गुरुवार, 28 जनवरी 2021

किसान नेताओं के पासपोर्ट जब्त


नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने हिंसा की घटनाओं पर सख्ती बरतने के साथ सभी किसान नेताओं और संगठनों के पदाधिकारियों के पास पोर्ट जब्त करने के आदेश गृह मंत्रालय ने जारी किए हैं। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घायलों को देखने पहुंचे। गाजीपुर धरनास्थल छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस बीच दिल्ली क्राइम ब्रांच की पांच टीम जनपद मुजफ्फरनगर में पहुंची हैं।

दिल्ली हिंसा मामले पर लक्खा सदाना और दीप सिंहख सिद्धू पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं । लाल किले और सेंट्रल दिल्ली में हिंसा भड़काने का आरोप ह। लक्खा पर पंजाब में पहले से दर्ज 20 से ज़्यादा केस दर्ज हैं। 

योगेंद यादव व राकेश टिकैत सहित दर्जनों किसान नेताओं को दिल्ली पुलिस ने परेड समझौता तोड़ने सहित कई दूसरे मामलों को लेकर नोटिस जारी किया गया है।

किसान संगठनों के धरने प्रदर्शन को देखते हुए थानों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

 मुजफ्फरनगर l किसान संगठनों 


द्वारा जनपद के सभी थानों में धरना प्रदर्शन के ऐलान के बाद जिला पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है l

जनपद के सभी थानों में बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है l भोपा थाना, खतौली थाना शहर


कोतवाली सहित जनपद के सभी थानों में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को सुधार किया गया है l

सरकारी और ठेका नहीं अब इस नाम से जानी जाएंगी यूपी में शराब की दुकानें

 लखनऊ l उत्तर प्रदेश में शराब, बीयर और भांग की दुकानों के साइनबोर्ड से 'सरकारी' और 'ठेका' शब्द को पूर्ण रूप से हटा दिया गया है । सरकारी अमले द्वारा यह कार्रवाई बुधवार को की गयी। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंत्रालय से आए आदेश के अनुपालन के क्रम में यह कार्रवाई की गयी है। 


अब इन मयखानों के साइन बोर्ड पर देसी मदिरालय या अंग्रेजी शराब की दुकान, बीयर शॉप आदि ही लिखा जाएगा। बताते चलें कि चूंकि शराब, बीयर व भांग की दुकानों के लाइसेंस प्रदेश सरकार ही जारी करती है इसलिए अब तक इन दुकानों सरकारी लाइसेंसी शराब/बीयर की दुकान, सरकारी भांग का ठेका आदि शब्द लिखे जाते थे। मगर प्रदेश सरकार को यह शब्द रास नहीं आए इसलिए इन्हें हटाए जाने के आदेश दिये गये।

घर में शराब या बीयर रखने के लिए अब लाइसेंस की होगी जरूरत 

उत्तर प्रदेश में अब घर में बार का इंतजाम रखने वाले शौकीनों को आबकारी विभाग से लाइसेंस लेना होगा। उ.प्र.सरकार की वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जारी नयी आबकारी नीति में यह प्रावधान किया गया है। इसके तहत व्यक्तिगत प्रयोग के लिए होम लाइसेंस लेना होगा। 

व्यक्तिगत प्रयोग के लिए निर्धारित फुटकर सीमा 16 लीटर से अधिक शराब या बीयर अपने पास रखने के लिए अब वैयक्तिक होम लाइसेंस लेना होगा। निजी प्रयोग के लिए व्यक्तियों को निर्धारित फुटकर सीमा 16 लीटर से अधिक मदिरा क्रय, परिवहन एवं निजी कब्जे में निर्धारित शर्तों के अधीन रखने के लिए हर साल 12,000 रूपये की लाइसेंस फीस एवं जमानत राशि 51,000 रुपये जमा करनी होगी। बताते चलें कि प्रदेश की इस नयी आबकारी नीति को बीती 8 जनवरी को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दी गयी थी। 

भूकंप से फिर हिली दिल्ली


नई दिल्ली। भूकंप के झटके से एक बार फिर राजधानी दिल्ली की धरती हिली है। गुरुवार सुबह पश्चिमी दिल्‍ली के इलाके में यह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी दिल्‍ली के इलाके में सुबह 9:17 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। भूकंप का मुख्य केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर नीचे था।  अब तक इस भूकंप के झटके से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

किसान आंदोलन को लेकर योगी का एक्शन, खत्म कराया धरना, पुलिस ने फटकारी लाठियां


 बागपत l दिल्ली की घटना के बाद बागपत में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 दिन से चल रहे धरने को जबरन खत्म करा दिया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक साइड पर बैठे सैकड़ों किसानों से मौके से खदेड़ते हुए टैंट तक उखाड़ फेंक दिए और लाठियां भी फटकारी। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

बड़ौत में कृषि कानूनों के विरोध में करीब 40 दिन पूर्व खाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में धरने की शुरुआत हुई थी। बाद में सुरेन्द्र सिंह धरने से अलग-थलग हो गए थे। सुरेन्द्र सिंह के हटने के बाद दूसरे खापों के चौधरियों ने बेमियादी धरने का नेतृत्व संभाला। धीरे-धीरे कई किसान संगठनों के साथ खाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह दुबारा से धरनास्थल पर लौट आए। गत दिवस गणतंत्र दिवस पर बड़ौत धरनास्थल से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर रैली में गए थे। दिल्ली की घटना के बाद बुधवार दोपहर तक अधिकांश किसान दिल्ली से अपने-अपने गांव और बेमियादी धरनास्थल पर लौट आए थे

बुधवार को पूरे दिन एडीएम अमित कुमार सिंह एवं एएसपी मनीष मिश्र ने धरनारत किसानों के साथ धरना समाप्त करने के लिए वार्ता की, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अडिग रहे। पुलिस प्रशासनिक अफसर रात 11 बजे भारी पुलिस फोर्स के साथ धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों को खदेड़ते हुए धरना खत्म करा दिया। मौके पर एसपी अभिषेक सिंह, एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक सिंह आदि मौजूद थे। मामले में एसपी अभिषेक सिंह कुछ भी बोलने से बच रहे थे।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 28 जनवरी 2021

 विज्ञापन 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 28 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पूर्णिमा रात्रि 12:45 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - पुष्य 29 जनवरी प्रातः 03:51 तक तत्पश्चात अश्लेशा*

⛅ *योग - प्रीति रात्रि 07:25 तक तत्पश्चात आयुष्मान्*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:15 से शाम 03:39 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:18* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:25* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा, पौषी पूर्णिमा, माघ स्नान प्रारंभ, गुरुपुष्पामृत योग (सूर्योदय से 29 जनवरी प्रातः 03:51 तक)*

 💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *सर्वफलप्रदायक माघ मास व्रत* 🌷 

👉🏻 *28 जनवरी से लेकर 27 फरवरी तक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार माघ मास दिनांक 12 फरवरी से) माघ महिना रहेगा |*

🙏🏻 *पुण्यदायी स्नान सुधारे स्वभाव*

*माघ मास में प्रात:स्नान (ब्राम्हमुहूर्त में स्नान) सब कुछ देता है | आयुष्य लम्बा करता है, अकाल मृत्यु से रक्षा करता है, आरोग्य, रूप, बल, सौभाग्य व सदाचरण देता है | जो बच्चे सदाचरण के मार्ग से हट गये हैं उनको भी पुचकारके, इनाम देकर भी प्रात:स्नान कराओ तो उन्हें समझाने से, मारने-पीटने से या और कुछ करने से वे उतना नहीं सुधर सकते हैं, घर से निकाल देने से भी इतना नहीं सुधरेंगे जितना माघ मास में सुबह का स्नान करने से वे सुधरेंगे |*

🙏🏻 *तो माघ स्नान से सदाचार, संतानवृद्धि, सत्संग, सत्य आचरण उदारभाव आदि का प्राकट्य होता है | व्यक्ति की सुंदरता माने समझ उत्तम गुणों से सम्पन्न हो जाती है | उसकी दरिद्रता और पाप दूर हो जाते हैं | दुर्भाग्य का कीचड़ सूख जाता है | माघ मास में सत्संग-प्रात:स्नान जिसने किया, उसके लिए नरक का डर सदा के लिए खत्म हो जाता है | मरने के बाद वह नरक में नहीं जायेगा | माघ मास के प्रात:स्नान से वृत्तियाँ निर्मल होती हैं, विचार ऊँचे होते हैं | समस्त पापों से मुक्ति होती है | ईश्वरप्राप्ति नहीं करनी हो तब भी माघ मास का सत्संग और पुण्यस्नान स्वर्गलोक तो सहज में ही तुम्हारा पक्का करा देता है | माघ मास का पुण्यस्नान यत्नपूर्वक करना चाहिए |*

🙏🏻 *यत्नपूर्वक माघ मास के प्रात:स्नान से विद्या निर्मल होती है | मलिन विद्या क्या है ? पढ़-लिखके दूसरों को ठगो, दारु पियो, क्लबों में जाओ, बॉयफ्रेंड – गर्लफ्रेंड करो – यह मलिन विद्या है | लेकिन निर्मल विद्या होगी तो इस पापाचरण में रूचि नहीं होगी | माघ के प्रात:स्नान से निर्मल विद्या व कीर्ति मिलती है | ‘अक्षय धन’ की प्राप्ति होती है | रूपये – पैसे तो छोड़के मरना पड़ता है | दूसरा होता है ‘अक्षय धन’, जो धन कभी नष्ट न हो उसकी भी प्राप्ति होती है | समस्त पापों से मुक्ति और इन्द्रलोक अर्थात स्वर्गलोक की प्राप्ति सहज में हो जाती है |*

🙏🏻 *‘पद्म पुराण’ में भगवान राम के गुरुदेव वसिष्ठजी कहते हैं कि ‘वैशाख में जलदान. अन्नदान उत्तम माना जाता है और कार्तिक में तपस्या, पूजा लेकिन माघ में जप, होम और दान उत्तम माना गया है |’

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞पंचक आरम्भ

फरवरी 12, 2021, शुक्रवार को 02:11 am


पंचक अंत

फरवरी 16, 2021, मंगलवार को 08:57 pm

मेष 

आजकल आप परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं, तो समय अच्छा नहीं है। जीवन साथी से बात करना आपको नुकसान दे सकता है। आज आपके कार्य स्थान का माहौल सुधरा होगा। आपके अधिकारी और साथी कर्मचारी आपको सहयोग देंगे, अगर  आप कोई नया काम करते हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज के दिन आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वह अपनी बुद्धि के कारण सफल नहीं होंगे। आज किसी जान पहचान वाले व्यक्ति की मदद से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी

वृष 

आज का दिन आपका दूसरों के भरोसे बैठकर काम करने का नहीं है, अगर ऐसा करोगे, तो आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए अपने काम को अपने  स्वयं करें। दूसरों के भरोसे ना छोड़े। व्यापार के लिए की जाने वाली यात्राएं लाभदायक रहेगी। आपके व्यापार में आज अच्छा लाभ दिख रहा है, लेकिन अगर किसी को पैसे का लेनदेन करना है, तो वह सोच समझ कर करें। छात्रों को आज अच्छा ज्ञान और अच्छा अनुभव प्राप्त होगा। आपके पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और संतान को उन्नति की ओर कार्य करते देख मन प्रसन्न होगा

मिथुन

आज आपके पारिवारिक जीवन और बिजनेस में आपके पिता सहयोग देंगे और आज आपके काम में कुछ लोग पंगा कर सकते हैं, लेकिन आपको उन पर ध्यान नहीं देना है और अपने कार्य को पूरा करना है। आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन के लिए शांतिपूर्ण रहेगा। आज जीवनसाथी के कार्य में उन्नति से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी और आज आपकी संतान जिस बिज़नेस में बिज़नेस में निवेश करेंगी, उससे स्थितियां उसमें स्थितिया लाभदायक रहेंगी। यदि आज आप कोई निर्णय लेना चाहते हैं, तो अपने जीवनसाथी और उसके जान पहचान वालों से सलाह अवश्य ले अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कर्क 

सामाजिक कार्य करने पर आपकी ख्याति में विस्तार होगा। परिवार में छोटे सदस्य के आ जाने से पारिवारिक वातावरण खुशमय रहेगा। व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। ईमानदारी से कार्य करेंगे तो आपको कई मौके मिलेंगे, जिससे आपको फायदा होगा। भविष्य के लिए कुछ बचत कर पाएंगे लेकिन कुछ निवेश लाभप्रद रहेंगे। भाई-बहन के सहयोग से बिजनस में वृद्धि होगी और उनके विचार सकारात्मक माहौल बनाएंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और सभी कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह 

आपने अपने कार्य क्षेत्र में अब तक, जो भी प्रयास किए हैं अब वह रंग लाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाएंगे। आप अपने साथी कर्मचारियों के प्रति उदारता पूर्ण व्यवहार रखेंगे और उनकी गलतियों को भी क्षमा करने के लिए तैयार रहेंगे। यदि आप जीवन के लिए आज कोई निर्णय लेना चाहते हैं, तो आपके पिता आपका मार्गदर्शन करेंगे। अपने जीवनसाथी की सभी इच्छाओं का सम्मान करें, जिससे आपका रिश्ता मजबूती से आगे बढ़ेगा, जो भी इस समय विदेश से संबंधित कार्य कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ रहे रहेगा।

