सोमवार, 22 मार्च 2021

प्रदेश में 56 सीओ व डिप्टी एसपी का तबादला, राकेश कुमार सिंह होंगे जिले के नए सीओ

 


लखनऊ l उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 56 सीओ व डिप्टी एसपी का तबादला किया गया है l गौतमबुधनगर में रहे राकेश कुमार सिंह मुजफ्फरनगर का नया सीओ बनाया गया है l






फिर आया बैंकों में छुट्टी का मौसम


 नई दिल्ली। वित्त वर्ष के आखिरी महीने में 31 मार्च तक सभी बैंकों को अपना अकाउंट इस वित्त वर्ष के लिए क्लोज करना होता है। यही वजह है कि अगर बैंक से जुड़ा कोई काम है तो इस जल्द से जल्द निपटा लें। अगर 26 मार्च तक आपने बैंकिंग काम नहीं निपटाया तो करीब एक सप्ताह का लंबा इंतजार करना होगा। 

 21 मार्च को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे और 22 मार्च से 26 मार्च तक बैंक खुले रहेंगे, 27 मार्च को महीने का चौथा शनिवार रहेगा और 28 मार्च को रविवार रहेगा, इसलिए दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। 29 मार्च से नए सप्ताह की शुरुआत होगी, 29 मार्च को होली के कारण बैंक बंद रहेगा, पटना के सारे बैंक 30 मार्च को भी बंद रहेंगे।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 22 मार्च 2021

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 22 मार्च 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - अष्टमी सुबह 09:00 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा रात्रि 09:28 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*

⛅ *योग - सौभाग्य दोपहर 12:56 तक तत्पश्चात शोभन*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:12 से सुबह 09:43 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:42* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:49* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *अष्टमी तिथि, रविवार, श्राद्ध और व्रत के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कालसर्प योग से मुक्ति पाने* 🌷

🐍 *कालसर्प दोष बहुत भयंकर माना जाता है | और ये करो... ये करो... इतना खर्चा करो.....इतना जप करो.... कई लोग इनको ठग लेते हैं | फिर भी कालसर्प योग से उनका पीछा नहीं छूटता | लेकिन ज्योतिष के अनुसार उनका कालसर्प योग नहीं रहता जिनके ऊपर केसुड़े (पलाश ) के रंग - होली के रंग का फुवारा लग जाता है | फिर कालसर्प योग से मुक्ति हो गई | कालसर्प योग के भय से पैसा खर्चना नहीं है और अपने को ग्रह दोष है, कालसर्प है ऐसा मानकर डरना नहीं अपने को दुखी करना नहीं है |*

🙏🏻 

        🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ब्रम्हवृक्ष पलाश* 🌷

🍂 *पलाश को हिंदी में ढ़ाक, टेसू, बंगाली में पलाश, मराठी में पळस, गुजराती में केसुडा कहते है | इसके पत्त्तों से बनी पत्तलों पर भोजन करने से चाँदी – पात्र में किये भोजन तुल्य लाभ मिलते हैं |*

🙏🏻 *‘लिंग पुराण’ में आता है कि पलाश की समिधा से ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र द्वारा १० हजार आहुतियाँ दें तो सभी रोगों का शमन होता है |*

🥀 *पलाश के फूल : प्रेमह (मुत्रसंबंधी विकारों) में: पलाश-पुष्प का काढ़ा (५० मि.ली.) मिश्री मिलाकर पिलायें |*

➡ *रतौंधी की प्रारम्भिक अवस्था में : फूलों का रस आँखों में डालने से लाभ होता है | आँखे आने पर (Conjunctivitis) फूलों के रस में शुद्ध शहद मिलाकर आँखों में आँजे |*  

  🙍🏻‍♂ *वीर्यवान बालक की प्राप्ति : एक पलाश-पुष्प पीसकर, उसे दूध में मिला के गर्भवती माता को रोज पिलाने से बल-वीर्यवान संतान की प्राप्ति होती है |*

🍂 *पलाश के बीज : ३ से ६ ग्राम बीज-चूर्ण सुबह दूध के साथ तीन दिन तक दें | चौथे दिन सुबह १० से १५ मि.ली. अरंडी का तेल गर्म दूध में मिलाकर पिलाने से कृमि निकल जायेंगे |*

🍂 *पत्ते : पलाश व बेल के सूखे पत्ते, गाय का घी व मिश्री समभाग मिला के धूप करने से बुद्धि की शुद्धि व वृद्धि होती है |*

➡ *बवासीर में : पलाश के पत्तों की सब्जी घी व तेल में बनाकर दही के साथ खायें |*

🥀 *छाल : नाक, मल-मूत्र मार्ग या योनि द्वारा रक्तस्त्राव होता हो तो छाल का काढ़ा (५० मि.ली.) बनाकर ठंडा होने पर मिश्री मिला के पिलायें |*

🍂 *पलाश का गोंद : पलाश का १ से ३ ग्राम गोंद मिश्रीयुक्त दूध या आँवला रस के साथ लेने से बल-वीर्य की वृद्धि होती है तथा अस्थियाँ मजबूत बनती हैं | यह गोंद गर्म पानी में घोलकर पीने से दस्त व संग्रहणी में आराम मिलता है |*

🙏🏻 पंचक

11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021


आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च2021


26 मार्च: प्रदोष व्रत


फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार


मेष 

आज के दिन यदि आप अपने व्यवसाय के लिए किसी बैंक व संस्था से कर्ज लेना चाहते हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसके लिए समय उत्तम नहीं है। आज लिए गए कर्ज को उतारना आपके लिए कठिन रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण के लिए कहीं दूर जाना पड़ सकता है। आज आपको पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। रात्रि का समय आप मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत होगा

वृष 

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। भागदौड़ अधिक होगी, लेकिन सावधानी बरतें। इससे पांव में चोट लगने का भय बना हुआ है। यदि आज किसी कार्य में विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करें क्योंकि आगे चलकर इसका आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी अच्छा है। सायंकाल के समय आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं, तो शारीरिक कष्ट में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आज आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन भी प्रसन्न रहेगा। सामाजिक क्रियाकलापों में आज कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकते है।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज उनके प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज मामा पक्ष से भी प्रेम व सहयोग मिलने की भरपूर संभावना है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान नजर आएंगे। अपने पिता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उनके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट की संभावना है, जो आपने परिश्रम किया है, आज आपको उसका उत्तम फल प्राप्त होगा।

सिंह 

आज के दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको कुछ मानसिक तनाव परेशान कर सकता है, जिसके कारण आप अपना रास्ता भटक सकते हैं, लेकिन माता-पिता के सहयोग व आशीर्वाद से दोपहर के समय इसमें राहत मिलती दिख रही है। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट चल रहा है, तो उसमें आज सुधार होगा। यदि ससुराल पक्ष से आज कोई धन की मदद मांगता है, तो सोच समझ कर दें, क्योंकि इससे रिश्तों में दरार आ सकती है।

कन्या 

आज का दिन आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए के लिए रहेगा। आज आपको आलस्य को त्याग कर अपने व्यवसाय व घर के जो कार्य अधूरे पड़े हैं, उनको अवश्य पूरा करना होगा। आपको अपने माता-पिता का सहयोग व सुख यथेष्ट रूप से प्राप्त होगा। जीवन साथी से कुछ शारीरिक कष्ट उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ व्यय के भी योग है। आज यदि आप मन से लोगों का भला भी सोचेंगे, तो वह इसको आपकी मजबूरी व स्वार्थ समझेंगे, इसलिए परेशान ना हो

तुला 

आज आप के अधिकार व संपत्ति में वृद्धि का दिन है। आज दूसरों के भले की सोचेंगे और उनकी सेवा दिल से करेंगे। यदि नौकरी और व्यवसाय में नए कार्यों पर निवेश करना पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि वह आगे चलकर आपको भरपूर लाभ देगा। यदि कोई पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा होना है, तो वह आज हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता के साथ ही उसे होने देना है।

वृश्चिक

आज आपके मन में अशांति का भाव रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए आपके प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो आज उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी व व्यवसाय में आज किसी भी वाद-विवाद में ना पड़ें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। सायंकाल के समय आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। धार्मिक व राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ती दिख रही है। पुण्य कार्य में धन भी व्यय करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज सुधरोगी। शाम से लेकर रात तक आज पेट का विकार होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें तथा खान-पान पर संयम बरतें। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई बहनों की सलाह व्यापार मैं एक नई जान डालेगी।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी आएंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी अच्छे होंगे। मामा पक्ष से आज आपको सम्मान मिलता दिख रहा है। भविष्य के लिए किया गया निवेश फलीभूत होगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा और आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आज शाम का समय आप अपने संतान को कहीं छोटी दूरी की यात्रा पर ले जा सकते हैं।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए कार्य सिद्धि का होगा। आज आपको अपनी बुद्धि और विवेक से नई नई खोज करके अपने व्यापार को चरम तक पहुंचाना होगा। अपनी आवश्यकताओं को सीमित रखें, ज्यादा ना बढ़ाएं, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें।

मीन

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि परिवार में पुत्र या पुत्री के विवाह संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज हल होगा। खुश मिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध रखने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक मान-सम्मान मिलने से आप का मनोबल भी ऊंचा होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जुटने की आवश्यकता है।


जिनका आज जन्मदिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1 

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57



  

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060   

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान, 


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

रविवार, 21 मार्च 2021

संतान की चाह में दे दी पडौस के बच्चे की बलि

 


नई दिल्ली। संतान की प्राप्ति के लिए बच्चे की बलि हत्या करने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया गया है। 

महिला नीलम की वर्ष- 2013 में पंकज नाम के शख्स से शादी हुई थी। लेकिन शादी के करीब आठ साल बीत जाने के बाद भी उसे बच्चा नहीं हुआ। इस बात को लेकर वह काफी परेशान रहती थी। उपर से ससुराल वाले और रिश्तेदार उसे बच्चा नहीं होने पर ताना भी मारते थे। उसने काफी इलाज भी कराया, लेकिन उसे बच्चे का सुख नहीं मिला तो वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई। इसके बाद उसने तंत्र-मंत्र का सहारा भी लेना शुरू किया। इस क्रम में ही करीब चार साल पहले वह हरदोई गई थी। जहां उसने एक तांत्रिक से मुलाकात की थी। उस तांत्रिक ने महिला को अपना बच्चा पाने के लिए एक बच्चे की बलि देने का सुझाव दिया था। हालांकि वह इसके लिए पहले तो तैयार नहीं थी। वह चाहती थी कि वह किसी बच्चे को गोद ले ले। इसके लिए भी उसने काफी प्रयास किया। लेकिन जब बच्चे को गोद लेना संभव नहीं हुआ तो उसने फिर तांत्रिक वाले उपाय को करने का फैसला किया।


इसके लिए उसने कुछ दिनों तक आसपड़ोस के बच्चों को देखा फिर यह तय किया कि वह अपने पड़ोसी के बच्चे की बलि देगी। इसके लिए ही वह उस बच्चे और उसके परिवार के लोगों से रोज मिलती-जुलती थी। ताकि कोई उसपर शक न करे। रिश्ता अच्छा होने के कारण बच्चे का भी उसके घर आना-जाना था। लेकिन वह ऐसा कुछ नहीं करना चाहती थी, जिससे कोई उस पर शक करे। लिहाजा वह बच्चे को अकेला पाने की फिराक में जुट गई। शनिवार को उसने बच्चे को छत पर अकेले देखा तो वह तत्काल उसकी बलि देने मे जुट गई। आनन-फानन में वह बच्चे के पास गई, उसे अपने साथ कमरे में ले गई और पूजा करने के बाद उसका गला घोंट दिया।

