शनिवार, 30 अक्टूबर 2021

वरदान में नब्बे वर्षीय महिला की आंखों का सफल आपरेशन


मुज़फ़्फ़रनगर । वरदान प्रेमपुरी मुज़फ़्फ़रनगर के उपाध्यक्ष पवन कुमार गोयल ने बताया कि आज वरदान मुज़फ़्फ़रनगर में में आंखों के वरिष्ठ चिकित्सक ड़ा माधुर्य गुप्ता MS ने 90 वर्षीय महिला का मोतिया बिंद का सफल ऑपरेशन किया गया गया ।

ड़ा माधुर्य गुप्ता ने 90 वर्षीय महिला श्रीमती शकीला पत्नी अली हैदर निवासी कृष्णापुरी, मुज़फ़्फ़रनगर पिछले 20 वर्षों से दोनो आंखों से बिल्कुल भी देख नही देख पाती थी, उनकी एक राइट आंख का सफ़ल आपरेशन दिनांक 29 अक्टूबर को किया गया जिनकी आज पट्टी खोली गई तो श्रीमती शकीला  ने बताया कि में अब ड़ा साहब आपको बिल्कुल सही देख पा रही है । ड़ा माधुर्य को महिला ने बहुत ही आशीर्वाद दिया और श्रीमती शकीला की खुशी का कोई ठिकाना नही था, वह फिर से दुनिया देखने से बहुत खुश थी । वरदान मुज़फ़्फ़रनगर के पूरे स्टाफ को उन्होंने आशीर्वाद दिया और वरदान के पदाधिकारियों  अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष,  शिवचरण दास गर्ग सचिव व अन्य सभी का धन्यवाद किया ।

पवन कुमार गोयल ने बताया कि वरदान मुज़फ़्फ़रनगर में प्राइवेट आपरेशन बाजार से बहुत कम रेट पर देशी व विदेशी लेंस से आपरेशन किये जाते है और मात्र 40 रुपये में 7 दिन तक परामर्श दिया जाता है । याग आपरेशन भी बहुत कम रेट पर किये जाते है, फ्री मोतिया बिंद के कैम्प भी समय समय पर लगाये जाते है, जिनमे दवाइया व चश्मे सहित निशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन वरदान मुज़फ़्फ़रनगर में किये जाते है और महीने में लगबग चार कैम्प बच्चो के स्कूल में भी लगाए जा रहे है, साथ ही साथ पवन कुमार गोयल ने बताया कि वरदान 77 प्रेमपुरी मुज़फ़्फ़रनगर अपने आप मे एक चेरिटेबल संस्था है यह समाज के सहयोग से चल रही है, जिसकी कोई अन्य ब्रांच या हेड ऑफिस भी नही है।

खालापार में भीषण आग लगने से हडकंप


मुजफ्फरनगर। खालापार कस्साबान स्थित मीट मार्केट में भीषण आग लगने से हडकंप मच गया। बताया गया है कि आज दोपहर रुई के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। भीषण आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। 

क्यूं मनाते हैं दीपावली

 


"हम दीपावली का त्यौहार क्यूँ मनाते है?"

इसका अधिकतर उत्तर मिलता है राम जी के वनवास से लौटने की ख़ुशी में।

सच है पर अधूरा।।    

अगर ऐसा ही है तो फिर हम सब दीपावली पर भगवन राम की पूजा क्यों नहीं करते? लक्ष्मी जी और गणेश भगवन की क्यों करते है? 

सोच में पड़ गए न आप भी।

इसका उत्तर आप तक पहुँचाने का प्रयत्न कर रहा हूँ अगर कोई त्रुटि रह जाये तो क्षमा कीजियेगा।

1. देवी लक्ष्मी जी का प्राकट्य:

 देवी लक्ष्मी जी कार्तिक मॉस की अमावस्या के दिन समुन्दर मंथन में से अवतार लेकर प्रकट हुई थी।

2. भगवन विष्णु द्वारा लक्ष्मी जी को बचाना: 

भगवन विष्णु ने आज ही के दिन अपने पांचवे अवतार वामन अवतार में देवी लक्ष्मी को राजा बालि से मुक्त करवाया था।

3. नरकासुर वध कृष्ण द्वारा: 

 इस दिन भगवन कृष्ण ने राक्षसों के राजा नरकासुर का वध कर उसके चंगुल से 16100 अपहरण की गई राजकुमारियों को मुक्त करवाया था। इसी ख़ुशी में दीपावली का त्यौहार दो दिन तक मनाया गया। इसे विजय पर्व के नाम से भी जाना जाता है।

4.  पांडवो की वापसी: 

महाभारत में लिखे अनुसार कार्तिक अमावस्या को पांडव अपना 12 साल का वनवास व एक वर्ष का अज्ञातवास काट कर वापिस आये थे। जो की उन्हें चौसर में कौरवो द्वारा हराये जाने के परिणाम स्वरूप मिला था। इस प्रकार उनके लौटने की खुशी में दीपावली मनाई गई।

5. राम जी की विजय पर : 

रामायण के अनुसार ये चंद्रमा के कार्तिक मास की अमावस्या के नए दिन की शुरुआत थी जब भगवन राम माता सीता और लक्ष्मण जी अयोध्या वापिस लौटे थे। रावण और उसकी लंका का दहन करके। अयोध्या के नागरिकों ने पूरे राज्य को इस प्रकार दीपमाला से प्रकाशित किया था जैसा आजतक कभी भी नहीं हुआ था। 

6. विक्रमादित्य का राजतिलक: 

आज ही के दिन भारत के महान राजा विक्रमदित्य का राज्याभिषेक हुआ था। इसी कारण दीपावली अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना भी है।

7. आर्य समाज के लिए प्रमुख दिन: 

 आज ही के दिन कार्तिक अमावस्या को एक महान व्यक्ति स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने हिंदुत्व का अस्तित्व बनाये रखने के लिए आर्य समाज की स्थापना की थी।

8. जैन धर्म का एक महत्वपूर्ण दिन:

 महावीर तीर्थंकर जी ने कार्तिक मास की अमावस्या के दिन ही मोक्ष प्राप्त किया था।

9. सिक्खों के लिए महत्त्व: 

 तीसरे सिक्ख गुरु गुरु अमरदास जी ने लाल पत्र दिवस के रूप में मनाया था। जिसमे सभी श्रद्धालु गुरु से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे और 1577 में अमृतसर में हरिमंदिर साहिब का शिलान्यास किया गया था।

1619 में सिक्ख गुरु हरगोबिन्द  जी को ग्वालियर के किले में 52 राजाओ के साथ मुक्त किया गया था। जिन्हें मुगल बादशाह जहांगीर ने नजरबन्द किया हुआ था।  इसे सिक्ख समाज बंदी छोड़ दिवस के रूप में भी जानते हैं।

10. द पोप का दीपावली पर भाषण: 

 1999 में पॉप जॉन पॉल 2 ने भारत में एक खास भाषण दिया था। जिसमे चर्च को दीपावली के दीयों से सजाया गया था। पॉप  के माथे पर तिलक लगाया गया था। और उन्होंने  दीपावली के संदर्भ में रोंगटे खड़े कर देने वाली बाते बताई।

🌸भगवान् गणेश सभी देवो में प्रथम पूजनीय है इसी कारण उनकी देवी लक्ष्मी जी के साथ दीपावली पर पूजा होती है और बाकी सभी कारणों के लिए हम दीपमाला लगाकर दीपावली का त्यौहार मनाते हैं।

बसपा के छह विधायक सपा में शामिल


लखनऊ । चुनावी माहौल के बीच अखिलेश यादव की मौजूदगी में  बसपा के 6 विधायक सपा में शामिल हो गए । ये विधायक हैं - 

असलम राइनी - श्रावस्ती 

असलम अली चौधरी -हापुड़

मुजतबा सिद्दीकी - प्रयागराज

हाकिम लाल बिंद - प्रयागराज

हरगोविंद भार्गव - सीतापुर

सुषमा पटेल - जौनपुर

एक भाजपा विधायक राकेश राठौर ने भी सपा की सदस्यता ली। सभी बागी विधायकों को अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अखिलेश ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। भाजपा के एक विधायक शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा पार्टी का नारा बदल देंगे। मेरा परिवार भाजपा परिवार की जगह नारा बदल के नाम होगा मेरा परिवार भागता परिवार रख देंगे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किए गए वादे पूरे नहीं किए। समाजवादियों का मानना है कि जो कांग्रेस है वही भाजपा है जो भाजपा है वही कांग्रेस है।

तितावी थाने के सिपाही की हादसे में मौत



मुज़फ्फरनगर । थाना तितावी की पीआरवी 2228 पर तैनात हैंड कांस्टेबल कुमार पाल की सड़क दुर्घटना के बाद  उपचार के दौरान मौत हो गई।

गत दिनों एक सडक हादसे में वह घायल हो गए थे। 

नई मंडी श्मशान घाट पर विकास कार्यों का किया निरीक्षण

 मुजफ्फरनगर । नई मंडी श्मशान घाट को आधुनिक रूप देने के लिए इस समय करोड़ों के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इन्हीं विकास कार्यों का निरीक्षण करने हेतु संस्था के सचिव संजय मित्तल कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंघल तथा इंजीनियर आरके साहनी मौके पर पहुंचे. तथा विकास कार्यों को गति देने के बारे में विचार विमर्श किया। 



विशंभर प्रसाद निषाद ने लिया अखिलेश के महासम्मेलन का जायजा


मुजफ्फरनगर । सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर सपा नेताओं कार्यकर्ताओं से मीटिंग के दौरान 11 नवंबर को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बुढ़ाना में आयोजित होने वाले कश्यप महासम्मेलन मे आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया।

सपा राज्यसभा सांसद विश्वंभर प्रसाद निषाद ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट पूर्व विधायक अनिल कुमार व अन्य नेताओं से कश्यप महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर गहन चर्चा करते हुए कहा कि सभी सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकजुट होकर सपा के कश्यप महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाएं।

 विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि कश्यप सहित अन्य पिछड़ी जातियों व दलित समाज का भाजपा ने केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया है तथा उनको सम्मान व अधिकार देने के नाम पर धोखा दिया गया है इसलिए कश्यप जाति हो या अन्य जातियां मौजूदा समय में समाजवादी पार्टी के साथ हैं, तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने में अहम योगदान देंगी। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व पूर्व विधायक अनिल कुमार ने सभी सपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से 11 नवंबर के कश्यप महासम्मेलन की तैयारी पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार पर दिखाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए वह नफरत की राजनीति में जनता के अहम मुद्दों को दबाना चाहती है जनता के हित में सपा पदाधिकारी अहम मुद्दों पर जनता को जागृत करने व संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। 

बुढाना में 11 नवंबर के सपा कश्यप महासम्मेलन की तैयारी को लेकर सपा राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने सपा नेताओं व सपा पदाधिकारियो के साथ मिलकर कई ग्रामों में मीटिंग लेते हुए 11 नवंबर को भारी संख्या में कश्यप महासम्मेलन में पहुंचने का जनता से आह्वान किया।

 मीटिंग में मुख्य रूप से विधायक पटना बिहार अनिल कुमार साहनी, सपा नेता विनय पाल पूर्व प्रमुख,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,युवा सपा नेता विक्रांत सिंह एडवोकेट,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,सपा नेता डॉ नरेश विश्वकर्मा,सपा नेता रामनिवास पाल,सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर,हरेंद्र पाल,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ राज्य कार्यकरिणी सदस्य सुमित पँवार बारी,युवा सपा नेता आशीष त्यागी,सपा ब्लॉक अध्यक्ष सावन कुमार एडवोकेट,सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष अनिरुद्ध बालियान,राजबल राणा एडवोकेट,वीरेंद्र तेजियांन, सचिन पाल,रणवीर सिंह गुर्जर सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गौतस्कर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

 


मुजफ्फरनगर । पुलिस ने शातिर गौतस्कर अभियुक्त घायल होने के बाद गिरफ्तार कर जिन्दा गौवंश व अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। 

थाना ककरौली पुलिस द्वारा जटवाडा नहर पटरी पर दौराने पुलिस कार्यवाही एक शातिर गौतस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शाहनजर पुत्र नूर अहमद निवासी नन्हैडी थाना भोपा है। उसके पास से रास बछडा जिन्दा, तमंचा मय दो जिन्दा दो खोखा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल स्पलेण्टर प्लस बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का गौतस्कर अभियुक्त है, जिसके विरुद्ध गैंगस्टर, गुण्डा अधिनियम व गौकसी के लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं ।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत


मुजफ्फरनगर । देश के सबसे प्रमुख व्यापारी संगठन, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग चेयरमैन व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार की संस्तुति पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल व प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा के द्वारा वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रमोद मित्तल को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं व्यापारी व भाजपा नेता राहुल गोयल ( के. संस) को अध्यक्ष सहारनपुर मंडल व प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया। दोनों व्यापारी नेताओं को संगठन मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर शहर के व्यापारियों द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र अग्रवाल भाजपा नेता व समाजसेवी द्वारा की गई। सम्मान समारोह का संचालन शिशु कांत गर्ग एडवोकेट और श्रवन गुप्ता द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद मित्तल जी ने कहा कि यह स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा जी के द्वारा बनाया गया व्यापारियों का सबसे पुराना संगठन है। व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए आवाज उठाता आया है। मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल ने कहा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर,शामली की तीनों जिलों की शीघ्र ही कमेटी गठित की जाएगी जो व्यापारियों के हित व सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहेगी। इस सम्मान समारोह के मौके पर वरिष्ठ व्यापारी नेता पवन बंसल, अनिल तायल मावा, सुभाष चौहान अध्यक्ष केमिस्ट एसोसिएशन, अश्वनी संगल गोपाल, संजीव जैन, विनोद संगल, संदीप गोयल सर्राफ, विनय बिंदल, विकास भार्गव, भानु प्रताप, अशोक बंसल, वीरेंद्र अरोड़ा, अंकुर जैन, संजय गोयल ठेकेदार, सुधांशु अरोड़ा, प्रतिक अरोड़ा, विजय तनेजा, दिव्या प्रताप सिंह सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

चार दिन से लापता मासूम का शव बरामद


मुजफ्फरनगर। चार दिन से लापता तीन वर्षीय मासूम का शव तालाब में मिलने से हड़कम्प मचा गया। 

पुलिस के अनुसार 4 दिन पहले खतौली कोतवाली इलाके के सिरधन गांव में मासूम की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। आज सुबह बच्चे के शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। मासूम का शव मिलने की सूचना पर मौके पहुँची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक बच्चे के पिता ने अज्ञात लोगों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...