मेरठ। कुख्यात बदमाश दो लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो के घर की शनिवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू की। इसी के मद्देनजर को फोर्स तैयार हो गई है। शहर के सभी थानों की पुलिस टीपीनगर बुलाई गई। उसके बाद पुलिस शहर के पंजाबी पुरा में बद्दो के घर की कुर्की के लिए फोर्स रवाना हुई। गौरतलब है कि फरार बदन सिंह बद्दो की तलाश में पुलिस काफी समय से जुटी है।
पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो ने कई राज्यों की पुलिस को चुनौती दे रखी है। पुलिस के अनुसार, मार्च 2010 में कालकाजी दिल्ली में चर्चित अनूप जुनेजा शूटआउट केस में बदन सिंह बद्दो का नाम सामने आया था, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।2012 में एसटीएफ मेरठ के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने उसे गिरफ्तार किया था। दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद जब बद्दो को लालकुर्ती थाने में लाया गया तो शहर के कई बड़े कारोबारी और सफेदपोशों का थाने में जमावड़ा लग गया था। उस पर डेढ़ लाख रुपए का इनाम था। एक लाख रुपए यूपी पुलिस और 50 हजार रुपए का इनाम दिल्ली पुलिस की तरफ से घोषित था। नोएडा के कई बड़े कारोबारियों ने भी दिल्ली पुलिस के उच्चाधिकारियों से उस समय शिकायत की थी कि बद्दो ने लगातार अवैध तरीके से संपत्ति पर कब्जा कर लिया। बद्दो जेल गया तो उस पर फिर से साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगा।
शनिवार, 7 नवंबर 2020
कडी सुरक्षा के बीच हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो के घर की कुकी
अंजू अग्रवाल ने अपनी देखरेख में चलवाया सफाई अभियान
मुजफ्फरनगर। आगामी दीपावली महापर्व से पूर्व नगर को क्लीन करने के संकल्प के साथ आज नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल क्षेत्रीय सभासदगण एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साथ लेकर प्रातः आनंदपुरी पेट्रोल पंप पर सफाई मित्रों की उपस्थिति लेकर डाॅक्टर सुभाष चंद शर्मा पूर्व चेयरमैन के आवास कि दोनों साइड तथा 07 वार्ड तथा मोहल्लों जिसमें आनंदपुरी, इंदिरा काॅलोनी, रामपुरी, जनकपुरी, त्यागी काॅलोनी, फ्रेंड्स काॅलोनी , महमूद नगर आदि मोहल्लों में यु( स्तर पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विशेष अभियान में पूर्व से वार्डों में तैनात स्थाई एवं संविदा सफाई कर्मचारियों के अतिरिक्त 145 आउटसोर्सिंग के सफाई मित्रों मैं से 110 सफाई मित्रों के द्वारा कार्य किया गया । एक आउटसोर्सिंग का सफाई कर्मी श्री गौतम पुत्र श्रीपाल उपस्थिति अंकित कराने के तुरंत बाद अभियान में से गायब हो गया । इस पर माननीय पालिका अध्यक्ष महोदया द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उसकी तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त करने के आदेश दिए तथा उपस्थित अधिशासी अधिकारी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी तथा सफाई निरीक्षकगण को आदेशित किया गया कि आज शाम से इन्हीं 7 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलेगा और जो आउटसोर्सिंग का सफाई कर्मचारी विशेष सफाई अभियान में प्रतिभाग नहीं करेगा उसकी सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाएगी।
विशेष सफाई अभियान में पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के अतिरिक्त राजकुमार, भीष्म, सलेक चंद, अरविंद धनगर सभासद तथा विनय कुमार मणि त्रिपाठी अधिशासी अधिकारी, डाॅ रविंद्र सिंह राठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, संजय पुंडीर एवं उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षकगण, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी के अलावा 7 वार्ड के सफाई नायक एवं सफाई चित्र मौजूद रहे । आनंदपुरी पेट्रोल पंप पर उपस्थिति लेने के पश्चात अभियान 7 वार्डों में चलेगा।
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका या मिलेगी राहत!
लखनऊ । प्रदेश में बिजली की नई दरें जल्द घोषित हो जाने की उम्मीद है। बिजली दरों में वृद्धि ना करने और फिक्स चार्ज खत्म करने के लिए सरकार पर दबाव है ।
शुक्रवार को नियामक आयोग के चेयरमैन आरपी सिंह की अध्यक्षता में हुई राज्य सलाहकार समिति की वर्चुअल बैठक में पावर कारपोरेशन द्वारा प्रस्तावित नए स्लैब का विरोध किया गया। कोरोना संक्रमण तथा पहले से महंगी बिजली का हवाला देते हुए बिजली दरों में कमी किए जाने का मुद्दा सदस्यों ने उठाया।
नियामक आयोग की राज्य सलाहकार समिति की इस बैठक के दौरान नियामक आयोग के चेयरमैन ने दीपावली तक नई दरों के घोषित करने के संकेत दिए। बैठक शुरू होते ही स्मार्ट मीटर बत्ती गुल, भार जंपिंग का मुद्दा जोरशोर से उठा। सदस्यों ने इसे बड़ा अपराध कहा। कहा कि उपभोक्ताओं को खराब गुणवत्ता वाले स्मार्ट मीटर के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आयोग के चेयरमैन आरपी सिंह ने बिजली कंपनियों के बिजनेस प्लान, ट्रूप स्लैब परिवर्तन सहित 2020-21 के लिए बिजली दर के प्रस्ताव से सदस्यों को अवगत कराया।
अधिकांश सदस्यों ने उ.प्र. राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के प्रस्ताव पर आयोग से विचार करने को कहा। स्लैब परिवर्तन को मौजूदा समय में नहीं लागू करने की मांग रखी। बिजली दरों में कमी लाने का मुद्दा सदस्यों ने जोर-शोर से उठाया। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार ने विभाग द्वारा उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के लिए चल रही योजनाएं और उठाए जाने वाले कदमों को प्रस्तुतिकरण के माध्यम से रखा। सबकी बातें सुनने के बाद नियामक आयोग चेयरमैन ने कहा कि सबकी बातें उन्होंने सुन ली है, जल्द ही बिजली दरों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व सलाहकार परिषद के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि 2019-20 में जब बिजली दरें बढ़ाई गई थी उसी समय राज्य के उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर उदय व ट्रूप में 13337 करोड़ रुपये निकल रहा था। इसके बाद भी दरें बढ़ा दी गई थीं। जब उपभोक्ताओं का पैसा कंपनियों पर निकल रहा है तो दरों में कमी किया जाना चाहिए। बिजली दरों के जनता प्रस्ताव को लागू करने की मांग की। किसानों व वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के फिक्स्ड चार्ज को समाप्त करने के साथ ही सभी उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 16 फीसदी कमी करने की मांग उठाई।
आज का पंचांग एवँ राशिफल 07 नवम्बर 2020
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 07 नवम्बर 2020*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - षष्ठी सुबह 07:23 तक तत्पश्चात सप्तमी*
⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु सुबह 08:05 तक तत्पश्चात पुष्य*
⛅ *योग - शुभ 08 नवम्बर प्रातः 05:19 तक तत्पश्चात शुक्ल*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:33 से सुबह 10:58 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:44*
⛅ *सूर्यास्त - 18:00*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞यह हैं सुबह के 13 मंत्र, कोई 1 भी पढ़ लिया तो मिलेगी हर कार्य में सफलता
इन 13 मंत्रों में से कोई एक मंत्र रोज पढ़ें, सफलता के कीर्तिमान रचें
सुबह इन मंत्रों को पढ़ने से मिलती है मनचाही सफलता
अगर आप चाहते हैं हर दिन आपका शुभ और सफलतादायक हो तो बिस्तर से उठते ही अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़ कर चेहरे पर लगाएं और दिए गए 13 मंत्रों में से किसी भी 1 मंत्र को बोलें। आपका दिन उन्नतिदायक और प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।
1 . ॐ मंगलम् भगवान विष्णु: मंगलम् गरूड़ध्वज:।
मंगलम् पुण्डरीकांक्ष: मंगलाय तनो हरि।।
2 . कराग्रे वसते लक्ष्मी: कर मध्ये सरस्वती।
करमूले गोविन्दाय, प्रभाते कर दर्शनम्।
3 . गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवो महेश्वर:।
गुरु साक्षात् परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नम:
4 . करारविन्देन पदारविन्दं, मुखारविन्दे विनिवेशयन्तम्।
वटय पत्रस्य पुटेशयानं, बालं मुकुन्दं मनसा स्मरामि।।
5. सीताराम चरण कमलेभ्योनम: राधा-कृष्ण-चरण कमलेभ्योनम:।
6 . राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमै: सहस्त्रनाम तत्तुल्यं श्री रामनाम वरानने।
7 . माता रामो मम् पिता रामचन्द्र:
स्वामी रामो ममत्सखा सखा रामचन्द्र:
सर्वस्व में रामचन्द्रो दयालु नान्यं जाने नैव जाने न जाने।।1।।
8. दक्षिणे लक्ष्मणो यस्त वामेच जनकात्मजा,
पुरतोमारुतिर्यस्य तं वंदे रघुनंदम्।
9 . लोकाभिरामं रण रंग धीरं राजीव नेत्रम् रघुवंश नाथम्।
कारुण्य रूपम् करुणा करम् श्री रामचंद्रम शरणं प्रपद्ये।
10. आपदा मम हरतारं दातारम् सर्व सम्पदाम्
लोकाभिरामम् श्री रामम् भूयो भूयो नमाम्यहं।
11. रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे
रघुनाथाय नाथाय सीतापतये नम:।
12. श्री रामचंद्र चरणौ मनसास्मरासि,
श्री रामचंद्र चरणौ वचसा गृणोमि।
श्री रामचंद्र चरणौ शिरसा नमामि,
श्री रामचंद्र चरणौ शरणम् प्रपद्धे:।।
13. त्वमेव माता च पिता त्वमेव। त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव।
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव। त्वमेव सर्वम् ममदेव देव
🌷 *घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय* 🌷
👉🏻 *08 नवम्बर 2020 रविवार को (सूर्योदय से सुबह 07:30 तक) रविवारी सप्तमी है।*
🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के १०८ फेरे लें । सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें । तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ ये मंत्र बोलें :-*
🌷 *"जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।"*
💥 *नोट : घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य ये विधि करें तो बीमारी दूर होगी ।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*
🌷 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।*
🙏🏻 *(शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय (10)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *रविवार सप्तमी* 🌷
🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन जप/ध्यान करने का वैसा ही हजारों गुना फल होता है जैसा की सूर्य/चन्द्र ग्रहण में जप/ध्यान करने से होता |*
🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन अगर कोई नमक मिर्च बिना का भोजन करे और सूर्य भगवान की पूजा करे , तो उसकी घातक बीमारियाँ दूर हो सकती हैं , अगर बीमार व्यक्ति न कर सकता हो तो कोई और बीमार व्यक्ति के लिए यह व्रत करे | इस दिन सूर्यदेव का पूजन करना चाहिये |*
🌞 *सूर्य भगवान पूजन विधि* 🌞
🙏🏻 *१) सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएँ , आरती करें |*
🙏🏻 *२) जल में थोड़े चावल ,शक्कर , गुड , लाल फूल या लाल कुम कुम मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें |*
🌞 *सूर्य भगवान अर्घ्य मंत्र* 🌞
🌷 *1. ॐ मित्राय नमः।*
🌷 *2. ॐ रवये नमः।*
🌷 *3. ॐ सूर्याय नमः।*
🌷 *4. ॐ भानवे नमः।*
🌷 *5. ॐ खगाय नमः।*
🌷 *6. ॐ पूष्णे नमः।*
🌷 *7. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।*
🌷 *8. ॐ मरीचये नमः।*
🌷 *9. ॐ आदित्याय नमः।*
🌷 *10. ॐ सवित्रे नमः।*
🌷 *11. ॐ अर्काय नमः।*
🌷 *12. ॐ भास्कराय नमः।*
🌷 *13. ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷
➡ *08 नवम्बर 2020 रविवार को सूर्योदय से सुबह 08:46 तक रविपुष्यमृत योग है ।*
🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*
*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷
🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखे
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *रविपुष्यामृत योग* 🌷
🙏🏻 *‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*
🙏🏻 *इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*
🍁🌷🌺🙏
मेष
आज अपनी मां के दिल के करीब रहेंगे और उनसे आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपके काम में आपको सफलता मिलेगी और कुछ लोगों को नौकरी में बदलाव या फिर ट्रांसफर की खबर मिल सकती है। आज आपके प्रेम जीवन में दिन अनुकूल रहेगा और अपने प्रिय के साथ प्रेम जताने के अवसर भी प्राप्त होंगे। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से बनाएंगे, तो आज के दिन का काफी लाभ उठा पाएंगे। हालांकि स्वास्थ्य के मोर्चे पर दिन थोड़ा सा कमजोर है। आज घरेलू खर्च जी भर कर करेंगे और दीपावली की शॉपिंग भी कर सकते हैं।
वृष
आज दिल में बहुत खुशी रहेगी और काफी समय भाई बहनों या दोस्तों के साथ गुजारेंगे। इससे आपकी मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी। अपने जीवनसाथी से मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। काम के क्षेत्र में आपको फोकस अधिक करना होगा और व्यर्थ की बातों पर ध्यान नहीं देना होगा। तभी आप अच्छा काम कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और आप को अच्छा लाभ भी मिलेगा क्योंकि परिवार के लोग आपके साथ रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है, इसलिए सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें
मिथुन
आज आर्थिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी और धन को कहीं इन्वेस्ट करने से लाभ मिलने के योग बनेंगे। जो विद्यार्थी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जबरदस्त सफलता मिल सकती है। आपके दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से संबंध बेहतर बनेंगे और आपका रिश्ता पहले से भी अधिक बेहतर तरीके से चलेगा। काम के सिलसिले में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे और नौकरी में आज का दिन व्यस्तता और भागदौड़ से भरा रहेगा। आपको अपने काम को समय पर देना एक चुनौती लग सकता है।
कर्क
आज दिल से खुश रहेंगे और काफी भावुक भी महसूस करेंगे। पुरानी बातों को याद करके आंखें नम हो सकती हैं। हर काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज हो सकता है। आप सारे कामों को एक साथ हाथ में ले ले, जिसके लिए बाद में आपको दिक्कत आए, इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे और आपके खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से आपको अपनी आमदनी पर ध्यान देना होगा। प्रेम संबंध के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करने में बीतेगा।
सिंह
लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे और प्रॉपर्टी का लाभ मिल सकता है। इस कारणवश आप बहुत खुश हो जाएंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज का दिन काफी कमजोर रह सकता है और आपका प्रिय आप से बिछड़ भी सकता है, इसलिए ध्यान दें कि वह आपकी बात से नाराज ना हो, जो लोग शादीशुदा हैं। उनके दांपत्य जीवन में आज प्यार बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति आपके मन में इज्जत के साथ साथ सहानुभूति भी बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में अच्छे परिणाम आज आपको देखने को मिलेंगे। यदि आप कहीं नौकरी करते हैं, तो आज किसी दूसरी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कन्या
इनकम के नजरिए से आज का दिन बड़ा लाभदायक रहेगा और आपके पास एक से ज्यादा जगहों से पैसा आ सकता है। आप अपने कामों में सफलता प्राप्त करने से काफी मजबूती से खड़े होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी से झगड़ा मोल लेना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए अपने काम से काम रखेंगे, तो बेहतर होगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन काफी सामान्य रूप से बीतेगा। हालांकि प्रेम जीवन में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कोई भी यात्रा करने से आपको बचना होगा। पारिवारिक तनाव को बढ़ने से रोकने की कोशिश करें।
तुला
आज अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और यह पूछेंगे कि कोई कमी तो नहीं है, इसकी वजह से आप काफी बिजी रहने वाले हैं। यही वजह होगी कि आप अपने परिवार के दायित्वों से विमुख हो सकते हैं, जो कि एक अच्छी बात नहीं है, इसलिए आपको अपनी जिम्मेदारियों को सभी प्रकार से समझते हुए उनमें समन्वय बिठाना चाहिए। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो दिनमान काफी अनुकूल रहेगा और आपके प्रिय से आपके संबंधों में निकटता बढ़ेगी, जो लोग शादीशुदा हैं। उनको दांपत्य जीवन में सुखों की प्राप्ति होगी और वे अपने दांपत्य जीवन को इंजॉय करेंगे। जीवन साथी के साथ मार्केट जा सकते हैं।
वृश्चिक
आज भाग्य आपके साथ खड़ा होगा। इससे आपको कार्य में सफलता मिलेगी। आपके पिता से आपके संबंध बेहतर बनेंगे और आप समाज में एक अच्छा स्थान प्राप्त करेंगे। आज के दिन आपको कहीं से अच्छा धन लाभ हो सकता है और पारिवारिक जीवन की बात करें, तो घरेलू मोर्चे पर भी आप आज मजबूत बनेंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा और आप काम में और मेहनत से आगे बढ़ेंगे। नौकरी वालों को आज काफी अच्छे समय की प्राप्ति होगी। आपके काम की तारीफ होगी। शादीशुदा लोग अपने जीवन साथी के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं।
धनु
आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा और मानसिक तनाव भी बढ़ा चढ़ा हो सकता है, जिससे कामों में दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि भाग्य की कृपा से कई रुके हुए काम बन सकते हैं और धन की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन यात्रा पर जाने के लिए काफी अच्छा रहेगा और इस यात्रा से आपको मनचाही खुशी मिलेगी। आज संभव है कि आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति आए, जो आपको बहुत प्यार दे और आप उसके हरदम अजीज बन जाएं। यदि आप शादीशुदा हैं, तो दांपत्य जीवन में आज का दिन थोड़ा सा कमजोर रहेगा और कुछ बातों को लेकर आपका जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है, इसलिए उन्हें मनाने की कोशिश करें। मगर ध्यान से जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उन्हें आज दिक्कतें होंगी क्योंकि आज अपने प्रिय से मिल पाने में कुछ समस्याएं आएंगी।
मकर
आज का दिन इनकम में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है, जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। केवल इसी सिलसिले में नहीं बल्कि व्यापार में भी आपको आज अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। परिवार में भी सभी लोग हंसी-खुशी रहेंगे और आपको स्वादिष्ट व्यंजन खाने को मिल सकते हैं, जिससे आपके चेहरे पर खुशी होगी। दांपत्य जीवन में जीवन साथी से प्रेम और अपनेपन की बढ़ोतरी होगी, जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें भी आज का दिन काफी बढ़िया परिणाम देने वाला साबित होगा। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर ध्यान देना होगा क्योंकि ये आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकते हैं।
कुंभ
आज का दिन कई तरीकों से लाभ देगा नौकरी करने वालों के काम की तारीफ होगी। और वह लोग आपकी सलाह से काम करना पसंद करेंगे। आर्थिक तौर पर भी आज का दिन मजबूत है और धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज बहुत खुशनुमा रहेगा और जीवन साथी से संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। जो लोग किसी प्रेम संबंध में है, उन्हें आज निराशा का सामना करना पड़ सकता है और बिना वजह की यात्रा मानसिक तौर पर तनाव दे सकती है। अपने साथ किसी को लेकर जाएं।
मीन
आज का दिन खरीदारी में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज उन्हें आपसे कोई तोहफा मिल सकता है और आपको उनका साथ मिलेगा क्योंकि वह आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की कोशिश करेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो संतान से अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे और वह आपके सुख को बढ़ाने वाली साबित होंगी। आपकी इनकम तो बढ़ेगी ही इनकम को बढ़ाने वाले कुछ नए जरिए भी आपको आज मिल सकते हैं। जहां आप नौकरी करते हैं, वहां पर कुछ लोगों की आपसी झड़प भी हो सकती है। शाम का समय परिवार वालों के साथ बिताना चाहेंगे।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2023
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।
शुक्रवार, 6 नवंबर 2020
हेडकांसटेबलों के डिमोशन का आदेश वापस
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के 896 हेड कांस्टेबलों के डिमोशन का आदेश वापस लेने का निर्देश दिया है। पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय ने इन हेड कांस्टेबलों को मूल काडर पीएसी में वापस भेज दिया था। सीएम योगी ने कहा कि पुलिस और पीएसी के कर्मचारियों के मनोबल पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। सीएम के आदेश पर यूपी के गृह विभाग ने डिमोशन का आदेश वापस लेने का निर्देश जारी कर दिया है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इसकी जानकारी दी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और पीएसी के शौर्य और सेवाभाव की सराहना की है। गृह विभाग से जारी आदेश में कहा गया है कि ऐसे कर्मचारी जो उस समय निर्धारित व्यवस्था के तहत 29 नवम्बर 2004 तक पीएसी से नागरिक पुलिस में भेजे गए थे, वे नागरिक पुलिस में खाली पदों के सापेक्ष संविलीन माने जाएंगे।
सात दिन में पूरे करने होंगे एआरटीओ के रुके काम
लखनऊ । प्रदेश शासन ने जनहित गारंटी अधिनियम के तहत अधिसूचित परिवहन विभाग की 24 सेवाओं से संबंधित कार्य निर्धारित सात दिनों के अंदर पूरे करने के निर्देश दिए हैं। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस समेत जनता से सीधे जुड़ी कई प्रमुख सेवाएं शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शुक्रवार को सभी जिलाधिकारियों और परिवहन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ये निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने परिवहन विभाग द्वारा शुरू की गई आनलाइन सेवाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह व परिवहन आयुक्त धीरज साहू भी मौजूद रहे। समीक्षा में बताया गया कि व्यावसायिक एवं गैर व्यावसायिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए डिजिटल हस्ताक्षर सहित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई है। अब डीलर द्वारा भौतिक पत्रावलियों को उप संभागीय परिवहन कार्यालय में लाने की जरूरत खत्म कर दी गई है। वाहन की मूल पत्रावली अब डीलरों द्वारा ही सुरक्षित रखी जाएगी। इस व्यवस्था से वाहन खरीदारों को रजिस्ट्रेशन नंबर तुरंत आवंटित होगा तथा इस फैसले से प्रदेश में इज आफ डूइंग बिजनेस का मार्ग प्रशस्त होगा।
बताया गया कि वाहन की रजिस्ट्रेशन पुस्तिका, परमिट एवं ड्राइविंग लाइसेंस का ऑनलाइन प्रिंट प्राप्त करने की सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। आवेदक यह सुविधा parivahan.gov.in पर जाकर या विभागीय वेबसाइट uptransport.upsdc.gov.in से भी ले सकते हैं। कई अन्य वाहन संबंधी सेवाओं के लिए भी आवेदकों को डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने और स्लॉट आरक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नए परमिट, परमिट की द्वितीय प्रति एवं शादी ब्याह के अवसर पर जारी होने वाले स्पेशल परमिट के लिए भी ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है। आवेदक बिना परिवहन कार्यालय आए यह सेवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकता है। आवेदकों को परमिट का ऑनलाइन प्रिंट प्राप्त करने की सुविधा भी दी गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष की हत्या के बाद अब बेटे की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गनर गंभीर
मैनपुरी । जिले में शुक्रवार की देर शाम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र की कार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र के गनर के सीने में एक गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई तो दहशत फैल गई और लोग भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घायल गनर को जिला अस्पताल ले आई। खबर पाकर एसपी भी पहुंच गए। घायल गनर को सैफई मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। एक जनवरी 2017 को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और अब उनके पुत्र की कार को निशाना बनाया गया है।
शुक्रवार की शाम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. मदन चौहान के पुत्र शिवम चौहान की इनोवा कार से उनका सुरक्षाकर्मी हरेंद्र पुत्र प्रीतम सिंह निवासी पुलिस लाइन व चालक शरीफ खां निवासी केशोपुर थाना बरनाहल रेलवे स्टेशन के निकट पहुंचे। अंडे के एक ठेले के पास जैसे ही इनोवा खड़ी हुई तभी बाइक और पैदल आए आधा दर्जन बदमाशों ने कार को घेर लिया और कार पर चारों तरफ से गोलियां बरसानी शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से मौके पर दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। बदमाशों की फायरिंग में शिवम का सुरक्षा कर्मी 32 वर्षीय हरेंद्र गोली लगने से घायल हो गया। चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के समय शिवम कार में नहीं था। वह तीन घंटे पहले ही दूसरी कार से आगरा के लिए निकला था। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अभय नरायन राय, कोतवाली प्रभारी भानुप्रताप सिंह घायल गनर को जिला अस्पताल ले आए।
पंचायत चुनाव को लेकर दायर याचिका हाईकोर्ट में खारिज
प्रयागराज। प्रदेश में होने वाले क्षेत्र एवं जिला पंचायत चुनाव में ऑनलाइन नामांकन की सुविधा देने और इसके लिए मौजूदा कानून में संशोधन की मांग में दाखिल याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि याची अदालत से कानून बनवाना चाहता है जो फिलहाल अनुमन्य नहीं है। याची चाहे तो इस मामले को उचित फोरम के समक्ष उठा सकता है। याचिकाकर्ता चाहते है जो सुविधा बिहार चुनाव में मिली है वो सब पंचायत चुनाव में भी मिले।
यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर एवं न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा की खंडपीठ ने गोपाल कृष्ण पांडेय की जनहित याचिका पर दिया है। याचिका में कहा गया था कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दिसंबर माह में होने की संभावना है। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार के इस चुनाव में उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन की सुविधा दी जाए। क्योंकि परंपरागत नामांकन के कारण भीड़ होने और संक्रमण बढ़ने का खतरा है। साथ ही कोरोना महामारी को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन भी नहीं हो पाएगा। याचिका में यह भी कहा गया था कि ऑनलाइन नामांकन के लिए मौजूदा पंचायत चुनाव कानून में आवश्यक संशोधन भी किए जाएं ताकि ऑनलाइन नामांकन करना संभव हो सके। कोर्ट ने याची की दोनों मांग नामंजूर करते हुए याचिका में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।
बेटी पैदा हुई तो किया जिंदा जलाने का प्रयास
मुजफ्फरनगर । बेटी पैदा होने और दहेज के लिए एक महिला को जलाकर मारने का प्रयास किया गया। पुलिस ने धारा 498, 307, 323, 504, 506, 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है पर अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हो सका । सारे आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
भोपा में दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहित महिला पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जान से मारने का प्रयास किया। महिला ने भाग कर पड़ोसी के घर मे घुसकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि दहेज लोभी ससुराल वाले महिला से लगातार पैसे की मांग कर रहे थे।
इसके अलावा वे महिला के लड़की होने से भी नाराज़ थे। पीड़ित पक्ष कल एसएसपी के दरबार में जाकर न्याय की गुहार लगाएगा।
31 लाख के बिजली बिलिंग घोटाले में जांच रिपोर्ट दाखिल
मुजफ्फरनगर। बिजली विभाग के बिलिंग घोटाले में विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-तृतीय, मुजफ्फरनगर में कार्यरत सहायक अभियन्ता (राजस्व), साहब सिंह एवं लेखाकार केपी सिंह ने अपनी जाँच आख्या आज अधिशासी अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-तृतीय, मुजफ्फरनगर को सौंप दी। जाँच कमैटी ने बताया कि मृतक तरूण कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी मुजफ्फरनगर एवं हिमांशु जैन पुत्र दिनेश जैन निवासी रामलीला टिल्ला, मुजफ्फरनगर जो मैसर्स दिव्या एंटरप्राईजिज शामली के संविदा पर कम्प्यूटर आॅपरेटर के रूप में खण्ड कार्यालय में तैनात थे। इन दोनों के द्वारा कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर लगभग 241 नं0 उपभोक्ताओं से साज करके सिस्टम पर जमानत धनराशि अवैधानिक तरीके से विभागीय नियमानुसार जमा जमानत धनराशि को अप्रत्याशित रूप से आर0ए0पी0डी0आर0पी0 सिस्टम पर सिक्योरिटी में अपडेट कर दिया जिसकी कुल धनराशि लगभग रुपये 31,22,876.00 है। इस कार्य में पंकज कुमार, अधिशासी अभियन्ता, भारत सिंघल, कार्यालय सहायक, आशीष कुमार शर्मा, कार्यालय सहायक, अमित कुमार, टी0जी0-2, विनित पाल, कार्यालय सहायक, मुनेश पाल, टी0जी0-2, राजेश कुमार, अवर अभियन्ता, अजय त्यागी, कार्यालय सहायक की आईडी को हैक कर उपभोक्ताओं की जमानत धनराशि अवैधानिक रूप से बढ़ा दी तथा कुछ उपभोक्ताओं को सिस्टम द्वारा जनित ओल्ड डिपोजिट हैड/फर्जी रसीद निर्गत की गई तथा उस रसीद का बीआर करके उपभोक्ताओं के बिलों के एरियर को कम कर दिया गया। सिस्टम द्वारा वर्तमान में प्रदर्शित प्रतिभूति पर ब्याज का समायोजन उपभोक्ता के बिल में किया जाता है। तरूण कुमार का दिनांक 08.10.2020 को रात्रि में एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो चुका है।
अधिशासी अभियन्ता पंकज कुमार के आदेश पर सहायक अभियन्ता, साहब सिंह ने हिमांशु जैन पुत्र दिनेश जैन निवासी रामलीला टिल्ला एवं इस प्रकरण में संलिप्त अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट सुसंगत धाराओं में पंजीकृत करने के लिए थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर में तहरीर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में आगे कार्यवाही के लिए कागजात साईबर सैल को भेजे जायेंगें उसके बाद ही मुकदमा दर्ज हो पायेगा।
पुरकाजी चेयरमैन के खिलाफ तोप मामले में दर्ज मुकदमा खारिज
मुजफ्फरनगर । पुरकाजी तोप प्रकरण में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुरकाजी चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा और चार्जशीट दोनों खारिज कर दी।
गत 20 जनवरी को पुरकाजी चेयरमैन जहीर फ़ारूक़ी द्वारा हरिनगर गांव में खेतों से निकली तोप को सूली वाला बाग पर लाकर रखा गया था। तोप को लेकर प्रशासन और भाकियू आमने सामने रहे थे। पुलिस द्वारा चेयरमैन जहीर फ़ारूक़ी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। ज़हीर फ़ारूक़ी ने तोप प्रकरण में दर्ज मुकदमे को गलत बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की। पुलिस ने मुकदमे में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। आज इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश पंकज नकवी और संजय पचौरी की बेंच ने मुकदमा और चार्जशीट दोनों खारिज कर दी। गौरतलब हो कि जहीर फ़ारूक़ी पुरकाजी में सूली वाला बाग को शहीद स्थल घोषित कराने के लिए कई सालों से संघर्ष कर रहे हैं आज भी अपने मुद्दे पर अडिग है।
प्रशासन बेचेगा शनिवार से सस्ता प्याज, टमाटर और आलू
मुजफ्फरनगर । जिले में प्याज के समस्त थोक विक्रेताओं के लिए प्याज की भण्डारण सीमा 25 मई. टन एवं प्याज के फुटकर विक्रेताओं के लिये 02 मी. टन एतत्द्वारा तत्काल प्रभाव से निर्धारित की गई है। इसके अलावा प्रशासन द्वारा कृृषि उत्पादन मण्डी समिति, कूकडा, मुजफ्फरनगर के गेटनम्बर 01 व गेटनम्बर 04 बाबूराम गेट पर बनाये गये बिक्री काउन्टर से जनहित में कल 07 नवंबर से जनसामान्य को प्याज रूपये प्रतिकलो, टमाटर 35 रुपये और आलू 30 रुपये प्रति किलो की दर से विक्रय किया जाएगा। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उप्र, लखनऊ के पत्र के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर के प्याज के समस्त थोक विक्रेताओं के लिए प्याज की भण्डारण सीमा 25 मी0टन एवं प्याज के फुटकर विक्रेताओं के लिये 02 मी0टन एतत्द्वारा तत्काल प्रभाव से निर्धारित की जाती है। जिस भी थोक विक्रेता या फुटकर विक्रेता के यहां निर्धारित सीमा से अधिक प्याज का भण्डारण पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर विधिक एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
उन्होने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में थोक एवं फुटकर विक्रेता के यहां प्याज की भण्डारण सीमा की नियमित जांच के लिए निम्नवत् प्रवर्तन टीम गठित की गई है।
1 नगरक्षेत्र मुजफ्फरनगर 1- नगर मजिस्ट्रेट
2- क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक (मु0)/विपणन निरीक्षक
3- मण्डी सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति, मुजफ्फरनगर
