गुरुवार, 11 नवंबर 2021

अश्लील वीडियो वायरल : देखिए महिला कर्मचारी के साथ 'साहब' की हरकतें

 



लखनऊ । सचिवालय में महिला संविदा कर्मी से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने से हडकंप मच गया है।

इस वीडियो के साथ महिला संविदा कर्मी ने अनु सचिव इच्छाराम यादव पर शोषण का आरोप लगाया है। संविदाकर्मी के साथ छेड़खानी का वीडियो अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में तैनात अनु सचिव इच्छाराम यादव का है। इसमें वह महिला कर्मी से जबरदस्ती करते दिख रहे हैं। बताया जाता है कि वीडियो महिला संविदा कर्मी ने अश्लील हरकतों से तंग आकर वीडियो बनाया। पीड़ित महिला ने लखनऊ के हुसैनगंज थाने में इसे लेकर तहरीर दी है। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अनु सचिव इच्छाराम यादव पर कोई कार्यवाही नहीं की। महिला का आरोप है कि इच्छा राम यादव उसे धमका रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मुजफ्फरनगर माता बलजोरी देवी अन्नपूर्णा कक्ष भूमि पूजन व किसान संवाद

सिसौली (मुजफ्फरनगर)-उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर स्थित किसान भवन सिसौली में आज माता बलजोरी देवी अन्नपूर्णा कक्ष भूमि पूजन व किसान संवाद म...