कन्या 

मित्रों और प्रियजनों के प्रति आप चिंतित होंगे। आज का दिन आपको अपने बारे में ज्यादा सोचना है। कामकाज की स्थिति अनुकूल हो रही है। रोजगार के क्षेत्र में पद व गरिमा में वृद्धि होगी। छात्रों को मनचाहे क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे। पारिवारिक वातावरण काफी आनंददायक रहेगा लेकिन फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण रखें और दिखावे से बचें। व्यवसाय के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई पहल सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। 

तुला 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने कार्य में दूसरों के भरोसे नहीं रहना है। कभी-कभी अपनी अपनी शर्तों पर भी काम करना चाहिए, जो भी छात्र विदेश से कोई पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छे समाचार लेकर आएगा। आज आपकी लव लाइफ आपको मानसिक शांति देगी। घर परिवार में यदि कोई समस्या है, तो उसको धैर्य रखकर सुलझाने में आप कामयाब रहेंगे। यदि आज आपने कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनाया है, तो आज सही समय नहीं है, जो लोग राजकीय सेवा करते हैं, उनके दायित्व में आज वृद्धि होगी।

वृश्चिक 

आज का दिन रोजगार से जुड़े जातकों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा और उनके पिता के आशीर्वाद से आज उनको भविष्य में उज्जवल बनाने के माग की प्राप्ति होगी। नए मित्र बनेंगे, जिनके साथ से आमदनी से जुड़े नए स्रोतों के बारे में पता चलेगा। आज आपके भावों और दिल से जुड़े हुए कुछ प्रसन्न सामने आएंगे और वह आपकी उदारता पर भी भारी पड़ सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य आज आपका पूरा समर्थन देंगे और आपके कार्यक्षेत्र में भी आज अधिकारी वर्ग आप को समर्थन देगा, जिससे आपके प्रोजेक्ट पूरे होंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज काफी समय बाद आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है और आपका कोई जरूरी काम बनने से लाभदायक अफसरों की प्राप्ति होगी। आगे का समय भी उत्साह पूर्वक कटेगा। यदि आपका और कोई रुका हुआ धन है, तो वह आपको मिल जाएगा। कार्य का बोझ अधिक होगा, लेकिन लक्ष्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न होता रहेगा। आप जो भी प्रयास करेंगे, जीवनसाथी उस में पूर्ण सहयोग देंगे और परिवार की स्थितियां आपके पक्ष में आनी शुरू हो जाएंगी।

मकर

आज कई प्रकार की उलझनों में आप ग्रस्त रहेंगे। एक ओर अपने प्रेमी या प्रियजन के लिए कोई वस्तु या उपहार खरीदने की जल्दीबाजी रहेगी। दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। संतान संबंधित समस्या का अंत होने से मन से भारी बोझ हल्का होगा। राजकीय क्षेत्र में आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। कोर्ट-कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। पिता का सहयोग विषम परिस्थितियों से लड़ने में सहयोग करेगा।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपने जो निर्णय लिए हैं, वह आज सही साबित होंगे और आप अपनी मेहनत और ज्ञान के बल पर सभी समस्याओं से मुक्त हो जाएंगे, लेकिन आपके पिता के साथ आपके संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है। आपका पारिवारिक जीवन भी थोड़ा तनाव से ग्रस्त रहेगा और आपको कहीं अपने ऊपर लगे झूठे आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लव लाइफ से आपको सहयोग मिलेगा और सुख की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अधिक मेहनत करने का रहेगा।

मीन 

आज आपके माता पिता का आपको आशीर्वाद मिलेगा और वह अच्छे जीवन के लिए आपको मार्गदर्शन भी करेंगे, जिससे आप भविष्य में सही और सटीक निर्णय ले पाएंगे। अपने जीवन साथी के नए बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी, जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। रोजगार के क्षेत्र में आपको महिला से के सहयोग से लाभ होगा। आपको सरकार की योजनाओं से भी काफी लाभ मिलेगा और किसी नए स्त्रोत से भी आय में वृद्धि होगी। आपकी संतान कार्यक्षेत्र में उन्नति करेगी और उनको देख आपका मन प्रसन्न होगा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  

आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। 

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  




 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 

  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा

बुधवार, 27 जनवरी 2021

आईएएस अधिकारी पर रेप और धोखाधड़ी से शादी करने का मुकदमा दर्ज


अलीगढ़ । गुजरात कैडर के आईएएस गौरव दहिया पर अलीगढ़ के अतरौली थाने में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अतरौली की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि आईएएस ने खुद को तलाकशुदा बताकर शादी की थी। 

अतरौली के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती दिल्ली में रहने लगी थी। तीन वर्ष पहले उसके फेसबुक अकाउंट पर शादी का प्रस्ताव आया और बात करने के लिए गुजरात बुलाया गया। युवती का कहना है कि आईएएस अधिकारी निवासी बिहाइंड गार्डन सेक्टर 9 गांधी नगर गुजरात की ओर से आये प्रस्ताव को ठुकरा नहीं सकी और वहां पहुंच गयी तो पता चला कि शादी करने वाला अधिकारी पहले से ही शादीशुदा है।

युवती के अनुसार आईएएस अधिकारी ने उसे बताया कि उसके पत्नी से संबध अच्छे नहीं है और तलाक होने वाला है। युवती ने कहा कि कुछ जीवन की परेशानियां हैं उनको दूर करने के बाद शादी के बारे में सोचा जाएगा। आरोप है कि आईएएस अधिकारी ने एक होटल में कोल्डड्रिंक मंगाई। इसमें कुछ नशीला पदार्थ डाल दिया जिसे पीकर वह बेहोश हो गयी। इसी दौरान अधिकारी ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद अधिकारी ने फिर शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद अधिकारी दुर्व्यवहार करने लगा। अश्लील वीडियो बनाकर दिखाई और धमकी दी कि विरोध पर रिश्तेदारों में दिखा देगा। इससे वह डर गयी और शांत रही।

किसानों का संसद मार्च स्थगित


नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने 1 फरवरी के लिए प्रस्तावित संसद मार्च को स्थगित कर दिया है। 

सिंघु बॉर्डर पर बुधवार शाम संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फैसले की जानकारी दी। हालांकि, किसान संगठनों ने यह भी कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन के नेता बलबीर एस राजेवाल ने कहा कि दिल्ली में मंगलवार को हुई हिंसा की वजह से प्रस्तावित मार्च को स्थगित कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा, ''शहीदी दिवस पर हम देशभर में रैली करेंगे। हम एक दिन का व्रत भी रखेंगे। 1 फरवरी को प्रस्तावित संसद मार्च कल हुई हिंसा की वजह से स्थगित कर दी गई है।'' गौरतलब है कि 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश किया जाएगा। बीकेयू (आर) के चीफ राजेवाल ने यह भी आरोप लगाया कि किसानों के प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए यह केंद्र सरकार की साजिश है।

किसानों का नहीं रहा आंदोलन, इसमें अराजक तत्व घुसे: संजीव बालियान


मुजफ्फरनगर । सांसद व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने 26 जनवरी को दिल्ली में हुए ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा पर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए किसान नेताओं पर भी जमकर भड़ास निकाली। आज रामपुर तिराहा पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि अब यह आंदोलन किसानों का नहीं रहा है। इसमें अराजक तत्व घुस गए हैं। किसान नेताओं को भी समझना चाहिए कि अब आंदोलन उनके हाथ में नहीं रहा। उन्होंने विपक्ष के खिलाफ बोलते हुए कहा कि ऐसे लोग किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं, जिन्हें जनता ने चुनाव में पूरी तरह से नकार दिया है और आज किसानों को सरकार के खिलाफ भड़का रहे हैं। लोकतंत्र में ऐसा नहीं चलता। वह मैदान में आए चुनाव लड़े सांसद और विधायक बने। अपना खुद कानून बनाए। सरकार किसानों के साथ खड़ी है और जो किसान का हित होगा सरकार उसी पर काम करेगी। उन्होंने दिल्ली आंदोलन में शामिल किसानों से भी अपील की है कि अब बहुत हो चुका है अब वह वापस आ जाए, क्योंकि अब यह आंदोलन किसानों का नहीं रहा। उन्होंने मुजफ्फरनगर के किसानों से भी अपील की है कि अब वह भी अपने घर वापस आ जाए। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की धरती पर बड़े से बड़े आंदोलन हुए हैं। चौधरी चरण सिंह से लेकर किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत तक किसान नेताओं ने बहुत बड़े बड़े आंदोलन की है, मगर कभी किसान आंदोलनों पर उंगली नहीं उठी। जो अराजकता दिल्ली में हुई है उसमें कार्यवाही होगी और होनी भी चाहिए जो लोग उसमें शामिल है उन्हें सजा जरूर मिलेगी। लाल किले पर झंडा फहराने वाले दीप सिद्धू के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 2 माह पहले सांसद सनी देओल मना कर चुके थे कि दीप सिद्धू से उनका कोई संबंध नहीं है केवल चुनाव के दौरान प्रचार में साथ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में है जो भी कानून बनाएगी, वह किसानों के हित में होंगे। भाकियू नेता चौधरी राकेश टिकैत के बक्कल उतारने वाले बयान पर मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि ऐसे बयान को मीडिया में सनसनी के लिए दिए जाते है।

