शनिवार, 31 जुलाई 2021

सोज़े वतन की जब्ती की सच्चाई पुस्तक का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सभागार में आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुंशी प्रेमचंद पर आधारित "सोज़े वतन की जब्ती की सच्चाई" पुस्तक का लोकापर्ण किया गया। मुजफ्फरनगर के मूर्धन्य शोध विशेषज्ञ डाॅ. प्रदीप जैन ने इस पुस्तक के माध्यम से कथा सम्राट प्रेमचन्द के अनछुए तथ्यों को खोजने का काम किया है। पिछले 111 वर्षों से एक धारणा चली आ रही थी कि वर्ष 1908 में  प्रेमचन्द का धनपतराय के नाम से उर्दू में देशभक्ति पर आधारित जो कहानी संग्रह "सोज़े वतन" प्रकाशित हुआ थे उसे अंग्रेजी हुकूमत ने जब्त कर लिया था। प्रेमचन्द पर सैकड़ों शोध हुए लेकिन इस जब्ती के बारे में कोई प्रमाण अभी तक सामने नहीं आया था। डाॅ. प्रदीप जैन ने प्रमाण सहित इस पुस्तक में सिद्ध किया है कि न तो उस समय तक जब्ती का कोई कानून प्रचलन में था और न ही इस प्रकार की कोई प्रतिबन्धात्म कार्यवाही हुई थी। इस पुस्तक में इस सन्दर्भ में राष्ट्रीय अभिलेखागार से प्राप्त वह सम्पूर्ण सरकारी फाइल प्रमाण के रूप में प्रस्तुत की गई है जिसमें प्रेमचन्द के विरुद्ध राजद्रोह का अभियोग चलाने का प्रस्ताव किया गया था लेकिन कोई आपत्तिजनक सामग्री न पाए जाने पर उसे भी निरस्त कर दिया गया था। इसी पुस्तक में लखनऊ म्यूजियम से प्राप्त प्रेमचन्द की सर्विस बुक को भी प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया गया है। 

शुक्रवार को शहर के जानसठ रोड स्थित एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सभागार में सोजे वतन पुस्तक का लोकापर्ण समारोह आयोजित किया गया। डॉ उमाकांत शुक्ल की अध्यक्षता और विख्यात कवि मधुर नागवान के संचालन में आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर मक्खन मुरादाबादी और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर लोकेंद्र त्यागी ने संयुक्त रुप से किया  से प्रकाशक पराग कौशिक पराग बुक्स की पुस्तक सोजे वतन का लोकार्पण किया। सकल साहित्य समाज जनपद मुजफ्फरनगर की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में वक्ताओं ने उपस्थित हुए लोगों को पुस्तक के कई अनछुए पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। पराग प्रकाशन के पराग कौशिक ने दावा किया है  लेखक मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित सोजे पुस्तक को लेकर समाज में कई भ्रांतियां हैं। इस पुस्तक के आने से न केवल उन भ्रान्तियों का निवारण होगा बल्कि प्रेमचन्द पर शोध की दिशा भी बदल जाएगी। इस अवसर पर बोलते हुए एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अधिशासी निदेशक डॉक्टर एसएन चौहान ने प्रश्न उठाया कि यह प्रेमचन्द द्वारा प्रसिद्धि पाने का कोई सस्ता हथकंडा तो नहीं था। इस प्रश्न का उत्तर उत्तर देते हुए मुख्य अतिथि डाॅ. मक्खन मुरादाबादी ने उदाहरण दिया कि जिस प्रकार साहित्यिक समाज में किसी के नाम के सामने डाॅक्टर की उपाधि लगा देना प्रचलन में आ जाता है और वह व्यक्ति इसका खंडन यह सोचकर नहीं करता है कि सम्मान मिल रहा है तो खंडन करने की क्या आवश्यकता है। ऐसा ही कुछ प्रेमचन्द के साथ भी रहा होगा कि बलिदानियों में गिनती होती है तो हर्ज़ भी क्या है। 

डाॅ. प्रदीप जैन ने इससे आगे प्रकाश डालते हुए बताया कि सरकारी कर्मचारी होने के नाते प्रेमचन्द पर यह कार्यवाही अवश्य की गई थी कि भविष्य में उनके द्वारा लिखे हुए को जिलाधिकारी द्वारा सेंसर कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रेमचन्द ने सोज़े वतन को लेकर अपना माफ़ीनामा भी दिया था। यह माफ़ीनामा यदि साहित्य जगत के प्रकाश में आ गया होता तो प्रेमचन्द के लिए बहुत अपमानजनक होता। जबकि जब्ती के अफवाह से उन्हें बलिदानी का दर्जा मिल रहा था। संभवतः  इसलिए प्रेमचंद ने इस झूठ को न केवल चलने दिया बल्कि अपनी ओर से भी इस की आधी अधूरी पुष्टि ही की। विशिष्ट अतिथि डाॅ. लोकेन्द्र त्यागी ने डाॅ. प्रदीप जैन से दुष्यंत कुमार, रामेश्वर त्यागी और पदम सिंह शर्मा आदि विख्यात साहित्यकारों पर शोध करने का आवाहन करते हुए उनकी दुर्लभ पांडुलिपियाँ उपलब्ध कराने का वचन भी दिया। 


इस अवसर पर अतिथियों के अलावा जे पी सविता, महेन्द्र आचार्य, तरुण गोयल, अ कीर्तिवर्धन,  प्रदीप शास्त्री, सुशीला शर्मा, राधामोहन तिवारी, परमेन्द्र सिंह सविता वर्मा गज़ल, विरेश त्यागी, नेमपाल प्रजापति, निहार रंजन सोनू सहित शहर के अनेक साहित्यकार,  गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा के राज में शहर की हृदय स्थली शिव चौक पर पुलिस ने रुकवाया नंदी की प्रतिमा का निर्माण


 मुजफ्फरनगर । शिवचौक पर स्थित शिव मंदिर के बाहर सड़क पर नंदी प्रतिमा के लिए बनाए जा रहे चबूतरे के निर्माण को पुलिस ने रुकवा दिया। पुलिस का कहना है कि निर्माण कार्य सड़क पर कराया जा रहा था।

मुजफ्फरनगर के शिवचौक पर बने शिव मंदिर का प्रबंधन शिव मूर्ति संचालक मंडल द्वारा किया जाता है। इसके लिए एक रजिस्टर्ड सोसाइटी बनाई गई है। हालांकि नगर पालिका इसे अपना बताकर खुद प्रबंधन करना चाहती है। इसे लेकर मामला कोर्ट भी गया था। शिव मूर्ति संचालक मंडल द्वारा श्रावण मास में भगवान शिव के मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसी के तहत शिव मंदिर के बाहर सड़क पर एक 3 फुट का चबूतरा बनाया जा रहा है। इस पर नंदी की प्रतिमा स्थापित की जाने की योजना थी। शुक्रवार की देर शाम जैसे ही चबूतरा निर्माण शुरू किया गया। नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को इसकी जानकारी हुई तो उनके निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया।

अधिकारियों का कहना है कि नंदी का चबूतरा खुले में होने के कारण इस पर किसी वाहन की टक्कर भी लग सकती है। साथ ही कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न भी हो सकती है। इसी कारण शिव मूर्ति संचालक मंडल को बता दिया गया है कि निर्माण कार्य शिवचौक पर लगी जाली के अंदर ही करें। बाहर कोई निर्माण कार्य करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। निर्माण कार्य रोके जाने की सूचना पर काफी भीड़ भी एकत्र हो गई थी, लेकिन पुलिस बल भी बढ़ा दिया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 31 जुलाई 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 31 जुलाई 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - आषाढ़)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अष्टमी पूर्ण रात्रि तक*

⛅ *नक्षत्र - अश्विनी शाम 08:38 तक तत्पश्चात भरणी*

⛅ *योग - शूल रात्रि 09:02 तक तत्पश्चात गण्ड*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:28 से सुबह 11:07 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:13* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:16* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - अष्टमी वृद्धि तिथि*

 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शिव विशेष मंत्र* 🌷

👉🏻 *"ॐ नम: शिवाय शुभं शुभं कुरु कुरु शिवाय नम: ॐ"*

*"Om Namah Shivay Shubham Shubham Kuru Kuru Shivay Namah Om"*

🙏🏻 *शिवपुराण‬, रूद्रसंहिता, युद्ध खंड के अनुसार यह शुभ मन्त्र महान पुण्यमय तथा शिव को प्रसन्न करने वाला है | यह भुक्ति – मुक्ति का दाता, सम्पूर्ण कामनाओं का पूरक और शिवभक्तों के लिये आनंदप्रद है | यह स्वर्गकामी पुरुषों के लिये धन, यश और आयु की वृद्धि करनेवाला है | यह निष्काम के लिये मोक्ष तथा साधन करने वाले पुरुषों के लिये भुक्ति – मुक्ति का साधक है | जो मनुष्य पवित्र होकर सदा इस मन्त्र क कीर्तन करता है, सुनता है अथवा दूसरे को सुनाता है, उसकी सारी अभिलाषाएँ पूर्ण हो जाती हैं |*

              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चातुर्मास में करने योग्य* 🌷

🙏 *चातुर्मास में ३ बिल्व पत्र डाल कर "ॐ नमः शिवाय" ५ बार जप करके और "ब्रह्म ही जल रूप बन कर आया है" ऐसी भावना करके नहाना चाहिये । आंवला, जौ और तिल का पेस्ट बनाकर शरीर पर रगड़कर अथवा तो ये तीनो का पाऊडर पानी में डालकर नहाना चाहिये । स्नान में कभी गर्म पानी का प्रयोग ना करें, वायु की तकलीफ वाले ना ज्यादा गर्म ना ज्यादा ठंडा पानी प्रयोग करें। सिर पर तो कभी भी गर्म पानी नहीं डालना चाहिये । ऐसा करने पर सभी तीर्थ स्नान करने का पुण्य मिलता है ।*

🙏 

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गर्भ की रक्षा* 🌷

👉 *चांदी की कटोरी में दही जमाकर खाने से गर्भपात नहीं होता ।*

🙏 *

              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बार बार बुखार आना* 🌷

👉 *बार-बार बुखार आता हो तो भोजन से पहले २-३ ग्राम अदरक और थोड़ा नींबू खाएं फिर भोजन करें ।*

🙏 *

📖 *

              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🌷🌻🌹🌸🌺🍀💐🍁🙏पंचक

25 जुलाई रात्रि 10.46 बजे से 30 जुलाई दोपहर 2.03 बजे तक

: 22 अगस्त प्रात: 7.57 बजे से 26 अगस्त रात्रि 10.28 बजे तक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी

04 अगस्त: कामिका एकादशी


18 अगस्त: श्रावण पुत्रदा एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


03 सितंबर: अजा एकादशी


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष

05 अगस्त: प्रदोष व्रत


20 अगस्त: प्रदोष व्रत


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


04 सितंबर: शनि प्रदोष


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

अगस्त 2021

 22 अगस्त रविवार श्रावण

सितंबर 2021

 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या

8 अगस्त, रविवार श्रावण अमावस्या

07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परेशानियों भरा रह सकता है। आज आपको कुछ ऐसी परेशानियां आ सकती हैं, जिन्हें देख आप घबरा सकते हैं, लेकिन बेहतर यही होगा कि आप हिम्मत ना हारे, जिंदगी में ऐसे बदलाव आते रहते हैं। संतान को आज यदि किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करने के लिए अपने किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं, जो आपकी मदद करने के लिए तैयार होगा। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपको दूसरों के भरोसे नहीं रहना है। यदि आज आप किसी काम को दूसरों के ऊपर टालेंगे, तो यह  आपको भविष्य में परेशानी में डाल सकती हैं क्योंकि अपना काम स्वयं करने की आदत डालें अन्यथा आप को हानि ही हानि होगी। नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। सरकारी कार्य यदि आपका कोई लंबित है, तो उसे समय से पूरा करने की कोशिश करें, नहीं तो वह लंबे समय के लिए चल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज के दिन आपके शत्रु आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, जिनसे आपको घबराना नहीं है। आज आपने कुछ कार्यों को संतान की मदद से पूरा करेंगे, जिसे देख मन में प्रसन्नता होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आपकी माताजी से कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके रिश्तों में दरार डाल सकती है और बड़ों की बात मानना अच्छी बात है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आप समाज के कार्य में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने व्यापार में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की को देखकर प्रसन्न होंगे और आपको उन्नति मिलेगी। यदि आप किसी संगठन से जुड़े हैं, तो उसमें आज आप के मान सम्मान में इजाफा होगा। सामाजिक कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपके पास रोजगार के कई अवसर हाथ में आएंगे, जिनके साथ जुड़कर आप जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति मिल सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती दिलाएगा। आज आपने यदि अपने कार्य क्षेत्र में कुछ योजनाओं को लांच किया था, तो उनसे लाभ मिलना शुरू हो जाएगा, जिसके कारण मन में प्रसन्नता होगी। आज आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन्य व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों को ध्यान में रखकर ही कार्य करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको आर्थिक स्थिति का संकट मंडरा सकता है। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। आप अपनी पिछली गलतियों से सबक लेंगे और आगे बहुत ही सोच विचार कर चलेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने मित्रों व परिजनों की खातिर कुछ ज्यादा परेशान हो सकते हैं और उनकी मदद के लिए भी आगे आएंगे। आपको अपने बारे में ज्यादा सोचना होगा कि यदि आप लोगों के बारे में सोचेंगे, तो लोग उसे आपकी भलाई न समझ कर आपका लालच है, इसलिए आज आपको अपने आपको ज्यादा महत्व देना होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपको दूसरों के भरोसे नहीं रहना है। यदि ऐसा किया, तो आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। आज आपका आपके परिवार व नौकरी में साथी कर्मचारियों से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। संतान को उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ भावनात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने भाई बहन के जीवन से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले क्योंकि आपके दिल व दिमाग से लिए गए फैसले से आपको लाभ होगा। किसी के दबाव में आकर आज कोई फैसला न लें। आज आप अपने व्यापार संबंधी किसी सहयोगी से धन उधार ले सकते हैं, लेकिन आज वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने का भी मन बनाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपका कोई जरूरी कार्य बन जाने से लाभ के अवसर साफ नजर आएंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज किसी व्यक्ति की मुलाकात आपके लिए रोमांचक साबित होगी। आज आप सामाजिक व व्यवसायिक क्षेत्रों में भी आप कामयाब रहेंगे। नौकरी में आज आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप उलझनो भरा रहेंगा। आज आपको अपने प्रेमी अथवा प्रयोजन के लिए कोई वस्तु अथवा कोई वस्तु खरीदने की जल्दबाजी मे रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर काम का प्रेशर रहेगा, जिसके कारण आप थोड़ा उलझन में रहेंगे, लेकिन सायंकाल के समय यह सब समाप्त होगा। आज आपको वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी क्योंकि उसमें अकस्मात खराबी के कारण आपका धन व्यय हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका मन कुछ परेशानियों से गिरा रहेगा। आज आप अपने किसी दोस्त से अपने मन की बात कहेंगे, जो आपको अच्छी सलाह देगा, जिसे आप अपनी परेशानियों को कम करने में थोड़ा कामयाब रहेंगे। घर का वातावरण आज तनावग्रस्त रह सकता है, लेकिन यदि आपका अपने जीवनसाथी से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। सायंकाल के समय आज आपको अपनी माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, उसमें कुछ गिरावट आ सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपका मन प्रसन्ना भरा रहेगा। बहन के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपको किसी प्रिय का सहारा लेना पड़ सकता है। आज आपको यदि कोई आपको क्रोध दिलाने की कोशिश करेगा, तब भी आपको क्रोध नहीं आएगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण आप खराब वातावरण को भी बेहतर बनाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके सामने कुछ ऐसा खर्चा आ सकता है, जो आप को ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा।


दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,



 

शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,

 

 

परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

शनिवार की जगह यहां सोमवार को लाकडाउन


वाराणसी। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में वीकेंड पर शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन रहता है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की दुकानें बंद रहती हैं। यहां तक कि किराना और दूध आदि की दुकानों को भी बंद रखा जाता है। 

