रविवार, 5 दिसंबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 05 दिसम्बर 2021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 05 दिसम्बर  2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास -  मार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्ष -  शुक्ल* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 09:27 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा सुबह 07:47 तक तत्पश्चात मूल*

⛅ *योग - शूल रात्रि 12:07 तक तत्पश्चात गण्ड*

⛅  *राहुकाल - शाम 04:35 से शाम 05:57 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:03* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:55*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - चन्द्र-दर्शन, द्वितीया क्षय तिथि*

💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *काजू प्रयोग* 🌷

🔹 *पैरो की एडियों में दरारे हो, पेट में कृमि हो तो बच्चों को २/३ काजू शहद के साथ अच्छी तरह से चबा चबा कर खाने दे…और बड़े है तो ५/७ काजू…..कृमि,कोढ़, काले मसुडों आदि में आराम होगा |*

🔹 *काजू प्रयोग से मन भी मजबूत होता है*

🙏🏻 *

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पितृदोष हो तो* 🌷

👴🏻 *जो लोग पितृदोष से पीड़ित हैं उनके लिए लिंग पुराण में बताया है  कि मार्गशीर्ष मास शुक्ल द्वितीया ( जो 05 दिसम्बर 2021 रविवार को सुबह 09:28 से 06 दिसम्बर, सोमवार को प्रातः 05:50 तक द्वितीया है) (यानी यह उपाय 05 दिसम्बर, रविवार को करें ) पितृ पूजन का विधान है .... पितृ के लिए गीता का ७ वां अध्याय पढ़ें ...लोटा में जल भरके रखें .... पाठ हो जाए तो सूर्य नारायण को वह जल चढा दें और बोलें -- हमारे घर में जो कोई पहले गुजर गए हैं उनके लिए हम आज का गीता पाठ का पुण्य अर्पण करते हैं .... उनकी सद्गति  हो ....दिव्य गति हो ....और हमारे घर में सुख शांति बढ़े ।*

🙏🏻 

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

  

🌷 *स्त्री संबंधी कोई तकलीफ़ हो तो* 🌷

👩🏻 *स्त्री संबंधी कोई तकलीफ़ हो तो रात को सवा लीटर पानी रख दो ... सुबह ज्यादा ठंडा हो तो थोड़ा गरम पानी मिला दो .... ७ तुलसी के पत्ते खा लो .... पानी पी लो .... फिर थोड़ा घूमो .... 8 दिन के अन्दर स्त्री संबंधी कई बीमारी भाग जाएगी ..... मासिक संबंधी कई तकलीफ़ ठीक हो जाएगी .... अधिक आना... देर से आना...पीड़ा से आना सब ठीक हो जायेगा .... कब्जियत भी ठीक हो जाएगी ।*

🙏🏻 *- 


📖 *

           🌞 *~  हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌺🌸🍁💐🙏🏻मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज आप अपने बुद्धि व ज्ञान का उपयोग करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के सभी दरवाजे खोल लेंगे, जिसके कारण आप अपने और अपने परिवार के सभी सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है। आज आप अपनी कार्यकुशलता से अपने सभी मुद्दों को आसानी से हल कर लेंगे। आज आपको अपने माता-पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। यदि लंबे समय से आपको कोई मानसिक तनाव चल रहा था, तो उसमें भी आज राहत होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपकी अपने कार्यों के प्रति सक्रियता बढेगी। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको अपने काम और सामान दोनों का ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता हैं। आज आप अपने परिवार में किसी जमीन संबंधी मुद्दे पर अपने पिताजी और अपने अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए को कुछ सामाजिक सम्मेलनों में जाने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप सायंकाल के समय अपने किसी परिजन के घर घूमने जा सकते हैं। नौकरी में आज आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है यदि उन्होंने विदेश में पढ़ाई करने के लिए किसी परीक्षा को दिया था,तो आज उसमें उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है, लेकिन आज आपको अपने घर परिवार में किसी से भी ज्यादा उम्मीदें नहीं रखनी है, क्योंकि आपको उन उम्मीदों के पूरा ना होने पर परेशानी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं, लेकिन आज आपका मन कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी करेगा, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा कि आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी ही करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जाएगा,जिसमें आपको अपने साथी कर्मचारियों के साथ की आवश्यकता होगी, जिनकी मदद से आप सायंकाल तक उस कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे और अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। आज आप जिस काम को अपने हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही हटेंगे, जिससे आपका मनोबल और ऊंचा होगा। आज आप यदि अपने धन को बढ़ाने के लिए कहीं पर निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपकी पुत्र व पुत्री की शिक्षा संबंधित कोई समस्या चल रही है, तो आज वह भी सुलझ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यापार में यदि किसी को साझेदार बनाना पड़े, तो उसके बारे में पूरी जानकारी रखकर व सालाह मशवरा कर कर ही बनाए, नहीं तो वह भविष्य में आपके साथ धोखा कर सकता है। आज आपके कुछ नए खर्चे खर्चे बढ़ सकते हैं, जिनके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज परिवार का मे छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करेंगे, लेकिन यदि आपके पिताजी को आंखों से संबंधित कोई कष्ट चल रहा है, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है, इसलिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार के लिए नई नई खोज करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने कुछ कार्यों को आगे के लिए टाल सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान देना होगा। यदि कोई कानूनी कार्य हो, तो आपको उसे ज्यादा समय के लिए उसे आगे के लिए नहीं टालना है, नहीं तो वह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। यदि आज आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें व अपने परिवार के बारे सदस्यों से सलाह लेकर ही सौदा करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने परिवार के सदस्यों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने मन में किसी के प्रति भी गलत विचारों को आने से रोकना होगा और यदि आपका अपने ससुराल पक्ष के किसी से व्यक्ति से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसे भी आज आपको समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। नौकरी में आज आपको आपके मन मुताबिक कार्य मिल जाने के कारण आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी परिजन के यहां मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए एक कला सीखनी होगी, जिसका लिए आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको भेजनी होगी। यदि आज आपको किसी की बात बुरी भी लगे, तो आपको उसमें क्रोध नहीं करना है, तभी आप अपने व्यापार की वृद्धि कर पाएंगे। यदि आज कोई परेशानी भी आये, तो आपको उसका सामना साहस दिखाकर करना होगा, तभी आप उसे समाप्त कर पाएंगे। सायं काल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंता का रहने वाला है। आज आप संतान की पढ़ाई लिखाई से संबंधित किसी चिंता के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को आज वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आज आपका नौकरी व कार्यक्षेत्र अथवा अपने घर में कोई वाद-विवाद पनते, तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है, क्योंकि वही आपको सम्मान दिलवाएगी अन्यथा आप के रिश्तो में दरार पड़ सकती है। आज आपको किसी निर्णय को लेने से पहले अपने दिल व दिमाग दोनों की बात सुनकर ही लेना होगा और किसी की बातों में नहीं आना है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन आपका व्यवसाय थोड़ा धीमा रहेगा। जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आज आप अपने व्यवसाय में यदि अपने पिताजी से सलाह लेकर कोई नया बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपने कार्य क्षेत्र मे परेशानियों के कारण जीवनसाथी से भी किसी वाद विवाद में पड़ सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि वह नाराज हो, तो उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। आज आप अपने काम में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। आज सायंकाल के समय आपको कुछ कड़वी बातें सुनने को मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप भविष्य को लेकर कुछ उलझनों में रहेंगे, जिसके कारण परेशान रहेंगे, इसके लिए आप अपने किसी प्रिय मित्र से सलाह मशवरा करेंगे, जो आपको उत्तम सलाह देंगे। यदि आप आज अपने जीवनसाथी को किसी नए व्यवसाय को कराना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज बदलाव की स्थिति उत्पन्न होगी, लेकिन आपको पहचानना होगा, तभी आप उनसे लाभ अवश्य प्राप्त कर पाएंगे। आज आप धर्म-कर्म के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका लाभ भी आप अवश्य उठाएंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने मन में सकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आसानी से अपने सभी कार्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आज बिजनेस कर रहे लोगों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उन्हें कुछ असुविधा होगी। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड सकता हैं। आज आपको किसी को भी सलाह मशवरा देने से पहले सोचना होगा कि आपकी सलाह उसके लिए नुकसानदायक ना हो। ससुराल पक्ष से आज आपको कोई उपहार मिल सकता है।




आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

शनिवार, 4 दिसंबर 2021

मुजफ्फरनगर में विदेश से पहुंचे लोगों ने बढ़ाया नए वेरिएंट का खतरा, जाँच के लिए भेजे नमूने

 


मुजफ्फरनगर । जिले में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन को लेकर लोगों में दहशत है। दूसरी लहर में भयावह स्थिति देख चुके और अपनों को खो चुके लोग अब तीसरी लहर की आशंका से खासे डरे हुए हैं। हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले से ही विभागों को अलर्ट कर दिया है। वायरस के नए वेरिएंट का जिले में प्रवेश न हो सके इसके लिए भरसक प्रयास किये जा रहे हैं।

इसके अलावा मेरठ में संयुक्त अरब अमीरात से आए पांच नागिरकों का मूल पता मुजफ्फरनगर होने के कारण इनके सैंपल भी यहां से लेकर जांच को भेजे गए हैं।

विदेशों से मुजफ्फरनगर के लिए 11 विदेशी नागरिकों के आने की सूचना मिली थी जिनमें से सात के सैंपल लिए गए सभी निगेटिव पाएं गए। अभी विदेश से आए चार नागिरकों से संपर्क नहीं हो पाया है। उधर संयुक्त अरब अमीरात से आए पांच अन्य नागरिकों के सैंपल लेकर जांच को मेरठ भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट भी जल्द आ जाएगी।

राजपूत समाज ने भरी हुंकार जिले में एक सीट पर भाजपा से टिकट की मांग

 


मुज़फ्फरनगर-। जनपद में 6 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी से एक सीट की मांग को लेकर राजपूत समाज ने मीटिंग शुरू कर दी है। शनिवार को पचेंडा रोड स्थित देव पुरम में अधिवक्ता अशोक सिंह के आवास पर एक बड़ी मीटिंग का आयोजन राजपूत समाज द्वारा किया गया, जिसमें राजपूत समाज के दर्जनों अधिवक्ता, कई राजनीतिक दलों के लोग एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राजपूत समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारी प्राथमिकता है लेकिन हम भारतीय जनता पार्टी के बंधुआ नहीं हैं, हमें जनपद में अपना प्रतिनिधित्व चाहिए, मुजफ्फरनगर जनपद में ठाकुर समाज की संख्या तकरीबन 1.5 लाख से अधिक है। इसलिए कम से कम 1 सीट ठाकुर समाज के व्यक्ति को मिलनी चाहिए, अगर भाजपा हमारी अनदेखी करेगी तो पूरा ठाकुर समाज जो हमें सम्मान देगा उसके साथ रहेगा। 

मीटिंग में मुख्य रूप से ठाकुर अशोक सिंह एडवोकेट, ठाकुर रामफ़ल सिंह, ठाकुर राजेंद्र सिंह, ठाकुर महेश चौहान, ठाकुर अमित सिंह पुंडीर, ठाकुर सुभाष (जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग एवं सह संयोजक भाजपा) ठाकुर अमित रावल (जिला पंचायत सदस्य भाजपा), ठाकुर गौरव चौहान (जिला पंचायत सदस्य भाजपा), दिव्या प्रताप सोलंकी ,राणा तोप सिंह, जय प्रकाश राणा ,राजवीर सिंह जादौन, संदीप चौहान, मुकेश राणा प्रधान आर्य समाज, दिवाकर सोलंकी, राम भूल सिंह, नीरज चौहान ,सर्वेश कुमार ,चरण पाल सिंह तोमर, प्रमोद सिंह पुंडीर, कुलदीप सिंह एडवोकेट, रामपाल सिंह पुंडीर, ठाकुर प्रवीण कुमार पुंडीर, रणबीर, गजेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, गजेंद्र सिंह ,संदीप पुंडीर एडवोकेट कुलदीप सिंह संजय सिंह, ठाकुर शक्ति सिंह ,सचिन पुंडीर आदि सैकड़ों की संख्या में राजपूत समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।।

जनवरी माह के अंत में कभी भी विकराल रूप धारण कर सकती है तीसरी लहर


 नई दिल्ली। भारत में तीसरी लहर आना लगभग तय है। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का प्रभाव दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक दिखने लगेगा। जनवरी अंतिम सप्ताह या फरवरी की शुरुआत में ओमीक्रोन का पीक होगा। आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने नई स्टडी की है। अध्ययन के मुताबिक तीसरी लहर दूसरी लहर की तरह घातक नहीं होगी। प्रो. अग्रवाल ने अपने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर यह निष्कर्ष निकाले हैं। इससे पहले प्रो. मणींद्र ने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर ही दूसरी लहर के बाद ही नए म्यूटेंट के आने से तीसरी लहर की आशंका जताई थी।कोरोना संक्रमण की पहली व दूसरी लहर में अपने गणितीय मॉडल सूत्र के माध्यम से आकलन करने वाले प्रो. अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका में फैले ओमीक्रोन वेरिएंट पर स्टडी शुरू कर प्रारंभिक स्टडी जारी की है। इसके मुताबिक यह ओमीक्रोन वैक्सीन को बाईपास कर रहा है। अब तक जितने भी केस स्टडी सामने आई हैं, उसमें संक्रमण तेजी से फैल रहा है लेकिन बहुत अधिक घातक नहीं मिला है। प्रो. अग्रवाल ने कहा कि सितंबर माह में ही तीसरी लहर को लेकर जो आकलन किया था, वह सच साबित होता दिख रहा है। कई देशों में फैलने के बाद भारत में भी ओमीक्रोन के केस मिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जब तीसरी लहर पीक पर होगी, तब रोजाना एक से डेढ़ लाख के बीच संक्रमित मरीजों के मिलने की संभावना है। बच्चों पर इसका असर कम होगा

प्रो. अग्रवाल के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर का भी बच्चों पर असर कम होगा। उनमें लक्षण भी कम नजर आएंगे और वे जल्दी रिकवर हो जाएंगे।

प्रो. अग्रवाल ने बताया कि ओमीक्रोन से संक्रमित मरीज जल्दी रिकवर होंगे। उन्हें सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण होंगे लेकिन दूसरी लहर की तरह अधिक परेशान नहीं होंगे।

प्रो. अग्रवाल ने बताया कि यह वेरिएंट नेचुरल इम्युनिटी को ज्यादा बाईपास नहीं कर रहा है। नेचुरल इम्युनिटी का मतलब जो लोग एक बार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, उन्हें अधिक घबराने की जरूरत नहीं है। वे संक्रमण से नहीं बच पाएंगे लेकिन अधिक दिक्कत जैसी स्थिति नहीं होगी। वैक्सीन व सावधानी बचाव का माध्यम

उनके मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर से बचने का सबसे अच्छा माध्यम सावधानी बरतना और वैक्सीन है। जिन लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज या अभी पहली ही डोज नहीं लगवाई है, वे तुरंत वैक्सीन लगवा लें। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन वाले लोगों को संक्रमण के चांस हैं लेकिन बहुत हल्का होगा। प्रो. अग्रवाल ने कहा कि अगले सप्ताह पूरी स्टडी रिपोर्ट तैयार हो जाएगी।

प्रो. अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरा लॉकडाउन लगाने की आवश्यकता नहीं है। बचाव की चीजों को ही अगर सख्ती से पालन कराया जाए तो काफी है। जरूरत पड़ने पर हल्का लॉकडाउन लगाया जा सकता है। पहली व दूसरी लहर में सही था आकलन

प्रो. अग्रवाल ने अपने गणितीय मॉडल सूत्र से पहले व दूसरी लहर में भी स्टडी की थी। उनकी रिपोर्ट का आकलन काफी हद तक सही साबित हुआ था।

जिले में लागू हुई धारा 144

 


मुजफ्फरनगर। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि आगामी दिनों मे चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस, क्रिसमस डे, गुरू गोविंद सिंह जयंती, मकर संक्रान्ति, गणतंत्र दिवस आदि अन्य त्यौहार/पर्व मनाये जाने प्रस्तावित है व विभिन्न विद्यालयो/विश्व विद्यालयो एंव संस्थाओ की प्रतियोगी/सामान्य तथा तकनीकी/गैर तकनीकी परिक्षए आयोजित की जानी है साथ ही विभिन्न राजनैतिक/सामाजिक संगठनो द्वारा धरना प्रदर्शन के दृष्टिगत अवांछनीय तत्वो द्वारा कानून एंव शांति व्यवस्था के विपरित कार्य करते हुए जनपद की शांति एवं कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला जा सकता है।

चूॅकि यह जनपद एक अति संवेदनशील जनपद है विगत अनुभवो के आधार पर इस जनपद मे छोटी-छोटी घटनाओ को लेकर कई बार साम्प्रदायिक रूप से विवाद उत्पन्न होते रहे है। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) की तीसरी लहर आने की भी पूर्ण संभावना बनी हुई है, जिसके नियन्त्रण हेतु वैक्सीन लगाये जाने (टीकाकरण अभियान) का कार्यक्रम भी चल रहा है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अराजक तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही एवं क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कडे निर्देश दिये गये है। इस परिप्रेक्ष्य में सम्पूर्ण जनपद के 21 थाना क्षेत्रों, जिसमें महिला थाना भी सम्मिलित है, प्रतिबन्धात्मक आदेश लागू करने के लिये मेरा समाधान हो गया है कि वर्तमान परिवेश में शान्ति एवं कानून व्यवस्था/लोक पर शान्ति बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत प्रतिबन्धात्मक आदेश निर्गत किये जाते है।

  अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि वर्तमान परिवेश में शान्ति एवं कानून व्यवस्था/लोक पर शान्ति बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में 30 जनवरी 2022 तक धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत प्रतिबन्धात्मक आदेश निर्गत किये जाते है। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।

मुजफ्फरनगर में एक स्कूल के प्रबंधक पर लगा दो युवतियों से दुष्कर्म का आरोप, दो थानों के बीच फंसा मामला

 


मुजफ्फरनगर ।एक स्कूल की दो छात्राओं ने प्रबंधक पर प्रैक्टिकल के नाम पर घर बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है मामला दो थानों के बीच फंसा होने के चलते दोनों थानों से पुलिस द्वारा उपरोक्त मामले में हीला हवाली कराई जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुगलकपुर कमहेड़ा में स्थित एक प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक पर दो छात्राओं ने प्रैक्टिकल की आड़ में घर बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। ज सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया साथ ही दोनों छात्राओं के परिजनों द्वारा भोपा थाने में उपरोक्त मामले की सूचना दी गई। परंतु मामला पुरकाजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण पुलिस सीमा विवाद के चलते मामले मामले में हिला हवाली कर गई साथ ही बताया जा रहा है कि सीओ द्वारा की गई जांच में उपरोक्त मामला फर्जी पाया गया है। जिसको लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है।

मोदी की रैली में जा रही बस से वैगन आर टकराई, दो मरे


सहारनपुर । शनिवार को देहरादून में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही बस जब बिहारीगढ़ में वैगन आर कार से टकरा गई। 

बताया गया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही बस से ओवरटेक करने के दौरान टकरा गई। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने की वजह से कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए और कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार चला रहे देहरादून के मेहूवाला निवासी प्रवीण चौहान पुत्र बहादुर चौहान और उनकी 45 वर्षीय पत्नी शिल्पी चौहान तथा 22 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहनों के टकराने की जोरदार आवाज को सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कार के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिनमें 20 वर्षीय दीक्षांत और 17 वर्षीय निशांत गंभीर रूप से घायल हुए मिले। इसी बीच हादसे की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की सहायता से घायल हुए लोगों को फतेहपुर स्थित सीएचसी में भिजवाया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों घायलों को गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बस को मौके पर ही पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हाईवे पर दो वाहनों के टकराने से जाम लग गया। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हुए दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने भी घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

वोट बनाने में भेदभाव बर्दाश्त नहीं करेगी समाजवादी पार्टी


मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर आयोजित सपा की मासिक मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल पूर्व प्रमुख ने कहा कि प्रशासन वोट बनाने के अभियान में मिल रही भेदभाव की शिकायतों को तत्काल दूर करके निष्पक्षता का अहसास कराए। सपा किसी भी भेदभाव को बर्दाश्त नही करेगी।

पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि सपा में हर वर्ग जाति का सम्मान व सभी कार्यकर्ताओ के मान सम्मान को देखकर ही अन्य पार्टियो के कार्यकर्ता भी प्रभावित होकर सपा में आ रहे हैं।उन्होंने सर्वप्रथम नई व छुटी हुई वोट बनवाने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री महेश बंसल ने अपने सम्बोधन में कहा कि सपा कार्यकर्ता रक्षक के रूप में अपने बूथों व वोटों की रक्षा करने का काम करेंगे। सपा जिला महासचिव चौधरी ने कहा कि सपा हाईकमान की कोशिशों से निर्वाचन आयोग द्वारा 5 दिन का वोट अभियान बढ़ाया गया है 5 दिसंबर को सभी सपा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में नई वोट बनवाने तथा वोट सही कराने के लिए जुट जाएं।

सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा व पूर्व महानगर अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी ने मीटिंग को संबोधित करते हुए युवाओं को बेरोजगारी,किसानों मजदूरों को बदहाली देने वाली तथा आरक्षण को चोट पहुंचाने वाली भाजपा सरकार को हटाने तथा 2022 में सपा सरकार लाने का आह्वान किया। सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने 7 दिसंबर को मेरठ में आयोजित अखिलेश यादव जयंत चौधरी की संयुक्त रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि जनता का उत्पीड़न व दमन करने वाली योगी सरकार से जनता आजिज आ चुकी है इसलिए भाजपा सरकार का हटना तथा अखिलेश यादव सरकार का आना तय है।

 मी टिंग को सपा जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष शाहीन बेगम सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी सपा विधानसभा अध्यक्ष मीरापुर मुन्ना ककराला नगर अध्यक्ष मीरापुर ऐश मोहम्मद मेवाती, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित पवार बारी,सपा नेता दर्शन सिंह धनगर,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष टीटू पाल रमन, सतपाल कश्यप, धनवीर कश्यप ,लोकेश कश्यप,काजी अरशद, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी,सलमान त्यागी लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष फराज अंसारी, सभासद अन्नू कुरेशी, विकास शर्मा,जीशान शिबली, सादिक चौहान, रामपाल सिंह पाल,अर्जुन कश्यप,डॉ हनीफ अंसारी एडवोकेट, जावेद सोल्जर द्वारा संबोधित किया गया।

 मीटिंग में मुख्य रूप से इकराम अंसारी,शाहिद गौड़, नवेद रंगरेज,मदन कश्यप, रामनिवास कश्यप, शिवकुमार शर्मा,हाजी गुफरान,सुधा शर्मा,हसीन फातमा,जेबा परवीन,शगुन पाल,इकराम प्रधान,अनेश कुमार उपाध्याय, हसीब राणा, इमलाक प्रधान,शुजाअत राणा, महताब सैफी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश में नए वेरिएंट को लेकर राज्य की सीमाओं पर बढ़ी चौकसी, जारी हुआ नया आदेश

 


लखनऊ । देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान की पुष्टि होने पर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की सीमाओं पर चौकसी की व्‍यवस्‍था को बढ़ा दिया गया है। सीमावर्ती राज्यों से प्रदेश में आने वालों पर नजर रखी जाएगी। संदिग्धों की तत्काल जांच की जाएगी। संक्रमित पाए जाने की स्थिति में उनका कोविड प्रोटोकॉल के तहत इलाज कराया जाएगा। वहीं आरटीपीसीआर जांच की क्षमता वृद्धि के बाद अब जीनोम सीक्वेंसिंग की रफ्तार बढ़ाने की भी तैयारी है। सीएम योगी ने पीजीआई, केजीएमयू में जीनोम परीक्षण को तेज करने के आदेश दिए हैं।कोरोना की पहली लहर के दौरान राज्य में जांच की सुविधाएं बेहद सीमित थीं। मगर अब यूपी में करीब ढाई लाख सैंपलों की जांच रोज किए जाने की क्षमता है। तमाम जिलों में बीएसएल-2 लैब खोली गई हैं। प्रदेश में बीएचयू, सीडीआरआई,आईजीआईबी, राम मनोहर लोहिया संस्‍थान, एनबीआरआई में नए वेरिएंट की जांच जरूरत पड़ने पर की जा सकती है। बता दें कि राजधानी लखनऊ के एनबीआरआई में कोरोना की पहली लहर के बाद ही नए वेरिएंट की जांच शुरू की थी। जिसमें 45 सैंपल जांचे गये थे। संभावित तीसरी लहर को देखते बीएचयू, केजीएमयू, सीडीआरआई व आईजीआईबी में नए वेरिएंट के जीनोम परीक्षण की प्रक्रिया की जा सकती है जिससे जांच प्रक्रिया प्रदेश में रफ्तार पकड़ेगी।स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डा. वेदव्रत सिंह के मुताबिक प्रदेश में फोकस टेस्टिंग के दायरे को बढ़ाते हुए स्‍क्रीनिंग, सर्विलांस, जांच को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। कर्नाटक के बाद हैदराबाद में मिले नए वेरिएंट के चलते सर्वाधिक आबादी वाले यूपी में सर्तकता बरती जा रही है। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में बीएसएल-2 आरटीपीसीआर प्रयोगशालाओं का संचालन किया जा रहा है।

पूरी इंडिया क्रिकेट टीम को एक बॉलर ने किया आउट

 


मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरे दिन एक बॉलर पूरी इंडिया टीम पर भारी पडा। कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ इतिहास रचते हुए टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज और अपने देश के पहले गेंदबाज बन गए हैं। एजाज से पहले इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले यह कारनामा कर चुके हैं।

