जयपुर। राजस्थान में नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बनाए गए हैं। वो पहली बार सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। राजस्थान बीजेपी के महामंत्री भजन लाल शर्मा 48 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे। शर्मा संगठन के करीबी माने जाते हैं। राष्ट्रीय स्वंय सेवक की पृष्ठभूमि से आते हैं। वसुंधरा राजे ने उनका प्रस्ताव रखा था। सबने इसका समर्थन किया। राजस्थान में दो उपमुख्यमंत्री होंगे। दिया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा राजस्थान के उपमुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजनाथ सिंह से फोन पर बात की। इसके बाद सीएम के नाम की एक पर्ची पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के हाथ में दी गई। वसुंधरा राजे ने मीडिया के सामने आकर भजनलाल शर्मा के नाम का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही राज्य में दो डिप्टी सीएम के नाम का भी ऐलान किया गया। दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वासुदेव देवनानी राजस्थान के स्पीकर होंगे।
इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, भाजपा नेता सीपी जोशी, वसुंधरा राजे और अन्य नेताओं ने जयपुर में भाजपा कार्यालय में फोटो सेशन में हिस्सा लिया। सभी विधायकों के साथ राजस्थान के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें