शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

दूसरे वर्ग की महिला से की थी शादी, इसलिए हुई सत्यपाल की हत्या


मुजफ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड पर हुई जालंधर के मॉडल हाउस निवासी अधेड़ की हत्या में नामजद महिला समेत चार आरोपियों को पुलिस ने चार आरोपियों नगमा, आसिफ, तस्लीम व नदीम को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड स्थित एक खेत से 13 सितंबर 2020 को अधेड़ की सड़ी-गली लाश मिली थी। शव की पहचान उसके कपड़े व अन्य सामान के आधार पर 28 नवंबर को पंजाब प्रांत के जनपद जालंधर के मॉडल हाउस निवासी लाडी ने अपने पिता सत्यपाल (55) के रूप में की थी।मामले में लाडी ने हाल जालंधर व मूल रूप से मदीना कॉलोनी निवासी नगमा, उसकी मां नाजमा, नदीम, तस्लीम, वसीम व आसिफ के खिलाफ पिता की हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरे वर्ग की नगमा से शादी कर ली थी, जिसका नगमा की मां नाजमा व अन्य परिजन विरोध करते थे। पीड़ित के अनुसार, सभी आरोपी सत्यपाल को बहाने से मुजफ्फरनगर ले आए और हत्या कर शव को मिमलाना रोड पर फेंक दिया था, जहां से 13 सितंबर को पुलिस ने शव बरामद किया था।

चक्का जाम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट


मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के छह फरवरी शनिवार को प्रस्तावित चक्का जाम में हालांकि जरूरी सेवाओं को बाधित ना करने की बात कही गई है, लेकिन इस दौरान किसी भी अप्रत्याशित स्थित से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट ह। जिले को चार जोन व 25 सेक्टर में बांटकर पुलिस व्यवस्था की गई है, जिसके लिए तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरआरएफ और अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू ने आगामी छह फरवरी को जिले में 10 स्थानों पर चक्का जाम करने की घोषणा की हुई है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए उपद्रव के चलते इस बार पुलिस-प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चक्का जाम को देखते हुए जिले को चार जोन व 25 सेक्टर में बांटकर पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। इसके लिए तीन कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरआरएफ को जिले में बुलाया गया है। वहीं, करीब दो हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा।


इसके साथ ही सभी एएसपी, सीओ और थाना प्रभारियों को भी क्षेत्र में लगातार गश्त पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर हाल में कानून व्यवस्था को कायम रखना पहली प्राथमिकता है। चक्का जाम के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए भी रूट डायवर्जन समेत अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस-प्रशासन जहां एक ओर प्रस्तावित चक्का जाम के चलते कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में लगा है, वहीं इसे टालने के भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत, प्रशासन द्वारा जनपद के प्रमुख किसान नेताओं के साथ ही भाकियू पदाधिकारियों से भी लगातार वार्ता की जा रही है। हालांकि, चक्काजाम वापस लिए जाने के आसार कम ही हैं। 

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू द्वारा हाईवे सहित जनपद के दस प्रमुख मार्गों पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चक्का जाम किया जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि छह फरवरी को जिन मार्गों व स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा, उसके लिए रणनीति बना ली गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-दून हाईवे पर खतौली ब्लॉक में नावला कोठी, पुरकाजी ब्लॉक में भूराहेड़ी चेकपोस्ट व सदर ब्लॉक में रामपुर तिराहा पर चक्का जाम किया जाएगा। वहीं, बुढ़ाना ब्लॉक में मेरठ-करनाल हाईवे के बायवाला चेकपोस्ट, पानीपत- खटीमा राजमार्ग पर बघरा ब्लॉक के लालूखेड़ी बस स्टैंड, दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर में मोंटी तिराहा और सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे 59 पर रोहाना पुलिस चैकी पर चक्का जाम होगा। इनके अलावा, थानाभवन मार्ग पर चरथावल पुलिस चैकी, मोरना में चैधरी चरणसिंह चैक और शाहपुर में थाने के सामने तिराहे पर जाम लगाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एंबुलेंस, स्कूल बस आदि जरुरी वाहनों को नहीं रोक जाएगा।

यूपी में 1 मार्च से खुलेंगे कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल

 