अब केवल वाराणसी में इस लॉकडाउन में बदलाव कर दिया गया है। वाराणसी में अन्य दिनों की तरह शनिवार को भी बाजार खुले रहेंगे। शनिवार की जगह सोमवार को बंदी रहेगी। यानी शनिवार-रविवार की जगह अब रविवार-सोमवार को बंदी होगी। हालांकि यह बदलाव केवल सावन के महीने के लिए किया गया है।वाराणसी के व्यापारियों की मांग पर जिला प्रशासन ने यह फैसला किया है। व्यापारियों का मानना है कि शनिवार-रविवार बंदी के बाद सावन के सोमवार के कारण कई तरह की पाबंदियां रहती हैं। इससे बाहर के कारोबारी वाराणसी नहीं आते हैं। सोमवार को बाजार और दुकानें खोलने के बाद भी व्यापारियों को पूरे दिन खाली ही बैठे रहना पड़ता है। इसके साथ ही यातायात पर भी कई तरह की पाबंदियां रहती हैं।

यूपी बोर्ड के परिणामों का ऐलान शनिवार को


लखनऊ । यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटर रिजल्ट का ऐलान शनिवार को होगा। यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम कल (31-07-2021 को) दोपहर बाद 3:30 बजे जारी किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के अध्यक्ष व शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय की ओर से शुक्रवार को देर शाम इस संबंध में सूचना जारी की गई।

आर्य समाजी ओमप्रकाश शास्त्री का निधन

मुजफ्फरनगर। जिले के प्रसिद्ध आर्य समाजी महाशय ओम प्रकाश शास्त्री    (93) का पैतृक  गांव पचैंडा कलां में देहावसान हो गया है।

वेदों और शास्त्रों के ज्ञाता शास्त्री जी दो माह पूर्व बुखार आने से अस्वस्थ हो गए थे। घर पर ही उन्होंने जीवन की अंतिम सांस ली। उनके परिवार में तीन पुत्र डॉ. राय, राज ऋषि आर्य एवं देवराज आर्य है। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि शास्त्री ने जिले के ग्रामीण अंचल में ऋषि दयानंद के समाज सुधार आंदोलन में जीवन समर्पित किया था। आनंदपाल सिंह आर्य, मंगत सिंह, आर.पी.शर्मा, गजेंद्र राणा, डॉ. सतीश चौधरी ने निधन पर शोक व्यक्त किया। पौत्र विनीत आर्य ने बताया कि शनिवार (आज) सदर ब्लाक के गांव पचैंडा कलां में प्रातः 9 बजे शांति यज्ञ और श्रद्धाजंलि सभा होगी।

पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने किया डीएम का स्वागत


मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा नवागत डीएम चंद्र भूषण सिंह का बुके देकर स्वागत किया।

आज पालिका अध्यक्ष द्वारा नवागत डीएम  चंद भूषण का उनके आवास जाकर स्वागत किया दोनों के बीच शहर के विकास को लेकर चर्चा हुई  डीएम द्वारा भी पालिका अध्यक्ष का गर्म जोशी से इस्तकबाल किया गया इस अवसर पर समाजसेवी अभिषेक अग्रवाल एवं एसके बिट्टू भी मौजूद रहे। 

सूजडू में पूर्व प्रधान समर्थकों के मौजूदा प्रधान समर्थकों से संघर्ष, पुलिस लाठीचार्ज


मुजफ्फरनगर । शहर कोतवाली क्षेत्र के सूजडू में पूर्व प्रधान के बेटे और मौजूदा प्रधान के बीच विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने सामने आने के बाद मारपीट और फायरिंग से हडकंप मच गया। पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने मौके पर आये पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की की तो थाना प्रभारी भारी फोर्स लेकर गांव में पहुंचे । पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। 