न्यूजीलैंड के एजाज पटेल टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज और अपने देश के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ये उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले ने ये काम किया है। जिम लेकर ने जुलाई 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये काम किया था। वहीं कंबुले ने फरवरी में 1999 में दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ ये काम किया था। एजाज का मुंबई से अलग की लगाव लगता है। उनका जन्म भी इसी शहर में हुआ था। एजाज का जन्म 21 अक्टूबर 1988 को मुंबई में ही हुआ था। जब वह आठ साल के थे तब उनका परिवार न्यूजीलैंड जाकर बस गया था और तब से वह इसी देश के वासी हैं। अब वह अपनी जन्मभूमि पर भारत को ही मात देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सोनार समाज ने राज्यसभा सदस्य कैलाश चंद सोनी का स्वागत किया


मुजफ्फरनगर । सोनार समाज द्वारा कैलाश चंद सोनी राज्यसभा सांसद का भव्य स्वागत किया गया। 

राज्यसभा सांसद कैलाश चंद सोनी जी का भव्य स्वागत शिव चौक पर महेश वर्मा अध्यक्ष युवा सोनार उत्थान समिति, पवन वर्मा अध्यक्ष सोनार समाज समन्वय समिति, विजय वर्मा भाजपा नेता, अजय वर्मा भाजपा नेता, मोहनलाल वर्मा, नरेंद्र वर्मा एडवोकेट, मनोज वर्मा सभासद, सतीश वर्मा, राजेश सोनी, शिव कुमार वर्मा, कंवरपाल वर्मा, कपिल पाल आदि लोगों ने बुके, माल्यार्पण एवं शॉल पहनाकर भव्य स्वागत किया ।

सांसद जी ने उपस्थित सोनार समाज के सभी लोगों का मार्गदर्शन किया और कहा कि आने वाले समय में हम सब लोगों को एकत्रित होने की आवश्यकता है और अपील की कि संगठित होकर चलने में ही हमारे समाज का भला हो सकेगा। 

विजय वर्मा एवं अजय वर्मा ने सांसद से कहा कि निर्देशानुसार मुजफ्फरनगर जिले में एक ऐप का निर्माण कर सभी सुनार समाज के परिवारों को उससे जोड़ कर एक डाटा इकट्ठा करेंगे कि जिले में सोनार समाज की संख्या कितनी है और हमारे समाज के वह लोग जिनको प्रधानमंत्री जी की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उनको सभी योजनाओं का लाभ देने का प्रयास भी करेंगे।

इस कार्यक्रम में राज वर्मा मोती महल, राज वर्मा  कटहरा मोचीआन, महेश चंद्र वर्मा , दिनेश कुमार वर्मा , दिनेश कुमार वर्मा भुल्लन , सागर वर्मा, नरेश चंद्र वर्मा,परवीन वर्मा ,राधे वर्मा, राजेश वर्मा ,उमेश वर्मा इंजीनियर, रोशन लाल वर्मा, सचिन वर्मा , विजय वर्मा हाइडल ,राधेश्याम वर्मा पत्रकार ,भूषण वर्मा, रविंद्र वर्मा, शिव कुमार वर्मा , सुशील वर्मा डाई वाले, संजय वर्मा पुरकाजी आदि सैकड़ों की संख्या में सोनार समाज के लोग उपस्थित रहे

दिव्यांगजन बच्चों का उत्साहवर्धन किया


मुजफ्फरनगर । दिव्यांगो को समर्पित ट्रस्ट श्री राधाकृष्ण वेलफेयर सोसायटी(पंजीकृत) एवंइंजिनियर्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन कर दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया, एक दिव्यांग बच्चे की बहन की शादी के लिए उपस्थित जनों द्वारा सामान व आर्थिक सहायता दी गई l

गांधी कालोनी, मुजफ्फरनगर स्थित मैजिक डांस एकेडमी पर आयोजित कार्यक्रम में आज के दिन जन्मे भारत माता के दो सपूतों "भारत रत्न" डॉ० राजेन्द्र प्रसाद व महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, अमर शहीद खुदी राम बोस की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें स्मरण किया गया लेकिन कार्यक्रम आयोजक कोरियोग्राफर मोहन अरोरा, मुख्य ट्रस्टी श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट (रजि.) ने कहा कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों के प्रति जनमानस के व्यवहार में बदलाव लाना और दिव्यांगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है l

 कार्यक्रम का संचालन इं० बसन्त कुमार गोयल, सचिव इंजिनियर्स क्लब द्वारा किया गया l कार्यक्रम आयोजन में श्रीमती विम्मी अरोरा, मुकुल दुआ, अजय अनेजा, अदिति करनवाल, आकांक्षा अग्रवाल, अनन्या, आयुषी, जिया, सुहानी, यश चावला, चिराग, दिव्यांग श्रवण कटारिया, रिमझिम गोयल आदि का विशेष योगदान रहा l

नई मंडी थाना में जमीनी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला


 मुजफ्फरनगर। जमीनी विवाद में दबंगों द्वारा युवक को ज़बर्दस्त तरीके से मारपीट कर घायल किया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें महिलाओं एवं पुरुषों के द्वारा एक युवक को मारपीट कर घायल किया गया है। 

युवक से हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

घायल युवक जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

घायल युवक कई बार एसएसपी ऑफिस एवं नई मंडी थाने को जमीन विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दे चुका है। 

लेकिन पुलिस के द्वारा नहीं की गई कोई भी कार्रवाई, जिसको लेकर दबंग लोगों के द्वारा युवक को मारपीट कर घायल किया गया।

मुजफ्फरनगर में इस भाजपा नेता के परिवार पर टूटा कहर

 


मुज़फ्फरनगर। आज सुबह दर्दनाक हादसे में भारतीय जनता पार्टी के नेता के भाई की कार नहर में गिरने से उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पत्नी की मौत हो गई। 

चरथावल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य संजय धीमान के भाई की कार चरथावल क्षेत्र के ग्राम चौकडा पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में डूबने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि भाजपा नेता संजय धीमान के भाई की हालत गंभीर बनी हुई हैं। बताया गया रहा है कि वे शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी भाजपा नेता सजंय धीमान उर्फ बानी के भाई की कार अनियंत्रित होकर नहर में समा गई। पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचने के साथ ही जांच में जुटी है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 04 दिसम्बर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 04 दिसम्बर 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक*)

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अमावस्या दोपहर 01:12 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - अनुराधा सुबह 10:48 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*

⛅ *योग - सुकर्मा सुबह 08:41 तक तत्पश्चात धृति*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:45 से सुबह 11:07 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:02* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:55*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या*

💥 *विशेष - अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

छाया दान-


शनि अमावस्या के दिन एक पात्र में सरसों का तेल लें. उसमें एक रुपये का सिक्का डालें और फिर तेल में अपने चेहरे की छाया देखने के बाद उस तेल को दान कर दें. यह कार्य प्रत्येक शनिवार नियमित रूप से करें. शनि के अशुभ प्रभावों से छुटकारा पाने के लिए यह उपाय बहुत ही कारगार है

🌷 *आर्थिक परेशानी रहती हो तो* 🌷

🏡 *जिनके घर में हमेशा पैसो का अभाव रहता है , गरीबी रहती है - वराह पुराण में बताया है कि मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (05 दिसम्बर 2021 रविवार को) सुबह जल्दी भगवान विष्णु के कुछ नाम जप करें .... दीप आदि जला कर और मानसिक पूजन करें :*

🌷 *ॐ वैश्वा नराय नमः*

🌷 *ॐ अग्नये नमः* 

🌷 *ॐ हवीर भुजे नमः* 

🌷 *ॐ द्रवीणोदाय नमः*

🌷 *ॐ समवरताय नमः*

🌷 *ॐ ज्वलनाय नमः* 

🙏🏻 *- 

         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *सर्दियों में ख़ास गोमूत्र पान* 🌷

💪🏻 *शरीर की पुष्टि के साथ शुद्धि भी आवश्यक है | गोमूत्र शरीर के सूक्ष्म-अतिसूक्ष्म स्त्रोतों में स्थित विकृत दोष को मल–मुत्रादि के द्वारा बाहर निकाल देता है | इसमें स्थित कार्बोलिक एसिड कीटाणुओं व हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है | इससे रोगों का समूल उच्चाटन करने में सहायता मिलती है | गोमूत्र में निहित स्वर्णक्षार रसायन का कार्य करते है | अत: गोमूत्र के द्वारा शरीर की शुद्धि व पुष्टि दोनों कार्य पूर्ण होते है |*

🍺 *सेवन विधि : प्रात: २५ से ४० मि.ली. (बच्चों को १०–१५ मि.ली.) गोमूत्र कपडे से सात बार छानकर पियें | इसके बाद २–३ घंटे तक कुछ न लें | ताम्रवर्णी गाय अथवा बछड़ी का मूत्र सर्वोत्तम माना गया है |*

💥 *विशेष : सुबह गोमूत्र में १०–१५ मि.ली. गिलोय का रस (अथवा २–३ ग्राम चूर्ण) मिलाकर पीना उत्कृष्ट रसायन है |*

🐄 *ताजा गोमूत्र न मिलने पर गोझरण अर्क का प्रयोग करें | १०–१२ मि.ली. (बच्चों को ५–१० मि.ली.) गोझरण अर्क में पानी मिलाकर लें |*

🙏🏻 


📖 *

       🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🙏🏻पंचक काल,

.

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको अत्यधिक धन लाभ होने के कारण प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार में आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले आप अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें। संतान के विवाह संबंधी आज परिवार में बातचीत चल सकती है। जीवनसाथी से यदि  किसी बात पर कोई कहासुनी हो गयी थी, तो आज वह भी समाप्त होगी। आज सायंकाल के समय आप अपने माता पिता के आशीर्वाद से किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नीतियां भरा रहेगा। आज नौकरी से जुड़े लोगों से उनके शत्रु काम निकालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको इससे बचना होगा। आज यदि आप किसी नए काम को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगा। आज आप अपने जीवन साथी की तरक्की देख प्रसन्न होंगे। आज आप अपना सभी कार्य जल्दी समाप्त करके टाइम से अपने घर प्रस्थान करेंगे, जिससे परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चे आज आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलने के बाद पूर्ण योग बन रहे हैं, लेकिन आपको उन अफसरों को पहचान कर उन पर आगे बढ़ना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे अन्यथा आपके विरोधी आप से उनका लाभ छीन सकते हैं। आज संतान की तरक्की से संबंधित आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आज आपको सायंकाल के समय वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका धन खर्च बढ़ सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके व्यापार के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने व्यापार में यदि किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए उत्तम लाभ लेकर आएगी, लेकिन आपको उसे अपनी बुद्धि व विवेक से ही फाइनल करना होगा। यदि किसी के बहकावे में आकर किया,तो आपका नुकसान भी करवा सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, नहीं तो वह उनके बीच कोई बड़ा बवाल करवा सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में होने वाले लाभ से संतुष्ट नजर आएंगे।आज आपके साहस व धैर्य को देखकर आपके शत्रु भी विफल होंगे, लेकिन आज आपको किसी दूसरे के चक्कर में अपना समय बर्बाद नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो यह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आप सांसारिक सुख के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन यह आपको अपनी आय को ध्यान मे रखकर ही करना होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे आज आप अपने दिन का कुछ समय गरीबों की सेवा व वृद्ध जनों की सेवा में व्यतीत करेंगे और कई धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में भी अपने धन का कुछ हिस्सा व्यय करेंगे, लेकिन आज आपके कुछ व्यापारिक प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बने रहेगे जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे। प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातक यदि अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो उन्हें अभी वही रुकना ही बेहतर होगा, इसलिए कुछ समय के लिए रुक जाए। यदि आपका अपने परिवार के सदस्य से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होता दिख रहा है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप अपने भाइयों के विवाह की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण भागदौड़ भी अधिक होगी, लेकिन आज आपको अपने व्यापार के कुछ शत्रुओ से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आज आपकी किसी डील की पूरी न होने कोशिश करेंगे, लेकिन आज आपको ध्यान देना होगा कि आप ज्यादा खुश होकर किसी से ज्यादा वादा ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपको जीवनसाथी व संतान के स्वास्थ्य मे गड़बड़ी होने के कारण कुछ परेशानी होगी। 


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फायदायक रहेगा। जीवन जी रहे लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है, उन्होंने यदि अपने पार्टनर को परिवार के सदस्यो से नहीं मिलवाया है, तो उन्हें पता चल सकता है। आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जो आपको अत्यधिक प्रिय होगा, जिसके कारण आपका कार्यालय में खूब मन लगेगा। आज आप अपने माता पिता को किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि वहां अपने पिताजी की सेहत का पूरा ध्यान रखें। सायंकाल के समय आज आपको गृहस्थ जीवन में नई ताजगी का अनुभव होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए प्रशंसा भरा रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यस्तता अधिक होने के कारण आप अपने लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आज आपके क्रोधी स्वभाव के कारण परिवार के किसी सदस्य को परेशानी होगी, इसलिए चुप रहना ही बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको शादी, नामकरण आदि जैसे किसी समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज नौकरी कर रहे जातकों के कार्य में उनके कुछ सहयोगी व्यवधान डालने की कोशिश कर सकते हैं। आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो आपको अपने अधिकारियों से कोप का भजन बन्ना पड़ सकता है, जो आपकी तरक्की में भी बाधा डाल सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। यदि आपका कोई मकान, दुकान आदि से संबंधित कोई मामला कोर्ट में चल रहा है,तो आज किसी बड़े अधिकारी की मदद से वह सुलझ सकता है और उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको किसी विशेष उपलब्धि के मिलने जैसे रहेगा, क्योंकि सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई पदोन्नति जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। घर में आज किसी महिला के सहयोग से कोई कलह उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको परेशानी होगी। आज आपको सायंकाल के समय आपका कोई पुराना मित्र मिलने आ सकता है। विद्यार्थियों को आज यदि अपनी किसी प्रतिक्षा के परिणाम का इंतजार है, तो आज वह आ सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और छोटे व्यापारियों को दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, लेकिन फिर भी वह अपने खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। आज यदि आपको कोई समस्या है, तो आपको बाहर निकलना होगा, नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती है, उसमें जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिए अति लाभदायक रहेगा। यदि आज आप किसी के लिए कोई उपहार खरीद रहे हैं, तो उसमें अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करें।




दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31


शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060


ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा


कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021

यूपी के इस जिले में स्कूल के बच्चों में मिले कोरोना पॉजिटिव

 


मैनपुरी । जिसका डर था वही हुआ। फोकस जांच के दौरान मैनपुरी में सैनिक स्कूल के पांच बच्चे कोरोना पॉजिटिव निकल आए। एक साथ पांच बच्चों के पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। जांच टीम की रिपोर्ट पर सीएमओ ने एक और जांच टीम स्कूल में भेजी और सभी 90 बच्चों की एंटीजिन जांच कराई। इनमें से 85 बच्चे नैगेटिव पाए गए। पॉजिटिव निकले पांचों बच्चों को स्कूल में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। इनके परिजनों को भी खबर दी गई है। शासन के निर्देश पर जनपद में कोरोना की जांच के लिए फोकस अभियान चल रहा है। इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग की एक टीम शुक्रवार को आगरा रोड स्थित सैनिक स्कूल में कोरोना की जांच करने गई थी। एंटीजिन जांच में स्कूल के पांच बच्चे कोरोना पॉजिटिव निकले तो हड़कंप मच गया। इन पॉजिटिव बच्चों में तीन आगरा, एक मैनपुरी के औंछा क्षेत्र और एक चंदौली का निवासी है। आनन-फानन में दूसरी टीम बुलाई गई और सभी बच्चों की जांच कराई गई। लेकिन शेष बच्चे निगेटिव निकले।स्कूल के स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की कोरोना जांच भी कराई जा रही है। जनपद में लंबे समय बाद कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग में नए मरीजों को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। सीएमओ डा. पीपी सिंह के अनुसार फोकस जांच के दौरान सैनिक स्कूल के पांच बच्चे एंटीजिन किट की जांच में पॉजिटिव निकले हैं। इन्हें स्कूल में ही क्वारंटाइन कराया गया है। इनकी आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। जिसकी रिपोर्ट आज आएगी। घबराने की जरूरत नहीं है। यदि लक्षण हैं तो अस्पताल आकर जांच करा लें। 

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण : जानिए आपकी राशि पर असर


मुजफ्फरनगर । 4 दिसंबर 2021 दिन शनिवार को वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण पड़ने जा रहा है। जो कि भारत वर्ष में नहीं दिखाई देगा इस कारण भारत में सूतक भी नहीं लगेगा और मंदिर के कपाट भी बंद नहीं होंगे पूजा पाठ यथावत ही चलेगा। 

सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा इस ग्रहण में सूर्य का संयोग केतु से बनने जा रहा है साथ ही इस ग्रहण में चंद्रमा और बुध का योग भी होगा सूर्य और केतु का प्रभाव होने से दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं इस सूर्य ग्रहण से राजनीतिक उथल-पुथल भी आप लोगों को देखने को मिल सकती हैं। इसके अतिरिक्त आकस्मिक दुर्घटनाएं, बीमारियां होने की (कोरोना का भय भी लोगों के मन में अधिक बढ़ेगा जबकि मृत्यु दर कम रहेगा) संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य+राहु की युति हो या सूर्य+केतु की युति हो उन्हें विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है।

*ग्रहण काल*

आंशिक सूर्य ग्रहण का समय रहेगा प्रातः 10: 59 से 3:07 तक।

पूर्ण सूर्य ग्रहण का समय रहेगा दोपहर 12:03 से 1:03 तक।

*उपाय*

सर्वप्रथम तो आपको यह बताते चलें कि भारत में सूर्य ग्रहण नहीं लगने के बाद भी सभी राशियों पर इसके अच्छे और बुरे प्रभाव आपको देखने को मिलेंगे।

1– *मिथुन राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, और मकर राशि, के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा*।

2– *मेष राशि, कर्क राशि, तुला राशि,वृश्चिक राशि, धनु राशि व मीन राशि के लिए यह ग्रहण अशुभ है अतः सावधानी बरतें*।

3– *वृषभ कुंभ राशि के जातकों के लिए सामान्य फल कारक रहेगा*।

ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानियां बरतें।

4–ग्रहण प्रारंभ होने से पूर्व ही भोजन कर ले ग्रहण प्रारंभ होने के उपरांत किसी धारदार हथियार का प्रयोग ना करें, सुई का प्रयोग ना करें, धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करें, श्रीमद भगवत गीता का पाठ करें।

ग्रहण काल में बाहर ना निकले। ग्रहण काल में सीधे बैठे या सीधे लेट सकते हैं निद्रा ना लें, ग्रहण समाप्त होने के उपरांत स्नान आदि करने के बाद ही भोजन ग्रहण करें।

5– जिन जातकों की कुंडली में सूर्य ग्रहण है (सूर्य+राहु, सूर्य+केतु) उन सभी को सूर्य ग्रहण के दौरान आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए वह सूर्य के निमित्त दान करना चाहिए।

6– जिन जातकों की कुंडली में पितृ दोष है उन सभी को पितरों के निमित्त कच्चा या पका हुआ भोजन जरूरतमंद या पुरोहित को दान करना शुभ फल कारक रहेगा। 

*ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी*

*83958 06256*

मंत्री और चेयरमैन का यह रूप देखिए


मुजफ्फरनगर । जनता की मांग और मूलभूत आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए पालिका द्वारा सदर बाजार में पालिका नलकूप के पास अंकन 8 लाख 6 हजार रुपए की लागत से आधुनिक शौचालय मूत्रालय का निर्माण कराया गया जिसका आज कपिल देव अग्रवाल  मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार एवं अंजू अग्रवाल  पालिका अध्यक्ष द्वारा सभासद गण कर्मचारियों अधिकारियों एवं क्षेत्रीय व्यापारियों की मौजूदगी में फीता काटकर उद्घाटन किया गया मान्य पालिका अध्यक्ष द्वारा ने अपने संबोधन में कहा गया की सदर बाजार व्यवसायिक दृष्टिकोण से नगर का मुख्य बाजार है जिसमें आधुनिक शौचालय के निर्माण होने से स्थानीय व्यापारियों के साथ साथ बाजार में आने वाली जनता को भी इसका लाभ मिलेगा आधुनिक शौचालय में 3 सीट महिलाओं के लिए तथा 3 सीट पुरुषों के लिए एवं चार यूरिनल तथा केयरटेकर कक्ष का निर्माण कराया गया है अध्यक्ष द्वारा यह भी कहा गया है कि अति शीघ्र नगर के अन्य स्थानों पर भी शौचालय शौचालय का निर्माण कराया जाएगा लोकार्पण के अवसर पर  मंत्री एवं पालिका अध्यक्ष के अलावा  प्रेमी छाबड़ा  विपुल भटनागर नवनीत कुछल राहुल पवार पवन चौधरी भीष्म सिंह  सभासद गण के अलावा अशोक ढींगरा मनोज बालियान श्री प्रियेश कुमार पूरन चंद पाल लिपिक गन के अलावा स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी व एसके बिट्टू तथा स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे

डर का माहौल नहीं बनाना है, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वैक्सीन और मास्क को अपनाना है- सुभाष चौहान

 


मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग सुभाष चौहान ने आज मुजफ्फरनगर शहर के जिला परिषद बाजार जो कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दवाइयों की एक बड़ा होलसेल बाजार है, उसमें सभी व्यापारियों को जागृत किया है की दुनिया में एक बार फिर से कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन सक्रिय हुआ है। हमें इस नए वेरिएंट से डरना नहीं है और ना ही डर का माहौल बनने देना है, हम सभी दवा व्यापारियों को एवं सभी जनपदवासियों, प्रदेश वासियों और देशवासियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वैक्सीन एवं मास्क को अपनाना है ,जिससे हमारे सभी युवा पीढ़ी एवं बुजुर्ग सुरक्षित रह सकें। सुभाष चौहान ने जिला परिषद के दवा व्यापारियों के साथ-साथ जनपद के सभी दवा व्यापारियों से आग्रह किया है कि वह दवाई लेने आने वालों को प्रयास करें उन्हीं को दवाई दें जो मास्क लगाकर आए अन्यथा को दवाई देने से बचें। जिससे कोरोना के इस नए वेरिएंट के प्रति सभी लोग सजग हो सके एवं सुरक्षित रह सकें।

उन्होंने कहा कि केरल एवं महाराष्ट्र में अभी भी संक्रमण के आंकड़े अधिक हैं। इन दो राज्यों में 10,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं, देश के 55 फ़ीसदी मामले इन दो राज्यों में दर्ज किए गए हैं । यदि दुनिया की बात करें तो यूरोप में सबसे अधिक मामले हैं पिछले 1 सप्ताह में यूरोपीय क्षेत्र में लगभग 2.75 लाख नए मामले और 31000 से अधिक मौतें दर्ज की गई है इसकी तुलना में दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र जिसमें भारत और 11 अन्य देश शामिल है यहां पिछले 1 सप्ताह में केवल 1.2 लाख मामले दर्ज किए गए हैं। अपने सभी दवा व्यापारियों को बताया है कि अभी तक लगभग 29 देशों में ओमिक्रोन वैरीअंट के 373 मामले दर्ज किए गए हैं और इसके 5 गुना और अधिक संक्रामक होने की आशंका है। हालांकि भारत देश में कर्नाटक में केवल 2 मामले सामने आए हैं। इसलिए हमें घबराने की जरूरत नहीं है केवल सजग रहकर अपने लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की आवश्यकता है। 

मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री संजय गुप्ता ने भी सभी से आग्रह kiya है कि वह शासन की दी गई कोरोना गाइडलाइन का पालन करें एवं मास्क अवश्य लगाए।

इसी के साथ सुभाष चौहान ने मुजफ्फरनगर जनपद के अक्टूबर माह 2021 में यूपी हेल्थ डेसबोर्ड की रैंकिंग में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान आने पर खुशी जाहिर की है एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेंद्र सिंह फौजदार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है।

सुभाष चौहान के साथ संजय गुप्ता, प्रवीण जेन, सुरेंद्र गर्ग ,हरीश गुप्ता,पंकज तनेजा, मनोज सोलंकी,दिव्य प्रताप सोलंकी,अरुण प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

हिन्दू जागरण मंच 6 दिसम्बर को नगर के तीनों थानों पर मनाएगा शौर्य दिवस



 मुज़फ्फरनगर । हिन्दू जागरण मंच की बैठक जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार जी के इंद्रा कॉलोनी स्तिथ आवास पर सम्पन्न हुई जिंसमे आने वाली 6 दिसम्बर को शौर्य दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाने पर रणनीति बनाई गयी

जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार ने सर्व प्रथम शहीद हुवे कारसेवकों को श्रद्धांजलि देते हुवे कहा कि आने वाली आगामी 6 दिसम्बर को शौर्य दिवस मिठाई वितरण कर आतिशबाजी कर बड़ी धूमधाम से मनाए यही उन सभी कारसेवकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी

बैठक में नगर के तीनों थानों पर जनपद के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई जिंसमे शहर कोतवाली की जिम्मेदारी नगर महामंत्री अखिलेश पूरी,नगरमंत्री दीपक धीमान,युवा वाहिनी जिला महामंत्री कार्तिक जोहरी,संजय गोयल,संजय पाल को सौंपी वही सिविल लाइन थाने की जिम्मेदारी जिला मंत्री वीरेंद्र त्यागी,युवा नगराध्यक्ष रंजीत शर्मा, नगरउपाध्यक्ष मोनू प्रजापति, युवा नगर उपाध्यक्ष रवि वर्मा को दी नई मंडी थाने की जिम्मेदारी जिलाउपाध्यक्ष बंटी चौधरी,जिलाउपाध्यक्ष राजेश शर्मा,युवा जिलाध्यक्ष वैभव यादव,भूमि अधिग्रहण जिला सहसंयोजक विनोद शर्मा, सदर खण्ड उपाध्यक्ष सुबोध कुमार को सौंपी और कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जीजान से मेहनत कर सफल बनायें

इस मौके पर:-राजेश शर्मा, वीरेंद्र त्यागी, वैभव यादव, अंजेश कुमार, अखिलेश पूरी,रणजीत शर्मा, वीरू गुर्जर,दीपक धीमान, रवि वर्मा, सुबोध कुमार, सागर वर्मा,विनोद शर्मा, शशांक सैनी,संजय गोयल,मोनू प्रजापति, नीरज मलिक,संजय पाल,संजय चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...