रविवार, 9 अप्रैल 2023

दर्दनाक सड़क हादसे में बुढ़ाना के अधिवक्ता दंपति की मौत


सहारनपुर/देवबंद। स्टेट हाईवे पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात्रि जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बा निवासी मनोज सिंघल (50) पुत्र घनश्याम दास शनिवार की देर रात्रि पत्नी अंजू सिंघल (45) के साथ अपनी एक्सयूवी कार द्वारा देहरादून स्थित अपने भाई की ससुराल जा रहे थे। जब वह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित गांव साखन खुर्द के समीप पहुंचे तो इसी दौरान उनकी गाड़ी का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मनोज सिंघल व उनकी पत्नी अंजू सिंघल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

अयोध्या पहुंचे शिंदे और फडनवीस


अयोध्या । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंच गए हैं। उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी अयोध्या आए हैं। लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना होते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'भगवान राम का आशीर्वाद हमारे साथ है और इसलिए हमें धनुष और तीर का प्रतीक मिला है।' महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आज रामलला के दर्शन के लिए मैं अयोध्या जा रहा हूं। मैं राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा रहा हूं। सभी कारसेवाओं में मैं उपस्थित रहा हूं।

मुजफ्फरनगर चारू जैन आत्महत्या मामले ने तूल पकड़ा, भरतपुर में प्रदर्शन


 

भरतपुर। राजस्थान के जिला भरतपुर में मुजफ्फरनगर का नई मंडी क्षेत्र में विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसको लेकर गत रात्रि विवाहिता के परिजनों के साथ भरतपुर के नागरिकों ने कैंडल मार्च निकाला। 

गत रात्रि राजस्थान के भरतपुर जिले में मुजफ्फरनगर के नई मंडी स्थित सुरेंद्र नगर में डॉक्टर चारू जैन द्वारा ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें कैंडल मार्च निकाला गया साथ ही योगी सरकार से निवेदन किया गया है कि डॉ चारू जैन को न्याय दिलाए और अपराधियों को सजा जिला कर चारू जैन के माता-पिता को उनकी बेटी अपराधियों को मौत की सजा दिलाकर मन की संतुष्टि करें।

शाहपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली


मुजफ्फरनगर। शाहपुर कस्बे में 40 वर्षीय गोपाल सैनी ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। 

आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 


🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

हिंदू पंचांग 

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️ *दिनांक - 09 अप्रैल 2023*

🌤️ *दिन -रविवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 

🌤️ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र मास)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - तृतीया सुबह 09:35 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

🌤️ *नक्षत्र - विशाखा दोपहर 02:00 तक तत्पश्चात अनुराधा*

*🌤️योग - सिद्धि रात्रि 10:14 तक तत्पश्चात व्यतीपात*

🌤️ *राहुकाल- शाम 05:22 से शाम 06:56 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:26*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:54*

👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - संकष्ट चतुर्थी (चंद्रोदय:रात्रि 10:08)*

🔥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

                     🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

 


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*

🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*

💥 *विशेष ~ व्यतिपात योग - 09 अप्रैल 2023 रविवार को रात्रि 10:15 से 10 अप्रैल, सोमवार को रात्रि 08:12 तक व्यतिपात योग है।*

🙏🏻

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *पुण्यदायी तिथियाँ व योग* 🌷


➡️ *16 अप्रैल : वरूथिनी एकादशी (इसका व्रत सौभाग्य, भोग, मोक्ष प्रदायक है। इससे विद्यादान का तथा १०,००० वर्षों की तपस्या के समान फल मिलता है व इसका माहात्म्य पढ़ने-सुनने से १००० गोदान का फल प्राप्त होता है ।)*


➡️ *22 अप्रैल : अक्षय तृतीया (पूरा दिन शुभ मुहूर्त), त्रेता युगादि तिथि (स्नान, दान, जप, हवन आदि पुण्यकर्मों का अनंत फल)*