बताया गया है कि गांव सूजडू में पंचायत भवन पर मौजूदा प्रधान महताब संविदाकर्मी की भर्ती का नोटिस चस्पा करने गया था। आरोप है कि पूर्व प्रधान के बेटों ने नोटिस को फाड दिया। आरोप है कि इस बात का विरोध करने पर पूर्व प्रधान के बेटों ने उसके साथ गाली गलौच कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मौजूदा प्रधान पर फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौजूद प्रधान की तहरीर पर आरोपी जुनैद, अमन, इमजमाम , फरमान आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कुछ समय पश्चात पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व प्रधान पक्ष के लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर एसएसपी कार्यालय पहुंच रहे है। इस बात की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस दोबारा गांव में पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली में सवार लेागों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की कर दी। कुछ महिलाए भी पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता में शामिल थी। मामले की सूचना पर शहर कोतवाल संतोष त्यागी को दी गयी। शहर कोतवाल भारी फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने धक्का मुक्की करने वाले लोगों के खिलाफ दूसरे मुकदमे की तैयारी कर रही है।

सेवा निवृत्त कांस्टेबल ने नहर में कूदकर जान दी


मुजफ्फरनगर । एक रिटायर्ड कांस्टेबल ने भोपा गंगनहर में  छलांग लगा दी। राहगीरों ने शोर मचाया तो डायल 112 पर तैनात होमगार्ड ओमकार सिंह ने कांस्टेबल को किसी प्रकार बाहर निकालकर भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। 

भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलडा में स्थित नहर पुल से व्यक्ति ने छलांग लगा दी। पुलिस द्वारा व्यक्ति को भोपा के अस्पताल लाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की मदद से परिजनों को घटना की जानकारी मिली। परिजनों ने बताया कि रमेश निर्वाल पुत्र हरबीर निर्वाल निवासी ग्राम पीनना गत वर्ष कांस्टेबल के पद से रिटायर्ड हुआ था। चार दिन पूर्व रमेश रिश्तेदारी में जाने को कहकर घर से निकला था। कोई भी सम्पर्क न होने पर परिजन बेहद परेशान थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार निरगाजनी गांव में रमेश की बहन रहती है किन्तु रमेश उसके घर भी नहीं पहुंचा। शुक्रवार की दोपहर रमेश ने बेलडा नहर पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

पांच युवतियों के गायब होने पर कोतवाली घेरी, चर्च में धर्म परिवर्तन का आरोप


मुज़फ्फरनगर। आज हिन्दू जागरण मंच की टीम को सूचना मिली कि जनपद की एकता विहार कॉलोनी में चर्च में बडे पैमाने पर धर्मपरिवर्तन का आरोप लगाते हुए हिन्दू जागरण मंच जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार व जिला महामंत्री के नेतृत्व में पहुंचे शहर कोतवाली जहां उन्होंने सम्बंधित अधिकारी से मिल कर पूरे मामले से अवगत कराया  की गांव अलमासपुर निवासी यशपाल सैनी की 4 बेटियां तथा एक धेवती कल से गायब हैं। जिस पर हिन्दू जागरण मंच ने  आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई और कहा कि जनपद में बड़े पैमाने पर हो रहा है। लालच देकर व बहला फुसलाकर धर्मपरिवर्तन जिस पर हिन्दू जागरण मंच इन जेहादियों की दिन प्रति दिन कमर तोड़ने का कर रहा है काम किसी भी स्तर पर इस तरह का काम करने वाले बर्दाश्त नही किये जायेंगे। हिन्दू जागरण मंच ऐसे लोगों को चेतावनी देता है कि अपनी करनी से बाज़  आ जाएं नही तो जूते से पिटाई करके सुधारना भी आता है।

इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष बंटी चौधरी-राजेश शर्मा, युवा वाहिनी जिलाअध्यक्ष वैभव यादव एडवोकेट, बेटी बचाओ आयाम के जिला संयोजक कमलदीप गंगवाल-सहसंयोजक वीरेंद्र त्यागी,,नगर महामंत्री अखिलेश पुरी,युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष रंजीत शर्मा,नगर मंत्री एड०दीपक धीमान,कुकड़ा खण्ड अध्यक्ष राजकुमार,युवा वाहिनी नगर महामंत्री सागर वर्मा,युवा वाहिनी नगर उपाध्यक्ष रवि वर्मा,कुकड़ा खण्ड महामंत्री अश्वनी उपाध्याय,अनुज सक्सेना मौजूद रहे। 

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...