मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

भाजपा नेताओं ने किया जीत

 मुजफ्फरनगर। विधान परिषद की स्नातक तथा शिक्षक सीट के लिए मतदान कार्य संपन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि उनके दोनों प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि मतदान संपन्न होने के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि स्नातक सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल तथा शिक्षक सीट से श्रीकांत शर्मा की विजय निश्चित है। आज मंडी क्षेत्र में जिला मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल तथा अन्य नेताओं के साथ लगातार सक्रिय रहे जिलाध्यक्ष ने मतदान संपन्न होने के बाद दावा किया कि बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा के प्रत्याशी को समर्थन किया है। आज दिनभर यह नेता नयी मंडी क्षेत्र में व्यवस्था अभियान में जुटे रहे।

वे दिन में नई मंडी वैदिक पुत्री पाठशाल  व दीपचंद ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज पर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, कोषाध्यक्ष रमेश खुराना आदि शामिल रहे।

   वरिष्ठ नेता कुश पुरी, पूर्व सभासद पवन अरोरा ने भी दावा किया कि भाजपा को सभी वर्गों से समर्थन मिला है। 



संजीव बालियान व उमेश मलिक ने भी किया मतदान



मुजफ्फरनगर। आज तमाम नेताओं ने भी एमएलसी चुनाव में मतदान किया।   आज तमाम नेताओं ने भी वोट डाला।  केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ संजीव बालियान और उनकी पत्नी डाॅ. सुनीता बालियान ने बघरा ब्लाॅक मे बनाए गए मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महामना मदन मोहन मालवीय इंटर काॅलेज पर प्रदेश के कौशल विकास  राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व पूर्व विधायक डाॅ. सुरेश संगल ने अपना वोट डाला।  दोपहर दो बजे तक स्नातक सीट पर 29.30 और शिक्षक सीट पर 43.08 प्रतिशत मतदान हुआ।  



एमएलसी चुनाव को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था वैदिक पुत्री इंटर काॅलेज वह ग्रेन चेंबर इंटर काॅलेज में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोपहर बाद तक 40 प्रतिशत वोटिंग हुआ। नई मंडी में ग्रेन चेम्बर इंटर काॅलेज के अंदर सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेंद्र पाल सिंह ने व्यवस्था का जिम्मा संभाला।

खतौली में भाजपा के प्रभारी बिजेंद्र पाल के साथ पूर्व विधायक अशोक कंसल तथा व्यापारी नेता राहुल गोयल व विजय वर्मा ने व्यवस्था का जायजा लिया।



डीएम और एसएसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण


मुजफ्फरनगर। विधान परिषद चुनाव की गहमागहमी के बीच जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।  दौरान उन्होंनें ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया एवं मतदाताओं से वार्ता कर सुरक्षा एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने हेतु बताया गया।

जनपद  में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन एक्टिव मोड पर है और लगातार सुरक्षा व्यवस्था शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए निरंतर भ्रमण पर रहे। इसी कड़ी में  जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने मालवीय काॅलेज के समेत तमाम मतदान स्थलों पर पहुंच कर वहां की स्थिति का जायजा लिया।  एसएसपी अभिषेक यादव भी भारी पुलिस फोर्स के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल का  निरीक्षण कर छोटी-छोटी खामियों को अधीनस्थ अधिकारियों को उन्हें दुरूस्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने एजेंटों से भी बातचीत कर कहा कि मतदान में  किसी तरह की भी कोई असुविधा हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।  निरीक्षण के दौरान पुलिस बल को कोविड-19 से बचाव हेतु आवश्यक बातें भी बतायी गयी तथा वोटिंग के लिए आने वाले सभी व्यक्तियों को सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करवाने हेतु निर्देशित किया गया।  जिलाधिकारी ने मतदाताओं से भी  की बातचीत कर पूरी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए भी मतगणना स्थल पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान कार्मिकों के लिए पीपीई किट, मास्क, सेनेटाइजर, ग्लब्ज आदि की व्यवस्था की गई है। किसी भी तरह की घटना से निबटने को पूरा पुलिस फोर्स हर तरह से तैयार है । 