राकेश टिकैत सहित 37 पर कसा दिल्ली पुलिस का शिकंजा

नई दिल्ली। हिंसक घटनाओं के बाद दिल्ली पुलिस ने इन 37 किसान नेताओं पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने इन नेताओं के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र, डकैती, डकैती के दौरान घातक हथियार का प्रयोग और हत्या का प्रयास जैसी 13 गंभीर धाराएं लगाई हैं।

एफआईआर में शामिल नाम:

1. डॉक्टर दर्शन पाल, बीकेयू क्रांतिकारी दर्शनपाल ग्रुप

2. कुलवंत सिंह संधू, जम्हूरी किसान सभा पंजाब

3. बूटा सिंह बुर्जगिल, भारतीय किसान सभा, धकोंडा

4. निर्भय सिंह धुड़ीके, कीर्ति किसान यूनियन, धुड़ीके ग्रुप

5. रुल्दू सिंह, पंजाब किसान यनियन, रुल्दू ग्रुप

6. इंदरजीत सिंह, किसान संघर्ष कमेटी, कोट बुद्धा ग्रुप

7. हरजिंदर सिंह टांडा, आजाद किसान संघर्ष कमेटी

8. गुरबख्श सिंह, जय किसान आंदोलन

9. सतनाम सिंह पन्नू, किसान मजदूर संघर्ष समिति, पिड्डी ग्रुप

10. कंवलप्रीत सिंह पन्नू, किसान संघर्ष कमेटी पंजाब

11. जोगिंदर सिंह उग्राहा, भारतीय किसान यूनियन उग्राहां

12. सुरजीत सिंह फूल, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी

13. जगजीत सिंह डालेवाल, भारतीय किसान यूनियन, सिद्धूपुर

14. हरमीत सिंह कड़ियां, बीकेयू, कड़ियां

15. बलबीर सिंह राजेवाल, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल

16. सतनाम सिंह साहनी, भारतीय किसान यूनियन, दोआबा

17. बोघ सिंह मानसा, भारतीय किसान यूनियन मानसा

18. बलविंदर सिंह औलख, माझा किसान कमेटी

19. सतनाम सिंह बेहरू, इंडियन फार्मर एसोसिएशन

20. बूटा सिंह शादीपुर, भारतीय किसान मंच

21. बलदेव सिंह सिरसा, लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी

22. जगबीर सिंह जाड़ा, दोआबा किसान समिति

23. मुकेश चंद्रा, दोआबा किसान संघर्ष कमेटी

24. सुखपाल सिंह डफ्फर, गन्ना संघर्ष कमेटी

25. हरपाल सिंह सांघा, आजाद किसान कमेटी दोआब

26. कृपाल सिंह नाथूवाला, किसान बचाओ मोर्चा

27. हरिंदर सिंह लाखोवाल, भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल

28. प्रेम सिंह भंगू, कुलहिंद किसन फेडरेशन

29. गुरनाम सिंह चडूनी, भारतीय किसान यूनियन चडूनी

30. राकेश टिकैत


, भारतीय किसान यूनियन

31. कविता कुमगुटी, महिला किसान अधिकार मंच

32. रिषिपाल अंबावाटा, भारतीय किसान यूनियन अंबावाटा

33. वीएम सिंह, ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन कमेटी

34. मेधा पाटेकर, नर्मदा बचाओ

35. योगेंद्र यादव, स्वराज इंडिया

36. अवीक साहा, जन किसान आंदोलन, स्वराज इंडिया

37. प्रेम सिंह गहलोत, ऑल इंडिया किसान सभा।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...