मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की उद्योग व्यापार मंडल की इकाई नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया समारोह की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल द्वारा की गई समारोह के मुख्य अतिथि श्री सोमांश प्रकाश जी पूर्व विधायक सरदार सुख दर्शन सिंह बेदी जी सदस्य अल्पसंख्यक आयोग श्री भीमसेन कंसल जी प्रसिद्ध समाजसेवी श्री गौरव स्वरूप जी वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी श्री मनमोहन जैन जी चेयरमैन मोनिका पाइप ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया सर्वप्रथम कलाकारों द्वारा गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें नई मंडी सहित शहर के भारी संख्या में व्यापारियों ने होली मिलन का आनंद लिया कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण की झांकी पर नृत्य वह मोर मोरनी का नृत्य दिखाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया समारोह में इस बार गुलाल का प्रयोग नहीं किया गया उसकी जगह चंदन से वह फूलों से होली खेली गई श्री भीमसेन कंसल ने कहा कि हम जब छोटे थे तब मार्केट में चाहे साइकिल वाला हो चाहे स्कूटर वाला हो चाहे ट्रक वाला हूं उसको रोक करके चंदा लिया करते थे उस चंदे से सभी लोग अपने अपने मोहल्ले में होली लगाया करते थे उस समय आपस में बहुत बड़ा भाईचारा था आज आपस में प्रेम भाईचारा खत्म होता जा रहा है आज होली के शुभ अवसर पर मेरा सभी को यही संदेश है कि सभी को आपस में प्रेम भाव जगाने की आवश्यकता है श्री गौरव स्वरूप ने भी सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा एक गीत सुना कर सभी को बधाई दी सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी सोमांश प्रकाश मनमोहन जैन जी ने भी सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और यह संदेश दिया क्योंकि देश में कोरोना वायरस फैल रहा है इससे सभी को अपना अपना बचाव करना है तत्पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री संजय मित्तल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया है धन्यवाद दिया तत्पश्चात सभी ने गरम गरम भोजन का रसास्वादन किया इस समारोह में मुख्य रूप से इंद्रसेन बिंदल मुदित जैन अमित राय जैन राजेंद्र सिंघल अनुराग जयपाल शर्मा नीरज बंसल विवेक गर्ग संजीव बकरा सचिन गोयल प्रमोद त्यागी नवनीत गोयल सतपाल जैन कुलदीप चावला सुभाष मित्तल दीपक जैन दिनेश बंसल अभिषेक कुछल देवेंद्र जैन सुशील गर्ग आलोक गर्ग संजय बंसल ज्यादा संजय बंसल संजय बंसल के बाद आगे राहुल सिंगर अनिल गर्ग भारत भूषण राकेश अग्रवाल आदि का आदि का सहयोग रहा होली मिलन समारोह में हजारों व्यापारियों ने भाग लिया
रविवार, 8 मार्च 2020
सांस्कृतिक संध्या में गाये होली गीत, झूमे श्रोता
मुजफ्फरनगर। संगीत सरिता म्यूजिक सेन्टर गांधी काॅलोनी द्वारा आयोजित वसंतोत्सव एक सांस्कृतिक संध्या में युवा कलाकारों ने गीत-संगीत से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सौहार्द का संदेश दिया। शुभारंभ पंडित ओमकार नाथ मिश्र, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष आँचल तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष अंजु अग्रवाल, उधमी सतीश गोयल, वरिष्ठ अधिवक्ता एन.के.अरोरा, संजीव शर्मा, राकेश राठी, विजय शर्मा डाॅ.आर.के.