बुधवार, 11 मार्च 2020

मछली घोटाले की जांच फिर शुरू 

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में मछली पालन ठेके में घोटाले की जांच फिर से शुरू हो गई है।  80 लाख के मछली पालन ठेका घोटाले में उप निदेशक ने नगर पालिका ईओ से इस संबंध में जवाब मांगा है।
नगर पालिका ने मछली पालन को लेकर एसटीपी के एस वन और एस टू तालाब के ठेके को लेकर विवाद हो गया था।  यह ठेके नगर पालिका ने करीब 80 लाख में  दिया। इस पर दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया था कि पालिका ने अपने चहेते ठेकेदार को लाभ देने के लिए प्रतिबंधित तालाब पी वन और पी टू पर मछली पालन का ठेका दे दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज भी हुई। इस मामले में सहारनपुर मंडल उप निदेशक अनिल कुमार जैन ने ईओ से जांच कर जवाब मांगा है। इस मामले में लिपिक पूरणचन्द को दोषी माना जा रहा है। अब सहारनपुर मंडल उप निदेशक अनिल कुमार जैन मामले को लेकर पालिका से जवाब मांगा है।


होली पर जमकर उड़ा गुलाल

मुजफ्फरनगर। दुल्हैंडी के दिन हर तरफ रंगों की धूम रही। इस दौरान कहीं पर भी होली की मस्ती पर कोरोना वायरस का भय देखने को नही मिला। जमकर डांस किया गया और रंगोत्स्व मनाया गया।
मीका विहार में आयोजित होली मिलन समारोह में मुजफ्फरनगर के प्रमुख उद्यमी भीमसैन कंसल, राकेश बिंदल, सतीश गोयल, दिनेश मोहन, अनिल कंसल, प्रवीण गोयल, नरेंद्र गोयल, संजीव अग्रवाल, मयंक बिंदल, अंजी बिंदल, वैभव गोयल, नवीन कंसल, महेश जिंदल, पुष्पेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, राजीव जैन, श्रीकृष्ण कंसल आदि दर्जनों परिवारों ने एक साथ परिवार समेत एकत्र होकर  गुलाल की बारिश की।  इस दौरान चाट चटखारे का जबर्दस्त इंतजाम भी किया गया था। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष अंजु अग्रवाल के आवास के निकट खेली और खूब धमाल मचाया। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर भी होली खेलने के लिए काफी लोग पहुंचे। टाउन हाल रोड पर सपा नेता गौरव स्वरूप के आवास पर भी होली खेलने के लिए भारी भीड़ रही।


गणपति धाम और गोलोकधाम में खेली फूलों की होली 


मुजफ्फरनगर। शहर के गणपति धाम और श्री श्री गोलोक धाम मंदिर म बड़ी संख्या में श्र(ालुओं ने  श्यामा श्याम के संग भक्ति गीतों की धुन के साथ फूलों की होली खेली। इस मौके पर कौशलविकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी झूमते नजर आये। भरतिया कालोनी स्थित गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर तथा गांधी कालोनी के श्री श्री गोलोकधाम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव पर हजारों श्र(ालुओं ने भजन संध्या व फूलों की होली में शामिल होकर श्याम व राधा रंग होली खेली। 
नगर के भरतिया कालोनी स्थित गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव पर हजारों श्र(ालुओं ने भजन संध्या व फूलों की होली में शामिल होकर श्याम व राधा रंग होली खेली। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। गणपति धाम मंदिर की फूलों की होली दुल्हैंडी के दिन सायं के समय आयोजित की जाती है। कई भजन गायक श्रीकृष्ण व राधा जी के संग होली के भजनों की प्रस्तुति देते हैं। फूलों से सज रहे हैं श्रीवृंदावन बिहारी, और साथ सज रही हैं वृषभानु की दुलारी भजन पर श्र(ालु जमकर झूमे। आयोजन के चलते श्री गणपति महाराज, महालक्ष्मी, माता सरस्वती और श्रीश्याम प्रभु खाटू वाले का भव्य श्रृंगार किया गया था। प्रदेश के राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभारद्ध कपिलदेव अग्रवाल, मंदिर के संस्थापक भीमसैन कंसल, उद्यमी रघुराज गर्ग,उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल, मंदिर समिति के प्रधान अशोक गर्ग, मंत्री अनिल गोयल, अंबरीश सिंघल, जेपी गोयल चचा, विनोद राठी, रजत राठी, कुलदीप शर्मा, कैलाश चंद ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, बिजेंद्र रानो, अतुल गर्ग टीटू, मन्नी भाई, कन्नू, भाजपा के वरिष्ठ नेता शरद शर्मा, मेडिकल एसोसिएशन के सुभाष चैहान, नवनीत गुप्ता, मा. विनोद शर्मा आदि ने भी भजनों पर पुष्प वर्षा कर होली खेली। लगभग चार घंटे तक चले कार्यक्रम में श्र(ालुओं का तांता लगा रहा। मंगलवार का दिन होने के कारण  श्रीबालाजी धाम मंदिर में भी दुल्हैंडी के दिन सायं को श्र(ालुओं की भारी भीड़ रही। इस अवसर पर पान का विशेष भोग लगाकर श्र(ालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्रीबालाजी मंदिर के व्यवस्थापक सुरेश बंसल, प्रधान हरिशंकर तायल आदि ने व्यवस्था बनाई।
श्री श्री गोलोकधाम मंदिर गांधी कालोनी मंे देर रात तक श्र(ालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के अलावा सतीश सेठी, हरिकिशनभोला भाई, किशन ठकराल, मनोज नागपाल, नरेश खत्री, ब्रजमोहन बाठला, सुरेश छाबडा, नरेश चाचा, पवन छाबडा,  सपन सिंघल,राजीवअरोरा,राजेंद्र नारंग, विजय किशन, सुनील भाटिया आदि उपस्थित रहे।


पंचांग 12 मार्च 2020

   
तिथि तृतीया 12:02 तक
नक्षत्र चित्रा  16:15 तक 
पक्ष  कृष्ण
वार  गुरुवार   
सूर्योदय  06:37   
सूर्यास्त  18:24   
चन्द्रमा   तुला राशि में    
राहुकाल   दोपहर  13:59 − 15:27
विक्रमी संवत्    2076   
शक सम्वत  1941   
मास  चैत्र   
शुभ मुहूर्त  अभिजीत  12:07 − 12:54
राशिफल 12 मार्च  
मेष-
सकारात्मक-जीवन में सम्भावनाएं बढ़ती जा रही है। पारिवारिक जीवन में सुधरता जा रहा है। जीवन में तरक्की कर रहे हैं।
