सोमवार, 12 जुलाई 2021

बाबा बंसी वाले जी महाराज को समाजवादियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि



सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तीन दिन पूर्व ब्रह्मलीन हुए बाबा बंसी वाले महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

दिल्ली रोड स्थित समाजवादी पार्टी के नगर विधानसभा अध्यक्ष परीक्षित वर्मा के कार्यालय पर भंडारे का आयोजन कर बाबा बंसी वाले जी के पंचतत्व में विलीन होने पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, परीक्षित वर्मा, विनोद शर्मा, सुंदर पंवार, महावीर चौधरी, नरेश नारंग, सोमपाल सिंह, प्रमोद मित्तल, रविन्द्र चौधरी, राजकुमार चौहान, प्रवीण सैनी, नागेन्द्र राणा, संदीपन यादव,आस्तिक यादव, अनुज मदनुकी, वासिल तोमर, आसिफ हवारी आदि की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट। रमन गुप्ता/सुधीर गुप्ता

पदाधिकारियों ने किया नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत




सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल(पंजी) की बैठक  में सभी पदाधिकारियों ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा प्रदेश महासचिव सरदार जसवंत ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रतीक चिन्ह के रूप में मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल को पटका पहना कर सम्मानित किया।


 प्रदेश महासचिव सरदार जसवन्त बत्रा ने बोलते हुए कहा कि आज व्यापारी एक और कोरोना काल मे आर्थिक विषमतायें झेलने को मजबूर है दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कोरोना काल के लिए सभी नियमो के पालन करने का आह्वान भी किया।प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह ने भी व्यापारीयो के हित के लिए जनजागरण अभियान पर बल दिया। प्रदेश के युवा इकाई प्रदेश अध्यक्ष नवीन मक्कड़ ने कहा कि व्यापारी आज चौतरफा मार झेल रहा है आज व्यापारियों की अनगिनत समस्याए मुह बाए खड़ी है। उन्होंने प्रशासन से वार्ता कर शीघ्र इन समस्याओ का निदान कराने पर वल दिया, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का अधिक से अधिक निराकरण हो सके। मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि वह व्यापारी हितों के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे तथा व्यापारीयो के हित के लिए कंधे से कंधा मिला कर कार्य करेंगे।

रिपोर्ट। रमन गुप्ता/सुधीर गुप्ता

देवबन्द में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की त्रिमासिक बैठक और शपथ ग्रहण आयोजित



सहारनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की देवबंद तहसील/ब्लॉक इकाई की त्रैमासिक बैठक व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन देवबंद स्थित द दून वैली पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा मौजूद रहे।


 बैठक के दौरान देवबंद तहसील व ब्लॉक के पत्रकारों को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने शपथ दिलवाई और बोले कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा लंबे समय से जिला मुख्यालय पर प्रेस क्लब भवन की माँग उठायी जाती रही है जिसको लेकर प्रेस क्लब स्थापना की मांग को लेकर एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी सहारनपुर दौरे के समय सोपा गया था। मांग को स्वीकार करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 3 करोड़ रुपया भी अवमुक्त किया जा चुका है जो जिले में मौजूद है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने मांग की है कि जल्द  जिला मुख्यालय पर प्रेस क्लब भवन की स्थापना हो।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की सराहना करते हुए सभी पत्रकारों को परिचय कार्ड पहना कर सभी पत्रकारों का उत्साहवर्धन किया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन त्रिमासिक बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह सैनी ने कहा की ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा लगातार उठाई जा रही प्रेस क्लब की मांग को जल्दी पूरा करवाया जाएगा, साथ ही उन्होंने कहा की पत्रकारिता एक जोखिम भरा कार्य है, मेरी पत्रकार साथियों से अपील है कि समाज का आईना बनते हुए गुण- दोष के आधार पर समाचारों को लिखें और सरकार के जो जनहितकारी कार्य है उनको भी प्रमुखता से प्रकाशित करें साथ ही उन्होंने  कहा की पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी तरीके से नहीं होने दिया जाएगा यदि किसी पत्रकार साथी को कोई दिक्कत है तो हमारे संज्ञान में भी मामले को लाए।

बैठक को न्यूज़ 18 के ब्यूरो देवेश त्यागी सहित द दून वेली स्कूल ग्रुप के चैयरमैन राज किशोर गुप्ता, तहसील अध्यक्ष प्रशांत त्यागी व कोतवाली देवबंद प्रभारी अशोक सोलंकी ने भी संबोधित किया।

 वक्ताओं में एपीएन न्यूज़ चैनल के प्रभारी सुबोध भोसले एनपी टीवी के मुख्य संपादक नवाजिश खान, राष्ट्रीय स्वरूप के जिला ब्यूरो अनीस सिद्दीकी, वॉयस ऑफ लखनऊ  के तहसील प्रभारी हेमंत अरोड़ा, राजकुमार जाटव,नित्य सुबह की समाचार संपादक साक्षी सैनी शामिल रहे। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष मनदीप शर्मा, सहारनपुर महानगर अध्यक्ष सुशील कपिल,नकुड तहसील अध्यक्ष डॉ सुशील मोगा, अजहर खान,मोहमद नोशाद,अफजल सिद्दीकी, श्रीकांत शर्मा, अनुज स्वामी, राहुल नोसरान, नफीस उर रहमान, प्रदीप चौहान, शकील अहमद, ओपी जैन,शमशुल आरफीन, ओमवीर सिंह,वीरेंद्र सिंह ओहलान, साजिद खान,एयाज अहमद,बलबीर सैनी, हिमांशु मिश्रा, कयूम अली, मुजजकिर अहमद , अमित सिंह, जोगेंद्र चौधरी, संजय सैनी, शंकर कश्यप,आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट। रमन गुप्ता/सुधीर गुप्ता

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 12 से 25 जुलाई तक चलेगा अभियान :सीएमओ




    सहारनपुर। जनपद में 31 जुलाई तक चलाये जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के अन्तर्गत 12 से 25 जुलाई तक विशेष दस्तक अभियान चलाया जायेंगा। अभियान के अंतर्गत आशा, आगंनवाडी कार्यकर्ता  और फ्रंट लाइन वर्कर्स मुख्य जिम्मेदारी निभाएंगी। प्रशिक्षित फ्रंट लाइन वर्कर्स घर-घर भ्रमण कर विभिन्न रोगों के नियंत्रण एवं उपचार की जानकारी प्रदान करने के लिये प्रचार प्रसार एवं व्यवहार परिवर्तन गतिविधियां संचालित करेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संजीव मांगलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता के लिए ग्राम प्रधानों के सहयोेग से गाॅवों में साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आशा आगंनवाडी कार्यकर्ता इस अभियान के अतंर्गत कुपोषित बच्चों तथा विभिन्न रोगों के लक्षण युक्त व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर सूचीबद्व करेंगी। उन्होंने बताया संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 12 से 25 जुलाई  तक दस्तक अभियान चलेगा। जिले में 11 ब्लाॅक में आशा, आगंनवाडी कार्यकर्ता को डयूटी लगाई गई है, जो घर-घर जाकर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करेंगी तथा मरीजों की लिस्ट तैयार कर विभाग को सौपेगी। इस दौरान कोविड से ठीक हुए मरीजों, एक हफ्ते से ज्यादा बुखार या खांसी रहने वाले लोगों तथा कुपोषित बच्चों पर फोकस रहेगा। अभियान के तहत मिलने वाले मरीजों को संबधित चिकित्सक से उचित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होने बताया कुपोषित मिलने वाले बच्चों की सूची बाल विकास  एवं पुष्टाआहार विभाग को सौंपी जाएगी। जिनके माध्यम से बच्चों को पोशण पुनर्वास केन्द्र एनआरसी मे रेफर किया जायेगा, इसी तरह टी0बी0 के मरीजों को क्षय रोग विभाग को मरीजों की सूची भेजी जाएगी। उन्होने मुख्य रूप से पाॅच बिन्दुओं-बुखार, आई0एल0आई0, टी0बी0, कुपोशित और दिव्यांगता पर फोकस करना है। विष्व स्वास्थ्य संगठन डब्लू0एच0ओ0 व यूनिसेफ के कार्यकर्ता, आषा, आगनवाडी कार्यकता के द्वारा किये जा रहे कार्यो की निगरानी करेगे।  

क्या करे- 

1. दिमागी बुखार का टीका जरूर लगवाएं।

2. मच्छरों के काटने से बचें मच्छरदानी, मच्छर, अगरबत्ती या काॅयल वगैरह का प्रयोग करें। पूरे आस्तीन की कमीज, फुल पैट मोजे पहनें।

3. सुअरों को घर से दूर रखें। रहने की जगह साफ सुथरा रखें एवं जाली लगवायें।

4. पीने के लिए इंडिया मार्का हैण्ड पम्प के पानी का प्रयोग करें। पानी हमेषा ढक कर रखें छिछला हैण्ड पम्प के पानी को खाने पीने में प्रयोग न करें।

5. पक्के व सुरक्षित षौचालय का प्रयोग करे।

6. शौच के बाद व खाने के पहले साबुन से हाथ अवश्य धोये।

7. नाखूनों को काटतें रहें। लम्बे नाखूनों से भोजन बनाने व खाने से भोजन प्रदूषित होता है।

8. दिमागी बुखार के मरीज को दाएं या बाएं करवट लिटाएं। यदि तेज बुखार हो तो पानी से बदन पोछते रहे।

क्या न करे-

9. बेहोशी व झटके की स्थिति में मरीज के मुॅह में कुछ भी नही डालें।

10. झोला छाप डाक्टरों के पास ना जायें।

11. घर के आस पास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें।

12. इधर-उधर कूडा-केचरा व गंदगी न फेलायें।

13. खुले मैदान या खेतों में षौच न करें।

 रिपोर्ट। रमन गुप्ता/सुधीर गुप्ता

24 वें जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में शपथ ली चौधरी मांगेराम वर्मा ने

सहारनपुर:- जनमंच सभागार में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम वर्मा को जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने 24 वें अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई. बाद में पंचायत सदस्यों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर मुख्य रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, भाजपा विधायक बृजेश सिंह, कीरत सिंह, देवेंद्र निम, देहरादून भाजपा विधायक खजान सिंह, महानगर मेयर संजीव वालिया, महानगर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन,  पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, ए एम ए डा सुमन लता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माजिद अली, ब्लाक चौधरी मुकेश कुमार, ब्लाक प्रमुख पति रविन्द्र चौधरी , पूर्व ब्लाक प्रमुख इमरान मलिक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप सहित भाजपा नेता, जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे. मंच संचालन पत्रकार डा वीरेंद्र आजम ने किया।

रिपोर्ट। रमन गुप्ता/सुधीर गुप्ता

पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत कम करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन


सहारनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आज देश भर में कांग्रेस द्वारा  विरोध प्रदर्शन करते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत कम करने के साथ-साथ महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जनपद के कांग्रेसजनों ने हसनपुर चुंगी से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन जुलूस निकालते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगाम लगाने की मांग की I  इस संदर्भ में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया I जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली के नेतृत्व में जिला एवं महानगर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हसनपुर चौराहे से झोटा-बुग्गी में सवार होकर  जोरदार नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में  प्रवेश से पहले पुलिस प्रशासन ने जब कांग्रेसजनों को रोकना चाहा तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, विधायक मसूद अख्तर, विधायक नरेश सैनी व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा सहित समस्त कांग्रेसी कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए, बाद में पुलिस ने उन्हें अंदर जाने की इजाजत दी तो जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया I

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना के साथ-साथ  केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण  जब देश की जनता आर्थिक मंदी और बेरोजगारी से जूझ रही है। तब भी केंद्र की भाजपा  सरकार  अपनी कमाई बढ़ाने के लिए  पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा रही है और अपनी जेबें भर रही है I चौधरी मुजफ्फर  ने इसे गरीब जनता की जेब पर सरकार की डकैती बताया। सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर व बेहट विधायक नरेश सैनी ने कहां कि सरकार जिस तरह से महंगाई को बढ़ा रही है, उससे आमजन का जीना दूभर हो गया है I उन्होंने सरकार पर धनाढ्य लोगों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज भाजपा की सरकार गरीबों को खत्म कर देना चाहती है I  दोनों विधायकों ने सरकार की गलत नीतियों को देश में पिछले 45 वर्षों में बेरोजगारी का आंकड़ा सर्वाधिक होने के लिए दोषी माना। एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी अशोक सैनी व कांग्रेस प्रदेश सचिव सत्यम भूरियान सैनी ने अपने संबोधन में डीजल-पेट्रोल के साथ-साथ, रसोई गैस की कीमतों में की गई भारी वृद्धि का विरोध किया और इन्हें तुरंत वापस लेने की मांग की I  प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने वालों में रामपुर मनिहारान चेयरमैन प्रतिनिधि व पीसीसी सदस्य विवेक कांत सिंह, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, महानगर सेवादल अध्यक्ष अमरदीप जैन शामिल रहे I

प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश महासचिव सुशील चौधरी, पीसीसी सदस्य विवेक कांत सिंह, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष  हरिओम मिश्रा, जिला उपाध्यक्षगण अशोक सैनी, मनीष त्यागी, आरिफ खान,  सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू,  राजकुमार शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष अरोड़ा,  सेवादल के इमरान कुरेशी अमरदीप जैन जिला महासचिव इंदौर सिंह जिला सचिव गुलफाम अंसारी राकेश मोगा अमित कंबोज मधु सहगल ब्लॉक अध्यक्ष गढ़ देवेंद्र राणा रणबीर चौधरी संजय पवार शिव कुमार सैनी चौधरी हाशिम चौधरी ग़ालिब नसीब खान सतपाल वर्णन बर्मन जितेंद्र सैनी शिव कुमार सैनी इरशाद प्रधान सुरेंद्र गुप्ता गोविंद नंबरदार आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे I

रिपोर्ट सुधीर गुप्ता/ रमन गुप्ता

एसएसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण



मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा आगामी कांवड यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रुप से सम्पन्न कराने हेतु जनपद के मुख्य थानाक्षेत्रों में पडने वाले कांवड मार्गों, चौराहों एवं रुट डायवर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया। 

