गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021

लडकी नापसंद की तो बंधक बनाकर मांगे पांच लाख

 मुजफ्फरनगर । उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब लड़की नापंसद करने पर पिता-पुत्री को लड़की पक्ष के लोगों ने बंधक बनाकर पांच लाख की मांग की। पीड़ितों के गांव वालों ने थाने पहुंच कर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बंधक बने पिता पुत्र को बंधनमुक्त कराया।

बुधवार को फुगाना थाना क्षेत्र के जोगिया खेडा निवासी दिलशाद अपनी बेटी के साथ रतनपुरी थाना क्षेत्र के भनवाडा गांव में बेटे के लिए लड़की देखने आया था। लडकी के हाथ पर कुछ निशान देखने के बाद पिता-पुत्री ने रिश्ता करने से इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर लड़की पक्ष के लोगों ने दोनों को बंधक बना लिया। आरोप है कि लडकी पक्ष ने लोगों ने कहा कि शादी तो इसी लड़की से करनी होगी। अगर शादी नहीं करनी तो पांच लाख रूपये लाकर दो। बंधक बने पिता-पुत्री ने फोन से घटना के बारे में ग्रामीणों को जानकरी दी। सूचना मिलते ही गांव के कुछ लोग रतनपुरी थाने पहुंचे। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बंधक बने पिता-पुत्री को बंधन मुक्त कराया। लडकी पक्ष के लोगों के विरूद्व थाने पर तहरीर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...