पा सकेंगे। आपको अनुशासन व नियमों का ध्यान रखकर ही किसी भी कानूनी कार्य को करना होगा। आप लेन-देन के मामले में आज सावधानी बरतें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी माता जी को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप ऑनलाइन कार्यों की कुछ योजनाएं भी बना सकते हैं और जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, वह आज कोई अच्छा मुकाम पाएंगे और सभी क्षेत्रों में अच्छा नाम कमाएंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला रहेगा, क्योंकि आपको आपके किए गए कार्यों से जाना तो जाएगा, लेकिन फिर भी आपके प्रशंसकों की संख्या में इजाफा नहीं होगा। आपकी आज किसी दूर रह रहे परिजन से मुलाकात हो सकती है, जिसमें आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और आप घर परिवार के सभी कार्यों को स्वयं ही करने में लगे रहेंगे, लेकिन आपको आज अपनी सहनशीलता को बढ़ाना होगा, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। आप अपनी सुख सुविधाओं की चीजों पर आज पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरी हो पाएंगी। आपको किसी वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज आपकी विदेश जाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है, क्योंकि आपको वहां से कोई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको अपने परिजनों के सहयोग से किसी नए काम को करने को मिलेगा। आज आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी और आपको अपने बिजनेस में एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। पिताजी से आप किसी पिछली की हुई गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। आपको आज दूर संचार के साधनों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको कारोबार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आज आप अपने घर किसी जन्मदिन, विवाह, मुंडन आदि की तैयारी में लगे रहेंगे और परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको अपने व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा और लेकिन आपको आज कुछ अच्छे अच्छे पकवान खाने से कोई पेट सम्बन्धित समस्या हो सकती है। आप अपने व्यवहार में अनुकूलता बनाए रखें, तभी लोग आपकी ओर आकर्षित हो पाएंगे। आप कुछ रुके हुए कार्य पर भी पूरा जोर देंगे, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी कानूनी मामले में अपने भाइयों से सलाह ले सकते हैं, लेकिन आपको साझेदारी में किसी गलत बात पर अपने साथी का साथ नहीं देना है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। व्यापार कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में कुछ आधुनिक तकनीकों को अपना सकते हैं। आपको आज किसी नई योजना में निवेश करने का मौका मिल सकता है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है, लेकिन आप यदि कोई बजट बनाएंगे, तो आप कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है, जिसमें फैसला भी आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी कि किसी बात से नाराज रहेंगे, लेकिन फिर भी वह उन्हें लॉग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं। पारिवारिक रिश्तो में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो आज उनमे भी सुधार होगा। आपको अपनी किसी पिछली की हुई गलती से आपको सबक लेना होगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने व्यापार को और बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। छुटपुट लाभ मिलने से आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों का विश्वास जीतना होगा, तभी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आपको अपने रीति-रिवाजों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए कुछ उलझनो भरा रहेगा। आप जीवन साथी को लेकर कुछ चिंतित थे, तो आप उनके लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों के सहयोग मिलने से आप किसी नई गाड़ी को अपने घर ला सकते हैं। घर व बाहर आपको धैर्य से काम लेना होगा, नहीं तो आपके विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपने कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी ली, तो उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढने से आप काफी समय धार्मिक आयोजनों में व्यतीत करेंगे। आपकी आज किसी राजनीति के कार्यक्रम मे आपकी किसी नेता से मुलाकात हो सकती है। आपको अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करना बेहतर रहेगा। आपको अनुभवी व्यक्तियों से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। आप किसी नई संपत्ति की प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे और संतान की संगति को देखकर आपको हैरानी होगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन विद्यार्थियों को किसी वाद विवाद प्रतियोगिता में जीत दिलवाने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, लेकिन घर परिवार में आपसे कोई चूक होने से आपको वरिष्ठ सदस्यो से डांट खानी पड़ सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आप अपने जीवन में अनुशासन को बनाए रखें, जिससे परिवार के सदस्य कुछ परेशान रहेंगे, लेकिन आपको किसी नये निवेश को करने का मौका मिल सकता है। यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण मामले आपको परेशान कर सकते हैं, जिनको आप को समझाना ही होगा। आप अपने किसी करीबी से ज्यादा बातचीत ना रखें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। कार्यक्षेत्र में विपक्ष आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन फिर भी आप लापरवाही से किसी कार्य को ना करें, नहीं तो वह बाद में आपके लिए समस्या लेकर आएगा। खानपान व अत्यधिक तले हुए भोजन से परहेज रखें, नहीं तो कोई समस्या हो सकती

धनतेरस पर दिख जाएं ये चीजें तो समझिए प्रसन्न हैं महालक्ष्मी


धनतरेस का त्योहार इस साल दो दिन 22 और 23 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा. इस दिन नई वस्तुओं की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है. कहते हैं इससे मां लक्ष्मी खरीदी गई वस्तुओं में 13 गुना वृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. धनतेरस दिवाली उत्सव की शुरुआत का दिन होता है. शास्त्रों में बताया गया है कि धनतेरस पर कुछ खास चीजों का दिखना बेहद शुभ माना गया है, इनके दिखने पर व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है और धन से जुड़ी हर समस्या खत्म हो जाती है. आइए जानते हैं धनतेरस पर किन चीजों का दिखना लाभकारी है.

किन्नर

किन्नरों को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है इनके आशीर्वाद से गरीब भी धनवान बन जाता है. धनतेरस पर किन्नरों का दिखना शुभता का प्रतीक है. मान्यता है कि अगर धनतेरस के दिन कोई किन्नर स्वेच्छा से अपने पास का सिक्का व्यक्ति को दान कर दे तो अपार धन लाभ के योग बनते हैं. पैसों की तमाम परेशानियां खत्म हो जाती हैं. जीवन में कभी उधार की नौबत नहीं आती.


सिक्का

धनतेरस के दिन सड़क पर सिक्का मिलना मंगलकारी माना गया है. ये सौभाग्य में वृद्धि की ओर इशारा करता है. रास्ते पर अगर सिक्का दिखे तो इसे उठाकर अपने धन स्थान या तिजोरी में संभालकर रखें. मान्यता है इससे बरकत बनी रहेगी.


छिपकली

आमतौर पर घर में छिपकली कई बार दिख जाती है लेकिन शकुन शास्त्र के अनुसार धनतेरस की शाम पूजा के बाद छिपकली का दिखना मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने का सूचक माना जाता है. इसका दिखना धन-दौलत में बढ़ोत्तरी का संकेत देता है. मां लक्ष्मी संग कुबरे देव की भी कृपा होती है. अगरे छिपकली दिखे तो ‘ऊँ महालक्ष्मयै नमः’ मंत्र का जाप कर दूर से उसे अक्षत अर्पित कर दें.


बिल्ली

धनतेरस पर सफेद बिल्ली का नजर आना बहुत शुभ माना जाता है. शकुन शास्त्र के अनुसार ये लंबे समय से अटके हुए कार्य या इस दिन कोई भी शुभ काम बिना बाधा के पूरे होने का संकेत माना जाता है.

ये करेंगे धनतेरस पर तो होगी महालक्ष्मी की कृपा

 


धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि त्रियोदशी तिथि को हाथों में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे. धनतेरस के लिए मान्यता है कि धन के देवता कुबेर, भगवान धन्वंतरी की उपासना से धन लाभ और उत्तम सेहत का वरदान मिलता है. अगर आप भी चाहते हैं कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसे और भगवान धन्वंतरि आपको उत्तम स्वास्थ दें तो आपको इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए.

धनतेरस के दिन किन बातों का ख्याल रखें

धनतेरस के पहले ही कर लें दिवाली की सफाई.

इस दिन कुबेर के साथ धन्वंतरी की भी पूजा करें 

इस दिन सोना, चांदी , पीतल या स्टील ही खरीदें.

दिवाली के लिए गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति भी इसी दिन खरीदें.

धनतेरस के दिन जरूरतमंदों को दान करने से विशेष लाभ होता है.

