सोमवार, 3 मई 2021

जिला चिकित्सालय बदहाल मरीज बेहाल

 


मुजफ्फरनगर । जिला अस्पताल में स्टाफ और मरीजों को बद इंतजामियो से जूझना पड़ रहा है। बिजली जाने पर सीटी स्कैन व्यवस्था ठप होने के कारण मरीज बेहाल हैं। अरबों रुपये खर्च करने के बावजूद सरकारी चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है। जेनरेटर तक की सुविधा ना होने से पूरी व्यवस्था लड़खड़ा गई है।     यह व्व्यवस्था सरकार का नाम गंदा कर रही है। जिला अस्पताल में 11 से 4 बजे तक ही सीटी स्कैन की व्यवस्था है। इसमें भी दो तीन घंटे बिजली के कारण काम ठप रहता है। ऐसे में यह व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है। 

कोरोना से बचाव के लिए दिल्ली को केंद्र करे सेना के हवाले : केजरीवाल

 


दिल्ली l कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना 20 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं वहीं, 300 से ज्यादा कोरोना मरीज अपनी जान गवां रहे हैं। इसी बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सेना से मदद मांगी है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को लेटर लिख सेना से मदद की मांग की है। 

शनिवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई, बेड और दवाओं की कमी को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की जिसमें कोर्ट ने दिल्ली सरकार को जमकर फटकार लगाई थी। कोर्ट ने राज्य सरकार को दिल्ली में अधिक बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए सशस्त्र बलों की मदद लेनी को कहा था। इसके बाद रविवार को दिल्ली सरकार ने सेना से मदद मांगी है।

उत्तर प्रदेश में लाकडाउन दो दिन बढा


लखनऊ । कोरोना महामारी के बीच यूपी में 2 दिन के लिए लॉकडाउन  बढ़ाया गया है। बृहस्पतिवार सुबह 7:00 बजे तक लॉकडाउन बढा दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

श्रीभगवान शर्मा और सतीश बालियान विजयी

 मुजफ्फरनगर । सबसे हाट मानी जा रही जिला पंचायत सदस्य वार्ड दस पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पंडित श्रीभगवान शर्मा को विजयी बढत मिल गई है। हालांकि सरवट प्रधान पद पर सतीश बालियान और इंतजार त्यागी के बीच कडा मुकाबले में सतीश बालियान भारी रहे। अभी औपचारिक घोषणा बाकी है। 


जिला पंचायत में भाजपा, रालोद, बसपा और सपा के समर्थित प्रत्याशी कई सीटों पर मुकाबले में बने थे। अधिकतम सीटों पर भाजपा और रालोद में सीधा मुकाबला देखने को मिला। मतगणना के दौरान मिले रुझान में किसी भी राजनीतिक दल को दस सीट मिलने के आसार नहीं नहीं है। भाजपा सबसे ज्यादा सीटों पर मुकाबले में है। उसके कई दिग्गज चुनाव में फंसे है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 03 मई 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 03 मई 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - सप्तमी दोपहर 01:39 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा सुबह 08:22 तक तत्पश्चात श्रवण*

⛅ *योग - शुभ रात्रि 09:37 तक तत्पश्चात शुक्ल*

⛅ *राहुकाल - सुबह 07:44 से सुबह 09:21तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:08* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:03* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞यह हनुमान जी कृपा पाने का श्रेष्ठ साधन 

 यदि आप हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो आपने भी जीवन में इसके सकारात्मक प्रभाव को महसूस किया होगा। हनुमान जी को संकटमोचक कहा गया है। इसलिए हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन के सभी संकट तो मिटते ही हैं, साथ ही अन्य कई लाभ भी होते हैं।

हनुमान जी के प्रिय भोग-


 हनुमान जी को बूंदी और बूंदी के लड्डू अति प्रिय हैं। ऐसी मान्यता है की बजरंगबली को बूंदी के लड्डू चढ़ाने से समस्त ग्रह बाधाओं का नाश होता है। बजरंगबली को बेसन के लड्डू भी पसंद हैं

ऐसी मान्यता है कि बजरंग बली यानी कि हनुमान जी को लाल और पीला रंग बहुत पसंद हैं। ऐसे में उन्हें लाल या पीले रंग के फूल ही अर्पित करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए आप गुड़हल, गेंदा, गुलाब या कमल के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं

🌷 *गर्मियों में स्वास्थ्य-सुरक्षा हेतु* 🌷

✅ *क्या करें ?*

👉🏻 *१] गर्मी के कारण जिनको सिरदर्द व कमजोरी होती है वे लोग सूखा धनियां पानी में भिगा दें और घिसके माथे पर लगायें | इससे सिरदर्द और कमजोरी दूर होगी |*

👉🏻 *२] नाक से खून गिरता हो तो हरे धनिये अथवा ताजी कोमल दूब (दूर्वा) का २ – २ बूँद रस नाक में डालें | इससे नकसीर फूटना बंद हो जायेगा |*

👉🏻 *३] सत्तू में शीतल जल, मिश्री और थोडा घी मिलाकर घोल बनाके पियें | यह बड़ा पुष्टिा दायी प्रयोग है | भोजन थोडा कम करें |*

👉🏻 *४] भोजन के बीच में २५ – ३५ मि. ली. आँवले का रस पियें | ऐसा २१ दिन करें तो ह्रदय व मस्तिष्क की दुर्बलता दूर होगी | ( शुक्रवार व रविवार को आँवले का सेवन वर्जित है | )*

👉🏻 *५] २० मि. ली. आँवला रस, १० ग्राम शहद, ५ ग्राम घी – सबका मिश्रण करके पियें तो बल, बुद्धि, ओज व आयु बढ़ाने में मदद मिलती है |*

👉🏻 *६] मुँह में छाले पड गये हों तो त्रिफला चूर्ण को पानी में डाल के कुल्ले करें तथा मिश्री चूसें | इससे छाले शांत हो जायेंगे |*

❌ *क्या न करें ?* 

👉🏻 *१] अति परिश्रम, अति कसरत, अति रात्रि-जागरण, अति भोजन व भारी भोजन नहीं करें | भोजन में लाल मिर्च व गर्म मसालों का प्रयोग न करें |*

👉🏻 *२] गर्मियों में दही भूल के भी नहीं खाना चाहिए | इससे आगे चल के नस-नाड़ियों में अवरोध उत्पन्न होता है और कई बीमारियाँ होती हैं | दही खाना हो तो सीधा नहीं खायें, पहले उसे मथ के मक्खन निकाल लें और बचे हुए भाग को लस्सी या छाछ बना के मिश्री मिला के या छौंक लगा के सेवन करें | ध्यान रहे, दही खट्टा न हो |*

👉🏻 *३] बाजारू शीतल पेयों से बचें | फ्रिज का पानी न पियें | धूप में से आकर तुरंत पानी न पियें |*

🙏🏻

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मोटापा हो तो* 🌷

🍋 *मोटापा हो तो गर्म पानी में १ पके बड़े नींबू का रस और शहद मिलाकर भोजन के तुरंत बाद पियें l*

🌿 *छाछ में तुलसी के पत्ते लेने से भी मोटापे में आराम होता है l*

🙏🏻 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *फोड़े-फुंसियाँ* 🌷

👉🏻 *फोड़ा-फुंसी है तो पालक+गाजर+ककड़ी तीनों को मिला कर उसका रस ले लें अथवा नारियल का पानी पियें तो फोड़ा फुंसी में आराम होता है ।*

🙏🏻 

                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌹🌻☘🌷🌺🌸🌼💐🙏🏻पंचक

: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


08 मई: शनि प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से जो चिंताएं बनी हुई थी, आज आप उनका समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। किसी कार्य के चलते आज आपको दोपहर से लेकर शाम तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि कोई पारिवारिक विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। भाई बहनों के साथ  रिश्तो में मधुरता आएगी। व्यापार के लिए आज आप कुछ यात्राएं भी कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको लाभ देंगी। ससुराल पक्ष से आज आपको सम्मान मिलता दिख रहा है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके प्रिय जनों व रिश्तेदारों में से किसी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, जिनकी आपको मदद भी करनी पड़ेगी। आज आप दान पुण्य के कार्यों पर कुछ धन भी व्यय करेंगे, जिससे आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप अपने परिवार जनों के साथ कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको फिजूलखर्ची और व्यर्थ के विवाद से भी दूर रहना होगा। यदि आपके पिताजी को कोई रोग है, तो वह आज पीड़ा दे सकता है।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेगा। आज अकस्मात आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है, जिससे आपका गिरा हुआ मनोबल सातवें आसमान पर बढ़ जाएगा। आज प्रिय जनों के साथ कुछ अवरोध की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कुछ शॉपिंग भी कर सकते हैं, जिसमें आपको अपनी आय और व्यय दोनों का नियंत्रण बना कर रखना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसका फल मिलने में आपको समय लगेगा। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में जा सकते हैं।