पुलिस ने बताया कि पीयूष की तलाश के दौरान यह पता चला कि वह छत पर था। इसके बाद वह आरोपी महिला के साथ देखा गया था। फिर उसका कुछ पता नहीं चला कि वह कहां गया। इसके बाद एक तरफ जहां महिला से पूछताछ शुरू की गई, वहीं घटनास्थल व आसपास के घरों और छत पर जाकर हालात का जायजा लेना शुरू किया गया। इस क्रम में ही पुलिस को पड़ोस की छत पर दीवार के सहारे एक संदिग्ध बोरा दिखाई दिया, जिससे संदेह पैदा हुआ और बोरा की जांच करने पर उसमें बच्चे का शव रखा मिला।

अच्छी पहल, वेक्सिनेशन एक्सप्रेस बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों को वैक्सीन लगवाने में होगी मददगार साबित

 


मुजफ्फरनगर । विकास भवन से आज केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ओर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने वेक्सिनेशन एक्सप्रेस बस को हरी झंडी दिखाकर विकास भवन से क्षेत्र में रवाना किया आपको बता दें मुजफ्फरनगर प्रशासन ने यह एक नई सुविधा वैक्सीनेशन लगवाने वाले बुजुर्गों के लिए शुरू कि है जो चल फिर नहीं सकते और जो आने जाने में असमर्थ हैं उन लोगों के लिए बस का मुजफ्फरनगर प्रशासन ने इंतजाम कराया है यह बस घर से लेकर आएगी और वैक्सीनेशन कराकर घर तक बुजुर्गों को छोड़कर आएगी आज इस बस का केंद्रीय मंत्री भारत सरकार व स्वतंत्र प्रभार मंत्री यूपी सरकार ओर मुजफ्फरनगर प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान,स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक,जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रसासन अमित कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, सीएमओ एस के अग्रवाल,एसडीएम सदर दीपक कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेस्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर पहली बार ये शुरुआत बड़े बुजुर्गों के लिए मुजफ्फरनगर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने की है इससे एक अच्छा संदेश जाएगा इस वेक्सीनेसन एक्सप्रेस बस के शुभारंभ करने की जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

इनरव्हील क्लब मुजफ्फरनगर ने रोटरी इनरव्हील भवन मे होली का रंगरंग कार्यकम उत्सव रूप मे मनाया




मुजफ्फरनगर l इनरव्हील क्लब मुजफ्फरनगर ने रोटरी इनरव्हील भवन मे होली का रंगरंग कार्यकम उत्सव रूप मे मनाया। जिला 310 की चेयरमैन संतोष शर्मा जी उत्सव की मुख्य अतिथि थी। क्लब अध्यक्ष स्मृति गोयल जी ने होली का हार पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया ।आज के कार्यकम मे PDC डॉ दीप्ति अग्रवाल जी, सचिव सपना सिंघल जी, क्लब के सभी वरिष्ठ सदस्य व IWC मुज़फ्फरनगर VANI क्लब की युवा पीढ़ी के सदस्य भी उपस्थित थे। क्लब के कर्यक्रम का संचालन डॉ रिंकू स गोयल ने बड़ी ही रूचि पूर्वक रूप से किया। अनेक प्रकार के नृत्‍य से भवन करतल धवनि से गूंज रहा था। कान्हा जी और राधा रानी के साथ हर्षउल्लास के साथ गुलाल वह फुलो की होली खेली। नृत्‍य, कविता व संगीत के माध्‍यम से सभी को नारी शक्‍ति, दहेज प्रथा व शिक्षा जैसे गम्‍भीर विषयो का संदेश दिया ।अध्यक्ष स्मृति गोयल जी ने अगामी टीम की सदन मे घोषना की जिसमें डॉ रिंकू स गोयल अध्यक्ष, मीनाक्षी मित्तल जी सचीव, अलका कुच्छल जी कोशाद्यक्ष और अंचल जी आईएसओ बनेगी। साथ ही VANI क्लब के सदस्यों से भी मिलने का अवसर प्राप्त हुआ ।कार्यक्रम के अंत में अगले माह के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी गई।