सिंह ने संयुक्त रूप से माँ शारदा के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया। पंडित दिलीप मिश्रा ने सरस्वती वन्दना एवं निधि रानी ने वन्दे मातरम् की प्रस्तुति दी। कलाकार प्रियंका गर्ग, पारूल गर्ग, सुगंधा, विमला देवी, सिमरन कश्यप, रमन, स्वस्ति बंसल, प्रणव दिक्षित, सक्षम अग्रवाल, श्रीश गर्ग, श्रेयांश नचिकेता, आद्विक गोयल, दिव्यांशु रावत, पलविन्दर सिंह, विकास कुमार, वंशिक धीमान, नरेन्द्र शर्मा, जयकुमार, कार्तिक गुप्ता, पारस वर्मा, निशान्त कुमार, संदीप भारद्वाज, आजाद सिंह, सौरभ मित्तल, मंगेश त्यागी आदि ने सुरों की छटा बिखेरी। शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति में नीलेश मिश्र एवं विशेष मिश्र ने राग यमन में ख्याल एवं तराना तथा देवांश मलिक ने राग वृन्दावनी सांरग सुनाकर भाव विभोर कर दिया। विद्यार्थियों के होली गीत ‘होरी खेलें नन्दलाल’ पर श्रोता झूम उठे। समूह गान ‘चलकर के चाँद पर हम तारों को तोड लायें' से श्रोताओं में देशभक्ति की अलख जगाई। ग्रेटर नोएडा से आये टी.जे.जाॅन के नेतृत्व में ‘स्पार्क दा मलोडी मेकर्स’ ने अपनी विशेष छाप छोडी। इस मौके पर आयुष बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. सुभाष चन्द्र शर्मा एवं प्रयाग राज से आये आर्टिस्ट इन्द्रजीत बोस को सम्मानित किया गया। डाॅ. एम.के.तनेजा, सुनील पंवार, प्रवीण शर्मा, धर्मपाल कपूर, प्रतीम सिंह चन्देल, परमकीर्ति शरण, प्रवेन्द्र दहिया, प्रमोद कुमार शर्मा , विरेन्द्र कुमार सैनी, प्रज्ञेष गौतम, राकेश शर्मा , हरेन्द्र शर्मा, जसबीर सिंह आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन स्वदेश कौशिक ने किया।
नई मंडी में आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ वेदपाठी संगीता आर्या को आचार्य गुरुदत्त आर्य ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। नई मंडी आर्य समाज में 92 वां तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव वेद की ज्योति जलती रहे, ओम का झंडा ऊंचा रहे के उदघोष के साथ प्रारंभ हुआ। राजस्थान के सवाई माधोपुर से आये आचार्य सोमदेव ने कहा कि भारत की माताएं वीर और देशभक्त पुत्र-पुत्रियों की जननी है।
दयानंद मार्ग स्थित नई मंडी आर्य समाज के भवन में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रवचन करते हुए आचार्य सोमदेव ने कहा कि परिवार में नारी के अनुशासन, संयम, सदाचरण, साहस और योग्यता का संतान तथा समाज में विशेष प्रभाव होता है। श्री राम, श्री कृष्ण, ऋषि दयानंद, भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद, लक्ष्मी बाई जैसे वीर, चरित्रवान महान व्यक्तित्व भारत धरा की माताओं ने पैदा किये। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि माता ही बच्चों की प्रथम गुरु और देवता होती है। सनातन संस्कृति में नारी को शक्ति स्वरूपा मानकर पूजा गया है। महर्षि दयानंद ने वेदों के प्रमाण से स्त्रियों को वेद पढ़ने,यज्ञ करने एवं विधा ग्रहण करने का अधिकार दिलाया। सभा अध्यक्षा शकुंतला आर्या ने कहा कि संतान के निर्माण में माता की भूमिका सबसे अहम है। वेदपाठी संगीता आर्या का उत्कृष्ट वैदिक प्रचारार्थ सेवाओं के लिए आचार्य गुरुदत्त आर्य ने शाल और सम्मान राशि भेंट कर अभिनंदन किया। खुशी आर्या तथा कोलकत्ता के भजनोपदेशक कैलाश कर्मठ ने प्रेरक भजन सुनाए। यज्ञमान अंकित और शिक्षिका नेहा रही। आंनद पाल सिंह आर्य, आर.पी. शर्मा, सुरेंद्र सिंह आर्य, मंगत सिंह, योगेश्वर दयाल, आनंद स्वरूप, मुकेश आर्य, सतीश आर्य, मंजू आर्या, प्रियंका आर्या, राकेश आर्या आदि मौजूद रही। संचालन आर.पी.शर्मा ने किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर घरेलू हिंसा के विरुद्ध अभियान का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर । पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं की मदद के लिए चलाये गये अभियान के क्रम में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में जनपद के समस्त PRV स्टाफ को ब्रीफ किया गया।