धनतेरस के दिन खाली बर्तन घर नहीं लाना चाहिए. घर के अंदर बर्तन लाने से पहले उसे पानी, चावल या किसी अनाज से भरकर ही घर के अंदर लाएं.

धनतेरस शुभता के साथ साथ शुद्धता का भी प्रतीक है. इसीलिए इस दिन किसी भी मिलावट वाली चीजों खरीददारी बहुत ज्यादा परहेज करना चाहिए.

धनतेरस के दिन लोहा खरीदने से बचना चाहिए.

धनतेरस पर मुख्य द्वार में दोनों ओर स्वास्तिक का चिन्ह जरूर लगाना चाहिए.

धनतेरस से ही रोजाना मुख्य द्वार के बाएं ओर घी का दीपक जरूर जलाएं.

गणेश और लक्ष्मी की अलग-अलग मूर्तियां खरीदें.

खील-बताशे, मिट्टी के दीपक ज़रूर खरीदें.

अंकों का बना हुआ धन का कोई यन्त्र भी खरीदें, इसकी पूजा धनतेरस के दिन करें.


धनतेरस की पूजा विधि

शाम को उत्तर की ओर कुबेर और धन्वंतरी की स्थापना करें.

दोनों के सामने घी का एकमुखी दीपक जलाएं.

कुबेर को सफेद मिठाई और धन्वंतरी को पीली मिठाई चढ़ाएं.

पहले "ॐ ह्रीं कुबेराय नमः" का जाप करें.

फिर " धन्वंतरी स्तोत्र" का पाठ करें और प्रसाद खाएं.

दिवाली के दिन कुबेर को धन स्थान पर रखें.

धन्वंतरी को पूजा वाली जगह पर स्थापित करें.

धनतेरस पर भूलकर न खरीदें ये चीजें

 


धनतेरस के दिन खरीददारी करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें कि पूजा के लिए किसी भी प्रकार की बनावटी या फिर कहें प्लास्टिक की चीजें न खरीदें. वास्तु के अनुसार प्लास्टिक के बने फूल और मूर्तियां घर में नकारात्मक उर्जा बढ़ाती हैं. शुभता के लिए पूजा में मिट्टी से बनीं मूर्तियां और ताजे फूल का प्रयोग ही करें.

धनतेरस के दिन किसी भी तरह की नुकीली चीज जैसे कैंची, चाकू, सुई आदि नहीं खरीदना चाहिए. मान्यता है कि धनतेरस के दिन ऐसी चीजों को पर लाने पर जहां घर में अशांति और कलह बनी रहती है, वहीं मां लक्ष्मी रूठ कर घर से चली जाती हैं.

धनतेरस पर लोहे से बने सामान की खरीददारी करने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन घर में लोहा लाने पर शनि से संबंधित दोष लगता है.

ज्योतिष के अनुसार कांच ओर एल्युमिनियम का संबंध राहु से माना जाता है. ऐसे में इस ग्रह से संबंधित दोष से बचने के लिए धनतेरस वाले दिन इन दोनों धातु के बर्तन या सामान भी नहीं खरीदना चाहिए.

धनतेरस के दिन नकली फूल की तरह भूलकर नकली गहने भी नहीं खरीदने चाहिए. इस दिन आर्टिफिशियल गहनों को खरीदकर घर में लाना बेहद अशुभ माना गया है. मान्यता है कि ऐसा करने पर घर में दु:ख-दारिद्रय बढ़ता है.

