शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

शुक्रर्तीथ घाट पर दीप दान को लेकर एडीएम प्रशासन ने ली बैठक


मुजफ्फरनगर।अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में शुक्रर्तीथ घाट पर दीपावली के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले दीप–दान उत्सव के कार्यक्रम हेतु बैठक का आयोजन किया गया।

 अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रर्तीथ घाट पर दीपावली के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले दीप–दान उत्सव के कार्यक्रम हेतु बैठक का आयोजन गंगा सेवा समिति के सदस्यों के साथ किया गया। उक्त बैठक में सर्व सहमति से *दिनांक 23-10-2022 की शाम को दीपावली के अवसर पर गंगा घाट पर 11000* दीये जलाने का लक्ष्य जिला प्रशासन एवं गंगा सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा संयुक्त रूप से रखा गया।

उक्त बैठक में उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार‚ तहसीलदार जानसठ एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी गण एवं गंगा सेवा समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

शिव मूर्ति संचालक मंडल के सदस्य बाबूराम कौशल जी का निधन

मुजफ्फरनगर। शिव मूर्ति संचालक मंडल के सदस्य बाबूराम कौशल जी का आकस्मिक निधन हो गया।   शव यात्रा कल प्रातः 9:00 उनके निवास स्थान मोती महल से ...