इस अभियान में *महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा की शिकायत पर भी यूपी-112 त्वरित रिस्पांस करेगी तथा तत्काल मौके पर पहुंचेगी*। 112 पर कॉल करके पीड़ित महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। इसमें महिलाओं द्वारा रजिस्ट्रेशन के बाद महिला युक्त PRV संबंधित महिला के घर जाकर विस्तृत जानकारी लेगी। इसके साथ ही आगामी होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु भी समस्त PRV स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसाइटी ने महिलाओं का सम्मान किया
मुज़फ्फरनगर। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसाइटी रजिस्टर्ड ने आज महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान किया इसमें मुख्य रूप से चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल जी श्रीमती शशि गोयल जी रुबीना गुप्ता जी अमिता गुप्ता जी अर्चना गोयल जी दीप्ति अपर्णा पूनम अग्रवाल रीता गोयल आदि अनेक महिलाओं को सम्मान किया गया इस प्रोग्राम को प्रदेश अध्यक्ष राजीव गोयल, प्रदेश महामंत्री आलोक अग्रवाल, प्रदेश संयोजक अखिलेश जिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विपिन गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बंसल, प्रदेश सचिव श्री रमेश चंद जी, श्री रवीश सिंघल, अनुराग, पंकज गुप्ता, श्री सुरेंद्र मित्तल, राधेश्याम सिंघल जी, प्रदेश संरक्षक श्री हर्षवर्धन जी, प्रतीक, शिवांशु आदि अनेक गणमान्य लोगों ने सहयोग दिया ।
सान्या बिंदल बनी प्रयत्न वुमन ऑफ the year 2020
कोरोना वायरस से बचाव के लिए चलाया जन जागरण अभियान
मुज़फ्फरनगर। रविवार को हिन्दू संघर्ष समिति के द्वारा कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव से बचने के लिए शिव चौक पर मास्क, सैनेटाइजर के साथ टेम्पलेट जिस पर कोरोना वायरस से बचाव के सुझाव छपवाकर जन हित में बंटवाकर एक जन जागरण अभियान चलाया गया । हिन्दू संघर्ष समिति की ओर से समिति के संयोजक नरेन्द्र पंवार ( साधू ), सुभाष चौहान,मनीष चौधरी,अमित गुप्ता,अरुण प्रताप सिंह,प्रमोद मलिक,पं ब्रजबिहारी अत्री,पं रामानुज दुबे,चमनलाल कुक्की,बागेश अग्रवाल,देशराज चौहान,पवन मित्तल,मनोज पाटिल,हरीश पालीवाल,संजय् मिस्रा,सतन्देर एडवोकेट,अतुल त्यागी,अनुज चौधरी,विककी चावला,मनोज कंसल,राजीव धीमान,अनुज गुर्जर,नाथीराम धीमान,अनुज विश्वकर्मा,वैभव यादव,बनटी चौधरी,जितेन्द्र गोस्वामी,शैकी शर्मा,अखिलेश पुरी,संजय वाल्मीकि,शिवेश दत्त शर्मा,सीताराम त्यागी,मनीष कुमार घोलू,मोनू हरेराम,बिजेनदर धीमान,अंजेश गुर्जर,अभिषेक गर्ग,अनिल त्यागी,गिरीश पाहुजा,सतीश मलिक,अनमोल छाबड़ा,हेमनत ग्रोवर ,सुनील सिंघल,संदीप कौशिक,आशुतोष खन्ना उपस्थित रहे ।
गणपति धाम मंदिर में पत्रकारों संग मनाया होली मिलन समारोह
मुजफ्फरनगर। श्री गणपति धाम मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उद्योगपति भीमसैन कंसल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। डिस्ट्रिक्ट पे्रस क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र चैधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी सद्भाव बढ़ता है उन्होंने उद्योगपति भीमसैन कंसल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इतने सफल आयोजन करना एक अच्छा कार्य है। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज ने कहा कि भीमसैन कंसल पत्रकारों को साथ इकट्ठा बैठाकर जो आयोजन करते है भविष्य में भी वे इसी तरह का आयोजन करते रहे। भीमसैन कंसल ने कहा कि प्रभु की कृपा से होली के अवसर पर हम सबको एक साथ बैठकर होली मिलन करने का जो कार्य किया है इसके लिए मीडिया के सभी साथी बधाई के पात्र है। उनके आगमन से ही यह आयोजन प्रतिवर्ष ऊंचाईयों को छू रहा है कार्यक्रम के दौरान पत्रकार रिषीराज राही, वशिष्ठ भारद्वाज, संजीव चैधरी गोल्डी, लोकेश भारद्वाज, संदीप वत्स पंडित जी, भगत सिंह वर्मा, श्यामाचरण पंवार, संजय अग्रवाल, सतपाल, अमित पाल, तरूण पाल, अमित पुंडीर आदि ने भी होली से संबंधित अपनी गुदगुदिया छोडी। रिषीराज राही द्वारा प्रस्तुत कविता ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। कार्यक्रम में कैलाशचंद ज्ञानी, गणपति धाम मंदिर के प्रधान अशोक अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास छोटा राज्य बनने पर ही सम्भव
मुजफ्फरनगर। अलग से प्रदेश बनाए बिना पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास संभव नही है अतः जल्द से जल्द प्रथक प्रदेश निर्माण होना चाहिए। गुर्जर छात्रावास, रामपुर तिराहा पर आयोजित होली मिलन समारोह एवं मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पंवार ने उक्त उदगार व्यक्त किए। प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पंवार ने कहा कि वे संगठन की और से अलग से प्रदेश के गठन की मांग करते है क्योंकि प्रथक प्रदेश बनने पर ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास संभव है। प्रदेश अध्यक्ष डा.सतेन्द्र सिह ने बताया कि संसार का सबसे मंहगा न्याय हमारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिलताहै। संगठन के महासचिव अजय शर्मा ने बताया कि 15 यूनिवर्सिटियांे मे से मात्र 3 यूनिवर्सिटि ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हैं। साथ ही 30 मैडिकल कालेज मे से मात्र 3 मैडिकल काॅलेज ही हम पश्चिमी उत्तर प्रदेश वालो को दिए गए हैं। प्रेसवार्ता के दौरान संगठन सचिव हाजी वरीश अहमद ने बताया कि हमारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे ना तो एन.आई.टी.,है ना आई.आई.टी और ना ही एम्स है। शिक्षक विजय वर्मा ने बताया कि आज जनसंख्या के मामले मे उत्तर प्रदेश संसार के पांचवे बडे देश के बराबर है। इतने बडे प्रदेश मे कानून एवं प्रशासन व्यवस्था करना लगभग असंभव है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पंवार ने कहा कि पंजाब से अलग हुए हरियाणा,हिमाचल प्रदेश हो या महाराष्ट्र से अलग हुआ गुजरात राज्य हो आज से विकसित राज्यो मे शुमार है। प्रदेश अध्यक्ष डा.सतेन्द्र सिह ने कहा कि जब एक करोड की जनसंख्या का उत्तराखण्ड और ढाई करोड की जनसंख्या का हरियाणा बन सकता है तो 25 करोड की जनसंख्या को विभाजित करके आठ करोड की जनसंख्या का उत्तम प्रेदश क्यांे नही बन सकता। प्रेसवार्ता के दौरान राजवीर सिह मुण्डेट,अजय पंवार,डा.सतेन्द्र सिह,सुरेश राठी, रामपाल सिह, राजेन्द्र सिह,संजीव मासूम आदि मौजूद रहे।
शनिवार, 7 मार्च 2020
पंचांग 8 मार्च 2020
पंचांग 8 मार्च 2020
तिथि चतुर्दशी
27:03 तक
नक्षत्र आश्लेषा 06:49 तक
पक्ष शुक्ल
वार रविवार
योग सुकर्माण 21:06 तक
सूर्योदय 06:42
सूर्यास्त 18:21
चन्द्रमा कर्क राशि में
राहुकाल शाम 16:54 − 18:21
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:08 − 12:55
ग्रहों की स्थिति-शुक्र मेष राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि के हो चुके हैं। वृश्चिक में कोई ग्रह नहीं हैं। धनु में मंगल, केतु और गुरु हैं। मकर राशि में शनि हैं। सूर्य और बुध कुंभ राशि में गोचर में हैं।