हरिद्वार में महसूस हुए भूकंप के झटके


हरिद्वार। हरिद्वार में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके 9 बजकर 42 मिनट पर महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.9 मैग्नीट्यूड मापी गई है।  जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतूरा ने इसकी ​पुष्टि की है। भूकंप का केंद्र हरिद्वार से 22 किमी दूर उत्तर पश्चिम दिशा की ओर था। भूकंप की गहराई 10 किमी मापी गई। किसी तरह के जान-माल की नुकसान की कोई घटना सामने नहीं आई है, लेकिन भूकंप के झटकों के चलते लोग दहशत में आ गए। 

इससे पहले 25 अगस्त को उत्तरकाशी में भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र टिहरी गढ़वाल था। 21 अप्रैल को चमोली और रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई थी। 13 अप्रैल को बागेश्वर जिले में भी भूकंप आया था। बागेश्वर जोन फाइव में आता है और भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है।

क्राइम ब्रांच के दरोगा व चार सिपाही निलंबित


 मुजफ्फरनगर l एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा क्राइम ब्रांच के एक दरोगा और चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है l

मिलीं जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व आर्य समाज रोड पर स्क्रैप व्यापारी के यहाँ बरामद बाइकों के स्क्रैप के मामले में ढिलाई बरतने के चलते क्राइम ब्रांच के एक दरोगा और चार सिपाहियों को तत्काल रूप से सस्पेंड कर दिया है l

एमएलसी के लिए वोटिंग का जोश, मंत्री कपिल देव ने डाला वोट


मुजफ्फरनगर। एमएलसी स्नातक तथा शिक्षक सीट  के लिए जनपद में सुबह  मतदान शुरू हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ संजीव बालियान और उनकी पत्नी डाॅ. सुनीता बालियान ने बघरा ब्लाॅक मे मतदान किया।  राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने महामना मदन मोहन मालवीय इंटर काॅलेज पर अपना वोट डाला। डीएम और एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पूरी स्थति पर नजर बनाए रहे।


 जनपद में चुनाव के लिए 56 बूथ पर आज सुबह वोट डालने का काम शांति पूर्ण ढंग से शुरू हुआ। केंद्रों के पास विभिन्न प्रत्याशियों के बस्तों पर भीड जुटी रही। भाजपा, सपा और कांग्रेस के नेता भी वहां मौजूद रहे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम है। मतदान केंद्रों पर हैंड सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई। सुबह से ही वोटिंग के लिए मतदाता मतदान केंद्र पहुंचने लगे। एडीएम प्रसासन अमित कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने भी शुरू से सुरक्षा व्यवस्था संभाली हुई हैै।

जानसठ में उपजिलाधिकारी जानसठ अजय कुमार अम्बष्ट, तहसीलदार जानसठ अभयराज पाण्डे, क्षेत्राधिकारी भोपा सोमेन्द्र नेगी ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। भोपा में थानाध्यक्ष भोपा सूबे सिंह यादव, थानाध्यक्ष ककरौली मुकेश सोलंकी  मोरना मतदान केन्द्र पर तैनात रहे। चरथावल विकासखंड में बनाए गए एमएलसी मतदान केंद्र का सीओ सदर कुलदीप कुमार ने औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने वहां समस्त पुलिस कर्मियों आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश दिए साथ ही साथ एसडीएम सदर दीपक कुमार ने भी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।



एलपीजी 56 रुपये महंगी


 नई दिल्ली। दिसंबर महीने तेल कंपनियों (एचपी, बीपीएल , आईओसी ) ने बिना सब्सिडी वाले गैस 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 594 रुपये पर स्थिर रखी है। अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 56 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 01 दिसम्बर 2020

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 01 दिसम्बर 2020


*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - कार्तिक)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा शाम 04:51 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - रोहिणी सुबह 08:31 तक तत्पश्चात मॄगशिरा*

⛅ *योग - सिद्ध सुबह 11:09 तक तत्पश्चात साध्य*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:12 से शाम 04:34 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:00* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:54* 

(प्रत्येक जिले के लिए समय मे कुछ अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 

मंगल एवं बुधवार को क़र्ज़ का लेनदेन न करें। शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार को कभी क़र्ज़ नहीं लेना चाहिए। इस दिन क़र्ज़ लेने वाला व्यक्ति हमेशा क़र्ज़ के बोझ तले दबा रहता है। वहीं बुधवार के दिन कभी उधार नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दी गई उधारी के वापस आने के योग कम होते हैं।

11 लौंग, 11 साबुत नमक की डली को नीले कपड़े में बांध दें और उस व्यक्ति का ध्यान करते हुए रात्रि 10 बजे के आस-पास किसी चौराहे पर जाकर चुपचाप इसे रख कर आ जाए। ऐसा करने से दिया हुआ धन वापिस मिलने लगेगा। यह फंसा हुआ धन प्राप्ति का सरल उपाय है।

 🌷 *स्वास्थ्यवर्धक आँवला* 🌷

🍏 *आँवला एक ऐसा श्रेष्ठ फल है जो वात, पित्त व कफ तीनों दोषों का शमन करता है तथा मधुर, अम्ल, कड़वा, तीखा व कसैला इन पाँच रसों की शरीर में पूर्ति करता हैं | आँवले के सेवन से आयु, स्मृति, कांति एवं बल बढ़ता है | ह्रदय एवं मस्तिष्क को शक्ति मिलती है | आँखों के तेज में वृद्धि, बालों की जड़ें मजबूत होकर बाल काले होना आदि अनेकों लाभ होते हैं | शास्त्रों में आँवले का सेवन पुण्यदायी माना गया हैं | अत: अस्वस्थ एवं निरोगी सभी को आँवले का किसी-न-किसी रूप में सेवन करना ही चाहिए |*

🍏 *आँवले के मीठे लच्छे* 🍏

➡ *सामग्री : ५०० ग्राम आँवला, ५ ग्राम काला नमक, चुटकीभर सादा नमक, चुटकीभर हींग, ५०० ग्राम मिश्री, आधा चम्मच नींबू का रस, १५० ग्राम तेल |*

➡ *विधि : आँवलों को धोकर कद्दूकश कर लें | गुलाबी होने तक इनको तेल में सेंके फिर कागज पर निकालकर रखें ताकि कागज सारा तेल सोख लें | इनमे काला नमक व नींबू का रस मिलाकर अलग रख दें | मिश्री की चाशनी बनाके इनको उसमें थोड़ी देर पका लें | बस, हो गए आँवले के मीठे लच्छे तैयार ! इन्हें काँच के बर्तन में भरकर रख लें |

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सर्दियों के लिए बल व पुष्टि का खजाना* 

👉🏻 *Ø रात को भिगोयी हुई १ चम्मच उड़द की दाल सुबह महीन पीसकर उसमें २ चम्मच शुद्ध शहद मिला के चाटें | १ - १.३० घंटे बाद मिश्रीयुक्त दूध पियें | पूरी सर्दी यह प्रयोग करने से शरीर बलिष्ठ और सुडौल बनता है तथा वीर्य की वृद्धि होती है |* 

👉🏻 *Ø दूध के साथ शतावरी का २ – ३ ग्राम चूर्ण लेने से दुबले-पतले व्यक्ति, विशेषत: महिलाएँ कुछ ही दिनों में पुष्ट जो जाती हैं | यह चूर्ण स्नायु संस्थान को भी शक्ति देता हैं |* 

👉🏻 *Ø रात को भिगोयी हुई ५ – ७ खजूर सुबह खाकर दूध पीना या सिंघाड़े का देशी घी में बना हलवा खाना शरीर के लिए पुष्टिकारक है |* 

👉🏻 *Ø रोज रात को सोते समय भुनी हुई सौंफ खाकर पानी पीने से दिमाग तथा आँखों की कमजोरी में लाभ होता है |* 

👉🏻 *Ø आँवला चूर्ण, घी तथा शहद समान मात्रा में मिलाकर रख लें | रोज सुबह एक चम्मच खाने से शरीर का बल, नेत्रज्योति, वीर्य तथा कांति में वृद्धि होती है | हड्डियाँ मजबूत बनती हैं |*

👉🏻 *Ø १०० ग्राम अश्वगंधा चूर्ण को २० ग्राम घी में मिलाकर मिट्टी के पात्र में रख दें | सुबह ३ ग्राम चूर्ण दूध के साथ नियमित लेने से कुछ ही दिनों में बल-वीर्य की वृद्धि होकर शरीर हृष्ट-पुष्ट बनता है |*

👉🏻 *Ø शक्तिवर्धक खीर : ३ चम्मच गेहूँ का दलिया व २ चम्मच खसखस रात को पानी में भिगो दें | प्रात: इसमें दूध और मिश्री डालकर पकायें | आवश्यकता अनुसार मात्रा घटा-बढ़ा सकते हैं | यह खीर शक्तिवर्धक है |* 

👉🏻 *Ø हड्डी जोडनेवाला हलवा : गेहूँ के आटे में गुड व ५ ग्राम बला चूर्ण डाल के बनाया गया हलवा (शीरा) खाने से टूटी हुई हड्डी शीघ्र जुड़ जाति है | दर्द में भी आराम होता है |*

👉🏻 *Ø सर्दियों में हरी अथवा सूखी मेथी का सेवन करने से शरीर के ८० प्रकार के वायु-रोगों में लाभ होता है ।*

👉🏻 *Ø सब प्रकार के उदर-रोगों में मठ्ठे और देशी गाय के मूत्र का सेवन अति लाभदायक है | (गोमूत्र न मिल पाये तो गोझरण अर्क का उपयोग कर सकते हैं |)*

पंचक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

दिसंबर 2020 त्यौहार

3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी

11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी

12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)

13 रविवार मासिक शिवरात्रि

14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या

15 मंगलवार धनु संक्रांति

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

🌺🙏🏻

मेष 

आज का दिन सामान्य नतीजे लेकर आएगा। खर्चों में तेजी रहेगी और परिवार में जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श होगा। काम के सिलसिले में आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपके प्रयास सफल होंगे। निजी जीवन में प्रेम रहेगा। जीवन साथी से  रिश्ता खूबसूरत रहेगा। वे व्यापार के मामले में आपको कोई अच्छी मदद दे सकते हैं। ससुराल में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा।

वृष 

मन में जो बेचैनी और असमंजस की भावना थी, वह आज दोपहर बाद खत्म हो जाएगी। परिवार के छोटे सदस्यों से सपोर्ट मिलेगा और किसी प्रेम से जुड़े मामले में भी आपकी मदद करेंगे। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन आपकी मां जी को कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है। भाग्य की प्रबलता के चलते कामों में कोई रुकावट नहीं आएगी। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन आज सुख देगा

मिथुन

आज का दिन मान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक खर्चों की अधिकता रहेगी, जो दोपहर बाद थोड़ी कम हो जाएगी, लेकिन अपने विरोधियों से सावधान रहें। उनकी वजह से भी कुछ खर्च हो सकते हैं और वह परेशान करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। नौकरी के लिए आपका प्रयास आपको सफलता देगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। निजी जीवन में थोड़ी परेशानी होगी। ससुराल के लोगों सहायता मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांस की बढ़ोतरी होगी। बच्चों से सुख मिलेगा।

कर्क 

आज का दिन मान मध्यम रहेगा। दोपहर तक आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी और इनकम बनी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद खर्चे तेजी पकड़ेंगे, जो आप का ध्यान अपनी और खींच लेंगे। मानसिक तनाव बढ़ सकता है और इससे सेहत में गिरावट आ सकती है। मौसम के परिवर्तन से सर्दी या जुकाम की परेशानी हो सकती है। निजी जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी पूरी तरह से सपोर्टिव रहेगा। प्रेम जीवन में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। काम पर ध्यान देना जरूरी होगा।

सिंह 

आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। काम पर पूरा ध्यान लगेगा, जिससे समस्याएं दूर होंगी और कार्यक्षेत्र में उत्तम सफलता हाथ लगेगी। आपको दिए हुए काम समय से पूरे हो जाएंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य कमजोर रहने से चिंता रहेगी। दोस्तों से खूबसूरत बातचीत होगी। निजी जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी के लिए कुछ खर्च करेंगे। प्रेम जीवन में संतुष्टि रहेगी और प्रिय से संबंध प्रबल होंगे।

कन्या 

आज का दिन मान आपके लिए अच्छा है, लेकिन कुआं खोदकर पानी पीने की कहावत चरितार्थ होगी, जितनी मेहनत करेंगे उसी के अनुपात में आज फल मिलेंगे। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। तीर्थ यात्रा करने की भी अच्छी संभावना है। जीवन साथी गुस्से में रहेंगे, इसलिए हम से संभल कर बातचीत करें। कोई विवाद ना होने पाए इसका ध्यान रखें। प्रेम जीवन सामंजस्य के साथ आगे बढ़ेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। काम को लेकर साथी कर्मचारियों से अच्छा बर्ताव जरूरी होगा।

तुला 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन दोपहर तक कोई चिंता परेशान कर सकती हैं। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी, बेवजह की आर्थिक चुनौतियां आपको परेशान करेंगी। ससुराल पक्ष से संबंध बिगड़ सकते हैं, लेकिन दोपहर बाद काफी फर्क पड़ जाएगा। आज काम को लेकर कहीं ट्रैवलिंग करनी पड़ सकती है। विरोधियों पर आप की पकड़ मजबूत होगी। घर का माहौल सुकून देगा। प्रेम जीवन से तनाव दूर भागेगा और प्रिया से संबंध सुधरेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक 

आज का दिन मान मध्यम रहेगा। आज खुद को तनावग्रस्त महसूस करेंगे। इससे बिजनेस में रुकावट आ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को ज्यादा ध्यान देकर काम करना होगा। ताकि काम में कोई गड़बड़ी ना हो जाए। खर्चों की बढ़ोतरी परेशान करेगी। इनकम सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन संतुष्टि दायक रहेगा। निजी जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवन साथी कुछ ऐसी बातें कह सकता है, जो आपकी समझ से परे होंगी और गलतफहमी पैदा हो सकती है। आप किसी बात को लेकर ईगो में हो सकते हैं, जो कि आपके लिए ठीक नहीं। प्रेम जीवन में भी थोड़ी तनातनी हो सकती है।

धनु 

आज का दिन मान आपके लिए मध्यम रहेगा। मानसिक तनाव और खर्च दिन की शुरुआत से ही शुरु होंगे, लेकिन दोपहर तक धीरे-धीरे नियंत्रण में आ जाएंगे। बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा है। सुदूर क्षेत्र और राज्यों से जोड़कर आपका काम आपको लाभ प्रदान करेगा। परिवार में किसी प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा हो सकती है। इनकम बढ़िया रहेगी। प्रेम जीवन में रोमांस की बढ़ोतरी होगी। प्रिय को साथ ले कहीं घूमने फिरने या डिनर का प्लान कर सकते हैं। निजी जीवन में सुख शांति से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी बुद्धि का विकास होगा। कुछ नया डिसीजन लेंगे, जो जीवन में महत्वपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे, लेकिन थोड़ा इधर-उधर की बातों से ध्यान हटाने की कोशिश करें। नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके सीनियर आपके काम को बारीकी से देख रहे हैं। आपकी कमी पकड़ने की कोशिश होगी, इसलिए सावधान रहे। साहस पराक्रम की वजह से कामों में सफलता मिलेगी। निजी जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी से सपोर्ट मिलेगा, लेकिन प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आएगी। आपकी बीच कोई गलतफहमी रिश्ते पर गलत असर डाल सकती है।

कुंभ 

आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक चुनौतियों से बाहर निकलेंगे। समस्याओं से बहुत हद तक बाहर निकलने में आप का मनोबल काम आएगा। घर में झगड़े की स्थिति बन सकती है, इसलिए सावधानी रखे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। मेहनत के सुखद नतीजे मिलेंगे। कोई खूबसूरत जगह घूमने जाने की योजना बनेगी। निजी जीवन सुख देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिनमान बढ़िया है। आपके प्रिय से अच्छे संवाद कायम होंगे, जो आपको खुशी देंगे।

मीन 

आज का दिन मान आपके लिए शुभ रहेगा। भाई बहनो से संबंध मधुर बनेंगे और दोपहर बाद घरेलू काम पर ध्यान देंगे। घर में सुख शांति रहेगी और काम के सिलसिले में अपना पूरा मन लगाएंगे। कुछ लोगों को नौकरी के लिए आवेदन करने में सफलता मिल सकती है। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।


आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे।


अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।

बाबा आम्टे की पोती ने की आत्महत्या

नयी दिल्ली। 


समाजसेवी रहे पद्मश्री बाबा आमटे की पोती डॉ शीतल आमटे ने आत्महत्या कर ली है। शीतल एमबीबीएस डॉक्टर थी व बाबा आमटे द्वारा स्थापित आनंदवन की महारोगी सेवा समिति की सीईओ के पद पर कार्यरत थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ शीतल ने जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या की है। घटना के बाद परिजन उनको अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जान देने से पहले डॉ शीतल ने ट्विटर पर एक पेंटिंग पोस्ट की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था ‘वॉर एंड पीस’। उन्हें 2016 में एक अंतरराष्ट्रीय संस्था ने यंग ग्लोबल लीडर के लिए भी चुना था।

समर्पित संगठन ने लगाया रक्तदान शिविर

मुजफ्फरनगर ।


श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 551 में प्रकाश पर्व के अवसर पर समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल रक्तदान शिविर श्री गुरुद्वारा साहिब निकट रोडवेज में लगाया गया रतलाम शिविर में लगभग 200 लोगों ने रक्तदान किया जिनमें प्रथम बार रक्तदान करने वालों की अच्छी खासी संख्या रही कोरोना काल में भी रक्त दाताओं का जोश देखते ही बनता था समर्पित युवा समिति के ब्लड कोऑर्डिनेटर हितेश आनंद व आशीष अरोड़ा ने बताया की व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से आज मेरठ से मुजफ्फरनगर की 2-2 ब्लड बैंक की टीम बुलाई गई थी, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग एव सेनेटीजेशन का विशेष ध्यान रखा गया , सभी रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो एवं सैनिटाइजर उपहार में दिए गए हैं। 



रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में राजनीतिज्ञों समाजसेवियों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आकर रक्त दाताओं का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम को सफल बनाने में तरुण अरोरा अजय अनेजा गौरव नारायण अभिषेक ग्रोवर मोहित सौरभ मित्तल राखी ग्रोवर पारुल कुमार मणि पटपटिया साक्षी आहूजा शालिनी आनंद नीरू क्वात्रा अंशु भाटिया एवं दीक्षा अरोरा का विशेष सहयोग रहा। समर्पित युवा अमित पटपटिया ने सभी रक्त वीरों एवं सहयोगियों का आभार प्रकट किया

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...