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

शुक्रर्तीथ घाट पर दीप दान को लेकर एडीएम प्रशासन ने ली बैठक


मुजफ्फरनगर।अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में शुक्रर्तीथ घाट पर दीपावली के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले दीप–दान उत्सव के कार्यक्रम हेतु बैठक का आयोजन किया गया।

 अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रर्तीथ घाट पर दीपावली के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले दीप–दान उत्सव के कार्यक्रम हेतु बैठक का आयोजन गंगा सेवा समिति के सदस्यों के साथ किया गया। उक्त बैठक में सर्व सहमति से *दिनांक 23-10-2022 की शाम को दीपावली के अवसर पर गंगा घाट पर 11000* दीये जलाने का लक्ष्य जिला प्रशासन एवं गंगा सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा संयुक्त रूप से रखा गया।

उक्त बैठक में उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार‚ तहसीलदार जानसठ एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी गण एवं गंगा सेवा समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

कोरोना योद्धा व शहीद सैनिकों की स्मृति में शहीद स्मारक पर जलाये गये दीपक 

 


मुजफ्फरनगर। दीपों के पर्व दीपावली के उपलक्ष में आज देर शाम राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर कोरोना योद्धा व शहीद सैनिकों की स्मृति में तिरंगे के सामने दीप जलाये गये। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले कोरोना योद्घाओं व देश के लिए शहीद हुए वीर शहीदों की याद में दीप जलाकर अपनी मौन श्रद्धांजलि दी गई। मनीष चौधरी ने कहा कि वह भी एक फौजी के बेटे हैं, और उनके पिता भी देश की रक्षा हेतू युद्ध में शामिल हुए हैं। वह फौजी भाइयों की कठिनाई को समझते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार एवँ व्यापारी नेता संजय मित्तल, प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष समर्थ प्रकाश ने देश की आजादी के संघर्ष में अपना सर्वस्व निछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में दीप जलाकर अपनी मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान 

विकल्प जैन सभासद, केपी चौधरी, भरतवीर प्रधान, नवीन कश्यप, हंसराज कश्यप, युवराज सक्षम चौधरी, सौरभ चौधरी, कृष्णा चौधरी आदि मौजूद रहे।

किसान सम्मेलन मोरना में भारी संख्या में पहुंचे किसान : चन्दन सिंह चौहान



 मुजफ्फरनगर । किसानों की समस्याओं को लेकर कल दिन शनिवार को मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाली मोरना शुगर मिल पर मीरापुर से रालोद विधायक चंदन सिंह चौहान उत्तर प्रदेश सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में किसान सम्मेलन का आयोजन करेंगे। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी जनता को संबोधित करेंगे। वही रालोद के दोनों विधायक और रालोद के जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर भी मौजूद रहेंगे, चंदन सिंह चौहान ने सभी से भारी से भारी संख्या में पहुंचने के लिए अपील की है।

कपिल, शुक्ला व उमेश सहित आठ आरोपियों के वारंट रद्द


मुजफ्फरनगर । प्रदेश के मंत्री  कपिल अग्रवाल  व 7 अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। इनमें मंत्री व भाजपा जिला  अध्यक्ष विजय शुक्ला , पूर्व विधायक उमेश मलिक सहित 4 के गिरफ्तारी वारंट रद्द हो गये। कोर्ट ने धारा 313 के तहत सभी 8 आरोपियों के बयान दर्ज किए। 

गत 2012 को रेल सेवा बाधित करने के मामले में प्रदेश के मंत्री कपिल अग्रवाल , पूर्व विधायक उमेश मालिक, अशोक कंसल ,  भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला , यशपाल  पवार सहित 8 आरोपी कोर्ट में पेश हुए को र्ट ने सभी के 313 के तहत बयान दर्ज  किए 

विशेष अदालत एम पी /एमएलए के ज़ज़ मयंक जायसवाल ने बहस के लिए 2 नवंबर नियत की। 

इस से पूर्व भाजपा विधायक उमेश मालिक , भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ल सहित 4 के जारी गैर जमानती वारंट रद्द कर दिये। मंत्री कपिल अग्रवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शिवराज त्यागी व उमेश मालिक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामबीर सिंह व विक्रांत मालिक ने पैरवी की। 

अभियोजन सूत्रों के अनुसार 2012 को मुज़फ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने का मामला 13 के विरुद्ध दर्ज हुवा था। इसमें 5 आरोपी अपना अपराध स्वीकार कर जुर्माना जमा कर चुके हैं जबकि 8 के विरुद्ध सुनवाई चल रही है।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...