➡️ *27 अप्रैल : गुरुपुष्यामृत योग (सुबह 07 बजे से 28 अप्रैल सूर्योदय तक)*


➡️ *01 मई : मोहिनी एकादशी (उपवास से अनेक जन्मों के किये हुए मेरु पर्वत जैसे महापाप भी नष्ट होते हैं ।)*


➡️ *03 मई : वैशाख शुक्ल त्रयोदशी (इस दिन से वैशाखी पूर्णिमा (05 मई) तक के प्रातः पुण्यस्नान से सम्पूर्ण वैशाख मास के स्नान का फल व गीता-पाठ से अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है ।)*


➡️ *09 मई : मंगलवारी चतुर्थी (सूर्योदय से शाम 04:08 तक)*


                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌹🌻☘🌷🌺🌸🌼💐🙏🏻[

पंचक

पंचक प्रारंभ : शनिवार, 15 अप्रैल 2023, शाम 06:44 बजे


पंचक समाप्त: बुधवार, 19 अप्रैल 2023 पूर्वाह्न 11:53 बजे


एकादशी

कृष्ण पक्ष एकादशी (वरुथिनी एकादशी, वैशाख, कृष्ण एकादशी)

रविवार, 16 अप्रैल 2023

15 अप्रैल 2023 को रात 08:45 बजे - 16 अप्रैल 2023 को शाम 06:14 बजे


 प्रदोष


कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत

सोमवार, 17 अप्रैल 2023

17 अप्रैल 2023 दोपहर 03:46 बजे - 18 अप्रैल 2023 दोपहर 01:27 बजे



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।


मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।


 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72


 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने खानपान में अत्याधिक तले हुए भोजन से परहेज रखें, नहीं तो पेट संबंधित समस्या हो सकती है। किसी से भी कोई समझौता ना करें और सूझबूझ व समझदारी दिखाकर ही अपने कार्य में आगे बढ़े। नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनकर ही कोई काम करना होगा, नहीं तो उनसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। आपको किसी भी वरिष्ठ सदस्य से किसी काम को लेकर जिद ना करें, नहीं तो उन्हे आपकी बात बुरी लग सकती है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपका कोई नया घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ उठाएंगे।आपके किसी नये काम में आगे बढ़ने से आप अपने खर्चों में भी वृद्धि सकती हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराने के लिए सोच विचार कर सकते हैं, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में नरम गरम रहने वाला है और आपको अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी दिनचर्या में योग अथवा व्यायाम आदि को शामिल करना अच्छा रहेगा। कामकाज की तलाश में भटक रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप जीवनसाथी की बातों को ध्यान से सुने, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। करियर में आज कोई नया उछाल आने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको आवश्यक कार्य में लापरवाही बरतने से बचना होगा


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए धन के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है और आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को नहीं करना है, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है और संतान से आप किसी बात को लेकर बेवजह बहसबाजी में पड़ सकते हैं।



सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आप किसी भी काम में निसंकोच आगे बढ़ेंगे, लेकिन यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने पिताजी से बातचीत करके ही किसी नए काम में निवेश करने से अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। निजी जीवन में आपकी रूचि और बढ़ेगी। यदि किसी नये वाहन की खरीदारी करने की सोच विचार कर रहे थे, तो वह इच्छा आज पूरी हो सकती है।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको यदि कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिले, तो उसे गुप्त रखे। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट को लेकर आज आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने भाइयों से बिजनेस की धन संबंधित कुछ डीलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके कुछ विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लेन-देन से जुड़े मामलों में अपनी आंख और कान खुले रखकर कार्य करने के लिए रहेगा। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा और आगे भी कोई कम को कल पर ना टालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और यदि आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां हैं, तो उनसे घबराए नहीं उनका डटकर सामना करें। आपको कोई मित्र आज यदि आपसे मेल मुलाकात करने आएं, तो उसमे पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी व्यक्ति को बिना मांगे सलाह ना दें।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य को करने के लिए रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। कुछ नवीन कार्य को करने के लिए आज आप विचार बनाएंगे। यदि किसी से कोई वादा या वचन किया है, तो उसे आप समय रहते पूरा करें। जीवनस्तर पहले से बेहतर रहेगा और आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। पिताजी को आज कोई शारीरिक कष्ट होने से वह थोड़ा परेशान रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिन की तुलना में बेहतर रहने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और आप आय व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। दान धर्म के कार्यों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी और किसी विदेश में घूमने की इच्छा रख रहे लोगों को कोई मौका मिल सकता है। आपको माता जी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों से किसी बात को लेकर बेवजह बहसबाजी में ना पड़े।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके आप अधिकारियों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। कारोबार कर रहे लोग आज किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तभी वह पूरा हो सकता है। करियर को लेकर यदि आपके मन में कोई शंका बनी हुई थी, तो वह आज दूर होगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके आकर्षण को देखकर लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। परिवार में महत्वपूर्ण कामों को आप जिम्मेदारी से करें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। नौकरी में तरक्की मिलने से आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी जोखिम उठाने वाली स्कीम में आप धन ना लगाएं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहने वाला है और व्यवसाय में दीर्घकालीन योजनाओं को आज गति मिलेगी। आप अपने कामों की एक सूची बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचना होगा। आध्यात्मिक विषयों में भी आप रुचि बनाएं रखेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र के कामों के साथ-साथ अपने घर के कामों पर के लिए भी थोड़ा समय निकालना होगा।

ब्रिटेन में भी पचास हजार युवतियां लव जेहाद की शिकार


नई दिल्ली। भारत की तरह ब्रिटेन में भी लव जेहाद में किशोरियों को फंसाया जा रहा है। इस काम में सबसे ज्यादा पाकिस्तानी लिप्त हैं जो अभी तक पचास हजार लड़कियों को अपना शिकार बना चुके हैं ।

ताजा मामला तब खुला जब16 साल की लूसी लोव अपने ही घर में मां और बहन के साथ मृत पाई गई । घर में लगी आग में तीनों झुलस गए। लूसी इस दौरान दूसरी बार प्रेग्नेंट थी। इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि इस नाबालिग को प्रेग्नेंट करने वाला अजहर अली महमूद है और उसी ने लूसी के घर पर आग लगाई थी। लूसी केस के बाद वेस्ट मरसिया पुलिस ने जब आॅपरेशन चैलिस चलाया तो उन्हें पता चला कि वो एक सोची-समझी साजिश का शिकार हुई थी। ऐसी हजारों लड़कियों को साजिश के तहत प्रेम के जाल में फंसाकर शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया है। ऐसा करने वाले लोगों के लिए ब्रिटेन में एक चर्चित फ्रेज इस्तेमाल किया जाता है- ग्रूमिंग गैंग। अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इन पर कार्रवाई करने के लिए ग्रूमिंग गैंग टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की है। इससे पहले गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन भी ग्रूमिंग गैंग पर गंभीर इल्जाम लगा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गैंग्स में शामिल सभी पुरुष ब्रिटिश पाकिस्तानी हैं। ये जानबूझकर छोटी लड़कियों को अपने प्रेम के जाल में फंसाते हैं और फिर डरा-धमका कर उनका शोषण करते हैं। एक्सप्लेनर में इन्हीं ग्रूमिंग गैंग्स की कहानी जानेंगे। कैसे ब्रिटेन में 16-17 साल की करीब 50,000 लड़कियां इनका शिकार बनीं और इसमें पाकिस्तान का नाम क्यों आ रहा है।

ब्रिटेन में ग्रूमिंग गैंग्स का मतलब उन लोगों के ग्रुप से है जो बच्चों का शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण करते हैं। इनमें ज्यादातर कम उम्र की लड़कियां होती हैं। ये अपनी बातों में फंसाते हैं, उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि वे उनके दोस्त हैं। जब बच्चे उन पर विश्वास करने लगते हैं तो उन पर दबाव बनाकर, डरा-धमका कर काबू में रखते हैं और उनका फायदा उठाते हैं। ब्रिटेन के एक  चिल्ड्रंस सोसाइटी ने 'ओल्ड इनफ टु नो बेटर' नाम से एक रिपोर्ट जारी की। इसमें बताया गया कि 16-17 साल की करीब 50,000 लड़कियां ग्रूमिंग गैंग्स के शोषण का शिकार हुईं। इनमें से केवल 5,000 लड़कियों ने ही पुलिस में इसकी शिकायत की। 2017 में ब्रिटेन के थिंक टैंक क्विलियम फाउंडेशन ने भी इस मामले में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें दावा किया गया था कि ग्रूमिंग गैंग के 84% अपराधी एशियाई मूल के होते हैं, इनमें से भी ज्यादातर पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश नागरिक।

असली मुठभेड़ : खूब दौड़ी पुलिस पर भाग गए बदमाश


मुजफ्फरनगर । रोहाना के पास दो किलोमीटर तक क्राइम ब्रांच टीम ने स्कार्पियो सवार बदमाशों का पीछा कर गोली मारकर उनकी कार का टायर फोड दिया पर बदमाश नहीं रुके तो क्राइम ब्रांच टीम की ओर से चलाई गोली से उनकी स्कार्पियो का टायर फट गया। इसके बाद बदमाश स्कार्पियो को छोड़ कर फरार हो गए। इसके बाद भी बदमाशों की तलाश हुई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

शनिवार दोपहर में क्राइम ब्रांच की टीम रोहाना की ओर जा रही थी। रास्ते में मुजफरनगर से एक स्कार्पियो रोहाना की तरफ जाती हुए दिखाई दी। तभी स्कार्पियो में बदमाश होने की सूचना मिली। क्राइम ब्रांच टीम ने स्कार्पियो का पीछा करना शुरू कर दिया। यह देखकर बदमाशों ने भी दौड़ लगा दी। पीछा करते हुए क्राइम ब्रांच ने यह सूचना रोहाना चौकी पुलिस को भी दी।

चौकी के सामने पुलिस ने स्कार्पियो को रोकने के इरादे से बोलेरो सड़क के बीच खड़ी कर दी। मगर, बदमाश नहीं रूके। तब पीछा कर रही क्राइम ब्रांच टीम ने स्कार्पियो के टायर पर गोली चलाई। इससे टायर फट गया। इसके बाद भी बदमाश स्कार्पियो को टोल तक दौड़ा कर ले गए और सड़क किनारे खड़ी कर जंगल में घुसकर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक स्कार्पियो में दो बदमाश थे। पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही हैं। स्कार्पियो को पुलिस ने कब्जे में लिया है। उसकी नंबर प्लेट के आधार पर मालिक की जानकारी जुटाई जा रही हैं। पुलिस के अनुसार वाहन चोरों की सूचना मिली थी। टीम ने पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। बरामद वाहन के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

शनिवार, 8 अप्रैल 2023

संजय मिश्रा के साथ मंडी के व्यापारियों ने किया अधिकारियों का विरोध


मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के लिए मंडी स्थल पर दुकानों के अधिग्रहण करने के लिए निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों को व्यापारियों ने विरोध किया। इस प्रक्रिया को अनुचित बताया।

एसडीएम परमानंद झा, सीओ मंडी हिमांशु गौरव, नई मंडी कोतवाल बिजेन्द्र सिंह रावत आदि नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के लिए मंडी स्थल पर दुकानों के अधिग्रहण करने के लिए निरीक्षण करने पहुंचे। नवीन मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा ने अन्य व्यापारियों के साथ पहुंच कर अधिकारियों से कहा कि चुनाव में हमारी ही दुकानों का अधिग्रहण किया जाता हैं। यह सरासर नाइंसाफी हैं। मंडी स्थल पर दोनों तरफ एक ही तरह का नक्शा बना हुआ हैं। मतगणना प्रक्रिया पिछले 20 साल से एक तरफ ही पूरी की जा रही हैं, जो अनुचित हैं। यह प्रक्रिया रोटेशन के हिसाब से की जाएं अन्यथा कहीं और की जाएं।

संजय मिश्रा ने कहा कि हर साल किसी ना किसी चुनाव के बहाने व्यापारिक प्रतिष्ठान खाली करवा कर व्यापारियों को कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं दी जाती हैं। महीनों तक व्यापार प्रभावित रहता हैं। किसान व मजदूर भी परेशान रहते हैं। इस व्यवस्था में परिवर्तन किया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि अधिकारी सभी व्यापारियों को जिलाधिकारी से मिलने की बात कहकर वापस चले गए।

सीएनजी और पीएनजी आज से ससती


नई दिल्ली। सीएनजी पांच रुपये सस्ती कर दी गई है। नए रेट रविवार सुबह से लागू हो जाएंगे।  दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 79.56 रुपये से घटकर 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। घरेलू रसोई में पाई जाने वाली गैस (पीएनजी) की दरों को दिल्ली में 53.59 रुपये प्रति घन मीटर से घटाकर 48.59 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर कर दिया गया है। गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में आईजीएल की सीएनजी का रेट अभी तक 82.12 रुपये प्रति किलो था, जो अब घटकर रविवार सुबह से 77.20 रुपए हो जाएगा। वहीं नोएडा में अब 81.17 रुपये की जगह सीएनजी 77.20 रुपए किलो मिलेगी। गुरुग्राम में भी अब 87.89 से घटकर 82.62 रुपये प्रति किलो सीएनजी मिलेगी।

नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के लिए मन्डी स्थल पर दुकानों के अधिग्रहण करने के लिए निरीक्षण


मुजफ्फरनगर । गुड मंडी में एसडीएम सदर सीओ मंडी हिमांशु गौरव नई मंडी कोतवाल विजेन्द्र रावत व प्रशासनिक अधिकारी नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के लिए मन्डी स्थल पर दुकानों के अधिग्रहण करने के लिए निरीक्षण कर रहे थे इतने में नवीन मन्डी व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा को व्यापारियों ने शिकायत की हर चुनाव में हमारी ही दुकानों का अधिग्रहण किया जाता है यह सरासर नाइंसाफी है जबकि मंडी स्थल पर दोनों तरफ एक ही तरह का नक्शा बना हुआ तो चुनाव प्रक्रिया हर बार बदल कर रोटेशन पॉलिसी की जाए इस पर संजय मिश्रा श्याम सिंह सैनी राजेन्द्र सिंघल भारत अनिल सतेन्द्र मान आदि व्यापारी के साथ संजय मिश्रा एस डी एम साहब व प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की मतगणना प्रक्रिया मंडी स्थल की जगह अन्य कहीं किसी स्थान पर की जाए नही तो जैसे व्यापारियों इच्छा है हर बार की तरह दुकानों का अधिग्रहण ना करके दूसरी तरफ सब एक जेसा नक्शा बना हुआ है तो अबकी बार दुसरी तरफ मतगणना प्रक्रिया की जाए 20 साल से एक तरफ प्रक्रिया की जा रही है जो बहुत अनुचित है यह प्रक्रिया रोटेशन वाइज की जाए अन्यथा कही और ही की जाए हर साल किसी ना किसी चुनाव के बहाने व्यापारिक प्रतिष्ठान खाली करवा कर व्यापारियों को ना कोई वैकल्पिक व्यवस्था दी जाती है महीनों तक व्यापार प्रभावित रहता है किसान व मजदूर भी परेशान रहते हैं अतः ईस व्यवस्था में परिवर्तन किया जाना चाहिए

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...