एसएसपी द्वारा सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों एवं थानाप्रभारियों को कांवड यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व मार्ग में CCTV कैमरे लगवाने, कांवड मार्ग पर सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित रुप से पेट्रोलिंग करने, कांवड मार्ग पर साफ-सफाई, लाईट एवं पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये जिससे श्रृद्धालुओं को कांवड मार्ग में किसी भी प्रकार की कठिनाई न होने पाये तथा कांवड यात्रा शांतिपूर्वक व सकुशल सम्पन्न करायी जा सके।

शाकुम्भरी देवी इलाके में अचानक बाढ से हडकंप मचा


सहारनपुर। शिवालिक पहाड़ियों में हुई बारिश से बरसाती नदी शाकुम्भरी में अचानक बाढ़ आ गयी। इसके चलते सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी देवी मंदिर में दर्शनो को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पानी के बीच फंस गई। दर्जनों श्रद्धालुओं की जान अटकी रही। फंसी ट्रैक्टर-ट्राली को निकालने के प्रयास में अन्य श्रद्धालु जुटे और बड़ी मुश्किल से लोगों को निकाला। 

जनपद सहारनपुर के शाकुम्भरी में शिवालिक पहाड़ियों से अचानक बरसात होने से आये पानी से श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहन फंसने से हडकंप मचा रहा। इस सम्बन्ध में एसएसपी सहारनपुर डॉक्टर एस चन्नाप्पा ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में  जानकारी देते हुए कहा कि सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।


भाकियू की यूपी की सभी ईकाईयां भंग


मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन की उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी सहित युवा, महिला सभी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी भंग कर दी गई हैं। 

आज  भाकियू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा  उत्तर प्रदेश की भारतीय किसान यूनियन सभी इकाई  युवा महिला सहित प्रदेशभर के सभी जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष सहित सभी इकाइयां  पूर्णता बंद कर दी गई है ।संगठन में समीक्षा के आधार पर जल्द ही दोबारा सभी कमेटियों का गठन किया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन को छोड़कर सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व  पदाधिकारियों को भी पद मुक्त कर दिया गया है। 

धर्मेन्द्र मलिक मीडिया प्रभारी भाकियू ने यह जानकारी दी।

व्यापारियों ने किया जिला पंचायत अध्यक्ष का सम्मान

 

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के बैनर तले जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीरपाल निरवाल, व्यापार मंडल के महामंत्री जिला अध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला डॉ चंद्रमोहन प्रदेश मंत्री भाजपा का स्वागत एवं सम्मान समारोह किया। डॉ वीरपाल निरवाल जिलाद्य्क्ष विजय शुक्ला ने उपस्थित व्यापारियों को आश्वासन दिया व्यापारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। जनपद के समस्त कस्बों वह नगर के सभी बाजारों से सम्मान समारोह में व्यापारियों ने भाग लिया। इस सभा को डॉक्टर वीरपाल निरवाल विजय शुक्ला डॉ चंद्रमोहन अशोक कंसल,अजय सिंघल राकेश सुनील दिनेश बंसल श्याम पाल भाई जी नीरज गौतम ने संबोधित किया। संचालन श्याम सिंह सैनी ने किया अध्यक्षता अशोक कंसल ने की। व्यवस्था में सहयोग मुख्य रूप से पंकज अपवेजा, संजय मित्तल अनिल तायल झांसी रानी मार्केट के जिलाध्यक्ष विक्की चावला और उनकी पूरी टीम में अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। विकास अग्रवाल, अमित मित्तल, अशीष गोयल, दीपक गोयल, शोभित सिंघल, विजय वर्मा अशोक छाबड़ा, संजय मदन, मोहम्मद नदीम हैदर जैदी, रियासत मियां, अनिल नामदेव, राकेश कंसल, विनय पवार, मूलचंद सैनी, निर्दोष जैन, राजेंद्र रस्तोगी, हरपाल शर्मा, अशोक, प्रदीप कांबोज, राजेश सिंघल, परवेज गर्ग, प्रदीप बुढ़ाना, अनिल गुप्ता, हरि गोपाल माहेश्वरी, संदीप गुप्ता, दीपक राजवंशी, भोपा अजय गुप्ता, प्रवीण कुमार जिला पंचायत सदस्य ,भावेश गुप्ता, मदन छाबड़ा, चेतन स्वरूप, मंगतराम जल्होत्रा, सतीश गोयल जसोई, सुरेश चंद सिंघल सिसौली आदि भामाशाह उपस्थित रहे।


Featured Post

कांवड़ियों की बस और ट्रक की टक्कर में 18 की मौत व 20 घायल

देवघर। भीषण सड़क हादसे में कांवड़ियों की बस और ट्रक की टक्कर में 18 की मौत व 20 घायल हो गए ।  झारखंड के देवघर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है।...