बुधवार, 13 जनवरी 2021

मकर संक्रांति का महत्व क्या करें दान



सूर्य के मकर राशि में संक्रमण के साथ मकर संक्रांति मनाई जाती है। राशियों की संख्या कुल मिलाकर बारह हैं लेकिन इनमें मेष, मकर, कर्क, तुला जैसी चार राशियां सबसे प्रमुख हैं और जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का यह विशेष पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में  इस दिन को काफी पुण्यदायी माना गया है और मान्यता है कि इस दिन किया जाने वाला दान अन्य दिनों के अपेक्षा कई गुना अधिक फलदायी होता है। इसके साथ ही यदि मकर संक्रांति के इस पर्व को समान्य परिपेक्ष्य में देखा जाये तो इसे मानने का एक और भी कारण है क्योंकि यह वह समय होता है, जब भारत में खरीफ (शीत श्रृतु) के फसलों की कटाई की जाती है और क्योंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है इसलिए यह फसलें किसानों के आय तथा जीवनयापन का एक प्रमुख जरिया है। इसीलिए अपने अच्छी फसलों के प्राप्ति के लिए, वह इस दिन का उपयोग ईश्वर को धन्यवाद देने के लिए भी करते हैं। 

लोहडी के साथ मकर संक्रांति उत्सव के साथ खरीफ की नई फसल के स्वागत की तैयारी की जाती है। इसलिए इस त्योहार के दौरान लोगों में काफी प्रसन्नता और उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन किसान भगवान से अपनी अच्छी फसलों के लिए आशीर्वाद भी मांगते है। इसलिए इसे फसलों और किसानों के त्योहारों के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग सुबह में सर्वप्रथम स्नान करते हैं और उसके बाद दान कार्य करते हैं।इस दान को सिद्धा के नाम से भी जाना जाता है जिसे ब्राम्हण या किसी गरीब व्यक्ति को दिया जाता है, इसमें मुख्यतः चावल, चिवड़ा, ढुंढा, उड़द, तिल आदि जैसी चीजें होती है।

 हालांकि महाराष्ट्र में इस दिन महिलाएं एक दूसरे को तिल गुढ़ बांटे जाते हैं।   पतंग उड़ाने तथा मौज-मस्ती करने का पर्व भी मकर संक्रांति है।  पश्चिम बंगाल में इस दिन गंगासागर स्थान पर काफी विशाल मेला भी लगता है, जिसमें लाखों के संख्या में श्रद्धालु इकठ्ठा होते हैं। पश्चिम बंगाल में मकर संक्रांति के पर्व पर तिल दिन करने की परम्परा है।

 मकर संक्रांति पर सूर्य धनु राशि को छोड़ कर मकर राशि में प्रवेश कर उत्तरायण में आता है। शास्त्रों के अनुसार यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है और इसीलिए इस दिन जप, तप, दान, स्नान का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति परंपरागत रूप से 14 जनवरी या 15 जनवरी को मनाई जाती आ रही है। मकर संक्रांति में ‘मकर’ शब्द मकर राशि को इंगित करता है जबकि ‘संक्रांति’ का अर्थ संक्रमण अर्थात प्रवेश करना है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। एक राशि को छोड़कर दूसरे में प्रवेश करने की इस विस्थापन क्रिया को संक्रांति कहते हैं। शास्त्रों के नियम के अनुसार रात में संक्रांति होने पर अगले दिन भी संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से अपनी दिशा बदलकर उत्तरायण हो जाता है अर्थात सूर्य उत्तर दिशा की ओर बढ़ने लगता है, जिससे दिन की लंबाई बढ़नी और रात की लंबाई छोटी होनी शुरू हो जाती है। भारत में इस दिन से बसंत ऋतु की शुरुआत मानी जाती है। अतः मकर संक्रांति को उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते हैं जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गुड़ और तिल लगाकर नर्मदा में स्नान करना लाभदायी होता है। इसके बाद दान संक्रांति में गुड़, तेल, कंबल, फल, छाता आदि दान करने से लाभ मिलता है और पुण्यफल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मकर संक्रांति का यह त्योहार भारत भर में पतंजबाजी के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति  संक्रांति पल 08.03.07 बजे होगा। 

इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराजगी भूलाकर उनके घर गए थे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दान, पूजा आदि करने से व्यक्ति का पुण्य प्रभाव हजार गुना बढ़ जाता है। इस दिन से मलमास खत्म होने के साथ शुभ माह प्रारंभ हो जाता है।     

राशि के अनुसार दान विशेषदृफलदायी है 

मेष राशिः तांबे की वस्तुओं की दान करना चाहिए। इसके साथ ही आप लाल मसूर की दान भी इस दिन दान कर सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके क्रोध में कमीं आएगी और आप अपने जीवन के फैसलों को पूरी बुद्धिमता के साथ ले सकेंगे।

 वृषभ राशिः चांदी से बनी हुई किसी चीज का दान अवश्य करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके ऐश्वर्य में लगातार वृद्धि होती रहेगी। इसके साथ ही आप सफेद वस्त्रों का दान भी कर सकते हैं।

 मिथुन राशि:  हरी सब्जियों का दान अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही आप पीले वस्त्रों का दान भी कर सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में चल रही सभी प्रकार की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

 कर्क राशि: सफेद रंग का ऊन अवश्य दान करना चाहिए। इसके साथ ही आप मोती का दान भी कर सकते हैं।यदि आप इस दिन इन चीजों का दान करते हैं तो आपको मानसिक कष्टों में कमीं आएगी।

 सिंह राशि: गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही इन्हें गेहूं का दान करना भी इनके लिए शुभ रहेगा। यदि सिंह राशि के जातक ऐसा करते हैं तो इनके मान- सम्मान में और भी अधिक वृद्धि होगी।

कन्या राशि: मूंग की दाल की खिचड़ी का दान करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको व्यापार में चल रही सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और आपके व्यापार में वृद्धि भी होगी।

 तुला राशि: सात प्रकार के अनाज का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपका स्वास्थय पूरी तरह से ठीक हो जाएगा और आपको कभी भी गंभीर बीमारी का शिकार भी नहीं होना पड़ेगा।

 वृश्चिक राशि: लाल रंग के कपड़ो का दान करें । यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको नौकरी में प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं लाल वस्त्रों के दान से आपमें सोचने और समझने की शक्ति भी बढ़ेगी।

 धनु राशि: सोने का दान विशेष फलदायी है। ऐसा करने से आपको सूर्यदेव की विशेष कृपा की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आप इस दिन पीले कपड़ों का दान भी कर सकते हैं।

कुंभ राशि: े घी का दान अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही आपको मंदिर में तिल से बनी चीजों का दान भी अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी परेशानियां पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगी।

 मीन राशि:  चने की दाल का दान अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही यदि आप गुड़ का दान भी कर सकें तो आपके लिए काफी उत्तम रहेगा।

पिता के साथ संबंध खराब हैं उन्हें मकर संक्रांति के दिन काले रंग के कंबल का दान करन चाहिए। ऐसा करने से आपके संबंध अपने पिता के साथ पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। इतना ही नहीं ऐसा करने से आपके और उनके बीच में प्रेम भी बढेगा।

श्रीराम मंदिर के लिए जागरूकता रैली निकाली







मुजफ्फरनगर । जीआईसी मैदान में विश्व हिंदू परिषद कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जन जागरूकता रैली की तैयारियां पूरी जीआईसी मैदान में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे तो चेयरमैन अंजू अग्रवाल भी अपनी पुत्र के साथ बाइक पर रैली में शामिल हुई।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने शिवचौक पर जलाई कृषि बिल की प्रतियां



मुजफ्फरनगर। आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर देश भर में कृषि बिल के विरोध में शिव चैक पर कृषि बिल की प्रतियां जलाई गई।

शिव चैक पर भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कृषि बिल की प्रतियां जलाई गई । भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक कृषि बिल वापस नहीं होगा, तब तक किसान यूनियन का विरोध जारी रहेगा। इसी कड़ी में आज कृषि बिल कि प्रतियां जलाई गई हैं। कृषि बिल की प्रतियां जलाने में मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह महानगर, अध्यक्ष शाहिद आलम व राशिद कुरैशी सहित दर्जनों भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

स्कूल संचालकों ने विद्यालय खोलने एवं बंद रहने विद्युत बिल की छूट को लेकर दिया ज्ञापन

 




 मुजफ्फरनगर l


डीएम कार्यालय पर आज एफलाइटिड स्कूल एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के दर्जनों स्कूल संचालकों ने बताया कि कोविड-19 का अत्यधिक प्रभाव शिक्षण संस्थाओं पर पड़ रहा है जिससे विद्यालय में शिक्षा का बुरा असर पड़ रहा है दूसरी ओर स्कूल संचालक भी इस वक्त आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं शिक्षण संस्थाओं के बंद होने के कारण अध्यापकों का वेतन विद्युत बिल आदि का खर्च बढ़ता जा रहा है उपरोक्त खर्चों के नियंत्रण करने के लिए अतिरिक्त फंड भी नहीं है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति और भी गंभीर है विद्यालय के कारण बैंक कर्मी स्कूल संचालकों को भय दिखा रहे हैं हम चाहते हैं कि सर्वप्रथम बेसिक व जूनियर स्कूलों को खोलने की अनुमति प्रदान करें जिससे विद्यालय में बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने से बच जाए आदि मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिला अधिकारी के नाम दिया गया ज्ञापन देने वालों में प्रवेंद्र दहिया रविंद्र सिवाच कुलदीप सुभाष चंद्र पाल सिंह चंद्रवीर सिंह सुरेश चंद्र त्यागी अनिल शास्त्री सुधीर विद्वान विकास बालियान सन्नी मलिक अनिल आर्य मोहम्मद सौभान सुरेश पाल पाल सिंह पुंडीर यशवीर राणा आदि दर्जनों स्कूल संचालक मौजूद रहे




मंगलवार, 12 जनवरी 2021

मेरठ में राममंदिर जन जागरण रैली पर पथराव व मारपीट

 मेरठ । परतापुर थाना क्षेत्र के गांव गून में राममंदिर निर्माण की जनजागरण रैली के दौरान रालोद समर्थकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। रैली पर पथराव करने का आरोप है, जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दो लोग चोटिल हुए हैं। पुलिस फोर्स ने पहुंचकर माहौल काबू किया। घटना के बाद तनाव है। 

भाजपा के मंडल अध्यक्ष विनोद जिंदल के अनुसार, पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर जनजागरण रैली निकाल रहे थे। जैसे ही यह रैली काजमाबाद गून गांव में पहुंची, कुछ लोगों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। आरोप है कि यह लोग राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े हुए थे। पथराव में डीजे, कार, स्कूटी सहित कई वाहनों के शीशे टूट गए।

दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना था कि एक महिला के शव का अंतिम संस्कार होने के कारण जनजागरण यात्रा में शामिल लोगों से डीजे बंद करने का अनुरोध किया गया। इसे लेकर विवाद हुआ।

मकर संक्रांति पर हरिद्वार जाने के लिए ये रास्ते मिलेंगे


हरिद्वार । कुंभ के पहले स्नान पर्व मकर संक्रांति के लिए रूट प्लान जारी कर दिया गया है। यह प्लान 13 जनवरी दोपहर 12 बजे से 15 जनवरी की दोपहर दो बजे तक लागू रहेगा। आवश्यक सेवाओं में दूध, तेल, गैस आदि के ट्रक एवं टैंकर पर यह प्रतिबंध नहीं होगा। 

दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन के लिए ऐसी रहेगी व्यवस्था

विभिन्न राज्यों की परिवहन निगम की बसें: रोड़वेज की बसें हरिद्वार-रुड़की हाईवे से आकर ऋषिकुल पुल पार कर उत्तराखंड राज्य परिवहन बस अड्डे पर जाएंगी। इनकी वापसी भी इसी मार्ग से होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का अधिक दबाव होने पर बसों को मंगलौर बस अड्डे से डाइवर्ट कर लंढौरा-लक्सर से जगजीतपुर तिरछी पुलिया डाइवर्जन से दक्षद्वीप होते हुए बैरागी पार्किंग पर खड़ा करवाया जाएगा। इस पार्किंग स्थल में खड़े होने वाले वाहन श्रीयंत्र टापू पुल, बूढ़ी माता तिराहा, सिंहद्वार चौक और रुड़की राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए वापस जाएंगे।

कांट्रैक्ट कैरिज एवं छोटे वाहन: इनको मंगलौर बस अड्डे से डाइवर्ट कर लंढौरा-लक्सर से जगजीतपुर तिरछी पुलिया डाइवर्जन से दक्षद्वीप होते हुए बैरागी पार्किंग पर खड़ा कराया जाएगा। इस पार्किंग स्थल में वाहन श्रीयंत्र टापू पुल से बूढ़ी माता तिराहे से सिंहद्वार चौक से रुड़की राष्ट्रीय राजमार्ग से वापस जाएंगे।

हल्के वाहन: मंगलौर बस अड्डे से डाइवर्ट कर लंढौरा-लक्सर से जगजीतपुर तिरछी पुलिया डाइवर्जन से दक्षद्वीप होते हुए बैरागी कैंप होकर चंडी चौक होते हुए चमगादड़ टापू मैदान पर पार्क कराए जाएंगे। पार्किंग स्थल भरने पर इस मार्ग से आने वाले वाहन धोबी घाट में बने बहुमंजिला पार्किंग स्थल पर पार्क होंगे। यहां पार्क होने वाले वाहन रुड़की राष्ट्रीय राजमार्ग से वापस जाएंगे।

सहारनपुर से आने वाले वाहनों की यहां होगी पार्किंग 

बडे़ वाहन: वाहनों को भगवानपुर, झबरेड़ा, पुहाना मंगलौर से डाइवर्ट कर लंढौरा-लक्सर से जगजीतपुर तिरछी पुलिया से मात्रसदन पुल, दक्षद्वीप से बैरागी कैंप पर पार्क कराया जाएगा। इनकी वापसी बूढ़ीमाता तिराहा से सिंहद्वार से होगी। 

छोटे वाहन: हल्के वाहन भगवानपुर, झबरेड़ा, पुहाना मंगलौर से डाइवर्ट कर लंढौरा-लक्सर से जगतीतपुर तिरछी पुलिया से मात्रसदन पुल से दक्षद्वीप से बैरागी होते हुए चंडी चौक होकर चमगादड़ टापू मैदान पर पार्क होंगे। पार्किंग स्थल भरने पर वाहनों को धोबीघाट में बने बहुमंजिला पार्किंग स्थल पर खड़ा करवाया जाएगा। यहां पार्क होने वाले वाहन रुड़की राष्ट्रीय राजमार्ग से वापस जाएंगे।


नजीबाबाद से आने वाले वाहन यहां खड़े होंगे

बड़े वाहन: विभिन्न राज्यों की परिवहन बसें छोड़कर जिन वाहनों को हरिद्वार आना है, वे नीलधारा में बने पार्किंग स्थल पर पार्क की जाएगी। पार्किंग भरने पर वाहनों को गौरी शंकर पार्किंग स्थल पर खड़ा करवाया जाएगा। जीएमयू एवं टीजीएमओयू की बसें नीलधारा में इनके लिए बने बस अड्डे से ही संचालित होंगी। विभिन्न राज्यों के परिवहन की बसें चंडीघाट पुल पार कर दिल्ली बाईपास होकर ऋषिकुल नया पुल पार कर रोडवेज एवं अंतरराज्यीय बस अड्डे पर पार्क होंगी। इन वाहनों की वापसी ऋषिकुल नया पुल से बायें मुड़कर इसी मार्ग से होगी।

छोटे वाहन: वाहनों को चमगादड़ टापू पार्किंग पर पार्क कराया जाएगा। पार्किंग भरने पर वाहनों को धोबीघाट एवं नीलधारा में बने पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया जाएगा। 

व्यवसायिक वाहन: ईंट, बजरी, रेत के वाहन भी निर्धारित समय पर ही हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून के लिए जा सकेंगे। 

लक्सर की ओर से आने वाले वाहन की पार्किंग

बड़े वाहन: जगजीतपुर तिरछी पुलिया डाइवर्जन से दक्षद्वीप होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग पर पार्क कराया जाएगा। पार्किंग स्थल में पार्क किए वाहन श्री यंत्र टापू पुल से बूढ़ी माता तिराहे से सिंहद्वार चौक से रुड़की राष्ट्रीय राजमार्ग से वापस जाएंगे।

छोटे वाहन: समस्त छोटे वाहन चमगादड़ टापू पार्किंग पर पार्क कराए जाएंगे। पार्किंग भरने पर वाहनों को धोबी घाट में खड़ा करवाया जाएगा और इसी मार्ग से वाहनों की वापसी होगी।

देहरादून, ऋषिकेश से आने वाले वाहनों की पार्किंग

बड़े वाहन: विभिन्न राज्य परिवहन की बसें रोडवेज बस अड्डे में पार्क कराई जाएंगी। कॉन्ट्रैक्ट एवं अन्य बसें मोतीचूर एवं ऋषिकुल में खड़ी होंगी।

छोटे वाहन: वाहनों को पावन धाम स्थित पार्किंग एवं चमगादड़ टापू में खड़ा कराया जाएगा। पार्किंग स्थल भरने पर देहरादून की ओर से आने वाले वाहनों को नेपाली तिराहे से डायवर्ट कर चीला मार्ग से गौरीशंकर पार्किंग में लाया जाएगा। 

बीएचईएल एवं रोशनाबाद से आने वाले वाहनों की पार्किंग

हरिद्वार में यातायात सामान्य होने पर सभी प्रकार के वाहनों को हरिद्वार क्षेत्र में निर्धारित पार्किंग स्थलों तक लाया जा सकेगा। नगर के पार्किंग स्थलों के भरने पर धीरवाली में बनाए गए पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया जाएगा। 

शहर में वाहनों का दबाव बढ़ते ही होगा रूट डायवर्जन

स्नान पर्व पर पार्किंग स्थलों की क्षमता से अधिक वाहनों के हरिद्वार पहुंचने की स्थिति में दूसरा प्लान भी तैयार किया गया है। शहर में दवाब बढ़ने पर बाहर से आने वाले यातयात को अन्य संपर्क मार्गों से निकाले जाने की संभावना हो सकती है। इसके लिए इस तरह यातायात डायवर्जन योजना क्रियान्वित की जाएगी।


1-सहारनपुर से आने वाले वाहनों को रुड़की, धनौरी, पथरी रोह पुल से सलेमपुर (पथरी पावर हाउस) होते हुए सिडकुल चौराहे से होकर हिन्दुस्तान लीवर लिमिटेड के पास बने चौराहे से चिन्मय डिग्री कालेज, शिवालिक नगर चौक होते हुए मध्य मार्ग से धीरवाली पार्किंग स्थल पर पार्क किया जाएगा। 

2- हरिद्वार में वाहनों का दबाव अधिक होने की स्थिति में दिल्ली की तरफ से देहरादून जाने वाले वाहनों को रुड़की से ही भगवानपुर, छुटमलपुर से देहरादून भेजा जाएगा। 

3- ऋषिकेश की तरफ से दिल्ली जाने वाले वाहनों को ऋषिकेश से वीरभद्र बैराज, चीला मार्ग से नजीबाबाद रोड से मंडावली, मंडावर, मुजफ्फरनगर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। 


4- देहरादून से मुरादाबाद की दिशा में जाने वाले वाहनों को नेपाली तिराहा से डायवर्ट कर श्यामपुर बीरभद्र बैराज चीला मार्ग से होकर नजीबाबाद भेजा जाएगा। 

5- मुरादाबाद से देहरादून आने वाले वाहनों को चंडीघाट पुल से डायवर्ट करके चीला मार्ग से होकर बीरभद्र से श्यामपुर, नेपाली तिराहा से भेजा जाएगा। यातायात डायवर्जन लागू होने की स्थिति में डायवर्जन प्वाइंट पर संबंधित थाना प्रभारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी स्वंय मौजूद रहकर डायवर्जन प्रभावी रूप से सुनिश्चित कराएंगे। उपरोक्त व्यवस्था 13 जनवरी की शाम पांच बजे तक चलेगी।

आज का पंचांग और राशिफल 13 जनवरी 2021



🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 13 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - मार्गशीर्ष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अमावस्या सुबह 10:29 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा 14 जनवरी प्रातः 05:28 तक तत्पश्चात श्रवण*

⛅ *योग - हर्षण रात्रि 12:16 तक तत्पश्चात वज्र*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:48 से दोपहर 02:10 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:15* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा की सुव्‍यवस्‍था* 🌷

➡ *14 जनवरी 2021 गुरुवार को (पुण्यकाल सुबह 08:16 से शाम 04:16 तक) मकर संक्रान्‍ति (उत्तरायण) है।*

🙏🏻 *मकर संक्रान्‍ति के दिन तिल गुड़ के व्‍यंजन और चावल में मूंग की दाल मिलाकर बनाई गई खिचड़ी का सेवन ऋतु-परिवर्तनजन्‍य रोगों से रक्षा करता है । इनका दान करने का भी विधान है ।*

🙏🏻 *मकर संक्रान्‍ति पर्व पर तिल के उपयोग की महिमा पर शास्‍त्रीय दृष्‍टि से प्रकाश डालते हुए पूज्‍य बापूजी कहते हैं : ‘’जो मकर संक्रांति में इन छह प्रकारों से तिलों का उपयोग करता है वह इहलोक और परलोक में वांछित फल पाता है – तिल का उबटन, तिलमिश्रित जल से स्‍नान, तिल-जल से अर्घ, तिल का होम, तिल का दान और तिलयुक्‍त भोजन । किंतु ध्‍यान रखें – रात्रि को तिल व उसके तेल से बनी वस्‍तुएं खाना वर्जित है ।‘’*

              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *उत्तरायण विशेष* 🌷

🙏🏻 *जिनके जीवन में अर्थ का अभाव... पैसों की तंगी बहुत देखनी पड़ती है जिनको कोई बहुत परेशान कर रहा है जिनके शरीर में रोग रहते हैं ..मिटते नहीं हैं उन सभी के लिए ये योग बहुत सुन्दर है क्या करें ?*

🙏🏻 *तपस्या कर सकें तो बहुत अच्छा है .. नमक -मिर्च नहीं खाना उस दिन आदित्यह्रदय स्त्रोत्र का पाठ भी जरुर करें ..जितना हो सके १/२/३ बार... जो आप चाहते हैं ...सुबह स्नान आदि करके श्वास गहरा लेके रोकना ...गायत्री मंत्र बोलना ...संकल्प करना ..."हम ये चाहते हैं प्रभु !...ऐसा हो .." फिर श्वास छोड़ना ... ऐसा ३ बार जरुर करें फिर अपना गुरु मंत्र का जप करें और सूर्य भगवन को अर्घ दें तो ये २१ मंत्र बोलें*

🌷 *ॐ सूर्याय नमः*

🌷 *ॐ रवये नमः*

🌷 *ॐ भानवे नमः*

🌷 *ॐ आदित्याय नमः*

🌷 *ॐ मार्तण्डाय नमः* 

🌷 *ॐ भास्कराय नमः*

🌷 *ॐ दिनकराय नमः*

🌷 *ॐ दिवाकराय नमः*

🌷 *ॐ मरिचये नमः*

🌷 *ॐ हिरणगर्भाय नमः*

🌷 *ॐ गभस्तिभीः नमः* 

🌷 *ॐ तेजस्विनाय नमः*

🌷 *ॐ सहस्त्रकिरणाय नमः* 

🌷 *ॐ सहस्त्ररश्मिभिः नमः*

🌷 *ॐ मित्राय नमः* 

🌷 *ॐ खगाय नमः*

🌷 *ॐ पूष्णे नमः* 

🌷 *ॐ अर्काय नमः*

🌷 *ॐ प्रभाकराय नमः*

🌷 *ॐ कश्यपाय नमः*

🌷 *ॐ श्री सवितृ सूर्य नारायणाय नमः*

🙏🏻 *पौराणिक सूर्य भगवान की स्तुति का मंत्र अर्घ देने से पहले बोले :-*

🌷 *"जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।"*

🙏🏻 *गाय को कुछ घास आदि डाल दें ।*

🙏🏻 💐🙏🏻पंचक

15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी


रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी

प्रदोष व्रत


10 जनवरी: प्रदोष व्रत


26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत

पौष अमावस्या- बुधवार, 13 जनवरी 2021


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021


मेष 

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने परिवार पर पूरा ध्यान देंगे। परिवार की गतिविधियों में शामिल होंगे और काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। परिवार के कामों में दोनों मिलकर जिम्मेदारी संभालेंगे। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय का नया रूप देखने को मिलेगा, जो आपको पसंद आएगा।

वृष 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सेहत में सुधार होगा। समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। काम के सिलसिले में आप जिम्मेदारी लेकर काम करेंगे। कार्य भार बढ़ सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में प्यार और रोमांस रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी इनकम सामान्य रहेगी लेकिन खर्चे बढ़ेंगे, इसलिए आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। शादीशुदा लोगों का जीवन तनावपूर्ण रहेगा। कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, रोमांस होगा। एक दूसरे से दिल की बातें कहनी आसान होंगी। आज अपने गैजेट्स के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। 

कर्क 

आज का दिन आपके लिए काफी हद तक अनुकूल रहने वाला है। आज आपके पास धन आएग, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। खर्चे हल्के-फुल्के बने रहेंगे लेकिन इनकम बढ़िया होने से दिक्कत नहीं होगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रमोशन के योग बनेंगे। आपके काम की चारों तरफ तारीफ होगी। शादीशुदा जीवन मजबूत रहेगा। जीवनसाथी समझदारी से आपको सहयोग करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के दिल की बात जानने की कोशिश करेंगे और उन्हें खुश रखेंगे।

सिंह 

ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा और आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक चुनौतियों से आपका आज पीछा छूटेगा। इनकम बढ़ेगी। काम के सिलसिले में दूसरों के काम में हस्तक्षेप आपको परेशानी दे सकता है इसलिए अपने काम से काम रखें। मेहनत करना जारी रखें। व्यापार गति पकड़ेगा। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। शादीशुदा लोगों के जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन बता रहे लोग भविष्य की किसी योजना पर काफी विचार विमर्श करेंगे

कन्या 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने काम पर पूरा फोकस रख पाएंगे जिससे काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। घर परिवार पर भी आपकी जिम्मेदारियां अपनी अलग जगह बनाएंगी। प्रेम जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। विवाह करने की सोचेंगे। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज आपकी इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। 

तुला 

आपके लिए अच्छा दिन मध्यम फलदाई रहेगा। सेहत में गिरावट आएगी इसलिए सावधानी रखे हैं वरना आप बीमार पड़ सकते हैं। ज्यादा उल्टा-सीधा भोजन ना करें। खानपान संतुलित रखें। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके साथ खड़ी नजर आएगी जिससे स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। इनकम अच्छी रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। प्रेम जीवन में दिक्कत बढ़ेगी। आपका प्रिय आपसे नाराज हो सकता है और गुस्सा दिखाएगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। 

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। संपत्ति खरीदने की संभावना बनेगी। शादीशुदा लोगों का जीवन प्यार से और अपने पन से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने प्यार में कुछ नया करेंगे जिससे आपका प्रिय इंप्रेस हो सके। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। 

धनु 

 आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा और आज आपको अच्छी इनकम होगी। आपके पास धन की आवक होगी। खर्च में थोड़ी कमी आएगी। सेहत सामान्य रहेगी। अपने विरोधियों से सतर्क रहें। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। गृहस्थ जीवन बहुत शांतिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी की बुद्धिमानी आपको सफलता दिलाएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद नतीजे प्राप्त होंगे। 

मकर 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। खुद पर आपका विश्वास बढ़ेगा। आपके आत्म सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवार में कुछ तनाव बढ़ेगा। शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। काम के सिलसिले में दिन कमजोर है। नौकरी बदलने की संभावना हो सकती है शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। रिश्ते में समझदारी और प्यार रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा और आपके रिश्ते में रोमांस की बढ़ोतरी होगी। 

कुंभ 

आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा लेकिन आपका बर्ताव कुछ अलग हो सकता है जो लोगों को पसंद ना आए। आप किसी से झगड़ा कर सकते हैं इसलिए सावधानी बरतें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां रहेंगी। गवर्नमेंट से लाभ मिल सकता है। खर्चे कुछ बढ़ेंगे। इनकम सामान्य ही रहेगी। अपनी बुद्धि से पढ़ाई में अच्छा ध्यान देंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का दाम्पत्य जीवन कुछ तनाव पूर्ण रहेगा। 

मीन 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी। अच्छे नतीजे हासिल होंगे। शादीशुदा लोगों को अपने गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। प्रेम जीवन भी काफी अच्छा रहेगा। आपकी अच्छाई आपके प्रिय को बहुत पसंद आएगी। आज उनसे दिल की बात कहने का मौका मिलेगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31, 

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57, 




  

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060    

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी

कल डीएम के हाथ में आ जाएगा चार्ज


 लखनऊ । उत्तर प्रदेश में 13 जनवरी की रात 12 बजे से प्रदेश के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा। इसके साथ इन जिला पंचायतों में जिलाधिकारी प्रशासक बन जाएंगे। इन जिला पंचायत अध्यक्षों का बीता कार्यकाल काफी सियासी उठापटक वाला रहा। राज्य निर्वाचन आयोग से मिले आंकड़ों के अनुसार 2017 में जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ पांच अविश्वास आए और छह जिला पंचायत अध्यक्षों को त्यागपत्र देने पड़े। 

वर्ष 2018 में दो जिला पंचायत अध्यक्ष के त्यागपत्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आए और सात जिला पंचायत अध्यक्षों को त्यागपत्र देने पड़े। 2019 में एक जिपं अध्यक्ष ने त्यागपत्र दिया और तीन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाये गये। इसके बाद आयोग को इन पदों पर उपचुनाव करवाने पड़े। बताते चलें कि जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत के सीधे जनता से चुने गये सदस्यों के द्वारा ही चुने जाते हैं।

मुस्लिम युवती से शादी करने वाले युवक की हत्या


नोएडा । एक मुस्लिम युवती से शादी करने वाले राधे चौहान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई ।

मंगलवार को युवक का शव बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास एक शौचालय में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-39 थानाक्षेत्र के बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास सार्वजनिक शौचालय में एक युवक का शव मिला है। युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। युवक ने करीब छह महीने पहले मुस्लिम युवती से शादी की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक का शव बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास सार्वजनिक शौचालय में पड़ा है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान 27 साल के राधे चौहान के रूप में हुई। वह सेक्टर-55 की झुग्गी बस्ती में रहता था।

नहीं हटेंगे किसान, जबरन हटाया तो होंगी दस हजार मौतें : राकेश टिकैत


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अगले आदेश तक कृषि कानूनों पर रोक लगाए जाने और कमेटी के गठन के आदेश के बावजूद किसान आंदोलन खत्म होने के आसार नहीं हैं। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया कि यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वे किसानों के साथ बातचीत करने के बाद तय करेंगे कि सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के पास जाएंगे या नहीं। किसान नेता टिकैत ने आगे कहा कि यदि सरकार ने जबरदस्ती किसानों को हटाने की कोशिश की तो इसमें दस हजार लोग मारे जा सकते हैं। मालूम हो कि दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय से बड़ी संख्या में किसान आंदोलन कर रहे हैं। इन किसानों की मांग तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर कानून बनाए जाने की है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कोर्ट के आदेश के बाद कहा कि हम किसानों की कमेटी में इसकी चर्चा करेंगे। 15 जनवरी को होने वाली किसान नेताओं और सरकार के बीच बातचीत में भी शामिल होंगे। जो कोर्ट ने कमेटी बनाने की बात की है, उसमें बाद में बताएंगे कि जाएंगे या नहीं, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा। जब तक बिल वापस नहीं होगा, तब तक घर वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में किसान परेड करके रहेगा।

राकेश टिकैत ने आगे कहा कि किसान यहां से अब कहीं नहीं जा रहा है। सरकार का आकलन है कि यहां हटाने पर एक हजार आदमी मारा जा सकता है। यह गलत आकलन है। यदि जबरन हटाने की कोशिश की गई तो यहां 10 हजार आदमी मारा जा सकता है। टिकैत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से किसानों को कोई राहत नहीं मिली है। आंदोलन लंबा चलेगा। कोर्ट की तरफ से जारी समिति के नाम में सरकार से बातचीत कर रहे 40 संगठनों में से कोई भी नाम नहीं हैं।

अगले आदेश तक कानून लागू करने पर रोक

चीफ जस्टिस एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमणियन की पीठ ने इस मामले में मंगलवार को भी सभी पक्षों को सुनने के बाद इन कानूनों के अमल पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी। पीठ ने कहा कि वह इस बारे में आदेश पारित करेगी। कोर्ट द्वारा गठित की जाने वाले समिति इन कानूनों को लेकर किसानों की शंकाओं और शिकायतों पर विचार करेगी। इस मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने विरोध कर रहे किसानों से भी सहयोग करने का अनुरोध किया और स्पष्ट किया कि कोई भी ताकत उसे गतिरोध दूर करने के लिए इस तरह की समिति गठित करने से नहीं रोक सकती है।

Featured Post

लखीमपुर ईसाई धर्म के नाम पर धर्मांतरण कराने पर दंपती समेत तीन गिरफ्तार

   लखीमपुर । संपूर्णानगर की रहने वाली किरन जोसुआ, शिवलिंगपुरम थाना सिगानल्लूर, कोयम्बटूर, तमिलनाडु का रहने वाला उसका पति पदमनाभन उर्फ पास्टर...