कर्क

आज का दिन आपके लिए नई नई योजनाओं को लाभान्वित करेगा। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ नए प्रयास करेंगे, जिनमें आप कामयाब रहेंगे। आज आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपका घरेलू व अच्छे गुण वाले लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। सायंकाल के समय अतिथि आगमन से आपका धन व्यय बढ़ सकता है, लेकिन परिवार के छोटे बच्चे मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज आपका अच्छे गुण वाले लोगों से मिल मिलाप बढेगा। ससुराल पक्ष के रिश्तों में कोई परेशानी चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगा।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप अपने व्यवसाय में चल रही परेशानियों को अपने भाई से साझा करेंगे, जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातक पार्ट टाइम काम करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में आज कामयाब रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के हाथ कुछ नई डील लग सकती हैं। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की चिंता सता सकती है और आपको संतान के भविष्य की भी चिंता हो सकती है, लेकिन व्यवसाय में भरपूर लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज यदि आप अपने आय के मुकाबले व्यय अधिक करेंगे, तो वह आपको भविष्य में परेशानी दे सकता है, इसलिए सोच समझकर धन व्यय करें। ससुराल पक्ष से भी आज मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आप अपनी माता जी को कोई उपहार भेट कर सकते हैं।

तुला 

आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस कार्य को करेंगे, उसमें आपको भरपूर सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में भी आज आपको आपके मन के मुताबिक कार्य दिया जाएगा, जिससे आपके मन में प्रसंता का भाव रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आपके अधिकारी भी आज आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। यदि आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल दोनों पहलुओं को सावधानी से जांच लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी नौकरी व व्यवसाय में शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेगा, लेकिन आपको सावधान रहना होगा। अपनी आंखें और कान खोल कर कार्य करना होगा। आज आपको आर्थिक लाभ तो भरपूर मात्रा में होगा, लेकिन लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण चिंता बनी रहेगी। आज आपका स्थान परिवर्तन होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। आज आपको संतान के विवाह की चिंता सता सकती है।

धनु 

आज का दिन आपके लिए कुछ नई आशा की किरणें लेकर आएगा। आज आपको शारीरिक व आर्थिक बल मिलेगा, जिससे आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे एवं परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे, जिससे आपका व्यय अधिक होगा। आज आप सायंकाल के समय अपने माता पिता को देव दर्शन आदि के लिए लेकर जा सकते हैं। आज आपको अपने व्यापार के लिए किसी की सलाह की आवश्यकता होगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ होगा। संतान को आज कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए इसलिए सावधान रहें।

मकर 

आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रह सकता है। भाई बंधुओं में व्यापार के सहयोगियों से मनमुटाव की स्थिति होने के कारण आज आपका पूरा दिन सहज रहेगा। यदि आज आप कोई दुकान व मकान खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह लेना उत्तम रहेगा। आज आपके शत्रु आपको बिना कारण ही आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, वह आपकी उन्नति देखकर परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आज कुछ धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कुंभ 

आज आपके व्यवसाय में आपको निरंतर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी। व्यवसाय के लिए आज आप कुछ यात्राएं भी करेंगे, जो आपको लाभ देंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। संतान के भविष्य की आज आपको चिंता सता सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कोई वाद विवाद हो सकता है, लेकिन उसमें जीवनसाथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। आपका रुका हुआ धन किसी मित्र की मदद से आज आपको प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा।

मीन 

आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का रहेगा। आज आपको अपने मानसिक तनाव से बचने के लिए धेर्य और नम्रता से काम लेना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों के कार्यभार व अधिकारों में आज वृद्धि होगी, जिससे उन्हें कुछ परेशानी भी होगी, लेकिन अपनी बुद्धि व साहब से सायंकाल तक सभी कार्य को समाप्त करने में कामयाब रहेंगे और अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो वह कानूनी हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे



अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9, 



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052  

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत पर हंगामा व तोडफोड


 मुजफ्फरनगर । जिला चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज की मौत को लेकर गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया और आइसोलेशन वार्ड व इमरजेंसी कक्ष में तोड़फोड़ कर दी।

बताया गया है कि सोरम निवासी इंदरपाल को कल दोपहर स्थिति बिगड़ने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। रात में उसकी मौत हो गई। इस सूचना पर सुबह काफी संख्या में उसके परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने आइसोलेशन वार्ड तथा इमरजेंसी में तोड़फोड़ कर दी। इससे वहां हडकंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची। मामले में तहरीर देने की तैयारी चल रही है।

रविवार, 2 मई 2021

यूपी में अंतर्राज्यीय बस सेवा स्थगित

 


लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि प्रदेश में आवागमन न्यूनतम हो इसके लिए अंतरराज्यीय बस सेवा को तत्काल स्थगित कर दिया जाए। वायु सेवा से आवागमन करने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य किया किया जाए। 

कोरोना की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि गांवों में आने वाले हर एक प्रवासी व्यक्ति की टेस्टिंग की जाए। उन्हें नियमानुसार क्वारन्टीन किया जाए। ट्रेनों से आने वालों की तापमान जांच, संदिग्ध हों तो एंटीजन टेस्ट आदि कराया जाना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही न हो।

साप्ताहिक बन्दी, रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले एक-एक प्रवासी व्यक्ति की स्क्रीनिंग कराई जाए। आवश्यकतानुसार क्वारन्टीन किया जाए। निगरानी समितियों से लेखपाल को भी जोड़ा जाना चाहिए। होम आइसोलेशन में उपचाराधीन लोगों से हर दिन संवाद बनाया जाना चाहिए। सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्रतिदिन कम से कम 45-50 हजार मरीजों से संपर्क किया जाए। स्वास्थ्य मंत्री के स्तर पर भी मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल लिया जाए, फीडबैक लिया जाए।

जिले में कोरोना के 468 नये मामले मिले


मुजफ्फरनगर। जिले में आज 468 कोरोना पॉजिटिव के सामने आएगा वही 695 कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर अपनों के बीच में है। जिले में आज किसी की भी कोविड से मौत नही हुई है।

ममता बनर्जी की जीत पर उठें सवाल, शुभेंदु की जीत का दावा


कोलकाता। नंदीग्राम की सीट ममता बनर्जी हार गई हैं। नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 1957 वोटों से पराजित किया है। ममता बनर्जी ने हार स्वीकार कर ली है लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि पहले उन्हें जीता हुआ घोषित किया गया और बाद में दबाव में चुनाव आयोग ने फैसला पलट दिया।  नंदीग्राम में दोबारा मतगणना की मांग की है। इस बीच आयोग ने अभी इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया है। बताया गया है कि घोषणा से पहले ईवीएम की जांच की जा रही है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सबसे हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम के नतीजे पर विवाद शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर बीजेपी उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी की जीत की घोषणा कर दी। हालाकिं, इस घोषणा के बाद विवाद शुरू हो गया है और टीएमसी ने जवाबी ट्वीट करते हुए कहा कि अभी मतगणना जारी है और इसपर कोई कयास नहीं लगाए जाएं। इस बीच ममता ने कुछ देर पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें नंदीग्राम का फैसला मंजूर है। उनके इस बयान के कुछ देर बाद ही टीएमसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया कि अभी नंदीग्राम में मतगणना जारी है। बता दें कि अधिकारी बीते साल नवंबर में तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर बीजेपी में शामिल हुए थे। ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम नंदीग्राम को भूल गए। हमारे संघर्ष में हमें कुछ सीटों को छोड़ना पड़ता है। मैं नंदीग्राम के नतीजों को स्वीकार करती हूं। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम के बारे में चिंता न करें। मैंने नंदीग्राम के लिए संघर्ष किया क्योंकि मैंने एक आंदोलन किया था। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम के लोग जो फैसला देना चाहते हैं, उन्हें वो फैसला लेने दें। मैं उसे स्वीकार करती हूं. मुझे बुरा नहीं लगा।

एक न्यूज एजेंसी ने ममता बनर्जी के जीत की न्यूज दी थी। नंदीग्राम में पहले हार स्वीकार करने के बाद अब सीएम बनर्जी ने अदालत जाने का ऐलान किया है।

जिले में सभी बैंक सोमवार को रहेंगे बंद

 मुजफ्फरनगर l जिला अधिकारी निर्गत एक आदेश पत्र में बताया गया है कि महामारी के अंतर्गत लागू किए गए लॉकडाउन में शनिवार और सोमवार को जनपद के सभी बैंक पूर्ण रुप से बंद रहेंगे l इस दौरान केवल सभी बैंकों के एटीएम व अन्य वैकल्पिक वितरण प्रणाली का कार्य पूर्ण रूप से सुचारू रहेगा l




वीकेंड लॉकडॉउन में 11 से 4 बजे तक खुलेगा थोक दवा बाजार

 मुजफ्फरनगर । शहर में थोक दवा व्यापारी वीकेंड लॉकडॉउन में 11 से 4 बजे तक दुकानें खोल सकेंगे। 

जिला प्रशासन के आदेशानुसार कोरोना महामारी में दवाओं की जरूरत को देखते हुए जिला औषधि निरीक्षक मुज़फ्फरनगर लवकुश प्रसाद द्वारा निर्देशित किया जाता है कि कोविड 19 की गाइडलाइन सोशल डिस्टेनसिंग मास्क एवं सेनिटाइजर का पालन करते हुए मुज़फ्फरनगर जनपद के थोक दवा व्यापार को 11 से 4 बजे तक खुलवाया जाए,थोक दवा व्यापारियों की समस्याओं को लगातार उठा रहे थे केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान,जिनकी वजह से आज थोक दवा व्यापारियों को वीकेंड में दुकानें खोलने की इजाजत मिली।

केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने किया मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण

 मुजफ्फरनगर l मुजफ्फरनगर सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने मुज़फ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों की व्यवस्थाओं को लेकर मरीजो के परिजनों से बात की,कंट्रोल रूम के माध्यम से अंदर भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य एवं सुविधाओं की जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज में लगने वाले ऑक्सीजन कैप्सूल के कार्य का भी निरीक्षण किया।



वार्ड 10 पर कडे मुकाबले में श्रीभगवान शर्मा आगे


मुजफ्फरनगर । सरवट के जिला पंचायत वार्ड 10 में अब तक प्रत्याशियों को मिली वोट में कडा मुकाबला है। 

श्री भगवान शर्मा 529

हरेंद्र शर्मा 320

हरेंद्र पाल 377

हर्ष राठी 518 

अलीम सिद्दीकी 210

नीलम शर्मा 306

रिजवान 373

शकील 356

शमशेर मलिक 194

रोहन त्यागी 362



ग्राम प्रधान पद के लिए सरवट से

सतीश बालियान 984

इंतजार प्रधान 915

जिले में पहला प्रधान बना कौन, जानिए

 


मुजफ्फरनगर। जिले में पहला नतीजा ग्राम पंचायत मोहिद्दीनपुर उर्फ नानूवाला से आया है। यहां शौकत ने 11 वोट से जीत दर्ज की है।

मिल रहे रुझानों में भोपा में प्रधान पद पर जगपाल सिंह आगे चल रहे हैं।

सैदपुर कलां में रियासत प्रधान को 296 और कामिल को  218 वोट मिली हैं।

बहेड़ी में डॉ रूप चंद को 126 और टीटू पाल  89 वोट मिले हैं। चरथावल देहात में दिलशाद को 285, राजू को 147 और इरशाद साबरी को 135 वोट मिले हैं।

मतगणना स्थल पर उडी कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियाँ

 






मुज़फ़्फ़रनगर । पंचायत चुनाव काउंटिंग के दौरान कोरोना प्रोटोकाल पालन कराने की कोशिशों के बाद भी व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आई। सुबह से ही उमड़ी प्रत्याशियों और एजेंटों की भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रहीं। मुज़फ़्फ़रनगर में अधिकारियों ने सभी प्रोटोकाल का पालन की बातें कहीं थीं लेकिन व्यवस्थाएं फेल नजर आईं। हालांकि थर्मल स्कैनिंग की कोशिश की गई। मतगणना शुरू होने से दो घंटे पहले ही केंद्रों पर लाइन लग चुकी थी।

जिले के सभी ब्लाकों में गिनती का काम हो रहा है। पारदर्शिता के लिए सीसी कैमरे से मतगणना स्थल को लैस कर दिया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने शनिवार को मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। मतगणना के लिए कर्मचारियों को दो शिफ्ट में लगाया गया है।

जिले में कड़ी सुरक्षा एवं कोरोना प्रोटोकॉल के पालन हेतु जिला प्रशासन लगातार मतगणना स्थल पर चेकिंग अभियान चला रहा है । परंतु एजेंटों की भीड़ ने जिला प्रशासन द्वारा लागू किए गए करोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा कर रख दी। हालात यह है कि एजेंट ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं नहीं किसी भी तरह से अपने आप को बचाने का प्रयास कर रहें है ।

मतगणना हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी 12.12 घंटे की दो शिफ्ट में लगाई गई है। जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। प्रत्येक मतगणना स्थल पर एक जोनल मतगणना मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है जो उपस्थित रहकर संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया पर गहन दृष्टि रखेगा तथा शांति व्यवस्था स्थापित कराएगा।

मुजफ्फरनगर मीडिया की भारी क्षति, फोटोग्राफर राशिद खान हारे कोरोना से जंग

 


मुजफ्फरनगर l रॉयल बुलेटिन के फोटो जर्नलिस्ट राशिद खान (कुंवर स्टूडियो वाले) कोरोना से जंग हार गए। लाख कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया नही जा सका,प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में जगह दे ॐ शांति ॐ

कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना

 मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनावों के लिए मतगणना शुरु हो चुकी है। सुबह से ही मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड के चलते जनपद में फिर से कोरोना को लेकर हालात बिगड सकते हैं।






जिले के सभी नौ मतगणना स्थलों पर अब मतगणना का कार्य किसी भी वक्त शुरु हो सकता है। इससे पूर्व मतगणना कर्मियों, प्रत्याशियों तथा एजेंटों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मतगणना केंद्रों में एंट्री दी गई। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी मतगणना केंद्रों पर लोगों का भारी हुजूम उमड पडा है। मोरना में तो मतगणना केंद्र के बाहर हजारों लोगां का हुजूम दिखाई दिया। 

पुलिस फोर्स लोगां को सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कहती रही, लेकिन लोगों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया। कुछ स्थानों पर इसे लेकर पुलिस सख्ती भी करती दिखाई दी। नवीन मंडी स्थल बाबूराम गुप्ता गेट के बाहर मतगणना स्थल के बाहर लगी भारी भीड़ पुलिस हटाती दिखी।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 02 मई 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 02 मई 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - षष्ठी दोपहर 02:50 तक तत्पश्चात सप्तमी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा सुबह 08:59 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*

⛅ *योग - साध्य रात्रि 11:26 तक तत्पश्चात शुभ*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:27 से शाम 07:04 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:08* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:02* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - रविवारी सप्तमी (दोपहर 02:51 से 03 मई सूर्योदय तक)*

 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞हनुमान चालीसा का फल क्यों नहीं मिलता?

बहुत से लोग हनुमान चालीसा पढ़ते समय पर जमीन पर बैठ जाते हैं, लेकिन खाली फर्श पर बैठना गलत है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बजरंग बाण का पाठ हमेशा कुशा या ऊन के आसन पर ही बैठकर पढ़ना चाहिए। वरना पूजन का फल नहीं मिलता है। ... क्योंकि लाल रंग हनुमान जी का पसंदीदा रंग है।

महिलाएं हनुमान चालीसा, संकट मोचन, हनुमानाष्टक, सुंदरकांड आदि का पाठ कर सकती हैं। ... महिलाएं हनुमान जी का भोग अपने हाथों से बनाकर अर्पित कर सकती हैं।


🌷 *खून बढ़ाने के लिए*

🏮 *खून बढ़ाने के लिए, गन्ने का रस पियें ।*

🍈 *बेल का फल सुखाकर उसके गूदे के चूर्ण में मिश्री मिलाकर लेने से भी खून की बढ़ोत्तरी होती है ।*

🙏🏻

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पित्तजन्य / गर्मी के कारण बीमारियाँ* 🌷

🌿 *धनिया, आंवला, मिश्री समभाग पीस के रख दें........एक चम्मच रात को भिगो दें और सुबह मसल के पियें तो सिर दर्द में आराम हो जायेगा, नींद अच्छी आएगी, मूत्र दाह, नकसीर में आराम होगा, लू से रक्षा होगी और पेट भी साफ रहेगा ।

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *यशप्राप्ति का अदभुत मंत्र* 🌷

🙏🏻 *कोई भी कार्य की शुरवात करने से पहले – ‘नारायण ... नारायण ..., नारायण ..., नारायण ...’ इसी मंत्र का सभी नर - नारी में छूपी सर्वव्यापक परमात्मा के नामस्मरण या उच्चारण करनेवालों को यश अवश्य मिलता है |*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


08 मई: शनि प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा

26 अप्रैल, सोमवार: चैत्र पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय कर रहे जातकों को आज सायंकाल के समय तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी, जो आपके बिजनेस को ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। राज्य से भी आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। भौतिक विकास का योग अच्छा बनता दिख रहा है। आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ कुछ मांगलिक कार्यक्रमों  में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा और आपकी यश की कीर्ति चारों ओर फैलेगी। संतान को आज कोई स्वास्थ्य से संबंधित समस्या हो सकती है

वृष 

 आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज आपके कार्यालय मे वातावरण आपके अनुकूल बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों का ध्यान आज नयी योजनाओं पर लगेगा। किसी देवी स्थान की यात्रा से आज आपके मन को सुकून मिलेगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज सफलता मिलेगी। आज सायंकाल तक आपको उलझन से मुक्ति मिलेगी, जिससे आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए गुरुजनों की मदद की आवश्यकता होगी।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहेगा। आप काफी समय आज अपने व्यवसाय के रुके हुए कार्य को पूरा करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज जो काम सबसे प्रिय होगा, आज वही करने को मिलेगा। आज आपको सभी कार्यों में अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, वह आपके साथ खड़े नजर आएंगे। आज नौकरी मे किसी विशेष कार्य को करने की जिम्मेदारी आप को सौंपी जा सकती है, जिसे आप मेहनत से समय पर पूरा करेंगे।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। ऑफिस में आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा और आपके साथी भी उसमें आपका सहयोग देंगे। आपके शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसका भविष्य में आपको फल अवश्य मिलेगा। आज आप अपने व्यवसाय के बिखरे कामों को पूरा करने के लिए एक रणनीति बनाएंगे, जिसे आप आलस्य को दूर भगा कर ही पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।

सिंह 

 आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज आप संतान के भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के में भी कुछ व्यस्त रहेंगे और भागदौड़ भी अधिक रहेगी, जिससे सायंकाल के समय आपको थकान भी महसूस होगी। व्यस्तता के बीच आप अपने दांपत्य जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न नजर आएंगे। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आज आपके कार्य में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय आप अपने माता पिता के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे।

कन्या 

 आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, इसमें आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से संबंध़ो में सुधार होगा। यदि आज किसी मित्र को धन उधार देना पड़े, तो सोच समझ कर दें क्योंकि उसके वापस आने की उम्मीद कम है। आज आपको अपने व्यवहार में संयम व सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपके आसपास के लोगों से आप का टकराव हो सकता है। नौकरी से जुड़ें जातकों को आज कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आपके कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज समाप्त हो सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। यदि संपत्ति संबंधित कोई मामला चल रहा है, तो उसमें आज आपको निराशा हाथ लग सकती है। संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज मन में संतोष का भाव रहेगा। यदि आपके परिवार में लंबे समय से कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज आपको परेशान कर सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज दिन आपके लिए काफी मजबूत रहेगा। आज आपको आर्थिक स्थिति की चिंता कम होगी क्योंकि आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपके हाथ के लग सकता है, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों की सभी फरमाइशी भी पूरी करेंगे। घर में सुख शांति व स्थिरता का आज आनंद उठाएंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सके, तो आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देश दर्शन के लिए जा सकते हैं।

धनु

आज का दिन आपके लिए सावधानी सतर्कता से चलने का होगा। बिजनेस के मामले में यदि थोड़ा सा जोखिम उठाए, तो बड़ा लाभ होने की आशंका है। किसी अपने के लिए आज आपको कुछ पैसों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। बिजनेस के लिए नया मौका आपके आसपास होगा, लेकिन आपको उसे पहचानने की जरूरत होगी। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में आज हाथ आजमाएंगे, जिसका आपको लाभ भी होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने व्यवहार व वाणी दोनों मे सौम्यता रखनी होगी।

मकर 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आपने कोई व्यापार साझेदारी में किया हुआ है, तो वह आज आपको उत्तम लाभ देगा। कई प्रकार के काम हाथ में लेने से आज आपकी व्याकुलता बढ़ सकती है।रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज आपको सुनहरा मौका मिलेगा और हो सकता है कि पुत्र व पुत्री के विवाह से संबंधित कोई फैसला आज आपको लेना पड़े। आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि इनको कोई रोग परेशान कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य ले। सायंकाल का समय आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर लेकर जा सकते हैं।

कुंभ 

 आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी क्योंकि लंबे समय से चल रही थकान आज आपको परेशान कर सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज लाभ के नए नए अवसर मिलेंगे, इसलिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। हर कार्य में हर निर्णय सोच समझ कर ले। विद्यार्थियों को आज यदि विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा पिताजी की सलाह से दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आज आपको अपने व्यापार में जोखिम उठाना पड़े, तो अवश्य उठाये क्योंकि इसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा। यदि कोई परेशान व्यक्ति मिले तो उसकी मदद अवश्य करें। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी थी। घर परिवार में चल रही दिक्कत परेशानी को आप अपने प्यारे और मृदु व्यवहार से सायंकाल तक ठीक करने में कामयाब रहेंगे। भाइयों के साथ रिश्तो में सुधार आएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  



  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव 


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

शनिवार, 1 मई 2021

कोरोना काल के लुटेरों को कहां जगह मिलेगी?





