मुजफ्फरनगर। आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर देश भर में कृषि बिल के विरोध में शिव चैक पर कृषि बिल की प्रतियां जलाई गई।
शिव चैक पर भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कृषि बिल की प्रतियां जलाई गई । भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक कृषि बिल वापस नहीं होगा, तब तक किसान यूनियन का विरोध जारी रहेगा। इसी कड़ी में आज कृषि बिल कि प्रतियां जलाई गई हैं। कृषि बिल की प्रतियां जलाने में मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह महानगर, अध्यक्ष शाहिद आलम व राशिद कुरैशी सहित दर्जनों भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें