- सनातन वैदिक संस्कृति को परिवारों में ग्रहण करने का संकल्प
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज नई मंडी में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के समापन पर वैदिक संस्कृति से राष्ट्र के प्रत्येक परिवार को जोड़ने का संकल्प लिया गया।
दयानंद मार्ग स्थित नई मंडी आर्य समाज मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव के समापन अवसर पर आचार्य सोमदेव ने कहा कि भारत श्री राम, श्री कृष्ण, शिवाजी, महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों और वीरों की भूमि है, जिन्होंने मर्यादा, मूल्यों और आदर्शों की रक्षा के साथ दुष्टों का संहार किया। युवा भारत की वैदिक सनातन संस्कृति के महत्व को समझे। उन्होंने यक्ष और युधिष्ठर संवाद की विस्तृत चर्चा की।
वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि संस्कारो और वेदानुकूल आचरण से सँस्कृति बचेगी। यज्ञ, योग और सनातन साहित्य से परिवार जुड़ेंगे, तभी सुशिक्षित, सभ्य तथा सशक्त समाज का निर्माण बनेगा। वेद परमात्मा का ज्ञान है, जो सम्पूर्ण मानव जाति को कल्याण की राह दिखता है। बेटे-बेटियों को चरित्रवान बनाये। मांसाहार, शराब, तम्बाकू से युवाओं को बचाये।
शुकतीर्थ के स्वामी सत्यवेश ने कहा कि अशुभ और पाप के कर्मो से बचे। जैसे कर्म करेंगे, ईश्वर वैसा ही फल देता है। स्वामी योगानंद ने कहा कि यज्ञ-हवन सबसे श्रेष्ठ कर्म है। भजनोपदेशक पंडित कैलाश कर्मठ ने प्रेरक भजन सुनाये। खुशी आर्य ने ईश्वर भक्ति गीत प्रस्तुत किया। ब्रह्मा संगीता आर्या ने यज्ञ कराया। यज्ञमान मंजू आर्य व सभासद पवन कुमार, डॉ. नरेश कुमार, सुघोष आर्य रहे। आंनद पाल सिंह आर्य, डॉ. सतीश चौधरी, देवी सिंह सिंभालका ने विचार रखे। ईश्वर सिंह, सोमपाल सिंह आर्य, मंगत सिंह आर्य, यशपाल सिंह , मुकेश आर्य, लाल सिंह, ओमपाल सिंह, राजबीर सिंह, वीरेंद्र आर्य, इंजीनियर करण सिंह, रणवीर सिंह, योगेश्वर दयाल, योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह, आंनद स्वरूप, इंद्र पाल सिंह, गजेंद्र राणा, आमोद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सत्य मुनि एवं संचालन आर.पी.शर्मा ने किया। समापन के उपरांत ऋषि लंगर में सैंकड़ो आर्यजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
----------------------
बुधवार, 11 मार्च 2020
आर्य समाज नई मंडी का वर्शिकोत्सव संपन्न
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें