गुरुवार, 11 नवंबर 2021

हथियार तस्करी करने वाला गिरोह पकड़ा


मुजफ्फरनगर । आज थाना नई मंडी प्रभारी पंकज पंत व उनकी टीम ने चार शस्त्र तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शस्त्र भी बरामद किए हैं।

थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चांदपुर मोड पर बने प्रतिक्षालय से 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया पकड़े गये अभियुक्तों का नाम आबिद पुत्र बजीर निवासी अम्बाबिहार थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर व गौरव पुत्र परमबीर निवासी ग्राम बेलडा थाना भोपा जनपद मु0नगर व शकील पुत्र शेरअली निवासी ग्राम सुजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर व सतनाम पुत्र लाभ सिह निवासी नंगला बुजुर्ग थाना भोपा जनपद मु0नगर बताये जा रहें हैं।जिनके कब्जे से 

पुलिस ने 03 पिस्टल मय 10 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 01 तमंचा 315 बोर व 25 जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया हैं।

भाजपा सदस्यता अभियान को गति देगी


मुजफ्फरनगर। गाँधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर एक बैठक आयोजित हुई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को गति देने के लिए कहा गया। 

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा  सतेन्द्र सिसौदिया  रहे । बैठक का शुभारम्भ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

बैठक में जिला पदाधिकारी, समस्त मोर्चों पदाधिकारी, प्रकोष्ठ व विभाग के जिला संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया जी ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान व मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गतिशील बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर पर घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता हेतु सभी को साथ लेकर अधिक से अधिक सदस्य एवं मतदाता बनाने का कार्य गम्भीरता से करें प्रत्येक बूथ पर 200 नये सदस्य बनाना आवश्यक है।

बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ता परिश्रम व लगन के साथ प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक सदस्य व मतदाता बनाने के कार्य में जुट जायें।

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल नितिन मलिक, राजीव सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान जिला संयोजक शरद शर्मा, जिला मंत्री एवं मतदाता सूची अभियान जिला संयोजक सुधीर खटीक, वैभव त्यागी, सचिन सिंघल, साधना सिंघल, सुनील दर्शन, रेणु गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक काकरान, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अमित सिंह रावल, जिलाध्यक्ष अनुसूचित •मोर्चा राजकुमार सिद्धार्थ, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मौ० सलीम, मनोज पांचाल, जयकरण, तरूण त्यागी, रहतु प्रधान, रविश अंसारी, प्रियांशु जैन, रजत त्यागी, श्याम रहेजा, आशुतोष शर्मा, विजय वर्मा, अमित जौहरी, नीरज गौतम, एड गोपाल महेश्वरी प्रवीण जैन, सुरेन्द्र अग्रवाल, संदीप शर्मा, बबलू धनकर, ब्रजपाल सहरावत, कुलदीप कोरी, धमेन्द्र तायल, धमेन्द्र शर्मा, विशाल गर्ग, कंवरपाल वर्मा, विपुल शर्मा, हरपाल सिंह महार, रविकांत शर्मा, उत्कर्ष त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव ने महंगाई और किसानों के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया


मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर महंगाई और अराजकता बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कश्यप समाज के नेताओं जो 18 मांगे रखी हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने महंगाई कम करने और बिजली सस्ती करने का वादा किया। उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर भी सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ठोको नीति चलाने वालों ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था बर्बाद कर दी। फर्रुखाबाद जेल में कैदियों ने पुलिस को ठोक दिया।

बुढ़ाना में कश्यप महासम्मेलन में उन्होंने कहा कि बहुत से गठबंधन होंगे बहुत से हो चुके। पिछड़े वर्ग ने तन मन से भाजपा को वोट किया लेकिन उनको धोखा हाथ लगा। अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की आय दुगनी नही हुई बल्कि उल्टा आय घट गई, और महंगाई बढ़ गयी है। सरकार ने वादा किया था हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज़ में चलेंगे। तीन कानून किसानों का क्या भला करेंगे, किसानों को बाजार के हाल पर छोड़कर कभी किसानों का भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री आये थे उनको अपना घोषणा पत्र पढ़ना चाहिए। संकल्प पत्र में 70 लाख नौकरियों का वादा किया था। कश्यप समाज को कितनी नौकरी मिलीं। बाबा मुख्यमंत्री ने कहा था कि नौकरियां बहुत हैं लेकिन हमारे युवाओं में टेलेंट नही है। अखिलेश ने कहा कि पुलिस की पिटाई से एक व्यापारी की मौत हो गई व कल एक नौजवान यूपी पुलिस ने इतना मारा की उसने जेल में ही आत्महत्या कर ली। भाजपा पार्टी के राज में पुलिस कस्टड़ी में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार बेचने वाली है। नोटबन्दी से भ्रष्टाचार खत्म होने वाला था। सरकार बताये कितना भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। 100 नंबर समाजवादी पार्टी की देन है, भाजपा सरकार ने इसको भी 112 में बदल डाला। बस नाम बदले जा रहे हैं, विकास कहीं नही हुआ विकास के नाम पर बस नाम बदले गए। कारोबार हमें जोड़ता है, और ये जोड़ने वाली बात कभी नही करते। सरकार ने गन्ने की कीमत आखरी साल में बढ़ाई, सरकार बताये कौन सी पर्ची पर 340 लिखा हुआ है, कीटनाशक दवाई महँगी हो गयी, बीज महंगे हो गए, खाने पीने की चीज़ें महंगी हो गईं। 


भाजपा के लोग बोलते है हमारे अंदर  परिवारवाद है , लेकिन सबसे ज्यादा तो भाजपा के अंदर परिवारवाद है। अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। वह सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। कुछ छोटे दलों से उनका गठबंधन हो चुका है। कुछ दलों से पार्टी के गठबंधन की बात चल रही है। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर का नाम लेकर कहा कि गठबंधन की घोषणा के बाद उनके क्षेत्र में भाजपा का रास्ता बंद कर दिया गया है। उन्होंने परिवार वाद के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि सपा का खानदान बहुत बड़ा है। यह सभी जाति वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सफल रहा है। कश्यप समाज के लोगो के साथ साथ सभी समाज के लोग शामिल हैं। हमारी सरकार में नौकरियां मिलेंगी, महंगाई में कमी आएगी, महंगी बिजली से राहत मिलेगी। बिजली के बिल से करंट लगता है। हमारी सरकार में सिंचाई माफ थी, एम्बुलेंस भी फ्री थी, हम सिंचाई फ्री करेंगे, गरीब नौजवानों का सम्मान होगा। 


बुढाना में आयोजित कार्यक्रम में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली में मंच पर मौजूद सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, सपा एमएलसी व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉक्टर राजपाल कश्यप, पूर्व मंत्री किरण पाल कश्यप, पूर्व मंत्री उमाकिरण, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप, पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव स्वरूप, सचिन अग्रवाल, डा अशोक सिंघल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री महेश बंसल, सपा जिला प्रवक्ता मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा जिला महासचिव जिया चौधरी, सपा नेता सौरभ स्वरूप बंटी, पूर्व प्रत्याशी हाजी लियाकत अली आदि ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मंच पर माला पहनाकर स्वागत किया। 


बलात्कार के आरोपी को 12 वर्ष की सजा व पचास हजार जुर्माना


 मुजफ्फरनगर । 15  वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार के आरोपी ज़ाहिद को 12 वर्ष की सज़ा व 50 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

गत 19 जुलाई 2016 को ग्राम ककरौली से बहकाकर फुसलाकर दिल्ली में एक कमरे में रहकर बालिका के साथ बलात्कार के मामले में आरोपी ज़ाहिद को 12 वर्ष की सज़ा व 50 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है। मामले की सुनवाई विशेष अदालत पोक्सो के ज़ज़ संजीव कुमार तिवारी की कोर्ट में हुई। अभियोजन की ओर से  विशेष लोक अभियोजक दिनेश शर्मा व मनमोहन वर्मा ने पैरवी की। 

अभियोजन की कहानी के अनुसार गत 19 जुलाई 2016 को ग्राम ककरौली के दो नाबालिग बच्चों द्वारा 15 वर्षीय बालिका को बुलाकर ज़ाहिद के पास ले गए ।  ज़ाहिद पीड़िता को दिल्ली ले गया जहां एक कमरा लेकर उसके साथ बलात्कार किया गया।

अखिलेश यादव का बुढाना पहुंचने पर जोरदार स्वागत


मुजफ्फरनगर । कश्यप महासम्मेलन में भाग लेने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुढाना पहुंच गए। 

यहां पहुंचने पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिला महामंत्री जिया चौधरी,जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल व पूर्व नगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती ने बड़ी माला पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत किया।

प्रवीण पीटर की जमानत अर्जी पर सुनवाई 15 नवंबर तक स्थगित


मुजफ्फरनगर । सभासद प्रवीण पीटर की जमानत अर्जी पर सुनवाई 15 नवंबर तक स्थगित कर दी गई है। 

गत एक नवंबर को सिटी बोर्ड के हेल्थ अफसर के साथ दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी सभासद प्रवीण पीटर की जमानत अर्जी पर सुनाई विशेष अदालत में आगामी  15 नवम्बर तक स्थगित हो गई।

आज वकीलों की हड़ताल की वजह सेइस पर सुनवाई नही होसकी ओर सुनवाई 15 नवंबर तक स्थगित होगई है।

महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत करने वाले 'साहब' गिरफ्तार


लखनऊ। सचिवालय में महिला कर्मी से अश्लीलता के मामले में आरोपी अनु सचिव इच्छाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अनु सचिव इच्छाराम के खिलाफ महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में हुसैनगंज थाने में 29 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें संविदा कर्मी ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। उसने उक्त अधिकारी का अश्लील हरकत करने का वीडियो भी वायरल किया था। पीड़िता 2013 से संविदा पर कम्प्यूटर ऑपरेटर है। बापू भवन सचिवालय में बैठने वाले इच्छाराम यादव के खिलाफ मामले का संज्ञान पुलिस कमीश्नर डीके ठाकुर ने लिया। इसके बाद  उनके निर्देश पर आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है।

अखिलेश यादव के स्वागत की जोरदार तैयारी


मुज़फ्फरनगर। आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दौरे के चलते तमाम सुरक्षा इंतजाम कर लिए गए हैं। 

अखिलेश 12 बजे बुढाना पहुंचेंगे। वे वहां कश्यप महासम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।  समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उनकेके स्वागत में जी-जान से जुटे हैं। बुढ़ाना के बाद 3 बजे अखिलेश मुज़फ्फरनगर शहर पहुंच कर सपा में हाल में शामिल हरेंद्र मलिक के आवास पर आएंगे। अखिलेश पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ओर पूर्व विधायक पंकज मलिक से मुलाकात करेंगे। 

अखिलेश यादव सपा नेता चंदन चौहान के आवास पर भी जा सकते हैं। उनकी दादी का गत दिनों निधन हो गया था।

वे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के बुढ़ाना स्थित आवास पर भी जाएंगे। 

अश्लील वीडियो वायरल : देखिए महिला कर्मचारी के साथ 'साहब' की हरकतें

 



लखनऊ । सचिवालय में महिला संविदा कर्मी से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने से हडकंप मच गया है।

इस वीडियो के साथ महिला संविदा कर्मी ने अनु सचिव इच्छाराम यादव पर शोषण का आरोप लगाया है। संविदाकर्मी के साथ छेड़खानी का वीडियो अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में तैनात अनु सचिव इच्छाराम यादव का है। इसमें वह महिला कर्मी से जबरदस्ती करते दिख रहे हैं। बताया जाता है कि वीडियो महिला संविदा कर्मी ने अश्लील हरकतों से तंग आकर वीडियो बनाया। पीड़ित महिला ने लखनऊ के हुसैनगंज थाने में इसे लेकर तहरीर दी है। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अनु सचिव इच्छाराम यादव पर कोई कार्यवाही नहीं की। महिला का आरोप है कि इच्छा राम यादव उसे धमका रहा है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 11 नवंबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 11 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - सप्तमी सुबह 06:49 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - श्रवण दोपहर 02:59 तक तत्पश्चात अनिष्ठा*

⛅ *योग - बृद्धि 12 नवंबर रात्रि 28:45 तक तत्पश्चात ध्रुव*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:47 से दोपहर 03:10*

⛅ *सूर्योदय - 06:48* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:56*

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - गोपाष्टमी*

💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞बृहस्पतिवार को घर से निकलते समय अपने माथे पर हल्दी का तिलक करके निकलें, कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए बृहस्पतिवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी मिला कर नहाने से सभी बाधाएं दूर होंगी। घर का वास्तुदोष दूर करने के लिए घर में हल्दी का छिड़काव करें


🌷 *अक्षय फल देनेवाली अक्षय नवमी* 🌷

🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल नवमी (12 नवम्बर 2021) शुक्रवार को ‘अक्षय नवमी’ तथा ‘आँवला नवमी’ कहते हैं | अक्षय नवमी को जप, दान, तर्पण, स्नानादि का अक्षय फल होता है | इस दिन आँवले के वृक्ष के पूजन का विशेष महत्व है | पूजन में कर्पूर या घी के दीपक से आँवले के वृक्ष की आरती करनी चाहिए तथा निम्न मंत्र बोलते हुये इस वृक्ष की प्रदक्षिणा करने का भी विधान है :*

🌷 *यानि कानि च पापानि जन्मान्तरकृतानि च |*

*तानि सर्वाणि नश्यन्तु प्रदक्षिणपदे पदे ||*

🍏 *इसके बाद आँवले के वृक्ष के नीचे पवित्र ब्राम्हणों व सच्चे साधक-भक्तों को भोजन कराके फिर स्वयं भी करना चाहिए | घर में आंवलें का वृक्ष न हो तो गमले में आँवले का पौधा लगा के अथवा किसी पवित्र, धार्मिक स्थान, आश्रम आदि में भी वृक्ष के नीचे पूजन कर सकते है | कई आश्रमों में आँवले के वृक्ष लगे हुये हैं | इस पुण्यस्थलों में जाकर भी आप भजन-पूजन का मंगलकारी लाभ ले सकते हैं |*

🙏🏻 *-

               🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *आँवला (अक्षय) नवमी है फलदायी* 🌷

🙏🏻 *भारतीय सनातन पद्धति में पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए महिलाओं द्वारा आँवला नवमी की पूजा को महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि यह पूजा व्यक्ति के समस्त पापों को दूर कर पुण्य फलदायी होती है। जिसके चलते कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को महिलाएं आँवले के पेड़ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करती हैं।*

🍏 *आँवला नवमी को अक्षय नवमी के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन द्वापर युग का प्रारंभ हुआ था। कहा जाता है कि आंवला भगवान विष्णु का पसंदीदा फल है। आंवले के वृक्ष में समस्त देवी-देवताओं का निवास होता है। इसलिए इसकी पूजा करने का विशेष महत्व होता है।*

🌷 *व्रत की पूजा का विधान* 🌷

👉🏻 *नवमी के दिन महिलाएं सुबह से ही स्नान ध्यान कर आँवला के वृक्ष के नीचे पूर्व दिशा में मुंह करके बैठती हैं।*

👉🏻 *इसके बाद वृक्ष की जड़ों को दूध से सींच कर उसके तने पर कच्चे सूत का धागा लपेटा जाता है।*

👉🏻 *तत्पश्चात रोली, चावल, धूप दीप से वृक्ष की पूजा की जाती है।*

👉🏻 *महिलाएं आँवले के वृक्ष की १०८ परिक्रमाएं करके ही भोजन करती हैं।*

🍏 *आँवला नवमी की कथा* 🍏

*वहीं पुत्र रत्न प्राप्ति के लिए आँवला पूजा के महत्व के विषय में प्रचलित कथा के अनुसार एक युग में किसी वैश्य की पत्नी को पुत्र रत्न की प्राप्ति नहीं हो रही थी। अपनी पड़ोसन के कहे अनुसार उसने एक बच्चे की बलि भैरव देव को दे दी। इसका फल उसे उल्टा मिला। महिला कुष्ट की रोगी हो गई।*

🍏 *इसका वह पश्चाताप करने लगे और रोग मुक्त होने के लिए गंगा की शरण में गई। तब गंगा ने उसे कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आँवला के वृक्ष की पूजा कर आँवले के सेवन करने की सलाह दी थी।*

🍏 *जिस पर महिला ने गंगा के बताए अनुसार इस तिथि को आँवला की पूजा कर आँवला ग्रहण किया था, और वह रोगमुक्त हो गई थी। इस व्रत व पूजन के प्रभाव से कुछ दिनों बाद उसे दिव्य शरीर व पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, तभी से हिंदुओं में इस व्रत को करने का प्रचलन बढ़ा। तब से लेकर आज तक यह परंपरा चली आ रही है।*


📖 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,

. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

  14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


16 नवंबर- भौम प्रदोष

02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार



दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

 

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न हो उठेंगे। विरोधी आज आपके खिलाफ कुछ रणनीति बनाते नजर आएंगे, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आजकल आपके खर्चों का बोझ अधिक हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति के लिए परेशान होना पड़ सकता है

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ धन भी खर्च करेंगे, जिससे आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। यदि आपका अपने जीवनसाथी से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह समाप्त होगा। सायंकाल के समय आज आपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। ऑफिस में बॉस के साथ आज कुछ मतभेद हो सकता है, लेकिन आज आपको पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी,तो वह फिर से सिर उठा सकती है, जो आपको थोड़ा परेशान करेगी, लेकिन आज आपके कुछ विरोधी आपकी तरक्की देखकर जल सकते हैं, इसलिए आज आपको अपनी शान शौकत पर ज्यादा धन खर्च नहीं करना है। भाई बहनों के साथ आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सायंकाल के समय आज आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं से काफी राहत मिलेगी।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। यदि आज अपनी बातों को दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाए, तो आने वाले दिनों में प्रतिष्ठित व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे, लेकिन फिर भी आज आप निवेश करने से पहले अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन अपने परिवार के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके धन-धान्य में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। यदि स्वास्थ्य में पिछले कुछ दिनों से कोई समस्या चली आ रही थी, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो परामर्श अवश्य लें। संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला आज आप ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने भाई की सलाह की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी वाणी में कठोरता को बनाए रखने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशी देने वाला रहेगा। आज यदि आपका जमीन जायदाद से संबंधित कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो आज आपको उसका समाधान मिल जाएगा, जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। परिवार में आज कुछ तनावपूर्ण माहौल रह सकता है, साथ ही आपकी किसी बुजुर्ग व्यक्ति से भी कुछ कहासुनी हो सकती है, लेकिन इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह परेशानी खड़ी कर सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो आज उसमें आज आपकी आपके पार्टनर से कुछ बहसबाजी हो सकती हैं, जिस कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन सायंकाल तक आप अपने भाई की मदद से उसे समाप्त करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज किसी मनचाही सफलता की प्राप्ति के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा। आज आपका लंबे समय से अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे, वैसा ही फल अवश्य मिलेगा, लेकिन आज आपको अपने कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपका पीछा करते-करते आपको परेशान करने के लिए आपका कोई काम बिगाडने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होंगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझेगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने बिजनेस में कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं, जिसके लिए आपको आज व्यवसाय के किसी भी निर्णय पर पहुंचना से पहले सावधान रहना होगा। आज कुछ खर्च के कारण आपके ऊपर पारिवारिक दबाव रहेगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आज किसी कार्य को करें, तो बहुत ही सोच समझकर करें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए दिन रोजगार के क्षेत्र मे सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयासरत हैं, उन्हे उनके प्रयासों का परिणाम मिलेगा, जो उनकी सफलता की सीढ़ी पर चढ़ाएगा। आज आपको अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा, तभी आप कुछ हासिल कर पाएंगे। आज आप अपने दिन का काफी समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज आपको किसी भी ओर कदम बढ़ाने से पहले अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज संतान के भविष्य से संबंधित आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे मनोबल भी बढ़ेगा। यदि आप कही निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। यदि कहीं निवेश करना हो, तो दिल खोलकर करें। आज आप अपने किसी परिचित की बातों में आकर अपने जीवनसाथी से कोई वाद-विवाद कर सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान देना होगा और किसी की कही गई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आपके कुछ ऐसे खर्चे होगे, जो आपका धन खर्च कराएगे। व्यापार कर रहे लोगों के फैसले आगे चलकर आपके लिए लाभ देने वाले रहेंगे। सायंकाल का समय आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को आज किसी अपने से मदद मांगने पड़ सकती है। संतान पक्ष के विवाह में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

Featured Post

शुक्रवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 25 जुलाई 2025* 🌤️ *दिन - शुक्रवार* 🌤️ *विक्रम संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्...