राजवँश समाज द्वारा किया गया होली मिलन कार्यक्रम

 


मुजफ्फरनगर l लक्ष्मण विहार स्थित राजवंश सभा भवन पर वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनगर द्वारा बड़ी धूम धाम से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता राजकुमार गोयल अध्यक्ष और संचालन महामंत्री शलभ गुप्ता एड द्वारा किया गया।

कार्यकर्म के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी राजवंश शिरोमणि रंजन मित्तल एड.,इंजिनियर रजत गुप्ता,वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप रहे ,विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चंद गुप्ता एड,योगेश कुमार पूर्व ओ एस डी जिलाधिकारी,इंजिनियर मधुकर श्याम रहे।

सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन जी महाराज और अमर शहीद राजा रतन चंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण और उनके सम्मुख अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।

अध्यक्ष राजकुमार गोयल और महामंत्री शलभ गुप्ता एड ने मुख्य अतिथि गण को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया फिर बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यकर्म पेश किए गए,सभा के सर्वश्रेष्ठ गायन की प्रतियोगिता हुई जिसमें अमित मोहन को सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरूस्कार दिया गया बच्चो द्वारा कृष्ण जी का मनोहारी नृत्य पेश किया गया,वरिष्ठ सभा के नागरिक का सम्मान आदर्श को दिया गया।

वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप ने गाना सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया और होली कि शुभकामनाए दी।


कार्यकर्म मै वैश्य सभा के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,कदीमी सभा के महामंत्री पवन बंसल,युवा वैश्य नेता विश्वदीप गोयल,सभासद प्रतिनिधि रोहित तायल को भी वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथियो तथा सभा के पदाधिकारियों द्वारा परफॉर्म करने वाले बच्चो को पारितोषित उपहार भेंट किए गए।

अभय गोयल द्वारा गिफ्ट बांटे गए।

महामंत्री शलभ गुप्ता एड ने मुख्य अतिथि गण और विशिष्ठ अतिथिगण का धन्यवाद अदा किया गया तथा मोमेंटो भेट किए और कहां होली का त्योहार रंगो का त्योहार है हमे सबको इसी प्रकार एक जुट होकर प्यार के साथ होली का त्योहार मनाना चाहिए ।

अंत मै सबने फूलो की होली खेली 

कार्यकर्म मै मुख्य रूप से महिला अध्यक्ष अनुराधा गुप्ता,मंत्री दीपाली अग्रवाल,बिंदिया गुप्ता,अनीता राजवंशी,वीनू एरन,सुनीता एरन,भावना गुप्ता,नेहा गुप्ता,रश्मि गुप्ता,प्रभा गुप्ता,शशि गुप्ता,दीपा गुप्ता,पंकज राजवंशी,कुलदीप गुप्ता,राजेंद्र गर्ग,योगेश गुप्ता,मुकेश गोयल,सौरभ मित्तल,राहुल गोयल,विपिन गुप्ता,अमित मोहन ,प्रियांशु ,बबलू भाई,नीरज गुप्ता,अमित गुप्ता एड,राजेंद्र गुप्ता,अंकुर गुप्ता,कुलदीप कंसल, अभेय गुप्ता,अजय गुप्ता आदि सैकड़ों राजवंश बन्धु मोजूद रहे।

                 


अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा महिला इकाई का होली मिलन समारोह संपन्न

 