राशिफल-
मेष-
सकारात्मक-स्थिति अच्छी होती जा रही है। किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है। संतान पक्ष से अच्छा है।
नकारात्मक-अकारण चिंतित न रहें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।
वृषभ-
सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घरेलू सुख बढ़चढ़कर मिलेगा।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-कोई भी ताम्रपात्र की बनी वस्तु किसी गरीब को दान कर दें।
मिथुन-
सकारात्मक-आप द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा।
नकारात्मक-दूसरों पर अत्यधिक भरोसा न करें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-लाभ की स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।
कर्क-
सकारात्मक-रुपए-पैसे का आगमन होता रहेगा।
नकारात्मक-सोच समझकर बोलें। कम बोलें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। निवेश अभी न करें।
प्रेम-स्थिति अच्छी हो रही है।
व्यवसाय-अच्छे चल रहे हैं। नई योजनाएं बनेंगी।
सेहत-ठीक चल रहे हैं।
उपाय-लाल या रानी रंग की कोई वस्तु पास रखें।
सिंह-
सकारात्मक-नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। हर दृष्टि से बहुत अच्छा समय है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-ताम्रपात्र की कोई वस्तु अपने पास रखें। सूर्यदेव को जल दें।
कन्या-
सकारात्मक-धैर्य से काम लेंगे।
नकारात्मक-खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। अज्ञात भय सताएगा।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक चल रहे हैं।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-मसूर की दाल दान करें।
तुला-
सकारात्मक-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे।
नकारात्मक-क्रोध न करें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-पहले से बेहतर चल रहे हैं।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।
वृश्चिक-
सकारात्मक-अच्छी स्थिति है। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे।
नकारात्मक-अनावश्यक चिंतित न रहें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-लाभ होते जा रहा है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव की अराधना करना अच्छा रहेगा।
धनु-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम सुलझेगा। जीवन में आप आगे बढ़ेंगे। भाग्य साथ देगा। मंदिरों की यात्रा करेंगे।
नकारात्मक-नकारात्मक सोच से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-कोई भी लाल रंग की वस्तु अपने पास रखना अच्छा रहेगा।
मकर-
सकारात्मक-निर्णय लेने की क्षमता बनी रहेगी।
नकारात्मक-आज के दिन थोड़ा बचकर चलें। कोई नया काम शुरू न करें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक चल रहा है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव की अराधना करें। कोई रिस्क न लें।
कुंभ-
सकारात्मक-जीवन में तरक्की करेंगे।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी।
व्यवसाय-नौकरी में लाभ होगा। व्यापार अच्छा चलता रहेगा।
सेहत-अच्छी है।
उपाय-गणेशजी की वंदना करें। तामपात्र की बनी वस्तु किसी को दान करें।
मीन-
सकारात्मक-विरोधी परास्त होंगे। चली आ रही परेशानी दूर होगी।
नकारात्मक-अति आत्मविश्वास से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति होगी।
व्यवसाय-तरक्की कर रहे हैं। बाधाएं पार कर जाएंगे।
सेहत-अच्छी होगी।
उपाय-बुजुर्गों की सेवा करें। अपने से बड़ों को प्रणाम करें।
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...