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य में कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को 15 फरवरी से खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को 15 फरवरी से खोलने का प्रस्ताव सीएम योगी की मंजूरी के लिए भेज दिया है। वहीं, कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों को एक मार्च से खोलने का प्रस्ताव है। अभी इस बारे में अंतिम निर्णय सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले करीब एक साल स्कूलों में बंद चल रही पढ़ाई अब सरकार शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई फिर शुरू कराने पर विचार करने को कहा है। सीएम योगी ने पढ़ाई शुरू करने से पहले अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने सीएम योगी आदित्यनाथ को कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को 15 फरवरी से खोलने और कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों को एक मार्च से खोलने का प्रस्ताव भेजा है। अब सीएम योगी को इस पर अंतिम निर्णय लेना है।बता दें कि पिछले मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया था कि अब बच्चों को स्कूलों में कक्षा में भेजने के संबंध में विचार किया जाए। हर जिले में कोविड की स्थिति का आकलन के बाद ही पढ़ाई शुरू कराएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोविड गाइडलाइंस के अनुरूप ही स्कूलों में कक्षाएं चलाई जाएं। उन्होंने कहा कि दस दिन में स्कूलों में कक्षा छह से 12 तक की पढ़ाई का संचालन शुरू कराने की तैयारी करें। सीएम योगी ने यह भी कहा कि प्रदेश में कोविड-19 का टेस्टिंग कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। इसी के साथ ही कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस सिस्टम को सक्रिय रखा जाए।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 05 फरवरी 2021

 विज्ञापन 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 05 फरवरी 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - पौष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अष्टमी सुबह 10:07 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *नक्षत्र - विशाखा शाम 06:58 तक तत्पश्चात अनुराधा*

⛅ *योग - वृद्धि शाम 07:21 तक तत्पश्चात ध्रुव*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:28 से दोपहर 12:53 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:15* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:30* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *अष्टमी तिथि के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞




🌷 *काम-धंधे में बरकत के लिए* 🌷

🐄 *नौकरी या काम-धंधे में बरकत नहीं आती हो तो गाय की धूलि लेकर उसको ललाट पर लगाकर काम-धंधे पर जाएँ l धीरे-धीरे बरकत होने लगेगी और विघ्न हटने लगेंगे l

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पेट सम्बन्धी तकलीफों में* 🌷

🍋 *नींबू के रस में सौंफ भिगो दें और जितना नींबू का रस, सौंफ पी ले l फिर सौंफ में थोड़ा काला नमक या संत कृपा चूर्ण मिलाकर तवे में सेंक कर रख दो l ये लेने से पेट का भारीपन, बदहाजमा दूर होगा और भूख खुलकर लगेगी l कब्ज़ की तकलीफ भी ठीक हो जायेगी l

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पढाई में आशातीत लाभ हेतु* 🌷

👉🏻 *विद्यार्थी अध्ययन-कक्ष में अपने इष्टदेव या गुरुदेव का श्रीविग्रह अथवा स्वस्तिक या ॐकार का चित्र रखें तथा नियमित अध्ययन से पूर्व उसे १०-१५ मिनट अपनी आँखों की सीध में रखकर पलकें गिराये बिना एकटक देखें अर्थात त्राटक करें | इससे पढ़ाई में आशातीत लाभ होता हैं |*

🙏🏻💐🙏🏻पंचक आरम्भ

फरवरी 12, 2021, शुक्रवार को 02:11 am


पंचक अंत

फरवरी 16, 2021, मंगलवार को 08:57 pm


षटतिला एकादशी रविवार, 07 फरवरी 2021

जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021


09 फरवरी- भौम प्रदोष व्रत

24 फरवरी- प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

माघ अमावस्या 11 फरवरी 2021, गुरुवार

मेष 

आपके कार्यक्षेत्र मेंआज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकता है, जिससे आपके साथी कर्मचारियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने सद व्यवहार से खराब माहौल को भी अच्छा बनाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आज नये अवसर प्राप्त होगे। आपके भाई-बहन भी आज आपका पूर्ण सहयोग देंगे, जिससे आपके लिए लाभ की स्थितियां बनती दिख रही हैं। आपके पिताजी का भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, लेकिन पत्नी के स्वास्थ्य में कुछ खराबी होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है

वृष 

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। शाम के समय किसी अतिथि के पारिवारिक आगमन पर आपका मन हर्षित होगा और किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने से आपका सम्मान भी बढेगा। आपके परिजनों का आज का दिन सुखद क्षणों में व्यतीत होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और शुभ समाचार भी मिलेंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का आज विकास होगा। आपकी माता जी का आज आपको विशेष सहयोग मिलेगा और पारिवारिक संपत्ति से मिलने की प्रबल संभावनाएं दिख रही है।

मिथुन 

आज आपके पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी के द्वारा दी गई सलाह आप के आर्थिक लाभ में वृद्धि कराएगी। अधिकारियों के सहयोग से आपकी बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होती दिख रही है। इसमें आपके पिताजी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्य के क्षेत्र में आज अधिक व्यस्तता रहेगी, लेकिन आपको व्यर्थ में होने वाले व्यय से बचना होगा। अनुभवों की मदद से कठिन समस्या का समाधान खोजने में आज आप सफल होंगे। लाइफ में मधुरता बनी रहे। महापुरुषों के दर्शन से आज आपका मनोबल और बढ़ेगा। धार्मिक व सामाजिक कार्य में आपकी काव्य कीर्ति बढ़ेगी

कर्क 

आज आपकी पारिवारिक स्थिति कुछ तनावपूर्ण हो सकती है, लेकिन फिर भी आप के भाइयों के सहयोग से आप अपनी सभी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। आपका सायंकाल का समय आज देव दर्शन और दान पुण्य कार्य में बीतेगा। आपके अटके हुए कार्य पूरे होने से आपको अधिक मात्रा में धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपके धन कोष की वृद्धि होगी। व्यवसाय की योजनाओं को गति मिलेगी। सामाजिक कार्य करने से आज आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है

सिंह 

आज आपकी संतान के प्रति दायित्वो की पूर्ति होगी। आपको बाहर के खाने पीने से बचना होगा क्योंकि आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ हो सकती है। अपनी लव लाइफ में आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे, तो संबंधों में मधुरता आएगी। आपको अपने बड़े भाई के सहयोग से परिवार की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति के दर्शन हो सकते हैं, जिससे आपका शाम का समय हास्य परिहास में व्यतीत होगा। राजनीति के क्षेत्र में जाटों को साझा करने से सफलता मिलेगी और नए कार्यों की रूपरेखा तैयार होगी। छात्रों की उच्च शिक्षा से संबंधित इच्छा आज पूरी होगी

कन्या 

आज आपको विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आप वृद्धजनों की सेवा वह पुण्य के कार्यों पर कुछ धन व्यय कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति दिख रही है। पारिवारिक सुख समृद्धि के लिए कुछ सहन करेंगे। निवेश के लिए सही है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके व्यवसाय के शत्रु आपकी बुद्धिमत्ता से पराजित नजर आएंगे और उनसे आपको निजात भी मिलेगी

तुला 

कार्य क्षेत्र में आज आपकी वाकपटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। साथी ही आपको अपने नए प्रोजेक्टों पर काम करने का मौका भी मिलेगा। आपको अधिक भाग दौड़ करने से बचना होगा। साथ ही मौसम के विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकते हैं। आज आपको अपने पारिवारिक बिजनेस में वृद्धि के लिए अपने जीवनसाथी के सहयोग व सानिध्य की जरूरत होगी, जिससे आपको उनका साथ मिलेगा। विवाह के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आपके सामने आएंगे। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा में प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे है।

वृश्चिक 

आज आपको अपनी वाणी पर पर संयम रखना होगा अन्यथा विपरीत परिस्थितियां आपके सामने आकर खड़ी हो जाएंगी। बेरोजगार युवाओं के लिए आज रोजगार की प्राप्ति होती दिख रही है। आपकी आज अपने परिजनों से भेट फायदेमंद होगी और संबंधों में भी मधुरता आएगी। आपको अपने पितरों की संपत्ति धन का लाभ होगा, लेकिन धार्मिक कार्यों से आपका मन हषित होगा। संबंधित रोगों से सावधान रहें और स्वास्थ्य के नियमों का पालन करें। व्यापार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपका मान सम्मान मजबूत होगा और आपके रुके हुए कार्य भी सिद्ध होंगे

धनु 

घर की जरूरी चीजों की खरीदारी पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी। धन के कोई भी लेनदेन करने से आज आपको बचना होगा अन्यथा आपका वह धन कहीं फस सकता है, इसलिए सावधानी बरतें और यदि आपका कोई मामला कोर्ट या कचहरी में चल रहा है, तो आपको विजय मिलेगी। परिवार के आजा परिवार के छोटे सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आपको और पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना दिख रही है। किसी कर्मचारी या किसी सगे संबंधी के कारण आज आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें।

मकर 

वाहनों के प्रयोग में आज आप सावधानी बरतें क्योंकि उनके अचानक खराब हो जाने से आपकी जेब पर खर्चे का बोझ पड़ सकता है। शाम के समय आज धार्मिक स्थानों की यात्रओं का योग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। अगर आप नौकरी में परिवर्तन की योजना की तैयारी में है, तो समय आपके लिए बहुत अनुकूल है, जिसका आपको भरपूर फायदा मिलेगा। यदि विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं, तो उसमें आज सफलता मिलेगी।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदाई रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिसका फायदा आपके कार्य के क्षेत्र में भी देखने को मिल सकता है। आपकी किसी सगे संबंधी के माध्यम से व्यवसाय के मामलों में जो रुकावटें चल रही थी, वह आज दूर होंगी। आज आपकी पत्नी को शारीरिक कष्ट होने के कारण भाग दौड़ में अधिक खर्च की स्थिति आ सकती है, लेकिन सायंकल के समय उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। यदि आप आज कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो उसके सभी वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें। विद्यार्थी अपने भविष्य की योजनाओं को मजबूत बनाने के लिए एकाग्रता से काम करें, तभी सफलता मिलेगी।

मीन 

आज आपका पारिवारिक जीवन इतनी ऊंचाइयों को छुएगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा और आप पार्टी करने के मूड में दिखेंगे। आपका वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा और आप आज में दूर की यात्रा भी कर सकते हैं विद्यार्थियों को अपने मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। आपके पारिवारिक बिजनेस में आपको अपने माता जी या पिताजी का आशीर्वाद व उनकी सलाह उपयोगी सिद्ध होगी, इससे आपका दिमाग काफी रिलैक्स महसूस करेगा। आप सायं काल के समय घूमने फिरने जा सकते हैं, तभी आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलती नजर आ रही है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23  

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021

बना डाले दो सौ करोड़ के फर्जी बिल, पकड़ा गया सीमेंट सरिया कारोबारी


मेरठ। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) मेरठ की टीम ने करीब दो सौ करोड़ रुपए के जीएसटी के फर्जी इनवॉइस तैयार कर फर्जीवाड़ा करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी विकास जैन गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहता है। 

आरोपी ने 30 से ज्यादा ऐसी फर्मे बनाई हुई थी जो रेजिडेंशियल एरिया में थी, लेकिन वास्तव में फर्म नहीं थी। वहां लोग रह रहे हैं। यह सरिया और सीमेंट कारोबारी है। आरोपी ने फर्जी इनवॉइस तैयार की है, जिसके जरिए करीब 42 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी हुई।

लडकी नापसंद की तो बंधक बनाकर मांगे पांच लाख

 मुजफ्फरनगर । उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब लड़की नापंसद करने पर पिता-पुत्री को लड़की पक्ष के लोगों ने बंधक बनाकर पांच लाख की मांग की। पीड़ितों के गांव वालों ने थाने पहुंच कर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बंधक बने पिता पुत्र को बंधनमुक्त कराया।

बुधवार को फुगाना थाना क्षेत्र के जोगिया खेडा निवासी दिलशाद अपनी बेटी के साथ रतनपुरी थाना क्षेत्र के भनवाडा गांव में बेटे के लिए लड़की देखने आया था। लडकी के हाथ पर कुछ निशान देखने के बाद पिता-पुत्री ने रिश्ता करने से इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर लड़की पक्ष के लोगों ने दोनों को बंधक बना लिया। आरोप है कि लडकी पक्ष ने लोगों ने कहा कि शादी तो इसी लड़की से करनी होगी। अगर शादी नहीं करनी तो पांच लाख रूपये लाकर दो। बंधक बने पिता-पुत्री ने फोन से घटना के बारे में ग्रामीणों को जानकरी दी। सूचना मिलते ही गांव के कुछ लोग रतनपुरी थाने पहुंचे। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बंधक बने पिता-पुत्री को बंधन मुक्त कराया। लडकी पक्ष के लोगों के विरूद्व थाने पर तहरीर दी गई है।

दो दर्जन दरोगा बदले

 मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा निम्नांकित उप निरीक्षक को उनके नाम के सम्मुख स्थानांतरित किया गया है।खालापार चौकी प्रभारी नरेन्द्र सिंह को सुजडू चौकी इंचार्ज, खतौली कस्बा प्रभारी राधेश्याम यादव को खालापार चौकी प्रभारी, विजय त्यागी को स्टेडियम, जबर सिंह को सिविल लाईन, सुदेश को खतौली, रविन्द्र कसाना को सुजडू चुंगी चौकी इंचार्ज से बघरा चौकी प्रभारी बनाया गया है। हरपाल सिंह को रतनपुरी भेजा गया। रोहताश को जसोई चौकी प्रभारी व यहां तैनात अमीर सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार अत्रि को वहलना से शामली स्टैंड चौकी प्रभारी बनाया गया। यहां तैनात जितेन्द्र सिंह को शामली स्टैंड से वहलना चौकी प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा लाइन मैं तैनात दरोगाओं को भी जिले के विभिन्न थानों में भेजा गया है।



विवादित ट्वीट पर राकेश टिकैत का अटपटा बयान


गाजीपुर । भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार को विवादास्पद ट्वीट करने वाली विदेशी हस्तियों के बारे में अटपटा बयान दिया है। मीडिया कर्मियों ने आज जब राकेश टिकैत को यह बताया कि कई विदेशी कलाकारों जैसे रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग, मिया खलिफा द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन किया है तो टिकैत ने कहा कि मुझे क्या पता, समर्थन किया होगा, मैं क्या उन्हें जानता हूं। 

राकेश टिकैत ने कहा कि हॉलीवुड कलाकारों द्वारा किसानों के आंदोलन का समर्थन करने में कोई बुराई नहीं है, मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से तो नहीं जानता, लेकिन वे बिना किसी स्वार्थ के समर्थन कर रहे हैं। अगर संयुक्त किसान मोर्चा ने उन्हें धन्यवाद दिया है, तो किसान यूनियन वही करेगा।

इस बीच राकेश टिकैत ने कहा है कि एम एस पी के लिए सरकार उनके पिता महेंद्र टिकैत के फॉर्मूले को लागू करे। इसके मुताबिक, 3 क्विंटल गेहूं की कीमत 1 तोले सोने के बराबर होनी चाहिए। बता दें, अभी एक 24 कैरेट के एक तोले सोने की कीमत करीब 48 हजार रुपए है, जबकि गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपए प्रति क्विंटल है। 

न्यूज चैनल आज तक के 'सीधी बात' कार्यक्रम में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि MSP को लेकर सरकार उनके पिता महेंद्र सिंह टिकैत के फॉर्मूले को लागू कर दे। उन्होंने कहा, ''1967 में भारत सरकार ने गेहूं की एमएसपी 76 रुपए प्रति क्विंटल तय की थी, उस समय प्राइमरी स्कूल के टीचरों की सैलरी 70 रुपए महीने थी। वह एक महीने की सैलरी से 1 क्विंटल गेहूं नहीं खरीद सकते थे। 1 क्विंटल गेहूं की कीतम से ढाई हजार ईंट खरीद सकते थे। तब 30 रुपये की 1 हजार ईंट आती थीं।''

किसान आंदोलन :अब अजित डोभाल बनेंगे संकट मोचक

 


नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। दोनों के बीच संसद भवन में हाई लैवल मिटिंग हो रही है । इस मिटिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद होंगे। संसद में गृह मंत्री के दफ्तर में दोनों के बीच बैठक होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद आज रात को एक और बैठक हो सकती है जिसमें खुफिया ब्यूरो के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर दिल्ली में किसान आंदोलन को देखते हुए जो माहौल है उसको लेकर गृह मंत्री को अपडेट कर सकते हैं। आगे और क्या कुछ किया जाना चाहिए इसको लेकर भी चर्चा हो सकती है, सरकार इस ममले को लेकर बहुत संवेदनशील है।

रोटरी क्लब ने बनवाया शौचालय


मुजफ्फरनगर । रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन  द्वारा कोविड-19 की  इस विषम परिस्थितियो में ग्लोबल ग्रांट 1524268 के अंतर्गत एक शौचालय का निर्माण राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला, शामली में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि रो0 डी. के. शर्मा  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी है । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी रो0  डी. के. शर्मा ने क्लब के कार्यो की प्रशंसा की और क्लब को डिस्ट्रिक्ट 3100 में सर्वश्रेष्ट क्लब का दर्जा दिया। क्लब अध्यक्ष हर्ष पूरी ने बताया की रोटरी क्लब मुज़फरनगर मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे भी कार्य करता रहेगा वरिष्ठ रो सुनील अग्रवाल  ने बताया की क्लब आगे भी स्कूलों में शौचालयों का निर्माण करने जा रहा है। क्लब द्वारा विद्यालयों के बच्चों को 10 पेन ड्राइव, 800 किताबें  और 1000 नैपकिन सेफ्टी पैड बाटे गए I इस शौचालय को बनाने में विशेष सहयोग रो सुनील अग्रवाल, रो आकाश बंसल, ई नवनीत गोयल, रो उमेश गोयल, रो रमेश मिश्रा, आकाश गर्ग व समस्त रोटरी क्लब मिडटाउन परिवार रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग कॉलेज प्रिंसिपल प्रमोद कुमारी ,  डॉ बृजभूषण, डॉ विशाल कुमार, डॉ विजेंद्र सिंह, डॉ बृजेश कुमार राठी व् विद्यालय के समेत स्टाफ और बच्चों का रहा I क्लब सचिव रो प्रगति कुमार  जी ने   आने वाले सभी रोटेरियन  साथियो का आभार व्यक्त किया। 

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...