 मुजफ्फरनगर ।अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा महिला इकाई का होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम के साथ नई मंडी बड़ी धर्मशाला में संपन्न हुआ होली मिलन की मुख्य अतिथि श्रीमती अंजू अग्रवाल (चेयरमैन नगरपालिका) रही उन्होंने होली मिलन में आयोजित भजन संध्या में )भजन सुनाएं व सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी महासभा के अध्यक्ष नीलिमा अग्रवाल व महामंत्री रोमा अग्रवाल व मोनिका गोयल ने सभी अतिथियों स्वागत किया महासभा की काफी महिलाओं ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम में राधा कृष्ण का सुंदर नृत्य कराया गया तथा फूलों की होली खेली गई इस अवसर पर महिलाओं द्वारा सुंदर नृत्य भी प्रस्तुत कर समा बांध दिया कार्यक्रम में नीलिमा अग्रवाल मधुकर क्रोम अग्रवाल प्रिया गोयल मोनिका गोयल अनिता गोयल साध नगर सुभाष अग्रवाल राधा गर्ग साधना कुशल मीनाक्षी मित्तल असला बिंदल सपना सिंगर स्वाति अग्रवाल रेनू गुप्ता पारुल प्रियंका लतिका आदि भारी संख्या में उपस्थित हुई इसके बाद सभी ने चाट का रसास्वादन किया

मंसूरपुर मिल में हादसा. वेल्डिंग कर्मचारी की मौत



 


मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर चीनी मिल में वेल्डिंग करते वक्त ऊँचाई से गिर कर एक मिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद मिल प्रशासन ने गम्भीर घायल मिस्त्री को बेगराज पुर स्थित मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां युवक ने दम तोड़ दिया।

तेवड़ा गांव निवासी मिस्त्री आबिद (28) पुत्र सादा रविवार शाम मंसूरपुर चीनी मिल में बड़ी ऊंचाई पर वेल्डिंग कार्य कर रहा था। अचानक वो ऊँचाई से नीचे गिर गया।  गम्भीर घायल युवक को मिल प्रबंधन ने तत्काल बेगराज पुर मेडिकल में भर्ती कराया।  आबिद के भाई सलमान और जावेद ने बताया कि मृतक के दो छोटे बच्चे है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोप है बिना सुरक्षा इंतजाम के उनके भाई से बड़ी ऊँचाई पर वेल्डिंग कार्य कराया जा रहा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ।

हँसी और ठहाकों के बीच होली पत्रिका अमर अंधेरा का विमोचन

 


मुजफ्फरनगर। होली की पत्रिका अमर अंधेरा के विमोचन में आज हंसी ठहाका के जबरदस्त रंग बिखरे। राजनीतिक जीवन से लेकर सामाजिक संस्थाओं तथा अधिवक्ता संगठनों से जुड़े लोग इस कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम के अतिथियों में रत्न गुरू केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल विधायक उमेश मलिक सपा अध्यक्ष प्रमोद त्यागी जिला में सिविल बार संघ के अध्यक्ष व सचिव वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप तथा अन्य लोग शामिल हैं। सिविल बार एसोसिएशन हाल में आयोजित कार्यक्रम के मौके पर कविताओं तथा चुटकुलों की यह महफिल करीब 1 घंटे से अधिक समय तक चली। इस दौरान सभी लोग हंसी और होली की मस्ती के रंग में डूबे रहे। सभी अतिथियों ने शानदार चुटकुले और व्यंग्य सुनाकर लोगों का मन जीत लिया। डॉक्टर संजीव बालियान ने इस मौके पर सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक ऐसा मौका होता है जब तमाम राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों के लोग एक मंच पर बैठे नजर आते हैं। राज्य मंत्री कपिल अग्रवाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर अपनी मस्ती के लिए मशहूर है और यह आयोजन इसकी एक मिसाल है। विधायक उमेश मलिक में सभी को होली के उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी सद्भाव बढ़ाने और मेलजोल का पर्व है। अतिथियों का स्वागत सब्जी की मालाओं से किया गया। उनके द्वारा अमर अंधेरा का विमोचन किया गया। 

ऋषिराज राही तथा संतोष शर्मा संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन सचिव बिजेंद्र मलिक जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कलीराम व सचिव अरुण शर्मा राकेश कौशिक विनय अरोरा कर्षण गोपाल अत्रि गोपाल मोहन गौड प्रदीप शर्मा कमलकांत अनिल लोहिया राजीव शर्मा अनिल जैन सुशील कुमार बंटी सुनील कुमार मिर्ची विपिन कुमार त्यागी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...