नकारात्मक-दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में प्रगति हो सकती है।
सेहत-किसी तरह का कोई जोखिम नहीं है। सब कुछ बहुत अच्छा है।
उपाय-मां काली का दर्शन करें।
वृषभ-
सकारात्मक-सब ठीक है। शुभता बनी हुई है।
नकारात्मक-डिस्टर्ब करने वाली छोटी-मोटी दिक्कत आ सकती है। बाकी कोई बड़ी परेशानी नहीं है।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-ध्यान देने की जरूरत है। मध्यम स्थिति है।
उपाय-कोई सफेद वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन-
सकारात्मक-जो लोग ग्लैमरस फील्ड से हैं उनके लिए बहुत अच्छा समय है। लिखने-पढ़ने वालों, फिल्मों से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-नवप्रेम का आगमन, खुशियां आई हैं। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-मां काली का दर्शन करें। उन्हें प्रणम करें।
कर्क-
सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग चल रहा है। जीवन में निरंतर प्रगति कर रहे हैं।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-भगवान शिव का दर्शन करें।
सिंह-
सकारात्मक-नए व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है। कार्यों को करने की क्षमता आ गई है।
नकारात्मक-अति अक्रामकता से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-स्थिति सुधरती जा रही है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-शनिदेव को प्रणाम करें। उनका दर्शन करें।
कन्या-
सकारात्मक-तरक्की कर रहे हैं आप। कुटुम्बीजनों में वृद्धि हो रही है। धनागमन हो रहा है।
नकारात्मक-फिलहाल निवेश से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-कोई भी सफेद वस्तु पास रखें। मां के किसी भी रूप का दर्शन करें।
तुला-
सकारात्मक-जीवन में तरक्की कर रहे हैं। उर्जा में बढ़ोत्तरी हो रही है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-शनिदेव को प्रणाम करें।
वृश्चिक-
सकारात्मक-धैर्य से काम लेंगे।
नकारात्मक-थोड़ा चिंताकारी स्थिति है। खर्च की अधिकता को लेकर परेशान हो सकते हैं।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-आपसी या व्यवसायिक मनमुटाव को लेकर परेशान हो सकते हैं।
सेहत-नेत्र विकार की आशंका है।
उपाय-काली मंदिर में कोई भी सफेद वस्तु का दान करें।
धनु-
सकारात्मक-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें।
मकर-
सकारात्मक-सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है।
नकारात्मक-क्रोध न करें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-व्यवसाय के मामले में बहुत तरक्की कर रहे हैं। नए उद्योग धंधे में बढ़ोत्तरी हो रही है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सफेद वस्तु पास रखें। मां काली को प्रणाम करें।
कुंभ-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम बनेगा।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-विपरीत लिंगी सम्बन्ध में लाभ हो सकता है।
व्यवसाय-नए आयाम दिख रहे हैं।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें।
मीन-
सकारात्मक-तरक्की कर रहे हैं। आगे बढ़ेंगे।
नकारात्मक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज के दिन थोड़ा बचकर चलें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक चल रहे हैं।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-कोई भी सफेद वस्तु काली मंदिर में दान करें।


 बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने की पूछताछ

 मुजफ्फरनगर। सीएए को लेकर बीस दिसंबर को हुए बवाल के दौरान बच्चों का इस्तेमाल और उन पर बल प्रयोग की खबरों को लेकर बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने सादात हॉस्टल पहुंचकर छात्रों के बयान दर्ज किए हैं। 
सीएए को लेकर नगर में हुए बवाल के दौरान  सादात हॉस्टल में घुसी भीड ने पुलिस पर पथराव किया था।  इसके बाद पुलिस ने वहां कार्रवाई की थी। थाना सिविल लाइन पुलिस की एफआईआर में सादात हॉस्टल के बच्चों को भी नामजद किया था। हालांकि बाद पुलिस में पुलिस ने चार बच्चों को निर्दोष मनाते हुए 169 की कार्रवाई की थी। अत्याचार की खबर पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए बाल अधिकार संरक्षण आयोग को घटना की वास्तविक जांच करने के आदेश दिए थे। बुधवार को आयोग के अध्यक्ष विशेष गुप्ता व सदस्या जया सिंह दोबारा शहर में पहुंचे और उन्होंने सादात हॉस्टल पहुंचकर छात्रों को बयान दर्ज किए। 


होली के पारंपरिक गीतों पर राधा-कृष्ण के संग फूलों व केवडो से खेली होली 


मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद ’विवेक’ द्वारा होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। होली महोत्सव पर सदस्यों द्वारा होली के फाग व लोक गीतों पर आधारित कार्यक्रम में ढोलक की ढाप पर जमकर थिरके। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल  ने कहा भारतीय संस्कृति में त्यौहारो का अपना महत्व है जो सभी नाराजगी व मतभेद भुलाकर सौहार्द व भाईचारे का संदेश देता है। इस अवसर पर गरीब व असहाय परिवारों में पारंपरिक होली किट व गुंजियों का भी वितरण सदस्यों द्वारा किया गया।
 भारत विकास परिषद ‘‘विवेक’’ द्वारा आयोजित होली महोत्सव का शुभारम्भ राज्य मंत्री उ0प्र0 सरकार  कपिल देव अग्रवाल, प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी  सतीश गोयल व  देवेन्द्र दहिया ने द्वीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्चन के साथ किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारो का विशेष महत्व है यह रंगो का त्यौहार होली पर्व को भाईचारा एवं सामाजिक प्रेमभाव का प्रतीक बताया। इस अवसर पर प्रमुख समाज सेवी  निधीश गर्ग,   सुघोष आर्य एवं गिरिराज माहेश्वरी ने होली पर बधाई देते हुए कहा कि होली का त्यौहार हमें भाई चारे व सौहार्द का संदेश देता है। इस अवसर पर शाखा संस्थापक सुधीर गर्ग ने बताया कि यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाताा है। इस त्यौहार के साथ हिरण्यकश्यप नामक राजा एवं भक्त प्रहलाद की पौराणिक कथा से जोडते हुए होली के पर्व का महत्व बताया। इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष अचिन कंसलने आये हुये सभी अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर परिषद के सचिव श्री राजीव गर्ग ने शाखा ‘‘विवेक’’ द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम की संक्षिप्त रूप रेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर शाखा सदस्यों ने टोली बनाकर रेलवे स्टेशन, साई धाम मन्दिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बाला जी धाम एवं कुष्ठ आश्रम पर गरीब, असहाय परिवारों  में होली किट व गुजियाँ का वितरण कर गरीबों में खुशियां बांटी।
 इस अवसर पर सदस्य रोबिन संगल एवं अजय गर्ग ने होली आधारित प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। महिला सदस्यों   इंदू मिश्रा,  अंजू शर्मा, डा0 अनीता अग्रवाल व  सारिका गोयल ने होली आधारित फाग प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर  अचला बिंदल, संगीता अग्रवाल, एडवोकेट रजनी पंवार,  शालू गर्ग, डा0 सपना गर्ग ने होली के मनोहारी नृत्य कर वाहवाही बटोरी।  संजय अग्रवाल ने रंगारंग हास्य प्रस्तुति देकर सबको ख्ूाब हँसाया। इस अवसर पर वृन्दावन से आये राजरानी मंडल के कलाकारों द्वारा फूलो व केवडो के साथ होली एवं राधा रानी के साथ रास व दांडियो की मनोहारी प्रस्तुती दी। देर रात तक होली के गीतों पर सदस्य झूमते रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन  राजकुमार अग्रवाल व डा0 ओमवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक मुकेश बिंदल,  अचला बिंदल, डा0 ओमवीर सिंह,  ममता सिंह, अजय गर्ग रहे।


खतरे में है जानसठ रोड का गंगनहर पुल


महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म

मुजफ्फरनगर। जिले के भोकरहेड़ी में महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। माता व नवजात शिशु स्वस्थ हैं ।
मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला लोकुपुरा उत्तरी में एक महिला ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म देकर कौतूहल पैदा कर दिया। दो बेटों व एक बेटी को बच्चों को जन्म देने वाली संजू उर्फ आँचल यहाँ के निवासी संजय पाल की पत्नी हैं। संजू का ये पहला प्रसव है ,संजू की डिलीवरी निजी अस्पताल में हुई है।परिवार में तीन बच्चों के जन्म से खुशी का माहौल है। वहीं ग्रामीणों में कौतूहल बना हुआ है। संजय पाल मजदूरी का कार्य करता है।सीमित आमदनी के बावजूद संजय ने पत्नी के इलाज में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। किंतु दो भाइयों के साथ जन्मी बहन को क्या कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिल सकेगा। ये यक्ष प्रश्न भी खड़ा हो गया है। कन्या सुमंगला योजना का लाभ परिवार में दो बच्चों के जन्म पर ही मिलता है ।


 होली  पर हादसों में 2 की मौत


 मुजफ्फरनगर। शहर और जिले भर में होली के हुड़दंग के बीच हुए हादसो में 2 लोगो की जान चली गई। बताया गया है कि हादसे में मृत एक युवक की 2 माह पहले ही शादी हुई थी। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मच गया।
 सूत्रों ने बताया कि जिले के छपार कोतवाली के गांव खिदड़िया होली के उत्सव के दौरान ट्रैक्टर पलट गया । यह व्यक्ति ट्रैक्टर चला रहा था अचानक ही ट्रैक्टर पलट गया। चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे परिवार को पता चला तो परिवार में कोहराम मच गया गांव वाले मौके पर पहुंचे। मृतक खाईखेड़ी शुगर मिल में काम करता था। वह आज ही गांव में होली मनाने के लिए आया था। पुलिस के मुताबिक मृतक कपिल पुत्र अमरीश की 2 माह पहले ही शादी हुई थी। 
पुलिस के अनुसारभोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में लक्सर मार्ग पर 17 वर्षीय अक्षय पुत्र चंद्र बाइक द्वारा होली खेलने जा रहा था तभी उसकी बाइक भैंसा बोगी से टकरा गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वास्थ्य केंद्र पर अक्षय को म्रत घोषित कर दिया गया। जनपद के थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला बेहड़ा पट्टी निवासी 18 वर्षीय युवक अक्षय अपने दोस्त के साथ भोकरहेड़ी-लक्सर मार्ग से गुजर रहा था तभी वहाँ होली खेल रहे बच्चों एक दूसरे पर रंग डाल रहे थे किसी प्रकार रंग बाइक सवारों पर भी गिर गया अचानक रंग गिरने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया जिससे बाइक सामने जा रही भैंसा बोगी से पीछे से जा टकराई जिसमें अक्षय गम्भीर रूप से घायल हो गया अक्षय को आनन फानन में निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया अक्षय की मौत से परिवार में मातम छा गया है अक्षय अपने भाइयो कपिल, कल्लु, विकास में सबसे छोटा था। 


आर्य समाज नई मंडी का वर्शिकोत्सव संपन्न


- सनातन वैदिक संस्कृति को परिवारों में ग्रहण करने का संकल्प
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज नई मंडी में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के समापन पर   वैदिक संस्कृति से राष्ट्र के प्रत्येक परिवार को जोड़ने का संकल्प लिया गया।  
दयानंद मार्ग स्थित नई मंडी आर्य समाज मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव के समापन अवसर पर आचार्य सोमदेव ने कहा कि भारत  श्री राम, श्री कृष्ण, शिवाजी, महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों और वीरों की भूमि है, जिन्होंने मर्यादा, मूल्यों और आदर्शों की रक्षा के साथ दुष्टों का संहार किया। युवा भारत की वैदिक सनातन संस्कृति के महत्व को समझे। उन्होंने यक्ष और युधिष्ठर संवाद की विस्तृत चर्चा की। 
वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि संस्कारो और वेदानुकूल आचरण से सँस्कृति बचेगी।  यज्ञ, योग और सनातन साहित्य से परिवार जुड़ेंगे, तभी सुशिक्षित, सभ्य तथा सशक्त समाज का निर्माण बनेगा। वेद परमात्मा का ज्ञान है, जो सम्पूर्ण मानव जाति को कल्याण की राह दिखता है। बेटे-बेटियों को चरित्रवान बनाये। मांसाहार, शराब, तम्बाकू से युवाओं को बचाये।
शुकतीर्थ के स्वामी सत्यवेश ने कहा कि अशुभ और पाप के कर्मो से बचे। जैसे कर्म करेंगे, ईश्वर वैसा ही फल देता है। स्वामी योगानंद ने कहा कि यज्ञ-हवन सबसे श्रेष्ठ कर्म है। भजनोपदेशक पंडित कैलाश कर्मठ ने प्रेरक भजन सुनाये। खुशी आर्य ने ईश्वर भक्ति गीत प्रस्तुत किया। ब्रह्मा संगीता आर्या ने यज्ञ कराया। यज्ञमान मंजू आर्य व  सभासद पवन कुमार, डॉ. नरेश कुमार, सुघोष आर्य रहे। आंनद पाल सिंह आर्य, डॉ. सतीश चौधरी, देवी सिंह सिंभालका ने विचार रखे। ईश्वर सिंह, सोमपाल सिंह आर्य, मंगत सिंह आर्य, यशपाल सिंह , मुकेश आर्य, लाल सिंह, ओमपाल सिंह, राजबीर सिंह, वीरेंद्र आर्य, इंजीनियर करण सिंह, रणवीर सिंह, योगेश्वर दयाल, योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह, आंनद स्वरूप, इंद्र पाल सिंह, गजेंद्र राणा,  आमोद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सत्य मुनि एवं संचालन आर.पी.शर्मा ने किया। समापन के उपरांत ऋषि लंगर में सैंकड़ो आर्यजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
----------------------


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...