मुजफ्फरनगर । ना आक्सीजन और ना दवाएं। दवाओं के मनमाने दामों की वसूली और प्रशासन की चुप्पी शहर वासियों को खल रही है। 

आक्सीजन के हालात तो लगता है सरकार और प्रशासन के काबू से बाहर हैं। प्रशासन के कब्जे में जाते ही आक्सीजन कार्बनडाइआक्साइड हो गई है। चहेतों के लिए सबकुछ है आम आदमी दिन भर धक्के खाकर खाली हाथ लौट रहा है। मरीज रामभरोसे हैं। लूट का हाल यह है कि बाजार में पांच सौ के आक्सीमीटर पर रेट चार हजार और कीमत वसूली जा रही डेढ से दो हजार। बाजार में ऐसी अनेक दवाएं हैं जिनपर दस गुना अधिक तक खुदरा मूल्य अंकित है। पहले कम रेट पर मिलने वाली इन दवाओं को प्रिंट रेट पर बेचा जा रहा है। बाला जी चौक के पास सिन्धी मैडिकल हब पर जब खरीदार ने आपत्ति की तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। मेडिकल स्टोर्स पर पूरे अप्रैल माह में भीड़ ही उमड़ी रही और कोविड गाइडलाइन हवा में उडती रही। सभी को कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने वाली आइवरमैक्टिन, एजिथ्रोमाइसिन, डॉक्सी, पेरासिटामोल के अलावा विटामिन सी, जिंक की गोलियां चाहिए। जिन लोगों का पांच दिन में बुखार नही उतर रहा उनके लिए फैबीफ्लू की आवश्यकता है। फैबीफ्लू तो रेमडीसिविर इजैक्शन की तरह से पहले से ही बाजार से गायब है। लोग इसकी खोज में मेडिकल स्टोर से दूसरे मेडिकल स्टोर पर चक्कर लगाते हुए घूमते हैं। फैबीफ्लू दवा जबर्दस्त ब्लैक में मिल रही है। वही कोरोना प्रोटोकॉल में काम आने वाली विटामिन सी, मल्टी विटामिन, जिंक आदि की दवाओं पर किल्लत का साया है। इसके अलावा खांसी और बुखार की दवा के साथ ही शुगर की दवाओं की किल्लत भी दिखाई दे रही है। आक्सीमीटर, नेमोलाइजर, स्टीम लेने वाले स्टीम उपकरण, थर्मामीटर के दाम भी एक महीने में दोगुने हो गए हैं। लैब्स की हालत यह है कि कई कई दिन में रिपोर्ट मिल रही है।

सपा नेता आजम खान, उनके बेटे और जेल अधीक्षक सहित जेल में 15 कोरोना संक्रमित

 सीतापुर l प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण की चपेट में अब तक कई लोग आ चुके हैं। अफसर से लेकर विधायक तक कई लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। शनिवार को सीतापुर जेल में बंद अब्दुल्ला आजम खां और प्रभारी जेल अधीक्षक आरएस यादव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीतापुर जेल में संक्रमितों की संख्या अब 15 पहुंच गई है। आपको बता दें कि इससे पहले रामपुर सांसद आजम खां (Azam Khan) कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। साथ ही सीतापुर कारागार में निरुद्ध सांसद सहित कुल 13 बंदियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शुक्रवार देर रात मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सभी को जेल के भीतर अलग अहाते में रखा गया है।

प्रभारी जेल अधीक्षक आरएस यादव ने बताया कि 69 बंदियों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। शुक्रवार रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई रिपोर्ट में रामपुर सांसद आजम खॉ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जेल के भीतर निरुद्ध सांसद सहित कुल 13 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 12 बंदियों को अलग अहाते में स्थानांतरित किया गया है। सांसद पहले से ही अलग अहाते में हैं। सभी का कोरोना उपचार कारागार चिकित्सक द्वारा शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को कुछ और बंदियों की जांच कराने के लिए सूचना दी गई है। टीम आते ही आधा सैकड़ा से अधिक बंदियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। शनिवार शाम तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 पहुंच गई थी।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...