सोमवार, 12 जुलाई 2021

पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत कम करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन


सहारनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आज देश भर में कांग्रेस द्वारा  विरोध प्रदर्शन करते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत कम करने के साथ-साथ महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जनपद के कांग्रेसजनों ने हसनपुर चुंगी से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन जुलूस निकालते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगाम लगाने की मांग की I  इस संदर्भ में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया I जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली के नेतृत्व में जिला एवं महानगर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हसनपुर चौराहे से झोटा-बुग्गी में सवार होकर  जोरदार नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में  प्रवेश से पहले पुलिस प्रशासन ने जब कांग्रेसजनों को रोकना चाहा तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, विधायक मसूद अख्तर, विधायक नरेश सैनी व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा सहित समस्त कांग्रेसी कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए, बाद में पुलिस ने उन्हें अंदर जाने की इजाजत दी तो जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया I

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना के साथ-साथ  केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण  जब देश की जनता आर्थिक मंदी और बेरोजगारी से जूझ रही है। तब भी केंद्र की भाजपा  सरकार  अपनी कमाई बढ़ाने के लिए  पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा रही है और अपनी जेबें भर रही है I चौधरी मुजफ्फर  ने इसे गरीब जनता की जेब पर सरकार की डकैती बताया। सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर व बेहट विधायक नरेश सैनी ने कहां कि सरकार जिस तरह से महंगाई को बढ़ा रही है, उससे आमजन का जीना दूभर हो गया है I उन्होंने सरकार पर धनाढ्य लोगों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज भाजपा की सरकार गरीबों को खत्म कर देना चाहती है I  दोनों विधायकों ने सरकार की गलत नीतियों को देश में पिछले 45 वर्षों में बेरोजगारी का आंकड़ा सर्वाधिक होने के लिए दोषी माना। एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी अशोक सैनी व कांग्रेस प्रदेश सचिव सत्यम भूरियान सैनी ने अपने संबोधन में डीजल-पेट्रोल के साथ-साथ, रसोई गैस की कीमतों में की गई भारी वृद्धि का विरोध किया और इन्हें तुरंत वापस लेने की मांग की I  प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने वालों में रामपुर मनिहारान चेयरमैन प्रतिनिधि व पीसीसी सदस्य विवेक कांत सिंह, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, महानगर सेवादल अध्यक्ष अमरदीप जैन शामिल रहे I

प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश महासचिव सुशील चौधरी, पीसीसी सदस्य विवेक कांत सिंह, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष  हरिओम मिश्रा, जिला उपाध्यक्षगण अशोक सैनी, मनीष त्यागी, आरिफ खान,  सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू,  राजकुमार शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष अरोड़ा,  सेवादल के इमरान कुरेशी अमरदीप जैन जिला महासचिव इंदौर सिंह जिला सचिव गुलफाम अंसारी राकेश मोगा अमित कंबोज मधु सहगल ब्लॉक अध्यक्ष गढ़ देवेंद्र राणा रणबीर चौधरी संजय पवार शिव कुमार सैनी चौधरी हाशिम चौधरी ग़ालिब नसीब खान सतपाल वर्णन बर्मन जितेंद्र सैनी शिव कुमार सैनी इरशाद प्रधान सुरेंद्र गुप्ता गोविंद नंबरदार आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे I

रिपोर्ट सुधीर गुप्ता/ रमन गुप्ता

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...