रविवार, 9 अप्रैल 2023

असली मुठभेड़ : खूब दौड़ी पुलिस पर भाग गए बदमाश


मुजफ्फरनगर । रोहाना के पास दो किलोमीटर तक क्राइम ब्रांच टीम ने स्कार्पियो सवार बदमाशों का पीछा कर गोली मारकर उनकी कार का टायर फोड दिया पर बदमाश नहीं रुके तो क्राइम ब्रांच टीम की ओर से चलाई गोली से उनकी स्कार्पियो का टायर फट गया। इसके बाद बदमाश स्कार्पियो को छोड़ कर फरार हो गए। इसके बाद भी बदमाशों की तलाश हुई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

शनिवार दोपहर में क्राइम ब्रांच की टीम रोहाना की ओर जा रही थी। रास्ते में मुजफरनगर से एक स्कार्पियो रोहाना की तरफ जाती हुए दिखाई दी। तभी स्कार्पियो में बदमाश होने की सूचना मिली। क्राइम ब्रांच टीम ने स्कार्पियो का पीछा करना शुरू कर दिया। यह देखकर बदमाशों ने भी दौड़ लगा दी। पीछा करते हुए क्राइम ब्रांच ने यह सूचना रोहाना चौकी पुलिस को भी दी।

चौकी के सामने पुलिस ने स्कार्पियो को रोकने के इरादे से बोलेरो सड़क के बीच खड़ी कर दी। मगर, बदमाश नहीं रूके। तब पीछा कर रही क्राइम ब्रांच टीम ने स्कार्पियो के टायर पर गोली चलाई। इससे टायर फट गया। इसके बाद भी बदमाश स्कार्पियो को टोल तक दौड़ा कर ले गए और सड़क किनारे खड़ी कर जंगल में घुसकर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक स्कार्पियो में दो बदमाश थे। पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही हैं। स्कार्पियो को पुलिस ने कब्जे में लिया है। उसकी नंबर प्लेट के आधार पर मालिक की जानकारी जुटाई जा रही हैं। पुलिस के अनुसार वाहन चोरों की सूचना मिली थी। टीम ने पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। बरामद वाहन के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...