गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

सहारनपुर में ठंडी हवा के बीच गर्म जोशी के साथ हुआ अमित शाह और योगी आदित्य नाथ का स्वागत


सहारनपुर । दिन गुरुवार सुबह करीब 11 बजे। आसमान में काले बादल छाए थे। सर्द हवाएं मौसम में ठंडक घोल रही थी, लेकिन सहारनपुर का सियासी तापमान बढ़ा हुआ था। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह था। कार्यकर्ताओं की गर्मजोशी ठंडी हवाओं पर भी भारी पड़ रही थी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग रैली में पहुंच गए। दोपहर तक जनसभा स्थल पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी।

मां शाकुंभरी देवी का आर्शीवाद सहारनपुर को हमेशा मिलता रहा है। गुरुवार का दिन सहारनपुर के इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया। मां शाकुंभरी स्टेट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास कर सरकार ने वर्षों से लंबित सहारनपुर के युवाओं की मांग को पूरा कर दिया। जिसका जश्न भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यूनिवर्सिटी के शिलान्यास के बाद गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इसके लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आया। सुबह से ही लोग अपने प्रिय नेताओं को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे।


 दोपहर को ठीक 12 बजकर 37 मिनट पर सीएम योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे तो भीड़ का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने जमकर नारेबाजी की। जय श्रीराम, भारत माता के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। वहीं, करीब दो बजे गृहमंत्री अमित शाह भी मंच पर पहुंचे। उस समय कार्यकर्ताओं का उत्साह अपने चरम पर पहुंच था।

गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर भी उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ले रैली में जमकर सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर अपलोड की। यही नहीं अपने अपने एकाउंट से लाइव भी किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...