गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

इस राज्य में 50 पुलिसकर्मीयों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप


 देहरादून। उत्तराखंड में तीन दिन में गुरुवार तक कुल 13,062 पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट के बाद 50 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं आईआरबी प्रथम, रामनगर में पॉजीटिव पाए गए 25 जवानों का पुनः कराए गए कोविड टेस्ट में सभी 25 जवान निगेटिव आए हैं।राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने बताया कि सभी संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। केंद्र सरकार की चेतावनी और हाल में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान, सात पुलिस कर्मियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद, ही डीजीपी ने सभी पुलिसकर्मियों के टेस्ट कराने के आदेश दिए थे। इस क्रम में शुरूआत मुख्यालय से ही की गई थी। प्रदेश में लगभग 27 हजार पुलिसकर्मी हैं। इन सभी को टीके के दोनों डोज लग चुके हैं।

इन ट्रेनों के रद्द होने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी


 कोहरे के कारण अधिकांश ट्रेने अपने निर्धारित समय से देरी से चलने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही अंबाला दिल्ली अंबाला इंटरसिटी एवं हरिद्वार पुरी उत्कल एक्सप्रेस रद्द होने के कारण नियमित यात्रियों को समस्यां उठानी पड़ी।दिसंबर माह का दूसरे दिन भी लोगो को सूर्य देवता के दर्शन नही हुए और दिनभर आसमान मे बादल छाने से लोगों ने सर्दी का एहसास किया। कोहरा और कंपा देने वाली ठंड से सडकों पर दौड्नें वाले वाहन रेंगते दिखाई दिए। जबकि पटरियों पर सरपट दौडने वाली ट्रेने धीमी गति के कारण अपने निर्धारित समय से घंटो देरी से चली। घने कोहरे की परत छाने के कारण लोग देर तक रजाई में दुबके रहे। कोहरे के कारण इंटरसिटी एव उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा। साथ ही जनशताब्दी, सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेने अपने निर्धारित समय से एक घंटे तक की देरी से चली।

 

सहारनपुर में ठंडी हवा के बीच गर्म जोशी के साथ हुआ अमित शाह और योगी आदित्य नाथ का स्वागत


सहारनपुर । दिन गुरुवार सुबह करीब 11 बजे। आसमान में काले बादल छाए थे। सर्द हवाएं मौसम में ठंडक घोल रही थी, लेकिन सहारनपुर का सियासी तापमान बढ़ा हुआ था। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह था। कार्यकर्ताओं की गर्मजोशी ठंडी हवाओं पर भी भारी पड़ रही थी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग रैली में पहुंच गए। दोपहर तक जनसभा स्थल पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी।

मां शाकुंभरी देवी का आर्शीवाद सहारनपुर को हमेशा मिलता रहा है। गुरुवार का दिन सहारनपुर के इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया। मां शाकुंभरी स्टेट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास कर सरकार ने वर्षों से लंबित सहारनपुर के युवाओं की मांग को पूरा कर दिया। जिसका जश्न भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यूनिवर्सिटी के शिलान्यास के बाद गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इसके लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आया। सुबह से ही लोग अपने प्रिय नेताओं को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे।


 दोपहर को ठीक 12 बजकर 37 मिनट पर सीएम योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे तो भीड़ का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने जमकर नारेबाजी की। जय श्रीराम, भारत माता के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। वहीं, करीब दो बजे गृहमंत्री अमित शाह भी मंच पर पहुंचे। उस समय कार्यकर्ताओं का उत्साह अपने चरम पर पहुंच था।

गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर भी उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ले रैली में जमकर सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर अपलोड की। यही नहीं अपने अपने एकाउंट से लाइव भी किया।

पश्चिम उत्तर प्रदेश की मदद से भाजपा इस बार जीतेगी 300 से ज्यादा सीट : अमित शाह

 


सहारनपुर । प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी है। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहारनपुर पहुंचे हैं। उन्‍होंने वहां शाकुंभरी देवी विश्‍वविद्यालय का शिलान्‍यास किया। इस मौके पर लोगों को सम्‍बोधित करते हुए अमित शाह ने एक बार फिर 300 प्‍लस का नारा दोहराया और कहा कि इसके लिए पश्चिमी यूपी का आशीर्वाद चाहिए। उन्‍होंने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि वे यूपी की कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल उठा रहे हैं। पता नहीं किस चश्‍मे से देखते हैं। घर जाकर जरा आंकड़े खंगाल लें। उनके राज में प्रदेश में माफिया राज था। आज कानून का राज है। अपराधों में 70 प्रतिशत की कमी आई है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। अमित शाह ने कहा कि उन्‍होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमने पलायन खत्‍म करने का वादा किया था। योगी आदित्‍यनाथ की सरकार ने न सिर्फ वो वादा पूरा किया है बल्कि विकास को भी रफ्तार दी है। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली से सड़क की दूरी ही नहीं दिलों की दूरी भी कम हुई है। उन्‍होंने कहा कि योगी सरकार से पहले यूपी में कानून व्‍यवस्‍था लचर थी। आज महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही है। यूपी में एक जमाना था जब माफियाओं की तूती बोलती थी आज वही माफिया पुलिस के सामने आत्‍मसर्मपण कर रहे हैं। माफिया अरबों की सम्‍पत्ति पर कब्‍जा जमाकर बैठ गए थे। योगी सरकार ने तमाम कानूनी अड़चनें पार कर वो कब्‍जा खाली कराया है। गन्‍ना किसानों को सम्‍बोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि हमने प्रदेश में एक भी चीनी मिल बंद नहीं होने दी। 90 प्रतिशत गन्‍ना किसानों का भुगतान कराया। सीएम योगी ने वेस्‍ट यूपी का गौरव लौटाया है। आज यूपी के हर घर में बिजली पहुंच रही है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुंडे और माफियों का शासन था उससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मुक्त करवा कर उसका सम्मान लौटाने का काम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। इसके पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि अपनी हस्त कला, औद्योगिक गतिविधियों के लिए जाना जाने वाला ये जनपद सहारनपुर दशकों से मांग कर रहा था कि उनका अपना विश्वविद्यालय हो। पिछली सरकार के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं था। जहां जातिवाद, वंशवाद और परिवारवाद हावी होगा वहां विकास के लिए जगह नहीं होगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालय खुल रहे हैं, महाविद्यालय खुल रहे हैं, अच्छे रास्ते बन रहे हैं, किसानों के बैंक खाते में पैसा आ रहा है, गरीबों के घर बन रहे हैं, अमन के लिए क़ानून का राज स्थापित हुआ है। यही सुशासन है।

मीरापुर विधानसभा से भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा ने लिया अपने समर्थकों के साथ सहारनपुर रैली में भाग


 मुजफ्फरनगर । मीरापुर विधानसभा सीट से वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा अपने समर्थकों के साथ सहारनपुर में होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में भाग लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में मीरापुर विधानसभा से उनके समर्थक मौजूद रहे।

श्रीमोहन तायल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे सहारनपुर रैली में

 


सहारनपुर । सदर विधानसभा से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं स्वच्छता मिशन के प्रदेश सह संयोजक श्रीमोहन तायल भी अपने समर्थकों के साथ रैली में पहुंचे.। केंद्रीय गृह एवं अधिकारिता मंत्रीअमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में लाखों की संख्या में उपस्थित जनता जनार्दन को संबोधित किया।

 इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जनता जनार्दन ने यह दिखा दिया की आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।

व्यापारियों ने मनाया जे पी नड्डा का जन्मदिन


मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष व सह संयोजक भाजपा कृष्ण गोपाल मित्तल एव राकेश त्यागी के नेतृत्व में कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जन्म दिवस धूमधाम के साथ एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर मनाया गया,इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एव संयोजक व्यापार प्रकोष्ट भाजपा तरुण मित्तल ने कहा कि  जे पी नड्डा समस्त कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत हैं उनके द्वारा जमीनी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए वह आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रहे हैं समस्त पदाधिकारी एवं व्यापारी आज उनके जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु की कामना करते हैं इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,आनंद गुप्ता,शिव कुमार सिंघल, शोबित जैन,शीतल कुमार,विकास मित्तल,पंकज जैन,पवन अग्रवाल,प्रवीण जैन,सुनील वर्मा, अभिलक्ष मित्तल,गौरव जैन,अमन सिंघल,द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई

भाजपाई हुए सहारनपुर रवाना

 



मुजफ्फरनगर।भारतीय जनता पार्टी के नई मंडी मंडल के कार्यकर्ता सहारनपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के शिलान्यास एवं जनसभा में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बाटला, जिला मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, अमिता चौधरी, पंकज शर्मा शुभम भारद्वाज, नवनीत गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता रवाना हुए। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा के नेतृत्व में भी पुरकाजी विधानसभा एवं सरवट मंडल से कई कार्यकर्ता सहारनपुर में होने वाली जनसभा के लिए रवाना हुए।

भगवान बाल्मीकि समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत : चंदन चौहान


मुजफ्फरनगर। शहर के बीच स्थित नगर पालिका परिषद के सामने वाल्मीकि समाज द्वारा स्थापित किए गए बाल्मीकि चौक को लेकर चल रहे प्रकरण पर बोलते हुए सपा नेता चंदन चौहान ने कहा कि भगवान बाल्मीकि समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं, परंतु कुछ राजनीतिक दल उनके नाम से स्थापित होने वाले चौक को लेकर अपनी अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि भगवान को जाति और धर्म के नाम पर बंटवारा नहीं किया जाना चाहिए, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी समाज को एक साथ लेकर चलते हैं। सपा की सरकार आने पर इस चौक को भव्य स्मारक के रूप में निर्मित कराया जाएगा। 

कोर्ट रोड पर बैंक में गोली चलने से गार्ड घायल



मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गोली चलने से बैंक गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। कोर्ट रोड स्थित आईसीआई बैंक में गोली चलने के बाद हडकंप मच गया। 

आईसीआईसीआई बैंक में गोली लगने से बैंक का सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। घायल सुरक्षाकर्मी को मेरठ अस्पताल में रेफर किया गया है। गोली लगने से घायल सुरक्षाकर्मी की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल गार्ड कस्बा खतौली का रहने वाला बताया जा रहा है। सुरक्षाकर्मी का नाम समुंदर सेन है। खुद उसकी बंदूक से चली गोली से यह हादसा हुआ। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

पुलिस के अनुसार कोर्ट रोड जिला परिषद के सामने स्थित आईसीआईसीआई बैंक में  स्थित सिक्योर वेल्यू कम्पनी का गार्ड समुन्द्र सैन पुत्र पीतम सिंह (रिटायर्ड फौजी) उम्र करीब 45 वर्ष निवासी खतौली अपनी डीबीबीएल बन्दूक से स्वयं ही दुर्घटनावश गोली चलने से घायल हो गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुच कर बन्दूक को कब्जे में लेकर ,घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल •ोजा गया, घायल की हालत गम्•ाीर है जिसे मेरठ  के लिये रेफर कर दिया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...