मंगलवार, 12 दिसंबर 2023

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नये मुख्यमंत्री




जयपुर। राजस्थान में नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बनाए गए हैं। वो पहली बार सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। राजस्थान बीजेपी के महामंत्री भजन लाल शर्मा 48 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे। शर्मा संगठन के करीबी माने जाते हैं। राष्ट्रीय स्वंय सेवक की पृष्ठभूमि से आते हैं। वसुंधरा राजे ने उनका प्रस्ताव रखा था। सबने इसका समर्थन किया। राजस्थान में दो उपमुख्यमंत्री होंगे। दिया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा राजस्थान के उपमुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजनाथ सिंह से फोन पर बात की। इसके बाद सीएम के नाम की एक पर्ची पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के हाथ में दी गई। वसुंधरा राजे ने मीडिया के सामने आकर भजनलाल शर्मा के नाम का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही राज्य में दो डिप्टी सीएम के नाम का भी ऐलान किया गया। दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वासुदेव देवनानी राजस्थान के स्पीकर होंगे।
इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, भाजपा नेता सीपी जोशी, वसुंधरा राजे और अन्य नेताओं ने जयपुर में भाजपा कार्यालय में फोटो सेशन में हिस्सा लिया। सभी विधायकों के साथ राजस्थान के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे मौजूद रहे।

डीएम ने की मतदाता जागरूकता अभियान की समीक्षा


मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ⁄ जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन ⁄उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह के साथ मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत वोटर कार्ड से छूटे हुए वोटर की वोट बनाये जाने की प्रगति के संंबंध मे यूटयूब पर लाइव संबोधन के माध्यम से समस्त ग्राम पंचायत समिति यथा सचिव, पंचायत सहायक‚ लेखपाल‚ अमीन‚ आँगनवाड़ी‚ आशा‚ ए०एन०एम०‚ बी०एल०ओ०‚ कोटेदार को आवश्यक दिशा—निर्देश प्रदान किये ।   जिलाधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन मे कहा गया कि  18 व 18 वर्ष आयु से अधिक कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंछित न रहे। उन्होंने विधानसभा वार सभी मतदान केंद्रों पर प्राप्त फॉर्म संख्या 6, 7, 8 की विस्तृत समीक्षा कर जिन केंद्रों पर मानक से कम फॉर्म प्राप्त हुए है‚ उन सभी बूथ लेवल अधिकारी को ससमय अधिक से अधिक फॉर्म प्राप्त कर जेंडर रेश्यो एवं 18 वर्ष की आयु पार कर रहे युवाओं की संख्या के अनुसार फॉर्म प्राप्त कर आयोग के मोबाइल एप्प पर अपलोड करने के निर्देश दिए एवं नागरिकों को वोटर हेल्पलाइन के संबंध में जागरूक करने के भी निर्देश दिए। उन्होनें यह भी निर्देशित किया कि मृतक नागरिकों के संबंध मे मृत्यु प्रमाण अथवा मृतक के संबंधित का लिखित रुप से बयान दर्ज कराने उपरान्त ही अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। जिलाधिकारी ने सभी बूथ लेवल अधिकारी एवं सुपरवाईजर काे निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान केन्द्रों पर बूथो के बाहर बैनर का प्रयोग करे जिससे अधिक से अधिक लोगो को जानकारी मिल सके। तथा महिला मतदाताओ एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम जोडने पर बल दिया। उक्त संबोधन के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर⁄ प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुबोध कुमार भी उपस्थित रहे।

परीक्षा शुल्क में 7 गुणा फीस वृद्धि के विरोध में क्रांतिसेना ने किया प्रदर्शन


मुजफ्फरनगर ।  शाकुंभरी यूनिवर्सिटी के द्वारा छात्रों की परीक्षा शुल्क में 7 गुणा फीस वृद्धि के विरोध में क्रांतिसेना के द्वारा आज जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन जिला अधिकारी के अनुपस्थिति में नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। क्रांतिसेना के आज दर्जनों कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा मंडल अध्यक्ष शरद कपूर के नेतृत्व में प्रकाश चौक स्थित कार्यालय से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और वहां छात्रों के समर्थन में फीस वृद्धि वापसी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। इस अवसर पर डॉक्टर योगेंद्र शर्मा ने कहा शाकुंभरी यूनिवर्सिटी जो दो वर्ष पूर्व अस्तित्व में आई है और दो वर्ष के समय में ही छात्रों की परीक्षा शुल्क में अब तक 7 गुना फीस वृद्धि की जा चुकी है। इसकी क्रांतिसेना कड़े शब्दों में निंदा करती है, और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करती है, छात्रों के हित को देखते हुए अभिलंब शाकुंभरी यूनिवर्सिटी द्वारा जो फीस वृद्धि की गई है, उसे तुरंत वापस लेने के आदेश जारी करें, जिससे जो छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं, वह अपनी भूख हड़ताल को समाप्त कर सकें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष क्रांतिसेना शरद कपूर ने कहा देश के अंदर शिक्षा मैं भी भेदभाव हो रहा है। किसी भी सांसद विधायक या सरकारी अधिकारियों के बच्चे किसी भी सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ते और मध्यम वर्ग गरीब लोगों के बच्चे सरकारी गैर सरकारी स्कूलों की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन उनकी शिक्षा को भी इतना महंगा कर दिया गया है। आज उनके अभिभावकों को बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा छात्रों के इस आंदोलन में क्रांतिसेना उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई को लड़ेगी चाहे इसके लिए क्रांतिसेना के कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन क्यों न करना पड़े। क्रांतिसेना ने फीस वृद्धि के साथ साथ छात्राओं की अन्य समस्याओं से भी ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष शरद कपूर किसान क्रांतिसेना मंडल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह,आलोक अग्रवाल मंडल अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अमित गुप्ता जिला प्रभारी शिवसेना देवेंद्र चौहान जिला अध्यक्ष उद्योग व्यपारसेना जितेंद्र गौस्वामी युवा जिलाध्यक्ष क्रांतिसेना राजेश कश्यप अवनीश चौहान संजय गोयल संजीव वर्मा शैंकी शर्मा, भुवन मिश्रा, सचिन जोगी, अर्जुन मलिक, आशीष मिश्रा, ललित रोहेला, दीपक धीमान, राजेश अरोरा,सुशील कुमार, शशि कुमार, विपुल गुप्ता, अंकित शर्मा, सन्नी वर्मा, भोलाराम, मूलेराज आदि उपस्थित रहे। 

यूपी पुलिस में 62 हज़ार भर्तियां जनवरी से होंगी


लखनऊ। यूपी पुलिस में 62 हज़ार भर्तियां जनवरी से होंगी। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 62,624 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज कर दी है। 

इनमें कांस्टेबल के 52,699 पदों पर ऑनलाइन आवेदन जनवरी के पहले हफ्ते में शुरू हो सकता है । भर्ती परीक्षा कराने वाली एजेंसी के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी हुई । कांस्टेबल के 52,699 जेल वॉर्डर के 2833 ,सब इंस्पेक्टर के 2469 ,रेडियो ऑपरेटर के 2430, लिपिक संपर्क के 545, कंप्यूटर ऑपरेटर के 472, कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 और कुशल खिलाड़ी कोटे से 521 पदों पर होगी भर्ती।

डॉ संजीव बालियान की पत्नी सुनीता बालियान ने ली सेवा निवृत्ति


मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान की पत्नी सुनीता बालियान को वीआरएस मिल गया है। हरियाणा में वेटरनरी डॉक्टर के पद से सेवानिवृत्ति के उपरांत विदाई समारोह में शुभकामनाएं दी गई। डॉ संजीव बालियान की धर्मपत्नी डॉक्टर सुनीता बालियान हरियाणा पशुपालन विभाग में बतौर चिकित्सक काम कर रही थीं। उन्होंने पिछले दिनों वीआरएस के लिए आवेदन किया था। सरकार ने उनका आवेदन स्वीकार कर लिया। इसके बाद करनाल में एक भव्य समारोह में उन्हें विदाई दी गई। इस मौके पर मंत्री डॉ संजीव बालियान भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने यह वर्ष लिया है।

गुड न्यूज : पांच सौ करोड़ से मुजफ्फरनगर में चीनी से प्रोटीन बनाने का कारखाना लगाएगी यूके की कंपनी


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए नोडल विभाग इन्वेस्ट यूपी के डेटा के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश में 1738 करोड़ रुपए का एफडीआई आया था, जो देश में आए कुल एफडीआई का 0.49 प्रतिशत था। वहीं 2021 में उत्तर प्रदेश में 4861 करोड़ रुपए का एफडीआई आया। यह देश में आए कुल एफडीआई का 1.10 प्रतिशत रहा। इसी तरह उत्तर प्रदेश ने वित्त वर्ष 2022 में 3357.57 करोड़ रुपए का एफडीआई आकर्षित किया, जो पूरे देश में कुल एफडीआई का 0.77 प्रतिशत रहा। इन्वेस्ट यूपी के अनुसार वित्त वर्ष 2023 में अब तक यूपी में 3372.72 करोड़ रुपए का एफडीआई आ चुका है जो देश में हुए कुल एफडीआई का 0.92 प्रतिशत है। इस दौरान कई प्रमुख विदेशी निवेशकों ने उत्तर प्रदेश में अपनी व्यावसायिक योजनाओं का विस्तार किया है। इसमें सैमसंग (दक्षिण कोरिया), माइक्रोसॉफ्ट (यूएसए), उबर (यूएसए), पेप्सिको (यूएसए), फेयरफॉक्स (यूएसए), हिंदुस्तान यूनिलीवर (यूके), एबी मौरी (यूके), एयर लिक्विड (फ्रांस), सिफी (यूएसए), एसटीटी ग्लोबल (सिंगापुर), एनटीटी (जापान), लुलु ग्रुप (यूएई), वीवो (चीन), हायर (चीन), होलीटेक (चीन), सनवोडा (चीन), लुआचुआंग एलसीई (चीन) आदि शामिल हैं।

2023-24 में कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय निवेशक उत्तर प्रदेश में अपनी व्यावसायिक योजनाओं का विस्तार करने जा रहे हैं। ऐसे निवेशकों से 3,700 करोड़ रुपए के निवेश की उम्मीद है। उदाहरण के तौर पर यूके का सस्टीन लि. मुजफ्फरनगर में 500 करोड़ के निवेश से सस्टेनेबल प्रोटीनः चीनी से प्रोटीन की परियोजना स्थापित करने जा रहा है। इससे 100 लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराएगा। इसी तरह यूएई का शराफ ग्रुप कानपुर में 1250 करोड़ की लागत से लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना भी करेगा। इससे 1250 लोगों को रोजगार मिलेगा। यूएसए का पेरोस्फीयर इंडिया गौतमबुद्धनगर में 570 करोड़ के निवेश से नोवेल कोगुलोमीटर प्रणाली से संबंधित प्रोजेक्ट लगाएगा जिसमें कोगुलोमीटर रीडर और क्यूवेट (डिस्पोजेबल घटक) दोनों शामिल हैं। इससे 225 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️ *दिनांक - 12 दिसम्बर 2023*

🌤️ *दिन - मंगलवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - अमावस्या 13 दिसम्बर प्रातः 05:01 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

🌤️ *नक्षत्र - अनुराधा सुबह 11:57 तक तत्पश्चात जेष्ठा* 

🌤️ *योग - धृति शाम 06:52 तक तत्पश्चात शूल*

🌤️ *राहुकाल - शाम 03:15 से शाम 04:37 तक*

🌞 *सूर्योदय-07:07*

🌤️ *सूर्यास्त- 17:57*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- मार्गशीर्ष अमावस्या,दर्श अमावस्या*

💥 *विशेष - अमावस्या व व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

      🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *स्कन्दपुराण‬ के प्रभास खंड के अनुसार* 🌷

*"अमावास्यां नरो यस्तु परान्नमुपभुञ्जते ।। तस्य मासकृतं पुण्क्मन्नदातुः प्रजायते"*

🍲 *जो व्यक्ति ‪अमावस्या‬ को दूसरे का अन्न खाता है उसका महिने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।*

         🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *समृद्धि बढ़ाने के लिए* 🌷

🌙 *कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।*

🙏🏻 *दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें , जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।*

🙏🏻

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *खेती के काम में ये सावधानी रहे* 🌷

🚜 *ज़मीन है अपनी... खेती काम करते हैं तो अमावस्या के दिन खेती का काम न करें .... न मजदूर से करवाएं | जप करें भगवत गीता का ७ वां अध्याय अमावस्या को पढ़ें ...और उस पाठ का पुण्य अपने पितृ को अर्पण करें ... सूर्य को अर्घ्य दें... और प्रार्थना करें " आज जो मैंने पाठ किया ...अमावस्या के दिन उसका पुण्य मेरे घर में जो गुजर गए हैं ...उनको उसका पुण्य मिल जाये | " तो उनका आर्शीवाद हमें मिलेगा और घर में सुख-सम्पति बढ़ेगी |*

🙏🏻 

           🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे


पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे



22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.


🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।


आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।



शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने के पूरी कोशिश करेंगे। संतान की संगति आपके लिए समस्या बन सकती है। आप किसी काम के चलते आज परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को भौतिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई परिजन आपसे यदि संबंधित मदद मांगे, तो आप बहुत ही सोच विचार करें। आपके धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप अपने पिताजी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी नए पद की प्राप्ति कर सकती हैं।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। महिला मित्र से अनबन हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपका पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो तोआपको उन्हे मानने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपके विरोधी आपकी तरक्की देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे। आप अपने घर, मकान आदि को रेनोवेट करने पर भी पूरा ध्यान देंगे, जिसमें आप अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे। आप माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपकी कोई सोची समझी योजना पूरी होगी। आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपको लंबे समय से घेरे हुए था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा ऑफर हाथ लग सकता है। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। यदि आपने संतान के करियर के लेकर कोई डिसीजन लिया था, तो आज आपको उस पर गर्व होगा। संतान को नौकरी में किसी अच्छे पद की प्रति हो सकती हैं। आप संस्कारों में परंपराओं पर पूरा जोर देंगे।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में सदस्यों के साथ बैठकर कुछ समय आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी साथी की दस्तक हो सकती है। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप अपने साथी के प्रति समर्पित नजर आएंगे और दोनों एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आप ऑफिस में कामों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आप उन्हें अपने जूनियर्स की मदद से समय से पहले पूरा करके देंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान को आप यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं के कारण उनका ध्यान भटक सकता है। आपको नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए भी योजना बना सकते हैं। आपके आस पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद हो, तो आपस उसमें चुप लगाएं, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने कुछ कामों को लेकर भाग दौड़ में लगे रहेंगे। ननिहाल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप आज कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि परिवार के सदस्यों को समस्या हो। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी बिजनेस संबंधी योजना पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी आप उनसे अच्छा लाभ कमा पाएंगे। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे, तभी वह अपने भविष्य को सिक्योर कर पाएंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप बिजनेस संबंधित कुछ आवश्यक बातों को लीक ना होने दें। नौकरी में कार्यरत लोगो ने यदि किसी दूसरे नौकरी के लिए आवेदन किया था, तो वहां से उन्हें ऑफर आ सकता है। आपको जीवनसाथी का सहयोग सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपके परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर आपको चिंता सताएगी। आपके व्यवहार से परिवार के सदस्यों को कुछ समस्या होगी, इसलिए आप अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। आपका किसी पुराने मित्र से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगा। जीवनसाथी की सेहत के प्रति आप सचेत रहें, नहीं तो उन्हें कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा। आपको यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन्यवाद लेने के लिए सोच रहे थे तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। यदि आपके मन में कोई योजना है, तो आप उसे बिजनेस में तुरंत लगाएं। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। जो लोग वर्क फ्रॉम होम में कार्य कर रहे हैं, उनके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से परिवार की समस्याओं को लेकर बातचीत नहीं करनी होगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखने के लिए रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको अनुभवी व्यक्तियों से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आप कार्य क्षेत्र में कोई गलती ना करें, नहीं तो वह गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। इसका असर आपके प्रमोशन पर भी पढ़ सकता है। आपको तनाव रहने के कारण आप किसी डिसीजन को समय पर नहीं ले पाएंगे, जिससे आपको समस्या होगी। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई लिखाई से ज्यादा बाकी काम पर लगेगा, जो उनकी शिक्षा में उनके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में किसी भजन, कीर्तन, पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी के प्राप्ति हो सकती हैं, जिससे आपकी खुशियां और बढ़ेंगी। आपको लोगों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके आपसी रिश्तों में समस्या पैदा कर सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन आप अपने खर्चों पर लगाम लगाएं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज आपके बिजनेस की कोई डील फाइनल होते-होते लटक सकती है, जो आपके लिए सिर दर्द बनेगी। आप नौकरी के साथ साथ किसी पार्ट टाईम काम में भी हाथ आजमा सकते हैं। परिवार के सदस्यों को आपकी यह बात अच्छी नहीं लगेगी। आपको शेयर मार्केट में निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा। संतान आपसे अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकती हैं, जिसमें आपको उनकी पूरी बात अवश्य सुननी होगी। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं, उन्हें पार्टनर से तालमेल बनाकर ही आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आपका किसी नए मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा।

सोमवार, 11 दिसंबर 2023

मेरठ भाजपा के खिलाफ अतुल प्रधान के साथ एक जुट हुआ पूरा विपक्ष , महापंचायत में जुटी भीड़


 मेरठ। निजी अस्पतालों द्वारा की जाने वाली अवैध वसूली के विरोध में कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान की आज मेरठ कमिश्नरी में महापंचायत हो रही है। मेरठ में हो रही सपा विधायक अतुल प्रधान की महापंचायत में विपक्षी नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। महापंचायत में कई जिलों से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन व खुफिया विभाग सतर्क हो गया है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है।सपा विधायक अतुल प्रधान की महापंचायत में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम में शामिल हुए हैं। सपा विधायक अतुल प्रधान अमरण अनशन पर हैं। पिछले 8 दिन से अमरण अनशन पर बैठे विधायक अतुल को धरना स्थल से महापंचायत स्थल तक एंबुलेंस में ले जाया गया।मेरठ के न्यूटिमा सहित निजी अस्पतालों में इलाज के बिलों में अवैध वसूली के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान का अनशन आज आठवें दिन जारी है। आज विधायक अतुल प्रधान के समर्थन में कमिश्नरी चौक पर आज महापंचायत हो रही है। महापंचायत पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। महापंचायत में किसान संगठन, व्यापारी संगठन और विपक्षी दलों के राजनीतिक लोग शामिल हुए हैं। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि सपा अतुल प्रधान के साथ है। उन्होंने जनहित का मुद्दा उठाया है। महापंचायत में ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

एसपी देहात, सीओ सदर देहात, गंगानगर थाना प्रभारी आदि भारी संख्या में पुलिसबल के साथ मौजूद हैं।सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि प्रदेश में आज हालात काफी खराब हैं। उन्होंने कहा कि सपा विधायक को खा पीकर लड़ना चाहिए। भूखे रहकर और बिना कुछ खाए इस सरकार को नहीं हराया जा सकता है। भाजपा सरकार से लड़ने के लिए मजबूती की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सपा सभी डॉक्टरों और अस्पतालों के विरोध में नहीं है। हम डॉक्टर और उनके पेशे का पूरा सम्मान करते है। लेकिन हम उन डॉक्टरों के खिलाफ हैं। जिन्होंने इस पेशे को व्यापार बनाया है। जो कि महंगी दवाइयां लिखते हैं और ये दवाएं उनके क्लीनिक या अस्पताल में ही मिलती हैं। अतुल प्रधान के इस अनशन को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। सरकार गरीब के घरों पर बुलडोजर चलवाती है। जबकि न्यूटिमा अस्पताल बिना मानचित्र के है, इस पर बुलडोजर क्यों नहीं चलवाया जा रहा है।वहीं महापंचायत में विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि उनकी लड़ाई गरीबों की और गलत व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी बात नहीं मानी जाती भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आज महापंचायत में आने वालों को रोका जा रहा है। ये साजिश प्रशासन और पुलिस की है। जिससे कि आम लोग महापंचायत में नहीं पहुंच सकें।

मुजफ्फरनगर की कोर्ट ने मुम्बई के नटवरलाल को सुनाई एक वर्ष की सजा


 मुजफ्फरनगर। मुंबई में शहर के एक बिल्डर से लाखों रुपय की ठगी करने वाले मुंबई के रहने वाले आरोपी किशोर चुग को मुजफ्फरनगर की अतिरिक्त कोर्ट ने धारा 138 इनआई एक्ट में आरोपी ठहराते हुए एक वर्ष की सज़ा के साथ लाखों रुपए की रिकवरी करने के आदेश जारी किए हैं।मुजफ्फरनगर के नुमाइश कैंप निवासी महेंद्र आर्य की नवी मुंबई में आर्यन कंस्ट्रक्शन कंपनी है। वहां पर महेंद्र ने एक प्रोजेक्ट (फ्लैट निर्माण) में प्रियंका इंटरनेशनल के किशोर चुग से समझौता किया था। इसके तहत आर्यन कंस्ट्रक्शन जो फ्लैट बनाती थी उनकी बिक्री प्रियंका इंटरनेशनल करती थी। इसी के तहत किशोर चुग की फर्म को महेंद्र को लाखों रुपये देने थे। तगादा करने पर किशोर ने जून 2007 को महेंद्र को 35 और 10 लाख रुपये के दो चेक दिए।यह दोनों चेक बाउंस हो गए। महेंद्र के अनुसार किशोर ने उसका एक फ्लैट भी धोखेबाजी से बेच दिया था। इसी तरह किशोर ने उसे करीब डेढ़ करोड़ रुपये की चपत लगाई। पैसा न मिलने पर महेंद्र ने किशोर के खिलाफ मुजफ्फरनगर के एसीजेएम की अदालत में वाद दायर कर दिया था क़रीब 16 साल बाद कोर्ट ने चुग के खिलाफ एक वर्ष के कारावास के साथ पूर्व में ठगी गई सभी रकम को कोर्ट में जमा कराने का आदेश दिया है।आपको बता दें कि आरोपी किशोर चुग को नवी मुंबई पुलिस ने 22 दिसंबर 2008 में एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद से आरोपी किशोर को मुजफ्फरनगर के एसीजेएम की अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट ने मामले को सुनने के बाद उसे जमानत दे दी थी। और किशोर चुग को कोर्ट ने बगैर इजाजत देश न छोड़ने की हिदायत भी दी थी। लंबे समय बाद अब आर्य कंस्ट्रक्शन के मालिक महेंद्र आर्य को न्यायालय से न्याय मिल सका है।

व्यापरियों ने किया बैठक का आयोजन


मुजफ्फरनगर । अध्यक्ष तहसील परिसर हरिओम शर्मा द्वारा तथा उपाध्यक्ष ब्रज कुंवर के संयोजन में तथा उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की अध्यक्षता में बहुत से व्यापारियों ने भिन्न-भिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श और निर्णय की स्थिति में मीटिंग को पहुंचा या हरिओम शर्मा ने मार्केट के हर वस्तु स्थिति को बताया इस मीटिंग में विशेष तौर पर अत्यधिक अतिक्रमण कहां तक दूर हो इस विषय पर निर्णय लिया गया तथा मार्केट के एकता के होने पर भी बल दिया गया इस मीटिंग में कृष्ण गोपाल मित्तल ,राजेंद्र अरोड़ा, ज्ञानी गुरबचन, हाजी शेर, राधेश्याम ,दानिश ,राजकुमार जैन, लकी अरोड़ा ,हरिकिशन ग्रोवर, उज्जवल, पवन वर्मा ,संजीव जैन ,सुधीर जैन ,यादव खिलौने वाले, तथा और बहुत से व्यापारी एकत्रित हुए ,इस बात का भी निर्णय लिया गया की हम अपने घर को पहले सुधारे ताकि हमारे प्रशासन के लिए कोई भी सर दर्द का कारण ना बने, लोहे के रैक हटाने की बात हुई, सभी व्यापारियों की सहमति हुई

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...