2 तहसील सदर 1- उपजिलाधिकारी, सदर।
2- सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षक/विपणन निरीक्षक।
3- सम्बन्धित मण्डी सचिव।
3 तहसील बुढाना 1- उपजिलाधिकारी, बुढाना।
2- सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षक/विपणन निरीक्षक।
3- सम्बन्धित मण्डी सचिव।
4 तहसील जानसठ 1- उपजिलाधिकारी, जानसठ।
2- सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षक/विपणन निरीक्षक।
3- सम्बन्धित मण्डी सचिव।
5 तहसील खतौली 1- उपजिलाधिकारी, खतौली।
2- सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षक/विपणन निरीक्षक।
3- सम्बन्धित मण्डी सचिव।
उपरोक्त के अतिरिक्त जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मुजफ्फरनगर भी सम्बन्धित उपजिलाधिकारी के सहयोग से पूरे जनपद में प्याज के भण्डार की जांच करेंगे। जिससे प्याज के अनाधिकृत भण्डारण पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सके एवं आम जनता को प्याज सुलभता से उपलब्ध कराया जा सके। इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), मुजफ्फरनगर एवं सभी उपजिलाधिकारी तत्काल प्याज के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की बैठक बुलाकर उनको इस सम्बन्ध में अवगत करायेंगे एवं इसकी नियमित समीक्षा करते रहेंगे।
शासन द्वारा दैनिक रूप से कृत कार्यवाही की रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया है। अतः समस्त सम्बन्धित नगर मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि प्रतिदिन की कार्यवाही की रिपोर्ट सायं 04ः30 तक जिला पूर्ति कार्यालय में उपलब्ध करायेंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद में प्याज, टमाटर व आलू की बढ़ती कीमतों एवं जमाखोरी व मुनाफाखोरी को रोकने के दृृष्टिगत सचिव, कृृृषि उत्पादनमण्डी समिति, मुजफ्फरनगर से समन्वय स्थापित करते हुए कृृषि उत्पादन मण्डी समिति, कूकडा, मुजफ्फरनगर के गेटनम्बर 01 व गेटनम्बर 04 बाबूराम गेट पर बनाये गये बिक्री काउन्टर से जनहित में कल दिनांक 07.11.2020 से जनसामान्य को प्याज रू0 35/-प्रतिकलो, टमाटर रू0 35/-प्रतिकिलो व आलू रू0 30/-प्रति किलो की दर से उपलब्ध करायी जायेगी, कोई भी आम नागरिक यहां से इस दर पर प्याज, टमाटर व आलू प्राप्त कर सकता है।साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद की तहसीलोंमे ंस्थित अन्य सभी मण्डियों में भी इसी प्रकार सस्ते दर पर प्याज, आलू एवं टमाटर के काउन्टर खोलनें की कार्यवाही की जारहीहै। इसके अतिरिक्त पर कुछ चिन्हित किये गये उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से भी सस्ते दर पर प्याज की बिक्री सुनिश्चित करायी जायेगी।जिससे आम जनता को सस्ते दर पर प्याज, टमाटर व आलू प्राप्त हो सके।
मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने की पोर्टल की विसंगतियां दूर करने की मांग
मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने पोर्टल में विसंगतियों को दूर करने की मांग की है।
मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) की एक सभा आज जिला परिषद मार्केट में हुई जिसमें दवा व्यापारियों के सामने आ रही समस्याओं मुख्यतः पोर्टल में हो रही समस्या पर विचार किया गया। ड्रग विभाग एवं शासन से मांग की गई कि वह इन विसंगतियों को दूर करके दवा व्यापारियों को आ रही समस्याओं को दूर करवाएं। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने पर विशेष रूप से बल दिया तथा ज्यादा से ज्यादा दवा व्यापारियों को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने इस अवसर पर कहा कि इस विषय में विभागीय मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी से भी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जल्द से जल्द मिलेगा। जिला संयोजक प्रमोद मित्तल ने जिन लोगों ने थोक दवा व्यापार लाइसेंस में समय सीमा को पूर्ण कर लिया है उन्हें कंप्लीटेनट पर्सन के रूप में मान्यता प्रदान की जाए।
सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान तथा संचालन जिला महामंत्री संजय गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला संयोजक प्रमोद मित्तल, जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान, महामंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश तायल, संरक्षक डॉ आर के गुप्ता ,सुरेंद्र गर्ग, मुकेश सोम, मनोज गर्ग, संजीव वर्मा, नरेंद्र सैनी, सुजीत शर्मा, सुनील चौधरी, कुलदीप शर्मा , सुबोध जैन, दिव्य प्रताप सोलंकी, सचिन त्यागी, राजेश जुनेजा, अमित वत्स, सुधीर त्यागी , पंकज तनेजा ,राजीव चौधरी अनुज मलिक अरुण प्रताप सिंह, संदीप चौहान, अभिषेक वालिया, मुकेश शर्मा, अनिल त्यागी आदि दवा व्यापारी उपस्थित रहे।
जिले में मिले 37 नए कोरोंना पॉजिटिव मिले
Date 06-11-2020
सैंपल रिपोर्ट प्राप्त-1857
आज पॉजिटिव-- 37
11 Rtpcr
21 Rapid antigen test
05 pvt lab
= 37
-------
आज ठीक/डिस्चार्ज -15
टोटल डिस्चार्ज- 5680
टोटल एक्टिव केस- 280
चौ राकेश टिकैत ने किया जीआईसी मैदान का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन का बिजलीघर पर चल रहा धरना आज भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जनपद की ह्र्दयस्थली शिव चौक को चक्का जाम करने का ऐलान किया था। इससे व्यापारियों में और आमजन में हड़कंप मच गया था। वही व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मिलकर धरने की जगह परिवर्तन करने की मांग की थी। जिसको चौ. राकेश टिकैत ने मान लिया था और जीआईसी मैदान में 7 तारीख के पंचायत को लेकर धरने का ऐलान कर दिया था। आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जीआईसी मैदान में पहुंचकर निरीक्षण किया और व्यवस्था को सुचारू रूप से करवाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ धर्मेंद्र मलिक और अन्य भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मॉल में इस बार खास होगा ग्रैंड दिवाली मेला धमाल
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित माल पर ग्रैंड दिवाली मेला विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। एएसजे प्लाजा ग्रैंड माल तथा रेडियो एसडी 90.8 एफएम की ओर से आयोजित होने वाले इस मेले में जहां तमाम आकर्षक स्थल होंगे, वहीं लगातार चलने वाले सांस्कृतिक आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मॉल में इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। एएसजे ग्रैंड प्लाजा माल के निदेशक संदीप जैन और अभिनव रूप ने बताया कि ग्रैंड दिवाली मेले में तमाम स्टाल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस मेले में सिंगिंग, डांस और क्विज का आयोजन रेडियो एसडी 90.8 एफएम की ओर से किया जा रहा है। रेडियो एसडी 90.8 एफएम के निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि समारोह में होने वाले विभिन्न आयोजनों में नगर के प्रतिभागियों को अपनी कला के प्रदर्शन और सजाने संवारने का मौका मिलेगा। युवाओं के लिए यह आयोजन आकर्षण के केंद्र रहेंगे। आयोजन को सफल बनाने में आरजे शिखा, कबीर, अमरप्रीत, आकाश और संपदा विशेष भूमिका निभा रहे हैं । ऐसे में जहां तमाम लोगों के लिए यहां खरीदारी के लिए आकर्षक वस्तुओं के स्टाल उपलब्ध होंगे, वहीं उनके मनोरंजन के लिए रेडियो एसडी 90.8 एफएम ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेला 7 नवंबर से शुरू होकर 17 नवंबर तक चलेगा।
बचन सिंह कॉलोनी में चलाया सफाई अभियान
मुजफ्फरनगर। ग्राम पंचायत सरवट के विभिन्न मौहल्लों में त्यौहारों के मद्देनजर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जो लगातार 8 दिन से चल रहा है । मौहल्ला बच्चन सिंह कॉलोनी की गली नंबर 2 में आज सफाई अभियान चलाया गया और क्षतिग्रस्त नाला व नालियों की सफाई कराने के साथ ही उनकी मरम्मत भी कराई गई है, जिससे रास्ते पर जलभराव न हो सके। वरिष्ठ भाजपा नेता व सरवट ग्राम प्रधानपति पंडित श्रीभगवान शर्मा ने मजदूरों को लगाकर नाली व नाले की सफाई कराकर उनकी मरम्मत कराई। इसके बाद मजदूर लगाकर कूड़े के ढेर उठाए गए और प्रदूषण से बचाने के लिए पानी का छिड़काव भी कराया गया। पं. श्रीभगवान शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर सरवट ग्राम पंचायत क्षेत्र में धूल व प्रदूषण से बचाने के लिए अभियान चलाकर सफाई कराई जा रही है और सड़कों किनारे पड़े कूड़े के ढेर उठाए जा रहे हैं । इसी कड़ी में आज सुबह सरवट ग्राम पंचायत के मौहल्ला बचन सिंह कालोनी की गली नंबर 2 में भी सफाई अभियान चलाया गया और नाले नालियों की सफाई कराने के साथ ही उन से निकले कूड़े के ढेर भी उठाए गए । सरवट ग्राम प्रधानपति पं. श्रीभगवान शर्मा ने मजदूरों को लगाकर नाले की पटरी से कूड़े के ढेर उठवाकर पानी का छिड़काव भी कराया गया है। इसी दौरान नाले व नालियों की सफाई कराने के साथ ही मजदूर लगाकर कूडा आदि भी उठवा दिया गया। पं. श्रीभग़वान शर्मा ने बताया कि सरवट ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मौहल्लों में लगातार सफाई कर्मचारियों को लगाकर नाले व नालियों तथा गलियों की सफाई कराने के अभियान को चलाया जा रहा है, जो त्यौहार तक लगातार चलेगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरवट के सचिव सोमदत्त पवार, ऋषभ देव शर्मा, रमेश ठाकुर, मास्टर सोहनवीर सिंह आदि भी मौजूद रहे।
भाकियू भानु के पदाधिकारियों को निष्कासित किया
मुजफ्फरनगर । विगत दिवस भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष बलराम ठाकुर, कोषाध्यक्ष बिल्लू पंडित व प्रदेश अध्यक्ष सोनू मित्तल को पुलिस ने हिरासत में लेकर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया था। आज भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने तीनों लोगों को गलत गतिविधियों के चलते हुए आज संगठन से निष्कासित कर दिया। तीनों पदाधिकारियों के निष्कासन से संगठन में हड़कंप मचा हुआ है।
यातायात जागरूकता रैली निकाली
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन में आज यातायात जागरूकता रैली को सीओ सिटी राजेश द्विवेदी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इसमें यातायात प्रभारी वीर अभिमन्यु के नेतृत्व में यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें यातायात पुलिस ने बाइकों व गाड़ियों के माध्यम से रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
उन्हें समझाया गया वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट आदि का इस्तेमाल करें और सुरक्षित यात्रा करें। यह रैली शहर के मुख्य मार्गो अंसारी रोड, जिला अस्पताल, नावल्टी चौक, शिव चौक, मिनाक्षी चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक, रोडवेज बस स्टैंड , रेलवे रोड से निकाली गई और बच्चन सिंह चौक, मदन स्वीट्स पर आकर संपन्न हुई।
देखें वीडियो : सर्राफ की दुकान से बुर्काधारी महिला ने दिनदहाड़े पर्स उडाया, घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद
मुजफ्फरनगर। त्यौहारों पर एक बार फिर चोर महिलाओं का गिरोह सक्रिय हो गया है। ऐसे ही एक मामले में सर्राफा बाजार से एक बुर्काधारी चोरनी ने एक महिला का पर्स चुरा लिया।
बताया गया है कि यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार क्षेत्र का है। वहां एक सुनार की दुकान में खरीदारी के लिए पहुँची राम लीला टीला निवासी एक महिला का रुपये व गहनों से भरा पर्स पलक झपकते ही चोरी कर लिया गया। हालांकि यह पूरा मामला दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। हालांकि इससे उसकी पहचान करना आसान नहीं है। पीड़िता मंजू तोमर निवासी रामलीला टिल्ला ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा कार्यवाही ही मांग की है ।
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...